12 लाख का पैकेज, फिर भी वीकेंड पर चलाते हैं रैपिडो! कमाई जान हो जाएंगे हैरान

Viral Post: अगर आप हर महीने एक लाख से ज्यादा कमाते हो और फिर वीकेंड पर आप अपने एंटरटेरमेंट के लिए रैपिडो चलाए…सुनने में ये आपको थोड़ा अजीब लगेगा पर पुणे से एक ऐसी ही कहानी सामने आई है। पुणे में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने सोशल मीडिया पर अपने दो रूममेट्स से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उसने बताया कि उसके दोनों रूममेट सालाना 12 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने वीकेंड पर रैपिडो बाइक टैक्सी चलाने का फैसला किया है।

खास बात ये है कि वे ऐसा पैसे कमाने की जरूरत के लिए नहीं, बल्कि अपने खाली समय में कुछ नया करने और शौक के लिए कर रहे हैं। उनके इस फैसले ने सोशल मीडिया पर एक अलग बहस छेड़ दी है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सॉफ्टवेयर डेवलपर ने लिखा कि उसके दो रूममेट हैं, जो हर साल 12 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं। इसके बावजूद, पिछले सप्ताहांत दोनों ने रैपिडो बाइक टैक्सी चलाने के लिए पजिस्ट्रेशन कराया और सिर्फ शौक के लिए कुछ यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। दोनों के पास स्पोर्ट्स बाइक हैं। इस दौरान एक ने 900 रुपये कमाए, जबकि दूसरे की कमाई 500 रुपये रही। डेवलपर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब कोई महीने में एक लाख रुपये कमाता हो और फिर भी ऐसा करे, तो समझिए कि लड़के अपने शौक के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

 

900-500 रुपए कमाए

पोस्ट के मुताबिक, दोनों रूममेट के पास स्पोर्ट्स बाइक हैं और रैपिडो चलाकर एक ने 900 रुपये, जबकि दूसरे ने 500 रुपये कमाए। इस घटना से पता चलता है कि कुछ लोग सिर्फ पैसे कमाने के लिए नहीं, बल्कि नए अनुभव हासिल करने और मनोरंजन के लिए भी अलग-अलग काम करना पसंद करते हैं। दोनों इंजीनियरों के लिए वीकेंड पर बाइक टैक्सी चलाना भी कुछ ऐसा ही अनुभव रहा। उनका यह कदम अतिरिक्त कमाई से ज्यादा कुछ नया आजमाने और खाली समय को मजेदार बनाने की कोशिश नजर आता है।

यूजर्स ने किया कमेंट

इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही है। पुरुषों की दोस्ती, अचानक बनाए गए प्लान और सिर्फ मजे के लिए कुछ अलग करने के उनके अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है। यह किस्सा दिखाता है कि कई बार दोस्त मिलकर ऐसे काम भी कर जाते हैं, जिनका मकसद कमाई नहीं, बल्कि साथ में अच्छा समय बिताना और नई चीजों का अनुभव लेना होता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “मैंने भी नए लोगों से मिलने और उनसे जान-पहचान बढ़ाने के लिए ऐसा करने के बारे में सोचा था।”

Sword Raas Video: एक हाथ से ड्राइव करती जीप, दूसरे हाथ से भांजती तलवार… क्षत्रिय राजपूत महिलाओं का ये तलवार रास हो गया वायरल

Adidas ने गुरुग्राम के टेक हब से 50% कर्मचारियों की छंटनी की, कहा- हमारे लिए ‘मुश्किल फैसला’

जर्मनी की स्पोर्ट्सवियर और फुटवियर कंपनी Adidas ने गुरुग्राम स्थित अपने India Tech Hub में करीब 50% कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। इसका असर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट और डेटा इंजीनियर समेत कई कर्मचारियों पर पड़ा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस Tech Hub में करीब 700 कर्मचारी हैं। इनमें से करीब 300 से 350 लोगों की नौकरी जा सकती है। कंपनी ने मंगलवार, 15 सितंबर को टाउन हॉल मीटिंग में कर्मचारियों को इस फैसले की जानकारी दी।

कंपनी ने इसे बताया मुश्किल फैसला

Adidas ने इसे ‘मुश्किल फैसला’ बताया है। कंपनी का कहना है कि वह अपने काम करने के तरीके को आसान बनाना चाहती है। साथ ही, टेक्नोलॉजी टीम को कारोबार की बदलती जरूरतों के हिसाब से तैयार करना चाहती है।

कंपनी ने कहा कि संगठन के कुछ हिस्सों को सरल बनाया जाएगा। जरूरी क्षमताओं को मजबूत किया जाएगा। Adidas के मुताबिक, इससे तेजी से बदलते कारोबारी और टेक्नोलॉजी माहौल में कंपनी को लंबे समय के लिए मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

300 से 350 कर्मचारियों की नौकरी पर असर

Adidas ने India Tech Hub की शुरुआत 2021 में की थी। इसका मकसद टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अच्छी प्रतिभाओं को जोड़ना था। यहां काम करने वाले कर्मचारी Adidas के प्रोडक्ट्स से जुड़े टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स पर काम करते थे।

अब करीब पांच साल बाद इस हब के 300 से 350 कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को दो ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप को 15 सितंबर को ही एग्जिट लेटर दे दिया गया। दूसरा ग्रुप 15 दिसंबर तक कंपनी में रहेगा। इस दौरान ये कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियां दूसरे कर्मचारियों को सौंपेंगे।

प्रभावित कर्मचारियों को सपोर्ट देगी Adidas

Adidas ने प्रभावित कर्मचारियों के योगदान के लिए आभार जताया है। कंपनी ने कहा कि वह छंटनी से प्रभावित लोगों को सम्मान के साथ सपोर्ट करेगी।

कंपनी के मुताबिक, कर्मचारियों को उचित ट्रांजिशन सहायता भी दी जाएगी। हालांकि, इस सहायता की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

टेक सेक्टर में छंटनी का दौर

Adidas में यह छंटनी ऐसे समय हुई है, जब टेक सेक्टर में नौकरियों में कटौती जारी है। कई बड़ी टेक कंपनियां अपने खर्च और संगठन के ढांचे में बदलाव कर रही हैं।

Oracle में भी छंटनी की एक नई लहर शुरू होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, वहां प्रभावित कर्मचारियों को 14 सितंबर को बताया गया कि उनकी भूमिकाएं खत्म की जा रही हैं। Oracle की छंटनी भी कंपनी की व्यापक रिस्ट्रक्चरिंग का हिस्सा बताई जा रही है।

UPI पर 0.4% एमडीआर चार्ज का फैसला वापस नहीं होगा, सीनियर सरकारी अधिकारी ने कहा

न इंजीनियरिंग की डिग्री, न टेक्निकल बैकग्राउंड, BBA छात्र ने बताया कैसे 2010 में Google में मिली नौकरी

Google में नौकरी का सपना देखने वालों में अक्सर इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस के छात्रों का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन निखिल दुर्गानी की कहानी इस आम धारणा से बिल्कुल अलग है। उन्होंने न तो इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और न ही कंप्यूटर साइंस की। इसके बावजूद 2010 में BBA के छात्र रहते हुए उन्हें Google में नौकरी मिल गई। करीब 16 साल तक कंपनी में काम करने के बाद 2026 में उन्होंने 35 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लिया।

जब कॉलेज कैंपस में Google को देखकर हैरान रह गए छात्र

निखिल का जन्म और पालन-पोषण भारत में हुआ। पढ़ाई के लिए वह कोलकाता के St. Xavier’s College पहुंचे, जहां उन्होंने BBA में दाखिला लिया। साल 2010 में जब वह ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में थे, तभी उनके कॉलेज में Google कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंचा। यह देखकर छात्रों को काफी हैरानी हुई। वजह थी कॉलेज का माहौल। वहां ज्यादातर छात्र कॉमर्स, आर्ट्स और जर्नलिज्म जैसे विषयों से जुड़े थे। ऐसे में एक बड़ी टेक कंपनी का कैंपस में आना कई छात्रों के लिए किसी पहेली से कम नहीं था। निखिल ने बाद में बताया कि छात्रों के मन में सवाल था कि आखिर Google उनके कॉलेज में क्यों आई है, जबकि वहां इंजीनियरिंग के छात्र ही नहीं हैं।

तब पहली बार सामने आया Google AdWords का नाम

कैंपस भर्ती के दौरान निखिल और उनके साथियों को पता चला कि Google में सिर्फ सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए ही नौकरियां नहीं होतीं। कंपनी के विज्ञापन कारोबार में ऐसे लोगों की भी जरूरत थी, जिन्हें बिजनेस और ग्राहकों की समझ हो। यहीं निखिल की मुलाकात Google AdWords से हुई। यही प्लेटफॉर्म आगे चलकर Google के बड़े विज्ञापन कारोबार का अहम हिस्सा बना और 2018 में इसका नाम बदलकर Google Ads कर दिया गया। निखिल के लिए यह एक ऐसा मौका था, जिसने उनके करियर की दिशा ही बदल दी।

BBA के बाद सीधे Google, शुरुआत Account Optimizer के तौर पर

2010 में निखिल उन तीन छात्रों में शामिल थे, जिन्हें St. Xavier’s College से Google ने चुना था। तीनों की पहली पोस्टिंग हैदराबाद में हुई। निखिल ने Account Optimizer के तौर पर काम शुरू किया। उनकी जिम्मेदारी विज्ञापनदाताओं की ऑनलाइन विज्ञापन कैंपेन को बेहतर बनाने और उन्हें अच्छे नतीजे दिलाने की थी। यानी जिस छात्र ने कॉलेज में BBA पढ़ते हुए Google के कैंपस में आने पर हैरानी जताई थी, कुछ ही समय बाद वह खुद Google की टीम का हिस्सा बन चुका था।

प्लान था सिर्फ दो साल नौकरी करने का

Google ज्वाइन करते समय निखिल ने नहीं सोचा था कि उनका सफर इतना लंबा होने वाला है। उनकी योजना थी कि कुछ साल नौकरी करेंगे और फिर मास्टर्स की पढ़ाई के लिए आगे बढ़ जाएंगे। लेकिन Google में उन्हें लगातार नई भूमिकाएं और नए अवसर मिलते रहे। इसी वजह से उनका सफर एक नौकरी से बढ़कर लंबा करियर बन गया।

एक रोटेशन प्रोग्राम ने खोले करियर के नए दरवाजे

Google में करीब तीन साल काम करने के बाद निखिल को एक रोटेशन प्रोग्राम में शामिल होने का मौका मिला। इस प्रोग्राम के जरिए कर्मचारी कुछ समय के लिए कंपनी की किसी दूसरी टीम या भूमिका में काम कर सकते थे। इससे उन्हें यह समझने का मौका मिलता था कि वे आगे किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। निखिल के लिए यह अनुभव काफी अहम साबित हुआ। उन्होंने कंपनी के भीतर अलग-अलग भूमिकाओं और टीमों को समझा और अपने करियर का दायरा बढ़ाया।

हैदराबाद से अमेरिका तक पहुंचा सफर

Google में करीब साढ़े तीन साल हैदराबाद में काम करने के बाद निखिल को विदेश जाने का अवसर मिला। वह अमेरिका के मिशिगन स्थित Ann Arbor पहुंचे। यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। भारत से बाहर काम करने के अनुभव ने उनके सामने आगे बढ़ने की नई संभावनाएं खोलीं।इसी दौरान उन्हें Google Singapore जाने का मौका मिला।

Singapore गए तो वहीं बस गई जिंदगी

निखिल करीब 12 साल से सिंगापुर में रह रहे हैं। शुरुआत में यह उनके करियर का अगला पड़ाव था, लेकिन धीरे-धीरे सिंगापुर उनकी स्थायी जिंदगी का हिस्सा बन गया। यहीं उन्होंने अपने परिवार के साथ जीवन बसाया और Google में अपना करियर भी आगे बढ़ाया। भारत के एक कॉलेज से शुरू हुआ उनका सफर पहले हैदराबाद, फिर अमेरिका और आखिरकार सिंगापुर तक पहुंच गया।

15 साल से ज्यादा Google में बिताए, फिर 35 की उम्र में रिटायरमेंट

2010 में शुरू हुआ Google का सफर 2026 में खत्म हुआ। निखिल ने कंपनी में 15 साल से ज्यादा समय बिताने के बाद 35 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लिया। उनकी कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि इसकी शुरुआत एक ऐसे मौके से हुई थी, जिसकी उन्होंने शायद उम्मीद भी नहीं की थी। BBA के छात्र निखिल ने जब अपने कॉलेज में Google को देखा था, तब उनके मन में सवाल था “Google यहां क्यों आई है?” लेकिन उसी सवाल का जवाब उनके लिए एक नए करियर के रूप में सामने आया।

आज उनकी कहानी यह बताती है कि किसी कंपनी में करियर बनाने के लिए हमेशा वही डिग्री जरूरी नहीं होती, जिसकी हम कल्पना करते हैं। कभी-कभी आपकी पढ़ाई से ज्यादा मायने रखता है कि आपके सामने आया मौका आपकी काबिलियत से कितना मेल खाता है और आप उस मौके को कितनी दूर तक ले जा पाते हैं।

180 बार होटल, 50+ इंश्योरेंस पॉलिसियां और करोड़ों रुपये… पत्नी ने ऐसे पकड़ा पति का अफेयर

मोहल्ले की छोटी-बड़ी बातें सुनकर कमाती है पैसे, इसी अनोखे काम से महिला ने खरीदे दो घर

आमतौर पर पड़ोस की खबरें और गॉसिप लोगों के बीच मुफ्त में ही घूमती रहती हैं। लेकिन कोलंबिया की मिरयम ने इसी गॉसिप को कमाई का अनोखा जरिया बना लिया। वह अपने इलाके में होने वाली गतिविधियों और लोगों की निजी बातों की जानकारी जुटाती हैं और जरूरत के मुताबिक इसे जानने वालों से पैसे लेती हैं। उनकी यह अनोखी कमाई सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

‘प्रोफेशनल चिस्मोसा’ के नाम से मशहूर

मिरयम खुद को मजाकिया अंदाज में ‘प्रोफेशनल चिस्मोसा’ कहती हैं। स्पेनिश भाषा में इसका मतलब ऐसी महिला से है, जिसे दूसरों की बातें और गॉसिप जानने में महारत हासिल हो।

उनकी पहचान धीरे-धीरे पूरे पड़ोस में ऐसी महिला के रूप में बन गई, जिसे इलाके की छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी रहती है। हाल ही में कंटेंट क्रिएटर लेडी डेनिएला के साथ बातचीत में उन्होंने अपने इस अनोखे काम के कई राज खोले।

कान खुले रहते हैं, हाथ में रहती है नोटबुक

मिरयम के बिजनेस का सबसे अहम हिस्सा है ध्यान से सुनना। वह अक्सर अपने घर के बाहर समय बिताती हैं, जहां आसपास होने वाली बातचीत और गतिविधियों पर उनकी नजर रहती है।

खास बात यह है कि वह सिर्फ याददाश्त के भरोसे नहीं रहतीं। उनके पास एक नोटबुक रहती है, जिसमें वह सुनी हुई अहम बातें और जानकारियां लिख लेती हैं। उनका कहना है कि इससे अलग-अलग लोगों और घटनाओं से जुड़ी जानकारियों को याद रखना आसान हो जाता है।

छोटी गॉसिप के 150 से 300 रुपये

हर जानकारी की कीमत एक जैसी नहीं होती। मिरयम के मुताबिक, सामान्य या कम संवेदनशील जानकारी के लिए वह करीब 5,000 से 10,000 कोलंबियन पेसो, यानी लगभग 150 से 300 रुपये तक लेती हैं। लेकिन अगर मामला किसी की निजी जिंदगी या किसी बड़े राज से जुड़ा हो, तो कीमत भी बढ़ जाती है। जितनी संवेदनशील जानकारी, उतनी ही ज्यादा उसकी कीमत हो सकती है।

एक राज छिपाने के लिए मिले 21 हजार रुपये

मिरयम ने अपनी कमाई का एक दिलचस्प किस्सा भी बताया। उनके मुताबिक, एक व्यक्ति के कथित विवाहेतर संबंध की जानकारी किसी और तक न पहुंचाने के बदले उन्हें 700,000 कोलंबियन पेसो, यानी करीब 21,000 रुपये मिले थे। उनके घर में एक बोर्ड भी है, जिस पर तस्वीरें और दूसरी सामग्री लगी हुई है। मिरयम इन्हें अपनी जुटाई गई जानकारियों के सबूत के तौर पर रखती हैं।

कहती हैं- बिना सबूत कुछ नहीं बोलती

मिरयम के इस अनोखे काम ने पड़ोस में उनकी लोकप्रियता के साथ-साथ कुछ प्रतियोगी भी पैदा कर दिए हैं। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने उनका तरीका देखकर इसी तरह कमाई करने की कोशिश शुरू कर दी।

हालांकि, मिरयम का दावा है कि वह महज अफवाहें फैलाने का काम नहीं करतीं। उनका कहना है कि वह सबूत के बिना कोई बात नहीं कहतीं। इसी वजह से उन्हें इलाके में ‘Queen of Gossip’ का नाम भी मिला है।

दोस्तों की महफिल से भी मिलती है नई खबर

मिरयम की गॉसिप नेटवर्किंग सिर्फ उनके घर तक सीमित नहीं है। वह अपने दूसरे घर पर दोस्तों के साथ पारचेसी और दूसरे बोर्ड गेम खेलती हैं। इन बैठकों के दौरान होने वाली बातचीत भी उनके लिए नई जानकारी का जरिया बन जाती है। वह अलग-अलग बातचीत से मिली बातों को जोड़कर इलाके की घटनाओं पर नजर बनाए रखती हैं।

मिरयम के लिए गॉसिप ही जिंदगी है

मिरयम का कहना है कि गॉसिप उनके लिए सिर्फ पैसा कमाने का तरीका नहीं, बल्कि जिंदगी का हिस्सा है। उनका मानना है कि जब तक लोग एक-दूसरे के बारे में बातें करते रहेंगे, तब तक उनके बिजनेस में काम की कमी नहीं होगी।

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)

अमेरिका में मेहंदी लगाना इतना महंगा? भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताई अपनी प्रति घंटे की फीस

अमेरिका में मेहंदी लगाना इतना महंगा? भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताई अपनी प्रति घंटे की फीस

भारत में मेहंदी का नाम आते ही शादी, त्योहार और शुभ अवसर याद आ जाते हैं। लेकिन अमेरिका में रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रियंका जैन ने मेहंदी को सिर्फ उत्सव की परंपरा तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने इसे अपने लिए एक साइड बिजनेस और जुनून में बदल दिया है।

प्रियंका के मुताबिक, मेहंदी लगाकर वह एक घंटे में करीब 100 डॉलर, यानी लगभग 9,000 से 10,000 रुपये तक कमा लेती हैं। इतना ही नहीं, कई ग्राहक उन्हें बिल के ऊपर 20 फीसदी तक टिप भी दे देते हैं।

1 घंटे की मेहंदी से 10 हजार तक कमाई

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में अपनी कमाई और मेहंदी बिजनेस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में वह करीब 100 डॉलर प्रति घंटे चार्ज करती हैं। हालांकि, असली कमाई ब्राइडल मेहंदी में और बढ़ जाती है। शादी के लिए बनाए जाने वाले डिजाइन ज्यादा बारीक और लंबे होते हैं, इसलिए इसमें कई घंटे लग सकते हैं।

प्रियंका के अनुसार, अगर कोई 10 घंटे की ब्राइडल या वेडिंग मेहंदी बुकिंग होती है, तो उससे करीब 1 लाख रुपये की कमाई हो सकती है। इसमें ग्राहक की ओर से मिलने वाली टिप अलग है।

अमेरिका में ज्यादा कमाई

भारतीय रुपये में 100 डॉलर प्रति घंटे की कमाई सुनकर यह रकम काफी बड़ी लगती है। हालांकि, प्रियंका का कहना है कि अमेरिका में कमाई के साथ रोजमर्रा के खर्च भी काफी ज्यादा हैं।

यानी भारत और अमेरिका में मेहंदी की कमाई की सीधी तुलना करना पूरी तस्वीर नहीं बताता। वहां कलाकारों को अपनी सेवाओं के लिए ज्यादा फीस मिल सकती है, लेकिन जीवन-यापन की लागत भी उसी हिसाब से अधिक है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग नहीं छोड़ना चाहतीं

मेहंदी से अच्छी कमाई होने के बावजूद प्रियंका का अपनी मुख्य नौकरी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। वह अभी भी फुल-टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रही हैं।

उनके मुताबिक, उनकी मुख्य आमदनी सैलरी से आती है, जबकि मेहंदी उनके लिए शौक और पैशन बिजनेस है। इसलिए मेहंदी से होने वाली कमाई उनके लिए अतिरिक्त आय का जरिया है।

पैसे से ज्यादा ‘सम्मान’ करती है खुश

प्रियंका की कहानी में सबसे खास बात सिर्फ उनकी कमाई नहीं है। उन्होंने अमेरिका में कलाकारों को मिलने वाले सम्मान को भी अपनी खुशी की बड़ी वजह बताया।

उनका कहना है कि भारत में कई बार मेहंदी आर्टिस्ट के काम को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता। वहीं अमेरिका में उन्हें एक कलाकार के तौर पर पहचान और सम्मान मिलता है।

प्रियंका के मुताबिक, उनके लिए पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण यह बात है कि वह जो काम कर रही हैं, उसकी इज्जत की जाती है। उनका मानना है कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता।

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

प्रियंका की कमाई का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी चर्चा छिड़ गई। कुछ लोग अमेरिका में मेहंदी से मिलने वाली फीस देखकर हैरान हुए, तो कुछ ने भारत में कलाकारों को मिलने वाली कम फीस का जिक्र किया।

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उसे अमेरिका चले जाना चाहिए। वहीं भारत की एक मेहंदी आर्टिस्ट ने बताया कि उसे एक मेहंदी के लिए सिर्फ 300 से 500 रुपये तक मिलते हैं।

एक अन्य यूजर ने कहा कि भारत में लोग पूरी ब्राइडल मेहंदी के लिए 1,000 रुपये देने में भी आनाकानी करते हैं।

क्या अमेरिका में मेहंदी आर्टिस्ट बनने के लिए लाइसेंस चाहिए?

प्रियंका के वीडियो के बाद लोगों ने अमेरिका में मेहंदी का काम शुरू करने से जुड़ी जानकारी भी पूछी। एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या फ्रीलांस मेहंदी आर्टिस्ट बनने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत होती है।

जवाब में प्रियंका ने कहा कि उनके अनुसार इसके लिए अलग लाइसेंस की जरूरत नहीं है, लेकिन व्यक्ति का कानूनी रूप से अमेरिका में रहना या वैध वर्क वीजा होना जरूरी है।

इस तरह प्रियंका की कहानी सिर्फ डॉलर में होने वाली कमाई की वजह से नहीं, बल्कि यह दिखाने के लिए भी चर्चा में है कि किसी पारंपरिक कला को हुनर और बिजनेस के तौर पर आगे बढ़ाया जाए तो वह अतिरिक्त कमाई के साथ पहचान और सम्मान भी दिला सकती है।

21 साल के बिट्टू तबाही की CM मोहन यादव से मुलाकात पर मचा बवाल! ध्रुव राठी ने कही ये बात

अमेरिका में मेहंदी लगाना इतना महंगा? भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताई अपनी प्रति घंटे की फीस

भारत में मेहंदी का नाम आते ही शादी, त्योहार और शुभ अवसर याद आ जाते हैं। लेकिन अमेरिका में रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रियंका जैन ने मेहंदी को सिर्फ उत्सव की परंपरा तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने इसे अपने लिए एक साइड बिजनेस और जुनून में बदल दिया है।

प्रियंका के मुताबिक, मेहंदी लगाकर वह एक घंटे में करीब 100 डॉलर, यानी लगभग 9,000 से 10,000 रुपये तक कमा लेती हैं। इतना ही नहीं, कई ग्राहक उन्हें बिल के ऊपर 20 फीसदी तक टिप भी दे देते हैं।

1 घंटे की मेहंदी से 10 हजार तक कमाई

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में अपनी कमाई और मेहंदी बिजनेस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में वह करीब 100 डॉलर प्रति घंटे चार्ज करती हैं। हालांकि, असली कमाई ब्राइडल मेहंदी में और बढ़ जाती है। शादी के लिए बनाए जाने वाले डिजाइन ज्यादा बारीक और लंबे होते हैं, इसलिए इसमें कई घंटे लग सकते हैं। प्रियंका के अनुसार, अगर कोई 10 घंटे की ब्राइडल या वेडिंग मेहंदी बुकिंग होती है, तो उससे करीब 1 लाख रुपये की कमाई हो सकती है। इसमें ग्राहक की ओर से मिलने वाली टिप अलग है।

अमेरिका में ज्यादा कमाई

भारतीय रुपये में 100 डॉलर प्रति घंटे की कमाई सुनकर यह रकम काफी बड़ी लगती है। हालांकि, प्रियंका का कहना है कि अमेरिका में कमाई के साथ रोजमर्रा के खर्च भी काफी ज्यादा हैं। यानी भारत और अमेरिका में मेहंदी की कमाई की सीधी तुलना करना पूरी तस्वीर नहीं बताता। वहां कलाकारों को अपनी सेवाओं के लिए ज्यादा फीस मिल सकती है, लेकिन जीवन-यापन की लागत भी उसी हिसाब से अधिक है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग नहीं छोड़ना चाहतीं

मेहंदी से अच्छी कमाई होने के बावजूद प्रियंका का अपनी मुख्य नौकरी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। वह अभी भी फुल-टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रही हैं। उनके मुताबिक, उनकी मुख्य आमदनी सैलरी से आती है, जबकि मेहंदी उनके लिए शौक और पैशन बिजनेस है। इसलिए मेहंदी से होने वाली कमाई उनके लिए अतिरिक्त आय का जरिया है।

पैसे से ज्यादा ‘सम्मान’ करती है खुश

प्रियंका की कहानी में सबसे खास बात सिर्फ उनकी कमाई नहीं है। उन्होंने अमेरिका में कलाकारों को मिलने वाले सम्मान को भी अपनी खुशी की बड़ी वजह बताया। उनका कहना है कि भारत में कई बार मेहंदी आर्टिस्ट के काम को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता। वहीं अमेरिका में उन्हें एक कलाकार के तौर पर पहचान और सम्मान मिलता है।

प्रियंका के मुताबिक, उनके लिए पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण यह बात है कि वह जो काम कर रही हैं, उसकी इज्जत की जाती है। उनका मानना है कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता।

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

प्रियंका की कमाई का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी चर्चा छिड़ गई। कुछ लोग अमेरिका में मेहंदी से मिलने वाली फीस देखकर हैरान हुए, तो कुछ ने भारत में कलाकारों को मिलने वाली कम फीस का जिक्र किया। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उसे अमेरिका चले जाना चाहिए। वहीं भारत की एक मेहंदी आर्टिस्ट ने बताया कि उसे एक मेहंदी के लिए सिर्फ 300 से 500 रुपये तक मिलते हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि भारत में लोग पूरी ब्राइडल मेहंदी के लिए 1,000 रुपये देने में भी आनाकानी करते हैं।

क्या अमेरिका में मेहंदी आर्टिस्ट बनने के लिए लाइसेंस चाहिए?

प्रियंका के वीडियो के बाद लोगों ने अमेरिका में मेहंदी का काम शुरू करने से जुड़ी जानकारी भी पूछी। एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या फ्रीलांस मेहंदी आर्टिस्ट बनने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत होती है।

जवाब में प्रियंका ने कहा कि उनके अनुसार इसके लिए अलग लाइसेंस की जरूरत नहीं है, लेकिन व्यक्ति का कानूनी रूप से अमेरिका में रहना या वैध वर्क वीजा होना जरूरी है। इस तरह प्रियंका की कहानी सिर्फ डॉलर में होने वाली कमाई की वजह से नहीं, बल्कि यह दिखाने के लिए भी चर्चा में है कि किसी पारंपरिक कला को हुनर और बिजनेस के तौर पर आगे बढ़ाया जाए तो वह अतिरिक्त कमाई के साथ पहचान और सम्मान भी दिला सकती है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।

21 साल के बिट्टू तबाही की CM मोहन यादव से मुलाकात पर मचा बवाल! ध्रुव राठी ने कही ये बात

Viral Video: दोस्त की शादी में शख्स ने दिया ऐसा गिफ्ट, सीने पर बनवा लिया दूल्हा-दुल्हन का टैटू

शादी में दोस्त को गिफ्ट देना आम बात है, लेकिन एक शख्स ने अपने दोस्त की शादी पर ऐसा तोहफा दिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। उसने दोस्त और उसकी नई-नवेली पत्नी के चेहरे का टैटू अपने सीने पर बनवा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। किसी को यह दोस्ती की मिसाल लग रही है, तो कोई इसे हद से ज्यादा अजीब बता रहा है। खास बात यह है कि टैटू सामने आते ही दूल्हे का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

पहले दिया कपल का स्केच

वायरल वीडियो में शादी के जश्न के दौरान शख्स नवविवाहित कपल को उनके चेहरों वाला एक स्केच देता नजर आता है। शुरुआत में यह एक सामान्य और प्यारा दोस्ती वाला तोहफा लगता है। लेकिन कुछ ही देर बाद शख्स अपनी शर्ट उतारकर ऐसा सरप्राइज देता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह जाते हैं। उसी स्केच में दिख रहे दोस्त और उसकी पत्नी के चेहरे उसने अपने सीने पर स्थायी रूप से टैटू करवाए होते हैं।

दूल्हे का रिएक्शन बना चर्चा की वजह

टैटू से ज्यादा लोगों का ध्यान दूल्हे के चेहरे पर गया। जैसे ही उसने अपने दोस्त के सीने पर अपनी पत्नी का चेहरा देखा, उसके एक्सप्रेशन ने सोशल मीडिया यूजर्स को खूब हंसाया। वायरल पोस्ट में भी मजाकिया अंदाज में कहा गया कि दूल्हा पहले दोस्त के इस भावुक gesture से खुश हुआ होगा, लेकिन पत्नी का चेहरा टैटू में देखकर शायद उसके मन में सवाल आया होगा, “भाई, मेरी पत्नी ही क्यों?”

इंटरनेट पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस अनोखे तोहफे को लेकर अलग-अलग राय दी। कुछ यूजर्स ने इसे सच्ची दोस्ती और भावनाओं से जुड़ा हुआ gesture बताया। वहीं, कई लोगों को यह जरूरत से ज्यादा अजीब और असहज करने वाला लगा। एक यूजर ने इसे creepy तक बताया और सवाल किया कि जब लोग करीबी परिवार वालों के चेहरे तक का टैटू नहीं बनवाते, तो दोस्त की पत्नी का चेहरा सीने पर स्थायी रूप से बनवाना कितना सही है।

‘दोस्त का चेहरा होता तो समझ आता…’

कुछ लोगों का कहना था कि अगर शख्स ने सिर्फ अपने दोस्त का चेहरा टैटू कराया होता तो बात समझ में आती। लेकिन दोस्त की पत्नी का चेहरा भी उसी टैटू में शामिल करना उन्हें असहज लगा। एक अन्य यूजर ने दूल्हे के एक्सप्रेशन पर मजाक करते हुए कहा कि उसके चेहरे से साफ लग रहा था,“दोस्त का चेहरा ठीक था, लेकिन मेरी पत्नी का क्यों?”

अगर रिश्ता बदल गया तो?

बहस का एक दूसरा पहलू भी सामने आया। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि दोस्ती और रिश्ते हमेशा एक जैसे नहीं रहते। अगर भविष्य में दोस्ती में दरार आ जाए या कपल के रिश्ते में कोई बदलाव हो जाए, तो यह स्थायी टैटू बेहद अजीब स्थिति पैदा कर सकता है। हालांकि, वायरल पोस्ट में टैटू बनवाने वाले शख्स की निजी जिंदगी या उसके रिश्ते से जुड़ी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।

लोगों को पसंद आया या लगा हद से ज्यादा?

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि दोस्ती जताने के लिए कोई gesture कितना बड़ा होना चाहिए। कुछ लोगों के लिए यह जिंदगीभर याद रहने वाला दोस्ती का प्रतीक है, जबकि दूसरों को लगता है कि किसी दोस्त की पत्नी का चेहरा सीने पर स्थायी रूप से बनवाना दोस्ती से एक कदम आगे है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है और सबसे ज्यादा चर्चा उसी पल की हो रही है, जब दूल्हे ने पहली बार अपने दोस्त के सीने पर अपनी पत्नी का चेहरा देखा।

Highest Paying Jobs: सॉफ्टवेयर इंजीनियर नहीं, ये लोग कमा रहे लाखों! PG मालिक से चायवाले तक की लिस्ट वायरल

Highest Paying Jobs: सॉफ्टवेयर इंजीनियर नहीं, ये लोग कमा रहे लाखों! PG मालिक से चायवाले तक की लिस्ट वायरल

भारत में अक्सर युवाओं को बताया जाता है कि IIT की पढ़ाई, FAANG जैसी बड़ी टेक कंपनियों में नौकरी या Data Structures and Algorithms (DSA) में महारत हासिल करना अच्छी कमाई का सबसे आसान रास्ता है। लेकिन टेक और AI कमेंटेटर साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार लिस्ट शेयर कर इस सोच को ही उलट दिया। उन्होंने भारत में इस समय सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की एक मजाकिया रैंकिंग साझा की, जिसमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर टॉप पर नहीं, बल्कि काफी पीछे नजर आए। इस लिस्ट में PG मालिक, मकान मालिक, पानी के टैंकर वाले और चाय-सिगरेट की दुकान चलाने वाले शामिल हैं।

नंबर-1 पर PG मालिक, एक कमरे से लाखों की कमाई

साक्षी की इस मजेदार रैंकिंग में सबसे ऊपर PG मालिक को रखा गया। उन्होंने बताया कि शहरों में बढ़ती नौकरी और किराए की मांग का फायदा PG के मालिकों को मिल रहा है। उनके मुताबिक, एक कमरे में तीन लोगों को रखा जाता है और हर व्यक्ति से करीब ₹10,000 से ₹15,000 तक किराया लिया जाता है। इस हिसाब से कुछ PG मालिक किराया और दूसरे खर्च निकालने के बाद भी ₹1 लाख से ₹1.5 लाख महीने तक कमा सकते हैं। यही वजह है कि पोस्ट में PG बिजनेस को आज के दौर के सबसे कमाई वाले कामों में से एक बताया गया।

बेंगलुरु के मकान मालिक भी पीछे नहीं

लिस्ट में तीसरे नंबर पर बेंगलुरु के मकान मालिक का जिक्र किया गया। टेक सिटी में किराए की बढ़ती मांग को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रहती हैं। पोस्ट में मजाकिया अंदाज में बताया गया कि दो बेडरूम का फ्लैट खरीदकर उसे करीब ₹50,000 महीने के किराए पर देना, हर साल किराया बढ़ाना और WhatsApp पर सिर्फ ‘last price’ लिखकर बातचीत खत्म करना भी कमाई का शानदार तरीका बन गया है।

पानी के टैंकर वाले भी बने ‘बिजनेस किंग’

बेंगलुरु में पानी की समस्या किसी से छिपी नहीं है। इसी को लेकर साक्षी ने पानी के टैंकर संचालकों को भी अपनी लिस्ट में जगह दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ये लोग बेंगलुरु का ही पानी वापस बेंगलुरु के लोगों को बेचते हैं। पानी की कमी के समय टैंकरों की मांग बढ़ने से इस कारोबार की कमाई भी बढ़ जाती है।

ब्रोकरों की कमाई का भी किया जिक्र

रैंकिंग में प्रॉपर्टी ब्रोकर भी शामिल हैं। पोस्ट के मुताबिक, कुछ ब्रोकर किरायेदारों को कई ऐसे घर दिखाते हैं जो उनकी जरूरत के मुताबिक नहीं होते और आखिर में डील होने पर किरायेदार और मकान मालिक, दोनों से करीब एक महीने के किराए के बराबर कमीशन ले लेते हैं। बेंगलुरु जैसे शहरों में लगातार घर बदलने वाले किरायेदारों की बड़ी संख्या के कारण यह काम भी अच्छी कमाई वाला बताया गया।

टेक पार्क के बाहर चाय-सिगरेट वाला भी हिट

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जिस शख्स को रखा गया, वह शायद सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम है टेक पार्क के बाहर चाय, सिगरेट और स्नैक्स बेचने वाला दुकानदार। साक्षी ने उसे टेक इंडस्ट्री का ‘अनसंग हीरो’ बताया। उनके अनुसार, हजारों सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोजाना चाय, सिगरेट और स्नैक्स के लिए ऐसी दुकानों पर निर्भर रहते हैं। पोस्ट में अनुमान लगाया गया कि अच्छी लोकेशन वाली ऐसी दुकान से कुछ दुकानदार ₹30,000 से ₹50,000 महीने तक कमा सकते हैं।

न MBA, न फंडिंग, फिर भी कमाई!

इस पूरी पोस्ट का सबसे मजेदार हिस्सा यही था। चाय-सिगरेट की दुकान के लिए न किसी MBA की जरूरत है, न pitch deck की और न ही startup funding की। साक्षी ने इसी अंदाज में टेक इंडस्ट्री पर तंज कसते हुए बताया कि जहां इंजीनियर नौकरी और प्रमोशन के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं, वहीं कुछ छोटे कारोबारी रोजमर्रा की जरूरतों के दम पर अच्छी कमाई कर रहे हैं।

सॉफ्टवेयर इंजीनियरों पर आया सबसे बड़ा तंज

पोस्ट के अंत में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को लेकर सबसे मजेदार टिप्पणी की गई। साक्षी ने लिखा कि जब बाकी लोग अलग-अलग तरीकों से कमाई कर रहे हैं, तब सॉफ्टवेयर इंजीनियर रात 2 बजे तक DSA के सवाल हल कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि अगली salary hike अच्छी होगी।

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी लिए मजे

साक्षी की पोस्ट को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसे खबर लिखने तक 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिले। यूजर्स ने भी अपने-अपने अंदाज में इस रैंकिंग पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरों ने कमाई का सबसे मुश्किल रास्ता चुना है और उन्हें DSA की तैयारी के बजाय पानी का टैंकर खरीद लेना चाहिए था। एक अन्य यूजर ने बेंगलुरु का असली ‘product-market fit’ AI या सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि चाय, प्रॉपर्टी और मेट्रो से दूरी का गणित बताया। एक यूजर ने टैक्स को लेकर भी तंज कसा और कहा कि इन कामों में कमाई करने वालों में शायद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ही ऐसा व्यक्ति है जो नियमित रूप से इनकम टैक्स और ITR जैसी चीजों से जूझता है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।

MPSC Paper Leak: गर्लफ्रेंड को पास कराने के लिए एमपीएससी का पेपर कर दिया लीक! इंस्पेक्टर ने खोला राज, एग्जाम रद्द; 6 गिरफ्तार

अमेरिका के मोंटाना में परिवार के 8 लोगों की हत्या:मृतकों में 4 बच्चे; आरोपी ने सबको गोली मारी, खुद को भी शूट किया

अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में रविवार शाम एक परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग एक साथ डिनर कर रहे थे। आरोपी ने सबको गोली मारने के बाद घर में आग लगा दी। फिर खुद को भी शूट कर लिया। आरोपी के अलावा मरने वाले लोग एक ही परिवार की चार पीढ़ियों से थे। इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें रविवार शाम करीब 6 बजे घर से गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के पीछे से गोलियों की आवाज आ रही थी। घर के बाहर एक व्यक्ति घायल मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वही इस घटना का संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस को बच्चे के बेहोश होने की सूचना मिली थी घटना के दौरान 911 पर पुलिस को घर में गोली चलने और एक बच्चे के बेहोश होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। कुछ देर बाद एक और फायर इंजन भेजने को कहा गया। डिस्पैचर ने पूछा कि क्या बच्चे को गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। सिर्फ इतना पता था कि बच्चा बेहोश है और यह भी साफ नहीं था कि वह सांस ले रहा है या नहीं। पुलिस पहुंची तो फायरिंग की आवाज आ रही थी इमरजेंसी टीमें रविवार शाम करीब 6:10 बजे मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घर के बाहर एक व्यक्ति को देखा। इसी दौरान घर के अंदर से गोलियों की आवाज भी आ रही थी। आग तेजी से फैल रही थी, इसलिए दमकलकर्मी तुरंत घर के अंदर नहीं जा सके। फायर चीफ मैट हॉपेल ने बताया कि आग तेजी से फैली और घर का बड़ा हिस्सा जल गया। आग बुझाने के लिए डाला गया पानी और जला हुआ मलबा जांच में परेशानी पैदा कर रहा है। इससे पुलिस को मौके से सबूत जुटाने में समय लग रहा है। पड़ोसी ने सुनी पटाखों जैसी आवाज घर से तीन मकान दूर रहने वाले डेविड हिलर ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे के बाद उन्हें पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी। बाद में एक पड़ोसी ने फोन कर इलाके में गोलीबारी की जानकारी दी। हिलर ने बाहर निकलकर देखा तो पुलिसकर्मी हथियारों के साथ गाड़ियों की आड़ में खड़े थे और घर से काला धुआं उठ रहा था। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति मृतकों को जानता था, लेकिन हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। आग कैसे लगी, इसकी भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने तक मामले से जुड़ी कुछ जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जाएंगी। ————————- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका में भारतीय इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की: भारत में रह रही गर्लफ्रेंड को शव की फोटो भेजी; जमानत के लिए ₹47 करोड़ देने होंगे अमेरिका में एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उसने पत्नी का गला घोंटकर हत्या की। पूरी खबर पढ़ें…

अमेरिका के मोंटाना में परिवार के 8 लोगों की हत्या:मृतकों में 4 बच्चे; आरोपी ने सबको गोली मारी, खुद को भी शूट किया

अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में रविवार शाम एक परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग एक साथ डिनर कर रहे थे। आरोपी ने सबको गोली मारने के बाद घर में आग लगा दी। फिर खुद को भी शूट कर लिया। आरोपी के अलावा मरने वाले लोग एक ही परिवार की चार पीढ़ियों से थे। इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें रविवार शाम करीब 6 बजे घर से गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के पीछे से गोलियों की आवाज आ रही थी। घर के बाहर एक व्यक्ति घायल मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वही इस घटना का संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस को बच्चे के बेहोश होने की सूचना मिली थी घटना के दौरान 911 पर पुलिस को घर में गोली चलने और एक बच्चे के बेहोश होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। कुछ देर बाद एक और फायर इंजन भेजने को कहा गया। डिस्पैचर ने पूछा कि क्या बच्चे को गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। सिर्फ इतना पता था कि बच्चा बेहोश है और यह भी साफ नहीं था कि वह सांस ले रहा है या नहीं। पुलिस पहुंची तो फायरिंग की आवाज आ रही थी इमरजेंसी टीमें रविवार शाम करीब 6:10 बजे मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घर के बाहर एक व्यक्ति को देखा। इसी दौरान घर के अंदर से गोलियों की आवाज भी आ रही थी। आग तेजी से फैल रही थी, इसलिए दमकलकर्मी तुरंत घर के अंदर नहीं जा सके। फायर चीफ मैट हॉपेल ने बताया कि आग तेजी से फैली और घर का बड़ा हिस्सा जल गया। आग बुझाने के लिए डाला गया पानी और जला हुआ मलबा जांच में परेशानी पैदा कर रहा है। इससे पुलिस को मौके से सबूत जुटाने में समय लग रहा है। पड़ोसी ने सुनी पटाखों जैसी आवाज घर से तीन मकान दूर रहने वाले डेविड हिलर ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे के बाद उन्हें पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी। बाद में एक पड़ोसी ने फोन कर इलाके में गोलीबारी की जानकारी दी। हिलर ने बाहर निकलकर देखा तो पुलिसकर्मी हथियारों के साथ गाड़ियों की आड़ में खड़े थे और घर से काला धुआं उठ रहा था। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति मृतकों को जानता था, लेकिन हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। आग कैसे लगी, इसकी भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने तक मामले से जुड़ी कुछ जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जाएंगी। अमेरिका में मास शूटिंग की हाल की घटनाएं… 22 अगस्त: ओरेगन के फॉरेस्ट ग्रोव में एक घर में 5 लोगों की हत्या हुई। मृतकों में आरोपी की पार्टनर, उसकी मां और दादी समेत पांच लोग शामिल थे। संदिग्ध बाद में वॉशिंगटन में मृत मिला। 14 अगस्त: मिशिगन के मिसॉकी काउंटी में हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में संदिग्ध शूटर भी शामिल है। घटना में एक 13 साल की बच्ची भी घायल हुई, जिसे चार गोलियां लगी थीं। 15 अगस्त: वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के कैंपस के पास हुई गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए। पुलिस ने 19 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया। ————————- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका में भारतीय इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की: भारत में रह रही गर्लफ्रेंड को शव की फोटो भेजी; जमानत के लिए ₹47 करोड़ देने होंगे अमेरिका में एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उसने पत्नी का गला घोंटकर हत्या की। पूरी खबर पढ़ें…