12 लाख का पैकेज, फिर भी वीकेंड पर चलाते हैं रैपिडो! कमाई जान हो जाएंगे हैरान

Viral Post: अगर आप हर महीने एक लाख से ज्यादा कमाते हो और फिर वीकेंड पर आप अपने एंटरटेरमेंट के लिए रैपिडो चलाए…सुनने में ये आपको थोड़ा अजीब लगेगा पर पुणे से एक ऐसी ही कहानी सामने आई है। पुणे में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने सोशल मीडिया पर अपने दो रूममेट्स से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उसने बताया कि उसके दोनों रूममेट सालाना 12 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने वीकेंड पर रैपिडो बाइक टैक्सी चलाने का फैसला किया है।

खास बात ये है कि वे ऐसा पैसे कमाने की जरूरत के लिए नहीं, बल्कि अपने खाली समय में कुछ नया करने और शौक के लिए कर रहे हैं। उनके इस फैसले ने सोशल मीडिया पर एक अलग बहस छेड़ दी है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सॉफ्टवेयर डेवलपर ने लिखा कि उसके दो रूममेट हैं, जो हर साल 12 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं। इसके बावजूद, पिछले सप्ताहांत दोनों ने रैपिडो बाइक टैक्सी चलाने के लिए पजिस्ट्रेशन कराया और सिर्फ शौक के लिए कुछ यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। दोनों के पास स्पोर्ट्स बाइक हैं। इस दौरान एक ने 900 रुपये कमाए, जबकि दूसरे की कमाई 500 रुपये रही। डेवलपर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब कोई महीने में एक लाख रुपये कमाता हो और फिर भी ऐसा करे, तो समझिए कि लड़के अपने शौक के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

 

900-500 रुपए कमाए

पोस्ट के मुताबिक, दोनों रूममेट के पास स्पोर्ट्स बाइक हैं और रैपिडो चलाकर एक ने 900 रुपये, जबकि दूसरे ने 500 रुपये कमाए। इस घटना से पता चलता है कि कुछ लोग सिर्फ पैसे कमाने के लिए नहीं, बल्कि नए अनुभव हासिल करने और मनोरंजन के लिए भी अलग-अलग काम करना पसंद करते हैं। दोनों इंजीनियरों के लिए वीकेंड पर बाइक टैक्सी चलाना भी कुछ ऐसा ही अनुभव रहा। उनका यह कदम अतिरिक्त कमाई से ज्यादा कुछ नया आजमाने और खाली समय को मजेदार बनाने की कोशिश नजर आता है।

यूजर्स ने किया कमेंट

इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही है। पुरुषों की दोस्ती, अचानक बनाए गए प्लान और सिर्फ मजे के लिए कुछ अलग करने के उनके अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है। यह किस्सा दिखाता है कि कई बार दोस्त मिलकर ऐसे काम भी कर जाते हैं, जिनका मकसद कमाई नहीं, बल्कि साथ में अच्छा समय बिताना और नई चीजों का अनुभव लेना होता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “मैंने भी नए लोगों से मिलने और उनसे जान-पहचान बढ़ाने के लिए ऐसा करने के बारे में सोचा था।”

Sword Raas Video: एक हाथ से ड्राइव करती जीप, दूसरे हाथ से भांजती तलवार… क्षत्रिय राजपूत महिलाओं का ये तलवार रास हो गया वायरल

Gold Price Today: नवरात्रि के दूसरे दिन सोना हुआ और सस्ता, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक ​इतना रह गया भाव

नवरात्रि के दूसरे दिन देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 12 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई में भाव 151410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते सप्ताह अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 2240 रुपये तक महंगा हुआ। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2050 रुपये तक चढ़ा।

सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,200.23 डॉलर प्रति औंस पर है। बीते सप्ताह वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 1.3 प्रतिशत मजबूत हुई।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 151560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 138790 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 151410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 151410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 138790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली138940151560
मुंबई138790151410
अहमदाबाद138840151460
चेन्नई138790151410
कोलकाता138790151410
हैदराबाद138790151410
जयपुर138940151560
भोपाल138840151460
लखनऊ138940151560
चंडीगढ़138940151560

मिरे एसेट शेयरखान में कमोडिटी मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमत सीमित दायरे में रह सकती है और इनमें मामूली तेजी बनी रह सकती है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि तेल की कीमतों में अचानक तेजी आने से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।

SIP Calculator: हर महीने ₹1000 की SIP से 20 साल में कितना पैसा बनेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 12 अक्टूबर की सुबह चांदी 239900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते सप्ताह चांदी का भाव 5000 रुपये मजबूत हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 61.08 डॉलर प्रति औंस है।

मुंबई, पुणे, नासिक से सैकड़ों लोग पकड़े गए

मुंबई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का एपीसेंटर दिल्ली में था लेकिन देश के अलग अलग हिस्सों में भी खूब प्रदर्शन हुए। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लोग सड़कों पर उतरे और ज्ञानेश कुमार के ऊपर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफा मांगा। मुंबई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी के संगठन ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन कर रहे करीब चार सौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

ये लोग दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में उतरे थे। हिरासत में लिए गए लोगों में तुषार गांधी के संगठन ‘हम भारत के लोग’ के सदस्य और सीपीएम के कार्यकर्ता शामिल थे। उधर पुणे पुलिस ने 80 से एक सौ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें लश्कर पुलिस स्टेशन ले गई। बाद में छात्रों को रिहा कर दिया गया। नासिक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एसआईआर के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया। कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, सीजेपी और कई छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

दिवाली पर मालदीव से भी महंगा हुआ घर जाना! दिल्ली से पटना-गोरखपुर फ्लाइट्स के किराए ने इंटरनेट को चौंकाया

दिवाली और छठ पर हर कोई अपने परिवार के साथ त्योहार मनाना चाहता है। नौकरी या पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले लोग भी इन दिनों घर लौटने की तैयारी करते हैं। लेकिन इस बार हवाई टिकटों के बढ़ते दाम लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। कुछ यात्रियों को अपने घर जाने के मुकाबले विदेश जाने का टिकट सस्ता मिल रहा है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी परेशानी साझा कर रहे हैं।

ScoopWhoop ने X पर कुछ फ्लाइट टिकटों की कीमतों के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इनमें भारत के अलग-अलग शहरों के किराये की तुलना विदेश जाने वाली उड़ानों से की गई है। इन कीमतों को देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि त्योहार पर घर लौटने के लिए इतना पैसा कैसे खर्च करें।

पटना से महंगा, मालदीव जाना सस्ता!

शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, बेंगलुरु से पटना जाने वाली फ्लाइट का किराया 21,695 रुपये था। वहीं, बेंगलुरु से मालदीव जाने का टिकट 12,033 रुपये में दिखाई दिया। यानी इस तुलना में विदेश जाने का टिकट पटना जाने से काफी सस्ता था।

एक यूजर ने इस पर अपनी परेशानी बताते हुए लिखा कि अब दिवाली और छठ पर घर कैसे जाएं। यह सवाल उन लोगों की मुश्किल दिखाता है, जो त्योहार पर परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं।

मुंबई से गुवाहाटी का टिकट 43 हजार रुपये तक

एक अन्य यूजर ने मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट के किराये साझा किए। स्क्रीनशॉट में अलग-अलग एयरलाइंस के टिकट करीब 22,000 से 43,000 रुपये तक दिखाई दिए।

यूजर ने बताया कि कम कीमत वाली फ्लाइट का समय सुविधाजनक नहीं है, जबकि सही समय पर जाने वाली उड़ानों के लिए काफी ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि उन्हें विदेश नहीं जाना, सिर्फ अपने घर पहुंचना है।

पटना से सस्ता बैंकॉक का टिकट

दूसरे यात्रियों ने भी ऐसी ही तुलना साझा की। एक पोस्ट के मुताबिक, पुणे से पटना जाने का टिकट 32,000 रुपये का था, जबकि पुणे से बैंकॉक जाने का किराया 14,451 रुपये दिखाया गया।

इसी तरह, बेंगलुरु से श्रीनगर जाने का टिकट करीब 19,000 रुपये और मालदीव का टिकट लगभग 13,000 रुपये बताया गया। इन कीमतों को देखकर कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि घर जाने से सस्ता विदेश घूमना पड़ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Instagram (@instagram)

लोगों ने कहा- घर जाने के लिए इतना खर्च कैसे करें?

एक यूजर ने बेंगलुरु से दिल्ली आने-जाने के टिकटों का किराया करीब 30,000 रुपये से ज्यादा बताया। उन्होंने मजाक में लिखा कि अब दिवाली पर घर जाने के लिए किडनी बेचनी पड़ेगी।

कई लोगों ने त्योहारों पर घर पहुंचने को भावनाओं से जुड़ा बताया। वहीं, कुछ यूजर्स ने हवाई टिकटों की कीमतों पर नियंत्रण की मांग भी उठाई।

हालांकि, सोशल मीडिया पर दिखाई गई कीमतें खास उड़ानों और तारीखों से जुड़ी हैं। टिकट का वास्तविक किराया बुकिंग के समय, सीटों की उपलब्धता और यात्रा की तारीख के अनुसार बदल सकता है। फिर भी इन उदाहरणों ने त्योहारों के दौरान महंगी हवाई यात्रा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

जिम बना अखाड़ा! बागपत में युवक ने नॉनस्टॉप जड़े 32 थप्पड़, CCTV वीडियो वायरल

Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, दिल्ली में ₹150720 पर 24 कैरेट; वैश्विक कीमत एक सप्ताह में 1.3% मजबूत

देश में सोने की कीमत में तेजी बरकरार है। 10 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में भाव 150720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,900 रुपये बढ़ी। डॉलर में गिरावट से निवेशकों की धारणा मजबूत होने के कारण सोने की कीमत में तेजी रही।

सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,194.36 डॉलर प्रति औंस पर है। एक सप्ताह में वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 1.3 प्रतिशत मजबूत हुई है।

मिरे एसेट शेयरखान में कमोडिटी मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमत सीमित दायरे में रह सकती है और इनमें मामूली तेजी बनी रह सकती है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि तेल की कीमतों में अचानक तेजी आने से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 150870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 138160 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 150720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 150720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 138160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली138310150870
मुंबई138160150720
अहमदाबाद138210150770
चेन्नई138160150720
कोलकाता138160150720
हैदराबाद138160150720
जयपुर138310150870
भोपाल138210150770
लखनऊ138310150870
चंडीगढ़138310150870

FD Rates Hike: सीनियर सिटीजन्स को FD पर मिल रहा 8.50% तक ब्याज, जानें ₹10 लाख फिक्स करने पर कितनी होगी कमाई

चांदी का भाव

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में गिरावट है। 10 अक्टूबर की सुबह चांदी 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी में 4,500 रुपये की तेजी दर्ज की गई। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.77 डॉलर प्रति औंस है।

Nana Patekar News: जानें क्यों सूर्यास्त के बाद नाना पाटेकर को दी गई मुखाग्नि, बेटे मल्हार ने बताई पूरी बात

Nana Patekar News: दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने बताया कि एक्टर का अंतिम संस्कार सूर्यास्त के बाद क्यों किया गया। परंपरा के अनुसार सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है। अंतिम संस्कार के बाद मल्हार पाटेकर ने मीडिया से बात की और बताया कि परिवार और उनका पार्थिव शरीर गोवा में था। लंबी यात्रा के कारण उन्हें उनके फार्महाउस तक लाने में कुछ समय लग गया।

उन्होंने यह भी बताया कि एक्टर का निधन सुबह जल्दी हो गया था और काफी समय बीत चुका था। इसलिए पार्थिव शरीर को लंबे समय तक रखना ठीक नहीं था। गुरुवार को पुणे जिले के डोंजे स्थित उनके फार्महाउस पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। एक्टर को 3-गन सैल्यूट दिया गया।

उन्होंने दिवंगत एक्टर की समाज सेवा की विरासत को आगे बढ़ाने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- “उनके जैसे लोग कहीं नहीं जाते। वे अपने कामों के जरिए हमेशा जीवित रहते हैं और अमर हो जाते हैं। वे हमेशा हमसे एक बात कहते थे कि हमें मानवता के लिए एकजुट होना चाहिए और दुनिया की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए। हमारा समाज सेवा का काम महाराष्ट्र और पूरे भारत (जम्मू-कश्मीर सहित) में फैला हुआ है। हम शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में वहां अपना सारा समाज सेवा का काम कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने उन सभी लोगों को जिम्मेदारियां सौंप दी थीं, जो इसके हकदार थे। उन्होंने बहुत सारा काम उन लोगों को सौंप दिया था जो उसे बखूबी निभा सकते थे।” वह सब कुछ नए सिरे से शुरू करना चाहते थे और अपनी जिंदगी ऐसी जगह बिताना चाहते थे जहां उनसे समाज सेवा की उम्मीद हो। मैं पक्का करूंगा कि जो भी काम अधूरे रह गए हैं वे पूरे हों। लोगों के लिए काम करना उनके और मेरे दोनों के सपने हैं।

दिवंगत एक्टर के दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के लोग… जिनमें जैकी श्रॉफ, डायरेक्टर अनिल शर्मा, अनीस बज़्मी और प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए डोंजे गांव पहुंचे। दिवंगत आत्मा को विदाई देने के लिए भारी भीड़ भी उमड़ी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबई रवाना होने से पहले पुणे एयरपोर्ट पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे श्रद्धांजलि देने के लिए एक्टर के पुणे स्थित फार्महाउस पहुंचे।

नाना पाटेकर का गोवा में 75 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लगभग 45 मिनट तक CPR और रिससिटेशन की कोशिश की। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लोगों ने एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया और सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ सेक्शन में लिखा, “नानाaaaa… रेस्ट इन पीस भाऊ”।

सलमान के साथी सुपरस्टार अजय देवगन ने भी इस दिग्गज एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर अपनी फिल्म ‘अपहरण’ का एक सीन शेयर किया। उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा और दिवंगत एक्टर की दमदार मौजूदगी की तारीफ की। उन्होंने लिखा, “बहुत कम लोग हमें नाना की तरह खुश, दुखी और गुस्से का एहसास करा पाए। उनकी मौजूदगी दमदार थी, उनकी एक्टिंग यादगार थी और अब उनकी कमी बहुत खलेगी। रेस्ट वेल, नाना। ओम शांति”।

Gold Price Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की चमक फीकी, 24 और 22 कैरेट का इतना रह गया भाव

9 अक्टूबर को देश में सोने में गिरावट है। सुबह के वक्त कई शहरों में भाव नीचे आया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड फिसलकर 149690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,600 रुपये बढ़ी। इसकी वजह रही- फेस्टिव सीजन से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की ओर से मांग बढ़ना। त्योहारों से पहले ज्वेलरी की मांग बढ़ने की उम्मीद में विक्रेता आमतौर पर कच्चे माल के रूप में सोने की खरीद बढ़ा देते हैं।

सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने में तेजी का रुख है। कीमत 4,147.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 137090 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 149560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 149560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 137090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली137240149690
मुंबई137090149560
अहमदाबाद137140149590
चेन्नई137090149560
कोलकाता137090149560
हैदराबाद137090149560
जयपुर137240149690
भोपाल137140149590
लखनऊ137240149690
चंडीगढ़137240149690

SIP Calculator: बच्चे के जन्म पर ₹2000 की SIP, 18 साल बाद कितना पैसा बनेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

चांदी का भाव

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 9 अक्टूबर की सुबह चांदी देश में 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 59.62 डॉलर प्रति औंस है।

Nana Patekar Death: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, नम आंखो से दी गई एक्टर को अंतिम विदाई

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन गुरुवार 8 अक्टूबर को गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण हो गया। उन्हें सुबह लगभग 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। गोवा से उनका पार्थिव शरीर पुणे शाम को पहुंचा था, जहां फैंस और उनके करीबियों ने उनके अंतिम दर्शन किए। नाना पाटेकर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।

एक्टर के अंतिम दर्शन करने के लिए वहां पहुंचने वालों में एक्टर जैकी श्रॉफ, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी तुकाराम मुंडे शामिल थे। कई अन्य नेता और गणमान्य व्यक्ति भी अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए फार्महाउस पहुँचे। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, नगर नियोजन राज्य मंत्री माधुरी मिसल, बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर और भीमराव तापकीर और एमएलसी सदाभाऊ खोत भी अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद थे।

एकनाथ शिंदे भी नाना पाटेकर के पैतृक गांव (पुणे) पहुंचे ताकि अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें और अभिनेता के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर सकें। गुरुवार शाम को गोवा से नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे एयरपोर्ट पहुँचा, जिसके तुरंत बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को पुणे एयरपोर्ट पर दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत एक्टर को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री को नाना पाटेकर की पत्नी और बेटे से बात भी की।

जानकारी के मुताबिक नाना पाटेकर डोना पाउला स्थित अपने घर पर थे, तभी उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उनके घर एक मेडिकल टीम भेजी गई, जहां वे बेहोश पाए गए। इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल ले जाया गया।

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के अनुसार डॉक्टरों ने 45 मिनट तक उनकी धड़कन वापस लाने की कोशिश की, लेकिन रिससिटेशन (resuscitation) के दौरान एक्टर की धड़कन नहीं लौटी। 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।”

सुबह करीब 5:20 बजे एक्टर को मृत घोषित कर दिया गया। MLC की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अधिकारियों द्वारा गुरुवार को पोस्टमार्टम किए जाने की उम्मीद है। पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने-माने चेहरों में से एक थे। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत 1978 में ‘गमन’ फिल्म से हुई थी। ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘अंगार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘खामोशी’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में उनकी बेहतरीन एक्टिंग ने उन्हें भारतीय सिनेमा में एक खास पहचान दिलाई।

Stock in Focus: IRB इंफ्रास्ट्रक्चर का टोल रेवेन्यू 24% बढ़कर ₹773 करोड़, ट्रैफिक ग्रोथ से मिला सपोर्ट

Stock in Focus: IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स ने सितंबर 2026 का टोल रेवेन्यू अपडेट जारी किया है। कंपनी का ग्रॉस टोल रेवेन्यू 24% बढ़कर 773 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2025 में यह 622 करोड़ रुपये था। कंपनी की 100% सब्सिडियरी कंपनियों का टोल रेवेन्यू भी लाइक-फॉर-लाइक आधार पर 17% बढ़ा है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से 162.1 करोड़ रुपये का टोल

IRB MP Expressway ने सितंबर में 162.1 करोड़ रुपये का टोल रेवेन्यू दर्ज किया। एक साल पहले यह 139.6 करोड़ रुपये था। यह प्रोजेक्ट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराने मुंबई-पुणे हाईवे का संचालन करता है। वहीं, IRB Ahmedabad Vadodara Super Express Tollway का रेवेन्यू 79.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 66.6 करोड़ रुपये था।

गोलकोंडा और ललितपुर प्रोजेक्ट का भी कलेक्शन बढ़ा

IRB Golconda Expressway का सितंबर में टोल रेवेन्यू 81.2 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी महीने में यह 70.4 करोड़ रुपये था। IRB Lalitpur Tollway ने 42.5 करोड़ रुपये का टोल कलेक्शन किया। एक साल पहले यह 37.1 करोड़ रुपये था।

नए प्रोजेक्ट्स से भी टोल कलेक्शन शुरू

IRB Harihara Corridors Tollway ने सितंबर में 49.3 करोड़ रुपये का टोल रेवेन्यू दर्ज किया। IRB Chandibhadra Tollway से 20.4 करोड़ रुपये और Meerut Budaun Expressway से 13.1 करोड़ रुपये मिले। इन तीनों प्रोजेक्ट्स पर 2026 में टोल कलेक्शन शुरू हुआ है।

IRB Infrastructure Developers ने बताया कि 2026 में कुछ प्रोजेक्ट्स से पहली बार टोल रेवेन्यू मिला है। IRB Harihara Corridors पर 23 जनवरी से टोल कलेक्शन शुरू हुआ। IRB Chandibhadra Tollway पर 1 अप्रैल से और Meerut Budaun Expressway पर 17 मई से टोल कलेक्शन शुरू हुआ।

कंपनी ने ट्रैफिक ग्रोथ पर क्या कहा?

IRB Infrastructure Developers के डिप्टी CEO अमिताभ मुरारका ने कहा कि सितंबर का टोल रेवेन्यू देश में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों के कारण ट्रैफिक ग्रोथ को दिखाता है। फेस्टिव सीजन शुरू होने से भी ट्रैफिक को सपोर्ट मिला है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों में बनी मजबूती के साथ नवरात्रि, दिवाली और छुट्टियों का सीजन आने वाले महीनों में ट्रैफिक ग्रोथ को और बढ़ा सकता है। इससे कंपनी के पोर्टफोलियो में टोल रेवेन्यू को भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

IRB Infrastructure Developers के शेयर गुरुवार को BSE पर 0.69% की बढ़त के साथ 17.56 रुपये पर बंद हुए।

ऑनलाइन शॉपिंग की डिलीवरी महंगी होगी? GST काउंसिल ने 5% टैक्स का प्रस्ताव दिया