फ्रांस में सैकड़ों सुपरमार्केट्स के रेफ्रिजरेशन सिस्टम पर सोमवार को बड़ा साइबरअटैक हुआ। इससे 480 से ज्यादा दुकानों के फ्रिज और फ्रीजर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैकरों ने कई स्टोर्स के रेफ्रिजरेशन सिस्टम को दूर से जबरन डीफ्रॉस्टिंग मोड में डाल दिया। इससे ताजा और फ्रोजन खाना खराब हो गया। कई स्टोर्स में आग भी लगी। फ्रांस की बड़ी रिटेल कंपनियों ने इसे अब तक का ऐसा पहला और बेहद गंभीर हमला बताया। प्रधानमंत्री ने जांच के आदेश दिए फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू ने नेशनल साइबरसिक्योरिटी एजेंसी ANSSI को जांच के आदेश दिए हैं। फ्रांस दूसरे यूरोपीय देशों के साथ मिलकर यह भी जांच कर रहा है कि वहां और कंपनियां प्रभावित हुई हैं या नहीं। पेरिस प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने इसे बड़े स्तर का हमला बताया। ऑफिस के मुताबिक, पूरे फ्रांस में कई बड़े फूड रिटेलर्स के इंटरनेट से जुड़े फ्रिजों को निशाना बनाया गया। आखिर इन फ्रिजों का तापमान कैसे बढ़ाया गया? सुपरमार्केट में फ्रिज और फ्रीजर को आमतौर पर कंट्रोल पैनल से चलाया जाता है। ये पैनल पूरे स्टोर के ठंडक वाले सिस्टम को कंट्रोल करते हैं। इंटरनेट से जुड़े होने के कारण मेंटेनेंस करने वाली कंपनियां दूर बैठकर भी इनकी सेटिंग बदल सकती हैं। अगर कोई हैकर इस सिस्टम तक पहुंचने में कामयाब हो जाए, तो वह फ्रिज और फ्रीजर की सेटिंग बदल सकता है। ऐसा करने के लिए हैकर सिस्टम की सुरक्षा में मौजूद किसी कमजोरी का फायदा उठाता है। इस तरह वह फ्रिज और फ्रीजर की ठंडक कम कर सकता है या डीफ्रॉस्टिंग शुरू कर सकता है। डीफ्रॉस्टिंग वह प्रक्रिया है, जिसमें फ्रिज या फ्रीजर में जमी बर्फ पिघलाई जाती है। डेनमार्क की कंपनी के फ्रिज कंट्रोलिंग सॉफ्टवेयर में खराबी प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, फ्रांस की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने डेनमार्क की कंपनी डैनफॉस के सॉफ्टवेयर में एक कमजोरी की पहचान की है। इसी कंपनी के बनाए सिस्टम से सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर कंट्रोल होते हैं। डैनफॉस ने कहा कि उसे फ्रांस में फ्रिज और फ्रीजर के सिस्टम से जुड़ी कुछ घटनाओं की जानकारी है। कंपनी के मुताबिक, इनमें सॉफ्टवेयर का पुराना वर्जन इस्तेमाल हो रहा था। कंपनी ने बताया कि वह ग्राहकों को लंबे समय से सॉफ्टवेयर अपडेट रखने और पुराने उपकरण बदलने की सलाह देती रही है। इससे पहले 9 अगस्त को साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्लैरोटी ने डैनफॉस के सिस्टम में मौजूद कुछ कमजोरियों पर एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें बताया गया था कि इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हमलावर बिना सही पहचान जांच के सिस्टम तक पहुंच सकते हैं। फ्रांस के रिटेल कारोबार से जुड़े संगठन FCD ने डैनफॉस से इस मामले में पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। रिटेल कंपनियां बोलीं- कई करोड़ यूरो का नुकसान हुआ अभी तक पूरे रिटेल सेक्टर को हुए नुकसान का कुल आंकड़ा सामने नहीं आया है। हालांकि, फ्रांस की रिटेल कंपनी इंटरमार्शे के CEO थिएरी कोटियार ने कहा कि इस हमले से देशभर में एक ही दिन में कई करोड़ यूरो का नुकसान हो सकता है। इंटरमार्शे ने AFP को बताया कि प्रभावित स्टोर को खराब हुए सभी ताजा और फ्रोजन प्रोडक्ट फेंकने पड़ेंगे। वहीं दूसरी कंपनी कोऑपरेटिव यू के CEO डोमिनिक शेल्शर ने कहा कि रविवार रात से ही कंपनी के रेफ्रिजरेशन सिस्टम में दिक्कतें आ रही थीं। उन्होंने बताया कि ताजा सामान को सुरक्षित रखने और लोगों तक खाने-पीने की चीजें पहुंचाने वाले सिस्टम को निशाना बनाना बेहद गंभीर है। उन्होंने इसे अस्वीकार्य बताया और कहा कि ऐसा हमला पहले कभी नहीं हुआ।
P N Gadgil Jewellers Q2 Update: ज्वेलरी रिटेलर P N Gadgil Jewellers का Q2 FY27 में रेवेन्यू सालाना आधार पर 22.4% बढ़ा। इस साल नवरात्रि का फेस्टिव सीजन तीसरी तिमाही में शिफ्ट हो गया। इसके बावजूद दूसरी तिमाही में कंपनी की ग्रोथ मजबूत रही।
रिटेल कारोबार में 31% की तेजी
कंपनी के रिटेल कारोबार का रेवेन्यू 31.1% बढ़ा। इसमें सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ 25.5% रही। कंपनी ने कहा कि ग्रोथ मुख्य रूप से मौजूदा स्टोर्स से आई है। कुल रेवेन्यू में रिटेल की हिस्सेदारी बढ़कर 77.3% हो गई।
फ्रेंचाइजी कारोबार भी 34.7% बढ़ा। हालांकि, ई-कॉमर्स रेवेन्यू 83.6% गिर गया। कंपनी ने लो-मार्जिन गोल्ड कॉइन की बिक्री घटाकर ज्यादा मार्जिन वाली ज्वेलरी पर फोकस बढ़ाया है।
गोल्ड, डायमंड और सिल्वर की बिक्री
रिटेल रेवेन्यू में गोल्ड कॉइन और बार की हिस्सेदारी Q2 FY27 में घटकर 15.8% रह गई। एक साल पहले यह 23.3% थी। कंपनी के मुताबिक, स्टडेड ज्वेलरी और रिटेल कारोबार की बढ़ती हिस्सेदारी से रेवेन्यू मिक्स की क्वालिटी बेहतर हो रही है।
गोल्ड रेवेन्यू 23.5% बढ़ा। डायमंड रेवेन्यू में 21% और सिल्वर रेवेन्यू में 12% की तेजी रही। रिटेल स्टड रेशियो भी 9% से बढ़कर 11.8% हो गया।
103 स्टोर्स का लक्ष्य
P N Gadgil Jewellers ने तिमाही में दो नए स्टोर खोले। इनमें गुरुग्राम में एक Legacy स्टोर और पुणे के Amanora Mall में एक YOOU स्टोर शामिल है। 30 सितंबर 2026 तक कंपनी के कुल 80 स्टोर थे। इनमें 79 भारत और एक अमेरिका में है।
FY27 में करीब 23 नए स्टोर खोलने का लक्ष्य है। इससे साल के अंत तक कुल स्टोर की संख्या करीब 103 हो सकती है। अयोध्या स्टोर अक्टूबर के मध्य और प्रयागराज स्टोर नवंबर की शुरुआत में खुलने की उम्मीद है।
कंपनी ने 10 नए स्टोर के लिए कमिटमेंट हासिल कर लिया है। इनमें छह Legacy और चार YOOU स्टोर हैं। कंपनी का फोकस महाराष्ट्र के साथ उत्तर और मध्य भारत में विस्तार पर है।
P N Gadgil Jewellers के शेयर BSE पर 1.55% गिरकर 587.35 रुपये पर बंद हुए।
Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ₹1286 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

