Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        • Latest News
          Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
          ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
          फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
          Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
          Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
          ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
          ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
          Market cues : बाजार के दायरे में
        Share Market

        Stocks to Watch: 8 सितंबर को फोकस में रहेंगे ये 15 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

        Posted on September 7, 2026September 7, 2026 by admin

        Stocks to Watch: मंगलवार 8 सितंबर को शेयर बाजार में कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। कई कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट सामने आए हैं। इनमें अधिग्रहण, नए ऑर्डर, फंड जुटाने और कारोबार से जुड़े अहम ऐलान शामिल हैं। इन खबरों से इन 15 स्टॉक्स में हलचल दिख सकती है।

        Adani Power

        अदाणी ग्रुप की बिजली कंपनी Adani Power को GVK Energy के अधिग्रहण के लिए लेटर ऑफ इंटेंट यानी LoI मिला है। GVK Energy के लेनदारों की समिति ने इसके इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के तहत Adani Power के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दी है।

        Swiggy

        ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग कंपनी Swiggy की सब्सिडियरी स्विगी नेटवर्क्स Lynks Logistics में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी। यह हिस्सेदारी सिंगापुर की Trustroot Internet को करीब 5.24 करोड़ डॉलर में बेची जाएगी। डील 22 अक्टूबर तक पूरी होने की उम्मीद है।

        Mankind Pharma

        फार्मा कंपनी Mankind Pharma की सब्सिडियरी Bharat Serums and Vaccines यानी BSVL को स्वैच्छिक लिक्विडेशन के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, इसके लिए BSVL के लेनदारों की मंजूरी भी जरूरी होगी।

        Shiprocket

        ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स और शिपिंग कंपनी Shiprocket का जून तिमाही में नेट लॉस घटकर ₹13.7 करोड़ रह गया। एक साल पहले यह ₹18 करोड़ था। रेवेन्यू 33.8% बढ़कर ₹592 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹442 करोड़ था। EBITDA लॉस भी ₹26 करोड़ से घटकर ₹21 करोड़ रह गया। लिस्टिंग के बाद यह कंपनी का पहला तिमाही रिजल्ट है।

        Neuland Laboratories

        फार्मा कंपनी Neuland Laboratories ने ₹126 करोड़ के कैपिटल एक्सपेंडिचर को मंजूरी दी है। कंपनी आंध्र प्रदेश के काकीनाडा स्थित Auro Industrial City में करीब 134 एकड़ जमीन खरीदेगी। इसके अलावा, 66 एकड़ की अतिरिक्त जमीन खरीदने का पहला अधिकार भी कंपनी के पास है।

        GE Vernova T&D India

        पावर ट्रांसमिशन कंपनी GE Vernova T&D India, Power Grid Corporation of India के एक बड़े प्रोजेक्ट में L1 बोलीदाता बनी है। प्रोजेक्ट के तहत Barmer II से South Kalamb तक रिन्यूएबल पावर की निकासी के लिए 6,000 MW का ±800 kV HVDC LCC टर्मिनल स्टेशन बनाया जाएगा।

        PVR INOX

        मल्टीप्लेक्स कंपनी PVR INOX ने कर्मचारियों पर लगे कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर अपनी शुरुआती जांच पूरी की है। कंपनी ने कहा कि जांच में किकबैक यानी रिश्वत का कोई सबूत नहीं मिला। प्रमोटर्स को अप्रैल में ऐसे गुमनाम संदेश मिले थे।

        Arisinfra Solutions

        कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट सर्विसेज कंपनी Arisinfra Solutions की सब्सिडियरी ArisUnitern RE Solutions को ₹280 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर O2 Spaces से मिला है। इसके तहत कंपनी Developer-as-a-Service यानी DaaS सेवाएं देगी।

        Sammaan Capital

        सम्मान कैपिटल NCDs और बॉन्ड्स के जरिए ₹25,000 करोड़ तक जुटाने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी के बोर्ड ने इस तरह की डेट फंडिंग के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेने का प्रस्ताव रखा है।

        Asian Energy Services

        एनर्जी सर्विसेज कंपनी Asian Energy Services की होल्डिंग और मर्जर वाली कंपनी Oilmax Energy को अरुणाचल प्रदेश सरकार से LoI मिला है। यह Pakro Vanadium and Graphite Block के लिए कंपोजिट लाइसेंस से जुड़ा है।

        Knowledge Realty Trust

        रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट Knowledge Realty Trust ने ₹1,000 करोड़ तक जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। रकम सूचीबद्ध, रेटेड, सिक्योर्ड और रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर यानी NCD जारी करके जुटाई जाएगी। यह फंड जुटाने की प्रक्रिया एक या कई सौदों, सीरीज या चरणों में हो सकती है।

        LIC

        सरकारी बीमा कंपनी LIC का अगस्त में फर्स्ट ईयर प्रीमियम 45.3% बढ़कर ₹23,275 करोड़ हो गया। वहीं, HDFC Life का फर्स्ट ईयर प्रीमियम 17.8% बढ़कर ₹3,609 करोड़ और ICICI Prudential Life का 9.9% बढ़कर ₹1,953 करोड़ रहा।

        HDFC Life

        निजी जीवन बीमा कंपनी HDFC Life का अगस्त में फर्स्ट ईयर प्रीमियम 17.8% बढ़कर ₹3,609 करोड़ रहा। इसी दौरान ICICI Prudential Life का प्रीमियम 9.9% बढ़कर ₹1,953 करोड़ और SBI Life का 2.8% बढ़कर ₹3,415 करोड़ रहा।

        ICICI Prudential Life

        निजी जीवन बीमा कंपनी ICICI Prudential Life का अगस्त में फर्स्ट ईयर प्रीमियम 9.9% बढ़कर ₹1,953 करोड़ हो गया। वहीं, SBI Life का प्रीमियम 2.8% बढ़कर ₹3,415 करोड़ रहा। सभी जीवन बीमा कंपनियों का कुल फर्स्ट ईयर प्रीमियम अगस्त में 33.1% बढ़कर ₹41,198 करोड़ हो गया।

        SBI Life

        जीवन बीमा कंपनी SBI Life का अगस्त में फर्स्ट ईयर प्रीमियम 2.8% बढ़कर ₹3,415 करोड़ रहा। इसके साथ अगस्त में जीवन बीमा कंपनियों का कुल फर्स्ट ईयर प्रीमियम 33.1% बढ़कर ₹41,198 करोड़ पहुंच गया।

        Shiprocket Q1 Results: आईपीओ के बाद पहला रिजल्ट; घाटा घटकर ₹14 करोड़ हुआ, रेवेन्यू 34% बढ़ा

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 1, 8 सितंबर शेयर बाजार, Adani Power, AMP, Arisinfra Solutions, EBITDA, GE Vernova T&D India, GVK Energy, HDFC Life, India, Keywords: Stocks to Watch, lic, LIC Share Price, Mankind Pharma, NCD, Neuland Laboratories, Power Grid, Power Grid Corporation, Power Grid Corporation of India, pvr inox, Q1 Results, results, sbi, Shiprocket, Shiprocket Q1 Results, Shiprocket Share Price, Stocks, stocks in focus, Stocks to watch, Swiggy, Swiggy share price, अधिग्रहण, अरुणाचल प्रदेश, आईपीओ, आज के शेयर, उम्मीद, ऑर्डर, ग्रहण, डॉलर, नए ऑर्डर, निवेश, निवेशक, बाजार, मनीकंट्रोल, रियल एस्टेट, रेवेन्यू, लिस्टिंग, शेयर, शेयर बाजार, स्टॉक्स इन फोकस, स्टॉक्स टू वॉच
        Share Market

        HDFC Bank Share Price : RBI के इस फैसले ने शेयर में भरा जोश, 1% से ज्यादा भागा शेयर

        Posted on August 20, 2026August 20, 2026 by admin

        HDFC Bank Share Price : गुरुवार, 20 अगस्त के शुरुआती कारोबारी सेशन में HDFC बैंक के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है। इस बढ़त की वजह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को इस प्राइवेट सेक्टर के बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 फीसदी तक करने के लिए दी गई मंजूरी है। आज के शुरुआती कारोबार में HDFC बैंक का शेयर शुरुआती कारोबार 1.06% बढ़कर ₹727.60 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि,2026 में अब तक इस शेयर में 26.6% की गिरावट आई है। इस अवधि में निफ्टी के मुकाबले स्टॉक का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। निफ्टी में इसी दौरान लगभग 7.5% की गिरावट देखने को मिली है। HDFC बैंक का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन लगभग ₹11.21 लाख करोड़ रुपए है।

        HDFC बैंक ने बुधवार को मार्केट बंद होने के बाद बताया कि RBI ने LIC के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है,जिसके तहत वह बैंक की पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स में 9.99 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी खरीद सकती है। यह मंजूरी LIC की अर्जी के बाद 19 अगस्त को RBI द्वारा जारी एक पत्र के ज़रिए दी गई।

        HDFC बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 14 अगस्त तक LIC के पास HDFC बैंक की कुल शेयर कैपिटल का 4.11 प्रतिशत हिस्सा था। रेगुलेटरी मंजूरी मिलने से LIC को अपनी हिस्सेदारी को मौजूदा होल्डिंग को लगभग 5.9 प्रतिशत तक बढ़ाने का मौका मिल गया है। RBI की यह मंजूरी,बैंकिंग,विदेशी मुद्रा और सिक्योरिटी मार्केट से जुड़े नियमों, अन्य कानूनों और गाइडलाइन्स के पालन पर निर्भर है।

        यह खबर HDFC बैंक द्वारा अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित किए जाने के बाद आई है। इस अवधि में बैंक के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफ़िट में सालाना आधार पर 4.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का मुनाफा 19,059.72 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं, इसकी नेट इंटरेस्ट इनकम पिछले साल की इसी अवधि मुकाबले 6.7 प्रतिशत बढ़कर 33,535.95 करोड़ रुपये पर रही है।

        इस तिमाही में बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन कुल एसेट्स का 3.26 प्रतिशत और इंटरेस्ट-अर्निंग एसेट्स का 3.40 प्रतिशत रहा। 30 जून तक बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA),ग्रॉस एडवांसेज का 1.17 प्रतिशत रहा। जबकि पिछली तिमाही के आखिर में ये 1.15 प्रतिशत और एक साल पहले 1.40 प्रतिशत पर थे। नेट NPA, नेट एडवांसेज का 0.41 प्रतिशत रहा।

        Posted in Share Market  |  Tagged 2026, bank, HDFC Bank, hdfc bank share, HDFC Bank share outlook, hdfc bank share price, HDFC बैंक, HDFC बैंक शेयर, HDFC बैंक शेयर का आउटलुक, HDFC बैंक शेयर प्राइस, lic, LIC Share Price, LIC शेयर प्राइस, NPA, RBI, share price, अर्निंग, नतीजे, बैंक, राइट्स, रिजर्व बैंक, शेयर
        Share Market

        Q1 नतीजों के बाद मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका का इन शेयरों पर आया दिल, क्या हैं आपके पास?

        Posted on August 7, 2026August 7, 2026 by admin

        मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका ने शानदार Q1 नतीजों के बाद ऑटो एंसिलरी स्टॉक समवर्धन मदरसन को आज का अपना टॉप पिक चुना है। कंपनी के वायरिंग और असेंबली बिज़नेस में आई शानदार ग्रोथ वजह से इसके मार्जिन अनुमान से भी बेहतर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने LIC, कल्याण ज्वैलर्स और टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों पर भी अपनी राय दी है।

        समवर्धन मदरसन पर सिद्धार्थ खेमका की राय

        समवर्धन मदरसन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में इस कंपनी के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। कंपनी के नतीजे अनुमान से भी बेहतर रहे हैं। इसके नेट प्रॉफ़िट में सालाना आधार पर 70% की बढ़ोतरी हुई है। EBITDA मार्जिन 65 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 8.8% हो गया। जबकि अनुमान लगभग 8.3% का था। इसकी वजह वायरिंग बिज़नेस में उम्मीद से बेहतर मुनाफा रहा। कंपनी के इंटीग्रेटेड असेंबली सेगमेंट के ओवरऑल मार्जिन में भी जबरदस्त सुधार दिखा।

        उम्मीद है कि आगे समवर्धन मदरसन दूसरी कंपनियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन जारी रखेगी। कंपनी को प्रीमियमाइजेशन और EV की तरफ रुझान बढ़ने का फायदा मिलेगा। साथ ही कंपनी के पास ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव दोनों सेगमेंट में मज़बूत ऑर्डर बुक है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए यह ऑटो एंसिलरी सेक्टर के सबसे पसंदीदा स्टॉक्स में से एक है,जो हर तिमाही में लगातार अच्छा रिज़ल्ट दे रहा है। समवर्धन मदरसन के लिए 178 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह है।

        LIC पर सिद्धार्थ खेमका की राय

        LIC पर अपनी राय साझा करते हुए सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि पहली तिमाही में कंपनी के नतीजे बहुत अच्छे रहे है। VNB मार्जिन में 730 बेसिस प्वाइंट्स की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। कुल मिलाकर ऐसा लगता है Q1 निश्चित रूप से FY27 और FY28 की ग्रोथ के लिए एक मज़बूत बेस बनाएगा। कंपनी मार्केट लीडर बनी हुई है। मार्जिन को लेकर जो बड़ी चिंता थी,उसे भी अब मजबूत मार्जिन ग्रोथ ने दूर कर दिया है। नॉन-पार्टिसिपेटिंग बिज़नेस योगदान बढ़ रहा है और साथ ही प्रोडक्ट लेवल पर मार्जिन में सुधार हो रहा। पहली तिमाही के नतीजों का यह एक अहम पॉज़िटिव फैक्टर है।

        उम्मीद है कि आगे चलकर ULIP में भी तेजी आएगी और टिकट साइज़ भी बढ़ेगा। कुल मिलाकर इन मज़बूत नंबरों और आगे के मज़बूत ग्रोथ आउटलुक को देखते हमने अपने अनुमानों में बदलाव किया है। आगे इसके मार्जिन में और बढ़त होने की उम्मीद है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए इस स्टॉक के लिए 480 रुपए का टारगेट दिया गया है, यानी इसमें मौजूदा स्तरों से लगभग 20-24% फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

        कल्याण ज्वैलर्स पर सिद्धार्थ खेमका की राय

        कल्याण ज्वैलर्स पर अपनी राय साझा करते हुए सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि इस कंपनी ने लगातार हर तिमाही में मज़बूत परफ़ॉर्मेंस दी है। हालांकि पिछले एक साल में इस स्टॉक ने उम्मीद के मुताबिक परफ़ॉर्म नहीं किया। लेकिन अब निचले स्तरों से इसमें जबरदस्त रिकवरी हुई है। इसके Q4 के नतीजे भी काफी मज़बूत थे। Q1 के भी काफी मज़बूत रहने की उम्मीद है और हमें लगातार देखने को मिल रहा है कि नेशनल लेवल के प्लेयर्स मार्केट शेयर हासिल कर रहे हैं। भारत में ज्वैलरी सेगमेंट में अनऑर्गनाइज़्ड से ऑर्गनाइज़्ड सेक्टर की ओर बढ़ने की कहानी जारी है।

        टाइटन मार्केट लीडर है और लगातार अच्छे नतीजे दे रहा है। ऐसे में ज्वैलरी सेगमेंट में टाइटन उनकी पहली पसंद बना हुआ है। लेकिन फिर भी,वे कल्याण ज्वैलर्स को लेकर पॉजिटिव रहे हैं और उन्हें लगता है कि निचले स्तरों पर हमारा जो टारगेट प्राइस था,स्टॉक अब उसके करीब पहुंच गया है। ऐसे में लगता है कि कल्याण ज्वैलर्स लगातार ग्रोथ हासिल करने के लिए अच्छी स्थिति में है। कंपनी को मजबूत कस्टमर एक्विजिशन और फ़्रैंचाइज़ी आधारित विस्तार से सपोर्ट मिल रहा है। इससे इसके कुल ग्रोथ और मुनाफे में भी सुधार हो सकता है। उम्मीद है कि अगले 2 सालों में इसकी अर्निंग्स में लगभग 20-22% CAGR ग्रोथ होगी। इसके अलावा मार्केट लीडर के मुकाबले डिस्काउंट कम होने की वजह से लगता है कि स्टॉक अगले 2 सालों में 25% CAGR रिटर्न दे सकता है।

        Top Stock Picks : केमिकल और सीडीएमओ स्पेस में काफी अच्छे निवेश के मौके, ये तीन ऑटो शेयर करेंगे कमाल

        ऑटो एंसिलरी सेक्टर पर सिद्धार्थ खेमका की राय

        ऑटो एंसिलरी सेक्टर पर बात करते हुए सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि मदरसन सुमी पर वे पहले की बात कर चुके है। दूसरे शेयरों की बात करें तो हीरो मोटो के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे। यह शेयर अच्छा लग रहा है। ऑटो सेक्टर पर उनका नजरिया पॉज़िटिव बना हुआ है। टू-व्हीलर सेक्टर में उनकी पहली पसंद TVS मोटर्स है। कंपनी EV टू-व्हीलर सेक्टर में लगातार मज़बूत ग्रोथ दिखा रही है। यह मार्केट लीडर है और मार्जिन के मामले में भी अच्छी स्थिति में। उन्होंने आगे कहा कि ऑटो सेक्टर में टू-व्हीलर स्पेस में उन्हें TVS मोटर्स पसंद है और ऑटो एंसिलरी स्पेस में संवर्धन मदरसन उनकी पसंदीदा पिक बनी हुई है।

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged Auto Ancillary Stocks, CAGR, EBITDA, ev, Kalyan Jewellers share outlook, Kalyan Jewellers share price, lic, LIC share outlook, LIC Share Price, LIC शेयर आउटलुक, LIC शेयर प्राइस, Samvardhana Motherson share outlook, Samvardhana Motherson share price, stock, Top picks by Motilal Oswal's Siddhartha Khemka, Top Stock Picks, ऑटो एंसिलरी स्टॉक्स, ऑटो शेयर, ऑटो सेक्टर, ऑर्डर बुक, कल्याण ज्वैलर्स, कल्याण ज्वैलर्स शेयर आउटलुक, कल्याण ज्वैलर्स शेयर प्राइस, खरीदारी की सलाह, ग्रोथ, ग्रोथ आउटलुक, टाइटन, टारगेट प्राइस, डिस्काउंट, नतीजे, निवेश, भारत, मनीकंट्रोल, मोतीलाल ओसवाल, मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका की टॉप पिक्स, समवर्धन मदरसन शेयर आउटलुक, समवर्धन मदरसन शेयर प्राइस
        Share Market

        Stocks to Watch: 7 अगस्त को फोकस में रहेंगे ये 13 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

        Posted on August 6, 2026August 6, 2026 by admin

        Stocks to Watch: 7 अगस्त को कई शेयरों में जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है। कई कंपनियों ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कुछ ने नए कारोबारी अपडेट दिए हैं। इनके असर से निवेशकों की नजर इन स्टॉक्स पर रहेगी। आइए जानते हैं शुक्रवार को किन 13 शेयरों पर फोकस रहेगा।

        LIC

        सरकारी बीमा कंपनी LIC का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 22.81% बढ़कर 13,492 करोड़ रुपये रहा। कुल प्रीमियम आय 6.75% बढ़कर 1,27,250 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, इंडिविजुअल न्यू बिजनेस प्रीमियम 14.48% बढ़कर 14,351 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए।

        Britannia

        बिस्किट बनाने वाली कंपनी Britannia का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 13.6% बढ़कर 591.4 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 8.2% बढ़कर 5,000 करोड़ रुपये और EBITDA 11% बढ़कर 840 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, EBITDA मार्जिन 16.4% से बढ़कर 16.8% पर पहुंच गया।

        Apollo Tyres

        टायर बनाने वाली कंपनी Apollo Tyres का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 348.9 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 12.9 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 12.8% बढ़कर 7,397.8 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA लगभग स्थिर रहकर 868 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन 13.2% से घटकर 11.7% पर आ गया।

        GR Infraprojects

        इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी GR Infraprojects का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 46.4% बढ़कर 357.3 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की रेवेन्यू 40.1% बढ़कर 2,784.1 करोड़ रुपये हो गई, जिससे प्रोजेक्ट्स में मजबूत एग्जीक्यूशन का संकेत मिला। हालांकि, ज्यादा कारोबार के बावजूद ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव देखने को मिला।

        HCC

        इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी HCC का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में मामूली बढ़कर 51.08 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, रेवेन्यू 9% घटकर 993.4 करोड़ रुपये रही। EBITDA 41.7% गिरकर 104.66 करोड़ रुपये रह गया। EBITDA मार्जिन भी 16.44% से घटकर 10.54% पर आ गया।

        Premier Energies

        सोलर उपकरण बनाने वाली कंपनी Premier Energies का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 50.4% बढ़कर 463.1 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 35.3% बढ़कर 2,462.6 करोड़ रुपये रही। EBITDA 30.3% बढ़कर 714.4 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, EBITDA मार्जिन 30.1% से घटकर 29% रह गया।

        Crompton

        कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स कंपनी Crompton का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 14.8% बढ़कर 141 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 11.8% बढ़कर 2,235 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA 14.2% बढ़कर 224.4 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 9.6% से बढ़कर 10% पर पहुंच गया।

        Lloyds Engineering

        इंजीनियरिंग कंपनी Lloyds Engineering का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 64 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 30 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 527 करोड़ रुपये रही। EBITDA 66 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA मार्जिन 12.2% से बढ़कर 12.5% हो गया।

        NCC

        इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 12.63% बढ़कर 216.4 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 12.2% बढ़कर 5,812 करोड़ रुपये और EBITDA 19.5% बढ़कर 545 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन 8.81% से बढ़कर 9.38% पर पहुंच गया।

        Varroc Engineering

        ऑटो कंपोनेंट कंपनी Varroc Engineering का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 26.5% घटकर 77.3 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, रेवेन्यू 29.9% बढ़कर 2,634.2 करोड़ रुपये रही। EBITDA 14% बढ़कर 221.9 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 9.6% से घटकर 8.4% पर आ गया।

        Signature Global

        रियल एस्टेट कंपनी Signature Global जून तिमाही में 16.5 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में आ गई। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 34.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। रेवेन्यू 36.2% घटकर 552 करोड़ रुपये रही। वहीं, 33 करोड़ रुपये के EBITDA मुनाफे की जगह 44.7 करोड़ रुपये का EBITDA घाटा दर्ज किया गया।

        TVS Motor Company

        दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी TVS Motor ने अफ्रीका में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल कारोबार का विस्तार किया है। कंपनी ने केन्या में TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसके साथ ही TVS प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर को अफ्रीका में उतारने वाली पहली भारतीय टू-व्हीलर कंपनी बन गई है।

        Sula Vineyards

        वाइन बनाने वाली कंपनी Sula Vineyards का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 45.4% घटकर 1.06 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, रेवेन्यू 3% बढ़कर 112.88 करोड़ रुपये रही। वहीं, EBITDA 9.3% घटकर 16.6 करोड़ रुपये रहा, जिस पर अंगूर की बढ़ी लागत का असर पड़ा।

        तिमाही नतीजे

        कई कंपनियां शुक्रवार को जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें Afcons Infrastructure, BEML, CLC Industries, Dalmia Bharat Sugar & Industries, Godawari Power & Ispat, Hinduja Global Solutions, Ola Electric Mobility, Oil India, Power Finance Corporation (PFC), Hindalco Industries समेत कई कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी।

        LIC Q1 Results: प्रॉफिट 23% बढ़कर 13492 करोड़ रुपये, कुल इनकम 237848 करोड़

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 10, Afcons Infrastructure, AMP, Apollo Tyres, Britannia Share Price, EBITDA, Electric Mobility, finance, Hindalco Industries, India, Infrastructure, lic, lic q1 results, LIC Share Price, NCC Share Price, oil, oil india, Premier Energies, Q1 Results, results, Stock Market Today, stocks in focus, Stocks to watch, tvs motor, आज के शेयर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, इलेक्ट्रिक स्कूटर, कारोबारी अपडेट, तिमाही नतीजे, नतीजे, निवेश, निवेशक, भारत, मनीकंट्रोल, मार्केट न्यूज, रेवेन्यू, शेयर बाजार, स्टॉक्स इन फोकस
        Share Market

        F&O Ban: LIC का कॉल-पुट बंद, इस कारण फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस के बैन लिस्ट में एंट्री

        Posted on August 5, 2026August 5, 2026 by admin

        F&O Ban: देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी का फ्यूचर्स पोजिशन लेना चाहते हैं या ऑप्शंस में कॉल-पुट पोजिशन तो आज नहीं ले पाएंगे। इसकी वजह ये है कि एनएसई ने इसे एफएंडओ बैन लिस्ट में डाल दिया है। इसके चलते अब ट्रेडर्स एलआईसी के नए डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि जिन ट्रेडर्स की पोजिशन पुरानी है, वे इसे बंद कर सकते हैं। अब यह बैन कब तक हटेगा, यह निर्भर करता है कि ओपन इंटेरेस्ट कब तक MWPL यानी मार्केट-वाइड पोजिशन लिमिट के नीचे आता है। ध्यान दें कि एलआईसी के शेयरों का लेन-देन जारी है और सिर्फ एफएंडओ ट्रेडिंग बंद है। एक और अहम बात ये है कि एफएंडओ बैन लिस्ट में सिर्फ स्टॉक्स को डाला जाता है, इंडेक्स को नहीं क्योंकि इसमें कई स्टॉक्स शामिल होते हैं यानी यह मार्केट के एक बड़े हिस्से को कवर करता है।

        क्या है OI?

        एफएंडओ बैन लिस्ट में क्यों डाला गया, इसे समझने से पहले यह जानना जरूरी है कि ओआई क्या है क्योंकि यह एक अहम इंडिकेटर है। जब किसी स्टॉक के एफएंडओ सेगमेंट में ओआई यानी ओपन इंटेरेस्ट MWPL के 95% के पार पहुंचता है तो इसके नए डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट पर बैन लगा दिया जाता है। ओपन इंटेरेस्ट किसी दिए गए समय पर जितने डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स खुले हैं यानी जिन्हें स्क्वेयर ऑफ यानी बंद नहीं किया गया है, उनकी संख्या है। इस लिस्ट से स्टॉक को बाहर तब किया जाता है, जब ओपन इंटेरेस्ट MWPL के 80% से नीचे आ जाता है।

        MWPL क्या है?

        एफएंडओ बैन को समझने के लिए अब दूसरा अहम प्वाइंट है एमडब्ल्यूपीएल क्योंकि इसी की तुलना में ओपन इंटेरेस्ट को देखकर बैन लिस्ट अपडेट होती है। किसी स्टॉक पर एफएंडओ बैन तब लगाया जाता है, उसके फ्यूचर्स या ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स का ओपन इंटरेस्ट MWPL के 95% तक पहुंच जाता है। इसे दो आधार पर निकाला जाता है- पिछले कैलेंडर महीने में हर दिन ट्रेड हुए औसत शेयरों की संख्या का 30 गुना और प्रमोटर्स के अलावा अन्य शेयरहोल्डर्स के पास मौजूद शेयरों का 20%, इन दोनों में से जो वैल्यू कम होता है, उसी के आधार पर स्टॉक का MWPL तय किया जाता है। जैसे कि अगर किसी स्टॉक का एमडब्ल्यूपीएल 1 करोड़ है तो जब ओपन इंटेरेस्ट 95 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स पर पहुंचेगा तो उसे F&O बैन लिस्ट में डाल दिया जाएगा।

        क्यों होती है यह कसरत?

        अब सवाल उठता है कि आखिर यह बैन लगाया क्यों जाता है। ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन के मुताबिक जब किसी स्टॉक को ओपन इंटेरेस्ट यानी ओआई MWPL के करीब पहुंच जाता है या उसके पार चला जाता है तो उसमें स्पेक्यूलेटिव ट्रेडिंग का रिस्क बढ़ जाता है। एफएंडओ बैन से यह सुनिश्चित होता है कि किसी स्टॉक का भाव उसकी वास्तविक डिमांड और सप्लाई से तय हो, न कि डेरिवेटिव एक्टिविटीज में तेज उछाल से।

        Risks of MTF: ₹12000 करोड़ की सीख, दक्षिण कोरिया में हाहाकार के पांच सबक

        डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि ट्रेडिंग बाजार जोखिमों के अधीन है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged AMP, business news in hindi, f&o ban meaning, f&O bank list, lic, lic F&O ban, lic news, LIC Share Price, lic shares, lic stocks, Market-Wide Position Limit, moneycontrol, mtf, mwpl, what is Market-Wide Position Limit, what is MWPL, why f&O ban, एंजेल वन, एनएसई, एफएंडओ, एफएंडओ बैन, एमडब्ल्यूपीएल, एलआईसी, एलआईसी एफएंडओ बैन, एलआईसी शेयर प्राइस, एलआईसी स्टॉक्स, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, ब्रोकरेज फर्म, मनीकंट्रोल, मार्केट-वाइड पोजिशन लिमिट
        Share Market

        LIC OFS: बीमा कंपनी में 6.5% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, फ्लोर प्राइस ₹382 प्रति शेयर का तय

        Posted on August 3, 2026August 3, 2026 by admin

        LIC OFS: सरकार ने सोमवार (3 अगस्त) को ऐलान किया कि वह Life Insurance Corporation of India (LIC) में अपनी 6.5% हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेगी। इसके लिए ₹382 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। यह ऑफर 4 अगस्त से शुरू होगा। सरकार की यह हिस्सेदारी बिक्री उसके डिसइन्वेस्टमेंट प्रोग्राम का हिस्सा है।

        11% डिस्काउंट पर मिलेगा शेयर

        OFS का फ्लोर प्राइस ₹382 प्रति शेयर रखा गया है। यह सोमवार के बंद भाव ₹424.35 से करीब 11% कम है। LIC ने बताया कि इस दौरान कंपनी की ट्रेडिंग विंडो 8 अगस्त 2026 तक बंद रहेगी। OFS मंगलवार, 4 अगस्त को गैर-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा। वहीं, रिटेल निवेशक इसमें बुधवार को बोली लगा सकेंगे।

        कितनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार?

        डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के मुताबिक, OFS में पहले चरण में 2.5% हिस्सेदारी बेची जाएगी। इसके अलावा, ज्यादा मांग आने पर 4% का ग्रीनशू ऑप्शन भी रखा गया है। इस तरह कुल मिलाकर 6.5% हिस्सेदारी बेची जा सकती है।

        सरकार की हिस्सेदारी घटकर 90% होगी

        फिलहाल भारत सरकार के पास LIC में 96.5% हिस्सेदारी है। OFS पूरा होने के बाद यह घटकर करीब 90% रह जाएगी। DIPAM के सचिव अरुणिश चावला ने कहा कि इस हिस्सेदारी बिक्री से सरकार न्यूनतम सार्वजनिक शेयरहोल्डिंग (MPS) का लक्ष्य तय समय से पहले हासिल कर सकेगी।

        SEBI ने दिया था मई 2027 तक का समय

        SEBI ने LIC को मई 2027 तक सरकार की हिस्सेदारी घटाकर 90% करने की समय-सीमा दी थी, ताकि कंपनी मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियम का पालन कर सके। इसके तहत किसी भी कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 75% से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा है, तो उसे तय समय के भीतर हिस्सेदारी बेचकर इस शर्त को पूरा करना होता है।

        SBI Funds Q1 Results: आईपीओ के बाद पहला रिजल्ट, ₹873 करोड़ का मुनाफा; शेयरों पर रहेगी नजर

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 2026, DIPAM, Government Disinvestment, India, lic, lic news, LIC Offer for Sale, LIC OFS, LIC OFS August 2026, LIC Share Price, LIC Stake Sale, LIC Stock News, LIC शेयर कीमत, Life Insurance Corporation, Life Insurance Corporation of India, Offer For Sale, OFS, PSU Stocks, Q1 Results, results, sbi, SBI Funds, SBI Funds Q1 Results, SEBI, SEBI MPS Rules, आईपीओ, एलआईसी, चावल, डिसइन्वेस्टमेंट, डिस्काउंट, निवेश, निवेशक, पीएसयू शेयर, भारत, भारत सरकार, मनीकंट्रोल, शेयर बाजार, सरकारी हिस्सेदारी बिक्री
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में 23000 का लेवल मुमकिन, बैंक निफ्टी भी 56000 की ओर कर सकता है वापसी
        • ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील पर रुबियो के बाद ट्रंप ने भी दे दिया बड़ा अपडेट
        • फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        • Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की शानदार कमाई से एशियाई बाजारों में तेजी,Kospi 3.6% तक उछला
        • 5 things to know about the Kawasaki Z300
        • Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6 नए शेयर खरीदे, एक ने इस साल दिया है 277% का रिटर्न
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        9:01 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 23°C
        clear sky
        59 %
        1017 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 52% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार