Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        UPTET 2026 Result: रिजल्ट से हैं नाखुश,
        Refurbished Phone खरीदने से पहले ये 8
        अनिल कपूर ने लूट ली महफिल, रिलीज
        LIC के लिए ICICI Bank में हिस्सेदारी
        अधिकारियों की मीटिंग में भड़कीं कंगना रनौत,
        Android फोन से गलती से डिलीट हुई
        UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और
        50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान
        • Latest News
          UPTET 2026 Result: रिजल्ट से हैं नाखुश,
          Refurbished Phone खरीदने से पहले ये 8
          अनिल कपूर ने लूट ली महफिल, रिलीज
          LIC के लिए ICICI Bank में हिस्सेदारी
          अधिकारियों की मीटिंग में भड़कीं कंगना रनौत,
          Android फोन से गलती से डिलीट हुई
          UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और
          50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान
        Share Market

        Stocks to Watch: 7 अगस्त को फोकस में रहेंगे ये 13 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

        Posted on August 6, 2026August 6, 2026 by admin

        Stocks to Watch: 7 अगस्त को कई शेयरों में जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है। कई कंपनियों ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कुछ ने नए कारोबारी अपडेट दिए हैं। इनके असर से निवेशकों की नजर इन स्टॉक्स पर रहेगी। आइए जानते हैं शुक्रवार को किन 13 शेयरों पर फोकस रहेगा।

        LIC

        सरकारी बीमा कंपनी LIC का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 22.81% बढ़कर 13,492 करोड़ रुपये रहा। कुल प्रीमियम आय 6.75% बढ़कर 1,27,250 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, इंडिविजुअल न्यू बिजनेस प्रीमियम 14.48% बढ़कर 14,351 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए।

        Britannia

        बिस्किट बनाने वाली कंपनी Britannia का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 13.6% बढ़कर 591.4 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 8.2% बढ़कर 5,000 करोड़ रुपये और EBITDA 11% बढ़कर 840 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, EBITDA मार्जिन 16.4% से बढ़कर 16.8% पर पहुंच गया।

        Apollo Tyres

        टायर बनाने वाली कंपनी Apollo Tyres का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 348.9 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 12.9 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 12.8% बढ़कर 7,397.8 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA लगभग स्थिर रहकर 868 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन 13.2% से घटकर 11.7% पर आ गया।

        GR Infraprojects

        इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी GR Infraprojects का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 46.4% बढ़कर 357.3 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की रेवेन्यू 40.1% बढ़कर 2,784.1 करोड़ रुपये हो गई, जिससे प्रोजेक्ट्स में मजबूत एग्जीक्यूशन का संकेत मिला। हालांकि, ज्यादा कारोबार के बावजूद ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव देखने को मिला।

        HCC

        इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी HCC का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में मामूली बढ़कर 51.08 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, रेवेन्यू 9% घटकर 993.4 करोड़ रुपये रही। EBITDA 41.7% गिरकर 104.66 करोड़ रुपये रह गया। EBITDA मार्जिन भी 16.44% से घटकर 10.54% पर आ गया।

        Premier Energies

        सोलर उपकरण बनाने वाली कंपनी Premier Energies का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 50.4% बढ़कर 463.1 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 35.3% बढ़कर 2,462.6 करोड़ रुपये रही। EBITDA 30.3% बढ़कर 714.4 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, EBITDA मार्जिन 30.1% से घटकर 29% रह गया।

        Crompton

        कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स कंपनी Crompton का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 14.8% बढ़कर 141 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 11.8% बढ़कर 2,235 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA 14.2% बढ़कर 224.4 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 9.6% से बढ़कर 10% पर पहुंच गया।

        Lloyds Engineering

        इंजीनियरिंग कंपनी Lloyds Engineering का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 64 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 30 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 527 करोड़ रुपये रही। EBITDA 66 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA मार्जिन 12.2% से बढ़कर 12.5% हो गया।

        NCC

        इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 12.63% बढ़कर 216.4 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 12.2% बढ़कर 5,812 करोड़ रुपये और EBITDA 19.5% बढ़कर 545 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन 8.81% से बढ़कर 9.38% पर पहुंच गया।

        Varroc Engineering

        ऑटो कंपोनेंट कंपनी Varroc Engineering का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 26.5% घटकर 77.3 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, रेवेन्यू 29.9% बढ़कर 2,634.2 करोड़ रुपये रही। EBITDA 14% बढ़कर 221.9 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 9.6% से घटकर 8.4% पर आ गया।

        Signature Global

        रियल एस्टेट कंपनी Signature Global जून तिमाही में 16.5 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में आ गई। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 34.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। रेवेन्यू 36.2% घटकर 552 करोड़ रुपये रही। वहीं, 33 करोड़ रुपये के EBITDA मुनाफे की जगह 44.7 करोड़ रुपये का EBITDA घाटा दर्ज किया गया।

        TVS Motor Company

        दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी TVS Motor ने अफ्रीका में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल कारोबार का विस्तार किया है। कंपनी ने केन्या में TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसके साथ ही TVS प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर को अफ्रीका में उतारने वाली पहली भारतीय टू-व्हीलर कंपनी बन गई है।

        Sula Vineyards

        वाइन बनाने वाली कंपनी Sula Vineyards का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 45.4% घटकर 1.06 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, रेवेन्यू 3% बढ़कर 112.88 करोड़ रुपये रही। वहीं, EBITDA 9.3% घटकर 16.6 करोड़ रुपये रहा, जिस पर अंगूर की बढ़ी लागत का असर पड़ा।

        तिमाही नतीजे

        कई कंपनियां शुक्रवार को जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें Afcons Infrastructure, BEML, CLC Industries, Dalmia Bharat Sugar & Industries, Godawari Power & Ispat, Hinduja Global Solutions, Ola Electric Mobility, Oil India, Power Finance Corporation (PFC), Hindalco Industries समेत कई कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी।

        LIC Q1 Results: प्रॉफिट 23% बढ़कर 13492 करोड़ रुपये, कुल इनकम 237848 करोड़

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 10, Afcons Infrastructure, AMP, Apollo Tyres, Britannia Share Price, EBITDA, Electric Mobility, finance, Hindalco Industries, India, Infrastructure, lic, lic q1 results, LIC Share Price, NCC Share Price, oil, oil india, Premier Energies, Q1 Results, results, Stock Market Today, stocks in focus, Stocks to watch, tvs motor, आज के शेयर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, इलेक्ट्रिक स्कूटर, कारोबारी अपडेट, तिमाही नतीजे, नतीजे, निवेश, निवेशक, भारत, मनीकंट्रोल, मार्केट न्यूज, रेवेन्यू, शेयर बाजार, स्टॉक्स इन फोकस
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?
        • पाकिस्तान में 1976 के बाद सबसे बड़ा सैन्य बदलाव, तीनों सेनाओं की कमान अब आसिम मुनीर के हाथ में
        • UPTET 2026 Result: रिजल्ट से हैं नाखुश, तो 10 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन
        • Refurbished Phone खरीदने से पहले ये 8 चीजें जरूर चेक करें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
        • अनिल कपूर ने लूट ली महफिल, रिलीज हुआ ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया टीजर ‘झक्कास’
        • LIC के लिए ICICI Bank में हिस्सेदारी बढ़ाने का रास्ता साफ, RBI से मिली हरी झंडी
        • अधिकारियों की मीटिंग में भड़कीं कंगना रनौत, कहा, मुझे फालतू के जुमले मत दो
        • Android फोन से गलती से डिलीट हुई फोटो ऐसे करें Recover, जाने स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
        • UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और 10 सितंबर को होने वाले री-एग्जाम के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, जानें कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड
        • 50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान जंग की सीक्रेट जानकारी लीक करने का शक, हथियारों की कमी दुनिया के सामने आई
        • सुभाष चंद्रा की मुश्किल बढ़ी, अब CBI ने लोन फ्रॉड मामले में केस दर्ज किया
        • Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की ‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग, अपने सिग्नेचर अंदाज में भाईजान ने किया कमबैक
        • iPhone 18 Pro Max में क्या होगा खास? जानें कीमत, कैमरा, कलर और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल
        • नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी बड़ी विदेशी CEO की नजर, मिला बड़ा जॉब ऑफर [VIDEO]
        • Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel बनाना पड़ेगा मंहगा! DMRC ने दी सख्त चेतावनी
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स ट्रंप डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        6:51 pm, Sep 5, 2026
        temperature icon 28°C
        light rain
        81 %
        1004 mb
        7 mph
        Wind Gust: 11 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:25 pm
        Hourly Forecast
        8:30 pm
        temperature icon
        28°/29°°C 0.74 mm 74% 6 mph 79% 1004 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 84% 1004 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 94% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 95% 1005 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 9 mph 83% 1007 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0.32 mm 32% 11 mph 75% 1006 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        31°/31°°C 0.98 mm 98% 8 mph 68% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 1 mm 100% 7 mph 76% 1003 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        UPTET 2026 Result: रिजल्ट से हैं नाखुश,
        Refurbished Phone खरीदने से पहले ये 8
        अनिल कपूर ने लूट ली महफिल, रिलीज
        LIC के लिए ICICI Bank में हिस्सेदारी
        अधिकारियों की मीटिंग में भड़कीं कंगना रनौत,
        Android फोन से गलती से डिलीट हुई
        UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और
        50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार