Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं
        IND W vs PAK W: एशिया कप
        Deep Drive Podcast: The big picture on
        Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर
        बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत
        ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां
        गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के
        सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा
        • Latest News
          Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं
          IND W vs PAK W: एशिया कप
          Deep Drive Podcast: The big picture on
          Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर
          बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत
          ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां
          गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के
          सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा
        Share Market

        Q1 नतीजों के बाद मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका का इन शेयरों पर आया दिल, क्या हैं आपके पास?

        Posted on August 7, 2026August 7, 2026 by admin

        मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका ने शानदार Q1 नतीजों के बाद ऑटो एंसिलरी स्टॉक समवर्धन मदरसन को आज का अपना टॉप पिक चुना है। कंपनी के वायरिंग और असेंबली बिज़नेस में आई शानदार ग्रोथ वजह से इसके मार्जिन अनुमान से भी बेहतर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने LIC, कल्याण ज्वैलर्स और टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों पर भी अपनी राय दी है।

        समवर्धन मदरसन पर सिद्धार्थ खेमका की राय

        समवर्धन मदरसन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में इस कंपनी के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। कंपनी के नतीजे अनुमान से भी बेहतर रहे हैं। इसके नेट प्रॉफ़िट में सालाना आधार पर 70% की बढ़ोतरी हुई है। EBITDA मार्जिन 65 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 8.8% हो गया। जबकि अनुमान लगभग 8.3% का था। इसकी वजह वायरिंग बिज़नेस में उम्मीद से बेहतर मुनाफा रहा। कंपनी के इंटीग्रेटेड असेंबली सेगमेंट के ओवरऑल मार्जिन में भी जबरदस्त सुधार दिखा।

        उम्मीद है कि आगे समवर्धन मदरसन दूसरी कंपनियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन जारी रखेगी। कंपनी को प्रीमियमाइजेशन और EV की तरफ रुझान बढ़ने का फायदा मिलेगा। साथ ही कंपनी के पास ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव दोनों सेगमेंट में मज़बूत ऑर्डर बुक है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए यह ऑटो एंसिलरी सेक्टर के सबसे पसंदीदा स्टॉक्स में से एक है,जो हर तिमाही में लगातार अच्छा रिज़ल्ट दे रहा है। समवर्धन मदरसन के लिए 178 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह है।

        LIC पर सिद्धार्थ खेमका की राय

        LIC पर अपनी राय साझा करते हुए सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि पहली तिमाही में कंपनी के नतीजे बहुत अच्छे रहे है। VNB मार्जिन में 730 बेसिस प्वाइंट्स की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। कुल मिलाकर ऐसा लगता है Q1 निश्चित रूप से FY27 और FY28 की ग्रोथ के लिए एक मज़बूत बेस बनाएगा। कंपनी मार्केट लीडर बनी हुई है। मार्जिन को लेकर जो बड़ी चिंता थी,उसे भी अब मजबूत मार्जिन ग्रोथ ने दूर कर दिया है। नॉन-पार्टिसिपेटिंग बिज़नेस योगदान बढ़ रहा है और साथ ही प्रोडक्ट लेवल पर मार्जिन में सुधार हो रहा। पहली तिमाही के नतीजों का यह एक अहम पॉज़िटिव फैक्टर है।

        उम्मीद है कि आगे चलकर ULIP में भी तेजी आएगी और टिकट साइज़ भी बढ़ेगा। कुल मिलाकर इन मज़बूत नंबरों और आगे के मज़बूत ग्रोथ आउटलुक को देखते हमने अपने अनुमानों में बदलाव किया है। आगे इसके मार्जिन में और बढ़त होने की उम्मीद है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए इस स्टॉक के लिए 480 रुपए का टारगेट दिया गया है, यानी इसमें मौजूदा स्तरों से लगभग 20-24% फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

        कल्याण ज्वैलर्स पर सिद्धार्थ खेमका की राय

        कल्याण ज्वैलर्स पर अपनी राय साझा करते हुए सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि इस कंपनी ने लगातार हर तिमाही में मज़बूत परफ़ॉर्मेंस दी है। हालांकि पिछले एक साल में इस स्टॉक ने उम्मीद के मुताबिक परफ़ॉर्म नहीं किया। लेकिन अब निचले स्तरों से इसमें जबरदस्त रिकवरी हुई है। इसके Q4 के नतीजे भी काफी मज़बूत थे। Q1 के भी काफी मज़बूत रहने की उम्मीद है और हमें लगातार देखने को मिल रहा है कि नेशनल लेवल के प्लेयर्स मार्केट शेयर हासिल कर रहे हैं। भारत में ज्वैलरी सेगमेंट में अनऑर्गनाइज़्ड से ऑर्गनाइज़्ड सेक्टर की ओर बढ़ने की कहानी जारी है।

        टाइटन मार्केट लीडर है और लगातार अच्छे नतीजे दे रहा है। ऐसे में ज्वैलरी सेगमेंट में टाइटन उनकी पहली पसंद बना हुआ है। लेकिन फिर भी,वे कल्याण ज्वैलर्स को लेकर पॉजिटिव रहे हैं और उन्हें लगता है कि निचले स्तरों पर हमारा जो टारगेट प्राइस था,स्टॉक अब उसके करीब पहुंच गया है। ऐसे में लगता है कि कल्याण ज्वैलर्स लगातार ग्रोथ हासिल करने के लिए अच्छी स्थिति में है। कंपनी को मजबूत कस्टमर एक्विजिशन और फ़्रैंचाइज़ी आधारित विस्तार से सपोर्ट मिल रहा है। इससे इसके कुल ग्रोथ और मुनाफे में भी सुधार हो सकता है। उम्मीद है कि अगले 2 सालों में इसकी अर्निंग्स में लगभग 20-22% CAGR ग्रोथ होगी। इसके अलावा मार्केट लीडर के मुकाबले डिस्काउंट कम होने की वजह से लगता है कि स्टॉक अगले 2 सालों में 25% CAGR रिटर्न दे सकता है।

        Top Stock Picks : केमिकल और सीडीएमओ स्पेस में काफी अच्छे निवेश के मौके, ये तीन ऑटो शेयर करेंगे कमाल

        ऑटो एंसिलरी सेक्टर पर सिद्धार्थ खेमका की राय

        ऑटो एंसिलरी सेक्टर पर बात करते हुए सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि मदरसन सुमी पर वे पहले की बात कर चुके है। दूसरे शेयरों की बात करें तो हीरो मोटो के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे। यह शेयर अच्छा लग रहा है। ऑटो सेक्टर पर उनका नजरिया पॉज़िटिव बना हुआ है। टू-व्हीलर सेक्टर में उनकी पहली पसंद TVS मोटर्स है। कंपनी EV टू-व्हीलर सेक्टर में लगातार मज़बूत ग्रोथ दिखा रही है। यह मार्केट लीडर है और मार्जिन के मामले में भी अच्छी स्थिति में। उन्होंने आगे कहा कि ऑटो सेक्टर में टू-व्हीलर स्पेस में उन्हें TVS मोटर्स पसंद है और ऑटो एंसिलरी स्पेस में संवर्धन मदरसन उनकी पसंदीदा पिक बनी हुई है।

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged Auto Ancillary Stocks, CAGR, EBITDA, ev, Kalyan Jewellers share outlook, Kalyan Jewellers share price, lic, LIC share outlook, LIC Share Price, LIC शेयर आउटलुक, LIC शेयर प्राइस, Samvardhana Motherson share outlook, Samvardhana Motherson share price, stock, Top picks by Motilal Oswal's Siddhartha Khemka, Top Stock Picks, ऑटो एंसिलरी स्टॉक्स, ऑटो शेयर, ऑटो सेक्टर, ऑर्डर बुक, कल्याण ज्वैलर्स, कल्याण ज्वैलर्स शेयर आउटलुक, कल्याण ज्वैलर्स शेयर प्राइस, खरीदारी की सलाह, ग्रोथ, ग्रोथ आउटलुक, टाइटन, टारगेट प्राइस, डिस्काउंट, नतीजे, निवेश, भारत, मनीकंट्रोल, मोतीलाल ओसवाल, मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका की टॉप पिक्स, समवर्धन मदरसन शेयर आउटलुक, समवर्धन मदरसन शेयर प्राइस
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं है…’, ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए कहे जाने पर भड़के सलमान खान
        • IND W vs PAK W: एशिया कप में आज भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
        • Deep Drive Podcast: The big picture on small cars
        • Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर, निफ्टी में उछाल पर बिकवाली का ट्रेंड रहेगा कायम
        • बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 18 जिलों के 6.65 लाख लोग प्रभावित
        • ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां जानिए थोड़ी-थोड़ी सेविंग्स से कैसे कर सकते हैं सोने में बड़ा निवेश
        • गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के बाद NPS से निकासी के नियमों में बदलाव
        • सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
        • Market This Week :उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लगातार चौथे हफ्ते गिरावट के साथ हुआ बंद, रुपये में जारी रही बढ़त
        • NSE IPO: SEBI से ग्रीन सिग्नल, सितंबर में ही लिस्टिंग; अब तक और क्या चला है पता
        • नवरात्रि में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री पर बैन! महाराष्ट्र में VHP का बड़ा फैसला
        • Teacher’s Day 2026: ‘आदर्श बाल विद्यालय’ से ‘एस्पिरेंट्स’ तक, ओटीटी की 10 ऐसी सीरीज जो बताती हैं बेहतरीन शिक्षक सिर्फ क्लासरूम में नहीं होते
        • LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
        • Mirzapur The Movie Box Office Collection Day1: ‘मिर्जापुर’ ने की बंपर ओपनिंग, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले ही दिन छापे 24 करोड़
        • Silver Price Today: 5 सितंबर को चांदी का ताजा भाव जारी, दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में जानें कीमत
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स ट्रंप डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        12:02 pm, Sep 5, 2026
        temperature icon 29°C
        broken clouds
        73 %
        1006 mb
        11 mph
        Wind Gust: 14 mph
        Clouds: 51%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:25 pm
        Hourly Forecast
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/31°°C 0.2 mm 20% 11 mph 71% 1005 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        29°/30°°C 0.36 mm 36% 9 mph 75% 1004 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        28°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 85% 1005 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 87% 1005 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 90% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 90% 1004 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 8 mph 84% 1007 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 1 mm 100% 8 mph 72% 1006 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं
        IND W vs PAK W: एशिया कप
        Deep Drive Podcast: The big picture on
        Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर
        बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत
        ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां
        गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के
        सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार