SSC CPO Notification 2026: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन से पहले समझें परीक्षा पैटर्न

SSC CPO Notification 2026: लंबे समय से एसएससी सीपीओ भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (CPO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसएससी सीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

इस बार एसएससी सीपीओ भर्ती में कई प्रमुख बदलावों के साथ होगी। एसएससी ने परीक्षा पैटर्न से लेकर निगेटिव मार्किंग और सेक्शनल टाइमिंग तक कई नए नियम लागू किए गए हैं। एसएससी सीपीओ 2026 के जरिए 1800 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर के तहत पुरुष उम्मीदवारों के लिए 205 और महिलाओं के लिए 112 पद आरक्षित हैं।

इसके अलावा सीएपीएफ में एसआई के 1320 पद हैं। इनमें बीएसएफ (BSF), सीआरपीएफ (CRPF), सीआईएसएफ (CISF), आईटीबीपी (ITBP) और एसएसबी (SSB) जैसे प्रमुख सुरक्षा बल शामिल हैं। अकेले बीएसएफ में सबसे ज्यादा 457 पद आए हैं।

एसएससी सीपीओ भर्ती 2026 में योग्यता नियम और शर्तें

शैक्षणिक योग्यता : ज्यादातर पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। वहीं सब इंस्पेक्टर (फायर) के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ के साथ बीएससी या मैकेनिकल/सिविल/इलेक्ट्रिकल जैसे ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। दिल्ली पुलिस एसआई (पुरुष) के लिए वैध एलएमवी (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

आयु सीमा : आवेदक की उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। नियमों के मुताबिक एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की उम्र में छूट मिलेगी।

एसएससी परीक्षा पैटर्न और सिलेबस में हुए 3 बड़े बदलाव

सेक्शनल टाइमिंग : सीएचएसएल और सीजीएल की तर्ज पर अब सीपीओ में भी सेक्शनल टाइमिंग लागू कर दी गई है।

पेपर पैटर्न में बदलाव : अब पेपर-I में रीजनिंग, जीके, गणित और इंग्लिश से 25-25 सवाल यानी कुल 100 सवाल आएंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे से घटाकर 1 घंटा कर दी गई है। वहीं पेपर-II में भी 100 सवाल 200 अंकों के होंगे।

निगेटिव मार्किंग : अब पेपर-I में 0.25 और पेपर-II में 0.50 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।

हाइट और फिजिकल टेस्ट के मानक

पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 170 सेमी होनी चाहिए (पहाड़ी क्षेत्रों और एसटी वर्ग के लिए इसमें छूट है)। महिलाओं की लंबाई 157 सेमी तय की गई है। फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 16 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ और महिलाओं को 18 सेकंड में पूरी करनी होगी। इसके अलावा लॉन्ग और हाई जंप भी पास करना अनिवार्य होगा।

एसएससी सीपीओ सैलरी की डिटेल्स

दिल्ली पुलिस एसआई (पुरुष/महिला): लेवल-06 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये (ग्रुप-सी) तक वेतन मिलेगा।

CAPF और CISF फायर एसआई : लेवल-06 के तहत 25,400 से 35,400 रुपये शुरुआती मूल वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे।

UPSC ESE 2026: इंजीनियरिंग सेवा के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल हुआ जारी, जानें तारीख और समय

 

पंजाबी महिला का पाकिस्तानी पति हाईकोर्ट में तलब:पहली पत्नी ने गुजारा भत्ता मांगा, बोली- बिना अनुमति दूसरी शादी की, बच्चों समेत घर से निकाला

पंजाब के कपूरथला से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर के मुस्लिम पति नासिर हुसैन को लाहौर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस नासिर की पहली पत्नी सायमा हुसैन की याचिका पर जारी हुआ है। कोर्ट ने नासिर को 16 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है। सायमा हुसैन ने वकील अली चंगेजी संधू के जरिए याचिका दायर की है। इसमें नासिर पर पहली पत्नी की अनुमति के बिना दूसरी शादी करने का आरोप लगाया गया है। जिसमें सायमा हुसैन और उसके भाई मुहम्मद नदीम ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाए हैं। सायमा ने आरोप लगाया कि सरबजीत ने नासिर के साथ मिलकर उसके घर पर कब्जा कर लिया और उन्हें चार बच्चों के साथ घर से बाहर कर दिया। सायमा ने बच्चों के गुजारा भत्ते और रहने की व्यवस्था की मांग की है। वकील अली चंगेजी संधू सायमा हुसैन के अलावा सरबजीत कौर के भारतीय पति करनैल सिंह और पाकिस्तान के पूर्व अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री महेंद्र पाल सिंह की ओर से भी पैरवी कर रहे हैं। सरबजीत कौर को पाकिस्तान से निर्वासित किए जाने से जुड़ी याचिका भी लाहौर हाईकोर्ट में लंबित है। याचिका में सायमा ने ये बातें कही…4 पॉइंट दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी की अनुमति जरूरी वकील अली चंगेजी संधू के मुताबिक, पाकिस्तान के मुस्लिम फैमिली लॉज ऑर्डिनेंस 1961 की धारा 6 के तहत दूसरी शादी के लिए तय कानूनी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। इसके लिए आर्बिट्रेशन काउंसिल से अनुमति लेने के साथ पहली पत्नी की अनुमति भी जरूरी है। बिना जरूरी अनुमति दूसरी शादी करने पर एक साल तक की सजा और 5 लाख पाकिस्तानी रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान बताया गया है। ********** सरबजीत कौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पाक गई पंजाबी महिला बोली- ब्लैकमेल कर निकाह किया:वकील से रोते हुए कहा- नासिर पर कार्रवाई कराना चाहती हूं, मुझे भारत भिजवा दो PAK गई पंजाबी महिला बोली- असीं लाहौरिए हां:इंडिया में हमारी 20 किले जमीन, पाकिस्तान में नंबरदार रहे; मुस्लिम से निकाह कर चुकी PAK गई पंजाबी महिला बोली- मेरा 8 साल पुराना प्यार:मुंह में दांत न रहते तो भी जरूर पाकिस्तान आती; मुस्लिम से निकाह रचाकर खुश हूं पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर की बढ़ी मुश्किलें:लाहौर हाईकोर्ट में याचिका- इसे गिरफ्तार करो, भारत वापस भेजो; सुरक्षा के लिए खतरा पाकिस्तान गई पंजाबी महिला का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड:वेश्यावृत्ति की भी FIR; हिसार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंटरव्यू करने वाले ने वेलकम किया

UPSSSC Livestock Extension Officer: यूपी में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

UPSSSC Livestock Extension Officer: यूपी सरकार नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य में पशुधन प्रसार अधिकारी (Livestock Extension Officer) के 1251 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इनमें 1,248 पद सामान्य भर्ती और 3 पद विशेष चयन के लिए हैं। यह भर्ती पशुपालन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तहत की जाएगी।

29 सितंबर तक करें आवेदन

यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 विज्ञापन संख्या 17-परीक्षा/2026 के तहत की जा रही है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार की सुविधा 6 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी क्या है?

विवरण जानकारी

आयोग उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पद पशुधन प्रसार अधिकारी

विज्ञापन संख्या 17-परीक्षा/2026

कुल पद 1,251

सामान्य भर्ती 1,248 पद

विशेष चयन 3 पद

विभाग पशुपालन निदेशालय, उत्तर प्रदेश

शैक्षणिक योग्यता जीव विज्ञान समूह के साथ 12वीं

जरूरी पात्रता पीईटी-2025 में शामिल होना और वैध स्कोरकार्ड

आयु सीमा 21 से 40 वर्ष

चयन प्रक्रिया पीईटी-2025 के आधार पर छंटनी और मुख्य लिखित परीक्षा

वेतन 29,200 से 92,300 रुपये, वेतन स्तर-5

आवेदन माध्यम ऑनलाइन

आवेदन शुरू 9 सितंबर 2026

अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026

सुधार की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर 2026

आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में अभ्यर्थियों की प्रारंभिक छंटनी पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। यानी पीईटी-2025 स्कोर इस भर्ती के लिए आवेदन और आगे की चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026: वेतन

चयनित पशुधन प्रसार अधिकारियों को वेतन स्तर-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये का वेतन मिलेगा। वास्तविक वेतन सेवा नियमों और लागू भत्तों के अनुसार होगा।

यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्य परीक्षा 2026 से संबंधित विज्ञापन संख्या 17-परीक्षा/2026 का लिंक खोलें।
  • अधिसूचना को ध्यान से पढ़कर अपनी पात्रता जांचें।
  • इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने मौजूदा यूपीएसएसएससी पंजीकरण विवरण से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पीईटी-2025 से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  • मांगे गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों को दोबारा जांच लें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करें और पुष्टि पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

UPSC ESE 2026: इंजीनियरिंग सेवा के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल हुआ जारी, जानें तारीख और समय

AFCAT 2 Result 2026 Out: एफकैट 2 लिखित परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, जानें आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे चेक करें अपना रोल नंबर

AFCAT 2 Result 2026 Out: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2 2026 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एफकैट 2 लिखित परीक्षा में शामिल सभी कैंडिडेट अब एफकैट पोर्टल, afcat.edcil.co.in पर लॉग इन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट का पीडीएफ देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा। रिजल्ट के साथ, एफकैट 2026 का कट-ऑफ भी जारी कर दिया गया है। कट-ऑफ कैटेगरी के हिसाब से जारी नहीं किया गया है, बल्कि यह एंट्री ब्रांच के आधार पर जारी किया गया है।

बता दें, एफकैट का कट-ऑफ कई बातों पर निर्भर करता है। इसमें परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट की संख्या, पेपर में कितना मुश्किल था और कैंडिडेट की परफॉर्मेंस शामिल है। एफकैट 2 लिखित परीक्षा 8 अगस्त, 2026 को फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।

एफकैट 2 रिजल्ट 2026: डाउनलोड करने के स्टेप्स

कैंडिडेट्स एफकैट 2 रिजल्ट पीडीएफ चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • ऑफिशियल वेबसाइट: afcat.edcil.co.in पर जाएं
  • होमपेज के टॉप पर मौजूद ‘कैंडिडेट लॉगिन’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ‘AFCAT 02/2026’ लिंक चुनें।
  • स्क्रीन पर एक नई रिजल्ट लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
  • दिए गए फील्ड में जरूरी क्रेडेंशियल्स डालें।
  • एफकैट 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए सेव कर लें।

एफकैट 2 रिजल्ट 2026: आगे क्या है?

एफकैट 2 लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण – एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू में जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों का चिकित्स परीक्षण किया जाएगा। ये सभी चरण पूरे होने के बाद, फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

NEET PG 2026 Answer Key: आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द आएगी आसंर की, बोर्ड परीक्षार्थियों के रिस्पॉन्स और प्रश्नों की आईडी भी करेगा जारी

UPSC ESE 2026: इंजीनियरिंग सेवा के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल हुआ जारी, जानें तारीख और समय

UPSC ESE 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) 2026 की इंटरव्यू की तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने ईएसई 2026 इंटरव्यू का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपीएससी ईएसई 2026 मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू राउंड 21 सितंबर 2026 से शुरू होगा। बता दें, यूपीएससी ईएसई 2026 इंटरव्यू राउंड में 1336 कैंडिडेट शामिल होंगे।

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, पर्सनैलिटी टेस्ट दो सत्र में होंगे, जिसमें सुबह का सत्र सुबह 9 बजे और दोपहर का सेशन दोपहर 1 बजे शुरू होगा। इस राउंड में शामिल होने के योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद विस्तृत शेड्यूल में अपना रोल नंबर, इंटरव्यू की तारीख और सेशन देख सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के लिए जल्द ही ई-समन लेटर भी जारी किए जाएंगे। यूपीएससी ईएसई (मेन) 2026, 21 जून, 2026 को दो शिफ्ट में हुआ था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई।

यूपीएससी ईएसई इंटरव्यू शेड्यूल 2026

शेड्यूल के अनुसार, पर्सनैलिटी टेस्ट इन तारीखों पर होंगे:

सितंबर : 21, 22, 23, 24 और 25

अक्टूबर : 5, 6, 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15, 16, 22, 23, 26, 27, 28 और 30

सुबह का सेशन : रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9 बजे

दोपहर का सेशन : रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 बजे

डिटेल शेड्यूल में हर कैंडिडेट को दिया गया रोल नंबर, तारीख और सेशन बताया गया है। कैंडिडेट अपनी पर्सनल डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें।

यूपीएससी ईएसई 2026 इंटरव्यू शेड्यूल कैसे चेक करें?

  • यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • यूपीएससी ईएसई 2026 पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू शेड्यूल के लिए लिंक खोलें।
  • दिए गए रोल नंबर, तारीख और सेशन के लिए शेड्यूल देखें।
  • शेड्यूल डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी रख लें।

UP PET 2026: 23 से 25 अक्टूबर के बीच दो शिफ्ट में होगी पीईटी परीक्षा, जानें किन विषयों से आएंगे परीक्षा में प्रश्न

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल की उम्र तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल की उम्र तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर

Yogi adityanath

Yogi Govt Decision Specialist Doctors: प्रदेश में चिकित्सकों, विशेषकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने और आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने बड़ा जनहितकारी फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा (पीएमएचएस) संवर्ग के सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के पुनर्नियोजन की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 70 वर्ष किए जाने का निर्णय लिया है।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के अस्पतालों में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और बढ़ती जनसंख्या तथा अस्पतालों में मरीजों के बढ़ते दबाव के बीच चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से गरीब और वंचित वर्ग को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।

 

उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों, विशेषकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। अस्पतालों के बाह्य एवं अन्तः रोगी विभागों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय चिकित्सा सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

500 निःसंवर्गीय पदों पर होगा पुनर्नियोजन

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 500 निःसंवर्गीय पदों के सापेक्ष पीएमएचएस संवर्ग के सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सकों का पुनर्नियोजन किया जाएगा। नियुक्ति वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से अनुबंध के आधार पर होगी। पुनर्नियोजन नियमित चिकित्साधिकारियों से पद भरे जाने अथवा एक वर्ष की अवधि, जो भी पहले हो, तक किया जाएगा। इसके बाद कार्य एवं आचरण, गुण-दोष तथा स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के आधार पर वर्ष-दर-वर्ष अवधि बढ़ाई जा सकेगी, लेकिन इसकी अधिकतम सीमा 70 वर्ष की आयु तक होगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित नियुक्ति होने के बाद संबंधित निःसंवर्गीय पद स्वतः समाप्त हो जाएंगे। किसी भी स्थिति में पुनर्नियोजन के कुल पदों की संख्या 500 से अधिक नहीं होगी।

कन्सलटेन्ट के रूप में देंगे सेवाएं

पुनर्नियोजित विशेषज्ञ चिकित्सकों को कोई प्रशासनिक पद नहीं दिया जाएगा और न ही उन्हें संवर्गीय पदनाम मिलेगा। वे ‘कन्सलटेन्ट’ अथवा ‘परामर्शी’ के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल की आवश्यकता के अनुसार उन्हें आपातकालीन एवं आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं में भी योगदान देना होगा।

 

साथ ही, सैन्य सेवा से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले विशेषज्ञ एवं एमबीबीएस चिकित्सकों को भी पीएमएचएस संवर्ग के सेवानिवृत्त चिकित्सकों की भांति पुनर्नियोजित किए जाने का प्रावधान किया गया है। वहीं, एमबीबीएस चिकित्सकों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद 65 वर्ष तक पुनर्नियोजन की वर्तमान व्यवस्था यथावत रहेगी।

प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूर्ण प्रतिबंध

पुनर्नियोजित विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अस्पताल में सरकारी नियमों के अंतर्गत उपलब्ध दवाओं की ही मरीजों के लिए संस्तुति की जा सकेगी। प्राइवेट प्रैक्टिस अथवा निर्धारित शर्तों के उल्लंघन की स्थिति में पुनर्नियोजन तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जा सकेगा। सरकार के अनुसार अनुभवी सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का उपयोग नियमित नियुक्तियों के साथ किए जाने से प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को तत्काल मजबूती मिलेगी। योगी सरकार का यह निर्णय बढ़ती आबादी और मरीजों के दबाव के बीच सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Ravi Kishan: रवि किशन के ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ मीम पर बना गाना, इस दिन होगा रिलीज

एक्टर रवि किशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आए रवि किशन ने ऑडियंस के दिमाग में अपनी एक अपनी एक छाप छोड़ी है। वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी तगड़ी कमाई कर रही है। इसी बीच रवि किशन के एक पॉपुलर मीम की काफी चर्चा है। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान रवि किशन की “मनी फॉलोज माई ब्रदर” लोगों के बीच तेजी से वायरल हुआ था। इस पर कई वीडियो व मीम्स भी बनाए गए। अब इस पॉपुलर मीम पर एक गाना भी आने वाला है। रवि किशन ने म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के साथ मिलकर इस गानें को अनाउंस किया है। वहीं इसका टीजर भी जारी किया गया है।

कब रिलीज होगा गाना

रवि किशन की वायरल हुई लाइन “मनी फॉलोज माई ब्रदर” पर तैयार किया गया गाना 11 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले भूषण कुमार और टी-सीरीज इसके म्यूजिक वीडियो का टीजर जारी किया है। इस टीजर में उसी वायरल मीम की कहानी को नए अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत एक मां और उसके बेटे से होती है। मां अपने बेटे के भविष्य को लेकर सवाल करती है, क्योंकि लड़के का पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता। इसके बाद लड़का रवि किशन की आवाज पर लिप-सिंक करते हुए कहता है, “पूरे देश को पगला दूंगा, अभी कुछ पेश किया है, सुनो।” इसके बाद कैमरा धीरे-धीरे घूमता है और अगले ही पल रवि किशन खुद स्क्रीन पर नजर आते हैं।

 

रवि किशन ने किया पोस्ट

वहां वह वही लाइन बोलते हुए दिखाई देते हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। रवि किशन कहते हैं, “नाम या दाम? नाम। मनी फॉलोज माई ब्रदर, मनी फॉलोज।” इसके साथ ही वीडियो में उनके इस चर्चित अंदाज को फिर से दिखाया गया है। रवि किशन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का टीजर शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने मेकर्स को टैग करते हुए लिखा, “पूरे देश को पगला रहा हूं #MoneyFollowsMyBrother 11 सितंबर को रिलीज हो रहा है।”

इंटरव्यू में कही थी ये बात

अभिनेता और सांसद रवि किशन का राज शमानी को दिया गया एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों उनके एक जवाब की वजह से फिर चर्चा में आ गया है। बातचीत के दौरान जब रवि किशन से पूछा गया था कि उन्हें पहचान (पहचान) पसंद है या पैसा (पैसा)। उनका जवाब था “पहचान। पैसा मेरे भाई के पीछे आता है, पैसा मेरे पीछे आता है!” ये लाइन कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। लोग इस पर वीडियो और मीम बनाने लगे।

3 लाख की नौकरी, रिजेक्शन और ताना… 5 साल में इस लड़के ने कैसे हासिल किया 29 लाख का पैकेज?

कभी नौकरी के लिए दर-दर भटकने वाला एक इंजीनियर आज लाखों रुपये के पैकेज पर काम कर रहा है। 2019 में B.Tech करने के बाद इस युवक के पास न अच्छी नौकरी थी और न ही करियर को लेकर कोई स्पष्ट दिशा। कई बार रिजेक्शन और मुश्किलों का सामना करने के बावजूद उसने कोशिश जारी रखी। Reddit के r/Indian_flex पर शेयर की गई उसकी कहानी बताती है कि करियर की शुरुआत भले ही कमजोर हो, लेकिन आगे की राह बदली जा सकती है।

इंजीनियरिंग के बाद भी नहीं थी नौकरी की तैयारी

युवक ने बताया कि कॉलेज के दौरान उसका पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगता था। इंजीनियरिंग उसके लिए पसंद का करियर नहीं था। वह गेमिंग में काफी दिलचस्पी रखता था और दोस्तों के साथ वक्त बिताने में ज्यादा सहज महसूस करता था।

2019 में B.Tech पूरी करने के बाद उसका प्लेसमेंट नहीं हुआ। परिवार की उम्मीदें अलग थीं। पिता चाहते थे कि वह IT सेक्टर में अच्छी नौकरी हासिल करे। नौकरी नहीं मिलने की वजह से घर में तनाव बढ़ने लगा और युवक ने बेंगलुरु जाने का फैसला किया।

बेंगलुरु में भी नहीं बदली तस्वीर

नौकरी की तलाश में बेंगलुरु पहुंचने के बाद भी उसके सामने सबसे बड़ी परेशानी स्किल की कमी थी। कुछ दोस्तों के साथ रहते हुए शुरुआती दिन किसी नए कॉलेज लाइफ जैसे ही गुजरते रहे। इसी बीच एक रेफरेंस के जरिए उसे यूरोप बेस्ड स्टार्टअप में करीब ₹12,000 महीने की नौकरी मिली। लेकिन काम में जरूरी तकनीकी पकड़ नहीं होने के कारण वह वहां ज्यादा समय नहीं टिक पाया। करीब 20 दिन बाद उसकी नौकरी चली गई।

कोविड ने और बढ़ाई परेशानी

नौकरी जाने के कुछ ही समय बाद कोरोना महामारी आ गई। लॉकडाउन के कारण हालात और मुश्किल हो गए। आखिरकार जून 2020 में वह घर लौट आया। उस समय परिवार को लगता था कि वह नौकरी कर रहा है, जबकि वह कई महीनों से बेरोजगार था। माता-पिता के सवालों से बचने के लिए उसे अपनी नौकरी और सैलरी को लेकर झूठ तक बोलना पड़ा। करीब नौ महीने बाद आखिरकार उसे एक सर्विस बेस्ड कंपनी में नौकरी मिल गई। पैकेज था सिर्फ ₹3.37 LPA, लेकिन उसके लिए यह नौकरी किसी बड़ी राहत से कम नहीं थी।

यहीं से लौटा आत्मविश्वास

कम सैलरी के बावजूद इस नौकरी ने उसके अंदर एक बड़ा बदलाव किया। प्रोजेक्ट में उसका प्रदर्शन अच्छा रहा और वह टीम के प्रमुख परफॉर्मर्स में शामिल होने लगा। यहीं उसे महसूस हुआ कि शायद उसमें उतनी कमी नहीं है, जितना वह खुद समझता था। इसके बाद उसने बेहतर अवसरों के लिए इंटरव्यू देना शुरू किया।

कई बार ऑफर मिला, लेकिन किस्मत ने रोका

2022 में उसने ₹7.72 LPA के एक अवसर के लिए इंटरव्यू के सभी जरूरी राउंड पार कर लिए, लेकिन HR राउंड में कुल अनुभव से जुड़ी शर्त के कारण चयन नहीं हो पाया।

बाद में उसे Big4 कंपनी में ₹8.75 LPA का ऑफर मिला। नौकरी शुरू करने के कुछ ही समय बाद उसने ₹16.5 LPA का इंटरव्यू भी क्लियर किया, लेकिन करियर के शुरुआती गैप की वजह से HR राउंड में फिर रिजेक्शन हो गया।

यह उसके लिए बेहद निराशाजनक दौर था, क्योंकि तकनीकी और इंटरव्यू प्रक्रिया पार करने के बावजूद अंतिम चरण में मौका हाथ से निकल गया।

शादी से पहले बदली कमाई की तस्वीर

कुछ समय बाद उसकी शादी तय हुई। शादी से करीब 20 दिन पहले उसे एक नई कंपनी से ऑफर मिला और पैकेज बढ़कर ₹15.8 LPA हो गया। इसके बाद भी उसने ग्रोथ की तलाश जारी रखी। करीब एक साल बाद उसने फिर स्विच करने का फैसला किया और एक Big4 कंपनी से शुरुआत में ₹25.3 LPA का ऑफर मिला।

My Career Journey from Unemployed to Good Pay with heartbreaks

by

u/itsnotsoez in

Indian_flex

नेगोशिएशन के बाद पहुंचा ₹29.05 LPA

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। दूसरी तरफ से काउंटर ऑफर मिलने के बाद पैकेज में और बदलाव हुआ। बातचीत के बाद Big4 कंपनी का ऑफर बढ़कर ₹29.05 LPA हो गया, जिसमें वैरिएबल और जॉइनिंग बोनस शामिल था। यानी जिस शख्स ने अपने करियर की शुरुआत ₹12 हजार महीने की नौकरी और फिर ₹3.37 LPA के पैकेज से की थी, वह कुछ वर्षों में करीब 29 लाख रुपये के पैकेज तक पहुंच गया।

‘मैं एक्सपर्ट नहीं, लेकिन कोशिश करता हूं’

युवक ने अपनी कहानी में खुद को प्रोग्रामिंग का बहुत बड़ा एक्सपर्ट नहीं बताया। उसका कहना है कि वह चीजों को समझने, काम पूरा करने और लगातार प्रयास करने पर भरोसा करता है। उसकी कहानी की खास बात यही है कि करियर में कई बार दरवाजे बंद हुए, लेकिन उसने कोशिश करना नहीं छोड़ा। नौकरी छूटने से लेकर रिजेक्शन और कम पैकेज तक, हर मुश्किल के बाद उसने अगला मौका तलाशा।

Video: घायल तेंदुए के पास पहुंचते ही बदला उसका मिजाज, अधिकारी पर झपटा जानवर, देखें पूरा वीडियो

इंटरव्यू पाने के लिए रिज्यूमे में छिपा रहे AI के सीक्रेट प्रॉम्प्ट, सफेद टेक्स्ट में लिखी ऐसी बात कि HR भी रह गए हैरान

नौकरी पाने की होड़ अब सिर्फ अच्छे रिज्यूमे और शानदार अनुभव तक सीमित नहीं रह गई है। AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच कुछ जॉब सीकर्स अपने रिज्यूमे में ऐसे छिपे हुए AI प्रॉम्प्ट डाल रहे हैं, जो स्क्रीनिंग करने वाले AI टूल्स को प्रभावित कर सकें। इस नए तरीके ने रिक्रूटर्स और HR प्रोफेशनल्स के बीच भरोसे और नैतिकता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

सफेद अक्षरों में छिपा था करीब 1,500 कैरेक्टर का मैसेज

यह मामला तब सामने आया जब कैलिफोर्निया की कैप्शनिंग टेक्नोलॉजी कंपनी InnoCaption के CEO पॉल ली ने एक जॉब एप्लीकेशन में कुछ अजीब देखा। कानूनी और कंप्लायंस पद के लिए भेजे गए रिज्यूमे में करीब 1,500 कैरेक्टर का सफेद रंग का टेक्स्ट छिपा हुआ था। यह टेक्स्ट सफेद बैकग्राउंड में होने के कारण सामान्य तौर पर दिखाई नहीं देता था।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस छिपे निर्देश में AI सिस्टम को पुराने निर्देशों को नजरअंदाज कर आवेदक को टॉप कैंडिडेट बताने के लिए कहा गया था, भले ही उसकी योग्यता उस स्तर की हो या नहीं।

‘लाइन में आगे निकलने’ की कोशिश से नाराज CEO

पॉल ली के लिए यह सिर्फ एक चालाकी नहीं, बल्कि भरोसे से जुड़ा गंभीर मुद्दा था। उन्होंने इसे लाइन में दूसरों से आगे निकलने की कोशिश बताया। खास तौर पर जिस पद के लिए आवेदन किया गया था, उसमें ईमानदारी और भरोसा बेहद महत्वपूर्ण थे। ऐसे में AI को प्रभावित करने के लिए छिपे निर्देशों का इस्तेमाल करना कंपनी के लिए और भी चिंताजनक बन गया।

पहले छिपे Keywords, अब AI Prompts का खेल

रिज्यूमे में AI प्रॉम्प्ट छिपाने की यह रणनीति पूरी तरह नई सोच नहीं है। पहले भी कुछ उम्मीदवार Applicant Tracking Systems (ATS) को प्रभावित करने के लिए रिज्यूमे में ऐसे Keywords या टेक्स्ट छिपाते थे, जिन्हें इंसान आसानी से नहीं देख पाता था। अब AI के भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के साथ यह तरीका एक कदम आगे बढ़ गया है। उम्मीदवार ऐसे निर्देश डालने की कोशिश कर रहे हैं, जो जनरेटिव AI को उनके पक्ष में फैसला लेने के लिए प्रभावित कर सकें।

Hiring Process के ‘Black Box’ बनने की चिंता

HR प्लेटफॉर्म Lattice की CEO सारा फ्रैंकलिन के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया पहले से ही कई लोगों को एक तरह के ‘ब्लैक बॉक्स’ जैसी लगती है। उम्मीदवारों को अक्सर यह साफ नहीं होता कि उनका रिज्यूमे किस आधार पर शॉर्टलिस्ट या रिजेक्ट किया गया। ऐसे में AI को प्रभावित करने वाली तकनीकें सामने आने से भर्ती प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता और भरोसे की चिंता और बढ़ सकती है।

क्या सच में मिलेगा इंटरव्यू का फायदा?

हालांकि, HR एक्सपर्ट्स इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं कि छिपे AI प्रॉम्प्ट उम्मीदवारों को वास्तविक फायदा पहुंचाएंगे। Terra Vista की HR कॉर्पोरेट डायरेक्टर नथालिया अरयानी के मुताबिक, रिक्रूटर्स अक्सर बड़ी संख्या में आवेदन एक साथ देखते हैं और पर्याप्त योग्य उम्मीदवार मिलने के बाद आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे में रिज्यूमे में कितनी भी चालाकी से AI निर्देश छिपाए जाएं, यह जरूरी नहीं कि वह स्क्रीनिंग सिस्टम के जरिए उम्मीदवार को इंटरव्यू तक पहुंचा ही दें।

AI और नौकरी की दुनिया में शुरू हुई नई ‘रेस’

AI जहां कंपनियों के लिए भर्ती प्रक्रिया को तेज और आसान बना रहा है, वहीं उम्मीदवार भी इसी तकनीक को मात देने के नए तरीके खोज रहे हैं। रिज्यूमे में छिपे प्रॉम्प्ट इसी बदलती जॉब मार्केट की एक झलक हैं।

क्या हर सैलरी हाइक के लिए नौकरी बदलना सही है? निहार पाटिल ने बताया दूसरा रास्ता

GST Council Meeting: 12 सितंबर की मीटिंग टली, ब्रिक्स की वजह से अब 7 अक्टूबर को होगी

GST Council Meeting: GST Council की 12 सितंबर को होने वाली बैठक अब 7 अक्टूबर 2026 को होगी। भारत में 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन होना है। इसी वजह से GST Council की बैठक को आगे बढ़ाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह GST Council की 57वीं बैठक होगी। इससे पहले अधिकारियों की बैठक 5 और 6 अक्टूबर को होगी। GST Council की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करती हैं। इसमें राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल होते हैं।

एक साल से ज्यादा समय बाद होगी बैठक

GST Council की पिछली यानी 56वीं बैठक 3-4 सितंबर 2025 को हुई थी। उस बैठक में GST की दरों और स्लैब में बड़ा बदलाव किया गया था।

22 सितंबर 2025 से GST की नई व्यवस्था लागू हुई। इसमें मुख्य तौर पर 5% और 18% के दो स्लैब रखे गए। वहीं, बेहद महंगी और कुछ खास वस्तुओं के लिए 40% की दर रखी गई। इससे पहले GST में 5%, 12%, 18% और 28% के चार स्लैब थे।

बड़े कारोबारियों के GST रजिस्ट्रेशन पर चर्चा

7 अक्टूबर की बैठक में उन कारोबारियों के GST रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने पर चर्चा हो सकती है, जिनकी हर महीने टैक्स क्रेडिट पास करने की राशि ₹2.5 लाख से ज्यादा है।

फिलहाल बड़े कारोबारियों के GST रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में एकरूपता नहीं है। केंद्र और अलग-अलग राज्यों में इसके लिए अलग प्रक्रिया अपनाई जाती है। इससे टैक्सपेयर्स के बीच उलझन की स्थिति बनती है।

GST रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की प्रक्रिया भी एजेंडे में

GST रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की प्रक्रिया में ऑटोमेशन और दूसरे बदलावों पर भी चर्चा हो सकती है। इसका मकसद प्रक्रिया को ज्यादा आसान और एक समान बनाना है।

छोटे और कम जोखिम वाले कारोबारियों के लिए पहले ही आसान GST रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू की जा चुकी है। यह व्यवस्था 1 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी।

इस योजना में डेटा के आधार पर GST सिस्टम जिन कारोबारियों को छोटा और कम जोखिम वाला मानता है, वे इसका विकल्प चुन सकते हैं। कारोबारी खुद भी आकलन कर सकते हैं कि उनकी मासिक आउटपुट टैक्स देनदारी ₹2.5 लाख से ज्यादा नहीं है।

GST के तहत 1.68 करोड़ कारोबार

देश में फिलहाल करीब 1.68 करोड़ कारोबार GST के तहत रजिस्टर्ड हैं। आगामी बैठक में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने से जुड़े फैसलों पर खास नजर रहेगी।

*एजेंसी से इनपुट के साथ

ONGC Chairman Race: रंजीत रथ समेत 7 नाम शॉर्टलिस्ट, इस हफ्ते हो सकता है इंटरव्यू