Investment Mantra : दो साल के अंडरपरफॉर्मेंस बाद बाजार बड़ी तेजी के लिए तैयार, जानिए कैसे होगी कमाई

Investment Mantra : पिछले कुछ दिनों से बाजार में अच्छी तेजी रही है। करीब 2 साल के अंडरपरफॉर्मेंस को बुल्स ने चंद दिनों में ही काफी हद तक कवर कर लिया है। अगर बाजार ऐसी ही रफ्तार से दौड़ता रहा तो साल के अंत तक नया ऑल टाइम हाई भी लग सकता है। कच्चे तेल में नरमी और अच्छे नतीजों से मार्केट का जोश हाई है। तेजी के इस बाजार में कमाई के मौके कहां मिलेंगे,शेयरों को चुनने का पैमाना क्या होना चाहिए,वैल्युएशन पर फोकस करें चाहिए या फिर ग्रोथ की संभावनाओं पर? इन सभी मुद्दों पर खास चर्चा के लिए Abakkus Mutual Fund के हेड ऑफ इंवेस्टमेंट संजय दोषी मौजूद हैं। जिनसे हम निवेश के MEETS फ्रेमवर्क और 5D मंत्र के बारे में भी जानेंगे।

बता दें कि संजय दोषी को इक्विटी रिसर्च और फंड मैनेजमेंट में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। ये पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और CFA चार्टर होल्डर हैं। इन्होंने निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट के साथ भी काम किया है। मैक्वायरी सिक्योरिटीज और जेपी मॉर्गन के साथ भी काम कर चुके हैं। इनकों IT, मेटल ऑटो, कैपिटल गुड्स, एविएशन जैसे सेक्टर कवर करने का व्यापक अनुभव है।

संजय दोषी की राय

संजय दोषी का कहना है कि भारतीय इकोनॉमी की GDP ग्रोथ 7%-8% तक संभव है। कंपनियों की अर्निंग ग्रोथ 10-15% संभव है। बाजार को टाइम ना करें निवेशित रहें। उन्होंने बताया कि ABAKKUS MF के MEETS फ्रेमवर्क में M से MANAGEMENT, E से EARNINGS, E से EVENTS/TRENDS, T से TIMING और S से STRUCTURAL जैसे फैक्टर शामिल होते हैं। इन्हीं पैमानों के आधार पर निवेश के फैसले लिए जाते हैं।

ABAKKUS MF: MEETS फ्रेमवर्क

संजय दोषी ने बताया कि उनके फंद में MEETS फ्रेमवर्क के जरिए कंपनियों का आकलन किया जाता है। MEETS फ्रेमवर्क के जरिए सही शेयर चुनते हैं। मजबूत मैनेजमेंट और ट्रैक रिकॉर्ड पर फोकस होना चाहिए। कैपिटल अलोकेशन पॉलिसी पर नजर होना चाहिए। हमें मैनेजमेंट के फैसलों का असर समझना चाहिए। सिर्फ रिपोर्टेड आंकड़े की बजाय नतीजों की क्वालिटी पर नजर होनी चाहिए। नतीजों को लंबी अवधि के नजरिए से देखना चाहिए। किसी एक तिमाही की जगह,कुछ साल के नतीजे देखना चाहिए। 4 साल में डबल मुनाफा करने वाली कंपनियों पर फोकस होना चाहिए।

निवेश का लेते समय हमें मैनेजमेंट मीटिंग का ध्यान रखना चाहिए। खास इवेंट का कंपनी के शेयर पर असर दिखता है। नए इवेंट से खरीदारी या फिर बिकवाली के नए मौके मिल सकते हैं। डिसरप्टिव ट्रेंड और नई थीम पर नजर रखें। शेयर में एंट्री की टाइमिंग अहम होती है। निवेश का नजरिया साफ होना चाहिए। इंडस्ट्री में ग्रोथ के मौके और कंपिटीशन पर नजर होनी चाहिए।

ABAKKUS MF: निवेश का 5D मंत्र

ABAKKUS MF की राय है कि 6000 में 1500 शेयर निवेश के लिहाज से बेहतर हैं। रिपोर्ट और रिसर्च के आधार पर कंपनियों का चयन होना चाहिए। MEETS फ्रेमवर्क के जरिए कंपनियों का आकलन किया जाता है। ग्रोथ के ट्रिगर, कंपिटीशन जैसे पैमाने पर शेयरों की पड़ताल होती है। मैक्रो, रिस्क-रिवॉर्ड और सेक्टर आउटलुक पर नजर रहती है। इसके अलावा सेक्टर डायवर्सिफिकेशन और पोर्टफोलियो रिस्क पर फोकस होता है। पोर्टफोलियो कंस्ट्रक्शन और रिस्क मॉनिटरिंग काफी अहम होते हैं।

 

Anthropic IPO : अगर आप इस क्लॉड मेकर पर लगाना चाहते हैं दांव तो इन बातों का रखें ध्यान, बहुत आएंगे काम

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Anthropic IPO : अगर आप इस क्लॉड मेकर पर लगाना चाहते हैं दांव तो इन बातों का रखें ध्यान, बहुत आएंगे काम

Anthropic IPO : चैटबॉट ‘क्लॉड’ (Claude) बनाने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है। इससे निवेशकों को तेजी से बढ़ते जेनरेटिव AI सेक्टर में निवेश का मौका मिलेगा। कंपनी 18 नवंबर, 2026 को अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की कीमत तय करेगी और 19 नवंबर से नैस्डैक ग्लोबल सिलेक्ट मार्केट (Nasdaq Global Select Market) पर ‘ANT’ टिकर सिंबल के तहत इसकी ट्रेडिंग शुरू होगी।

भारतीय निवेशकों के लिए बड़े सवाल ये हैं कि क्या वे इस IPO के लिए आवेदन कर सकते हैं, वे यह शेयर कैसे खरीद सकते हैं और उन्हें अपने विदेशी निवेश पर कौन से टैक्स चुकाने होंगे? यहां इन्ही सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं।

क्या भारतीय निवेशक एंथ्रोपिक IPO के लिए कर सकते हैं आवेदन ?

भारत में रहने वाले लोग भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ‘लिबरलाइज़्ड रेमिटेंस स्कीम’LRS)के तहत पात्र विदेशी सिक्योरिटीज (securities) में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत कोई भी व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में स्वीकृत विदेशी लेन-देन के लिए 250,000 अमेरिकी डॉलर तक की राशि विदेश भेज सकता है।

हालांकि,LRS के तहत पात्रता होने का मतलब यह नहीं है कि आप हर अंतरराष्ट्रीय IPO में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म या मध्यस्थ की जरूरत होती है,जो किसी खास IPO में निवेश करने की सुविधा देता हो और भारतीय निवासियों के आवेदन स्वीकार करता हो।

इस तरह के निवेश को ‘फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट’ (FEMA), विदेशी निवेश से जुड़े नियमों और रेग्युलेशनों तथा RBI के लागू निर्देशों का पालन करना होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशक रेग्युलेटरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरों और पात्र संस्थागत या निजी बैंकिंग चैनलों के माध्यम से सीधे सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

निवेशकों को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

भारत के विपरीत,अमेरिकी आईपीओ बाजार में भारतीय आईपीओ बाजार में उपलब्ध आरक्षण की तरह कोई अलग रिटेल एलोकेशन सिस्टम नहीं है। शेयरों का वितरण आमतौर पर अंडरराइटर द्वारा तय किया जाता है,जिसमें संस्थागत निवेशकों को अक्सर बड़ा आवंटन हासिल होता है। इसके चलते भारतीय रिटेल निवेशकों के लिए IPO कीमत पर शेयर हासिल करना मुश्किल हो सकता है। शेयर मिल पाएंगे या नहीं, यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि उनका ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म इस ऑफरिंग में भाग लेने की सुविधा देता है या नहीं। इसलिए,जिन निवेशकों को IPO में शेयर नहीं मिल पाते, उनके लिए लिस्टिंग के बाद शेयर खरीदना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

लिस्टिंग के बाद निवेश के लिए ये तरीका रहेगा कारगर

सबसे पहले किसी भारतीय प्लेटफॉर्म या विदेशी ब्रोकर के साथ एक ऐसा इंटरनेशनल ट्रेडिंग अकाउंट खोलें जो US स्टॉक की सुविधा देता हो। KYC और अन्य जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करें। LRS के तहत अधिकृत बैंकिंग चैनल के जरिए फंड ट्रांसफर करें। ट्रेडिंग शुरू होने पर,नैस्डैक (Nasdaq) टिकर सिंबल ‘ANT’ का उपयोग करके एंथ्रोपिक (Anthropic) को खोजें। मौजूदा बाजार भाव पर खरीदारी का ऑर्डर (buy order) दें।

निवेशकों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि लिस्टिंग के बाद की कीमत, मांग और बाजार के सेंटीमेंट के आधार पर, IPO की कीमत से काफी अलग हो सकती है।

भारत में एंथ्रोपिक (Anthropic) के शेयरों पर लगेंगे ये टैक्स

भारतीय निवेशकों को रकम भेजते समय, शेयर बेचते समय और डिविडेंड प्राप्त करते समय लगने वाले टैक्स का ध्यान रखना चाहिए।

टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) : LRS ढांचे के तहत एक वित्त वर्ष में शिक्षा और चिकित्सा संबंधी खास खर्चों के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए 10 लाख रुपये से अधिक की विदेशी रकम भेजने पर 20 प्रतिशत TCS लागू होता है। यह राशि कोई अतिरिक्त अंतिम कर नहीं है। निवेशक अपना रिटर्न दाखिल करते समय अपनी आयकर देनदारी के खिलाफ TCS का क्रेडिट क्लेम कर सकते हैं, या अपनी कुल टैक्स पोजीशन के आधार पर रिफंड मांग सकते हैं।

कैपिटल गेन्स टैक्स: अगर विदेशी शेयरों को खरीदने के 24 महीने के भीतर बेच दिया जाता है तो इससे होने वाले शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स पर आमतौर पर निवेशक के लागू इनकम टैक्स स्लैब रेट के हिसाब से टैक्स लगता है। अगर शेयरों को 24 महीने से ज्यादा समय तक रखा जाता है तो लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स पर आमतौर पर 12.5 प्रतिशत की दर से टैक्स लगता है, जिसमें इंडेक्सेशन का लाभ नहीं मिलता है।

डिविडेंड पर टैक्स : भारत-अमेरिका ‘दोहरे कराधान से बचाव समझौते’ (DTAA) के तहत, अमेरिकी कंपनियों द्वारा भारतीय निवासी निवेशकों को दिए जाने वाले लाभांश पर आमतौर पर अमेरिका में 25 प्रतिशत ‘विथहोल्डिंग टैक्स’ लगता है। हालांकि, निवेशक भारत में ‘फॉरेन टैक्स क्रेडिट’ (विदेशी कर क्रेडिट) का दावा कर सकते हैं,जो कुछ शर्तों और सीमाओं के अधीन है, ताकि उन्हें एक ही आय पर दो बार टैक्स न देना पड़े।

निवेशकों को अपने आयकर रिटर्न में अपने विदेशी निवेशों और उससे जुड़ी विदेशी आय का खुलासा करना चाहिए तथा लागू FEMA, LRS और रिपोर्टिंग संबंधी शर्तों का पालन करना चाहिए।

एन्थ्रोपिक के शेयर खरीदने से पहले निवेशकों को इन बातों की करनी चाहिए जांच

एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि निवेशकों को एंथ्रोपिक (Anthropic) के वैल्यूएशन,रेवेन्यू ग्रोथ,मुनाफे की संभावनाओं और इसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों की स्थिति की जांच करनी चाहिए। कंपनी की मुनाफा कमाने की क्षमता पर AI मॉडल विकसित करने और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च पर आने वाली भारी लागत का असर पड़ सकता है।

भारतीय निवेशकों को संभावित रिटर्न का हिसाब लगाने के लिए करेंसी कन्वर्जन चार्ज, ब्रोकरेज फीस,रेमिटेंस लागत और टैक्स को ध्यान में रखना चाहिए। यह फैसला कंपनी के लॉन्ग टर्म आउटलुक, IPO वैल्यूएशन और निवेशक की जोखिम उठाने की क्षमता पर आधारित होना चाहिए। सिर्फ जोश में आकर निवेश करने से बचें।

 

Trading Ideas : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड, अनुज सिंघल से जाने आज क्या हो कमाई की रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

South Korean Market Rally: Samsung-SK Hynix में 5% की तेजी, Kospi चढ़ा 5% ऊपर

South Korean Market Rally: दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर आज घरेलू मार्केट में स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद है तो दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया के बाजार में शानदार रौनक है। ताबड़तोड़ बिकवाली के बाद निचले स्तर पर निवेशकों ने एआई और चिप कंपनियों के शेयरों को खरीदना शुरू किया तो दक्षिण कोरियाई बाजार में मंगलवार को मंगल ही मंगल दिखा और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स कोस्पी (Kospi) शुरुआती कारोबार में ही 5% से अधिक उछल पड़ा। इसे दिग्गज चिप कंपनियों सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) और एसके हीनिक्स (SK Hynix) के शेयरों में 5-5% से अधिक की तेजी से सपोर्ट मिला।

AI Chips की मांग से लौटा निवेशकों का भरोसा

हाल-फिलहाल में एआई सेक्टर में बिकवाली की तेज आंधी में दक्षिण कोरियाई शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ था। हालांकि अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को चिप कंपनियों के शेयरों में आई तेजी से निवेशकों का भरोसा लौटा। एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों में जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) से जुड़े विवाद के कारण गिरावट के बावजूद सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों की खरीदारी जारी रही। फिबोनाकी एसेट मैनेजमेंट ग्लोबल (Fibonacci Asset Management Global) के सीईओ जुंग इन युन (Jung In Yun) के मुताबिक निवेशक अब विवादों और सुर्खियों से आगे बढ़कर कंपनियों के वास्तविक कारोबार और कमाई की संभावनाओं पर ध्यान दे रहे हैं और एआई की मांग में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है।

तेल की कीमतों में गिरावट से भी मिला सपोर्ट

दक्षिण कोरियाई बाजार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी सहारा मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप के इस बयान के बाद निवेशकों को उम्मीद मिली कि ईरान पर आगे सैन्य हमलों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे वैश्विक बाजारों में तनाव कम होने की संभावना बढ़ी। इसके अलावा एंथ्रॉपिक (Anthropic) के नए एआई मॉडल से भी टेक सेक्टर में रौनक छाई।

अब आगे क्या

जोरदार एआई रैली के बाद दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार को भारी गिरावट का सामना करना पड़ा और सोमवार तक गर्मियों के रिकॉर्ड हाई से 40% से अधिक नीचे आ गया, जबकि इस महीने की शुरुआत में बने अपने रिकॉर्ड हाई से सिर्फ 16% नीचे आया है। सोमवार को कोस्पी फरवरी के शुरुआती दिनों के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। इसे एआई फाइनेंसिंग को लेकर निवेशकों की चिंताओं और अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेटिक पार्टी की धमाकेदार जीत से नरमी आई। ,

हालांकि सैमसंग और एसके हीनिक्स, दोनों ही अपने फॉरवर्ड अर्निंग एस्टीमेट के 3 गुना से भी कम पर ट्रेड कर रहे हैं। फिबोनाची के मुताबिक अब ऐसी धारणा बन रही है कि ताइवान और जापान की तुलना में कोरियाई शेयरों में अधिक बिकवाली हुई है तो अमेरिकी चिप शेयरों में तेजी और तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार का सेंटिमेंट बेहतर हो रहा है, जिससे दक्षिण कोरिया की उन चिप कंपनियों में सबसे तेज रिकवरी दिख सकती है, जिनमें भारी बिकवाली हुई थी।

अब निवेशकों की नजर एंथ्रॉपिक के आईपीओ और अगले हफ्ते आने वाले एनवीडिया के तिमाही नतीजों पर रहेगी। ये दोनों एआई सेक्टर और ग्लोबल सेमीकंडक्टर शेयरों की आगे की दिशा तय कर सकती हैं।

FIIs buying: Nifty नौ महीने के हाई पर, विदेशी निवेशकों ने सोमवार को खरीदे ₹7212 करोड़ के शेयर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।