Market Outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 16 नवंबर को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

Market Outlook : 13 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 25,150 के स्तर से नीचे रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 318.56 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,592.45 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 155.05 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 25,144.30 पर आ गया। इस दौरान लगभग 1763 शेयरों में तेजी आई, 2328 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 167 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस,ग्रासिम इंडस्ट्रीज,टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स,हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और अदाणी एंटरप्राइजेज शामिल रहे,जबकि तेजी दिखाने वाले शेयरों में भारती एयरटेल,आयशर मोटर्स,ओएनजीसी,नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स शामिल रहे।

FMCG को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। इनमें ऑटो,रियल्टी और मेटल सेक्टर में 1-1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में भी 0.2-0.2 प्रतिशत की गिरावट आई।

इस हफ्ते बाजार

बाजार में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी रही। जून 2026 के बाद पहली बार ऐसा हुआ। ज्यादातर इंडेक्सों में बढ़त दिखी। PSU बैंक इंडेक्स सबसे आगे रहा। इसमें 8% की तेजी आई। IT इंडेक्स का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। इसमें 3% से ज्यादा की गिरावट आई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 0.4% की तेजी रही। जबकि निफ्टी बैंक 3% और मिडकैप इंडेक्स 2% ऊपर चढ़े।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल?

PL कैपिटल में एडवाइजरी और डीलिंग के चीफ बिजनेस ऑफिसर विक्रम कसाट का कहना है कि मौजूदा गिरावट यह बताती है कि बाजार बढ़ती महंगाई, करेंसी की कमजोरी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से काफी असहज हो रहे हैं। ग्लोबल अनिश्चितताओं के कारण बाजार में सतर्कता का माहौल है, लेकिन बड़ी चिंता यह है कि तेल की ऊंची कीमतें कॉर्पोरेट मार्जिन,खपत और भारत के चालू खाता घाटे (current account deficit) पर खराब असर डाल सकती हैं।

चूंकि महंगाई RBI के तय दायरे से बाहर जा रही है,इसलिए मौद्रिक नीति में नरमी की उम्मीदें और कम हो सकती हैं। इससे बाजार में रिकवरी की गुंजाइश सीमित हो सकती है। ऐसे माहौल में एकतरफा बचाव का रुख अपनाने के बजाय शेयरों के चुनाव में अधिक सावधानी और समझदारी बरतने की जरूरत है। बैंकिंग,कैपिटल गुड्स और खपत से जुड़े शेयरों को नई खरीदारी आकर्षित करने के लिए अपनी अर्निंग में मजबूती दिखानी होगी।

आगे चलकर कच्चे तेल की कीमतें, करेंसी की चाल और विदेशी निवेशकों का रुख यह तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे कि यह गिरावट केवल कुछ समय के लिए आया एक ठहराव है या फिर यह अर्निंग के मोर्चे पर किसी बड़े बदलाव की शुरुआत है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में हेड ऑफ रिसर्च, विनोद नायर का कहना है कि ब्याज दरें बढ़ने का डर बाजार की तेजी की परीक्षा ले सकता है। बढ़ती महंगाई की चिंता और मौद्रिक नीति के और सख्त होने की संभावना निवेशकों के सेंटिमेंट पर असर डाल रही हैं। घरेलू महंगाई का RBI के अपर लिमिट को पार कर जाना,इस उम्मीद को और मजबूत करता है कि ब्याज दरों लंबे समय तक ऊंची बनाए रखी जा सकती हैं।

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और भारतीय तथा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि निवेशक जोखिम वाले निवेश को लेकर अधिक सतर्क हो रहे हैं। इससे निकट भविष्य में बाजार की तेजी सीमित हो सकती है। हालांकि, घरेलू कंपनियों के मजबूत नतीजों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के लगातार निवेश से इक्विटी बाजार को सहारा मिल सकता है। इससे निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव के बावजूद,लंबी अवधि के लिए बाजार का नजरिया पॉजिटिव बना रह सकता है।

निफ्टी के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि आगे चलकर 24,900–24,850 का जोन निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट एरिया का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स 24,850 के स्तर को साफ तौर से तोड़कर नीचे आता है तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और निकट भविष्य में निफ्टी 24,600 के स्तर तक और गिर सकता है। ऊपर की तरफ,हाल का स्विंग हाई यानी 25,424 का लेवल सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। अगर निफ्टी लगातार इस स्तर के ऊपर बना रहता है,तो इससे नई तेजी शुरू होने का संकेत मिलेगा और मौजूदा अपट्रेंड के जारी रहने की संभावना और मजबूत होगी।

 

MF Investment : FIIs के लौटने का सबसे ज्यादा फायदा BFSI को, अगले 3 साल में डबल डिजिट रिटर्न की उम्मीद -विजय मंत्री

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Investment Mantra : दो साल के अंडरपरफॉर्मेंस बाद बाजार बड़ी तेजी के लिए तैयार, जानिए कैसे होगी कमाई

Investment Mantra : पिछले कुछ दिनों से बाजार में अच्छी तेजी रही है। करीब 2 साल के अंडरपरफॉर्मेंस को बुल्स ने चंद दिनों में ही काफी हद तक कवर कर लिया है। अगर बाजार ऐसी ही रफ्तार से दौड़ता रहा तो साल के अंत तक नया ऑल टाइम हाई भी लग सकता है। कच्चे तेल में नरमी और अच्छे नतीजों से मार्केट का जोश हाई है। तेजी के इस बाजार में कमाई के मौके कहां मिलेंगे,शेयरों को चुनने का पैमाना क्या होना चाहिए,वैल्युएशन पर फोकस करें चाहिए या फिर ग्रोथ की संभावनाओं पर? इन सभी मुद्दों पर खास चर्चा के लिए Abakkus Mutual Fund के हेड ऑफ इंवेस्टमेंट संजय दोषी मौजूद हैं। जिनसे हम निवेश के MEETS फ्रेमवर्क और 5D मंत्र के बारे में भी जानेंगे।

बता दें कि संजय दोषी को इक्विटी रिसर्च और फंड मैनेजमेंट में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। ये पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और CFA चार्टर होल्डर हैं। इन्होंने निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट के साथ भी काम किया है। मैक्वायरी सिक्योरिटीज और जेपी मॉर्गन के साथ भी काम कर चुके हैं। इनकों IT, मेटल ऑटो, कैपिटल गुड्स, एविएशन जैसे सेक्टर कवर करने का व्यापक अनुभव है।

संजय दोषी की राय

संजय दोषी का कहना है कि भारतीय इकोनॉमी की GDP ग्रोथ 7%-8% तक संभव है। कंपनियों की अर्निंग ग्रोथ 10-15% संभव है। बाजार को टाइम ना करें निवेशित रहें। उन्होंने बताया कि ABAKKUS MF के MEETS फ्रेमवर्क में M से MANAGEMENT, E से EARNINGS, E से EVENTS/TRENDS, T से TIMING और S से STRUCTURAL जैसे फैक्टर शामिल होते हैं। इन्हीं पैमानों के आधार पर निवेश के फैसले लिए जाते हैं।

ABAKKUS MF: MEETS फ्रेमवर्क

संजय दोषी ने बताया कि उनके फंद में MEETS फ्रेमवर्क के जरिए कंपनियों का आकलन किया जाता है। MEETS फ्रेमवर्क के जरिए सही शेयर चुनते हैं। मजबूत मैनेजमेंट और ट्रैक रिकॉर्ड पर फोकस होना चाहिए। कैपिटल अलोकेशन पॉलिसी पर नजर होना चाहिए। हमें मैनेजमेंट के फैसलों का असर समझना चाहिए। सिर्फ रिपोर्टेड आंकड़े की बजाय नतीजों की क्वालिटी पर नजर होनी चाहिए। नतीजों को लंबी अवधि के नजरिए से देखना चाहिए। किसी एक तिमाही की जगह,कुछ साल के नतीजे देखना चाहिए। 4 साल में डबल मुनाफा करने वाली कंपनियों पर फोकस होना चाहिए।

निवेश का लेते समय हमें मैनेजमेंट मीटिंग का ध्यान रखना चाहिए। खास इवेंट का कंपनी के शेयर पर असर दिखता है। नए इवेंट से खरीदारी या फिर बिकवाली के नए मौके मिल सकते हैं। डिसरप्टिव ट्रेंड और नई थीम पर नजर रखें। शेयर में एंट्री की टाइमिंग अहम होती है। निवेश का नजरिया साफ होना चाहिए। इंडस्ट्री में ग्रोथ के मौके और कंपिटीशन पर नजर होनी चाहिए।

ABAKKUS MF: निवेश का 5D मंत्र

ABAKKUS MF की राय है कि 6000 में 1500 शेयर निवेश के लिहाज से बेहतर हैं। रिपोर्ट और रिसर्च के आधार पर कंपनियों का चयन होना चाहिए। MEETS फ्रेमवर्क के जरिए कंपनियों का आकलन किया जाता है। ग्रोथ के ट्रिगर, कंपिटीशन जैसे पैमाने पर शेयरों की पड़ताल होती है। मैक्रो, रिस्क-रिवॉर्ड और सेक्टर आउटलुक पर नजर रहती है। इसके अलावा सेक्टर डायवर्सिफिकेशन और पोर्टफोलियो रिस्क पर फोकस होता है। पोर्टफोलियो कंस्ट्रक्शन और रिस्क मॉनिटरिंग काफी अहम होते हैं।

 

Anthropic IPO : अगर आप इस क्लॉड मेकर पर लगाना चाहते हैं दांव तो इन बातों का रखें ध्यान, बहुत आएंगे काम

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।