Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        NPS में रिटायरमेंट के बाद कैसे और
        Rashifal Today: आज के दिन सोच-समझकर लें
        मेक्सिको में चर्च के उत्सव में आतिशबाजी
        मेक्सिको में चर्च के उत्सव में आतिशबाजी
        मियामी में रनवे से बाहर निकला अमेजन
        मियामी में रनवे से बाहर निकला प्लेन,
        बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले,
        जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत,
        • Latest News
          NPS में रिटायरमेंट के बाद कैसे और
          Rashifal Today: आज के दिन सोच-समझकर लें
          मेक्सिको में चर्च के उत्सव में आतिशबाजी
          मेक्सिको में चर्च के उत्सव में आतिशबाजी
          मियामी में रनवे से बाहर निकला अमेजन
          मियामी में रनवे से बाहर निकला प्लेन,
          बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले,
          जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत,
        Share Market

        ICAI CA Final Registration 2026: सीए फाइनल नवंबर परीक्षा के लिए icai.org पर रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        ICAI CA Final Registration 2026: हर साल बड़ी संख्या में देश के युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का सपना देखते हैं। ऐसे युवाओं के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने अपने सपने का आखिरी चरण पूरा करने का रास्ता खोल दिया है। आईसीएआई ने सीए फाइनल के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए है। सीए इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप में सफल उम्मीदवार सीए फाइनल के लिए पंजीकरण कराने के योग्य हैं। योग्य उम्मीदवार आईसीएआई सेल्फ सर्विस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। सितंबर और नवंबर 2026 परीक्षा के लिए सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट, फाइनल के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिवेट हो गया है।

        सीए फाइनल परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण का लिंक 6 जुलाई 2026 से शुरू किया गया है। बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन विंडो 19 जुलाई 2026 तक और लेट फीस के साथ 22 जुलाई 2026 तक खुली है। जो उम्मीदवार सीए फाइनल एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर दें। समय पर आवेदन करने से किसी भी टेक्निकल दिक्कत या दूसरी दिक्कतों से बचने में भी मदद मिलती है।

        सीए फाइनल रजिस्ट्रेशन 2026: जरूरी तारीखें

        जानकारी तारीखें

        शुरू होने की तारीख : 6 जुलाई 2026

        बिना लेट फीस के ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख : 19-जुलाई-2026 (रात 11:59 बजे तक)

        लेट फीस के साथ ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख : 22-जुलाई-2026 (रात 11:59 बजे तक)

        करेक्शन विंडो शुरू होने की तारीख : 23 जुलाई 2026

        करेक्शन विंडो खत्म होने की तारीख : 25 जुलाई 2026

        लॉगिन वेबसाइट : eservices.icai.org

        एग्जामिनेशन फीस (बोथ ग्रुप्स): ₹3,300 (भारतीय केंद्रों के लिए)

        सीए फाइनल रजिस्ट्रेशन 2026 आवेदन : योग्यता

        आईसीएआई की योग्यता की शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवार सीए फाइनल के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं :

        • जरूरी आर्टिकलशिप ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली हो और एडवांस्ड आईसीआईटीएसएस ट्रेनिंग पूरी कर ली हो।
        • सीए इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक पास कर लिए हों।
        • कैंडिडेट्स को फॉर्म जमा करने से पहले सभी डिटेल्स ध्यान से वेरिफाई कर लेनी चाहिए।

        कैसे करें आवेदन

        • आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट और पोर्टल eservices.icai.org पर विजिट करें।
        • अपने यूजर आईडी (SRN/Registration Number) और पासवर्ड को फिल करेक लॉगिन करें।
        • लॉगिन करने के बाद ‘Exam Functions’ के तहत ‘CA Final Exam Form Nov 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
        • फिर, अपने सेंटर, मीडियम (Hindi/English) और ग्रुप (1, 2 or दोनो) को चुनें।
        • इसके बाद ऑनलाइन मोड से फीस को जमा करें।
        • फीस जमा करते ही फॉर्म को सबमिट कर दें। फिर, इसकी रसीद को डाउनलोड कर लें।

        रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

        • आईसीएआई रजिस्ट्रेशन नंबर
        • पासपोर्ट साइज फोटो
        • सिग्नेचर
        • वैलिड आइडेंटिटी प्रूफ
        • कैटेगरी या PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
        • एग्जामिनेशन फीस के पेमेंट डिटेल्स

        19 जुलाई 2026 के बाद फॉर्म भरने पर छात्रों को 600 रूपय की लेट फीस अलग से देनी होगी। साथ ही, सीए फाइनल एग्जाम के टाइमटेबल, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

        AIIMS BSc Nursing Result 2026: आज aiimsexams.ac.in result link पर जारी होगा रिजल्ट, जानें काउंसलिंग में किन चीजों की होगी जरूरत

        Posted in Share Market  |  Tagged 2026, AC, ca final registration 2026, ca final registration fees 2026, ca final registration last date, ca final September 2026 registration last date, result, भारत
        Share Market

        Trent Stocks Crash: ट्रेंट का स्टॉक मार्केट खुलते ही क्रैश, जून तिमाही के अपडेट्स ने बाजार को किया निराश

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        Trent Stocks Crash: ट्रेंट का शेयर 7 जुलाई को बाजार खुलते ही क्रैश कर गया। इसकी वजह कंपनी का जून तिमाही का बिजनेस अपडेट्स हैं। यह बाजार की उम्मीद के मुकाबले कमजोर रहा। इसके बाद ब्रोकरेज ने कंपनी की ग्रोथ को लेकर अपने अनुमान में बदलाव किए। सुबह 10:17 बजे कंपनी का शेयर 11.09 फीसदी की गिरावट के साथ 2,973 रुपये पर चल रहा था। ट्रेंट टाटा समूह की कंपनी है।

        जून तिमाही में उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन

        Trent ने बताया है कि जून तिमाही में उसका स्टैंडएलोन रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 19 फीसदी बढ़ा है। इस दौरान के वेस्टसाइड और जूडियो फॉरमैट में इजाफा हुआ, लेकिन यह एनालिस्ट्स की उम्मीद से कम है। कंपनी के नए स्टोर की संख्या भी उम्मीद के मुकाबले कम रही। कंपनी का स्टैंडएलोन रेवेन्यू जून तिमाही में 5,666 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 4,781 करोड़ रुपये था।

        नए स्टोर की संख्या भी एनालिस्ट्स की उम्मीद से कम

        इस साल जून तिमाही के अंत में कंपनी के स्टोर की संख्या 1,312 थी। इसमें वेस्टसाइट के 301 आउटलेट्स, जूडियो के 982 आउलेट्स और दूसरे लाइफस्टाइल फॉरमैट्स के 29 स्टोर शामिल हैं। ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि ट्रेंट का जून तिमाही का अपडेट उम्मीद के मुकाबले कमजोर हैं। रेवेन्यू भी उम्मीद से कम है। नए स्टोर की संख्या भी उम्मीद से कम है। नए स्टोर की संख्या के लिहाज से यह सबसे कमजोर तिमाही है।

        आगे के प्रदर्शन को लेकर एनालिस्ट्स की एक राय नहीं

        आगे ट्रेंट के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एनालिस्ट्स की राय बंटी हुई है। कुछ एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी का फोकस वेस्टसाइट और जूडियो के स्टोर की संख्या बढ़ाने पर बना हुआ है। इससे लंबी अवधि में कंपनी की ग्रोथ अच्छी रह सकती है। आगे मार्जिन में भी इम्प्रूवमेंट दिख सकता है। लेकिन, कुछ एनालिस्ट्स का कहना है कि वैल्यू-फैशन सेगमेंट में प्रतियोगिता बढ़ रही है। कंपनी के स्टोर्स की प्रोडक्टविटी भी कम है। इसका असर कंपनी की ग्रोथ पर पड़ सकता है।

        एचएसबीसी को रेवेन्यू ग्रोथ 21 फीसदी रहने का अनुमान 

        एचएसबीसी ने जून तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ करीब 21 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। बर्नस्टीन का मानना था कि वेस्टसाइड स्टोर्स की संख्या बढ़ाने से कंपनी की ग्रोथ पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 26 फीसदी बढ़ा था। बीते एक साल में कंपनी का शेयर करीब 19 फीसदी फिसला है।

        यह भी पढ़ें: SME Listing: 6 स्टॉक्स की लिस्टिंग, एक ने किया तुरंत पैसा डबल तो दो में घटा निवेश, चेक करें एक-एक करके सबकी डिटेल्स

        7 जुलाई को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी

        7 जुलाई को शेयर बाजारों में तेजी दिखी। निफ्टी 0.22 फीसदी यानी 52 अंक चढ़कर 24,485 पर चल रहा था। सेंसेक्स भी 0.26 फीसदी यानी 206 अंक की तेजी के साथ 78,499 पर था। बैंक निफ्टी में भी 0.23 फीसदी की तेजी दिखी। मिडकैप शेयरों में कमजोरी दिखी। आज लगातार पांचवां दिन है, जब शेयर बाजारों में तेजी दिख रही है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, trent, trent analyst review, trent q1 results, trent share price target, trent share price today, trent stock outlook, trent stock rating, trent stock update, trent stocks, Trent Stocks Crash, Trent Stocks Crash News, ट्रेंट का शेयर, ट्रेंट टाटा समूह, निवेश, बर्नस्टीन, ब्रोकरेज फर्म, शेयर बाजार, सेंसेक्स, स्टॉक मार्केट
        Share Market

        LPG Cylinder Price Today: क्या आज सस्ता हुआ घरेलू LPG सिलेंडर? चेक करें अपने शहर का रेट

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        LPG Cylinder Price Today: आज भी देशभर में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। जबकि 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 183.50 रुपये घटाए गए थे। बता दें कि इससे पहले पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इसकी कीमत बढ़कर 3100 रुपये के पार पहुंच गई थी। वहीं, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार बदलाव जून महीने में हुआ था, जब इसके दाम में 29 रुपये तक की कमी की गई थी। फिलहाल दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और 19- किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2930 रुपये है।

        चेक करें अपने शहर का रेट

        शहर घरेलू सिलेंडर की कीमतकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
        दिल्ली942.0 रुपये2930.0 रुपये
        मुंबई941.5 रुपये2885.5 रुपये
        कोलकाता968.0 रुपये3082.0 रुपये
        चेन्नई957.5 रुपये3106.0 रुपये
        नोएडा939.50 रुपये2917.0 रुपये
        देहरादून961.0 रुपये2983.5 रुपये
        हैदराबाद934.0 रुपये2052.5 रुपये
        गोवा पणजी956.0 रुपये3006.5 रुपये
        तिरुवनंतपुरम 951.0 रुपये2970.5 रुपये

        सऊदी अरब ने कर दिया बड़ा ऐलान

        सऊदी अरब ने एशियाई देशों में अपने खरीदारों को कम कीमत पर कच्चा तेल बेचना शुरू कर दिया है। इसकी वजह होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में हालात सामान्य होना और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ना है। जिस वजह से तेल बेचने वाली कंपनियों के बीच कंपटीशन भी तेज हो गया है।

        सोमवार को जारी प्राइस लिस्ट के हवाले से ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया, सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको अगले महीने के लिए अपने प्रमुख ग्रेड ‘अरब लाइट’ कच्चे तेल की कीमत में 11 डॉलर प्रति बैरल की कटौती करने जा रही है। नई कीमत क्षेत्रीय बेंचमार्क से करीब 1.50 डॉलर प्रति बैरल कम होगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2000 के बाद यह पहली बार है जब किसी एक महीने में कच्चे तेल की कीमतों में इतनी बड़ी कटौती की गई है। इससे एशियाई खरीदारों को सस्ते दाम पर तेल मिलने की उम्मीद है।

        क्या अब कम हो जाएगी LPG की कीमत?

        अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG के दाम तुरंत कम नहीं होंगे। जानकारों के मुताबिक, अगर कच्चा तेल इसी स्तर पर लंबे समय तक बना रहता है, तो जुलाई के अंत या अगस्त में घरेलू कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है।

        यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: आज के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में कितना महंगा या सस्ता हुआ ईंधन

        Posted in Share Market  |  Tagged Commercial LPG Cylinder Price, Delhi LPG cylinder price, diesel price, diesel price today, Domestic LPG Price, Gas Cylinder Rate Today, Hormuz, LPG, LPG Cylinder Price, LPG cylinder price in India, LPG cylinder price today, LPG gas cylinder price, LPG Price Update, Petrol, petrol diesel price today, Strait of Hormuz, एलपीजी प्राइस अपडेट, एलपीजी सिलेंडर कीमत आज, कच्चा तेल, कच्चे तेल की कीमत, कमर्शियल गैस सिलेंडर कीमत, गैस सिलेंडर का भाव, गैस सिलेंडर की कीमत, घरेलू गैस सिलेंडर रेट, डॉलर, तेल की कीमत, भारत, भारत में एलपीजी कीमत, सऊदी अरब, होर्मुज जलडमरूमध्य
        Share Market

        Psychology Facts: प्लेट में एक भी दाना न छोड़ने वाले लोगों की सोच कैसी होती है? जानें दिलचस्प वजह

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        कई लोगों की आदत होती है कि वो अपनी प्लेट में खाना बिल्कुल नहीं छोड़ते। दाल की आखिरी बूंद हो या मिठाई का अंतिम टुकड़ा, वो हर निवाले को खत्म करना पसंद करते हैं। देखने में यह एक सामान्य आदत लग सकती है, लेकिन इसके पीछे व्यक्ति की सोच, परवरिश और भोजन से जुड़े संस्कार छिपे हो सकते हैं। बचपन में मिली सीख, परिवार की परंपराएं और खाने की अहमियत को लेकर बनी धारणाएं इस व्यवहार को आकार देती हैं।

        मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि प्लेट साफ करने की आदत किसी खास व्यक्तित्व की पहचान नहीं होती, बल्कि यह सालों से बनी आदतों और मूल्यों का मिश्रण हो सकती है। आइए जानते हैं कि खाना पूरा खत्म करने वाले लोगों की मानसिकता के बारे में मनोविज्ञान क्या कहता है।

         “खाना बर्बाद नहीं करना चाहिए” वाली सीख बन जाती है आदत

        अक्सर यह आदत बचपन में ही विकसित हो जाती है। माता-पिता की बातें जैसे “प्लेट में खाना मत छोड़ो” या “खाने की कद्र करो” धीरे-धीरे सोच का हिस्सा बन जाती हैं। समय के साथ खाना पूरा खत्म करना एक स्वाभाविक व्यवहार बन जाता है। ऐसे लोग अक्सर इसे भूख से ज्यादा जिम्मेदारी और सम्मान से जोड़कर देखते हैं।

        हर काम पूरा करने की सोच दिखा सकती है यह आदत

        कुछ लोगों के लिए प्लेट में खाना छोड़ना अधूरे काम जैसा महसूस होता है। वे किसी भी चीज को बीच में छोड़ना पसंद नहीं करते और उसे पूरा करना संतुष्टि देता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि वे हमेशा ज्यादा जिम्मेदार या परफेक्शनिस्ट होते हैं, लेकिन उनकी आदतों में पूरा करने की भावना जरूर नजर आ सकती है।

        भूख नहीं, कई बार आदत तय करती है कब रुकना है

        खाने से जुड़ी मनोविज्ञान की रिसर्च बताती है कि लोग हमेशा अपनी भूख के हिसाब से खाना बंद नहीं करते। कई बार प्लेट में बचा हुआ खाना, खाने की मात्रा या सामाजिक आदतें यह तय करती हैं कि व्यक्ति कब खाना खत्म करेगा। यानी पेट भर जाने के बाद भी लोग सिर्फ इसलिए खाते रहते हैं क्योंकि प्लेट में खाना बाकी है।

        खाना छोड़ना उन्हें बर्बादी जैसा लगता है

        कुछ लोगों के लिए भोजन सिर्फ खाने की चीज नहीं बल्कि मेहनत और संसाधनों की कीमत से जुड़ा होता है। वे सोचते हैं कि इस खाने को बनाने में किसी की मेहनत, समय और पैसे लगे हैं, इसलिए इसे फेंकना सही नहीं है। खासकर ऐसे परिवारों में जहां बचपन से खाने की अहमियत सिखाई गई हो, वहां यह भावना और मजबूत हो जाती है।

        रूटीन पसंद करने वाले लोग भी रखते हैं प्लेट साफ

        हर दिन की छोटी-छोटी आदतें इंसान के स्वभाव की झलक दिखाती हैं। जो लोग अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना पसंद करते हैं, वे खाने के मामले में भी एक तय तरीका अपनाते हैं। उनके लिए हर भोजन के बाद प्लेट खाली करना एक आरामदायक और परिचित रूटीन बन जाता है।

        उनके लिए खाना सिर्फ भोजन नहीं, प्यार और सम्मान भी है

        कई संस्कृतियों और भारतीय परिवारों में खाना भावनाओं से जुड़ा होता है। घर में बनाया गया भोजन मेहनत, प्यार और देखभाल का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में प्लेट में खाना छोड़ना कुछ लोगों को अनादर जैसा लग सकता है। उनके लिए हर निवाले को खत्म करना भोजन के प्रति आभार जताने का तरीका होता है।

        क्या हमेशा प्लेट साफ करना सही है?

        विशेषज्ञों के अनुसार, खाने की कद्र करना अच्छी बात है, लेकिन शरीर के संकेतों को समझना भी जरूरी है। अगर पेट भर चुका है तो सिर्फ आदत या दबाव में खाना जारी रखना सही नहीं माना जाता। बेहतर तरीका यह है कि भोजन का सम्मान भी करें और अपनी भूख व संतुष्टि के संकेतों को भी पहचानें।

        निष्कर्ष: साफ प्लेट के पीछे छिपी होती है एक पूरी कहानी

        प्लेट में एक भी दाना न छोड़ने की आदत किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व का पक्का प्रमाण नहीं है। इसके पीछे बचपन की सीख, परिवार के संस्कार, संस्कृति और भोजन के प्रति भावनाएं जुड़ी हो सकती हैं। आखिरकार स्वस्थ खाने की आदत वही है जिसमें भोजन की कद्र भी हो और शरीर की जरूरतों को समझने की समझ भी।

        AC vs Air Cooler: बारिश के मौसम में AC या एयर कूलर? जानें कौन देगा बेहतर कूलिंग और आराम

        Posted in Share Market  |  Tagged AC, AC vs Air Cooler, childhood lessons about food, cultural beliefs about food, emotional connection to food, finishing food on plate, mindful eating, psychological traits of food waste, psychology of eating habits, responsibility and food completion, upbringing and food habits, बारिश, भारत
        Share Market

        होर्मुज में तेल टैंकर पर भीषण मिसाइल हमला, सीजफायर खत्म होते ही तबाही की आहट; कच्चे तेल की कीमतों में लग सकती है आग!

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        Iran US Conflict Near Strait of Hormuz: वैश्विक कच्चे तेल की सप्लाई के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील समुद्री रास्ते ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ के पास सोमवार को एक बड़े तेल टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के मुताबिक, ओमान के तट से करीब 8 समुद्री मील दूर एक अज्ञात मिसाइल या ड्रोन टकराने के बाद तेल टैंकर में भीषण आग लग गई।

        इस घटना के तुरंत बाद अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) ने जानबूझकर दो कमर्शियल जहाजों पर मिसाइलें दागी हैं। इस हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुआ एक हफ्ते का संघर्ष विराम समझौता खत्म हो गया है, जिससे वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने का खतरा फिर से बढ़ गया है।

        UKMTO और अमेरिका का क्या है दावा?

        ब्रिटिश नौसेना की विंग UKMTO के अनुसार, यह तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से होते हुए दक्षिण की तरफ बढ़ रहा था, तभी इसके पोर्ट साइड पर एक मिसाइल आकर लगी। राहत की बात यह है कि इस हमले में किसी भी क्रू मेंबर के हताहत होने या किसी तरह के बड़े पर्यावरणीय नुकसान की खबर नहीं है।

        अमेरिका की जवाबी कार्रवाई की तैयारी

        अमेरिकी मीडिया आउटलेट ‘एक्सियोस’ से बात करते हुए दो यूएस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ईरान ने दो व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया है, जिससे जहाजों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके जवाब में अमेरिका अब ईरानी ठिकानों पर जवाबी सैन्य हमले करने की तैयारी कर रहा है।

        क्यों टूटा अमेरिका-ईरान का शांति समझौता?

        यह हमला ठीक उस समय हुआ है जब वाशिंगटन और तेहरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों को रोकने के लिए हुआ एक हफ्ते का समझौता समाप्त हो गया। केवल तीन हफ्ते पहले ही दोनों देशों ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जो अब पूरी तरह टूटता नजर आ रहा है। पिछले हफ्ते कतर की राजधानी दोहा में दोनों पक्षों के बीच हुई अप्रत्यक्ष बातचीत भी इस रणनीतिक समुद्री रास्ते के भविष्य को लेकर बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गई थी।

        इससे पहले भी ईरान ने इस रास्ते की घेराबंदी कर दी थी और कई कमर्शियल जहाजों पर हमले किए थे, जिसके जवाब में अमेरिका ने नौसैनिक नाकेबंदी की थी। पिछले महीने हुए समझौते के बाद जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू हुई थी, जो अब दोबारा खतरे में है।

        ईरान अब जहाजों से वसूलेगा ‘टोल’

        ईरान ने साफ कर दिया है कि वह युद्ध से पहले वाली स्थिति में वापस नहीं जाएगा, जहां जहाजों को इस रास्ते से मुफ्त में गुजरने की आजादी थी। ईरान ने चेतावनी दी है कि कोई भी जहाज उसके तय किए गए समुद्री कॉरिडोर से बाहर नहीं जाएगा।

        बीजिंग में वर्ल्ड पीस फोरम के दौरान ईरानी राजदूत अब्दोलरेज़ा रहमानी फजली ने बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘चूंकि होर्मुज का एक बड़ा हिस्सा ईरान के प्रादेशिक जल क्षेत्र में आता है, इसलिए ईरान अब यहां से गुजरने वाले जहाजों से ‘सर्विस फीस’ वसूलेगा। हालांकि उन्होंने इसे टैक्स या टोल टैक्स कहने से इनकार किया’।

        ईरानी राजदूत ने यह भी साफ किया कि जो देश मुश्किल वक्त में ईरान के साथ खड़े रहे जैसे- भारत और अन्य मित्र देश, उन्हें इस सर्विस फीस में ‘विशेष छूट’ दी जाएगी।

        दुनिया के लिए क्यों इतना महत्वपूर्ण है ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’?

        होर्मुज जलडमरूमध्य खाड़ी देशों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों, विशेष रूप से एशिया तक कच्चे तेल के निर्यात का सबसे बड़ा लाइफलाइन रूट है। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (EIA) के आंकड़ों के मुताबिक, इस समुद्री रास्ते से हर दिन लगभग 2 करोड़ बैरल कच्चा तेल गुजरता है। यह मात्रा पूरी दुनिया की कुल कच्चे तेल की सप्लाई का लगभग पांचवां हिस्सा (20%) है। यही कारण है कि यहां होने वाली मामूली हलचल भी दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को आसमान पर पहुंचा देती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged Global Crude Oil Price Energy Supply Chokepoint, Hormuz, Iran, Iran to Charge Service Fees for Hormuz Transit, Oil Tanker Hit by Missile Strait of Hormuz, Strait of Hormuz, UKMTO Marine Safety Advisory Oman Coast, US Iran Conflict IRGC Commercial Ship Attack, अंतरराष्ट्रीय व्यापार समुद्री रास्ता, अमेरिका ईरान मिसाइल अटैक विवाद, अमेरिका-ईरान, ईरान, कच्चा तेल, कच्चे तेल की कीमत, कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट, डीजल की कीमत, तेल की कीमत, पेट्रोल-डीजल की कीमत, भारत, मनीकंट्रोल हिंदी, होर्मुज जलडमरूमध्य, होर्मुज जलडमरूमध्य तेल टैंकर पर हमला
        Share Market

        आज का मौसम 7 जुलाई: IMD ने इन 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट दिया, दिल्ली-यूपी से बिहार तक ऐसा रहेगा मौसम

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        India Weather Today: देश के बड़े हिस्से में मॉनसून का बवाली रूप देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 जुलाई को देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश और आंधी-तूफान का हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा विश्लेषण के मुताबिक उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश व उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन अब कमजोर होकर पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों पर एक वेल-मार्कड लो प्रेशर एरिया में बदल चुका है।

        मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 9.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आगे कमजोर होने की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण गुजरात से उत्तरी केरल तट तक ऑफ-शोर ट्रफ और एक अन्य वेदर सिस्टम (शीयर जोन) भी सक्रिय है, जिससे देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा।

        देखें मौसम का पूर्वानुमान:

        WhatsApp Image 2026-07-07 at 9.11.30 AM

        इन 6 राज्यों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी

        मौसम विभाग ने 7 जुलाई को देश के छह क्षेत्रों के लिए सबसे गंभीर चेतावनी जारी की है। यहां आकाशीय बिजली चमकने के साथ अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल आशंका है:

        • तटीय कर्नाटक
        • गुजरात राज्य
        • कोंकण और गोवा
        • मध्य महाराष्ट्र
        • विदर्भ (महाराष्ट्र)
        • पश्चिमी मध्य प्रदेश

        इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर रिकॉर्ड तोड़ मूसलाधार बारिश होने से जलभराव और नदी-नालों में उफान जैसे हालात बन सकते हैं।

        बिहार, एमपी और राजस्थान में होगी बहुत भारी बारिश

        मौसम विभाग के अनुसार, देश के मध्य, पूर्वी और पहाड़ी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है:

        बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम: पूर्वी भारत के इन हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा। बिहार में बारिश के साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है।

        पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: लो प्रेशर एरिया के असर की वजह से इन दोनों राज्यों में बहुत भारी बारिश होगी। साथ ही आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट रहेगा।

        पूर्वी राजस्थान: यहां मॉनसून की सक्रियता के कारण बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

        हिमाचल प्रदेश: उत्तर भारत के इस पहाड़ी राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश से भूस्खलन का खतरा बना रहेगा।

        मराठवाड़ा (महाराष्ट्र) और आंतरिक कर्नाटक इन दोनों क्षेत्रों के लिए भी भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

        अरुणाचल प्रदेश: पूर्वोत्तर के इस राज्य में भी भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने की चेतावनी है।

        दिल्ली-NCR, यूपी और पंजाब समेत इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी

        मौसम विभाग ने कई मैदानी और पहाड़ी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही बिजली चमकने और तेज आंधी का डबल अटैक होने का पूर्वानुमान जताया है-

        दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़: दिल्ली-NCR और हरियाणा के इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

        उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड: पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है। पूरे उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

        पंजाब और पश्चिमी राजस्थान: इन क्षेत्रों में मानसून की सामान्य से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। राजस्थान में भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है।

        जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद: इन पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है।

        झारखंड और ओडिशा: चक्रवातीय सिस्टम के प्रभाव से इन राज्यों में भारी बारिश के साथ ही तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) और बिजली गिरने की चेतावनी है।

        दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत: केरल और माहे, असम और मेघालय, तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर के राज्यों में बिजली कड़कने का भी अलर्ट है। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी आंधी-बारिश की चेतावनी है।

        कर्नाटक और तेलंगाना में 60 किमी की रफ्तार से थंडरस्कॉल

        मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों के लिए तेज आंधी का विशेष अलर्ट जारी किया है:

        कर्नाटक और तेलंगाना: इन दोनों राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले भयानक आंधी-तूफान आने की आशंका है।

        मजबूत सतही हवाएं: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में मजबूत सतही हवाएं चलने का अनुमान है।

        समंदर में तूफान: मछुआरों को तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह

        अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मौसम बेहद खराब रहने का अनुमान है। कोंकण और गोवा तट पर 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पश्चिम-मध्य, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे (झोंके 65 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दक्षिण गुजरात, कर्नाटक, केरल तटों और लक्षद्वीप क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे (झोंके 60 किमी प्रति घंटे) की गति से तूफानी मौसम रहने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटों पर 45-55 किमी प्रति घंटे (झोंके 65 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा तटों, और केंद्रीय बंगाल की खाड़ी में 40-50 किमी प्रति घंटे (झोंके 60 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से तूफानी मौसम रहने की आशंका है।

        मॉनसून की प्रगति

        मॉनसून की उत्तरी सीमा (NLM) फिलहाल जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनू, हिसार और बठिंडा से होकर गुजर रही है। अगले 3 दिनों के भीतर इसके उत्तर अरब सागर, गुजरात के शेष हिस्सों, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

        यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें वेदर फोरकास्ट

        Posted in Share Market  |  Tagged Bihar Weather, Delhi, Delhi weather, Delhi Weather Today, Delhi-NCR Weather, extremely heavy rainfall, Heavy Rain Warning, Heavy Rainfall Alert, IMD, IMD Rain Alert, IMD Weather Update, India, India Weather, India Weather Forecast, India Weather Today, Lightning Alert, Monsoon Alert, monsoon update today, Thunderstorm Alert, Uttar Pradesh Weather, Weather Today, आईएमडी मौसम अपडेट, आज का मौसम, आंधी-तूफान, आंधी-तूफान अलर्ट, उत्तर प्रदेश, तेज हवाएं, पश्चिम बंगाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बारिश, बारिश का अलर्ट, बारिश की चेतावनी, भारत, भारत मौसम पूर्वानुमान, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भारी बारिश, भारी बारिश का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मानसून, मानसून अलर्ट, मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग, वेदर फोरकास्ट
        Share Market

        Gold Silver price Today: COMEX पर सोना $4,160 प्रति औंस से नीचे फिसला, चांदी भी लगभग 1% गिरी

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        Gold Silver price Today: इंटरनेशनल मार्केट में मंगलवार (7 जुलाई) को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। पिछले हफ्ते निवेशकों के US मॉनेटरी पॉलिसी और बड़े मार्केट डेवलपमेंट के आउटलुक का आकलन करने के बाद मजबूत रिकवरी के बाद कुछ गिरावट आई।

        COMEX सोना $4,152 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जो $15.50 या 0.37% नीचे था, जबकि दिन में यह $4,179.50 प्रति औंस के हाई लेवल को छू गया था। COMEX चांदी $62.59 प्रति औंस के सेशन हाई लेवल को छूने के बाद 0.89% गिरकर $61.775 प्रति औंस पर आ गई।यह गिरावट पिछले हफ्ते बुलियन की कीमतों में तेज तेजी के बाद आई है।

        उम्मीद से कमजोर US जॉब्स डेटा के बाद कमजोर US डॉलर के सपोर्ट से सोना लगभग 2% बढ़ा, जबकि चांदी लगभग 5% बढ़ी, जिससे उम्मीद बढ़ी कि US फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट्स पर कम एग्रेसिव रवैया अपना सकता है।

        रिद्धिसिद्धि बुलियंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी के मुताबिक, बुलियन को होर्मुज स्ट्रेट के आसपास जियोपॉलिटिकल टेंशन से सपोर्ट मिला, जबकि गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स में कमजोर इनफ्लो के बावजूद सेंट्रल बैंक की लगातार खरीदारी ने एक्स्ट्रा सपोर्ट दिया।

        कोठारी ने कहा कि हाल के निचले लेवल से गोल्ड का रिबाउंड तेज रहा है, जिससे बड़े लेवल पर अपट्रेंड शुरू होने से पहले शॉर्ट-टर्म पुलबैक मुमकिन है। उन्होंने कहा कि सिल्वर में भी हाल की रैली के बाद कुछ कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है, इससे पहले कि वह एक और ऊपर जाने की कोशिश करे।

        मार्केट पार्टिसिपेंट्स अब इंटरेस्ट रेट के रास्ते के बारे में सुराग के लिए नए इकोनॉमिक डेटा और US फेडरल रिजर्व से सिग्नल का इंतज़ार कर रहे हैं। कम इंटरेस्ट रेट्स आमतौर पर गोल्ड जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट्स को सपोर्ट करते हैं, क्योंकि उन्हें रखने की अपॉर्चुनिटी कॉस्ट कम हो जाती है।

        इस बीच, इन्वेस्टर्स ग्लोबल कमोडिटी मार्केट्स में हो रहे डेवलपमेंट्स पर भी नज़र रख रहे हैं।

        मंगलवार (7 जुलाई) को तेल की कीमतें बढ़ीं, हालांकि बढ़त सीमित रही क्योंकि ट्रेडर्स ने ग्लोबल डिमांड के आउटलुक के मुकाबले OPEC+ प्रोड्यूसर्स से बढ़ी सप्लाई पर विचार किया। कच्चे तेल के बाज़ार में मजबूती से महंगाई की उम्मीदों पर असर पड़ सकता है, जिससे सोने जैसे सेफ़-हेवन एसेट्स की मांग पर असर पड़ सकता है।

        इसके अलावा, भारत में गोल्ड-बैक्ड फ़ाइनेंसिंग की मांग मज़बूत बनी हुई है। हाल ही में आई CRISIL रेटिंग्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में गोल्ड लोन सबसे बड़ा सिक्योरिटाइज़्ड एसेट क्लास बनकर उभरा, जो देश के सिक्योरिटाइज़ेशन वॉल्यूम का लगभग 31% था, और इसने व्हीकल लोन को पीछे छोड़ दिया।

        रिपोर्ट में इस ट्रेंड का कारण गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में मजबूत ग्रोथ को बताया गया है, जिसमें NBFC लगातार क्रेडिट मांग के बीच फ़ंड जुटाने के लिए सिक्योरिटाइज़ेशन का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं।

        Gold Silver price: इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें 2 हफ्ते के ऊंचे स्तर पर रही स्थिर

        (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged comex, COMEX Gold, Commodity Market, gold, gold fall, gold price fell, Gold Price Today, Gold Silver Price, IBJA, international market, OPEC, silver, silver price, Silver Price Today, इंटरनेशनल मार्केट, कमोडिटी बाजार, कॉमेक्स, कॉमेक्स गोल्ड, गोल्ड प्राइस टूडे, चांदी की कीमत, डॉलर, तेल की कीमतें, निवेश, निवेशक, फेडरल रिजर्व, भारत, मनीकंट्रोल, सिल्वर, सिल्वर प्राइस टूडे, सोने का दाम गिरा, सोने में गिरावट, होर्मुज स्ट्रेट
        Share Market

        Stocks to Watch: 6 स्टॉक्स की लिस्टिंग; Titan-Trent समेत इन शेयरों पर आज Nifty की एक्सपायरी को रहेगी नजर

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 9.50 प्वाइंट्स यानी 0.04% की हल्की बढ़त के साथ 24,501.50 पर है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 06 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 521.16 प्वाइंट्स यानी 0.67% की बढ़त के साथ 78,285.07 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 159.50 प्वाइंट्स यानी 0.66% के उछाल के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

        आज आएंगे रिजल्ट

        चंबल ब्रूअरीज एंड डिस्टिलरीज आज कारोबारी नतीजे पेश करेगी।

        तिमाही कारोबारी अपडेट

        Titan Company Q1 (YoY)

        जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाइटन कंपनी का घरेलू बिजनेस 37%, इंटरनेशनल बिजनेस 128%, कंज्यूमर बिजनेस 41%, घड़ियों का बिजनेस 23% और आईकेयर बिजनेस 23% की रफ्तार से बढ़ा। इसके अलावा कंपनी का एमर्जिंग बिजनेस 19% और ज्वैलरी बिजनेस भी जून तिमाही में सालाना आधार पर 39% की रफ्तार से बढ़ा। जून तिमाही में कंपनी ने देश में 76 और देश के बाहर 1 स्टोर खुला और अब इसके कुल 3680 स्टोर्स हो गए हैं।

        Trent Q1 (YoY)

        जून तिमाही में सालाना आधार पर ट्रेंट का स्टैंडएलोन रेवेन्यू 19% बढ़कर ₹5,666 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने जून तिमाही में 1 वेस्टसाइज स्टोर और 19 जूडियो स्टोर खोला और अब इसके पास कुल 1312 स्टोर्स हैं।

        Jubilant FoodWorks Q1 (YoY)

        जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जुबिलैंट फूडवर्क्स का कंसालिडेटेड रेवेन्यू 14.1% की रफ्तार से बढ़कर ₹2,569.3 करोड़, स्टैंडएलोन रेवेन्यू 9.2% बढ़कर ₹1,848.5 करोड़ पर पहुंच गया। डोमिनोज इंडिया की लाइक-फॉर-लाइक ग्रोथ 2.5% रही और कंपनी ने जून तिमाही में 76 स्टोर्स जोड़े जिसके बाद इसके 3712 स्टोर्स हो गए।

        Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

        Hexaware Technologies

        हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने अमेरिकी मार्केट में लिस्टेड स्मार्टरेंट के साथ एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का ऐलान किया है।

        Torrent Pharmaceuticals

        नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), अहमदाबाद ने जेबी केमिकल्स एंड फार्मा के टोरेंट फार्मा के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। अब विलय की यह योजना RoC (रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज) के पास ऑर्डर की सर्टिफाइड कॉपी जमा करने के बाद लागू होगी।

        Varun Beverages

        वरुण बेवरेजेज की सब्सिडियरी VBL इंडस्ट्रीज (केन्या) ने देवयानी फूड इंडस्ट्रीज (केन्या) के वैल्यू-एडेड डेयरी बेवरेजेज, जूस और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बिजनेस को $3.2 करोड़ (₹305 करोड़) में खरीदने के लिए एक एग्रीमेंट किया है।

        Blue Jet Healthcare

        ब्लू जेट हेल्थकेयर ने 6 जुलाई को अपना QIP इश्यू प्रति शेयर ₹531.7 के भाव पर लॉन्च किया। कंपनी फ्लोर प्राइस पर 5% का डिस्काउंट भी दे सकती है।

        Concord Enviro Systems

        अनीश गोएल ने कॉनकार्ड एंवायरो सिस्टम्स के सीएफओ पद से इस्तीफा दे दिया है जो 21 जुलाई को प्रभावी होगा।

        RITES

        राइट्स को दक्षिण अफ्रीका की वोलांटिस एसेट फाइनेंस से 4,000 HP के केप गेज डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की सप्लाई और कमीशनिंग के लिए $3.58 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

        TANFAC Industries

        टैनफैक इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने प्रति शेयर ₹2,341 के भाव पर 7.41 लाख इक्विटी शेयरों के ₹173.5 करोड़ के प्रेफरेंशियल इश्यू को मंजूरी दी है। प्रस्तावित प्रेफरेंशियल इश्यू में प्रमोटर अनुपम रसायन इंडिया का ₹135 करोड़ का निवेश शामिल है, और बाकी हिस्सा एलरॉक्स एंटरप्राइजेज, विवेक जैन (एक्शन ग्रुप) और तत्वम ट्रेड (निवेशाय इन्वेस्टमेंट्स)जैसे इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स सब्सक्राइब करेंगे।

        Cochin Shipyard

        कोचीन शिपयार्ड का ऑफर फॉर सेल विंडो आज खुल रहा जिसमें फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹1,400 तय किया गया है। सरकार इस इश्यू के जरिए कंपनी में 5.04% हिस्सेदारी बेचेगी।

        बल्क डील्स

        Karnika Industries

        सेजवन (SageOne) ने अपने फ्लैगशिप और कैटेगरी III अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) ग्रोथ ओई फंड के जरिए कोलकाता की कर्णिका इंडस्ट्रीज के 19.91 लाख शेयर (3.2% हिस्सेदारी) ₹18.18 करोड़ में प्रति शेयर ₹91.33 के भाव पर खरीदे हैं।

        Agarwal Toughened Glass India

        इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट फर्म ग्रीन पोर्टफोलियो ने प्रति शेयर ₹137.74 के भाव पर अग्रवाल टफन्ड ग्लास इंडिया के 92,400 शेयर (0.52% हिस्सेदारी) ₹1.27 करोड़ तो द गोल्डन बर्ड इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट-I ने प्रति शेयर ₹138.61 के भाव पर ₹2.86 करोड़ में 2.06 लाख शेयर (1.16% हिस्सेदारी) खरीदे। वहीं दूसरी तरफ वीपीके ग्लोबल वेंचर्स फंड-स्कीम 1 ने प्रति शेयर ₹139.52 के भाव पर ₹2.09 करोड़ में 1.5 लाख शेयर (0.84% हिस्सेदारी) बेचे। मार्च 2026 तक इस फंड के पास अग्रवाल टफन्ड ग्लास इंडिया में 3.18% होल्डिंग थी।

        लिस्टिंग

        आज तेजा इंजीनियरिंग और विनीत मोबाइल के शेयरों की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी तो संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स, सीमैक्स रिसोर्सेज, अथर्व पॉलीप्लास्ट, और तेजा इंजीनयरिंग इंडस्ट्रीज के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

        एक्स-डेट

        आज सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील, सेरा सैनिटीवेयर, डोडला डेयरी और एलकेपी सिक्योरिटीज के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

        स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

        डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 2026, Atharva Poly-Plast, Blue Jet Healthcare, business news in hindi, buzzing stocks, Cochin Shipyard, Concord Enviro Systems, crude oil, Embassy Developments, Hexaware Technologies, iran us peace talk, Jubilant FoodWorks, Karnika Industries, Kratikal Tech, markets today, moneycontrol, nifty, Nifty 50, RITES, Sampark India Logistics, Seemax Resources, sensex, share market today, shares in focus today, shares today, Stock Market Today, stocks in focus, stocks in focus today, Stocks to watch, stocks today, TANFAC Industries, Teja Engineering Industries, Titan, Titan Company, today stocks to watch, top stocks, Torrent Pharmaceuticals, trending stocks, trending stocks today, trent, Varun Beverages, Vinit Mobile, एनएसई, चीन, जेएसडब्ल्यू स्टील, डिविडेंड, डिस्काउंट, निवेश, निवेशक, बीएसई, मनीकंट्रोल, सेंसेक्स, स्टॉक मार्केट
        Share Market

        8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा, सिर्फ भत्ते बढ़ने से नहीं चलेगा काम; जानिए सैलरी बढ़ाने का असली गणित

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        8th CPC Fitment Factor Calculator: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर में चल रही दो दिवसीय क्षेत्रीय बैठकों (6-7 जुलाई) के बाद अब पूरा फोकस इस बात पर टिक गया है कि इस बार कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए कौन सा फॉर्मूला अपनाया जाएगा। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा पेंच फंसा है ‘फिटमेंट फैक्टर’ पर, जिसे लेकर कर्मचारी यूनियनों और सरकार के बीच अंदरखाने बहस जारी है।

        आसान भाषा में कहें तो फिटमेंट फैक्टर ही वह ‘जादुई नंबर’ है जो तय करता है कि आने वाले 10 सालों में सरकारी कर्मचारियों की जेब में कितनी सैलरी आएगी। आइए समझते हैं कि एक्सपर्ट्स इस बार किस नंबर की उम्मीद कर रहे हैं और क्यों केवल भत्तों के भरोसे रहने से कर्मचारियों का बड़ा नुकसान हो सकता है।

        क्या है यह फिटमेंट फैक्टर और क्यों अड़े हैं कर्मचारी?

        इसे बहुत ही सरल तरीके से समझें तो फिटमेंट फैक्टर एक ‘सैलरी मल्टीप्लायर’ है। पुराने वेतन आयोग की बेसिक सैलरी को इस नंबर से गुणा करके नए वेतन आयोग की न्यूनतम बेसिक सैलरी तय की जाती है।

        7वें वेतन आयोग का उदाहरण: पिछले वेतन आयोग में सरकार ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया था। इसके कारण कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹7000 से बढ़कर सीधे ₹18000 हो गई थी।

        8वें वेतन आयोग की स्थिति: आयोग का गठन हुए 8 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन सरकार ने अभी तक इस नंबर को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जूनियर लेवल के कर्मचारियों की मांग है कि इस मल्टीप्लायर को इस बार और बड़ा रखा जाए ताकि महंगाई के इस दौर में उन्हें एक बेहतर सैलरी हाइक मिल सके।

        एक्सपर्ट्स की दो राय: 1.90 से लेकर 2.86 तक का अनुमान

        8वें वेतन आयोग में यह नंबर कितना तय होगा, इसे लेकर देश के बड़े फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के बीच दो अलग-अलग गणित चल रहे हैं:

        बैंकबाजार के एक्सपर्ट के मुताबिक, फिलहाल फिटमेंट फैक्टर की रेंज 2.28 से 2.86 के बीच रहने की उम्मीद है। अंतिम फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार बढ़ती महंगाई और कर्मचारियों की उम्मीदों के बीच कैसे तालमेल बैठाती है।

        एक और एक्सपर्ट का मानना है कि देश की वित्तीय स्थिति और बजटीय सीमाओं को देखते हुए सरकार इस नंबर को 1.90 से 2.10 के दायरे में सीमित रख सकती है। उनके अनुसार, वित्तीय दबाव के कारण इस नंबर का 2.3 से पार जाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

        सिर्फ भत्ते बढ़ने से क्यों नहीं बनेगी बात?

        आम तौर पर यह माना जाता है कि अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर को थोड़ा कम भी रखती है, तो वह हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस या डियरनेस अलाउंस (DA) बढ़ाकर कर्मचारियों को खुश कर सकती है। लेकिन एक्सपर्ट्स ने इस सोच के पीछे का एक बड़ा कड़वा सच उजागर किया है।

        गणित बहुत सीधा है आपका मिलने वाला HRA, महंगाई भत्ता (DA) या रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन ये सभी चीजें आपकी रिवाइज्ड बेसिक सैलरी के आधार पर तय होती हैं। अगर फिटमेंट फैक्टर कम रहेगा, तो आपकी बेसिक सैलरी की नींव ही कमजोर रह जाएगी। जब बुनियादी सैलरी ही कम बढ़ेगी, तो उस पर कैलकुलेट होने वाले भत्तों की रकम भी आनुपातिक रूप से छोटी ही रहेगी। इसलिए, भत्ते कभी भी एक कमजोर फिटमेंट फैक्टर की भरपाई नहीं कर सकते।

        सैलरी का पूरा स्ट्रक्चर: किस पर कितना असर?

        अगर आप सोच रहे हैं कि इस फैसले से आपकी टेक-होम सैलरी पर क्या असर पड़ेगा। समझे सैलरी कंपोनेंट 8वें वेतन आयोग में इसका गणित

        फिटमेंट फैक्टर- नए वेतन ढांचे की नींव है; यह तय करेगा कि न्यूनतम बेसिक पे कितनी बढ़ेगी।

        हाउस रेंट अलाउंस (HRA)- नए बेसिक पे पर ही कैलकुलेट होगा, यानी फिटमेंट फैक्टर अच्छा तो HRA भी तगड़ा।

        पेंशन लाभ- रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन भी बेसिक पे के रिवीजन से लिंक है, पेंशनर्स के लिए भी यह नंबर अहम है।

        सरकारी खजाना- आयोग को कर्मचारियों की खुशहाली के साथ-साथ देश के वित्तीय बजट का भी ध्यान रखना होगा।

        अब आगे क्या होने वाला है?

        भुवनेश्वर की दो दिवसीय बैठक खत्म होने के बाद, अब 8वें वेतन आयोग की टीम 9-10 जुलाई को कोलकाता में राज्य और केंद्र के कर्मचारी संगठनों व पेंशनर्स के साथ सीधा संवाद करेगी। आने वाले महीनों में देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही क्षेत्रीय बैठकें होंगी। आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट मध्य-2027 तक सरकार को सौंपनी है, जिसके बाद ही कर्मचारियों की अंतिम सैलरी और पेंशनर्स के भाग्य का फैसला होगा।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 8th Pay Commission, 8th Pay Commission Expected Fitment Factor Range, 8वां वेतन आयोग फिटमेंट फैक्टर का गणित, 8वें वेतन आयोग, Bankbazaar Expert View, Central Government Employees Basic Pay HRA Allowances Calculation, CPC, fitment factor, HRA, Regional Stakeholder Consultation Bhubaneswar Kolkata Schedule, Salary Multiplier 7th CPC vs 8th CPC Formula, केंद्र सरकार, केंद्रीय कर्मचारी न्यूनतम सैलरी रेंज, पेंशनर्स, फिटमेंट फैक्टर, बेसिक पे और भत्तों का नियम, मनीकंट्रोल हिंदी, वेतन आयोग, सरकारी नौकरी समाचार हिंदी, सैलरी हाइक
        Share Market

        Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 8 जुलाई को घंटों गुल रहेगी बिजली, देखें समय और प्रभावित क्षेत्र

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        Delhi Power Cut: बुधवार, 8 जुलाई को दिल्ली के कई इलकों में बिजली कटौती की समस्या रह सकती है। यह कटौती किसी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि जरूरी मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के काम के कारण की जा रही है। दरअसल, BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और रखरखाव से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती से पहले जरूरी इंतजाम कर लें।

        निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:

         नांगलोई डिवीजन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 2:07 बजे तक डीडीए पार्क, निहाल विहार, अध्यापक नगर और नांगलोई इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

        पालम डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक मिर्जापुर महावीर एन्क्लेव और पालम के ब्लॉक-J इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

        जनकपुरी डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ब्लॉक G और ब्लॉक J, राजौरी गार्डन में बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है।

        जनकपुरी डिवीजन: सुबह 10:07 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक ब्लॉक-4 सुभाष नगर और MCD मार्केट अशोक नगर इलाके में बिजली की समस्या रह सकती है।

        हौज खास: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पॉकेट B, कटवारिया सराय इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

        हौज खास: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 1:07 बजे तक जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की तरफ पावर कट की समस्या रह सकती है।

        मुंडका डिवीजन: सुबह 10:07 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया और मुंडका एक्सटेंशन में बिजली कटौती रहेगी।

        मोहन गार्डन डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जय भारत एन्क्लेव, भगवती गार्डन और नवादा इलाके में पावर कट रहेगा।

        क्या है कारण?

        बता दें कि इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सिस्टम को स्थिर रखने और आगे बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी माना जा रहा है।

        यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें वेदर फोरकास्ट

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 8 July power cut, 8 जुलाई बिजली कटौती, BSES BRPL, BSES power cut, BSES बिजली कटौती, BSES राजधानी पावर लिमिटेड, Delhi, Delhi electricity cut today, Delhi electricity supply, Delhi electricity update, Delhi power cut, Delhi power cut schedule, Delhi power outage, Delhi weather, Delhi Weather Today, IMD, Weather Today, आंधी-तूफान, इंफ्रास्ट्रक्चर, दिल्ली न्यूज, दिल्ली पावर कट, दिल्ली पावर कट लिस्ट, दिल्ली बिजली कटौती, दिल्ली बिजली कटौती आज, बारिश, भारत, मिर्जापुर, वेदर फोरकास्ट
        • 1
        • …
        • 429
        • 430
        • 431
        • 432
        • 433
        • 434
        • 435
        • …
        • 591
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • NPS में रिटायरमेंट के बाद कैसे और कितनी पेंशन मिलती है? समझिए पूरा कैलकुलेशन
        • Rashifal Today: आज के दिन सोच-समझकर लें कोई भी फैसला, जानें आपना राशिफल
        • मेक्सिको में चर्च के उत्सव में आतिशबाजी का सामान फटा:धमाकों से मेले में दीवार भी गिरी; 10 की मौत, 64 घायल
        • मेक्सिको में चर्च के उत्सव में आतिशबाजी का सामान फटा:धमाकों से मेले में दीवार भी गिरी; 10 की मौत, 64 घायल
        • मियामी में रनवे से बाहर निकला अमेजन का कार्गो प्लेन:गाड़ियों से टकराकर आग लगी, 5 की मौत; एयरपोर्ट बंद होने 250 फ्लाइट्स पर असर
        • मियामी में रनवे से बाहर निकला प्लेन, आग लगी:पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकराया, कई मौतों की आशंका
        • बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ
        • जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती
        • दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत
        • Delhi PG Building Collapse: मलबे के अंदर दबे युवक ने वीडियो भेज मांगी मदद, दिल्ली हादसे का रोंगटे खड़े देने वाला वीडियो आया सामने
        • क्या दिल्ली में जो बिल्डिंग गिरी, वो डीयू का हॉस्टल है? वायरल दावे का Fact Check
        • योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार
        • ISRO Privatisation: निजीकरण की खबरों को ISRO ने ‘बेबुनियाद’ बताया, कहा- हमारी अहमियत बनी रहेगी
        • BB 20 Final List: मैरीकॉम, आम्रपाली से लेकर पंचायत के ‘दामाद जी’ तक… जानें इस बार बिग बॉस के घर का कौन-कौन बढ़ाएगा पारा
        • ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत भारी बारिश मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        7:17 am, Sep 7, 2026
        temperature icon 26°C
        broken clouds
        92 %
        1006 mb
        8 mph
        Wind Gust: 11 mph
        Clouds: 53%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:23 pm
        Hourly Forecast
        8:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0.09 mm 9% 9 mph 86% 1007 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        28°/29°°C 0.72 mm 72% 12 mph 82% 1007 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/31°°C 0.55 mm 55% 12 mph 73% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        29°/29°°C 0.38 mm 38% 7 mph 74% 1003 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        28°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 87% 1005 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 91% 1005 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 8 mph 92% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 7 mph 92% 1004 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        NPS में रिटायरमेंट के बाद कैसे और
        Rashifal Today: आज के दिन सोच-समझकर लें
        मेक्सिको में चर्च के उत्सव में आतिशबाजी
        मेक्सिको में चर्च के उत्सव में आतिशबाजी
        मियामी में रनवे से बाहर निकला अमेजन
        मियामी में रनवे से बाहर निकला प्लेन,
        बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले,
        जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत,
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार