LPG Rate 12 August 2026: आज कितना महंगा हुआ गैस सिलेंडर? देखें दिल्ली से पटना तक के नए रेट

LPG Rate 12 August 2026: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मची ऊथल-पुथल के बीच तेल कंपनियों ने भारत में LPG सिलेंडर की कीमतों को स्थिर कर रखा है। 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर अब भी उसी दाम पर मिल रहा है, जो पहले था। लेकिन, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में इस महीने कुछ बदलाव देखने मिले हैं। ऐसे में अगर आपके घर का गैस सिलेंडर खत्म हो गया है और बुक कराने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अपने शहर का जानना बहुत जरूरी है। यहां 14.2 किलो और 19 किलो, दोनों ही गैस सिलेंडर की पूरी रेट लिस्ट दी गई है।

देखें शहरवार 14.2 और 19 कलोग्राम वाले LPG सिलेंडर के दाम

शहरघरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम)कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम)
दिल्ली₹942.00₹2,738.00
कोलकाता₹968.00₹2,872.50
मुंबई₹941.50₹2,691.50
चेन्नई₹957.50₹2,906.00
गुड़गांव₹950.50₹2,755.00
नोएडा₹939.50₹2,738.00
बेंगलुरू₹944.50₹2,821.00
भुवनेश्वर₹968.00₹2,908.00
चंडीगढ़₹951.50₹2,760.00
हैदराबाद₹994.00₹2,985.00
जयपुर₹945.50₹2,765.50
लखनऊ₹979.50₹2,860.50
पटना₹1,031.50₹3,018.00

महंगा होगा गैस सिलेंडर

फिलहाल घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, सरकार रणनीतिक ईंधन भंडार तैयार करने के लिए LPG पर नया टैक्स लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। ऐसे में अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है, तो इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। इसलिए गैस सिलेंडर के नए रेट जानने के लिए रोजाना LPG की कीमतों पर नजर रखना बेहतर होगा।

कब बदलते हैं दाम

वैसे तो पेट्रोल-डीजल की तरह LPG सिलेंडर के दाम रोजाना नहीं बदलते। लेकिन तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ही कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत पड़ने पर उसी दिन नई दरें लागू की जाती हैं।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel & CNG Price: पेट्रोल-डीजल के साथ CNG के नए रेट जारी, टैंक फुल कराने से पहले देखें कीमत

LPG Cylinder Price Today: क्या आज सस्ता हुआ घरेलू LPG सिलेंडर? चेक करें अपने शहर का रेट

LPG Cylinder Price Today: आज भी देशभर में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। जबकि 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 183.50 रुपये घटाए गए थे। बता दें कि इससे पहले पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इसकी कीमत बढ़कर 3100 रुपये के पार पहुंच गई थी। वहीं, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार बदलाव जून महीने में हुआ था, जब इसके दाम में 29 रुपये तक की कमी की गई थी। फिलहाल दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और 19- किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2930 रुपये है।

चेक करें अपने शहर का रेट

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमतकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली942.0 रुपये2930.0 रुपये
मुंबई941.5 रुपये2885.5 रुपये
कोलकाता968.0 रुपये3082.0 रुपये
चेन्नई957.5 रुपये3106.0 रुपये
नोएडा939.50 रुपये2917.0 रुपये
देहरादून961.0 रुपये2983.5 रुपये
हैदराबाद934.0 रुपये2052.5 रुपये
गोवा पणजी956.0 रुपये3006.5 रुपये
तिरुवनंतपुरम 951.0 रुपये2970.5 रुपये

सऊदी अरब ने कर दिया बड़ा ऐलान

सऊदी अरब ने एशियाई देशों में अपने खरीदारों को कम कीमत पर कच्चा तेल बेचना शुरू कर दिया है। इसकी वजह होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में हालात सामान्य होना और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ना है। जिस वजह से तेल बेचने वाली कंपनियों के बीच कंपटीशन भी तेज हो गया है।

सोमवार को जारी प्राइस लिस्ट के हवाले से ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया, सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको अगले महीने के लिए अपने प्रमुख ग्रेड ‘अरब लाइट’ कच्चे तेल की कीमत में 11 डॉलर प्रति बैरल की कटौती करने जा रही है। नई कीमत क्षेत्रीय बेंचमार्क से करीब 1.50 डॉलर प्रति बैरल कम होगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2000 के बाद यह पहली बार है जब किसी एक महीने में कच्चे तेल की कीमतों में इतनी बड़ी कटौती की गई है। इससे एशियाई खरीदारों को सस्ते दाम पर तेल मिलने की उम्मीद है।

क्या अब कम हो जाएगी LPG की कीमत?

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG के दाम तुरंत कम नहीं होंगे। जानकारों के मुताबिक, अगर कच्चा तेल इसी स्तर पर लंबे समय तक बना रहता है, तो जुलाई के अंत या अगस्त में घरेलू कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: आज के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में कितना महंगा या सस्ता हुआ ईंधन

LPG Price Today: सऊदी अरामको ने बढ़ाई कॉन्ट्रैक्ट प्राइस, क्या भारत में महंगा होगा गैस सिलेंडर?

LPG Price Today: LPG सिलेंडर के रेट आज सोमवार को ना तो बढ़े हैं और ना ही घटे हैं। आखिरी बार 7 जून को कंपनियों ने 29 रुपये की बढ़ोतरी घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में की थी। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में तब 42 रुपये से 53.50 रुपये का इजाफा हुआ था। अच्छी बात यह है कि अमेरिका-ईरान समझौते बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुल हो गया है। ऐसे में भारत जो कि LPG के लिए पूरी तरह से आयात पर निर्भर है वो अब आसानी से इंपोर्ट कर पाएगा।

ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में दो बार इजाफा हुआ था। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम तब से अबतक 79% बढ़ चुके हैं।

शहरवार देखें कीमतें

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमतकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 942.0 रुपये3113.5 रुपये
मुंबई941.5 रुपये 3067.5 रुपये
कोलकाता968.0 रुपये3256.0 रुपये
चेन्नई 957.5 रुपये 3283.0 रुपये
बेंगलुरु944.5 रुपये 3198.0 रुपये
आईजॉल1094.0 रुपये3598.5 रुपये
लखनऊ979.5 रुपये3236.0 रुपये
गाजियाबाद939.50 रुपये3113.50 रुपये
पटना1031.5 रुपये3400.5 रुपये

भारत में LPG की कीमत पड़ोसी देशों से भी कम

सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत पड़ोसी और कई विकसित देशों के मुकाबले बहुत कम है। नई दिल्ली में 14.2 किलों का एक सिलेंडर 942 रुपये में उपलब्ध है, जबकि पाकिस्तान में इसकी कीमत 1046 रुपये, नेपाल में 1207 रुपये, बांग्लादेश में 1225 रुपये और श्रीलंका में 1241 रुपये, अमेरिका में 1755 रुपये, आस्ट्रेलिया में 1765 रुपये और कनाडा में 2411 रुपये हैं। उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को यही सिलेंडर 642 रुपये में मिलता है, जो इन देशों के मुकाबले बेहत कम है।

सऊदी अरामको ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट प्राइस

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने जून महीने के लिए LPG के आधिकारिक विक्रय मूल्य (OSP) में 1% से 3% तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने प्रोपेन की कीमत में 10 डॉलर प्रति मीट्रिक टन और ब्यूटेन की कीमत में 20 डॉलर प्रति मीट्रिक टन का इजाफा किया है। इसके बाद प्रोपेन का नया भाव 760 डॉलर प्रति मीट्रिक टन और ब्यूटेन का 820 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गया है।

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के दोबारा बंद होने की आशंकाओं ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि वैश्विक बाजार में गैस की कीमतों को बढ़ावा मिल रहा है।

क्या होगा असर?

सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस में हुई इस बढ़ोतरी का असर सरकारी खाजने के साथ-साथ आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा। अगर अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में इसी तरह गैस के दाम ऊंचे स्तर पर बने रहे, तो हो सकता है कि 1 जुलाई को सरकारी तेल कंपनियों की अगली समीक्षा बैठक में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी जाए।

बता दें कि सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस एक अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क रेट है, जिस पर सऊदी अरामको हर महीने दुनिया भर के देशों को एलपीजी बेचती है। चूंकि सऊदी अरब दुनिया में LPG का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है इसलिए इसके द्वारा तय की गई कीमत को दुनिया का एलपीजी का आधिकारिक रेट मान लिया जाता है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें आईं सामने, जानें आपके शहर का हाल

 

LPG Price Today: देश में कहां सबसे सस्ता और कहां सबसे महंगा LPG सिलेंडर? देखें पूरी लिस्ट

LPG Price Today: LPG सिलेंडर खरीदने वालों के लिए आज राहत की खबर है। 18 जून को घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर ₹942 में मिल रहा है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 बनी हुई है। इंडियन ऑयल के ताजा रेट के अनुसार, देश में सबसे महंगा घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेह में ₹1,179 का है, जबकि सबसे सस्ता सिलेंडर मुंबई में ₹941 में उपलब्ध है।

इन शहरों में ₹1,000 से कम में मिल रहे सिलेंडर

मुंबई में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम ₹941.50 हैं। जबकि बेंगलुरु में ₹944.50, अहमदाबाद और गुरुग्राम में ₹949, जयपुर में ₹952.50 और गोवा में ₹956 हैं। वहीं, चेन्नई में घरेलू सिलेंडर के रेट ₹957.50, कोलकाता में ₹968, हैदराबाद में ₹994 और लखनऊ में ₹976.50 हैं।

3,700 रुपये के पार कमर्शियल सिलेंडर

होटल और रेस्टोरेंट में यूज किए जाने वाले 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी अलग-अलग शहरों में काफी अलग हैं। सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर लेह में ₹3,752 का मिल रहा है, जबिक नॉर्थ त्रिपुरा में इसकी कीमत ₹3,638, गंगटोक में ₹3,631.50, वेस्ट इंफाल में ₹3,599 और आइजॉल में ₹3,595.50 है।

इसके अलावा अंडमान में कमर्शियल सिलेंडर ₹3,544, श्रीनगर में ₹3,458 और हैदराबाद में ₹3,367 का बिक रहा है। वहीं, मुंबई में यही कमर्शियल सिलेंडर ₹3,067.50 में उपलब्ध है, जो कई शहरों के मुकाबले काफी सस्ता है।

इन शहरों में सिलेंडर 1000 के पार

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी राज्यों और शहरों के हिसाब से बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। सबसे महंगा 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर लेह में ₹1,179 का बिक रहा है। इसके बाद नॉर्थ त्रिपुरा में इसकी कीमत ₹1,119.50, गंगटोक में ₹1,094.50, आइजॉल में ₹1,094 और वेस्ट इंफाल में ₹1,093.50 है। वहीं, श्रीनगर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹1,058 में उपलब्ध है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, मैदानी इलाकों में सिलेंडर की कीमतें पहाड़ी इलाकों से कम होती हैं। क्योंकि पहाड़ी इलाकों में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से परिवहन लागत बढ़ जाता है। जिस कारण लोगों को एलपीजी सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं।

सबसे सस्ती LPG दुनिया में कहां मिलती है

दुनिया के कई ऊर्जा उत्पादक देशों में एलपीजी भारत के मुकाबले काफी सस्ती मिलती है। सऊदी अरब, रूस, कजाकिस्तान और अल्जीरिया जैसे देशों में गैस की कीमतें काफी कम हैं। अनुमान के मुताबिक, अल्जीरिया में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर करीब ₹233 का पड़ता है। वहीं, अंगोला में इसकी कीमत लगभग ₹505 और कजाकिस्तान में करीब ₹592 है।

यह तुलना अंतरराष्ट्रीय LPG की खुदरा कीमतों (रुपये प्रति लीटर) पर आधारित अनुमान है। अलग-अलग देशों में सिलेंडर का साइज, टैक्सए सब्सिडी और वितरण लागत अलग होती है। इसलिए वास्तविक बाजार कीमतें कुछ अलग हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: आज सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट