Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
        स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
        Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
        Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
        ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
        Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
        CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
        इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता
        • Latest News
          दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
          स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
          Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
          Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
          ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
          Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
          CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
          इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता
        Share Market

        Delhi Gang-rape: दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने खुद को बताया पुलिसकर्मी, आसिफ अरेस्ट

        Posted on September 22, 2026September 22, 2026 by admin

        Delhi Gang-rape: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले महीने चलती बस में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अब एक और नाबालिग बच्ची के साथ कथित गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म करने के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी उन तीन लोगों में शामिल था जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर सोमवार 21 सितंबर शाम आस्था कुंज पार्क में लड़की से कथित रूप से गैंगरेप किया था।

        अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में हुई है। उसने अमर कॉलोनी में डीएम ऑफिस रोड के पास पुलिस टीम द्वारा उसे रोके जाने पर कथित तौर पर तीन गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के दौरान एक गोली हेड कांस्टेबल राजेश की ‘बुलेट-प्रूफ जैकेट’ पर लगी जिसके बाद हेड कांस्टेबल ने आत्मरक्षा में दो गोलियां चलाई। इनमें से एक आरोपी आसिफ की दाहिनी टांग में लगी।

        पुलिसकर्मी बता वारदात को दिया अंजाम

        पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल आरोपी को बाद में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। लड़की के बयान के अनुसार, वह और उसका 17 वर्षीय पुरुष मित्र कालकाजी मंदिर गए थे। बाद में गेट नंबर 7 से आस्था कुंज पार्क में दाखिल हुए थे। पुलिस ने बताया कि तीन व्यक्ति उनके पास आए। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया। फिर लड़की को उसके दोस्त से अलग करने के बाद एक सुनसान इलाके में ले गए।

        शिकायत के अनुसार, आसिफ ने लड़की को पिस्तौल और चाकू दिखाकर कथित तौर पर धमकाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके साथ मौजूद दो अन्य व्यक्तियों ने भी उससे कथित तौर पर गैंगरेप किया, जिसके बाद तीनों व्यक्तियों ने लड़की और उसके दोस्त को धमकी दी।

        8:45 बजे पुलिस को मिली जानकारी

        पुलिस ने बताया कि कथित दुष्कर्म के संबंध में रात करीब 8:45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को सूचित किया गया। इसके बाद अमर कॉलोनी थाने के प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी आस्था कुंज पार्क पहुंचे, जहां किशोरी अपने दोस्त के साथ मिली। लड़की की एम्स में जांच कराई गई। जबकि अपराध और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रासंगिक साक्ष्य जुटाए। अमर कॉलोनी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।

        पुलिस का बयान

        दिल्ली पुलिस ने कहा, “रात करीब 8:45 बजे DD नंबर 93A के जरिए कालकाजी मंदिर के पास तीन लोगों द्वारा एक 17 साल की नाबालिग लड़की के कथित रेप के बारे में PCR कॉल मिली। जानकारी मिलने पर अमर कॉलोनी थाने के SHO और उनकी टीम आस्था कुंज पार्क पहुंची, जहां पीड़िता अपने पुरुष दोस्त के साथ मिली।”

        पीड़िता के बयान के अनुसार, “वह और उसका दोस्त दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर गए थे। उसके बाद गेट नंबर 7 से आस्था कुंज पार्क में दाखिल हुए। तीन लोगों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी बनकर उसे उसके दोस्त से अलग किया और एक सुनसान इलाके में ले गए। आरोपियों में से एक (जिसकी पहचान आसिफ के तौर पर हुई है) ने कथित तौर पर बंदूक और चाकू दिखाकर उसे धमकाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद, दो अन्य आरोपियों ने भी कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपियों ने बाद में पीड़िता और उसके दोस्त को धमकाया।”

        ऐसे हुई गिरफ्तारी

        आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीम का गठन किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को अमर कॉलोनी में डीएम ऑफिस रोड के पास आसिफ की आवाजाही के बारे में विशिष्ट सूचना मिली जिसके बाद जाल बिछाया गया। जब आरोपी को पुलिस द्वारा रोका गया, तो उसने कथित तौर पर पुलिस पार्टी पर गोली चलाई।

        आरोपी ने की फायरिंग

        पुलिस ने बताया कि जब पुलिस टीम ने उसे रोका, तो सरेंडर करने का निर्देश दिए जाने के बावजूद आसिफ ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी। उसने तीन गोलियां चलाई। उसने बताया कि एक गोली हेड कांस्टेबल राजेश की ‘बुलेट-प्रूफ जैकेट’ पर लगी, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने आत्मरक्षा में दो गोलियां चलाई। मुठभेड़ स्थल पर अपराध जांच और FSL (फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) के दलों को बुलाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अन्य दो आरोपियों का पता लगाने के लिए प्रयास जारी रखे हुए है।

        ये भी पढ़ें- Donald Trump vs US Media: ‘व्हाइट हाउस’ ने लॉन्च किया ‘Trump TV’, CNN समेत अमेरिका के प्रमुख चैनलों ने डोनाल्ड ट्रंप का किया ‘बायकॉट’

        Posted in Share Market  |  Tagged Delhi, Delhi crime, Delhi Gang Rape, Delhi Police, Delhi rape case, donald trump, FIR, gang rape of a minor girl, gang rape of a student in Delhi, Kalkaji rape case, rape, Trump, US, कालकाजी मंदिर रेप केस, ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप, दिल्ली गैंगरेप केस, दिल्ली न्यूज, दिल्ली पुलिस, दिल्ली में बलात्कार, दिल्ली रेप केस, भारत, मनीकंट्रोल हिंदी, यौन उत्पीड़न, लोन
        Share Market

        Delhi Power Cut: 15 जुलाई को दिल्ली के कई इलाकों में ठप रहेगी बिजली, बाहर निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

        Posted on July 14, 2026July 14, 2026 by admin

        Delhi Power Cut: बुधवार (15 जुलाई) को देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली सप्लाई की समस्या रह सकती है। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL), BSES Yamuna Power Limited (BYPL) और Tata Power Delhi Distribution Limited (TPDDL)  द्वारा मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती के दौरान जरूरी इंतजाम कर लें।

        बता दें कि इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सिस्टम को स्थिर रखने और आगे बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी माना जा रहा है।

        कौन-कौन से इलाके बिजली कटौती से रहेंगे प्रभावित:

        पालम डिवीजन: सुबह 11:07 से दोपहर 12:37 बजे तक ब्लॉक RZ, सागरपुर में बिजली सप्लाई बंद रह सकती है।

        पालम डिवीजन: सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक पालम गांव और मिर्जापुर (महावीर एन्कलेव) में पावर कट रह सकता है।

        नांगलोई डिवीजन: सुबह 11:07 से दोपहर 14:07 बजे तक ब्लॉक B, ज्वालापुरी, पश्चिम विहार इलाके में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

        जनकपुरी डिवीजन: सुबह 11:07 से दोपहर 12:07 बजे तक ब्लॉक G, राजौरी गार्डन में बिजली प्रभावित रहेगी।

        जनकपुरी डिवीजन: सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक ब्लॉक J,  राजौरी गार्डन, में बिजली सप्लाई कट रहेगी।

        नजफगढ़ डिवीजन: सुबह 09:00 से 11:00 बजे तक अग्रवाल कॉलोनी, हैबतपुर में पावर सप्लाई में समस्या रह सकती है।

        छतरपुर डिवीजन: रात 23:00 से 00:30 बजे तक ब्लॉक G (आया नगर एक्सटेंशन), गदाईपुर DLF फार्म, मंगलापुरी गांव सुल्तानपुर, अंबेडकर कॉलोनी, आदर्श एन्क्लेव (आया नगर एक्सटेंशन), गदपुर फार्म, DLF फार्म, ब्लॉक E (आया नगर एक्सटेंशन), आया नगर फेज 1, सुल्तानपुर और अंबेडकर कॉलोनी (आया नगर), आया नगर फेज 1, गांव आया नगर

        छतरपुर डिवीजन: सुबह 11:00 से दोपहर 13:00 बजे तक डॉ. अम्बेडकर कॉलोनी, छतरपुर में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

        टैगोर गार्डन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक ब्लॉक FB, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन और ब्लॉक WZ, मुखर्जी पार्क, चौकखंडी विष्णु गार्डन में बिजली कटौती रहेगी।

        टैगोर गार्डन: सुबह 11:07 से दोपहर 13:07 बजे तक ब्लॉक EF, जनता कॉलोनी, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में पावर सप्लाई बाधित रहेगी।

        निजामुद्दीन डिवीजन:  सुबह 11:00 बजे से 13:00 बजे तक ब्लॉक H और ब्लॉक L, लाजपत नगर II में पावर कट रहेगा।

        निजामुद्दीन डिवीजन: दोपहर 15:00 से 15:45 तक निजामुद्दीन TIE-II में बिजली बाधित रहेगी।

        मुंडका डिवीजन:  सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जय विहार, कमरुद्दीन नगर में बिजली प्रभावित रहेगी।

        मोहन गार्डन: सुबह 11:00 से 13:00 बजे तक फेज-5, ओम विहार हस्तसाल में पावर कट रह सकता है।

        यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut 14 July: दिल्ली के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली कटौती, जानें आपके क्षेत्र का टाइम और पूरी लिस्ट

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, BRPL power cut, BSES power cut, BYPL power cut, Delhi, Delhi Electricity Cut, Delhi Electricity News, Delhi power cut, Delhi Power Cut List, Electricity Supply Disruption, TPDDL power cut, इंफ्रास्ट्रक्चर, दिल्ली न्यूज, दिल्ली पावर कट, दिल्ली बिजली कटौती, दिल्ली बिजली कटौती लिस्ट, बिजली सप्लाई बाधित, बीएसईएस पावर कट, मिर्जापुर
        Share Market

        Delhi power Cut 12 July: दिल्ली के इन इलाकों में रविवार को रहेगा पावर कट, जानें समय और कारण

        Posted on July 11, 2026July 11, 2026 by admin

        Delhi power Cut 12 July: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में रविवार (12 जुलाई) को बिजली सप्लाई प्रभावित रह सकती है। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL), BSES Yamuna Power Limited (BYPL), and Tata Power Delhi Distribution Limited (TPDDL) द्वारा मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती के दौरान जरूरी इंतजाम कर लें।

        बता दें कि इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सिस्टम को स्थिर रखने और आगे बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी माना जा रहा है।

        निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:

        जनकपुरी डिवीजन:  सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12: 30 बजे तक पॉकेट D-1A, जनकपुरी, में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

        नांगलोई डिवीजन:  सुबह 11:00 बजे से दोपहर 14: 00 बजे तक उद्योग नगर, मंगोलपुरी में पावर कट की समस्या रहेगी।

        मुंडका डिवीजन:  सुबह 11:07 बजे से दोपहर 12: 37 बजे तक वेस्ट केबिन ब्लॉक, मुंडका में बिजली सप्लाई बंद रह सकती है।

        आउटेज स्टेटस कैसे चेक करें

        ग्राहक बिजली वितरण कंपनियों के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बिजली सप्लाई से जुड़े अपडेट देख सकते हैं।

        BRPL के ग्राहक 9999919123 पर कंपनी की WhatsApp सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि BYPL के ग्राहक 8745999808 पर WhatsApp के जरिए बिजली कटौती से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। TPDDL के ग्राहक कंपनी के मोबाइल ऐप और कस्टमर सपोर्ट चैनलों के जरिए सर्विस अपडेट देख सकते हैं।

        लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

        अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिजली कटौती के तय समय से पहले जरूरी तैयारी कर लें। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे मोबाइल फोन, पावर बैंक और जरूरी मेडिकल उपकरणों को पहले से ही चार्ज कर लें। इसके अलावा, ऊंची इमारतों में रहने वालों को बिजली कटौती के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। वहीं, जिन घरों में इनवर्टर का इस्तेमाल होता है, उन्हें यह पक्का कर लेना चाहिए कि वे पहले से पूरी तरह चार्ज हों।

        यह भी पढ़ें: ‘मस्जिद की दीवारें बनाने में इस्तेमाल हुआ चंदे का पैसा…’ राम मंदिर विवाद के बीच सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर आरोप

        Posted in Share Market  |  Tagged BRPL power cut, BSES Rajdhani Power Limited, BYPL power cut, Delhi, Delhi Electricity Cut, Delhi electricity maintenance, Delhi electricity supply affected, Delhi power cut, Delhi power Cut 12 July, Delhi power outage, TPDDL power cut, WhatsApp, इंफ्रास्ट्रक्चर, दिल्ली, दिल्ली न्यूज, दिल्ली में पावर कट, दिल्ली में बिजली आउटेज, दिल्ली में बिजली कटौती, दिल्ली में बिजली सप्लाई बाधित, बिजली कटौती अलर्ट
        Share Market

        Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 8 जुलाई को घंटों गुल रहेगी बिजली, देखें समय और प्रभावित क्षेत्र

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        Delhi Power Cut: बुधवार, 8 जुलाई को दिल्ली के कई इलकों में बिजली कटौती की समस्या रह सकती है। यह कटौती किसी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि जरूरी मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के काम के कारण की जा रही है। दरअसल, BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और रखरखाव से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती से पहले जरूरी इंतजाम कर लें।

        निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:

         नांगलोई डिवीजन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 2:07 बजे तक डीडीए पार्क, निहाल विहार, अध्यापक नगर और नांगलोई इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

        पालम डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक मिर्जापुर महावीर एन्क्लेव और पालम के ब्लॉक-J इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

        जनकपुरी डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ब्लॉक G और ब्लॉक J, राजौरी गार्डन में बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है।

        जनकपुरी डिवीजन: सुबह 10:07 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक ब्लॉक-4 सुभाष नगर और MCD मार्केट अशोक नगर इलाके में बिजली की समस्या रह सकती है।

        हौज खास: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पॉकेट B, कटवारिया सराय इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

        हौज खास: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 1:07 बजे तक जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की तरफ पावर कट की समस्या रह सकती है।

        मुंडका डिवीजन: सुबह 10:07 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया और मुंडका एक्सटेंशन में बिजली कटौती रहेगी।

        मोहन गार्डन डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जय भारत एन्क्लेव, भगवती गार्डन और नवादा इलाके में पावर कट रहेगा।

        क्या है कारण?

        बता दें कि इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सिस्टम को स्थिर रखने और आगे बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी माना जा रहा है।

        यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें वेदर फोरकास्ट

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 8 July power cut, 8 जुलाई बिजली कटौती, BSES BRPL, BSES power cut, BSES बिजली कटौती, BSES राजधानी पावर लिमिटेड, Delhi, Delhi electricity cut today, Delhi electricity supply, Delhi electricity update, Delhi power cut, Delhi power cut schedule, Delhi power outage, Delhi weather, Delhi Weather Today, IMD, Weather Today, आंधी-तूफान, इंफ्रास्ट्रक्चर, दिल्ली न्यूज, दिल्ली पावर कट, दिल्ली पावर कट लिस्ट, दिल्ली बिजली कटौती, दिल्ली बिजली कटौती आज, बारिश, भारत, मिर्जापुर, वेदर फोरकास्ट
        Share Market

        IMD Alert: प्रचंड गर्मी के मौसम में इस साल AC की मांग क्यों ठंडी पड़ी? हीटवेव से बचने के लिए लोग कर रहे हैं ये काम

        Posted on July 2, 2026July 2, 2026 by admin

        Heatwave Alert in india: चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में गर्मी से जुड़े उत्पादों की मांग में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। मौसम में आए बदलाव और महंगाई के दबाव के कारण एयर कंडीशनर (AC) की बिक्री अपेक्षा से कमजोर रही है। वहीं, ठंडे ड्रिंक्स, आइसक्रीम, डेयरी उत्पाद और अन्य ताजगी देने वाले उत्पादों की मांग मजबूत बनी रही। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि जून में कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, आंधी और शाम के समय अपेक्षाकृत कम तापमान रहने से AC की जरूरत कम महसूस हुई।

        वहीं, बढ़ती कीमतों के कारण उपभोक्ता महंगे एसी खरीदने के बजाय एयर कूलर और पंखों जैसे अपेक्षाकृत सस्ते विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। गोदरेज एंटरप्राइजेज समूह के कारोबार प्रमुख और ईवीपी (उपकरण कारोबार) कमल नंदी ने पीटीआई से कहा कि ठंडक प्रदान करने वाले उत्पादों की कैटेगरी में मांग का रुख मिला-जुला रहा। रेफ्रिजरेटर की मांग सामान्य और प्रीमियम दोनों वर्गों में मजबूत बनी हुई है, जबकि मानसून के आगमन के साथ वॉशिंग मशीन की मांग भी बढ़ रही है।

        AC की बिक्री में उल्लेखनीय गिरावट

        हालांकि, उन्होंने कहा कि जून में पूरे देश खासकर उत्तर भारत में एसी की बिक्री में उल्लेखनीय गिरावट आई है। उनके अनुसार, उद्योग स्तर पर एसी की बिक्री घटी है। इसकी बड़ी वजह मौसम में बदलाव है। कई क्षेत्रों में आंधी-बारिश और रात के समय तापमान कम रहने से लोगों को एसी की जरूरत पहले जैसी नहीं रही। इसके अलावा महंगाई के चलते उपभोक्ता गैर-जरूरी खर्च टाल रहे हैं।

        नंदी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में कई दौर की मूल्य वृद्धि के कारण एसी की कीमतें करीब 18 से 20 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं। इसी वजह से कई उपभोक्ता एसी की जगह एयर कूलर और पंखों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

        गर्मी का मौसम उद्योग की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा

        एक प्रमुख एसी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस बार गर्मी का मौसम उद्योग की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा, विशेषकर जून का महीना कमजोर रहा। हालांकि, चालू वर्ष में अब तक उद्योग के कारोबार में लगभग 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती हिस्सेदारी और ऊंची कीमतें हैं।

        इन कंपनियों की हुई बंपर कमाई

        इसके उलट पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों ने गर्मियों के दौरान मजबूत मांग दर्ज की। कोका-कोला भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया के उपाध्यक्ष (ग्राहक विकास) अभिषेक गुप्ता ने कहा कि कंपनी को पूरे गर्मी के मौसम में अच्छी मांग मिल रही है। छोटे पैक, क्विक कॉमर्स और चलते-फिरते उपभोग की बढ़ती प्रवृत्ति से बिक्री को मजबूती मिली है।

        उन्होंने कहा कि कंपनी अपने बॉटलिंग साझेदारों के साथ मिलकर ठंडे पेय की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कूलिंग ढांचे और वितरण नेटवर्क का विस्तार कर रही है। डेयरी क्षेत्र में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला। मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक जयतीर्थ चारी ने कहा कि जून तिमाही में कंपनी के ताजा डेयरी उत्पादों और आइसक्रीम कारोबार की बिक्री मात्रा में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

        डेयरी उत्पादों की मजबूत मांग

        उन्होंने बताया कि आइसक्रीम, दही और डेयरी उत्पादों की मजबूत मांग ने इस वृद्धि को गति दी। हैवमोर आइसक्रीम के मैनेजिंग डायरेक्टर देबब्रत मुखर्जी ने कहा कि कोन, स्टिक और सिंगल-सर्व कप जैसे त्वरित उपभोग वाले उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। फटाफट सामान पहुंचाने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और तत्काल उपभोग की बढ़ती प्रवृत्ति से इन उत्पादों की बिक्री को विशेष बल मिला है।

        डीएस ग्रुप के कारोबार प्रमुख (मसाला) संदीप घोष ने कहा कि गर्मियों के दौरान रायता मसाला, छाछ मसाला, जलजीरा और काला नमक जैसे पारंपरिक उत्पादों की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि यह रुझान दर्शाता है कि पारंपरिक भारतीय स्वाद और पेय आज भी ग्रामीण और शहरी, दोनों बाजारों में उपभोक्ताओं की पहली पसंद बने हुए हैं।

        ये भी पढ़ें- Monsoon Heavy Rain Alert: यूपी, बिहार, दिल्ली समेत इन 20+ राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट! 8 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

        Posted in Share Market  |  Tagged AC, ac news, demand for AC down, heatwave, Heatwave Alert, Heavy Rain Alert, IMD, India, monsoon, Monsoon Heavy Rain Alert, rain alert, scorching heat, एसी न्यूज, दिल्ली न्यूज, दिल्ली में बारिश, बारिश, भारत, मनीकंट्रोल हिंदी, मानसून, हीटवेव
        Share Market

        दिल्ली की इस महिला के साथ उसके किराएदारों ने कर दिया ₹18 करोड़ का फ्रॉड! किराए पर देते हैं घर तो हो जाएं सावधान

        Posted on July 1, 2026July 1, 2026 by admin

        Delhi Fraud News: अगर आप भी अपना घर या फ्लैट किराए पर देते हैं तो यह घटना आपके लिए एक बड़ा सबक साबित हो सकती है। देश की राजधानी दिल्ली से धोखाधड़ी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां किराएदारों ने मिलकर मकान मालकिन के नाम पर करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली एक महिला के साथ उसके किराएदारों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ₹18 करोड़ का लोन ले लिया और महिला को एक बड़े आइडेंटिटी फ्रॉड का शिकार बना दिया।

        11 शेल कंपनियों के जरिए ठिकाने लगाए ₹18 करोड़

        पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने मकान मालकिन के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कई अलग-अलग कंपनियों के नाम पर बैंकों या वित्तीय संस्थानों से लोन के रूप में फंड हासिल किया। इसके बाद इस रकम को चालाकी से छुपाने के लिए 11 शेल कंपनियों में ट्रांसफर किया गया और बाद में इस भारी-भरकम राशि को निकाल लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

        साल 2012 में किराएदार बनकर आए थे दो शख्स

        इस पूरे फ्रॉड की शुरुआत जून 2012 में हुई थी। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार की रहने वाली 55 वर्षीय उषा रानी सेठी ने विवेक विहार के ब्लॉक-डी में दो नए फ्लैट खरीदे थे। वह इन दोनों फ्लैट्स को किराए पर देने के लिए किरायेदारों की तलाश कर रही थीं। इसी दौरान सचिन और संजय नाम के दो व्यक्ति उषा रानी के पास आए और फ्लैट किराए पर लेने की इच्छा जताई। इनमें से मुख्य आरोपी सचिन ने खुद को एक बिजनेसमैन बताया और दावा किया कि वह जगदंबा मेटल्स नाम की एक मेटल ट्रेडिंग फर्म का मालिक है। संजय ने खुद को सचिन का बिजनेस एसोसिएट बताया।

        सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में बकायदा रजिस्टर्ड हुआ था रेंट एग्रीमेंट

        पीड़ित महिला उषा रानी सेठी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि मैंने अपने दूसरे फ्लोर का फ्लैट सचिन को करीब 47000 रुपये प्रति महीने के किराए पर दिया था। तीसरे फ्लोर का छोटा फ्लैट संजय को 17000 रुपये प्रति महीने के किराए पर दिया था।

        ये भी पढ़ें- Muskan Soni: कौन हैं डॉ. मुस्कान सोनी? डेंटिस्ट ने केतन की हत्या का उड़ाया मजाक, अब 5 साल के लिए हुई सस्पेंड

        महिला ने आगे बताया कि दोनों फ्लैटों के रेंट डीड बाकायदा सब-रजिस्ट्रार के कार्यालय में रजिस्टर्ड कराए गए थे। इसके बाद दोनों आरोपी कुछ समय तक वहां किराए पर रहे और फिर फ्लैट खाली करके वहां से चले गए। बाद में महिला के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर इस ₹18 करोड़ के बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया।

        Posted in Share Market  |  Tagged Delhi, Delhi Fraud News, Delhi Police, Delhi tenant news, Fraud against landlord, Fraud in Delhi, Tenant dupes landlord, दिल्ली न्यूज, दिल्ली फर्जीवाड़ा, मनीकंट्रोल हिंदी
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार? जानिए मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा और ‘चोपड़ा पूजन’ से जुड़ी ये दिलचस्प कहानी
        • स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को भूखा मारा:केन्या में धर्मगुरु दोषी करार; जंगल से 400 से ज्यादा शव मिले
        • Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के 75वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म, मंगलवार को कमाई में आया 121% का उछाल, जानें अब तक का पूरा कलेक्शन
        • Jio Platforms IPO: इश्यू का QIB हिस्सा सिर्फ 28 मिनट में लगभग 2 गुना भरा, निवेश के पहले जानिए 10 अहम बातें
        • HD Fire Protect IPO Listing: 23% प्रीमियम पर शुरुआत, फिर चंद पलों में शेयर 9% ​फिसला
        • Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई समेत इन शहरों की कीमतें देखें
        • ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया 90 लाख का बिजनेस एम्पायर, ये है केरल की शिजे का बिजनेस आइडिया
        • Currency Check : रुपए में लगातार 8वें सेशन में तेजी कायम, डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त के साथ 94.78 पर खुला
        • CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन
        • इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता भरपाई करेंगे:हिंसक प्रदर्शन पर ₹21 लाख जुर्माना, 5 साल तक जेल; लूटपाट-आगजनी के बाद नए नियम लागू
        • इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता भरपाई करेंगे:हिंसक प्रदर्शन पर ₹21 लाख जुर्माना, 5 साल तक जेल; लूटपाट-आगजनी के बाद नए नियम लागू
        • Share Market Rise: शेयर बाजार में तूफानी तेजी: इन 2 वजहों से सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,100 के पार
        • LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?
        • Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        • कैंसर मरीजों के परिवारों को खिलाते हैं मुफ्त खाना | Vanakkam Anna Foundation | Chattisgarh | Raipur
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        11:08 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 29°C
        clear sky
        40 %
        1016 mb
        4 mph
        Wind Gust: 5 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 40% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 37% 1015 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 43% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
        स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
        Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
        Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
        ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
        Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
        CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
        इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार