Delhi Power Cut: 15 जुलाई को दिल्ली के कई इलाकों में ठप रहेगी बिजली, बाहर निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Delhi Power Cut: बुधवार (15 जुलाई) को देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली सप्लाई की समस्या रह सकती है। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL), BSES Yamuna Power Limited (BYPL) और Tata Power Delhi Distribution Limited (TPDDL)  द्वारा मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती के दौरान जरूरी इंतजाम कर लें।

बता दें कि इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सिस्टम को स्थिर रखने और आगे बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी माना जा रहा है।

कौन-कौन से इलाके बिजली कटौती से रहेंगे प्रभावित:

पालम डिवीजन: सुबह 11:07 से दोपहर 12:37 बजे तक ब्लॉक RZ, सागरपुर में बिजली सप्लाई बंद रह सकती है।

पालम डिवीजन: सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक पालम गांव और मिर्जापुर (महावीर एन्कलेव) में पावर कट रह सकता है।

नांगलोई डिवीजन: सुबह 11:07 से दोपहर 14:07 बजे तक ब्लॉक B, ज्वालापुरी, पश्चिम विहार इलाके में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

जनकपुरी डिवीजन: सुबह 11:07 से दोपहर 12:07 बजे तक ब्लॉक G, राजौरी गार्डन में बिजली प्रभावित रहेगी।

जनकपुरी डिवीजन: सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक ब्लॉक J,  राजौरी गार्डन, में बिजली सप्लाई कट रहेगी।

नजफगढ़ डिवीजन: सुबह 09:00 से 11:00 बजे तक अग्रवाल कॉलोनी, हैबतपुर में पावर सप्लाई में समस्या रह सकती है।

छतरपुर डिवीजन: रात 23:00 से 00:30 बजे तक ब्लॉक G (आया नगर एक्सटेंशन), गदाईपुर DLF फार्म, मंगलापुरी गांव सुल्तानपुर, अंबेडकर कॉलोनी, आदर्श एन्क्लेव (आया नगर एक्सटेंशन), गदपुर फार्म, DLF फार्म, ब्लॉक E (आया नगर एक्सटेंशन), आया नगर फेज 1, सुल्तानपुर और अंबेडकर कॉलोनी (आया नगर), आया नगर फेज 1, गांव आया नगर

छतरपुर डिवीजन: सुबह 11:00 से दोपहर 13:00 बजे तक डॉ. अम्बेडकर कॉलोनी, छतरपुर में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

टैगोर गार्डन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक ब्लॉक FB, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन और ब्लॉक WZ, मुखर्जी पार्क, चौकखंडी विष्णु गार्डन में बिजली कटौती रहेगी।

टैगोर गार्डन: सुबह 11:07 से दोपहर 13:07 बजे तक ब्लॉक EF, जनता कॉलोनी, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में पावर सप्लाई बाधित रहेगी।

निजामुद्दीन डिवीजन:  सुबह 11:00 बजे से 13:00 बजे तक ब्लॉक H और ब्लॉक L, लाजपत नगर II में पावर कट रहेगा।

निजामुद्दीन डिवीजन: दोपहर 15:00 से 15:45 तक निजामुद्दीन TIE-II में बिजली बाधित रहेगी।

मुंडका डिवीजन:  सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जय विहार, कमरुद्दीन नगर में बिजली प्रभावित रहेगी।

मोहन गार्डन: सुबह 11:00 से 13:00 बजे तक फेज-5, ओम विहार हस्तसाल में पावर कट रह सकता है।

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut 14 July: दिल्ली के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली कटौती, जानें आपके क्षेत्र का टाइम और पूरी लिस्ट

Delhi Power Cut: 9 जुलाई को दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी बिजली की समस्या, देखें समय और जगहों की पूरी जानकारी

Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार (9 जुलाई) को बिजली कटौती की समस्या हो सकती है। यह कटौती जरूरी मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के काम के कारण की जा रही है। दरअसल, BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और रखरखाव से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती से पहले जरूरी इंतजाम कर लें।

निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:

पालम डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ब्लॉक J, पालम में बिजली प्रभावित रहेगी।

पालम डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सेक्टर 8, द्वारका और ब्लॉक RZ, सागरपुर में पावर कट रहेगा।

पालम डिवीजन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 13:07 बजे तक ब्लॉक G, राज नगर 2 में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

पालम डिवीजन: दोपहर 13:03 बजे से शाम 17:03 बजे तक तमिलर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव और महावीर एन्क्लेव में बिजली कटौती की समस्या रहेगी।

जनकपुरी डिवीजन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 13:07 बजे तक पोसांगीपुर गांव में बिजली कटौती रहेगी।

नांगलोई डिवीजन: सुबह 10:07 बजे से दोपहर 13:07 बजे तक अध्यापक नगर, नांगलोई में बिजली आपूर्ती प्रभावित रहेगी।

हौज खास: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बियर सराय में बिजली सप्लाई बंद रह सकती है।

छतरपुर डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक डॉ. अंबेडकर कॉलोनी में पावर कट रहेगा।

टैगोर गार्डन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक ब्लॉक EF जनता कॉलोनी, ब्लॉक BA टैगोर, ब्लॉक EA, ब्लॉक FB, ब्लॉक D, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में बिजली की समस्या रहेगी।

टैगोर गार्डन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 13:07 बजे तक मुखर्जी पार्क चौखंडी विष्णु गार्डन में लाइट की समस्या रहेगी।

उत्तम नगर: रात 00:07 से 01:37 बजे तक पुराना जानकी पुरी, बिंदापुर में बिजली प्रभावित रहेगी।

मुंडका डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जय विहार कमरुद्दीन नगर में बिजली कटौती रहेगी।

खानपुर डिवीजन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 13:07 बजे तक जवाहर पार्क, संगम विहार में पावर सप्लाई बंद रहेगी।

मोहन गार्डन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सैनिक एन्क्लेव, VIPIN गार्डन, नवादा में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 8 जुलाई को घंटों गुल रहेगी बिजली, देखें समय और प्रभावित क्षेत्र