ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा

अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने रविवार को कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत की। दोनों ने इसे महत्वपूर्ण और सार्थक बताया। यह रूस के साथ युद्ध खत्म कराने की अमेरिकी कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए हुई बातचीत थी। विटकॉफ और कुशनर की यह कीव की पहली यात्रा थी। इससे एक दिन पहले दोनों ने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से चर्चा की थी। बैठक के बाद विटकॉफ ने कहा, “हमने बहुत सार्थक, ठोस और महत्वपूर्ण बातचीत की है। हम इससे बहुत उत्साहित हैं और जब तक जरूरत होगी, इसे जारी रखने की उम्मीद करते हैं।” कुशनर ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने इस यात्रा से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे शांति की कोशिशों को आगे बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे। खबर लगातार अपडेट हो रही है…