
Smriti Irani News : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अमेठी में साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी हार को याद करते हुए टीवी पर अपनी वापसी का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि फर्क सिर्फ इतना था कि 2019 की जीत के बाद लोग मुझे तलाश रहे थे, लेकिन 2024 में हारने के बाद कोई ढूंढ नहीं रहा था। स्मृति ने अमेठी में हार के बाद एक्टिंग से दूरी बनाने के बजाय फिर से टीवी की दुनिया में लौटने का फैसला किया। स्मृति ने कहा, मैंने फोन उठाया और मीडिया और एंटरटेनमेंट में काम मांगा। स्मृति ने जिन लोगों को फोन किया, उनमें उदय शंकर भी शामिल थे।
खबरों के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अमेठी में साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी हार को याद करते हुए टीवी पर अपनी वापसी का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि फर्क सिर्फ इतना था कि 2019 की जीत के बाद लोग मुझे तलाश रहे थे, लेकिन 2024 में हारने के बाद कोई ढूंढ नहीं रहा था। स्मृति ने अमेठी में हार के बाद एक्टिंग से दूरी बनाने के बजाय फिर से टीवी की दुनिया में लौटने का फैसला किया।
ALSO READ: BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष
स्मृति ने कहा, मैंने फोन उठाया और मीडिया और एंटरटेनमेंट में काम मांगा। स्मृति ने जिन लोगों को फोन किया, उनमें उदय शंकर भी शामिल थे। स्मृति ने कहा, मैं बेरोजगार हूं, क्या आप मुझे कोई काम दे सकते हैं? उन्होंने उदय शंकर से साफ शब्दों में कहा था कि उन्हें काम चाहिए। स्मृति ने कहा, वो वही शख्स थे, जिसकी वजह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेरी नौकरी गई थी और बाद में वही मेरी दोबारा वापसी की वजह भी बने।
उदय शंकर को भी हैरानी हुई कि एक समय केंद्रीय मंत्री रह चुकीं स्मृति अब उनसे काम मांगने के लिए फोन कर रही हैं। उदय शंकर फिलहाल जियोहॉटस्टार और स्टार के वाइस चेयरमैन हैं और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के ऑफ एयर होने के दौर में टेलीविजन से जुड़े रहे थे।
ALSO READ: वोटर लिस्ट से कटा स्मृति ईरानी का नाम, अमेठी प्रशासन में मचा हड़कंप, मामले पर SDM ने दी सफाई
कभी छोटे पर्दे के सबसे बड़े चेहरों में शुमार रहीं स्मृति ईरानी कई साल बाद जब वो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के सेट पर वापस पहुंचीं तो उनके लिए ये काफी अलग एक्सपीरियंस था। स्मृति ने कहा, मैंने अमेठी में अपनी जिंदगी के 10 साल दिए। स्मृति ने अमेठी में किए गए अपने विकास कार्यों को भी याद किया।


