आशीषकुमार चौहान टाटा संस का चेयरमैन बनने की रेस में नहीं, NSE ने रिपोर्ट्स को खारिज किया

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 6 सितंबर को उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि NSE के MD और CEO आशीषकुमार चौहान Tata Sons के चेयरमैन बन सकते हैं।

NSE ने साफ कहा कि ये खबरें एक्सचेंज के पास मौजूद किसी जानकारी पर आधारित नहीं हैं। चौहान ने भी इन खबरों को गलत बताया है। ये सारी बातें ऐसे समय में हो रही हैं, जब NSE आईपीओ लाकर शेयर मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी कर रहा हैष

PTI की रिपोर्ट के बाद सफाई

यह सफाई 5 सितंबर की PTI रिपोर्ट के बाद आई। रिपोर्ट में Tata Sons के अगले चेयरमैन की दौड़ में Tata Steel के CEO टीवी नरेंद्रन और Tata Sons के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सौरभ अग्रवाल नरेंद्रन और अग्रवाल के साथ चौहान का नाम भी शामिल किया गया था।

NSE के मुताबिक, चौहान ने ऐसी खबरों रो साफ तौर पर खारिज किया है। उन्होंने इन्हें अटकलों पर आधारित और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया।

चौहान ने भी किया इनकार

चौहान ने NSE को भेजे ईमेल में कहा कि Tata Sons के चेयरमैन पद से उनका नाम जोड़ने वाली खबरें पूरी तरह निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।

उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान अभी NSE की जिम्मेदारियों पर है। खासतौर पर एक्सचेंज के प्रस्तावित IPO पर उनका फोकस है।

NSE IPO पर ध्यान

चौहान ने कहा कि वह बोर्ड और शेयरधारकों के साथ मिलकर NSE की सफल लिस्टिंग के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस पूरी प्रक्रिया में पूरी तरह लगे हुए हैं।

NSE लंबे समय से अपने IPO की तैयारी कर रहा है। ऐसे में कंपनी के नेतृत्व की भूमिका अहम है। चौहान ने साफ किया है कि फिलहाल उनका ध्यान NSE की लिस्टिंग और उससे जुड़े काम पर है।

GST Council Meeting: 12 सितंबर की मीटिंग टली, ब्रिक्स की वजह से अब 7 अक्टूबर को होगी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।