Video: बिस्किट में गड़बड़ी पर दुकानदार से भिड़ा शख्स, ऑनलाइन शिकायत की बात सुनकर मिला ऐसा जवाब

कई बार रोजमर्रा की खरीदारी के दौरान लोग छोटी-मोटी कमियों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कुछ लोग सवाल उठाने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक मामला बिस्किट के पैकेट को लेकर सामने आया है, जहां एक कंटेंट क्रिएटर ने दुकानदार से ऑनलाइन शिकायत करने की बात कही। दुकानदार के जवाब और दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसे देखने के बाद लोग उपभोक्ता जागरूकता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर चर्चा करने लगे। कई यूजर्स ने शिकायत करने के कदम की तारीफ की, तो कुछ ने खाद्य सुरक्षा विभाग की भूमिका पर ध्यान दिलाया।

इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि अगर किसी पैकेटबंद खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर संदेह हो, तो उपभोक्ता को क्या करना चाहिए और अपनी शिकायत कहां दर्ज करानी चाहिए।

दुकानदार से पूछा- ऑनलाइन शिकायत कर दूं?

राघव दुबे नाम के कंटेंट क्रिएटर ने यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बिस्किट के पैकेट की गुणवत्ता को लेकर सवाल करते हैं और दुकानदार से पूछते हैं, “Complaint online daalu chalega” यानी क्या वह ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं?

इस पर दुकानदार जवाब देता है, “हां, डाल दो।” वीडियो में हुई इस छोटी-सी बातचीत ने लोगों का ध्यान खींचा। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो को 1.4 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। कई यूजर्स ने कहा कि किसी उत्पाद की गुणवत्ता पर संदेह होने पर ग्राहक को आवाज उठानी चाहिए, न कि मामले को अनदेखा करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

वीडियो पर कई लोगों ने कंटेंट क्रिएटर के कदम की तारीफ की। कुछ यूजर्स ने इसे उपभोक्ता जागरूकता से जोड़कर देखा, तो कुछ ने खाद्य सुरक्षा विभाग के काम की सराहना की। एक यूजर ने लिखा, “Good Job”, जबकि दूसरे ने खाद्य सुरक्षा विभाग की तारीफ की। कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि शिकायत कहां दर्ज की गई और कार्रवाई होने में कितना समय लगा। यूजर्स का कहना था कि खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र FDA में ऑनलाइन शिकायत की सुविधा

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के पास खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने की ऑनलाइन सुविधा है। इसके माध्यम से मिलावट, असुरक्षित खाद्य उत्पादों और पैकेट पर गलत जानकारी जैसी समस्याओं की शिकायत की जा सकती है। जुलाई 2026 में विभाग ने आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में AI की मदद से शिकायतों को संभालने वाला प्लेटफॉर्म शुरू किया था। इसका उद्देश्य शिकायत दर्ज कराने और उनकी स्थिति जानने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

खाद्य पदार्थ में गड़बड़ी दिखे तो क्या करें?

अगर किसी बिस्किट या पैकेटबंद खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर संदेह हो, तो उसका पैकेट संभालकर रखें। उत्पाद, बैच नंबर और एक्सपायरी तारीख की तस्वीरें लें। खरीदारी का बिल भी सुरक्षित रखें और संदिग्ध उत्पाद का सेवन न करें। इसके बाद निर्माता या संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराएं।

Video: दक्षिण कोरिया में सेलोटेप और प्याज का छिलका फेंकने पर लग सकता है जुर्माना, भारतीय शख्स ने बताईं मुश्किलें

जब सांसद जी बने डांडिया किंग, रवि किशन के गरबा ने इंटरनेट पर मचाया गदर!

एक्टर और सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) का एक इवेंट में गरबा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके डांस पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में रवि किशन युवाओं के बीच भी काफी पॉपुलर हुए हैं। उनके डांस स्टेप्स, चलने के अंदाज और मजेदार डायलॉग्स अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं।

रवि किशन के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं। उनके वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि भारत में मीम्स की एक और लहर आने वाली है। दूसरे यूजर ने कहा कि रवि किशन जहां भी जाते हैं, वायरल होना उनके पीछे-पीछे चला आता है।

गुच्ची वॉक से भी हुए थे वायरल

रवि किशन का यह पहला वीडियो नहीं है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा हो। इससे पहले उनका ‘गुच्ची वॉक’ काफी वायरल हुआ था। एक इवेंट में उनके चलने के खास अंदाज को लोगों ने मीम बना दिया था। बाद में रवि किशन ने बताया था कि उनका यह अंदाज पहले से तय नहीं था। स्टेज पर जगह कम होने के कारण वे किनारे से जाने की कोशिश कर रहे थे।

‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ डायलॉग भी हुआ मशहूर

रवि किशन का ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ डायलॉग भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उनके डांस और हाव-भाव पर कई मीम्स और रील्स बनाई गई हैं। अगस्त में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के एल्बम लॉन्च पर भी उन्होंने डांस किया था। इस दौरान दिव्येंदु और अली फजल भी उनके साथ मस्ती करते नजर आए।

रवि किशन की पॉपुलैरिटी अब फिल्मों और पॉलिटिक्स के साथ सोशल मीडिया पर भी बढ़ रही है। सितंबर में दिल्ली में उनके नाम पर एक थीम पार्टी रखी गई थी, जहां युवाओं ने उनके लुक, डायलॉग और डांस स्टेप्स की नकल की। रवि किशन खुद भी अपने ऊपर बने मीम्स को पसंद करते हैं और उनका मजा लेते हैं।

‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को मजेदार अंदाज में वार्निंग, वीडियो वायरल

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: भारतीय क्रिकेटरों की देश में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह नाम है वैभव सूर्यवंशी का। भले ही वैभव को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। भारत ही नहीं, दूसरे देशों में भी उनके चाहने वाले हैं। यही वजह है कि पैपराजी भी 15 साल के इस युवा बल्लेबाज की तस्वीरें खींचने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं।

गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब भारतीय क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए नई दिल्ली पहुंची। प्रधानमंत्री को राजधानी के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मुलाकात करनी थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पुरुष क्रिकेट टीम ने इन खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।

“रील के चक्कर में ठुक जाओगे”: सूर्यवंशी का पैपराजी को मजाकिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली पहुंचने पर, कई कैमरामैन ने सूर्यवंशी को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की, जो कि कोई हैरानी की बात नहीं थी। लेकिन, पैपराजी के प्रति उनकी एक मजेदार टिप्पणी किसी ने नहीं सोची थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, सूर्यवंशी मजाकिया अंदाज में उन्हें सावधान रहने और अपने आस-पास का ध्यान रखने की सलाह देते नजर आते हैं। उन्होंने पैपराजी से कहा, “रील के चक्कर में ठुक जाओगे।” यहां वह वीडियो क्लिप है:

बता दें कि IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, सूर्यवंशी ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके साथ ही, वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा पुरुष क्रिकेटर बन गए और इस मामले में महान सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि, टीम के साथ लगातार यात्रा करने के बावजूद, मैनेजमेंट ने उन्हें बहुत कम मौकों पर ही खेलने का मौका दिया है। इस बात को लेकर कई विशेषज्ञों ने आलोचना भी की है।

यह भी पढ़ें: ‘SKY’ का दुबई कनेक्शन: सूर्यकुमार यादव ने मैरीटाइम सिटी में खरीदा करोड़ों का घर!

Salman Khan-Karisma Kapoor: ‘दोनों सिंगल हो भाई बीबी नंबर 1 बना लो…’, सालों बाद करिश्मा कपूर-सलमान खान की केमिस्ट्री देख यूजर्स ने दी एडवाइज

Salman Khan-Karisma Kapoor: क्या ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 में सलमान खान और करिश्मा कपूर को देखकर आपको 1990 के दशक के बॉलीवुड के सुनहरे दिनों की याद आ गई? ‘जुड़वा’ फिल्म में ‘टन टना टन’ गाने पर थिरकने से लेकर ‘बीवी नंबर 1’ के मजेदार फैमिली ड्रामा पर हंसने तक, इस जोड़ी ने दर्शकों को कई यादगार फिल्में दीं।

उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, शानदार गाने और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें उस दौर की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक बना दिया था। ‘कॉफी विद करण’ में हाल ही में एक साथ नजर आने से उनकी यह जोड़ी फिर से चर्चा में आ गई है। उनका यह रीयूनियन यादगार बन गया।

शो में करिश्मा कपूर ने अपने पुराने दिनों को याद किया जब सलमान खान के साथ उन्होंने फिल्मों में काम किया था। वहीं दोनों की बातचीत इतनी मजेदार थी कि एपिसोड वायरल हो गया। दोनों साथ में काफी सहज थे। करिश्मा और सलमान को साथ देख फैंस ने दोनों को शादी करने की एडवाइज तक दे दी।

एक फैन ने लिखा- सलमान खान सिंगल हैं, वहीं करिश्मा कपूर का भी डिवोर्स हो गया है। दोनों साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं। आपको शादी कर लेनी चाहिए। वहीं दूसरे ने लिखा- भाई को बच्चे चाहिए, उन्हें पसंद हैं। करिश्मा के पास बच्चे हैं दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई बीबी नंबर 1 बना लो। यही सही मौका है।

Screenshot 2026-10-15 173952

बता दें कि करण जौहर खुद को यह पूछने से नहीं रोक पाए कि “क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?” इस सवाल को चतुराई से टालते हुए, सलमान खान ने वह सलाह साझा की जो उनके पिता सलीम खान ने उन्हें दी थी। उन्होंने बताया कि किसी की निजी जिंदगी एक बेडरूम तक रहनी चाहिए।उन्होंने आगे कहा, “जो बातें बेडरूम के लिए हैं, उन्हें लिविंग रूम में नहीं लाना चाहिए।”

अभिनेता ने यह भी कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी या वह किसे डेट कर रहे हैं, इस बारे में कुछ भी बताना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि आप कभी नहीं जानते कि वह इंसान आपकी जिंदगी में हमेशा के लिए रहेगा या नहीं। हो सकता है कि वह इंसान आगे चलकर किसी और से शादी कर ले।”

करण जौहर ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कभी अकेलापन महसूस होता है – जैसा कि कभी-कभी खुद करण को भी होता है – क्योंकि उनकी जिंदगी में कोई जीवनसाथी नहीं है। सलमान ने उनसे कहा कि उनकी जिंदगी में उनके दो बच्चे और उनकी मां हैं, इसलिए उन्हें ऐसा महसूस नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “आगे चलकर मेरे भी बच्चे होंगे।”

कितनी पढ़ी-लिखी हैं अवंतिका भट्ट, कुत्ते के बर्तन में पानी पीने की वजह से चर्चा में यूट्यूबर सौरभ जोशी की पत्नी

सौरव जोशी की पत्नी अवंतिका भट्ट इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में कुत्ते के बर्तन पानी पीने का उनका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Video: 2 साल भारत में रही कोरियाई महिला, 7 शहर घूमने के बाद इस जगह पर आया दिल

भारत में घूमने की जगहों की कमी नहीं है, लेकिन हर किसी की पसंद अलग होती है। दक्षिण कोरिया की जंग ए उम ने अपने बच्चों के साथ भारत में दो साल बिताए और इस दौरान कई शहरों को करीब से जाना। हालांकि, उनकी यात्राओं में एक जगह ऐसी रही, जिसने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। समुद्र की खूबसूरती और वहां के अनुभवों ने उनका नजरिया ही खास बना दिया। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा जगह का जिक्र किया है, जिसके बाद लोग उनकी यात्रा पर चर्चा कर रहे हैं और उन्हें नए पर्यटन स्थलों के सुझाव दे रहे हैं।

भारत के सात शहरों में देखा अलग-अलग रंग

जंग ए उम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसका शीर्षक था, ‘भारत में 2 साल: एक कोरियाई मां की ईमानदार राय’। इसमें उन्होंने भारत में रहने और घूमने के अपने अनुभव बताए। उन्होंने चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, केरल, कोयंबटूर और अंडमान की यात्रा की। उनके मुताबिक, भारत इतना बड़ा और विविधताओं से भरा देश है कि हर शहर में अलग माहौल महसूस होता है। कहीं भाषा बदल जाती है, कहीं खानपान और कहीं लोगों की जीवनशैली। इसके बावजूद उन्हें हर जगह खूबसूरती और लोगों का अच्छा व्यवहार देखने को मिला। उनका कहना है कि भारत के अलग-अलग शहरों का अपना आकर्षण है और हर जगह कुछ नया सीखने और देखने को मिलता है।

अंडमान की खूबसूरती ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

जिन जगहों को जंग ने देखा, उनमें अंडमान द्वीपसमूह उनका पसंदीदा बनकर उभरा। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, साफ पानी और समुद्र के भीतर दिखाई देने वाला जीव-जगत उन्हें बेहद पसंद आया।

स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्री जीवन को करीब से देखने का अनुभव भी उनके लिए खास रहा। उन्होंने बताया कि वह ऑफ-सीजन में अंडमान पहुंची थीं, फिर भी वहां का अनुभव उनकी उम्मीदों से कहीं बेहतर निकला। अपनी पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने अंडमान को अपनी पसंदीदा नई खोजों में से एक बताया और वहां की प्राकृतिक सुंदरता को यादगार करार दिया।

भारत में अभी घूमने के लिए बहुत कुछ बाकी

दो साल भारत में बिताने के बावजूद जंग को लगता है कि अभी कई जगहें देखना बाकी हैं। उन्होंने कहा कि जब तक वह भारत में रहेंगी, नई जगहों की खोज करती रहेंगी और अपने अनुभव दुनिया के लोगों के साथ साझा करेंगी। उनकी पोस्ट पर लोगों ने भी खूब प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने भारत की तारीफ करने के लिए उनका धन्यवाद किया, जबकि कुछ ने उन्हें पूर्वोत्तर भारत घूमने की सलाह दी। एक यूजर ने बताया कि पूर्वोत्तर का अनुभव देश के दूसरे हिस्सों से काफी अलग है।

सोशल मीडिया पर क्यों पसंद आ रही है कहानी?

जंग का अनुभव बताता है कि भारत की पहचान सिर्फ उसके ऐतिहासिक स्थलों या प्राकृतिक नजारों से नहीं, बल्कि यहां की सांस्कृतिक विविधता और लोगों के व्यवहार से भी बनती है। उनके लिए अंडमान की यात्रा सिर्फ घूमने-फिरने का मौका नहीं, बल्कि एक ऐसी खोज रही, जिसने भारत के प्रति उनकी यादों को और खास बना दिया।

₹5,000 के टिकट बुक कराए, घर जाने की थी खुशी, तभी मैनेजर ने कर दिया खेल! कर्मचारी की कहानी वायरल

सौरव जोशी ने पत्नी अवंतिका को दिया ऐसा चैलेंज, वीडियो देख भड़के लोग, यूपीएससी टीचर ने भी लगाई फटकार

सोशल मीडिया पर मनोरंजन के लिए बनाया गया वीडियो कब विवाद की वजह बन जाए, कहा नहीं जा सकता। मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उनके एक पारिवारिक वीडियो की क्लिप इंटरनेट पर चर्चा में है, जिसमें उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट को ऐसा चैलेंज दिया गया कि कई दर्शक नाराज हो गए। मामला केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों ने इसे रिश्तों में सम्मान से भी जोड़ दिया। इस बीच यूपीएससी शिक्षक अमित किल्होर ने भी सौरव के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।

आखिर वीडियो में क्या हुआ था?

वायरल क्लिप में सौरव जोशी अपने परिवार के सदस्यों पीयूष और साहिल के साथ सच या चुनौती वाला खेल खेलते नजर आते हैं। खेल के दौरान अवंतिका की बारी आती है और वह चुनौती चुनती हैं। इसके बाद सौरव उन्हें अपने पालतू कुत्ते ओरियो के पानी के बर्तन से पानी पीने को कहते हैं।

वीडियो में इस चुनौती को मजाकिया अंदाज में पेश किया जाता है। बातचीत के दौरान कहा जाता है कि उन्हें सिर्फ एक घूंट पीना है और पानी साफ है। हालांकि, कैमरे पर दिखाई देने वाला यह पल सोशल मीडिया पर पहुंचने के बाद कई लोगों को पसंद नहीं आया।

मजाक के नाम पर ऐसा चैलेंज क्यों?

क्लिप देखने के बाद कुछ लोगों ने पालतू जानवर के बर्तन से पानी पीने की चुनौती पर साफ-सफाई को लेकर चिंता जताई। वहीं, कुछ दर्शकों ने सवाल किया कि मनोरंजन के लिए अवंतिका को ऐसी स्थिति में डालने की जरूरत ही क्या थी।

लोगों की नाराजगी का एक कारण यह भी रहा कि किसी चुनौती को मजेदार बनाने के लिए दूसरे व्यक्ति को असहज करना कितना सही है। हालांकि, कुछ लोग इसे परिवार के बीच का सामान्य मजाक भी मान सकते हैं। इस तरह वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हैं।

अमित किल्होर ने सौरव जोशी के बारे में क्या कहा?

इस विवाद में यूपीएससी शिक्षक, मार्गदर्शक और रिजॉल्व आईएएस के संस्थापक अमित किल्होर की प्रतिक्रिया ने भी ध्यान खींचा। उन्होंने वीडियो में सौरव के व्यवहार की आलोचना करते हुए उन्हें महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण सोच रखने वाला व्यक्ति बताया। उनकी इस टिप्पणी के बाद मामला और चर्चा में आ गया।

यह किल्होर की व्यक्तिगत राय है। वीडियो को लेकर उठे सवालों के बीच बहस अब इस बात पर भी है कि क्या यह महज एक मजाक था या इसमें पत्नी के प्रति असम्मान नजर आता है।

पारिवारिक वीडियो बनाने वालों के लिए क्या है सबक?

आज सोशल मीडिया पर परिवार के साथ बिताए गए छोटे-छोटे पल भी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचते हैं। ऐसे में वीडियो बनाने वालों के लिए यह समझना जरूरी है कि जो बात उन्हें निजी तौर पर मजेदार लगती है, जरूरी नहीं कि दर्शक भी उसे उसी नजर से देखें।

सौरव जोशी के इस वीडियो ने मनोरंजन और व्यक्तिगत सम्मान के बीच की सीमा पर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, कुछ लोग इसे जरूरत से ज्यादा तूल देना मान रहे हैं, जबकि दूसरे दर्शकों को यह चुनौती अनुचित लगी। यही वजह है कि एक छोटे से खेल का हिस्सा बनी क्लिप अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई है।

सैलरी में ₹20 लाख की बढ़ोतरी, फिर भी नौकरी जॉइन करने से डर रहा कर्मचारी, जानें क्यों

अपने बेटे से क्यों डरे सलीम वास्तिक? ‘जेहादी ग्रुप’ से जुड़ने का जताया शक

यूट्यूबर सलीम वास्तिक ने एक वायरल वीडियो में दावा किया कि उनके परिवार ने उन्हें छोड़ दिया है और उनका बेटा कट्टरपंथी आतंकी ग्रुप से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने पत्नी और बेटों पर धोखे का आरोप लगाया है।

नेहा बोरा को सीजेपी से अलग किया गया

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की उनकी टीम कामयाब हो गई। सीपीआई माले के छात्र संगठन आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा को आखिरकार कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी से अलग कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इसके लिए सीपीआई एमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से बात हुई। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से दीपांकर भट्टाचार्य से राहुल गांधी की अच्छी बन रही है। सीताराम येचुरी के बाद दीपांकर ही सामाजिक मुद्दों पर राहुल को सलाह दे रहे हैं। सो, उन्होंने अपनी पार्टी की नेता नेहा बोरा को समझाया और खुद भी यह फैसला किया कि मुख्यधारा के विपक्ष के साथ ही रहना चाहिए। तभी सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान नेहा बोरा उस ट्रक पर सवार हुईं, जिस पर राहुल के साथ विपक्ष के तमाम नेता थे। वे अगले दिन राहुल के घर पर चाय पार्टी में भी शामिल हुईं और वहां बड़े नेताओं के साथ मीडिया को भी संबोधित किया। दीपांकर भट्टाचार्य ने इस मौके पर अपने को पीछे रखा।

गौरतलब है कि इससे पहले जंतर मंतर पर हर प्रोटेस्ट में नेहा बोरा का चेहरा होता था। पेपर लीक के मसले पर भी सोनम वांगचुक के साथ नेहा बोरा ने 20 दिन तक भूख ह़ड़ताल की थी। वे बहुत अच्छा भाषण करती हैं और राजनीति का अंदाज भी बहुत आक्रामक है। उनके साथ आइसा और लेफ्ट इकोसिस्टम के बहुत सारे युवा प्रोटेस्ट में शामिल होते थे, जिससे सीजेपी के प्रदर्शन को ज्यादा तवज्जो मिलती थी। अब राहुल गांधी उनको अपने खेमे में लाने में कामयाब हो गए हैं। राहुल गांधी ने 12 अक्टूबर को ‘चलो दिल्ली मार्च’ आह्वान किया था और विपक्षी नेताओं के साथ वे सुप्रीम कोर्ट तक गए थे। उस प्रदर्शन में नेहा बोरा उनके साथ थीं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों के साथ नेहा का बहुत अच्छा तालमेल दिखा। एक तस्वीर तो ऐसी वायरल हुई है, जिसमें राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका और नेहा के कंधे पर हाथ रख कर चल रहे हैं। महात्मा गांधी की एक ऐतिहासिक तस्वीर से इसकी तुलना की जा रही है।

रोबोट ने कर दिया ऐसा गंदा काम, करना पड़ा गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

एक रोबोट ने ऐसा गंदा काम कर दिया है की उसे गिरफ्तार करना पड़ा गया। रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीक इंसानों की मदद के लिए बनाई गई हैं। लेकिन अब एक रोबोट को लेकर जो खबर सामने आ रही है वो हैरान करनी वाली तो है ही और आपको ये सोचने पर मजबूर भी कर सकती है कि एक रोबोट आपकी मदद करने के अलावा आपके लिए और आपके परिवार के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकता है अगर वो आपके कंट्रोल से बाहर हो गया तो।

ये मामला जर्मनी के कोलोन शहर का है जहां एक रोबोट पर 16 साल की लड़की को गलत तरीके से छूने और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगा गया है। रोबोट की हरकत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और रोबोट को जब्त कर लिया है और उसे नियंत्रित करने वाले दो युवकों की भूमिका की जांच की जा रही है। दोनों युवकों पर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन उन्हें संदिग्ध माना जा रहा है।

मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रोबोट की इस हरकतो को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि रोबोट को रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा था या उसके प्रोग्रामिंग में किसी तरह की छेड़छाड़ की गई थी. इन सब सवालों के जवाब पाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

लड़की के पास कैसे पहुंचा रोबोट, फिर क्या हुआ?

पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, यह घटना 10 अक्टूबर की देर रात कोलोन में एक फास्ट-फूड रेस्तरां के बाहर हुई। जहां 16 साल की एक लड़की अपनी दो सहेलियों के साथ वहां मौजूद थी। इसी दौरान वहां करीब 120 सेंटीमीटर यानी 1.2 मीटर लंबा लाल और सुनहरे रंग का एक रोबोट उस 16 साल की लड़की के पास पहुंचा। रोबोट ने लड़की के पास जाकर उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ और उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं इस घटना के दौरान रोबोट को कंट्रोल कर रहे दो युवकों पर वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे सोशल मीडिया पर इस पूरी घचना को लाइव दिखाने का भी आरोप लगाया गया है।

रोबोट को कौन कंट्रोल कर रहा था?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर रोबोट को कौन कंट्रोल कर रहा था या रोबोट ने ये हरकत खुद कर डाली। पुलिस का भी मुख्य सवाल यही है कि रोबोट की गतिविधियों को कौन नियंत्रित कर रहा था। कोलोन पुलिस के मुताबिक, रोबोट का मालिक 16 साल का है, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा युवक 19 साल का बताया जा रहा है। दोनों युवकों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। फिलहाल उनके खिलाफ आरोप तय नहीं किए गए हैं।

पुलिस ने रोबोट को जब्त कर लिया है, लेकिन रोबोट को जब्त करना इस बात का सबूत नहीं है कि उसने खुद फैसले लेकर ये हरकतें कीं। जांच पूरी होने के बाद ही ये साफ होगा कि घटना के दौरान तकनीक का इस्तेमाल किस तरह किया गया था और इसमें किसकी क्या भूमिका थी।

जब सामने आई रोबोट की तस्वीर

रोबोट की तस्वीर को भी पुलिस ने साझा किया जिसमें देखा जा सकता है कि रोबोट सफेद टैंक टॉप, काले ट्रैक पैंट, चश्मा और गले में सोने जैसी चेन पहने हुई है। रोबोट की लांबई करीब 120 सेंटीमीटर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद रोबोट एक कार की डिक्की में मिला था। अधिकारियों ने उसे वहीं से जब्त किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए, ताकि घटना से संबंधित वीडियो और अन्य डिजिटल जानकारी की जांच करने में मदद मिल सके।

क्या रोबोट खुद ले सकता है ऐसे फैसले?

इस पूरी घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो गया है कि क्या रोबोट खुद ऐसी हरकत करने के बारे में खुद से फैसला ले सकता है? क्या मशीन अपने आप ऐसी हरकत कर सकती है या इसके पीछे किसी व्यक्ति का कंट्रोल हो सकता है?

आज कई तरह के रोबोट बनाए जा रहे हैं। कुछ रोबोट सेंसर और सॉफ्टवेयर की मदद से अपने आसपास की चीजों को पहचानकर काम कर सकते हैं। वहीं, कुछ को रिमोट से नियंत्रित किया जाता है और कुछ में पहले से तय गतिविधियां प्रोग्राम की जाती हैं। आज जमाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीकों से लैस रोबोट्स के इस्तेमाल की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में रोबोट द्वारा ऐसी हरकत ने दुनिया डरा दिया है। हालांकि, किसी रोबोट की क्षमताएं उसके डिजाइन, सॉफ्टवेयर और कंट्रोल सिस्टम पर निर्भर करती हैं। इसलिए बिना जांच के अभी से ये मान लेना ठीक नहीं होगा कि रोबोट ने अपनी मर्जी से ऐसी हरकत को अंजाम दिया।

रोबोट की इस हरकत पर चर्चा के दौरान सवाल तकनीकी खराबी का उठ रहा है। कई बार किसी मशीन या रोबोट में खराबी आने से वो उस तरह से काम नहीं करता है जिस तरह से उसको प्रोग्राम किया गया होता है। इस रोबोट में खराबी थी या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है इस पर भी पुलिस जांच कर रही है।

क्या एक रोबोट के खिलाफ अपराध का मामला बन सकता है? पुलिस ने जांच के लिए रोबोट को जब्त ज़रूर किया है, लेकिन उसे आरोपी नहीं बनाया गया है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि घटना कैसे हुई और इसे नियंत्रित करने वाले लोगों की इसमें क्या भूमिका थी।

फिलहाल दोनों युवक जांच के दायरे में हैं और उन पर आरोप साबित नहीं हुए हैं। इसलिए इसे रोबोट द्वारा किया गया अपराध कहना गलत होगा। यह मामला सार्वजनिक स्थानों पर AI और रोबोट्स के सुरक्षित उपयोग और उनकी जवाबदेही तय करने की ज़रूरत को रेखांकित करता है।

रोबोट की इस हरकत की वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है । वायरल वीडियो में एक रोबोट लड़की की तरफ बढ़ता है, एक महिला को धक्का देता और दूसरों को गले लगाता दिख रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसका मज़ाक उड़ाने और वीडियो शेयर करने वालों को चेतावनी दी है, क्योंकि इससे पीड़ितों पर बुरा असर पड़ सकता है।