क्या होती है JP Morgan SDE-2 की सैलरी? इंजीनियर ने शेयर किया अपना पूरा पैकेज

बेंगलुरु में काम करने वाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी सैलरी डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर कर इंटरनेट पर हलचल मचा दी। JP Morgan में Associate (SDE-2) पद पर काम करने वाली इस टेकी ने अपनी पूरी सैलरी स्ट्रक्चर सार्वजनिक कर दी, जिसके बाद कई इंजीनियरिंग छात्रों और फ्रेशर्स के बीच चर्चा शुरू हो गई।

उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर अपनी पोस्ट में बताया कि कई छात्रों और नए ग्रेजुएट्स ने उनसे कंपनी में मिलने वाले पैकेज को लेकर सवाल पूछे थे। इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए उन्होंने अपने ऑफर लेटर का पूरा ब्रेकडाउन शेयर किया।

₹32 लाख फिक्स सैलरी, कुल पैकेज ₹35.2 लाख सालाना

टेकी के शेयर किए गए ऑफर ब्रेकडाउन के मुताबिक, उन्होंने JP Morgan Chase में बेंगलुरु लोकेशन पर Associate (SDE-2) के तौर पर जॉइन किया है।

उनके पैकेज में:

32 लाख रुपये सालाना फिक्स सैलरी

10 प्रतिशत परफॉर्मेंस बोनस

कुल अनुमानित पैकेज करीब 35.2 लाख रुपये प्रति वर्ष शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस ऑफर में न तो कोई जॉइनिंग बोनस मिला और न ही रिलॉकेशन अलाउंस या स्टॉक बोनस दिया गया। कंपनी की ओर से मिलने वाले फायदे सामान्य JP Morgan कर्मचारियों वाले बेनिफिट्स हैं।

फ्रेशर्स के सवालों के बाद शेयर किया ऑफर लेटर

टेकी ने बताया कि उन्होंने अपनी सैलरी पहले से बताने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उनकी पिछली JP Morgan जॉइनिंग पोस्ट के बाद कई छात्रों और फ्रेशर्स ने उनसे पैकेज को लेकर जानकारी मांगी थी। उन्होंने लिखा कि लोग जानना चाहते थे कि Associate (SDE-2) जैसी भूमिका में वास्तविक ऑफर कितना होता है। इसी वजह से उन्होंने बिना किसी अनुमान के अपनी वास्तविक सैलरी डिटेल साझा की।

पहली जॉइनिंग पोस्ट के बाद भी मिली थी काफी चर्चा

इस टेकी की JP Morgan ऑफिस में पहले दिन की तस्वीर वाली पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थी। हालांकि, सैलरी ब्रेकडाउन वाली पोस्ट ने उससे कहीं ज्यादा ध्यान खींचा। पोस्ट वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने पैकेज देखकर हैरानी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इतनी सैलरी के बाद उन्हें सोशल मीडिया से होने वाली कमाई की जरूरत नहीं होगी।

लोगों ने कहा- छात्रों के लिए मददगार है ऐसी जानकारी

कई यूजर्स ने सैलरी की जानकारी सार्वजनिक करने के फैसले की तारीफ की। उनका कहना था कि असली ऑफर और पैकेज की जानकारी मिलने से छात्रों और नए इंजीनियरों को प्लेसमेंट की तैयारी में मदद मिलती है। एक यूजर ने कहा कि ऐसी वास्तविक सैलरी डिटेल्स अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय युवाओं को सही उम्मीदें तय करने में मदद करती हैं।

कई लोगों का मानना था कि कंपनियों के पैकेज को लेकर अक्सर भ्रम रहता है, ऐसे में वास्तविक अनुभव साझा करना नए उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

कुछ लोगों ने सैलरी सार्वजनिक करने पर जताई चिंता

हालांकि, हर कोई इस कदम से सहमत नहीं था। कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इतनी निजी जानकारी शेयर करने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी।एक यूजर ने कहा कि अब उनकी पूरी टीम को उनकी सैलरी के बारे में पता चल सकता है, जिससे भविष्य में परेशानी हो सकती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने सलाह दी कि कंपनियों में काम करने वाले लोगों को अपनी कमाई से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने से पहले इसके संभावित प्रभावों के बारे में सोचना चाहिए।

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

JP Morgan टेकी की यह पोस्ट सिर्फ सैलरी चर्चा तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया क्या युवाओं के लिए वेतन की जानकारी सार्वजनिक करना फायदेमंद है या निजी रखना बेहतर?

अंकुर वारिकू ने बताया ड्राइवर को क्यों देते हैं 53 रुपये हजार सैलरी, वजह जानकर लोग हुए हैरान

MS Dhoni: रेसिंग ट्रैक पर सुपरबाइक दौड़ाते दिखे एमएस धोनी, वायरल हुआ वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को बाइक्स से काफी लगाव किसी से छुपा नहीं है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने बाइक के शौक को लेकर सुर्खियों में हैं।वहीं हाल में धोनी रेसिंग ट्रेक पर बाइक चलाते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए कई चक्कर लगाते हुए राइड का पूरा करते हुए नजर आए। वहीं धोनी के फैंस को उनका ये अवतार काफी पसंद आ रहा है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद धोनी आईपीएल में ही खेलते हैं।

धोनी ने रेसिंग सर्किट पर चलाई बाइक

सोमवार को एमएस धोनी ने चेन्नई के पास इरुनगाटुकोटई में बने मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर सुपरबाइक चलाई। धोनी एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने रेसिंग ट्रैक पर TVS Eurogrip के नए बाइक टायरों की टेस्ट राइड की है। धोनी ने यहां परमानेंट रेसिंग सर्किट पर बाइक चलाकर एक लैप पूरी की है। राइड खत्म होने के बाद जैसे ही वह पिट लेन पहुंचे, वहां मौजूद फोटोग्राफरों ने उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए उन्हें चारों ओर से घेर लिया। उनकी बाइक राइड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

राइड पूरी करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। जैसे ही उन्होंने हेलमेट उतारा और पिट लेन के पास मौजूद दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया, वहां मौजूद लोगों ने जोरदार उत्साह दिखाया। इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने धोनी के स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। धोनी आईपीएल 2026 के बाद से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। इन दिनों धोनी अपना ज्यादातर समय रांची स्थित अपने गैराज में बिताते हैं, साथ ही ब्रांड से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

 

आईपीएल 2026 में बाहर हो गए थे

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। फैंस के बीच ये सवाल बना हुआ है कि क्या वह अब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे या फिर 2027 के आईपीएल सीजन में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। फिलहाल, धोनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। धोनी 2026 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन चोट के कारण वह एक भी मैच नहीं खेल सके। धोनी को मैदान पर देखने की उम्मीद लेकर स्टेडियम पहुंचने वाले फैंस को उस समय निराशा हाथ लगी। इतना ही नहीं वह टीम के साथ कई अवे मैचों में भी नजर नहीं आए, जिससे उनके समर्थकों की मायूसी और बढ़ गई।

VIDEO: ऑफिस की लाइव मीटिंग में लड़की ने लगा लिया फेस मास्क! Gen Z की इस हरकत को कूलनेस कहें या लापरवाही?

सोशल मीडिया पर एक ऑफिस मीटिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Gen Z के वर्क कल्चर को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक युवा कर्मचारी ऑनलाइन ऑफिस कॉल के दौरान फेस मास्क लगाए नजर आती है। मैनेजर के सवाल पर युवा कर्मचारी का दिया गया रिप्लाई सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा। कुछ लोग कर्मचारी के जवाब का समर्थन कर रहे हैं, तो कई इसे अनप्रोफेशनल बिहेवियर बता रहे हैं।

मैनेजर ने कैमरा ऑन करने को कहा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 28 सेकेंड के वीडियो में एक ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग के दौरान मैनेजर बार-बार कर्मचारी से अपना कैमरा ऑन करने के लिए कहता है। मैनेजर ने युवा कर्मचारी से कहा, “क्या आप प्लीज अपना कैमरा चालू कर सकती हैं? मैं आपके साथ प्लान शेयर करूंगा। क्या आप प्लीज अपना कैमरा चालू कर सकती हैं?” वहीं इसके बाद जब कर्मचारी कैमरा ऑन करती है, तो वह चेहरे पर फेस मास्क लगाए दिखाई देती है। यह देखकर मैनेजर हिंदी में कहता है, “यह सब आप अपने लंच टाइम पर किया करो।”

15 मिनट का होता है लंट टाइम

इस पर कर्मचारी तुरंत जवाब देती है, “आप लंच टाइम में ही 15 मिनट का समय देते हो। मेरे फेस पैक को सूखने में 20 मिनट लगते हैं।” इसके बाद वह पूछती है, “क्या मैं अब अपना कैमरा बंद कर सकती हूं?” ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों के बीच इसे लेकर अलग-अलग राय सामने आने लगी। कुछ लोगों का मानना है कि ये Gen Z के काम करने के तरीके को दिखाता है, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि ये वीडियो सिर्फ सोशल मीडिया पर ध्यान खींचने के लिए बनाया गया है।

लोगों ने किया कमेंट

कई यूजर्स ने वीडियो के असली होने पर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने कर्मचारी के जवाब की आलोचना की। एक यूजर ने कमेंट किया, “उम्मीद है कि ये स्क्रिप्टेड होगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं है, तो ये गलत है। अगर आप किसी ऑर्गनाइजेशन के लिए काम कर रहे हैं, तो आपको उनके नियमों का पालन करना होगा। अगर आप खुश नहीं हैं, तो बस चले जाइए। वह काम करने के लिए बहुत ज़्यादा हकदार है और अपनी नौकरी की कद्र नहीं करती।” दूसरे यूजर ने कहा, “पता नहीं भारतीय कंपनियों को कैमरा चालू करने का इतना जुनून क्यों है?? मेरी शकल देखकर क्या करेगा भाई?”

मां का ITR भरते समय हुई देरी, बेटे को लगा 5,000 रुपये का झटका, वायरल हुआ मामला

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने में हुई थोड़ी सी देरी ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। एक यूजर ने दावा किया कि सिर्फ कुछ घंटों की देरी के कारण मामूली टैक्स राशि पर हजारों रुपये की लेट फीस जुड़ गई। इस मामले ने एक बार फिर टैक्स नियमों, समय पर रिटर्न भरने की जरूरत और आम लोगों से होने वाली छोटी गलतियों पर चर्चा शुरू कर दी है। जहां कुछ लोग इसे नियमों का जरूरी हिस्सा बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स का मानना है कि पहली बार फाइल करने वालों या कुछ घंटे की देरी जैसे मामलों में मानवीय पहलू को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट के बाद लोग जुर्माने की व्यवस्था और टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को लेकर अपनी-अपनी राय साझा कर रहे हैं।

पहली बार मां का ITR भर रहा था शख्स

एक्स यूजर @poojaofficial5 ने अपनी पोस्ट में बताया कि एक व्यक्ति पहली बार अपनी मां का इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल भर रहा था। पोस्ट के मुताबिक, वह चाहता था कि रिटर्न में कोई गलती न हो, इसलिए उसने एक जरूरी दस्तावेज मिलने का इंतजार किया। उसका मकसद सही जानकारी के साथ ITR जमा करना था। लेकिन इसी इंतजार के दौरान फाइलिंग की आखिरी तारीख निकल गई।

सिर्फ ढाई घंटे की देरी और लग गया ₹5,000 जुर्माना

पोस्ट में दावा किया गया कि जब वह इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉग इन कर पाया, तब तक डेडलाइन खत्म हुए सिर्फ करीब ढाई घंटे हुए थे। हालांकि, सिस्टम ने देरी के लिए तय लेट फाइलिंग फीस जोड़ दी। इसके बाद जो टैक्स राशि पहले ₹850 थी, वह बढ़कर ₹5,850 हो गई। यूजर ने सवाल उठाया कि जब टैक्स की असली रकम इतनी कम थी और देरी भी कुछ घंटों की थी, तो क्या जुर्माना इतना ज्यादा होना उचित है?

यूजर ने नियमों में मानवीय गलती की जगह देने की बात कही

पोस्ट में कहा गया कि टैक्स नियमों का उद्देश्य लोगों को समय पर रिटर्न भरने के लिए प्रेरित करना है, लेकिन कई बार आम लोगों से छोटी गलतियां हो सकती हैं। यूजर ने लिखा कि पहली बार ITR भरने वालों या कुछ घंटों की देरी जैसे मामलों में कुछ राहत या ग्रेस पीरियड पर विचार किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय

इस मामले पर इंटरनेट यूजर्स भी दो हिस्सों में बंट गए। कुछ लोगों ने सिस्टम को सख्त बताया और कहा कि छोटी देरी पर इतना बड़ा जुर्माना परेशान करने वाला है। एक यूजर ने लिखा कि टैक्स फाइलिंग के लिए लोगों के पास काफी समय होता है, इसलिए आखिरी समय तक इंतजार नहीं करना चाहिए। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि नियम जरूरी हैं, लेकिन ईमानदारी से की गई कोशिश और छोटी मानवीय गलतियों के लिए कुछ गुंजाइश होनी चाहिए।

लोगों ने दी समय से ITR भरने की सलाह

कई यूजर्स ने इस घटना को लेकर लोगों को सलाह दी कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें। पहले से दस्तावेज तैयार रखकर समय पर ITR दाखिल करने से ऐसी परेशानियों से बचा जा सकता है। यह मामला एक बार फिर चर्चा में ले आया है कि टैक्स नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन छोटे स्तर की गलतियों और जानबूझकर की गई लापरवाही में अंतर कैसे तय किया जाए।

Google में 20 साल पूरे करने वाले शंकर मुरली ने बताए वो 6 सबक, जो बदल सकते हैं आपका करियर

ये कैसी आस्‍था, कांवड़ियों के दो गुट आपस में भिड़े, लाठी-डंडों और खून-खराबे से सिहर उठा माहौल, पुलिस के सामने हंगामा

Kanwariya

यह कांवड़ यात्रा का दौर है। देशभर में जगह जगह कांवड़ यात्राएं निकल रही हैं। इसी बीच मेरठ में एक कांवड़ यात्रा के दौरान जमकर हिंसा की खबर आ रही है। दिल्ली-दून हाईवे के कांवड़ मार्ग पर बाइक से कांवड़ टकराने को लेकर कांवड़ियों के बीच जमकर विवाद हो गया।

कहासुनी मारपीट में बदल गई। बीच-बचाव करने सादी वर्दी में पुलिस के सिपाही पहुंचे। कांवडिये इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने जीप में सवार एक व्यक्ति को खींचकर पिटाई कर दी।

दोनों समूह में हिंसा चल रही थी। NH58 पर देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक 3 अगस्त की मध्यरात्रि में लगभग 2.30 बजे के आसपास कांवड़ियों की दो बाइक आपस में भिड गई। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसी बीच कांवड़ मार्ग पर पैदल आ रहे कांवड़ियों ने भी एक का साथ देते हुए हाथापाई और डंडे चला दिये।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक, नोएडा का सोनू अपने साथी गुड्डू के साथ बाइक से गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहा था। जैसे ही वह NH 58 पर मेरठ दौराला पहुंचा तो सामने की तरफ यानी हरिद्वार से गंगाजल लेकर एक बाइक सवार कांवड़ियां आ रहा था। दोनों बाइकों में टक्कर के बाद कहासुनी हो गई, बात मारपीट की नौबत तक पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस जीप में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी थे, जिन्होंने भीड़ से बचाते हुए सोनू और गुड्डू कै जीप में बैठाया। 

Kanwar Yatra UP 2026

इसी बीच सड़क पर पैदल अन्य शिव भक्त कांवडियें आ रहे थे, उन्हें जैसे ही पता चला कि पुलिस जीप में टक्कर मारने वाले पुलिस जीप में है। पुलिस उन्हें बचाकर ले जाने का प्रयास कर रही है तो वह उग्र हो गये। भीड़ ने जीप से एक शख्स को खींचकर थप्पड़, लात और डंडे से पीटा, वही दूसरे जीप सवार को गाड़ी के अंदर जमकर पीटा। इसी बीच जीप में सवार कांवडियां अपने साथियों को फोन पर बुलाता नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक जीप में सवार किसी सिपाही के साथ मारपीट नहीं हुई है और न ही इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल हुआ है। जीप में सवार कांवडियें को भीड़ ने खींचकर पीटा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कांवड़ियों को अपने साथ ले जाकर मेडिकल करवाया है।

वीडियो वायरल : मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे के मुताबिक सोशल मीडिया पर कांवडियों द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कथित प्रचार किया जा रहा है कि पुलिस जीप से बाहर निकाल कर पुलिसकर्मियों को पीटा गया है। जबकि जीप से बाहर निकाल कर जिसकी पिटाई की जा रही है, वह कांवडियें सोनू और गुड्डू है। बाइक टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर भोले गुस्साए और उन्होंने मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने मारपीट कंट्रोल करते हुए जीप में बैठे हुए सोनू और.गुड्डू को बचाने का प्रयास किया, जिसमें एक पुलिस कर्मी के हाथ और कंधे पर चोट आई है। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

संन्यास की अटकलों के बीच महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई में दौड़ाई तेज गति से बाइक (Video)

IPL 2027 से संन्यास की अटकलों के बीच महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई में तेज बाइक दौड़ाई। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी को तेज बाइक दौड़ाने का शौक है। वह हाल ही में चेन्नई के एक रेसिंग ट्रैक पर हाई स्पीड बाइक चलाते नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पेशेवर राइडिंग सूट  और हेलमेट पहनकर शानदार अंदाज में तेज गति से बाइक की सवारी कर रहे हैं।

बाइक के शौकीन है माही

माही के Cars और Bikes के प्रति दीवानगी और प्यार से हम सभी वाकिफ हैं। उसके पास कई प्रकार की कार और बाइक है जो किसी को भी हैरान कर सकती हैं जैसे  Hummer H2, Audi Q7, Mitsubishi Pajero SFX, Land Rover Freelander, Mahindra Scorpio, Ferrari 599 GTO, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, Nissan Jonga, Pontiac Firebird Trans am, Mercedes Benz GLE, Rolls Royce Silver Shadow.

MS Dhoni के पास 50 से अधिक बाइक हैं, जिनमें  Harley-Davidson Fat Boy, Kawasaki Ninja H2, Ducati 1098, Yamaha RD350 and Suzuki Hayabusa भी शामिल हैं।

संन्यास के बाद बाईक राइड की योजना है धोनी की

सीएसके के फैन्स की फैन फॉलोइंग इतनी ज़्यादा है कि वे कभी नहीं चाहेंगे कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर एम.एस. धोनी, जिन्हें वे प्यार से “थाला” कहते हैं (जिसका मतलब होता है लीडर), संन्यास लें। इतनी उम्र के बाद भी धोनी आज भी बेहद फिट हैं, लेकिन बीते कुछ सालों में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। IPL 2026 में तो वह एक भी बार मैदान पर नहीं उतरे।

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने भविष्य के बारे में दुनिया को अटकलें लगाने पर मजबूर कर दिया और कहा कि अगले सेशन में वह वापसी करेंगे या नहीं, इस पर फैसला लेने के लिए पूरा समय लेंगे।उन्होंने कहा कि अब वह रांची में अपनी बाइक की सवारी (Bike Ride) का आनंद लेंगे।


दतिया में हार के बाद बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा, जिला अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी पर गिर सकती है गाज

भोपाल। दतिया विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद अब पार्टी के अंदर ही सवाल उठने लगे है। पार्टी में हाशिए पर चले रहे नेताओं ने अब पार्टी के फैसलों के खिलाफ सवाल उठाना शुरु कर दिया है। पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दतिया और बांकीपुर में भाजपा की हार के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा…आत्ममंथन का समय। इसके साथ 

वहीं दतिया में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि दतिया के जनादेश से यह साफ हो गया है कि जनता अब झूठे वादों की बजाय पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और ठोस परिणाम चाहती है। पटवारी ने प्रदेश की बुनियादी चुनौतियों पर सरकार से श्र्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।  

हार पर भाजपा की समीक्षा, बड़े एक्शन की तैयारी-दतिया विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब भाजपा बड़े एक्शन की तैयारी में है। हार के कारणों की समीक्षा को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडलेवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में हार के कारणों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में भाजपा के चुनाव प्रभारी और सांसद  भारत सिंह कुशवाह, प्रत्याशी आशुतोष तिवारी सहित वह सभी मंत्री भी शामिल हुए जिन्हें भाजपा ने दतिया में विभिन्न मंडलों को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

पार्टी सूत्रों के साथ बैठक में उपचुनाव में भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा सहित भाजपा के जिला पदाधिकारियों, पार्षदों की भूमिका की विस्तार से समीक्षा की गई। बताया  जा  रहा है कि बैठक में शामिल दतिया विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी नेताओं ने हार की मुख्य वजह भितरघात को बताया। इसके साथ बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति और चुनावी मैनेजमेंट को लेकर भी सवाल उठाया गया।

इसके साथ वोटिंग के ठीक पहले पार्षद कल्लू कुशवाह के हत्याकांड की सीआईडी जांच को लेकर उसकी पत्नी के वायरल किए गए वीडियो और वोंटिग के दिन भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह को निष्कासन के फर्जी वायरल पत्र के चुनाव पर प़ड़े प्रभाव की समीक्षा की गई।

भितरघात भाजपा की हार की मुख्य वजह-दतिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार का बड़ा कारण पार्टी में जमकर भितरघात होना रहा। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने के बाद दतिया की सड़कों पर जिस तरह से उनके समर्थकों ने बवाल काटा, उसने उपचुनाव में बीजेपी की हार की पूरी भूमिका तैयार कर दी थी। इसके बाद बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में जिस तरह से मंच पर नरोत्तम मिश्रा रोएं और पूरे चुनाव प्रचार के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने जिस तरह से टिकट कटने को लेकर पार्टी नेतृ्व्य पर इशारों ही इशारों में सवाल उठाए, उसका खामियाजा पार्टी को चुनाव में उठाना पड़ा।

चुनाव परिणाम के नतीजे बताते हैं कि बीजेपी को नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ के साथ दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह के पोलिंग बूथ पर भी कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा, यह इस बात का साफ इशारा है कि चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के खिलाफ जमकर भितरघात हुआ।

दतिया से खुलकर टिकट की दावेदारी करने वाले नरोत्तम मिश्रा के रोने का वीडियो जिस तरह से वोटिंग के ठीक पहले सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों के द्वारा वायरल किया गया और चुनाव में ‘बीजेपी को सबक सिखाने’ और ‘दादा के आंसुओं का बदला लेने’ के कमेंट किए गए उसने चुनाव में बीजेपी को हराने का काम किया। 

दतिया में पूरे चुनाव प्रचार के दौरान नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के साथ बीजेपी के जिला पदाधिकारी अलग-थलग दिखाई पड़े और उन्होंने एक तरह से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के विरोध में काम किया और अपने घर बैठ गए। दतिया बीजेपी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी के साथ बीजेपी के पार्षद एक तरह से पूरे चुनाव प्रचार के दौरान नदारद रहे। 

जहरीले कॉरपोरेट जॉब की तरह बन गई थी लखनऊ, राहुल ने खोला गुबार (Video)

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल कुछ समय पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान थे। लखनऊ सुपर जाएंट्स के  मालिक संजीव गोयनका ने साल 2024 के बाद केएल राहुल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार पर मैदान में ही खूब खरी खोटी सुनाई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था।उस दौर की कहानी केएल राहुल ने एक पॉडकॉस्ट में बयान की है।

केएल राहुल ने कहा “IPL कप्तान के तौर पर मुझे सबसे मुश्किल काम लगा—मालिकाना स्तर पर होने वाली ढेर सारी बैठक, रिव्यू और सफाइयां देना। यह मानसिक रूप से बहुत थका देने वाला था। IPL सीज़न के आखिर तक, मैं 10 महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के मुकाबले कहीं ज़्यादा मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करता था। आपसे लगातार पूछा जाता है कि आपने कुछ खास फैसले क्यों लिए, किसी खिलाड़ी को क्यों चुना, या टीम का प्रदर्शन खराब क्यों रहा।

उन्होंने आगे कहा “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, आपको कोच और चयनकर्ता को जवाब देना होता है जो खेल की बारीकियों को समझते हैं। आप चाहे कुछ भी करें या कितनी भी ज़रूरी चीज़ें पूरी कर लें, खेल में जीत की कोई गारंटी नहीं होती। गैर-खेल पृष्ठभूमि वाले लोगों को यह बात समझाना सबसे मुश्किल होता है, क्योंकि वे अक्सर हर फैसले का पक्का नतीजा चाहते हैं।”

राहुल की कप्तानी में एलएसजी 2022 और 2023 सत्र में प्ले ऑफ में पहुंच गया था। हालांकि 2024 सत्र में लखनऊ की टीम सातवें स्थान पर रही थी। पिछले साल एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) के साथ राहुल के रिश्ते भी खराब हो गए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गोयनका को हार के बाद लखनऊ के पूर्व कप्तान को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाते देखा गया था। कुछ महीने बाद 33 वर्षीय खिलाड़ी को बड़ी नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने रिलीज (अपने साथ बरकरार नहीं रखना) कर दिया था।


‘ऐसी लड़की से ही करूंगा शादी…’ युवक की शर्तें वायरल, लोगों ने जमकर लगाई क्लास

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी पोस्ट वायरल होती रहती हैं, जो लोगों का ध्यान खींचने के साथ बहस का मुद्दा भी बन जाती हैं। हाल ही में एक्स (X) पर एक यूजर की पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। यूजर ने अपनी होने वाली पत्नी को लेकर कई शर्तों की एक लंबी लिस्ट साझा की, जिसमें उसकी पसंद, जीवनशैली और व्यवहार से जुड़ी बातें शामिल थीं। पोस्ट सामने आते ही लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

कुछ ने इसे निजी पसंद बताया, तो कई यूजर्स ने इन शर्तों को अवास्तविक और विवादित करार दिया। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और रिश्तों में अपेक्षाओं, आजादी और सोच को लेकर नई बहस शुरू हो गई।

पत्नी के लिए रखीं कई अजीबोगरीब शर्तें

@Only_OneRR नाम के यूजर ने दावा किया कि वह सिर्फ उसी लड़की से शादी करेगा, जो उसकी सभी शर्तों को पूरा करती हो। उसकी लिस्ट में कई ऐसी बातें थीं, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। उसने लिखा कि उसकी होने वाली पत्नी कुंवारी हो, बिना मेकअप के खूबसूरत दिखे, लंबाई 5 फीट 2 इंच और वजन ठीक 45 किलो हो। इसके अलावा वह हर तरह का खाना बनाना जानती हो, नारीवाद का समर्थन न करती हो, सोशल मीडिया इस्तेमाल न करती हो और उसके कोई पुरुष मित्र न हों।

24 घंटे लाइव लोकेशन शेयर करने की शर्त पर मचा बवाल

यूजर की सबसे ज्यादा आलोचना उस शर्त को लेकर हुई, जिसमें उसने कहा कि पत्नी हर जगह जाने से पहले अनुमति ले और 24 घंटे अपनी लाइव लोकेशन शेयर करे। उसने यह भी लिखा कि पत्नी का कोई अतीत न हो और वह उसके माता-पिता की देखभाल अपने माता-पिता की तरह करे।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

पोस्ट वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इसे अव्यावहारिक और नियंत्रण करने वाली सोच बताया। लोगों का कहना था कि रिश्ते बराबरी, भरोसे और सम्मान पर टिकते हैं, न कि इतनी पाबंदियों पर। एक यूजर ने लिखा कि ऐसी सोच में साथी नहीं बल्कि किसी को नियंत्रित करने की इच्छा दिखाई देती है। वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि ऐसी लड़की शायद धरती पर नहीं, किसी और ग्रह पर मिलेगी।

कुछ यूजर्स ने भी रखा अपना पक्ष

हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद और प्राथमिकताएं रखने का अधिकार है। लेकिन ज्यादातर प्रतिक्रियाओं में यूजर की शर्तों को लेकर आलोचना ही देखने को मिली।

‘पत्नी चाहिए या रोबोट?’ इंटरनेट पर छिड़ी चर्चा

कई लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि इतनी शर्तों के साथ जीवनसाथी ढूंढना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। कुछ यूजर्स ने इसे रिश्ते की बजाय एकतरफा नियमों की सूची बताया। इस वायरल पोस्ट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर रिश्तों में अपेक्षाओं, स्वतंत्रता और आपसी सम्मान को लेकर बहस तेज कर दी है।

अनार छोड़ शुरू की इस फसल की खेती, आज पैसे गिनते नहीं थकते किसान

कनाडा के गुरुद्वारे में गोलक को लेकर झड़प, VIDEO:हिसाब-किताब की मीटिंग में 2 गुट भिड़े, प्रधान ने मेंबर को थप्पड़ मारा, बरछा उठाया

कनाडा के गुरुद्वारे में गोलक के हिसाब को लेकर 2 गुट आपस में भिड़ गए। जिस वक्त ये घटना हुई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मीटिंग चल रही थी। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एक मेंबर की तरफ बरछा (भाला) ताने हुए नजर आए। मेहर सिंह गुट के लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधान ने हमला करने की कोशिश की। इसके बाद दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई। उन्होंने एक-दूसरे से धक्कामुक्की की और वहां जमकर हंगामा हो गया। इस झगड़े का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसे 2 अगस्त को ‘जट्ट वी लाइक कनाडा’ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया। इसी पेज पर प्रधान का एक कथित ऑडियो भी पोस्ट किया गया, जिसमें उन पर लड़कियों को फोन करने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। 5 पॉइंट में जानें, CCTV में क्या दिख रहा… प्रधान पर क्या आरोप हैं?
गुरुद्वारे के प्रधान सुरजीत सिंह पंजाब के अमृतसर जिले के चिट्टा गांव के रहने वाले हैं। वह पिछले करीब 10 साल से गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से जुड़े हैं। आरोप है कि गोलक का हिसाब मांगने पर उन्होंने गुस्से में हमला करने की कोशिश की। पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं
खबर लिखे जाने तक मॉन्ट्रियाल पुलिस की ओर से इस मामले में किसी शिकायत, केस दर्ज होने या कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना का CCTV सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना के बाद संगत में नाराजगी
वीडियो सामने आने के बाद कनाडा में सिख संगत और भारतीय समुदाय में नाराजगी है। श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थल पर हिंसा और हथियार निकालने को गुरु घर की मर्यादा के खिलाफ बताया। संगत ने गोलक के पैसों की निष्पक्ष जांच, प्रधान को पद से हटाने और नए प्रबंधक की नियुक्ति की मांग की है। ************** ये खबर भी पढ़ें…
अमेरिकी पुलिस गुरुद्वारे में जूते पहनकर घुसी, VIDEO:सिर भी नंगा; गोलक को लेकर हुआ था झगड़ा अमेरिका की पुलिस एक गुरुद्वारे में जूते पहनकर ही अंदर घुस गई। जिस जगह पुलिस वाले खड़े थे, वहीं पर श्री गुरू ग्रंथ साहिब का पवित्र स्वरूप भी रखा हुआ था। इसका वीडियो सामने आते ही पंजाब में सिख संगठनों में गुस्सा है। उन्होंने इसे मर्यादा के उलट बताया है। पुलिस यहां गोलक को लेकर हुए विवाद के बाद आई थी (पढ़ें पूरी खबर)