अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी हार के अरबपति एलन मस्क ने रिपब्लिकन समर्थन वाले सोशल मीडिया पोस्ट डिलिट किए। मस्क ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन पर कम से कम 458 मिलियन डॉलर यानी करीब 4,400 करोड़ रुपए खर्च किए थे। चुनावी के बाद मस्क की संपत्ति को भी नुकसान हुआ। फाइनेंशियल टाइम्स ने अनुमान लगाया कि उनकी संपत्ति अब करीब ₹2.8 लाख करोड़ कम हो गई है। रिपब्लिकन हार पर मस्क की प्रतिक्रिया मस्क ने मंगलवार को मिडटर्म चुनाव पर सीधे तौर पर बहुत कम बातें की थीं। हालांकि, बुधवार सुबह उन्होंने चुनाव नतीजों का विश्लेषण करने वाले कई पोस्ट शेयर किए। उनका बड़ा योगदान टेक्सास सीनेट चुनाव, रिपब्लिकन के बड़े सुपर PAC सीनेट लीडरशिप फंड और न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी व आयोवा के अहम हाउस चुनावों में गया। ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी की हार की 5 बड़ी वजहें यूनिवर्सिटी ऑफ एसेक्स की प्रोफेसर नताशा लिंडस्टेड के मुताबिक, रिपब्लिकन पार्टी की हार के पीछे कई वजहें थीं। इनमें शामिल है: ईंधन की कीमत: ईरान जंग के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं। आम अमेरिकी नाराज थे। टैरिफ: ट्रम्प के लगाए टैक्स से किसान, ग्रामीण इलाकों के लोग और कई कारोबार प्रभावित हुए। ICE की छापेमारी: इमिग्रेशन एजेंसी की छापेमारी से भी बड़ी संख्या में अमेरिकी नाराज थे। एपस्टीन फाइल्स: एपस्टीन से जुड़ी फाइलों का मुद्दा भी चुनाव में रिपब्लिकन के खिलाफ गया। ट्रम्प का रवैया: लिंडस्टेड के मुताबिक, ट्रम्प अपनी गलतियां नहीं मानते। वे अपने गलत फैसलों के लिए माफी भी नहीं मांगते। इस चुनाव में बने 4 नए रिकॉर्ड —————————————— यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने हार से पल्ला झाड़ा:पहले खुद को चेहरा बता रहे थे, चुनाव प्रचार में 47 बार अपने नाम पर वोट मांगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार से पल्ला झाड़ लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

Petrol-Diesel Prices Today: आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी हद तक स्थिर रहीं। केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को खत्म कर दिया है। वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, 31 अक्टूबर से लागू नई व्यवस्था के तहत, पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को ₹2.50 प्रति लीटर से घटाकर ₹0 प्रति लीटर कर दिया गया है।
पेट्रोल: निर्यात शुल्क को खत्म कर दिया गया है (पहले यह ₹2.50 प्रति लीटर था)।
डीजल: निर्यात शुल्क को ₹8.50 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹11.50 प्रति लीटर कर दिया गया है।
स्थानीय करों (वैल्यू एडेड टैक्स या VAT), ढुलाई शुल्क और अन्य स्थानीय कारकों की वजह से अलग-अलग राज्यों और शहरों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग होती हैं।
मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है, लेकिन देश में खुदरा कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं। बता दें कि भारत की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी, नायरा एनर्जी ने अक्टूबर की शुरुआत में पेट्रोल की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
3 नवंबर को प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं
नई दिल्ली: यहां पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। अन्य महानगरों की तुलना में राष्ट्रीय राजधानी में ईधन की कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं।
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल की कीमत ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹97.83 प्रति लीटर है।
चेन्नई: चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ₹107.76 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹99.55 प्रति लीटर है।
कोलकाता: यहां पेट्रोल ₹113.51 प्रति लीटर और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर मिल रहा है।
बेंगलुरु: बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत ₹111.68 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹99.56 प्रति लीटर है।
हैदराबाद: यहां पेट्रोल की कीमत ₹116.15 प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत ₹104.23 प्रति लीटर है।
1 नवंबर 2026 को उपलब्ध शहरवार आंकड़ों के अनुसार पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं:-
शहर पेट्रोल (₹/लीटर)
दिल्ली ₹102.12
मुंबई ₹111.21
कोलकाता ₹113.51
चेन्नई ₹107.76
बेंगलुरु ₹111.68
हैदराबाद ₹116.15
गुरुग्राम ₹102.97
प्रमुख शहरों में डीजल के दाम
शहर डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली ₹95.20
मुंबई ₹97.83
कोलकाता ₹99.82
चेन्नई ₹99.55
बेंगलुरु ₹99.56
हैदराबाद ₹104.23
गुरुग्राम ₹95.64
रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के नए रेट
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा तेल कंपनियां रोजाना करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमतें लागू होती हैं। ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव, रुपये और डॉलर की विनिमय दर, केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क, राज्य सरकारों के वैट और अन्य टैक्स पर निर्भर करती हैं। यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।
ब्रेंट क्रूड में 7.6% की गिरावट
मंगलवार की शुरुआत में अमेरिकी तेल की कीमतों में गिरावट बनी रही। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 7.6% गिरकर 104.77 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। ऐसा तब हुआ जब ट्रेडर्स ने संघर्ष खत्म होने की दिशा में हो रही प्रगति के संकेतों का आकलन किया। यह घटनाक्रम अमेरिका में मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) से एक दिन पहले हुआ है। सोमवार को डॉलर का ब्लूमबर्ग गेज कमजोर हुआ और लंबी अवधि की ट्रेजरी बॉन्ड का प्रदर्शन बेहतर रहा।
जियोपॉलिटिकल टेंशन कम होने से ऊर्जा की कीमतों और महंगाई के जोखिम में कमी आ रही है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद टेक्नोलॉजी शेयरों की मांग में कोई खास सुधार नहीं आया है, क्योंकि AI पर खर्च और शेयरों के ऊंचे वैल्यूएशन को लेकर चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि देश के सर्वोच्च नेता ने उनकी सरकार को शांति वार्ता आगे बढ़ाने के लिए अधिक अधिकार दिए हैं। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी बातचीत में प्रगति के संकेत दिए हैं।वाशिंगटन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “वे एक समझौता करना चाहते हैं, और ऐसा हो सकता है।” उन्होंने आगे कहा कि तेल की कीमतें इसलिए गिरी हैं क्योंकि “ऐसा लगता है कि चीजें बहुत अच्छे से आगे बढ़ रही हैं” और “लोगों को इसके बारे में पता चल गया है।”
Iran-US Tensions Update: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के संदिग्ध ठिकानों पर नई एयरस्ट्राइक करने की धमकी के बीच एक बड़ा कूटनीतिक मोड़ सामने आया है। ईरान ने घोषणा की है कि अगर अमेरिका उसकी शर्तें मान लेता है, तो वह महज 48 घंटों के भीतर दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्ग ‘होर्मुज की खाड़ी’ को जहाजों की आवाजाही के लिए फिर से खोल सकता है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने सोमवार को कहा कि पहले प्रस्तावित 7-दिन की समयसीमा को घटाकर 2-दिन करना तेहरान की ‘सद्भावना’ को दर्शाता है। वैसे उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सब कुछ वाशिंगटन के फैसले पर निर्भर करता है।
होर्मुज खोलने के बदले ईरान ने रखीं ये 4 मुख्य शर्तें
कतरी मध्यस्थों के जरिए अमेरिका तक पहुंचाए गए प्रस्ताव के तहत ईरान ने जलडमरूमध्य खोलने और बातचीत की मेज पर लौटने के लिए ये 4 सख्त शर्तें रखी हैं:
1. मध्य पूर्व में युद्ध विराम: मिडिल ईस्ट के सभी मोर्चों पर चल रही जंग और सैन्य कार्रवाइयों को पूरी तरह समाप्त किया जाए।
2. फ्रीज एसेट्स की बहाली: विदेशों में फ्रीज किए गए ईरान के सभी वित्तीय एसेट्स और फंड्स को तुरंत जारी किया जाए।
3. ऑयल सेक्टर पर बैन खत्म: ईरान के तेल क्षेत्र पर अमेरिका द्वारा लगाए गए सभी कड़े आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं।
4. अमेरिकी नेवल नाकेबंदी का खात्मा: ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना द्वारा लगाई गई नेवल नाकेबंदी को पूरी तरह हटाया जाए।
इसके अलावा ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में मांग की कि अमेरिका हाल के महीनों में लगाए गए नए प्रतिबंधों को वापस ले, क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी कम करे और ओमान के साथ नए ट्रांजिट समझौते को स्वीकार करे।
ट्रंप की ‘पिकैक्स माउंटेन’ पर स्ट्राइक की धमकी और ईरान की पलटवार की चेतावनी
यह कूटनीतिक हलचल ऐसे समय में सामने आई है जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ‘पिकैक्स माउंटेन’ समेत एक-दो संदिग्ध ठिकानों पर फिर से हमला करने की बात कही है। अमेरिका को शक है कि पिकैक्स माउंटेन का इस्तेमाल ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए कर रहा है।
ट्रंप की इस धमकी पर तेहरान ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने दोटूक कहा, ‘ईरान पर किया गया कोई भी हमला या सैन्य कार्रवाई तुरंत, शक्तिशाली और व्यापक पलटवार का कारण बनेगी’।
होर्मुज की खाड़ी का बंद होना क्यों है पूरी दुनिया के लिए खतरा?
होर्मुज की खाड़ी दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण ‘ऑयल शिपिंग रूट’ है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। फरवरी में मिडिल ईस्ट जंग शुरू होने के बाद से ईरान ने इस पर नियंत्रण स्थापित कर रखा है। अगर यह मार्ग बंद रहता है, तो वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति ठप्प हो जाएगी और दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगेंगी।
Petrol-Diesel Prices Today 1 November 2026: आज यानी एक नवंबर को नए महीने की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ महीने के पहले दिन आम लोगों के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर राहत भरी खबर है। रविवार, 1 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और साइबर सिटी गुरुग्राम तक वाहन चालकों को फिलहाल पुराने रेट पर ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लगने वाले टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण ईंधन की कीमतों में अंतर बना हुआ है।
अगर आप भी आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो पेट्रोल पंप जाने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल कितने रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के ताजा रेट
1 नवंबर 2026 को उपलब्ध शहरवार आंकड़ों के अनुसार पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं:-
शहर पेट्रोल (₹/लीटर)
दिल्ली ₹102.12
मुंबई ₹111.21
कोलकाता ₹113.51
चेन्नई ₹107.76
बेंगलुरु ₹111.68
हैदराबाद ₹116.15
गुरुग्राम ₹102.97
प्रमुख शहरों में डीजल के दाम
शहर डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली ₹95.20
मुंबई ₹97.83
कोलकाता ₹99.82
चेन्नई ₹99.55
बेंगलुरु ₹99.56
हैदराबाद ₹104.23
गुरुग्राम ₹95.64
गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
हरियाणा के गुरुग्राम में भी 1 नवंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उपलब्ध शहरवार आंकड़ों के मुताबिक यहां पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 31 अक्टूबर को भी यही कीमतें थीं।
रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के नए रेट
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा तेल कंपनियां रोजाना करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमतें लागू होती हैं। ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव, रुपये और डॉलर की विनिमय दर, केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क, राज्य सरकारों के वैट और अन्य टैक्स पर निर्भर करती हैं। यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।
ये भी पढ़ें- Windfall Tax: सरकार ने पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स किया जीरो, डीजल और ATF पर ड्यूटी बढ़ाई
SMS से भी पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट
अगर आप अपने शहर या नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की सही कीमत जानना चाहते हैं, तो इंडियन ऑयल की SMS सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं:-
- अपने पेट्रोल पंप का डीलर कोड पता करें।
- मोबाइल से RSP Dealer Code लिखकर 92249 92249 पर SMS भेजें।
- इसके बाद आपको संबंधित पेट्रोल पंप के पेट्रोल और डीजल के भाव की जानकारी मिल सकती है।
Petrol-Diesel Prices Today, October 25: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों की नजरें हर दिन सुबह तेल कंपनियों के नए रेट पर टिकी रहती हैं। वैश्विक हलचल के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव, रुपये और डॉलर की कीमत तथा टैक्स जैसे कारण ईंधन की कीमतों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या आज (25 अक्टूबर) पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव हुआ है, या वाहन चालकों को फिलहाल राहत मिली हुई है? तेल कंपनियां आम तौर पर सुबह 6 बजे खुदरा कीमतें अपडेट करती हैं। लेकिन हर दिन कीमतों में बदलाव होना जरूरी नहीं है।
25 अक्टूबर 2026 के लिए तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 प्रति लीटर की प्रकाशित दर पर हैं। जबकि 24 अक्टूबर के बाजार डेटा में ब्रेंट क्रूड $116.93 और WTI $103.44 प्रति बैरल पर दर्ज हुए। इसलिए फिलहाल सबसे अहम सवाल यह है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें आगे भारतीय बाजार पर कितना दबाव डालती हैं।
आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कितना बदलाव हुआ?
25 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित शहरवार ईंधन दरों के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा उपलब्ध रेट
दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹95.20 प्रति लीटर।
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹95.56 प्रति लीटर।
फरीदाबाद: पेट्रोल ₹103.28 प्रति लीटर और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर।
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.97 प्रति लीटर और डीजल ₹95.64 प्रति लीटर।
भोपाल: पेट्रोल ₹114.57 प्रति लीटर, डीजल ₹99.64 प्रति लीटर।
पटना: पेट्रोल ₹113.37 प्रति लीटर और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर।
जयपुर: पेट्रोल ₹112.69 प्रति लीटर और डीजल ₹97.78 प्रति लीटर।
रांची: पेट्रोल ₹105.26 प्रति लीटर और डीजल ₹100.49 प्रति लीटर।
मुंबई: पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर।
कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47 जबकि डीजल ₹99.82 प्रति लीटर।
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर।
चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77 और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर।
लखनऊ: पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर।
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर।
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर।
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर।
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कितनी है?
भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के बाजार का असर पड़ता है। 25 अक्टूबर के उपलब्ध बाजार डेटा में दोनों प्रमुख बेंचमार्क की कीमतें ऊंचे स्तर पर थीं।
ब्रेंट क्रूड (Brent Crude): अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव $116.72 से $117.38 प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।
WTI क्रूड (WTI Crude): अमरीकी बेंचमार्क WTI क्रूड लगभग $103.27 से $103.44 प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
एक बैरल कच्चे तेल में लगभग 159 लीटर होते हैं। हालांकि, कच्चे तेल की प्रति बैरल कीमत को सीधे पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत से नहीं जोड़ा जा सकता। रिफाइनिंग, परिवहन, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत, केंद्र और राज्य सरकारों के कर तथा डीलर कमीशन भी खुदरा कीमत तय करने में भूमिका निभाते हैं।
कच्चा तेल महंगा होने पर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं बढ़ते?
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर जरूरी नहीं कि उसी दिन पेट्रोल पंप पर दिखाई दे। इसके पीछे कई कारण हैं:-
– तेल कंपनियों की मूल्य नीति: कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कीमतों, लागत और बाजार की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर खुदरा मूल्य तय करती हैं।
– केंद्र और राज्य के टैक्स: पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले करों में अंतर के कारण अलग-अलग राज्यों में कीमतें अलग होती हैं।
– रुपये और डॉलर की दर: भारत कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा आयात करता है। रुपया कमजोर होने पर आयात की लागत बढ़ सकती है।
– रिफाइनिंग और परिवहन लागत: कच्चे तेल को पेट्रोल-डीजल में बदलने और उसे पेट्रोल पंप तक पहुंचाने में भी खर्च आता है।
– वैश्विक आपूर्ति और मांग: युद्ध, समुद्री मार्गों में व्यवधान, तेल उत्पादक देशों के फैसले और वैश्विक मांग कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।
क्या आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का महंगा होना कीमतों पर दबाव डाल सकता है। लेकिन सिर्फ इसी आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम अगले दिन बढ़ जाएंगे। इसके लिए कच्चे तेल की कीमतों का रुझान, रुपये की विनिमय दर, तेल कंपनियों की लागत और सरकार की कर नीति जैसे कारकों को देखना होगा। फिलहाल उपलब्ध शहरवार आंकड़ों में कीमतें स्थिर दिखाई दे रही हैं। लेकिन आगे के बदलाव को लेकर निश्चित दावा नहीं किया जा सकता।
Petrol Diesel Price Today: हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है। ये कीमतें आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेज उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं क्या इस उछाल का असर भारतीय उपभोक्ताओं पर भी पड़ा है। आज आपके शहर में कितने का मिल रहा है प्रेट्रोल और डीजल
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। इसकी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। ब्रेंट क्रूड का भाव 3.30 फीसदी की बढ़त के साथ 116.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो 29 अप्रैल के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, अमेरिकी कच्चे तेल WTI की कीमत भी 3.99 फीसदी बढ़कर 103.44 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें 116 डॉलर के पार पहुंचने से महंगाई को लेकर चिंता बढ़ सकती है। लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत की बात है कि देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम स्थिर बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल का भाव
दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹95.20 प्रति लीटर।
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹95.56 प्रति लीटर।
फरीदाबाद: पेट्रोल ₹103.28 प्रति लीटर और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर।
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.97 प्रति लीटर और डीजल ₹95.64 प्रति लीटर।
भोपाल: पेट्रोल ₹114.57 प्रति लीटर, डीजल ₹99.64 प्रति लीटर।
पटना: पेट्रोल ₹113.37 प्रति लीटर और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर।
जयपुर: पेट्रोल ₹112.69 प्रति लीटर और डीजल ₹97.78 प्रति लीटर।
रांची: पेट्रोल ₹105.26 प्रति लीटर और डीजल ₹100.49 प्रति लीटर।
मुंबई: पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर।
कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47 जबकि डीजल ₹99.82 प्रति लीटर।
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर।
चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77 और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर।
लखनऊ: पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर।
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर।
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर।
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर।
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर।
पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं कीमतें?
मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है, फिर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं।