मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अमेरिकी शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे, क्या बोले ट्रंप?

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अमेरिकी शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे, क्या बोले ट्रंप?

trump on US share market crash

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद शेयर बाजार इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक से गुजरा। निवेशकों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस गिरावट के लिए डमोक्रेट्स को ठहराया जिम्मेदार। ALSO READ: ट्रंप के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत : उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी नाराज, रक्षामंत्री हेगसेथ पर महाभियोग का खतरा

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर कहा कि चुनाव के नतीजों की वजह से शेयर बाजार ने इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक का सामना किया है। यह देखना बहुत दुखद है! हमने इतनी मेहनत करके देश को उस स्तर तक पहुंचाया था जो पहले कभी नहीं देखा गया था, और अब यह सब हो गया।

 

ट्रंप ने बताया कि इसका असर अमेरिकियों के रिटायरमेंट फंड पर भी पड़ा है। इसी वजह से आपके 401(k) (रिटायरमेंट फंड) में गिरावट आई है। याद रखें, इसमें रिपब्लिकन का कोई हाथ नहीं था; यह सब ‘डमोक्रेट्स’ की वजह से हुआ है।

 

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि डरो मत, हम जल्द ही किसी न किसी तरह पहले से कहीं अधिक बड़े और मजबूत होकर उभरेंगे। अमेरिका को फिर से महान बनाएं! ALSO READ: ईरान युद्ध की वजह से हारे मध्यावधि चुनाव? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा कबूलनामा

गौरतलब है कि मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत के कारण एआई में हो रहा भारी निवेश थमने की आशंका है। इस वजह से टेक शेयर धड़ाम हो गए। नैसडैक 6.4 फीसदी फिसल गया। इस गिरावट से निवेशकों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा हो गए।

क्या है डमोक्रेट्स

ट्रंप ने जानबूझकर “Democrats” को “Dumocrats” कहा है। इसमें “Dumb” (मूर्ख/बेवकूफ) और “Democrats” को मिलाया गया है। ट्रंप अक्सर अपने विरोधियों को इस तरह के शब्दों से पुकारते हैं—जैसे “Dumocrats” या कभी “Dumbocrats”।