Stocks to Watch: धनतेरस को थमेगी मार्केट की रैली! चार लिस्टिंग्स और Titan, Airtel, ONGC समेत 15 शेयर फोकस में

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 134.00 प्वाइंट्स यानी 0.54% की गिरावट के साथ 24,465.50 पर है। इसके साथ ही लगातार छह कारोबारी दिनों में 8% की तेजी के बाद सेंसेक्स-निफ्टी की रैली आज धनतेरस के दिन थमती दिख रही है। एक कारोबारी दिन पहले 5 नवंबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 2008.61 प्वाइंट्स यानी 2.60% की बढ़त के साथ 79310.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 576.00 प्वाइंट्स यानी 2.40% के उछाल के साथ 24536.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

ONGC Q2 (Standalone YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ओएनजीसी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 57.3% बढ़कर ₹15,488.6 करोड़ और रेवेन्यू 32.8% चढ़कर ₹43,875.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Bharti Airtel Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर भारती एयरटेल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 30.9% बढ़कर ₹8,887.5 करोड़ और रेवेन्यू 16.7% चढ़कर ₹60,877.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Titan Company Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाइटन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 113.7% बढ़कर ₹2,393 करोड़ और रेवेन्यू 10% चढ़कर ₹20,614 करोड़ पर पहुंच गया।

Britannia Industries Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 10.2% बढ़कर ₹721 करोड़ और रेवेन्यू 15.6% चढ़कर ₹5,597.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Godfrey Phillips India Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर गॉडफ्रे फिलिप्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 37.7% घटकर ₹189.9 करोड़ रह गया, लेकिन रेवेन्यू 4.1% बढ़कर ₹1,342.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Glenmark Pharma Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ग्लेनमार्क फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 56.8% गिरकर ₹263.8 करोड़ और रेवेन्यू 29.8% घटकर ₹4,247.3 करोड़ रह गया।

NCC Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एनसीसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 19.1% बढ़कर ₹184.3 करोड़ और रेवेन्यू 32.4% चढ़कर ₹6,014.7 करोड़ पर पहुंच गया।

KNR Constructions

केएनआर कंस्ट्रक्शन्स को HMDA (हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी) से एक LoA (लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस) मिला है। इसके तहत तेलंगाना के हैदराबाद में ICCC, बंजारा हिल्स से शिल्पा लेआउट फ्लाईओवर रोड तक एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट ₹1,396.54 करोड़ का है और इसे 24 महीने में पूरा करना है।

Ashoka Buildcon

एनएचएआई ने अशोक बिल्डकॉन को L1 बिडर यानी सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया है। यह प्रोजेक्ट गुजरात में वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे (करवद से जुजुवा सेक्शन) पर आठ-लेन वाले, एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के बचे हुए निर्माण कार्य से जुड़ा है, जिसे EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड में पूरा किया जाएगा। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए EPC के तहत ₹865.90 करोड़ की बोली लगाई थी।

Forbes & Company

मॉरीशस स्थित विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक एलिसियन वेल्थ फंड ने फोर्ब्स एंड कंपनी के 3.14 लाख इक्विटी शेयर (2.4% होल्डिंग) ₹8.47 करोड़ में प्रति शेयर ₹270.04 के भाव पर बेच दी। लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार एलिसियन वेल्थ फंड की कंपनी में 4.95% हिस्सेदारी (6.39 लाख शेयर) थी। साथ ही रेजोनेंस अपॉर्चुनिटीज फंड ने भी कंपनी के इतने ही शेयर ₹270.19 के भाव पर ₹8.48 करोड़ में बेचे।

Anantam Highways Trust

एडलवाइज ब्रोकिंग ने अनंतम हाईवेज ट्रस्ट के 22.5 लाख यूनिट्स (1.03% हिस्सेदारी) ₹22.5 करोड़ में प्रति यूनिट ₹100 में खरीदे हैं तो दूसरी तरफ व्हाइटओक कैपिटल मल्टी एसेट एलोकेशन फंड ने 11.83 लाख यूनिट्स ₹100.01 के भाव पर ₹11.8 करोड़ में बेच दिए।

Maxwell Engineering Solutions, HGS (India), Johnsoncab Electricals, Vectras Enprocon

मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस और एचजीएस के शेयर आज एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे तो वेक्टरस एंप्रॉकॉन और जॉनसनकैब इलेक्ट्रिकल्स की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, होनासा कंज्यूमर, सीमेंस, एस्टर डीएम क्वालिटी केयर, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस, बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, बॉश, सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज, कोहांस लाइफसाइंसेज, कोरोमंडल इंटरनेशनल, ग्लैंड फार्मा, जुबिलेंट फूडवर्क्स, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, वोल्टास

कल 7 नवंबर को इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: टाटा स्टील, दिविस लैब, फिनोलेक्स केबल्स, हेरांबा इंडस्ट्रीज, इंटरैक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज, टाटा केमिकल्स

एक्स-डिविडेंड: एनटीपीसी, पावर ग्रिड, नालको, अमृतंजन हेल्थ केयर, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, केयर रेटिंग्स, क्रिजैक, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज, गेब्रियल इंडिया, गोपाल स्नैक्स, हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज, केवल किरण क्लोथिंग, कावेरी सीड कंपनी, लौरस लैब्स, मानबा फाइनेंस

मोइल, इन्फो एज (इंडिया), पेट्रोनेट एलएनजी, क्यूजीओ फाइनेंस, क्वेस कॉर्प, रामकृष्ण फोर्जिंग्स, श्रीजी ट्रांसलॉजिस्टिक्स, सुंदरम फास्टनर्स

एक्स-इनकम डिस्ट्रीब्यूशन: नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट, मैपल इंफ्रा ट्रस्ट, नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट, इंडस इंफ्रा ट्रस्ट

एक्स-स्प्लिट: नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स

एक्स-कंसालिडेशन: ओटीसीओ इंटरनेशनल

एक्स-राइट्स: जिंदल कैपिटल, मिहिका इंडस्ट्रीज

एक्स-अमलगमेशन: रुद्र इवोकेशन

F&O बैन: कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।