Senior Citizens FD Rates: बुजुर्गों को FD पर मिल रहा 7.95% तक ब्याज, जानें 15 बैंकों के लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

Senior Citizens FD Rates: रिटायरमेंट के बाद नियमित कमाई और बचत की सुरक्षा सीनियर सिटीजंस के लिए काफी अहम होती है। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश का एक लोकप्रिय विकल्प है। नवंबर 2026 में 15 प्रमुख बैंकों की FD ब्याज दरों की तुलना करें, तो वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 7.95% तक ब्याज मिल सकता है।

Bandhan Bank सबसे ज्यादा 7.95% ब्याज दे रहा है। वहीं, IndusInd Bank में 7.85% और YES Bank में 7.75% तक ब्याज मिल रहा है। हालांकि, इन बैंकों की सबसे ज्यादा ब्याज दर हर अवधि की FD पर लागू नहीं होती।

SBI

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में वरिष्ठ नागरिकों को एक साल की FD पर 6.75%, तीन साल पर 6.80% और पांच साल पर 7.05% ब्याज मिल रहा है। 10 साल की FD पर भी ब्याज दर 7.05% है। बैंक की अधिकतम ब्याज दर पांच से 10 साल की अवधि में लागू होती है।

HDFC Bank

HDFC Bank में एक साल की FD पर 6.75%, तीन साल पर 7.05% और पांच साल पर 7.20% ब्याज मिल रहा है। 10 साल की FD पर दर 7.10% है। बैंक की अधिकतम 7.20% ब्याज दर तीन साल एक दिन से पांच साल तक की अवधि के लिए है।

ICICI Bank

ICICI Bank में एक साल की FD पर 6.75%, तीन साल पर 7.05% और पांच साल पर 7.20% ब्याज मिलता है। 10 साल की जमा पर ब्याज दर 7.10% है। बैंक की सबसे ज्यादा दर 7.20% है।

Punjab National Bank

PNB में एक साल की FD पर 6.75%, तीन साल पर 6.80% और पांच साल पर 6.85% ब्याज मिल रहा है। 10 साल की FD पर दर 6.80% है। बैंक की अधिकतम 7.10% ब्याज दर 444 दिन की स्पेशल FD पर उपलब्ध है।

Axis Bank

Axis Bank में एक साल की FD पर 6.75%, तीन साल पर 7.10% और पांच साल पर 7.35% ब्याज मिल रहा है। 10 साल की जमा पर भी दर 7.35% है।

Bank of India

Bank of India में एक साल की FD पर 7.10% और तीन साल पर 7.45% ब्याज मिलता है। तीन साल की अवधि बैंक की सबसे ज्यादा ब्याज दर वाली FD है। पांच और 10 साल की जमा पर 6.75% ब्याज मिलता है।

Bank of Baroda

Bank of Baroda में एक साल और तीन साल की FD पर 6.75%, पांच साल पर 6.90% और 10 साल पर 7% ब्याज मिलता है। बैंक की 555 दिन की Golden Goal Deposit Scheme में 7.25% तक ब्याज उपलब्ध है।

Canara Bank

Canara Bank में एक साल की FD पर 6.90% और तीन, पांच व 10 साल की जमा पर 6.75% ब्याज मिलता है। 555 दिन की FD पर अधिकतम 7.25% ब्याज उपलब्ध है।

Kotak Mahindra Bank

Kotak Mahindra Bank में एक साल की FD पर 7.20%, तीन साल पर 6.90% और पांच व 10 साल पर 6.75% ब्याज मिलता है। अधिकतम दर 7.55% है, जो दो साल से तीन साल से कम अवधि की FD पर लागू होती है।

Union Bank of India

Union Bank में एक साल की FD पर 6.70%, तीन साल पर 6.60% और पांच व 10 साल पर 6.50% ब्याज मिलता है। 555 दिन की FD पर अधिकतम 7.05% ब्याज उपलब्ध है।

Bandhan Bank

Bandhan Bank एक साल की FD पर 7.50% और तीन साल पर 7.75% ब्याज दे रहा है। पांच और 10 साल की जमा पर दर 6.60% है। बैंक की अधिकतम 7.95% ब्याज दर दो साल से तीन साल से कम अवधि के लिए है।

IDFC FIRST Bank

IDFC FIRST Bank में एक साल की FD पर 6.75%, तीन साल पर 7.35% और पांच साल पर 7% ब्याज मिलता है। 10 साल की FD पर दर 6.25% है। अधिकतम ब्याज 7.50% है।

IndusInd Bank

IndusInd Bank में एक साल की FD पर 7.25%, तीन साल पर 7.85% और पांच साल पर 7.15% ब्याज मिलता है। 10 साल की FD पर दर 7% है। बैंक की अधिकतम दर 7.85% है।

YES Bank

YES Bank में एक साल की FD पर 7.15%, तीन साल पर 7.75% और पांच व 10 साल पर 7.50% ब्याज मिलता है। अधिकतम दर 7.75% है।

Federal Bank

Federal Bank में एक साल की FD पर 6.75%, तीन साल पर 7% और पांच व 10 साल पर 6.90% ब्याज मिलता है। बैंक की 48 महीने की FD पर अधिकतम 7.30% ब्याज उपलब्ध है।

FD में निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

FD कराने से पहले ब्याज दर के साथ जमा की अवधि भी देखें। समय से पहले पैसा निकालने पर पेनल्टी लग सकती है। इसके अलावा, ब्याज पर लागू टैक्स को भी ध्यान में रखें।

DICGC के नियमों के तहत एक बैंक में एक जमाकर्ता के पात्र जमा पर मूलधन और ब्याज सहित ₹5 लाख तक का बीमा कवर मिलता है। Paisabazaar के मुताबिक, ये ब्याज दरें 4 नवंबर 2026 तक की हैं।

EPF, PPF या NPS… रिटायरमेंट के लिए कौन-सा विकल्प सबसे बेहतर? समझिए पूरा हिसाब