Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Nepal Flood Alert: नेपाल में फिर मंडराया
        Samay Raina: समय रैना ने वरुण धवन
        विदेशी फिल्ममेकर ने पहली बार Vande Bharat
        विजयानंद ट्रैवल्स ने वोल्वो को दिया अब
        Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं
        IND W vs PAK W: एशिया कप
        Deep Drive Podcast: The big picture on
        Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर
        • Latest News
          Nepal Flood Alert: नेपाल में फिर मंडराया
          Samay Raina: समय रैना ने वरुण धवन
          विदेशी फिल्ममेकर ने पहली बार Vande Bharat
          विजयानंद ट्रैवल्स ने वोल्वो को दिया अब
          Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं
          IND W vs PAK W: एशिया कप
          Deep Drive Podcast: The big picture on
          Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर
        Share Market

        Market View : 23990 के नीचे जाने पर निफ्टी में आ सकती है बड़ी गिरावट, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

        Posted on September 1, 2026September 1, 2026 by admin

        Market View : HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि सोमवार को कमजोर ग्लोबल मार्केट की वजह से निफ्टी में गिरावट जारी रही। निफ्टी निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी के साथ 95 अंक नीचे बंद हुआ। डेली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो वाली एक छोटी नेगेटिव कैंडल बनी। टेक्निकली, मार्केट की यह चाल बुलिश हैमर जैसे कैंडल पैटर्न के बनने का संकेत देती है,लेकिन यह पूरी तरह से वैसा पैटर्न नहीं है। इस बुलिश पैटर्न की पुष्टि तभी हो सकती है जब निफ्टी 24130 के ऊपर मजबूती से बंद हो।

        24000 का अहम निचला स्तर (हाल का स्विंग लो और 29 जुलाई का शुरुआती अपसाइड गैप) मार्केट को सपोर्ट देता रहा और इसी वजह से सोमवार को निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। जब तक यह सपोर्ट बना हुआ है, तब तक निकट भविष्य में मार्केट में और उछाल आने की संभावना है।

        LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि इंडेक्स अभी भी कमज़ोर बना हुआ है क्योंकि यह अहम मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है। इंडेक्स को हाल के निचले स्तर के आसपास शुरुआती रेजिस्टेंस मिला है। हालांकि, RSI ने हर घंटे के चार्ट पर पॉजिटिव डाइवर्जेंस बनाया है,जो जल्द ही थोड़ी रिकवरी की संभावना का संकेत देता है।

        आने वाले समय में निफ्टी में 24,180–24,200 के स्तर की ओर थोड़ी रिकवरी देखने को मिल सकती है। हालांकि,ऊपरी स्तर पर ये रेजिस्टेंस का काम कर सकते हैं। अगर निफ्टी लगातार 24,200 के ऊपर बना रहता है तो इसमें लगभग 100 अंको की और बढ़त हो सकती है। नीचे की तरफ 23,990 पर सपोर्ट है। अगर यह इस स्तर के नीचे जाता है तो बाज़ार में गिरावट फिर से शुरू हो सकती है।

        सीएनबीसी-आवाज़ के विरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए 24179-24217 पर पहला रेजिस्टेंस और 24239-24283/336 पर दूसरा रेजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 24013-23977 पर और बड़ा बेस 23919-23876/841 पर है।

        उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी के लिए 57731-57930/58040 पर पहला रेजिस्टेंस और 58189-58278 पर दूसरा रेजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 57323-57189 पर और बड़ा बेस 57018-56851 पर है।

        चकाचक चार्ट वाले शेयर

        चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी BEL में 414 रुपए के आसपास,409 रुपए के स्टॉप लॉस और 422 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, BAJAJ AUTO में इनकी 12100 रुपए के आसपास, 11920 रुपए के स्टॉप लॉस और 12460 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

         

        ABH Healthcare में लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ₹102 के शेयरों की 3% डिस्काउंट पर एंट्री

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged Bajaj, Bajaj Auto, Bajaj Auto Share Price, bank nifty trend, bank nifty view, bel, BEL Share Price, BEL शेयर प्राइस, healthcare, market, market view, nifty trend, nifty view, stock market view, कमाई, खरीदारी की सलाह, ग्लोबल मार्केट, डिस्काउंट, निफ्टी ट्रेंड, निफ्टी में गिरावट, निफ्टी व्यू, निवेश, बजाज ऑटो शेयर प्राइस, बैंक, बैंक निफ्टी ट्रेंड, बैंक निफ्टी व्यू, मनीकंट्रोल, मार्केट व्यू, शेयर, शेयर मार्केट व्यू
        Share Market

        सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹730 करोड़ का नया ऑर्डर, रडार से लेकर साइबर सिक्योरिटी तक का काम

        Posted on August 26, 2026August 26, 2026 by admin

        सरकारी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Bharat Electronics Ltd (BEL) को ₹730 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने बुधवार यानी 26 अगस्त को इसकी जानकारी दी। ये ऑर्डर 10 अगस्त को की गई पिछली घोषणा के बाद मिले हैं।

        नए ऑर्डर में कई तरह के प्रोडक्ट और सेवाएं शामिल हैं। इनमें कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, रडार, एवियोनिक्स, टैंक सब-सिस्टम, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम और साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन शामिल हैं।

        सिर्फ डिफेंस का काम नहीं

        BEL को सिर्फ हथियारों और डिफेंस सिस्टम से जुड़े ऑर्डर नहीं मिले हैं। कंपनी को पेरिमीटर सिक्योरिटी सिस्टम, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM से जुड़े काम भी मिले हैं। इसके अलावा कंपनी जामर, बैटरी, स्पेयर पार्ट्स और दूसरी सेवाएं भी देगी।

        यानी ₹730 करोड़ का यह पूरा ऑर्डर किसी एक बड़े डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं है। अलग-अलग कारोबार से जुड़े कई ऑर्डर इसमें शामिल हैं।

        रडार से साइबर सिक्योरिटी तक

        कम्युनिकेशन सिस्टम, रडार, एवियोनिक्स और टैंक सब-सिस्टम BEL के मुख्य डिफेंस कारोबार का हिस्सा हैं। इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम का इस्तेमाल निगरानी और टारगेट का पता लगाने जैसे कामों में होता है।

        वहीं साइबर सिक्योरिटी और पेरिमीटर सिक्योरिटी का कारोबार भी तेजी से अहम हो रहा है। मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और EVM से BEL को डिफेंस के बाहर भी कारोबार मिलता है।

        जून तिमाही में रेवेन्यू 25% बढ़ा

        नए ऑर्डर ऐसे समय मिले हैं जब BEL ने जून तिमाही में भी मजबूत प्रदर्शन किया था। कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 25.3% बढ़कर ₹5,533 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह कम था। नेट प्रॉफिट 8.8% बढ़कर ₹1,054 करोड़ रहा। EBITDA भी 12.1% बढ़कर ₹1,389.2 करोड़ हो गया।

        हालांकि, यहां एक बात ध्यान देने वाली है। EBITDA मार्जिन 28.1% से घटकर 25.1% रह गया। यानी रेवेन्यू तेजी से बढ़ा, लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट उतनी तेजी से नहीं बढ़ा।

        BEL के शेयरों का हाल

        BEL के शेयर बुधवार को 1.14% गिरकर ₹408.55 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 9.02% गिरा है। वहीं, 1 साल में इसने 11.67% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 2.98 लाख करोड़ रुपये है।

        Vedanta Aluminium share Price: मोतीलाल ओसवाल ने दी खरीदने की सलाह, शेयर 3 फीसदी उछला

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, Aluminium, bel, BEL New Orders, BEL Order, BEL Share, BEL Share Price, BEL ऑर्डर, Bharat Electronics, cyber security stocks, defence electronics stocks, Defence Sector Stocks, Defence Stocks India, EBITDA, radar stocks, share price, Vedanta, vedanta aluminium, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑर्डर, कॉन्ट्रैक्ट, डिफेंस शेयर, डिफेंस स्टॉक, निवेश, निवेशक, नेट प्रॉफिट, बाजार, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मनीकंट्रोल, मोतीलाल ओसवाल, रेवेन्यू, शेयर, सरकारी डिफेंस कंपनी, हथियार
        Share Market

        Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹541 करोड़ के ऑर्डर मिले, फोकस में रहेगा स्टॉक

        Posted on August 10, 2026August 11, 2026 by admin

        Stock in Focus: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को 31 जुलाई 2026 के बाद 541 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने सोमवार, 10 अगस्त को इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी।

        कंपनी के मुताबिक, नए ऑर्डर कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, गोला-बारूद के फ्यूज (Ammunition Fuzes), CBRN सिस्टम, स्पेयर पार्ट्स और सर्विसेज से जुड़े हैं।

        जून तिमाही में भी रहे मजबूत नतीजे

        BEL ने जून तिमाही में भी मजबूत नतीजे पेश किए थे। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 8.8% बढ़कर 1,054 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 968 करोड़ रुपये था।

        वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू 25.3% बढ़कर 5,533 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 4,416 करोड़ रुपये था।

        ऑर्डर बुक ₹72,258 करोड़

        BEL ने बताया कि 1 जुलाई 2026 तक उसकी ऑर्डर बुक 72,258 करोड़ रुपये की थी। इससे आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई को अच्छा सहारा मिलने की उम्मीद है।

        शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव

        कंपनी के बोर्ड ने अधिकृत शेयर पूंजी 750 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी। इसके तहत 1 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों की संख्या 750 करोड़ से बढ़ाकर 1,000 करोड़ की जाएगी।

        इजरायल संघर्ष का असर नहीं

        BEL ने कहा कि उसने इजरायल में जारी संघर्ष का अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स पर असर भी आंका है। कंपनी के मुताबिक, फिलहाल इसका उसके कारोबार या वित्तीय स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।

        सोमवार को BEL का शेयर 0.37% बढ़कर 403.60 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 7.76% गिरा है। वहीं, इस साल यानी 2026 में इसका अब तक रिटर्न तकरीबन फ्लैट है।

        Vodafone Idea Q1 Results: वोडा आइडिया का घाटा घटकर ₹3754 करोड़ हुआ, रेवेन्यू और EBITDA में भी उछाल

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 10, 2026, bel, BEL New Orders, BEL Order, BEL Q1 Results, BEL Share Price, BEL Stock, BEL शेयर, Defence PSU Stocks, Defence Sector, Defence Stocks, EBITDA, Q1 Results, results, stock, Stock in Focus, Stock Market News, Vodafone Idea, Vodafone Idea Q1 Results, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑर्डर, ऑर्डर बुक, डिफेंस सेक्टर, डिफेंस स्टॉक, नतीजे, निवेश, निवेशक, भारत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मनीकंट्रोल, रेवेन्यू, सरकारी कंपनी
        Share Market

        BEL Q1 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹1054 करोड़ मुनाफा, फोकस में रहेगा स्टॉक

        Posted on July 27, 2026July 27, 2026 by admin

        BEL Q1 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने जून तिमाही (Q1) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 8.8% बढ़कर ₹1,054 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹968 करोड़ था।

        रेवेन्यू में 25% की बढ़ोतरी

        जून तिमाही में BEL का रेवेन्यू 25.3% बढ़कर ₹5,533 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹4,415 करोड़ था। वहीं, EBITDA 12.1% बढ़कर ₹1,389.2 करोड़ हो गया। हालांकि, EBITDA मार्जिन पिछले साल के 28.1% से घटकर 25.1% रह गया।

        ऑर्डर बुक ₹72,258 करोड़ पर पहुंची

        BEL ने बताया कि 1 जुलाई 2026 तक उसकी ऑर्डर बुक ₹72,258 करोड़ की हो गई है। वहीं, जून तिमाही में प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 8.8% बढ़कर ₹1,403 करोड़ रहा। कुल आय ₹5,700 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹4,580 करोड़ थी।

        शेयर कैपिटल बढ़ाने का प्रस्ताव

        BEL के बोर्ड ने ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी ₹750 करोड़ से बढ़ाकर ₹1,000 करोड़ की जाएगी। इसके लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों की संख्या 750 करोड़ से बढ़ाकर 1,000 करोड़ की जाएगी। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही होगा।

        इजरायल संघर्ष पर क्या बोली कंपनी?

        BEL ने कहा कि उसने इजरायल में चल रहे संघर्ष का अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट और समझौतों पर असर का आकलन किया है। फिलहाल इससे कंपनी के कारोबार या वित्तीय स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।

        शेयरों का हाल

        BEL का शेयर नतीजों से पहले 0.4% की बढ़त के साथ ₹406.70 पर बंद हुआ। साल 2026 में अब तक इसमें 2% से ज्यादा और पिछले 12 महीनों में करीब 4.5% की तेजी आई है।

        BEL का बिजनेस

        BEL सरकारी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। यह भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए रडार, मिसाइल सिस्टम, कम्युनिकेशन उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और दूसरे रक्षा उपकरण बनाती है। कंपनी रक्षा के साथ-साथ सिविल सेक्टर के लिए भी हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स तैयार करती है।

        HUDCO Q1 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 35% बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 2026, Authorised Share Capital, bel, BEL Q1 Results, BEL Share Price, Bharat Electronics Q1 Results, Bharat Electronics Share, Defence Stocks, EBITDA, HUDCO, Order Book, PSU Defence Company, Q1 Results, Q1 Results Today, results, Stock Market News, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑर्डर बुक, टैक्स, डिफेंस शेयर, डिविडेंड, नतीजे, निवेश, निवेशक, नेट प्रॉफिट, बीईएल रिजल्ट, भारत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मनीकंट्रोल, रेवेन्यू, शेयर बाजार, सरकारी कंपनी
        Share Market

        Stocks to Watch: 14 जुलाई को फोकस में रहेंगे ये 18 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

        Posted on July 13, 2026July 13, 2026 by admin

        Stocks to Watch: मंगलवार, 14 जुलाई के कारोबार में कई बड़े शेयर फोकस में रहने वाले हैं। कुछ कंपनियों ने मजबूत तिमाही नतीजे जारी किए हैं, तो कुछ को बड़े ऑर्डर और अहम डील मिली हैं। वहीं, कई कंपनियों ने अधिग्रहण, साझेदारी और फंड जुटाने जैसे बड़े ऐलान किए हैं। ऐसे में इन 18 स्टॉक्स में दिनभर बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।

        HCLTech

        आईटी कंपनी HCLTech ने जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे दिए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 20.3% बढ़कर ₹4,624 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू भी 14% बढ़कर ₹34,579 करोड़ रहा। ये दोनों बाजार के अनुमान से ज्यादा रहे।

        ONGC, Oil India, IOC, BPCL और HPCL

        तेल और गैस सेक्टर की कंपनियों ONGC, Oil India, IOC, BPCL और HPCL के शेयरों पर भी मंगलवार को नजर रहेगी। इसकी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बयान है। अगर इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ता है, तो इन कंपनियों के शेयरों में भी हलचल देखने को मिल सकती है।

        Bharat Electronics (BEL)

        सरकारी डिफेंस कंपनी BEL को ₹572 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर 22 जून के बाद मिले हैं। कंपनी कम्युनिकेशन सिस्टम, एवियोनिक्स, EVM, टैंक सब-सिस्टम, बैटरियां, स्पेयर पार्ट्स और दूसरी रक्षा से जुड़ी चीजें सप्लाई करेगी।

        Grasim Industries

        आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी Grasim Industries बड़ा अधिग्रहण करने जा रही है। इसकी सब्सिडियरी Aditya Birla Renewables ने Shell से Sprng Energy खरीदने का समझौता किया है। इस डील की वैल्यू ₹17,200 करोड़ है।

        Biocon

        बायोटेक कंपनी Biocon में बड़ी ब्लॉक डील होने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, Mylan अपनी 5.64% हिस्सेदारी बेच सकती है। इस डील का फ्लोर प्राइस ₹378.50 प्रति शेयर रखा गया है, जो मौजूदा बाजार भाव से करीब 8% कम है।

        Tata Capital

        टाटा ग्रुप की Tata Capital ने केरल की Yogakshemam Loans में 88.6% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। इससे कंपनी गोल्ड लोन कारोबार में बड़ी एंट्री करेगी। इस डील के जरिए Tata Capital को करीब ₹708 करोड़ का लोन बुक, 162 शाखाएं और 32,000 से ज्यादा ग्राहक मिल जाएंगे।

        LTIMindtree

        आईटी कंपनी LTIMindtree ने AI स्टार्टअप Anthropic के साथ साझेदारी की है। इस समझौते का मकसद क्लाउड अपनाने की रफ्तार बढ़ाना और एंटरप्राइज AI सेवाओं का विस्तार करना है।

        Asian Paints

        पेंट कंपनी Asian Paints ने कहा है कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे माल की लागत बढ़ी है। खासकर कच्चे तेल से जुड़े रॉ मैटेरियल महंगे हुए हैं। बढ़ती लागत की भरपाई के लिए कंपनी ने अपने उत्पादों की कीमतों में करीब 12% की बढ़ोतरी की है।

        InterGlobe Aviation (IndiGo)

        एयरलाइन कंपनी IndiGo ने ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी ग्रुप Accor के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। अब IndiGo BluChip और Accor के लॉयल्टी प्रोग्राम के सदस्य फ्लाइट और होटल बुकिंग पर रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा और इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनियों का दावा है कि भारत में यह अपनी तरह की पहली एयरलाइन-होटल लॉयल्टी साझेदारी है।

        Timken India

        इंजीनियरिंग कंपनी Timken India को बेयरिंग कारोबार के लिए 4 BIS लाइसेंस मिले हैं। ये लाइसेंस भरूच और जमशेदपुर प्लांट के लिए दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इससे OEM, इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे रेगुलेटेड सेक्टरों को BIS प्रमाणित उत्पादों की सप्लाई और मजबूत होगी।

        Jindal Steel

        स्टील कंपनी Jindal Steel के CEO गौतम मल्होत्रा ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 15 जुलाई से प्रभावी होगा। कंपनी की 24 जुलाई को बोर्ड बैठक होनी है, जिसमें जून तिमाही के नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। फिलहाल नए CEO के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

        ICICI Prudential AMC

        एसेट मैनेजमेंट कंपनी ICICI Prudential AMC का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 23.1% बढ़ा है। कंपनी ने ₹965 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया। बेहतर आय की वजह से मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी हुई।

        State Bank of India (SBI)

        देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपनी लंदन शाखा के जरिए 20 करोड़ डॉलर के बॉन्ड जारी किए हैं। इन बॉन्ड्स को GIFT City के India INX पर लिस्ट किया जाएगा।

        Emcure Pharmaceuticals

        फार्मा कंपनी Emcure Pharmaceuticals अपनी सब्सिडियरी Gennova Biopharmaceuticals की बची हुई 12.05% हिस्सेदारी खरीदेगी। इस डील पर ₹231.87 करोड़ खर्च होंगे। इसके बाद Gennova पूरी तरह Emcure की कंपनी बन जाएगी।

        Container Corporation of India (CONCOR)

        सरकारी लॉजिस्टिक्स कंपनी CONCOR का कारोबार बढ़ा है। जून तिमाही में कंपनी के कंटेनर वॉल्यूम में 8.89% की बढ़ोतरी हुई। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और घरेलू कार्गो, दोनों सेगमेंट ने इसमें योगदान दिया।

        PDS Ltd

        फैशन सोर्सिंग कंपनी PDS Ltd ने फ्रांस की एक बड़ी सुपरमार्केट चेन के साथ लंबी अवधि की डील की है। इस समझौते के तहत कंपनी 5 देशों में टेक्सटाइल सोर्सिंग का काम संभालेगी।

        Poonawalla Fincorp

        एनबीएफसी कंपनी Poonawalla Fincorp ने ₹500 करोड़ तक के NCD जारी करने को मंजूरी दी है। ये बॉन्ड प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए जारी किए जाएंगे। हर NCD की फेस वैल्यू ₹1 लाख होगी।

        IFGL Refractories

        रिफ्रैक्टरी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी IFGL Refractories ने सऊदी अरब में नई सब्सिडियरी बनाई है। इसका नाम IFGL Monocon Saudi Company Limited है। कंपनी के मुताबिक, इसका रजिस्ट्रेशन 11 जुलाई 2026 को हुआ।

        BEL Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी ₹572 करोड़ के ऑर्डर मिले, शेयरों पर रहेगी नजर

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 2026, AI, Anthropic, asian paints, Bank of India, bel, BEL Share Price, Bharat Electronics, Biocon, BPCL, Container Corporation of India, Grasim Industries, HCLTech, hpcl, ICICI Prudential AMC, India, Indian Stock Market, indigo, InterGlobe Aviation, ioc, LTIMindtree, market updates, NCD, oil, oil india, ONGC, Q1 Results, sbi, share market today, share price, State Bank of India, Stock Market News, Stocks to watch, Tata Capital, Top Stocks Today, आज के शेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर, ईरान, कच्चे तेल की कीमत, ट्रंप, डिफेंस शेयर, डॉलर, डोनाल्ड ट्रंप, तिमाही नतीजे, तेल की कीमत, निवेश, निवेशक, ब्लॉक डील, भारत, मनीकंट्रोल, लंदन, शेयर बाजार, सऊदी अरब, स्टार्टअप, स्टॉक्स टू वॉच
        Share Market

        BEL Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹572 करोड़ के ऑर्डर मिले, शेयरों पर रहेगी नजर

        Posted on July 13, 2026July 13, 2026 by admin

        BEL Share Price: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को ₹572 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि ये ऑर्डर 22 जून 2026 के बाद मिले हैं।

        इन ऑर्डर्स में कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, एवियोनिक्स, एन्क्रिप्टर्स, टैंक सब-सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM), बैटरियां, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, अपग्रेड, स्पेयर पार्ट्स और सर्विसेज शामिल हैं।

        इससे पहले जून में भी BEL को ₹1,081 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले थे। इनमें कम्युनिकेशन सिस्टम, रडार, CBRN प्रोटेक्शन सिस्टम, सीकर्स, एवियोनिक्स, अपग्रेड और सर्विसेज शामिल थीं। लगातार मिल रहे नए ऑर्डर मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी की ऑर्डर बुक को और मजबूत कर रहे हैं।

        मार्च तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

        मार्च तिमाही (Q4FY26) में BEL का प्रदर्शन भी बाजार के अनुमान से बेहतर रहा था। कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹2,203 करोड़ रहा, जबकि बाजार को ₹2,138 करोड़ की उम्मीद थी।

        वहीं, रेवेन्यू 11.6% बढ़कर ₹10,177 करोड़ पहुंच गया। कंपनी का EBITDA ₹2,962 करोड़ रहा, जो अनुमान से अधिक था।

        हालांकि, EBITDA मार्जिन पिछले साल के 30.6% से घटकर 29.1% रह गया। इसके बावजूद यह बाजार के अनुमान 27.7% से बेहतर रहा।

        निवेशकों की नजर किस पर रहेगी?

        अब निवेशकों की नजर कंपनी के FY27 ऑर्डर इनटेक, AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) प्रोजेक्ट में प्रगति, नॉन-डिफेंस और एक्सपोर्ट बिजनेस की ग्रोथ और पश्चिम एशिया के तनाव का सप्लाई चेन पर पड़ने वाले असर को लेकर मैनेजमेंट की टिप्पणी पर रहेगी।

        सोमवार को BEL का शेयर 1.01% गिरकर ₹410.70 पर बंद हुआ। पिछले एक साल से स्टॉक करीब सपाट है।

        HCLTech Q1 Results: आईटी कंपनी का मुनाफा 20% बढ़ा, गाइडेंस बरकरार; डिविडेंड का ऐलान

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, bel, BEL News, BEL Order Book, BEL Order Win, BEL Share Price, Bharat Electronics, Bharat Electronics Share, Defence Company, Defence PSU, Defence Sector India, Defence Stocks, EBITDA, Government Stocks, HCLTech, HCLTech Q1 Results, PSU Defence Stocks, PSU Stocks, Q1 Results, Share Market News, share price, Stock Market Today, ऑर्डर बुक, डिफेंस शेयर, डिफेंस सेक्टर, डिविडेंड, निवेश, निवेशक, बीईएल, भारत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मनीकंट्रोल, शेयर बाजार, सरकारी कंपनी
        Share Market

        Defence Stocks: ₹52000 करोड़ की सैन्य खरीदारी को मंजूरी, मोतीलाल ओसवाल ने इन तीन स्टॉक्स पर लगाया दांव

        Posted on July 6, 2026July 6, 2026 by admin

        Defence Stocks: घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 6 जुलाई की अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में डिफेंस सेक्टर की तीन कंपनियों-भारत इलेट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (BEL) और अस्त्र माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स (AMP) को फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का मानना गै कि DAC (डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल) की खरीदारी के हालिया फैसले से इन्हें फायदा मिलेगा। इस काउंसिल ने सेना के लिए ₹52 हजार करोड़ की डिफेंस खरीदारी की जरूरतों को मंजूरी दी। इसका लक्ष्य ड्रोन और टैंक से जुड़े खतरों से निपटने में सेना को मजबूत करने और ऊंची जगहों पर खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमता को मजबूत करना है।

        मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि पिछले दो वर्षों में दी गई मंजूरियों के साथ मिलकर यह घरेलू कंपनियों के लिए बाजार बढ़ाएगी और इन्हें नए ऑर्डर्स मिलने की संभावना बढ़ेगी। ब्रोकरेज ने इस बात का जिक्र किया है कि ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो (SDR) से जुड़े ₹1.3 लाख करोड़ से अधिक की खरीदारी पर 6 से 12 महीनों में फैसला लिया जा सकता है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि मजबूत ऑर्डर बुक के कारण डिफेंस सेक्टर की कंपनियां इन मौकों का फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में हैं। साथ ही निर्यात के बढ़ते अवसर इनके लिए अतिरिक्त फायदा साबित हो सकते हैं।

        Bharat Electronics Ltd (BEL)

        ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने बीईएल को ₹510 के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है और डिफेंस स्पेस में इसे टॉप पिक के तौर पर रखा है। ब्रोकरेज फर्म ने इसकी वैल्यू दो साल की फारवर्ड अनुमानित कमाई के मुकाबले 45 गुना तय किया है। ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी को अगले कुछ हफ्तों में QRSAM (क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल) प्रोजेक्ट से लगभग ₹30,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसके बाद अन्य ऑर्डर भी मिलेंगे। इसके अलावा ₹90,000 करोड़ की P-75I पनडुब्बी प्रोजेक्ट को लेकर भी बातचीत अंतिम चरण में है और इस वर्ष सितंबर तक कॉन्ट्रैक्ट हो सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट का कुल लागत का लगभग 30% हिस्सा इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ा होगा, जिसमें से कंपनी 50% से 60% तक की सप्लाई कर सकती है।

        Hindustan Aeronautics Ltd (HAL)

        मोतीलाल ओसवाल ने ₹5,500 के टारगेट प्राइस पर खरीदारी के साथ एचएएल को खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसकी वैल्यू दो साल के अनुमानित फारवर्ड अर्निंग्स के 30 गुने पर तय की है। ब्रोकरेज का मानना है कि 3 जुलाई के फैसलों के बाद नेवल शिपबोर्न अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स (NSUAS) से इसके शेयरों को फायदा मिल सकता है।

        Astra Microwave Products

        मोतीलाल ओसवाल ने ₹1715 के टारगेट प्राइस के साथ अस्त्र माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स को खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने दो साल के फारवर्ड अनुमानित कमाई के आधार पर इसकी वैल्यू 42 गुना फिक्स की है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इसे एंटी-अनमैन्ड एरियल व्हीकल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम ‘आकाश तरंग’ और टैंकों के लिए एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम से फायदा मिल सकता है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी टीआर मॉड्यूल और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सब-सिस्टम के लिए QRSAM ऑर्डर का भी हिस्सा बन सकती है।

        Oberoi Realty Shares: दिल्ली एनसीआर में ग्रैंड एंट्री, ₹8109 करोड़ की बुकिंग पर शेयरों ने छू दी नई ऊंचाई

        Monsoon Stocks: सूखे जून के बाद भीगी जुलाई, बरस सकता है इन सेक्टर्स के खास शेयरों से तगड़ा पैसा

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged AMP, AMP share price, Astra Microwave Products, Astra Microwave Products share price, bel, BEL Share Price, bel stocks, Bharat Electronics, Bharat Electronics share price, business news in hindi, Defence Stocks, HAL, hal share price, hal stocks, Hindustan Aeronautics, Hindustan Aeronautics share price, moneycontrol, Motilal Oswal, Oberoi Realty, Oberoi Realty shares, एचएएल, एचएएल शेयर प्राइस, एचएएल स्टॉक्स, ऑर्डर बुक, टारगेट प्राइस, डिफेंस सेक्टर, डिफेंस स्टॉक्स, निवेश, बीईएल, ब्रोकरेज फर्म, भारत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मनीकंट्रोल, मोतीलाल ओसवाल, हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स
        Share Market

        Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को मिले ₹1081 करोड़ के ऑर्डर, स्टॉक पर रहेगी नजर

        Posted on June 22, 2026June 22, 2026 by admin

        Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) को 25 मई 2026 के बाद ₹1,081 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर्स में कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, रडार, CBRN सुरक्षा सिस्टम, सीकर्स, एवियोनिक्स, अपग्रेडेशन, स्पेयर्स और सर्विसेज शामिल हैं। इससे चालू वित्त वर्ष में कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है।

        इससे पहले मई में भी BEL को ₹608 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले थे। उन ऑर्डर्स में कोस्टल सर्विलांस रडार, जैमर्स, टैंक सब-सिस्टम, लेजर फ्यूज, सिमुलेटर्स, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरियां और दूसरी डिफेंस सर्विसेज शामिल थीं।

        तिमाही नतीजे भी रहे मजबूत

        मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹2,203 करोड़ रहा। यह बाजार के अनुमान से बेहतर था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.6% बढ़कर ₹10,177 करोड़ पहुंच गया।

        EBITDA 6% बढ़कर ₹2,962 करोड़ रहा। हालांकि EBITDA मार्जिन 30.6% से घटकर 29.1% पर आ गया। इसके बावजूद यह बाजार की उम्मीद से बेहतर रहा।

        अब किन बातों पर रहेगी नजर?

        निवेशकों की नजर अब FY27 में मिलने वाले नए ऑर्डर्स पर रहेगी। AMCA फाइटर एयरक्राफ्ट प्रोग्राम में कंपनी की भूमिका भी अहम रहेगी। इसके अलावा गैर-डिफेंस कारोबार और एक्सपोर्ट बिजनेस की रफ्तार पर भी बाजार नजर रखेगा।

        पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का सप्लाई चेन पर क्या असर पड़ता है, यह भी निवेशकों के लिए अहम रहेगा।

        BEL के शेयरों का हाल

        BEL का शेयर सोमवार को BSE पर 1.01% बढ़कर ₹431.45 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 8.05% चढ़ा है। वहीं, 5 साल में इसने 638.99% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 3.15 लाख करोड़ रुपये है।

        BEL देश की प्रमुख डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। यह सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम, मिसाइल और निगरानी उपकरण बनाती है। कंपनी का बड़ा कारोबार सरकारी डिफेंस ऑर्डर्स से आता है।

        Ather Energy, SAIL सहित ये कंपनियां एमएससीआई इंडिया स्टैंडर्ड का हिस्सा बन सकती हैं, आ सकता है 3.2 अरब डॉलर का इनफ्लो

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged AMCA Program, bel, BEL Share Price, Bharat Electronics, Defence Electronics, Defence Orders, Defence Stocks, Multibagger Stock, PSU Stock, Stock in Focus, ऑर्डर बुक, डिफेंस शेयर, डॉलर, निवेश, ब्रोकरेज फर्म, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मनीकंट्रोल, शेयर बाजार, सरकारी कंपनी
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • Nepal Flood Alert: नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, दारचुला में लैंडस्लाइड से चौलानी नदी का रास्ता रुका; हाई अलर्ट पर प्रशासन
        • Samay Raina: समय रैना ने वरुण धवन को ‘बॉर्डर 2’ के लिए किया ट्रोल, एक्टर ने दिया करारा जवाब
        • विदेशी फिल्ममेकर ने पहली बार Vande Bharat में किया सफर, 8 घंटे बाद दिया ऐसा रिएक्शन
        • विजयानंद ट्रैवल्स ने वोल्वो को दिया अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर, बेड़े में शामिल होंगी 150 नई बस
        • Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं है…’, ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए कहे जाने पर भड़के सलमान खान
        • IND W vs PAK W: एशिया कप में आज भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
        • Deep Drive Podcast: The big picture on small cars
        • Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर, निफ्टी में उछाल पर बिकवाली का ट्रेंड रहेगा कायम
        • बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 18 जिलों के 6.65 लाख लोग प्रभावित
        • ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां जानिए थोड़ी-थोड़ी सेविंग्स से कैसे कर सकते हैं सोने में बड़ा निवेश
        • गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के बाद NPS से निकासी के नियमों में बदलाव
        • सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
        • Market This Week :उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लगातार चौथे हफ्ते गिरावट के साथ हुआ बंद, रुपये में जारी रही बढ़त
        • NSE IPO: SEBI से ग्रीन सिग्नल, सितंबर में ही लिस्टिंग; अब तक और क्या चला है पता
        • नवरात्रि में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री पर बैन! महाराष्ट्र में VHP का बड़ा फैसला
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स ट्रंप डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        12:31 pm, Sep 5, 2026
        temperature icon 30°C
        broken clouds
        69 %
        1005 mb
        11 mph
        Wind Gust: 14 mph
        Clouds: 78%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:25 pm
        Hourly Forecast
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/32°°C 0.2 mm 20% 11 mph 71% 1005 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        29°/30°°C 0.36 mm 36% 9 mph 75% 1004 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        28°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 85% 1005 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 87% 1005 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 90% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 90% 1004 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 8 mph 84% 1007 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 1 mm 100% 8 mph 72% 1006 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Nepal Flood Alert: नेपाल में फिर मंडराया
        Samay Raina: समय रैना ने वरुण धवन
        विदेशी फिल्ममेकर ने पहली बार Vande Bharat
        विजयानंद ट्रैवल्स ने वोल्वो को दिया अब
        Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं
        IND W vs PAK W: एशिया कप
        Deep Drive Podcast: The big picture on
        Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार