Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के
        सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा
        Market This Week :उतार-चढ़ाव के बीच बाजार
        NSE IPO: SEBI से ग्रीन सिग्नल, सितंबर में
        नवरात्रि में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की
        Teacher’s Day 2026: ‘आदर्श बाल विद्यालय’ से
        LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की
        Mirzapur The Movie Box Office Collection Day1:
        • Latest News
          गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के
          सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा
          Market This Week :उतार-चढ़ाव के बीच बाजार
          NSE IPO: SEBI से ग्रीन सिग्नल, सितंबर में
          नवरात्रि में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की
          Teacher’s Day 2026: ‘आदर्श बाल विद्यालय’ से
          LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की
          Mirzapur The Movie Box Office Collection Day1:
        Share Market

        Stocks to Watch : 12 अगस्त को 15 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

        Posted on August 11, 2026August 11, 2026 by admin

        Stocks to Watch : बुधवार 12 अगस्त को शेयर बाजार में कई स्टॉक्स खबरों के चलते फोकस में रहेंगे। कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार की दिशा पर असर डाल सकते हैं। वहीं, डिविडेंड, मैनेजमेंट बदलाव, नए सौदों और कारोबारी अपडेट से भी कुछ शेयरों में हलचल दिख सकती है। निवेशकों की नजर खासतौर पर इन 15 स्टॉक्स पर रहेगी।

        L&T

        इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी L&T अपना डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज बिजनेस Vyoma.AI को ट्रांसफर करेगी। इस सौदे की वैल्यू 1,400 करोड़ रुपये है। कंपनी का यह कदम बिजनेस री-स्ट्रक्चरिंग का हिस्सा है। इससे L&T अपने मुख्य कारोबार पर ज्यादा फोकस कर सकती है।

        Bata India

        फुटवियर कंपनी Bata India का जून तिमाही मुनाफा 23.1% बढ़कर 64 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 3.9% बढ़कर 979 करोड़ रुपये और EBITDA 2.6% बढ़कर 204 करोड़ रुपये हुआ। कंपनी ने 25 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

        PI Industries

        एग्रोकेमिकल कंपनी PI Industries का Q1 प्रदर्शन कमजोर रहा। कंसोलिडेटेड मुनाफा 39% घटकर 244.2 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल यह 400 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी के प्रॉफिट पर सालाना आधार पर काफी दबाव रहा।

        Linde India

        इंडस्ट्रियल गैस कंपनी Linde India का जून तिमाही मुनाफा 2.4% घटकर 104.6 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल यह 107.2 करोड़ रुपये था। कंपनी के मुनाफे में मामूली गिरावट दर्ज हुई।

        NBCC

        सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC India का जून तिमाही मुनाफा 17.2% बढ़कर 154.8 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, रेवेन्यू 6% घटकर 2,259.5 करोड़ रुपये रहा। यानी कम रेवेन्यू के बावजूद कंपनी ने मुनाफे में बढ़त दर्ज की।

        Manappuram Finance

        गोल्ड लोन कंपनी Manappuram Finance का जून तिमाही मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा। कंसोलिडेटेड मुनाफा 138 करोड़ रुपये से बढ़कर 585 करोड़ रुपये हो गया। NII भी बढ़कर 1,724 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने 1 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड और 1 लाख करोड़ रुपये तक फंड जुटाने को मंजूरी दी है।

        RHI Magnesita

        इंडस्ट्रियल मटेरियल कंपनी RHI Magnesita का Q1 प्रदर्शन मजबूत रहा। मुनाफा 35.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 64.6 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 1,014 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 138 करोड़ रुपये और मार्जिन 13.58% पहुंच गया।

        Godrej Consumer Products

        FMCG कंपनी Godrej Consumer Products में बड़ा मैनेजमेंट बदलाव हुआ है। MD और CEO सुधीर सितापति ने 11 अगस्त से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने आसिफ मालबारी को 12 अगस्त से पांच साल के लिए नया MD और CEO बनाया है।

        TBZ

        ज्वेलरी कंपनी TBZ के पहली तिमाही नतीजे मजबूत रहे। कंसोलिडेटेड मुनाफा 22.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 34 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 624 करोड़ रुपये से बढ़कर 841 करोड़ रुपये रहा। EBITDA भी बढ़कर 72.3 करोड़ रुपये हो गया।

        JSW Dulux

        पेंट कंपनी JSW Dulux के Q1 नतीजे कमजोर रहे। कंपनी का मुनाफा 91 करोड़ रुपये से घटकर 79.7 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू भी 993.1 करोड़ रुपये से घटकर 965 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 13.54% से घटकर 11.93% हो गया।

        Shilchar Tech

        इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट कंपनी Shilchar Tech के नतीजों में कमजोरी दिखी। स्टैंडअलोन मुनाफा 41.5 करोड़ रुपये से घटकर 20.9 करोड़ रुपये रह गया। आय भी 160 करोड़ रुपये से घटकर 135 करोड़ रुपये रही। यानी बिक्री और मुनाफे दोनों पर दबाव रहा।

        TD Power Systems

        पावर इक्विपमेंट कंपनी TD Power Systems का Q1 प्रदर्शन मजबूत रहा। कंसोलिडेटेड मुनाफा 50.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 86.3 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 640 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन भी 18.5% से बढ़कर 19% पहुंच गया।

        Piccadily Agro

        शुगर और डिस्टिलरी कंपनी Piccadily Agro के नतीजे अच्छे रहे। स्टैंडअलोन मुनाफा 18.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 21.8 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 229 करोड़ रुपये से बढ़कर 270 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन 16.75% से घटकर 16.32% हो गया।

        Sunflag Iron

        स्टील कंपनी Sunflag Iron के नतीजों में हल्का सुधार दिखा। स्टैंडअलोन मुनाफा 62 करोड़ रुपये से बढ़कर 64 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 1,010 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,070 करोड़ रुपये हुआ। EBITDA मार्जिन भी 10.80% से बढ़कर 11.06% हो गया।

        Prakash Industries

        स्टील कंपनी Prakash Industries के मुनाफे पर दबाव रहा। स्टैंडअलोन मुनाफा 91.4 करोड़ रुपये से घटकर 72 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, EBITDA 138 करोड़ रुपये से बढ़कर 140 करोड़ रुपये हुआ। EBITDA मार्जिन भी 13.3% से बढ़कर 14.28% पहुंच गया।

        ऑटो स्टॉक्स

        ऑटो सेक्टर की TVS Motor, Bajaj Auto, Hero MotoCorp, Ola Electric और Ather Energy फोकस में रह सकती हैं। सरकार ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए अतिरिक्त 1,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस इंसेंटिव की अवधि मार्च 2028 तक बढ़ाई गई है।

        तिमाही नतीजे

        AMD Industries, Apollo Hospitals Enterprise, Astral, Eureka Forbes, Gujarat Fluorochemicals और Grasim Industries के शेयरों पर नजर रहेगी। ये कंपनियां बुधवार को जून तिमाही के नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें खास तौर पर Grasim और Apollo Hospitals जैसे बड़े नाम बाजार के फोकस में रह सकते हैं।

        Bata India Q1 Results: फुटवियर कंपनी का मुनाफा 23% बढ़ा, ₹25 के डिविडेंड का ऐलान

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 10, AI, AMP, Ather Energy, Bajaj, Bajaj Auto, Bata India, Bata India Q1 Results, Bata India Share, EBITDA, finance, Godrej Consumer Share, Grasim Industries, Gujarat, Hero MotoCorp, India, Indian Stock Market, Keywords: Stocks to Watch, L&T, L&T Share, Manappuram Finance, Manappuram Finance Share, NBCC, NBCC Share, NII, Ola Electric, PI Industries Share, Q1 Results, results, RHI Magnesita Share, Stock Market Today, Stocks to watch, tvs motor, कारोबारी अपडेट, डिविडेंड, डेटा सेंटर, तिमाही नतीजे, नतीजे, निवेश, निवेशक, बाजार अपडेट, मनीकंट्रोल, रेवेन्यू, लोन, शेयर, शेयर बाजार, शेयरों पर नजर, स्टॉक्स टू वॉच
        Share Market

        Stocks to Watch: 14 जुलाई को फोकस में रहेंगे ये 18 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

        Posted on July 13, 2026July 13, 2026 by admin

        Stocks to Watch: मंगलवार, 14 जुलाई के कारोबार में कई बड़े शेयर फोकस में रहने वाले हैं। कुछ कंपनियों ने मजबूत तिमाही नतीजे जारी किए हैं, तो कुछ को बड़े ऑर्डर और अहम डील मिली हैं। वहीं, कई कंपनियों ने अधिग्रहण, साझेदारी और फंड जुटाने जैसे बड़े ऐलान किए हैं। ऐसे में इन 18 स्टॉक्स में दिनभर बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।

        HCLTech

        आईटी कंपनी HCLTech ने जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे दिए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 20.3% बढ़कर ₹4,624 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू भी 14% बढ़कर ₹34,579 करोड़ रहा। ये दोनों बाजार के अनुमान से ज्यादा रहे।

        ONGC, Oil India, IOC, BPCL और HPCL

        तेल और गैस सेक्टर की कंपनियों ONGC, Oil India, IOC, BPCL और HPCL के शेयरों पर भी मंगलवार को नजर रहेगी। इसकी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बयान है। अगर इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ता है, तो इन कंपनियों के शेयरों में भी हलचल देखने को मिल सकती है।

        Bharat Electronics (BEL)

        सरकारी डिफेंस कंपनी BEL को ₹572 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर 22 जून के बाद मिले हैं। कंपनी कम्युनिकेशन सिस्टम, एवियोनिक्स, EVM, टैंक सब-सिस्टम, बैटरियां, स्पेयर पार्ट्स और दूसरी रक्षा से जुड़ी चीजें सप्लाई करेगी।

        Grasim Industries

        आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी Grasim Industries बड़ा अधिग्रहण करने जा रही है। इसकी सब्सिडियरी Aditya Birla Renewables ने Shell से Sprng Energy खरीदने का समझौता किया है। इस डील की वैल्यू ₹17,200 करोड़ है।

        Biocon

        बायोटेक कंपनी Biocon में बड़ी ब्लॉक डील होने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, Mylan अपनी 5.64% हिस्सेदारी बेच सकती है। इस डील का फ्लोर प्राइस ₹378.50 प्रति शेयर रखा गया है, जो मौजूदा बाजार भाव से करीब 8% कम है।

        Tata Capital

        टाटा ग्रुप की Tata Capital ने केरल की Yogakshemam Loans में 88.6% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। इससे कंपनी गोल्ड लोन कारोबार में बड़ी एंट्री करेगी। इस डील के जरिए Tata Capital को करीब ₹708 करोड़ का लोन बुक, 162 शाखाएं और 32,000 से ज्यादा ग्राहक मिल जाएंगे।

        LTIMindtree

        आईटी कंपनी LTIMindtree ने AI स्टार्टअप Anthropic के साथ साझेदारी की है। इस समझौते का मकसद क्लाउड अपनाने की रफ्तार बढ़ाना और एंटरप्राइज AI सेवाओं का विस्तार करना है।

        Asian Paints

        पेंट कंपनी Asian Paints ने कहा है कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे माल की लागत बढ़ी है। खासकर कच्चे तेल से जुड़े रॉ मैटेरियल महंगे हुए हैं। बढ़ती लागत की भरपाई के लिए कंपनी ने अपने उत्पादों की कीमतों में करीब 12% की बढ़ोतरी की है।

        InterGlobe Aviation (IndiGo)

        एयरलाइन कंपनी IndiGo ने ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी ग्रुप Accor के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। अब IndiGo BluChip और Accor के लॉयल्टी प्रोग्राम के सदस्य फ्लाइट और होटल बुकिंग पर रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा और इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनियों का दावा है कि भारत में यह अपनी तरह की पहली एयरलाइन-होटल लॉयल्टी साझेदारी है।

        Timken India

        इंजीनियरिंग कंपनी Timken India को बेयरिंग कारोबार के लिए 4 BIS लाइसेंस मिले हैं। ये लाइसेंस भरूच और जमशेदपुर प्लांट के लिए दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इससे OEM, इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे रेगुलेटेड सेक्टरों को BIS प्रमाणित उत्पादों की सप्लाई और मजबूत होगी।

        Jindal Steel

        स्टील कंपनी Jindal Steel के CEO गौतम मल्होत्रा ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 15 जुलाई से प्रभावी होगा। कंपनी की 24 जुलाई को बोर्ड बैठक होनी है, जिसमें जून तिमाही के नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। फिलहाल नए CEO के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

        ICICI Prudential AMC

        एसेट मैनेजमेंट कंपनी ICICI Prudential AMC का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 23.1% बढ़ा है। कंपनी ने ₹965 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया। बेहतर आय की वजह से मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी हुई।

        State Bank of India (SBI)

        देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपनी लंदन शाखा के जरिए 20 करोड़ डॉलर के बॉन्ड जारी किए हैं। इन बॉन्ड्स को GIFT City के India INX पर लिस्ट किया जाएगा।

        Emcure Pharmaceuticals

        फार्मा कंपनी Emcure Pharmaceuticals अपनी सब्सिडियरी Gennova Biopharmaceuticals की बची हुई 12.05% हिस्सेदारी खरीदेगी। इस डील पर ₹231.87 करोड़ खर्च होंगे। इसके बाद Gennova पूरी तरह Emcure की कंपनी बन जाएगी।

        Container Corporation of India (CONCOR)

        सरकारी लॉजिस्टिक्स कंपनी CONCOR का कारोबार बढ़ा है। जून तिमाही में कंपनी के कंटेनर वॉल्यूम में 8.89% की बढ़ोतरी हुई। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और घरेलू कार्गो, दोनों सेगमेंट ने इसमें योगदान दिया।

        PDS Ltd

        फैशन सोर्सिंग कंपनी PDS Ltd ने फ्रांस की एक बड़ी सुपरमार्केट चेन के साथ लंबी अवधि की डील की है। इस समझौते के तहत कंपनी 5 देशों में टेक्सटाइल सोर्सिंग का काम संभालेगी।

        Poonawalla Fincorp

        एनबीएफसी कंपनी Poonawalla Fincorp ने ₹500 करोड़ तक के NCD जारी करने को मंजूरी दी है। ये बॉन्ड प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए जारी किए जाएंगे। हर NCD की फेस वैल्यू ₹1 लाख होगी।

        IFGL Refractories

        रिफ्रैक्टरी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी IFGL Refractories ने सऊदी अरब में नई सब्सिडियरी बनाई है। इसका नाम IFGL Monocon Saudi Company Limited है। कंपनी के मुताबिक, इसका रजिस्ट्रेशन 11 जुलाई 2026 को हुआ।

        BEL Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी ₹572 करोड़ के ऑर्डर मिले, शेयरों पर रहेगी नजर

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 2026, AI, Anthropic, asian paints, Bank of India, bel, BEL Share Price, Bharat Electronics, Biocon, BPCL, Container Corporation of India, Grasim Industries, HCLTech, hpcl, ICICI Prudential AMC, India, Indian Stock Market, indigo, InterGlobe Aviation, ioc, LTIMindtree, market updates, NCD, oil, oil india, ONGC, Q1 Results, sbi, share market today, share price, State Bank of India, Stock Market News, Stocks to watch, Tata Capital, Top Stocks Today, आज के शेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर, ईरान, कच्चे तेल की कीमत, ट्रंप, डिफेंस शेयर, डॉलर, डोनाल्ड ट्रंप, तिमाही नतीजे, तेल की कीमत, निवेश, निवेशक, ब्लॉक डील, भारत, मनीकंट्रोल, लंदन, शेयर बाजार, सऊदी अरब, स्टार्टअप, स्टॉक्स टू वॉच
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के बाद NPS से निकासी के नियमों में बदलाव
        • सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
        • Market This Week :उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लगातार चौथे हफ्ते गिरावट के साथ हुआ बंद, रुपये में जारी रही बढ़त
        • NSE IPO: SEBI से ग्रीन सिग्नल, सितंबर में ही लिस्टिंग; अब तक और क्या चला है पता
        • नवरात्रि में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री पर बैन! महाराष्ट्र में VHP का बड़ा फैसला
        • Teacher’s Day 2026: ‘आदर्श बाल विद्यालय’ से ‘एस्पिरेंट्स’ तक, ओटीटी की 10 ऐसी सीरीज जो बताती हैं बेहतरीन शिक्षक सिर्फ क्लासरूम में नहीं होते
        • LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
        • Mirzapur The Movie Box Office Collection Day1: ‘मिर्जापुर’ ने की बंपर ओपनिंग, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले ही दिन छापे 24 करोड़
        • Silver Price Today: 5 सितंबर को चांदी का ताजा भाव जारी, दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में जानें कीमत
        • Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में आज फिर बरसेंगे बादल, आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, IMD का येलो अलर्ट
        • पैरों से लिखकर 70 बच्चों को मुफ्त पढ़ाते हैं ये शिक्षक | Teacher Without Hands | Teachers Day
        • RE Himalayan 440 vs Yezdi Adventure: Price and specifications compared
        • IPOs This Week: 7 सितंबर से शुरू हफ्ते में प्राइमरी मार्केट में सुनामी, खुलेंगे 15 नए इश्यू; साथ में 9 लिस्टिंग
        • केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत
        • भारत-अमेरिका रिश्तों पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स ट्रंप डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        11:28 am, Sep 5, 2026
        temperature icon 30°C
        scattered clouds
        73 %
        1006 mb
        11 mph
        Wind Gust: 14 mph
        Clouds: 44%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:25 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0 mm 0% 11 mph 73% 1006 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/31°°C 0.2 mm 20% 11 mph 70% 1005 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        29°/30°°C 1 mm 100% 8 mph 75% 1004 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        28°/28°°C 0.2 mm 20% 6 mph 88% 1005 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 91% 1005 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 93% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 94% 1004 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 7 mph 84% 1006 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के
        सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा
        Market This Week :उतार-चढ़ाव के बीच बाजार
        NSE IPO: SEBI से ग्रीन सिग्नल, सितंबर में
        नवरात्रि में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की
        Teacher’s Day 2026: ‘आदर्श बाल विद्यालय’ से
        LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की
        Mirzapur The Movie Box Office Collection Day1:
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार