Kamika Ekadashi 2026 Date: द्विपुष्कर योग में मनाई जाएगी सावन की पहली एकादशी, जानें तारीख, विष्णु पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Kamika Ekadashi 2026 Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को भगवान विष्णु की कृपा पाने का सबसे सरल मार्ग माना जाता है। हिंदू कैलेंडर हर माह के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यह व्रत किया जाता है। कामिका एकादशी व्रत भी इनमें से एक है। कामिका एकादशी का व्रत सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस साल कामिका एकादशी व्रत में द्विपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। माना जाता है कि इस योग में श्रद्धापूर्वक श्रीहरि की पूजा करने से दोगुने पुण्य की प्राप्ति होती है। सावन, चातुर्मास का पहला महीना होने के कारण इसमें भगवान विष्णु की आराधना और तुलसी दल अर्पित करने का विशेष फल प्राप्त होता है।

कामिका एकादशी 2026 तारीख

सावन कृष्ण पक्ष एकादशी की तारीख 8 अगस्त 2026, दोपहर 01:59 बजे से लग रही है। इस तिथि का समापन 9 अगस्त 2026, सुबह 11:04 बजे। उदयातिथि के आधार पर कामिका एकादशी का व्रत रविवार, 9 अगस्त 2026 को किया जाएगा।

कामिका एकादशी 2026 मुहूर्त

कामिका एकादशी के दिन पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 07:27 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रात:काल 04:22 बजे से लेकर प्रात:काल 05:04 बजे तक है, वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:00 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक है। उस दिन शुभ-उत्तम मुहूर्त दोपहर 02:06 बजे से लेकर दोपहर 03:46 बजे तक है।

द्विपुष्कर योग में कामिका एकादशी व्रत

इस साल कामिका एकादशी के दिन द्विपुष्कर योग दिन में 11 बजकर 04 मिनट पर बनेगा और यह दोपहर में 02 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। द्विपुष्कर योग में आप जो भी दान, पुण्य, पूजा, पाठ आदि कर्म करते हैं, उसका दोगुना फल प्राप्त होता है।

इसके अलावा उस दिन हर्षण योग प्रात:काल से लेकर 10 अगस्त को मध्यरात्रि 2:04 बजे तक रहेगा, उसके बाद वज्र योग होगा। व्रत के दिन मृगशिरा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। उसके बाद से आर्द्रा नक्षत्र है।

कामिका एकादशी व्रत पारण समय

एकादशी व्रत का पारण अगले दिन द्वादशी तिथि में किया जाता है।

पारण की तारीख : सोमवार, 10 अगस्त 2026

पारण का शुभ समय : सुबह 05:47 बजे से सुबह 08:00 बजे तक

Sawan Shivratri 2026: सावन में कब मनाई जाएगी शिवरात्रि? जानिए सही तारीख, पूजा और जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

Honda XR300 L, XR300 Rally Launch Likely in November 2026

Honda XR300L at the unveil event

Honda has been steadily expanding its premium motorcycle portfolio in India and recently unveiled multiple new models across different segments. The brand is expected to launch the XR300 L and XR300 Rally in the Indian market in November 2026, marking the brand’s entry into the entry-level dual-sport and adventure motorcycle segment.

  1. Honda XR300 L and XR300 Rally are expected to launch in India in November 2026.
  2. XR300 L expected price: Rs 2.00 lakh and Rs 2.10 lakh (ex-showroom).
  3. XR300 Rally expected price: Rs 2.20 lakh to Rs 2.30 lakh (ex-showroom).
  4. Both bikes use the same 293.5cc engine.

The Honda XR300 L is expected to be priced between Rs 2.00 lakh and Rs 2.10 lakh (ex-showroom), while the more adventure-focused XR300 Rally could carry an expected price tag of Rs 2.20 lakh to Rs 2.30 lakh (ex-showroom).

While Honda has not officially confirmed the launch timeline or pricing, the two motorcycles are expected to cater to riders looking for capable yet accessible machines. The XR300 L gets a more traditional dual-sport setup, whereas the XR300 Rally features rally-inspired styling, a larger windscreen and Honda RoadSync smartphone connectivity.

The shared 293.5cc engine in these bikes indicates that both motorcycles are likely underpinned by the CB300F platform. Although Honda has not disclosed performance figures, the engine is expected to deliver approximately 24.5hp and 25.9Nm, in line with the CB300F.

Key features include long-travel suspension, a gas-charged Pro-Link rear monoshock, switchable dual-channel ABS and Honda Selectable Torque Control (HSTC). With their expected pricing, the two motorcycles could make a big impact on the adventure and dual sport motorcycle segments.

More details and specifications can be expected closer to the anticipated launch later this year.

Tata Motors July 2026 Sales: जुलाई 2026 में Tata Motors की PV बिक्री 59% बढ़ी, कंपनी ने की 63,760 यूनिट की सेल

Tata Motors July 2026 Sales: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने जुलाई 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल बिक्री सालाना आधार पर 59% बढ़कर 63,760 यूनिट हो गई है। बता दें कि ये नतीजे टाटा की पैसेंजर गाड़ियों की लगातार बनी हुई मांग को दिखाते हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक गाड़ियां एक बार फिर ग्रोथ को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

भारत की बात करें तो, जुलाई 2026 में घरेलू पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 62,611 यूनिट रही, जो पिछले साल इसी महीने की 39,521 यूनिट से 58% ज्यादा है। यह आंकड़ा जून 2026 की 62,076 घरेलू यूनिट से भी थोड़ा ज्यादा है, जिससे पता चलता है कि टाटा मोटर्स पूरे महीने अपनी रफ्तार बनाए रखने में कामयाब रही।

वहीं, टाटा मोटर्स के अंतरराष्ट्रीय कारोबार (एक्सपोर्ट) में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। जुलाई 2026 में कंपनी ने 1,149 यूनिट्स बेचीं, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह आंकड़ा 654 यूनिट्स था। जून 2026 की 1,007 यूनिट्स बिक्री के मुकाबले भी यह बेहतर प्रदर्शन रहा, जिससे पता चलता है कि विदेशी बाजारों में भी टाटा मोटर्स की पकड़ धीरे-धीरे मजबूत हो रही है।

एक महीने में बिकीं 15,217 इलेक्ट्रिक कारें

जुलाई महीने की सबसे खास बातों में से एक टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की परफॉर्मेंस रही। घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में EV की बिक्री 15,217 यूनिट तक पहुंच गई, जो जुलाई 2025 में हुई 7,124 यूनिट की बिक्री के मुकाबले 114% ज्यादा है। यह जून में भेजी गई 14,800 EV से भी ज्यादा थी, जो कंपनी के EV बिजनेस के लिए एक और महीने की बढ़त को दिखाता है।

बता दें कि टाटा मोटर्स के लिए यह एक अहम संकेत है, क्योंकि इससे पता चलता है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग न सिर्फ बनी हुई है, बल्कि ऐसी रफ्तार से बढ़ रही है जो कंपनी की पैसेंजर गाड़ियों से जुड़ी बड़ी स्ट्रैटेजी को सपोर्ट करती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई के ये आंकड़े जून की मजबूत परफॉर्मेंस के बाद आए हैं, जब टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने 63,083 यूनिट बेची थीं, जो पिछले साल के मुकाबले 69% ज्यादा थीं। उस महीने, कंपनी ने बताया था कि लोकल सप्लाई की दिक्कतों की वजह से Sierra SUV के प्रोडक्शन और डिलीवरी पर असर पड़ रहा था, जबकि इसकी बुकिंग की मांग मजबूत बनी हुई थी।

कंपनी ने कहा था कि दूसरी तिमाही से पार्ट्स की उपलब्धता सुधारने और डिलीवरी की रफ्तार बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि आने वाले समय में ग्राहकों तक गाड़ियों की पहुंच और बेहतर हो सके।

यह भी पढे़ं: Maruti Suzuki की जुलाई 2026 में 34% बढ़ी सेल, घरेलू बिक्री 2 लाख के पार पहुंची

CWG 2026 में भारत पर मेडल की बारिश, इंडियन बॉक्सर्स ने मचाया धमाल, जीत लिए पांच गोल्ड मेडल

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारत की झोली में कई मेडल आए हैं। भारतीय मुक्केबाजों ने फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। जैस्मिन लैम्बोरिया, प्रीति पवार, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस और अरुंधति चौधरी ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, पुरुष वर्ग में जदुमणि सिंह फाइनल में हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। आइए जानते हैं भारत ने अबतक कुल कितने मेडल जीत चुके हैं।

भारत ने जीते 5 गोल्ड

महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को एकतरफा मुकाबले में हराकर गोल्ड जीता। इसके बाद विश्व चैंपियन जैस्मिन लैम्बोरिया ने 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को मात दी। वहीं, 51 किलोग्राम वर्ग में साक्षी चौधरी ने इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को हराकर भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। 60 किलोग्राम वर्ग में प्रिया घनघस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा की मैरी अल-अहमदीह को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 60 किलोग्राम वर्ग में अरुंधति चौधरी ने इंग्लैंड की चैंटेल रीड को हराकर गोल्ड पर कब्जा किया है।

अरुंधति चौधरी का प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड की चैंटेल रीड पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा और पूरे मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखा। अंत में निर्णायकों ने सर्वसम्मति से 5-0 का फैसला अरुंधति चौधरी के पक्ष में सुनाया। इस शानदार जीत के साथ वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग की चैंपियन बन गईं।

प्रिया घनघस ने जीता गोल्ड

महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में प्रिया घनघस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा की मैरी अल-अहमदीह को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला काफी कड़ा रहा, लेकिन प्रिया ने संयम और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उनकी इस सफलता के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या चार हो गई।

साक्षी ने जीता गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की युवा मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को एकतरफा अंदाज में हराया और उनके लंबे समय से चले आ रहे जीत के सिलसिले को भी रोक दिया। पूरे टूर्नामेंट में साक्षी का प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने अपने सभी मुकाबले शानदार अंदाज में जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, पुरुष वर्ग के मुकाबले में जदुमणि सिंह का सामना ऑस्ट्रेलिया के जे डिक्सन से हुआ। मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन अंत में जदुमणि को हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

आज इन्हें भी मिला गोल्ड मेडल

साक्षी चौधरी की स्वर्णिम जीत से पहले भी भारत की महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके बाद 57 किलोग्राम वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लैम्बोरिया ने उत्तरी आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को मात देकर भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया। दोनों खिलाड़ियों की जीत ने भारतीय बॉक्सिंग टीम का शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

अब तक भारत ने जीता है 27 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 33 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें 10 गोल्ड, 15 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इन शानदार नतीजों की बदौलत भारत पदक तालिका में 5वें स्थान पर बना हुआ है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 142 पदकों के साथ शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 59 स्वर्ण, 34 रजत और 49 कांस्य पदक जीतकर पहले स्थान पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं : पुष्‍कर सिंह धामी

Chief Minister Pushkar Singh Dhami addressed Yuva Shakti Samvad conference

Chief Minister Pushkar Singh Dhami : गुरुकुल कांगड़ी में 'युवा शक्ति संवाद सम्मेलन' को संबोधित करते हुए उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा क्षमा, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसी भावना को आत्मसात करते हुए सदैव यह संदेश दिया है कि किसी भी भूल का उत्तर केवल कठोरता नहीं, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक मार्गदर्शन भी हो सकता है। प्रधानमंत्री जी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं।

ALSO READ: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ रुपए मंजूर

गुरुकुल कांगड़ी में 'युवा शक्ति संवाद सम्मेलन' को संबोधित करते हुए उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा क्षमा, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसी भावना को आत्मसात करते हुए सदैव यह संदेश दिया है कि किसी भी भूल का उत्तर केवल कठोरता नहीं, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक मार्गदर्शन भी हो सकता है।


प्रधानमंत्री जी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को भारत की युवा शक्ति की क्षमता और सामर्थ्य पर अटूट विश्वास है। युवाओं के सपनों को साकार करने, उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने में वे कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

ALSO READ: मुख्‍यमंत्री धामी ने 11 क्लीन फ्यूल वाहनों को दिखाई हरी झंडी, उत्तराखंड सरकार स्वच्छ परिवहन को दे रही बढ़ावा

यही विश्वास और युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सबसे बड़ी ताकत है। आज हमारे देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। यह नई सोच, नवाचार, तकनीक और उद्यमिता के साथ आगे बढ़ने वाली पीढ़ी है।

ALSO READ: सीएम धामी ने खटीमा में सुनी जनता की पीड़ा, दिव्यांगों और महिलाओं को मिला खास तोहफा

मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि देश को प्रधानमंत्री मोदी जी जैसा दूरदर्शी नेतृत्व मिला है। उन्होंने अनेक अवसरों पर युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने, गलतियों से सीखने और जीवन में नए अवसरों का लाभ उठाने का संदेश दिया है।

Sawan Shivratri 2026: सावन में कब मनाई जाएगी शिवरात्रि? जानिए सही तारीख, पूजा और जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

Sawan Shivratri 2026: सावन का महीना शुरू हो चुका है। भगवान शिव को समर्पित इस माह में कई प्रमुख व्रत और पर्व मनाए जाते हैं। इनमें से एक है शिवरात्रि का पर्व। यूं तो शिवरात्रि हिंदू कैलेंडर के हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आती है, लेकिन सावन के महीने में आने वाले शिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन श्रद्धालु कांवड़ में जल भरकर लाते हैं और अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

सावन शिवरात्रि, भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व मानी जाती है। यह श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन श्रद्धालु जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत और शिव पूजन करते हैं। इस दिन पूजा, व्रत और रुद्राभिषेक का फल कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से कई ग्रह दोष भी शांत होते हैं। आइए जानें इस साल सावन शिवरात्रि कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

सावन शिवरात्रि 2026 की तिथि व शुभ मुहूर्त

शिवरात्रि का पर्व सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 11 अगस्त 2026, सुबह 04:54 बजे से हो रहा है। सावन कृष्ण चतुर्दशी तिथि का समापन 12 अगस्त 2026, रात 01:52 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार, शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा।

निशिता काल पूजा मुहूर्त : 11 अगस्त की रात 12:05 बजे से 12:48 बजे तक

जलाभिषेक का समय : 11 अगस्त सुबह 04:54 बजे से लेकर 12 अगस्त रात 01:52 बजे तक

चार प्रहर की पूजा का समय

रात्रि में भगवान शिव की चार प्रहर की पूजा का विशेष महत्व है:

प्रथम प्रहर : शाम 07:04 बजे से रात 09:45 बजे तक

द्वितीय प्रहर : रात 09:45 बजे से रात 12:26 बजे तक

तृतीय प्रहर : रात 12:26 बजे से सुबह 03:07 बजे तक (12 अगस्त)

चतुर्थ प्रहर : सुबह 03:07 बजे से सुबह 05:49 बजे तक (12 अगस्त)

सावन 2026 शिवरात्रि पूजा सामग्री

जल, कच्चा दूध, दही, शहद, गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, सफेद फूल, फल और भस्म।

सावन 2026 शिवरात्रि पूजा विधि

  • प्रातः काल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें।
  • शिवलिंग का जल और पंचामृत से अभिषेक करें।
  • बेलपत्र, धतूरा और फल-फूल चढ़ाकर “ॐ नमः शिवाय” या महामृत्युंजय मंत्र का निरंतर जाप करें।
  • शिव आरती करें व प्रसाद वितरित करें।
  • शिवलिंग पर तुलसी पत्र, केतकी का फूल, सिंदूर या हल्दी अर्पित न करें।

Grahan In August 2026: गर्भवती महिलाएं अगस्त में इन बातों का रखें ध्यान, दो ग्रहण से बच्चे पर पड़ सकता है बुरा असर

‘आजादी सिर्फ मनमानी नहीं, जिम्मेदारी भी है’ लोकमान्य तिलक पुरस्कार समारोह में अजीत डोभाल का युवाओं को संदेश

शनिवार, 1 अगस्त को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिलक स्मारक ट्रस्ट की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार को डोभाल को प्रदान किया। वहीं, सम्मान समारोह के बाद डोभाल ने युवाओं से कहा कि वे आजादी को सिर्फ बिना किसी रोक-टोक के कुछ भी करने की क्षमता के तौर पर न देखें, बल्कि इसे एक जिम्मेदारी समझें। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से आजादी की लड़ाई लड़ने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के राष्ट्र-निर्माण के आदर्शों को अपनाने की अपील की।

डोभाल ने कहा, तिलक की विरासत को समझने के लिए उस दौर की कठोर सच्चाइयों को जानना जरूरी है जिसमें वे रहते थे। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी आज़ाद भारत में पली-बढ़ी है और शायद उन मुश्किलों, दमन और पाबंदियों की कल्पना भी न कर पाए जो आजादी की लड़ाई लड़ने वाले नेताओं को झेलनी पड़ी थीं।

उन्होंने कहा कि देश के लिए तिलक का विजन आज भी प्रासंगिक है। डोभाल ने युवाओं से उनके विचारों को समझने और देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “लोकमान्य तिलक के जीवन और उनके व्यक्तित्व की गहराई को सही मायने में समझने के लिए उस दौर की परिस्थितियों, चुनौतियों और कठिनाइयों को समझना जरूरी है। उस समय की परेशानियों और हालात की कल्पना करना आज हमारे लिए, खासकर युवाओं के लिए, काफी मुश्किल हो सकता है।”

डोभाल ने आजादी को बिना किसी रोक-टोक वाली निजी पसंद समझने के खिलाफ भी आगाह किया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आज के युवा उन आजादियों को मामूली समझें जिनका वे फायदा उठा रहे हैं, और उन कुर्बानियों को न पहचानें जिनकी वजह से ये आजादियां मुमकिन हो पाई हैं। डोभाल के अनुसार, आजादी का मतलब सिर्फ व्यक्तिगत अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारियां भी हैं।

उन्होंने कहा, “आज के युवा शायद यह सोचें कि भारत हमेशा से ऐसा ही रहा है, या वे आजादी का मतलब सिर्फ अपनी मर्जी का काम करना समझ बैठें हैं। लेकिन आजादी का असली मतलब यह नहीं है।”

NSA अजीत डोभाल ने युवाओं से भारत के विकास में बड़ी भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि देश अपने इतिहास के एक अहम दौर से गुजर रहा है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं से ऊपर देशहित को रखें और एक मजबूत भारत बनाने के लिए मिलकर कोशिश करें। उन्होंने मौजूदा समय को एक दुर्लभ मौका बताया जिसे बर्बाद नहीं करना चाहिए।

बता दें कि उनकी ये बातें ऐसे समय में आई हैं जब देश ने NEET पेपर लीक समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों जैसे मुद्दों पर छात्रों के बड़े विरोध-प्रदर्शन देखे हैं। जहां, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोकतांत्रिक आजादी में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग करने का अधिकार भी शामिल है, वहीं डोभाल ने जिम्मेदारी के साथ आजादी का इस्तेमाल करने और सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र-निर्माण को केंद्र में रखने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार क्यों है खास? अजीत डोभाल को मिला सम्मान, जानिए इसका पूरा इतिहास

Grahan In August 2026: गर्भवती महिलाएं अगस्त में इन बातों का रखें ध्यान, दो ग्रहण से बच्चे पर पड़ सकता है बुरा असर

Grahan In August 2026: सूर्य और चंद्र ग्रहण दुर्लभ लेकिन सामान्य खगोलीय घटनाए हैं। हर साल दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण लगते हैं। साल 2026 के पहले सूर्य और चंद्र ग्रहण लग चुके हैं और अब अगस्त के महीने में दूसरे और आखिरी सूर्य-चंद्र ग्रहण लगेंगे। यह दिलचस्प आसमानी घटना में खगोलय नजरिए से काफी लोगों की रुचि होती है। लेकिन हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण गहरे धार्मिक और ज्योतिषीय प्रभाव होते हैं। इस समय में ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण सभी 12 राशियों के जातक प्रभावित होते हैं।

हिंदू धर्म में ग्रहण काल को अशुभ समय माना गया है। इसलिए, ग्रहण काल के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं और लोग मंत्र जाप या आध्याम्तिक साधना करते हैं। माना जाता है कि, ग्रहण काल के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर अधिक सावधानी बरतनी चाहिए अन्यथा होने वाले बच्चे पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण से पहले खुद को सुरक्षित करने के लिए तैयार कर लेनी चाहिए। आइए जानें अगस्त 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेंगे और उनसे कैसे करें बचाव?

12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण

ज्योतिषियों के अनुसार, अगस्त महीने में साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 तारीख को लगेगा। भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण

अगस्त में साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह 28 अगस्त को सुबह 6:53 बजे शुरू होकर दोपहर 12:31 बजे तक प्रभावी होगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा।

गर्भवती महिलाएं रखें इन 5 बातों का ध्यान

  • ग्रहण के दौरान घर के अनावश्यक कार्य न करें और घर की सभी खिड़कियां-दरवाजे बंद रखना उचित रहेगा।
  • ग्रहण के समय अनावश्यक यात्रा न करें और खुले आसमान के नीचे जाने से बचें।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में भोजन करने और रसोई से जुड़े कार्यों से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं भूलकर भी सुई, कैंची या किसी भी नुकीली वस्तु का प्रयोग न करें। यह अशुभ होता है।
  • ग्रहण के दौरान सोने की बजाय भगवान का ध्यान, मंत्र जाप करना चाहिए। इसके सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

Sawan 2026 Somvaar Upay: शादी की उम्र निकल रही है पर नहीं बज रही शहनाई, ये उपाय पूरी करेगा मनोकामना

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google का ये दमदार फोन, Tensor G6 चिप और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

Google Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त, 2026 को ग्लोबल मार्केट में आने के लिए तैयार है। उम्मीद है कि इस लाइनअप में चार डिवाइस होंगे: Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold। बेस वेरिएंट (Google Pixel 11) की बात करें तो इसे लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं और फोन के बारे में आ रही अफवाहों से पता चलता है कि यह दमदार हो सकता है।

अगर आप Google Pixel 11 के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं, तो आप सही जगह पर हैं। यहां हमने इस हैंडसेट के बारे में सभी उपलब्ध जानकारी दी है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि नए Pixel 11 मॉडल की कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। इसकी बड़ी वजह बाजार में चल रही चिप की कमी (Chip Crisis) को माना जा रहा है। हालांकि, Google ने अभी तक कीमत या फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Google Pixel 11 का कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स

Google Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसके अलावा, फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकेगा। कहा जा रहा है कि इस फोन में Google Tensor G6 प्रोसेसर और 8GB RAM होगी।

वहीं, लीक से यह भी पता चलता है कि इस बार डिवाइस में कम से कम 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा, लॉन्च के समय, हमें कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट भी देखने को मिल सकते हैं। फोन में पिछले मॉडल की तुलना में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी हो सकता है।

भारत में Google Pixel 11 की कीमत

कीमत की बात करें तो, Google Pixel 11 की कीमत निश्चित रूप से इसके पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा होगी। इस बारे में अटकलें हैं कि 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला यह डिवाइस भारतीय बाजार में लगभग ₹83,999 की कीमत पर उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: Google Pay-PhonePe पर UPI Autopay कैसे करें सेट? यहां देखें पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप

Maruti Suzuki की जुलाई 2026 में 34% बढ़ी सेल, घरेलू बिक्री 2 लाख के पार पहुंची

Maruti Suzuki July 2026 Sales: Maruti Suzuki India ने जुलाई 2026 में बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 33.7% बढ़कर 2,41,421 यूनिट रही। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि घरेलू बिक्री पहली बार 2 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई और 2,00,123 यूनिट्स के साथ अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की घरेलू बिक्री में पैसेंजर गाड़ियां, हल्के कमर्शियल वाहन और दूसरी OEM कंपनियों को की गई सप्लाई शामिल थी। Maruti Suzuki ने कुल घरेलू बिक्री 211,365 यूनिट दर्ज की, जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 148,781 यूनिट था। वहीं, दूसरी ओर OEM कंपनियों की बिक्री बढ़कर 11,242 यूनिट हो गई, जबकि एक्सपोर्ट थोड़ा घटकर 30,056 यूनिट रह गया, जो एक साल पहले 31,745 यूनिट था।

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी कंपनी की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। घरेलू बाजार में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री बढ़कर 1,96,203 यूनिट्स हो गई, जो जुलाई 2025 में 1,37,776 यूनिट्स थी। इस ग्रोथ में कॉम्पैक्ट और मिड-साइज कारों का सबसे बड़ा योगदान रहा। Baleno, Swift, Dzire और WagonR जैसे लोकप्रिय मॉडल्स की कुल 90,822 यूनिट्स बिकीं।

कंपनी के महीने के परफॉर्मेंस में यूटिलिटी गाड़ियों ने भी अहम भूमिका निभाई। SUV और यूटिलिटी सेगमेंट – जिसमें Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara, Jimny और XL6 जैसी गाड़ियां शामिल हैं – की बिक्री 78,851 यूनिट रही, जो एक साल पहले 52,773 यूनिट थी।

यह भी पढ़ें: Ather ला रहा है बड़ा धमाका! सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर 29 अगस्त को होगा लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत