UPI : क्या यूपीआई से पेमेंट करना अब महंगा हो जाएगा? जानें अपने हर सवाल का जवाब

यूपीआई पेमेंट से जुड़ी कई खबरें आपने देखी होगी। इसकी वजह इससे जुड़े नियमों में कुछ बदलाव है। इन खबरों को देख पेमेंट के लिए रोजाना यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले कुछ लोग चिंतित हैं। उन्हें लगता है कि यूपीआई से पेमेंट करना अब महंगा हो जाएगा। क्या सच में ऐसा होने जा रहा है? आइए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए पेमेंट की सुविधा पूरी तरह से फ्री रहेगी। पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने 7 अगस्त को यह साफ कर दिया था। उसने कहा था कि यूपीआई कंज्यूमर्स के लिए फ्री बना बना रहेगा। साथ ही छोटे दुकानदारों को भी यूपीआई से से पेमेंट लेने पर कोई फीस नहीं चुकानी होगी।

अब सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले यूपीआई पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe के सीईओ समीर निगम ने भी यह बात साफ कर दी है। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया ऐप X पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि यूपीआई पेमेंट्स कंज्यूमर्स के लिए फ्री बना रहेगा। दरअसल, लोकसभा में नया टैक्स अमेंडमेंट बिल पारित होने के बाद इस बारे में कनफ्यूजन बढ़ा है।

कुछ खास यूपीआई ट्रांजेक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) का प्रस्ताव है। इससे कंज्यूमर्स के बीच कनफ्यूजन बढ़ा है। कई कंज्यूमर्स को लगता है कि उब यूपीआई से पेमेंट करने पर उन्हें फीस चुकानी होगी। हालांकि, पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट की है। उसने कहा है कि अगर कहीं मर्चेंट सर्विस चार्ज लगता है तो यह मर्चेंट्स और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच का अरेंजमेंट है। इसका मतलब यह नहीं है कि कंज्यूमर्स को डिजिटल पेमेंट के लिए कोई चार्ज देना होगा।

PCI ने यह भी साफ किया है कि अगर कोई चार्ज लगने वाला होगा तो उसका पेमेंट कमर्शियल अरेंजमेंट के तहत मर्चेंट को करना होगा। यह चार्ज कंज्यूमर्स यानी यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले आम आदमी से नहीं लिया जाएगा। दरअसल, टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026 के तहत इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के कुछ खास तरीकों पर एमडीआर लगाने का अधिकार सरकार को मिल गया है।

इस बिल के तहत 2,000 रुपये के कुछ खास बिजनेस-डायरेक्टेड यूपीआई ट्रांजेक्शंस पर 0.25 से 0.4 फीसदी चार्ज लगाने का प्रस्ताव है। लेकिन, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को होने वाला पेमेंट इस लेवी के दायरे में नहीं आएगा। इसका मतलब है कि प्रस्तावित फ्रेमवर्क कुछ ट्रांजेक्शंस के लिए मर्चेंट या बिजनेसेज के लिए है।

मर्चें डिस्काउंट रेट (MDR) एक तरह की फीस है, जो डिजिटल पेमेंट से जुड़ी है। आम तौर पर यह फीस मर्चेंट उन कंपनियों को चुकाता है जो ट्रांजेक्शन की प्रोसेसिंग में शामिल होती हैं। जहां तक यूपीआई की बात है तो अभी तक ज्यादातर ट्रांजेक्शंस बगैर एमडीआर के होते रहे हैं। इसका मतलब है कि इनमें मर्चेंट्स को कोई फीस नहीं चुकानी पड़ी है। इस ईकोसिस्टम पर आने वाले खर्च का बोझ बैंक, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर और दूसरे पार्टिसिपेंट्स उठाते आ रहे हैं।

महिला आरक्षण पर राहुल गांधी का रिजिजू को जवाब, बोले- 2023 का कानून बिना शर्त लागू करें

kiren rijiju and rahul gandhi on women reservation

राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि तीन साल बाद भी कानून लागू क्यों नहीं हुआ और इसे परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है। ALSO READ: IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्रों को मंत्र, ‘जिंदगी की परीक्षा में सब आउट ऑफ सिलेबस’, चुनौतियों से मत घबराना
 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि रिजिजू जी, संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते आपसे बेहतर यह कौन जानता होगा – महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, कांग्रेस के पूर्ण समर्थन के साथ। सवाल यह है कि तीन साल बाद भी वह लागू क्यों नहीं हुआ और अब आप उसे परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते हैं? 2023 का क़ानून लागू कीजिए। बिना किसी शर्त के। ALSO READ: 'क्या हम Gen Z की नब्ज नहीं पकड़ पाए?' राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर शशि थरूर का बड़ा बयान

 

राहुल के किस बयान ने रिजिजू को दी उम्मीद?

इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी द्वारा महिलाओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात किए जाने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को महिला आरक्षण विधेयक का बिना शर्त समर्थन करने की चुनौती दी थी। राहुल गांधी ने अपने वीडियो में कहा था कि देश की राजनीति का मकसद 'लोगों को यह समझाना होना चाहिए कि महिलाओं की अभिव्यक्ति के बिना हमारा देश अधूरा और पिछड़ा हुआ है। रिजिजू ने राहुल गांधी के इस बयान को कांग्रेस की ओर से एक सकारात्मक संदेश बताया।

 

राहुल गांधी के बयान पर रिजिजू ने क्या प्रतिक्रिया दी?

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की ओर से एक सकारात्मक संदेश लगता है। राहुल गांधी जी की महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव साफ दिख रहा है। अब, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का बिना शर्त समर्थन करेगी।

 

गौरतलब है कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया है, लेकिन वे परिसीमन की प्रक्रिया का विरोध करते रहे हैं।

Lamborghini Revuelto Miura 60 celebrates brand’s seminal supercar

Lamborghini Revuelto Miura 60 Homage

Lamborghini has unveiled the Revuelto Miura 60 Homage, a limited-run edition of its flagship plug-in hybrid supercar created to commemorate the 60th anniversary of the legendary Miura – widely considered to be the genesis of the supercar formula. Developed by Lamborghini’s Ad Personam personalisation division in collaboration with Centro Stile, the Revuelto Miura 60 Homage is limited to 99 units worldwide and will make its public debut at the 2026 Monterey Car Week.

Lamborghini Revuelto Miura 60 Homage exterior and interior

Many of the Miura’s signature design cues have been incorporated into the Revuelto Miura 60 Homage, including nine heritage-inspired exterior colours: Arancio, Bianco Monocerus, Blu Notte, Blu Tahiti, Giallo, Nero Noctis, Rosso Arancio, Verde Metallic, and Verde Scandal.

There are also two exclusive liveries inspired by classic Miura specifications, specifically Oro Elios accents with gloss gold-coloured wheels, and Grigio Nimbus detailing paired with matte titanium-finished wheels. Owners of original Miuras can even work with Lamborghini’s Ad Personam division to recreate their classic car’s original colour combination on the new Revuelto.

Additional styling revisions include Miura-inspired lower-body graphics, a discreet ‘Miura 60’ logo integrated into the side graphics, a gloss black Lamborghini wordmark at the rear, black brake calipers, and a matte black finish for the exhaust tips.

Inside, the retro theme continues with tan leather upholstery, classic ‘cannelloni’ seat stitching inspired by that of the Miura, and ‘Miura 60’ embroidery between the seats. Every example also receives a ‘Miura 60° – Serie Speciale 1 di 99’ carbonfibre plaque, identifying it as one of the 99 produced.

Lamborghini Revuelto Miura 60 Homage powertrain

Mechanically, the Revuelto Miura 60 Homage remains identical to the standard version, which means it’s powered by a 6.5-litre naturally aspirated V12 paired with three electric motors, producing a combined 1,015hp and 807Nm. Power is sent to all four wheels via an 8-speed dual-clutch automatic, enabling a claimed 0-100kph sprint in 2.5 seconds and a top speed north of 350kph.

Lamborghini has not announced pricing for the Revuelto Miura 60 Homage. However, the special edition is expected to command a significant premium over the standard Revuelto, which is priced at Rs 8.89 crore (ex-showroom) in India, before options.

‘देश को आपकी जरूरत है…’, CJP प्रोटेस्ट के बाद PM मोदी का Gen Z को बड़ा संदेश

PM Modi: नई दिल्ली में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के युवाओं की क्षमता और ताकत पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को युवा पीढ़ी की जरूरत है। बता दें कि पीएम मोदी ने यह बात दिल्ली स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के वार्षिक दीक्षांत समारोह में कही।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में छात्रों से कहा, “हमें आप पर भरोसा है, और देश को आपकी जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि हर पीढ़ी की देश के प्रति जिम्मेदारी होती है और युवाओं के लक्ष्यों में देश का सर्वांगीण विकास शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा, “आप सभी जानते हैं कि हर पीढ़ी को अपने समय की खास चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है… अगले 30 से 35 सालों में आप जो कुछ भी करेंगे, उसका असर ‘विकसित भारत’ की ओर हमारे सफर पर पड़ेगा। इसलिए, आपके हर फैसले का आधार यह भी होना चाहिए कि इससे देश को क्या फायदा होगा? इससे देश की कौन-सी जरूरतें पूरी होंगी?”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज की तेजी से बदलती दुनिया में टेक्नोलॉजी अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग इन बदलावों के हिसाब से खुद को ढाल लेंगे, वे “आखिरकार जीतेंगे”।

उन्होंने कहा, “…ग्लोबल स्ट्रैटेजिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। ग्लोबल पावर बैलेंस हर पल बदल रहा है, और इसकी मुख्य वजह टेक्नोलॉजी में हो रही तेजी से तरक्की है। कोई भी पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि अगले 20 या 30 सालों में दुनिया कैसी दिखेगी… दुनिया, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और प्रोफेशन, सभी में बदलाव आएंगे। लेकिन इन सबके बीच एक बात याद रखें: जो लोग सीखते रहेंगे, वे ही सफल होंगे।”

प्रधानमंत्री के संबोधन में Gen Z की झलक

स्काईरूट के विक्रम-1 रॉकेट के सफल लॉन्च का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार ने युवाओं को अपना योगदान देने के लिए कई रास्ते खोले हैं।

उन्होंने कहा, “हमने ऐसे कई रास्ते खोले हैं जिनसे हमारे युवा योगदान दे सकते हैं। नए सेक्टर खुले हैं। मैंने पहले भी स्पेस सेक्टर के बारे में बात की थी। आज वही स्पेस सेक्टर हमारे युवाओं के लिए आसमान की ऊंचाइयों को छूने का जरिया बन गया है।”

अपने संबोधन में Gen Z वाली बात जोड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा: “आज हमारे युवा कह रहे हैं, ‘अपने परिवार में रॉकेट बनाने वाला मैं पहला व्यक्ति हूं’। आज हमारे युवा रॉकेट लॉन्च कर रहे हैं।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश का ड्रोन सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है। आज ड्रोन का इस्तेमाल सिर्फ तकनीक के तौर पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर दवाइयां पहुंचाने जैसे जरूरी कामों में भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल से युवाओं के लिए नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं और यह सेक्टर आने वाले समय में देश की तरक्की में अहम भूमिका निभा सकता है।

बता दें कि पीएम मोदी का यह संबोधन ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में NEET-UG 2026 से जुड़े पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इस विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढे़ं: भारत के उत्पादों पर 100 फीसदी अमेरिकी टैरिफ का खतरा, सीनेट में रूस सैंक्शन बिल पारित, जानिए क्या है पूरा मामला

Siddhant Chaturvedi: सिद्धांत चतुर्वेदी ने खरीदा 12.63 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट, कुछ वीक पहले भी 13.91 करोड़ की प्रॉर्पटी में कर चुके हैं इनवेस्ट

Siddhant Chaturvedi: खबरों के मुताबिक सिद्धांत चतुर्वेदी ने मुंबई में अपनी प्रॉपर्टी के कलेक्शन में एक और लग्ज़री अपार्टमेंट शामिल किया है। यह खरीदारी उन्होंने अपनी मां के साथ एक और महंगी चीज़ खरीदने के कुछ हफ़्ते बाद ही की है।

रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म ‘लियासेस फोरस’ (Liases Foras) को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, सिद्धांत और उनकी मां मीनल लक्ष्मण चतुर्वेदी ने मुंबई के विले पार्ले वेस्ट में 12.63 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। यह डील 31 जुलाई, 2026 को रजिस्टर हुई थी।

यह अपार्टमेंट विले पार्ले वेस्ट में 10 N S रोड पर स्थित ‘नमो कृष्णा’ नाम की एक रिहायशी इमारत की सातवीं मंज़िल पर है। इस घर का RERA कारपेट एरिया 1,640.63 स्क्वायर फ़ीट है, जबकि इसका कुल एरिया 1,804.67 स्क्वायर फ़ीट है। इस प्रॉपर्टी के साथ ऑटोमैटिक रोबोटिक कार पार्किंग की सुविधा भी मिलती है। सिद्धांत और मीनल ने यह अपार्टमेंट रेलकॉन इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड से खरीदा और स्टैम्प ड्यूटी के तौर पर 75.76 लाख रुपये का भुगतान किया।

इस हालिया खरीद की दिलचस्प बात यह है कि ‘गली बॉय’ एक्टर ने कुछ हफ़्ते पहले ही इसी इमारत में एक और अपार्टमेंट खरीदा था। 19 जून, 2026 को एक्टर और उनकी माँ ने 13.91 करोड़ रुपये में छठी मंज़िल पर एक अपार्टमेंट खरीदा। इस प्रॉपर्टी का कारपेट एरिया 2,173.87 स्क्वायर फ़ीट और बिल्ट-अप एरिया 222.24 स्क्वायर मीटर है। इसे सुचिता रमेश देवरा से ‘एग्रीमेंट फ़ॉर सेल’ (बिक्री के समझौते) के ज़रिए खरीदा गया था।

इस नई खरीद के साथ, सिद्धांत और उनकी मां ने दो महीने से भी कम समय में एक ही बिल्डिंग में दो अपार्टमेंट पर 26.5 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च कर दिए हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ने सबसे पहले अमेज़न प्राइम वीडियो सीरीज़ ‘इनसाइड एज’ (2017–19) में एक टीनएज क्रिकेटर का रोल निभाया था।

इसके बाद उन्होंने म्यूज़िकल ड्रामा ‘गली बॉय’ (2019) में एक स्ट्रीट रैपर के सपोर्टिंग रोल के साथ फ़िल्मों में कदम रखा। अगले कुछ सालों में, चतुर्वेदी ने लीड रोल करने शुरू किए। कमर्शियल तौर पर कुछ मुश्किल दौर के बाद, उन्हें रोमांटिक ड्रामा ‘गहराइयां’ (2022) और ‘खो गए हम कहां’ (2023) जैसी स्ट्रीमिंग फ़िल्मों से सफलता मिली।

NEET UG Counselling 2026: पहले राउंड की काउंसलिंग शुरू, 13 अगस्त तक भर सकते हैं अपनी प्राथमिकता

NEET UG Counselling 2026: नीटी यूजी परीक्षा में सफल छात्रों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का पहला राउंड शुरू हो गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस शुरू कर दिया है। कैंडिडेट अब आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स सबमिट कर सकते हैं। चॉइस फिलिंग पूरी करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त, 2026 सुबह 11 बजे तक है। कैंडिडेट को अपनी प्राथमिकता लिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए क्योंकि काउंसलिंग के दौरान सबमिट की गई चॉइस सीट अलॉटमेंट में अहम भूमिका निभाएंगी। एमसीसी, नीट यूजी स्कोर और लागू प्रवेश नियमों के आधार पर मेडिकल कोर्स के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा।

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 चॉइस फिलिंग डेट्स

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 शेड्यूल के अनुसार, चॉइस फिलिंग 7 अगस्त को शाम 4 बजे शुरू हुई। कैंडिडेट 13 अगस्त तक अपनी पसंद जोड़ या बदल सकते हैं। नीचे चॉइस भरने की जरूरी तारीखें देखें :

चॉइस भरना शुरू : 7 अगस्त, शाम 4 बजे

चॉइस लॉक करना शुरू : 12 अगस्त, शाम 4 बजे

चॉइस भरना/लॉक करना खत्म : 13 अगस्त, सुबह 11 बजे

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 चॉइस भरना कैसे पूरा करें?

  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • यूजी मेडिकल टैब पर क्लिक करें।
  • ज़रूरी क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • कैंडिडेट डैशबोर्ड पर चॉइस-फिलिंग सेक्शन खोलें।
  • उपलब्ध कॉलेज और कोर्स देखें।
  • पसंद के हिसाब से चॉइस चुनें और अरेंज करें।
  • सभी चॉइस रिव्यू करें और पसंद सेव करें।
  • लॉकिंग विंडो खुलने के बाद फाइनल चॉइस लॉक करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए सबमिट की गई चॉइस डाउनलोड या प्रिंट करें।

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट, नीट यूजी रैंक, सबमिट की गई चॉइस, सीट की उपलब्धता और लागू रिज़र्वेशन नियमों जैसे फैक्टर पर आधारित होगा। इसलिए, स्टूडेंट्स को रैंडम तरीके से कॉलेज चुनने के बजाय एक बैलेंस्ड प्रेफरेंस लिस्ट बनानी चाहिए।

LU BTech AI admission 2026: लखनऊ यूनिवर्सिटी में 12वीं के नंबरों के आधार पर बीटेक की इस ब्रांच में मिल रहा प्रवेश, जानें आवेदन की लास्ट डेट

NEET UG Counselling 2026: 12 अगस्त तक खुला रहेगा रीसेट का विकल्प, नीट यूजी काउंसलिंग में गलती सुधारने का मौका

NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 के लिए पंजीकरण रीसेट का विकल्प एक्टिवेट कर दिया है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों की मदद के लिए शुरू की गई है, जिन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करते समय गलती से गलत जानकारी डाल दी हो या गलत ऑप्शन चुन लिए हों।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, योग्य उम्मीदवार अनलॉक/री-सेट रजिस्ट्रेशन विकल्प का इस्तेमाल करके अपनी पंजीकरण डिटेल्स ठीक कर सकते हैं। यह सुधार विंडो 12 अगस्त, 2026 को सुबह 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी। कैंडिडेट्स को यह भी सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी ताजा घोषणा और अपडेट के लिए नियमित एमसीसी वेबसाइट देखते रहें।

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1: जरूरी तारीखें

रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट: 5 अगस्त से 12 अगस्त, 2026 (दोपहर 03:00 बजे तक)

पेमेंट की सुविधा बंद होने की तारीख: 12 अगस्त, 2026 (शाम 06:00 बजे)

चॉइस फिलिंग: 6 अगस्त से 13 अगस्त, 2026 (सुबह 11:00 बजे तक)

चॉइस लॉकिंग: 11 अगस्त (शाम 4:00 बजे) से 13 अगस्त (सुबह 11:00 बजे)

सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग: 13 अगस्त से 16 अगस्त, 2026

राउंड 1 रिजल्ट: 17 अगस्त, 2026

रिपोर्टिंग/जॉइनिंग: 18 अगस्त से 22 अगस्त, 2026

इंस्टीट्यूट द्वारा जॉइन किए गए कैंडिडेट का वेरिफिकेशन: 23 अगस्त, 2026

रजिस्ट्रेशन रीसेट सुविधा का इस्तेमाल कौन कर सकता है?

  • रजिस्ट्रेशन रीसेट ऑप्शन उन कैंडिडेट्स के लिए है जिन्होंने:
  • रजिस्टर करते समय गलत जानकारी दी हो।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान गलत ऑप्शन चुने हों।
  • राउंड 1 की डेडलाइन से पहले अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स ठीक करनी हों।

एमसीसी ने सभी उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी है कि वे आगे के किसी भी नोटिफिकेशन, बदले हुए शेड्यूल या काउंसलिंग से जुड़ी घोषणाओं के लिए रेगुलर ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें। जिन कैंडिडेट्स को अपने राउंड 1 रजिस्ट्रेशन में सुधार चाहिए, उन्हें 12 अगस्त, 2026 को सुबह 11 बजे से पहले रीसेट सुविधा का इस्तेमाल करना चाहिए।

माता–पिता को वेक्सीन के रखरखाव से जूझते देखकर आया आइडिया, 3 किशोरों ने नमक से चलने वाला फ्रिज बनाकर जीता 12500 डॉलर का इनाम

Dhoot Transmission IPO: एंकर इनवेस्टर्स से मिले ₹918 करोड़, 10 अगस्त से खुलेगा इश्यू; ग्रे मार्केट में अभी से भागा शेयर

धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड का ₹3,066.89 करोड़ का IPO 10 अगस्त को खुलने जा रहा है। इससे पहले एंकर बुक में कंपनी ने ₹918.3 करोड़ जुटाए हैं। BSE की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक सर्कुलर के अनुसार, कंपनी ने 72 एंकर इनवेस्टर्स को ₹871 प्रति शेयर के भाव पर 1.05 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयर अलॉट किए। घरेलू म्यूचुअल फंड्स का हिस्सा सबसे बड़ा रहा। 12 फंड हाउसेज ने 46 स्कीमों के जरिए निवेश किया। उन्हें 64.59 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए गए।

एंकर बुक में कई घरेलू और ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने हिस्सा लिया। इनमें SBI म्यूचुअल फंड (MF), ICICI प्रूडेंशियल MF, HDFC MF, ICICI प्रूडेंशियल AMC, निप्पॉन इंडिया MF, फ्रैंकलिन टेंप्लेटन, टाटा MF, इनवेस्को MF, HSBC MF, PGIM इंडिया MF, सुंदरम MF, व्हाइटओक, अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, ब्लैकरॉक, एक्सिस MF, मिरे एसेट, अमंडी फंड्स, आलियांज ग्लोबल इनवेस्टर्स, गवर्नमेंट पेंशन फंड, SBI लाइफ इंश्योरेंस, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, बजाज आलियांस लाइफ इंश्योरेंस, HDFC लाइफ इंश्योरेंस और एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस जैसे नाम शामिल हैं।

धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स (E&E) कंपनियों में से एक है। यह कंपनी ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव इस्तेमाल के लिए वायरिंग हार्नेस और इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई का काम करती है। कंपनी के पास कई तरह के प्रोडक्ट्स हैं, जिनमें वायरिंग हार्नेस, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर, ऑटोमोटिव स्विच, बैटरी पैक, टर्मिनल, कनेक्टर, केबल और पावर सप्लाई कॉर्ड शामिल हैं। ये प्रोडक्ट्स इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) दोनों तरह के प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी के प्रोडक्ट टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल, ऑफ-रोड व्हीकल, अर्थ मूवर, खेती के उपकरण, मेडिकल डिवाइस और घरेलू उपकरणों के लिए इस्तेमाल होते हैं।

IPO में ₹1,400 करोड़ के नए शेयर

धूत ट्रांसमिशन के IPO में ₹1,400 करोड़ के 1.61 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹1,666.89 करोड़ के 1.91 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में प्रमोटर्स- BC एशिया इनवेस्टमेंट्स XV लिमिटेड और मंगलम कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। BC एशिया इनवेस्टमेंट्स XV लिमिटेड, प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल की एक एंटिटी है। प्राइस बैंड ₹829-₹871 प्रति शेयर और लॉट साइज 17 शेयर है। IPO के 12 अगस्त को बंद होने के बाद अलॉटमेंट 13 अगस्त को फाइनल होगा। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 17 अगस्त को लिस्ट होने की उम्मीद है।

IPOs This Week: 10 अगस्त से शुरू हफ्ते में Milky Mist, Shiprocket समेत 8 नए इश्यू, 8 कंपनियां होंगी लिस्ट

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

कंपनी अपने IPO में नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल अपना और अपनी सब्सिडियरी कंपनियों का कर्ज चुकाने, हरियाणा के झज्जर और तमिलनाडु के होसुर में वायरिंग हार्नेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने, पहले से न पता अधिग्रहणों और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च करेगी। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। ग्रे मार्केट में धूत ट्रांसमिशन का शेयर अभी से 28.36 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Dhoot Transmission की वित्तीय सेहत

धूत ट्रांसमिशन का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 31 प्रतिशत बढ़कर ₹4,563.70 करोड़ हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू ₹3,472.24 करोड़ था। शुद्ध मुनाफा 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹396.84 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2025 में ₹353.89 करोड़ था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी पर ₹841.39 करोड़ की उधारी थी। इस IPO के​ लिए एक्सिस कैपिटल, जेफरीज इंडिया, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया), SBI कैपिटल मार्केट्स और 360 ONE WAM बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

LU BTech AI admission 2026: लखनऊ यूनिवर्सिटी में 12वीं के नंबरों के आधार पर बीटेक की इस ब्रांच में मिल रहा प्रवेश, जानें आवेदन की लास्ट डेट

LU BTech AI admission 2026: बीटेक की सीएसई ब्रांच में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ा और अहम अपडेट है। यूपी की इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ने बीटेक सीएसई में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की है, वो भी 12वीं के नंबरों के आधार पर। यह उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में सीधे या लेट्रल एंट्री के जरिए प्रवेश शुरू किया है। यह मौका उन छात्रों के लिए खास है जो यूपीटीएसी (UPTAC) काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों पर एडमिशन लेना चाहते हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया का हिस्सा बनने के इच्छुक छात्र अब 12 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय पहले सभी आवेदन स्वीकार करेगा, फिर खाली सीटों के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी करेगा।

डायरेक्ट और लेटरल एंट्री दोनों से मिलेगा दाखिला

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि बीटेक फर्स्ट ईयर, एमसीए फर्स्ट ईयर और बीटेक लेटरल एंट्री के माध्यम से सेकेंड ईयर में सीधे प्रवेश दिए जाएंगे। आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क और जमा करने की प्रक्रिया

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद छात्रों को 1600 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा। यह ड्राफ्ट विश्वविद्यालय के फाइनेंस कंट्रोलर के नाम से बनाया जाएगा। एप्लीकेशन फॉर्म और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इसे फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी के डीन ऑफिस में जमा करना होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय मेरिट लिस्ट जारी करेगा और उसी के आधार पर एडमिशन प्रोसेस पूरा किया जाएगा।

बीटेक की इन ब्रांच में मिलेगा एडमिशन

लखनऊ विश्वविद्यालय निम्नलिखित बीटेक कोर्स में डायरेक्ट एडमिशन दे रहा है:

सिविल इंजीनियरिंग

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

मैकेनिकल इंजीनियरिंग

इसके अलावा दो साल के एमसीए कोर्स में भी एडमिशन दिया जाएगा।

प्रति सेमेस्टर फीस

विश्वविद्यालय द्वारा तय फीस इस प्रकार है:

बीटेक : 60,180 रुपये प्रति सेमेस्टर

एमसीए : 56,180 रुपये प्रति सेमेस्टर

कौन कर सकता है आवेदन?

बीटेक फर्स्ट ईयर : मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।

एमसीए : बीसीए, बीएससी (कंप्यूटर साइंस/आईटी), बीटेक (सीएसई/आईटी) या समकक्ष डिग्री वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। अन्य ग्रेजुएट छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास 10+2 या ग्रेजुएशन लेवल पर मैथ्स विषय हो और मिनिमम 50% अंक (एससी/एसटी के लिए 45%) हों।

बीटेक लेटरल एंट्री

इंजीनियरिंग डिप्लोमा, संबंधित डी.वोक. कोर्स या मैथ्स के साथ बीएससी डिग्री वाले छात्र निर्धारित न्यूनतम अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आवेदन के साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट व सर्टिफिकेट लगाना अनिवार्य है। एमसीए छात्रों को ग्रेजुएशन की मार्कशीट और सर्टिफिकेट तथा लेटरल एंट्री छात्रों को डिप्लोमा की मार्कशीट संलग्न करनी होगी। आरक्षण का लाभ लेने वाले छात्रों को 1 अप्रैल 2026 के बाद जारी जाति प्रमाणपत्र देना होगा। सभी डॉक्यूमेंट्स पर छात्रों के स्वयं के हस्ताक्षर होना जरूरी है।

Bonus Share: हर 2 शेयरों पर 1 नया शेयर मिलेगा फ्री, 20 अगस्त रिकॉर्ड डेट

वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी कंपनी ऑर्गेनिक रीसाइक्लिंग सिस्टम्स बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी के शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 2 शेयरों पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। रिकॉर्ड डेट 20 अगस्त है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे। कंपनी पहली बार बोनस शेयर देगी।

शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी 51,99,637 तक फुली पेड अप बोनस इक्विटी शेयर बांटने वाली है। इनके अलॉटमेंट की तारीख 21 अगस्त है। इनमें ट्रेडिंग 24 अगस्त से की जा सकेगी। कंपनी अक्टूबर 2023 में BSE SME पर लिस्ट हुई थी। इसका IPO 50 करोड़ रुपये का रहा था।

ऑर्गेनिक रीसाइक्लिंग सिस्टम्स सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट (कचरा प्रबंधन) समाधान देती है। इसके बिजनेस वर्टिकल में बिल्ड ओन ऑपरेट ट्रांसफर (BOOT) मॉडल, EPC मॉडल और मुख्य उपकरणों की सप्लाई शामिल है। कंपनी वेस्ट मैनेजमेंट में EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) सेवाएं, कमीशनिंग सेवाएं, वेस्ट मैनेजमेंट सेक्टर में कंसल्टिंग और एडवाइजरी सेवाएं; वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग, निर्माण और मैनेजमेंट; लेबोरेटरी सेवाएं और अन्य सेवाएं देती है।

Organic Recycling का शेयर एक साल में 12 प्रतिशत कमजोर

ऑर्गेनिक रीसाइक्लिंग सिस्टम्स के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 241.05 रुपये है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 15.07 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का शेयर एक साल में 12 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर की BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 315 रुपये और एडजस्टेड लो 206 रुपये है।

SBI Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 10% बढ़ा, NII में 15% का इजाफा; NPA घटा

कंपनी की वित्तीय सेहत

कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 ​तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 31 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 2.34 करोड़ रुपये और प्रति शेयर कमाई 2.70 करोड़ रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 43.76 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 4 करोड़ रुपये और प्रति शेयर कमाई 4.65 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।