Honda SP125 image gallery

Honda SP125 image gallery
Honda SP125 front three quarter with stand

The Honda SP125 is the Japanese marques 125cc commuter motorcycle. It combines sharp styling with everyday practicality and gets a 4.2-inch TFT instrument cluster with Bluetooth connectivity and Honda RoadSync navigation. Power comes from a 123.94cc single-cylinder engine producing 10.8hp and 10.9Nm, paired with a five-speed gearbox. Other highlights include an LED headlight, USB Type-C charging and an idling stop system.

Apollo Hospitals Share Price: इस साल 25% चढ़ा है शेयर, क्या अभी खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

Apollo Hospitals Share Price: अपोलो हॉस्पिटल्स का प्रदर्शन जून तिमाही में अच्छा रहा। इस दौरान कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 7,044 करोड़ रुपये रहा। एबिड्टा 28 फीसदी बढ़कर 1,092 करोड़ रुपये हो गया। एबिड्टा मार्जिन भी बढ़कर 15.5 फीसदी हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 14.6 फीसदी था।

कंसॉलिडेटेड टैक्स बाद प्रॉफिट 581 करोड़ रुपये

जून तिमाही में Apollo Hospitals का कंसॉलिडेटेड टैक्स बाद प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 34 फीसदी बढ़कर 581 करोड़ रुपये रहा। करीब सभी बिजनेसेज में अच्छी ग्रोथ दिखी। इनमें हेल्थकेयर सर्विसेज, अपोलो हेल्थको और AHLL शामिल हैं। सभी बिजनेसेज की रेवेन्यू ग्रोथ डबल डिजिट में रही।

एवरेज रेवेन्यू प्रति पेशेंट में 8 फीसदी इजाफा 

हॉस्पिटल बिजनेस का रेवेन्यू जून तिमाही में साल दर साल आधार पर 22 फीसदी बढ़कर 3,567 करोड़ रुपये रहा। इसमें वॉल्यूम ग्रोथ में 11 फीसदी, प्राइसिंग में 4 फीसदी और केस और पेयर मिक्स में 3 फीसदी ग्रोथ का हाथ है। इनपेशेंट वॉल्यूम 13 फीसदी बढ़ा। ऑक्युपेंस 70 फीसदी बनी रही। एवरेज रेवेन्यू प्रति पेशेंट (ARPP) साल दर साल आधार पर 8 फीसदी बढ़ा।

मैनेजमेंट को रेवेन्यू ग्रोथ 20 फीसदी रहने का भरोसा 

मैनेजमेंट को हॉस्पिटल बिजनेस की रेवेन्यू ग्रोथ FY27 में करीब 20 फीसदी रहने का भरोसा है। बेंगलुरु में 180 बेड के हॉस्पिटल्स में सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। गुरुग्राम के हॉस्पिटल में इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ऑपरेशन शुरू हो जाने की उम्मीद है। कंपनी ने FY31 तक बेड की संख्या बढ़कर 14,100 करने का प्लान बनाया है।

बेड की टैरिफ लिमिट तय होने से रेवेन्यू पर पड़ सकता है असर 

अपोलो हॉस्पिटल्स की ग्रोथ आगे स्ट्रॉन्ग रहने की उम्मीद है। इसमें स्ट्रॉन्ग ऑक्युपेंसी, बढ़ती क्लिनिकल जटिलता, कपैसिटी विस्तार पर फोकस और डिजिटल बिजनेसेज में मुनाफा बनाने की बढ़ती क्षमता का हाथ होगा। हालांकि, हाल में संसदीय समिति ने हॉस्पिटल्स में बेड के टैरिफ की लिमिट तय करने की सलाह दी है। इसका असर अपोलो जैसे हॉस्पिटल्स के रेवेन्यू पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: इस म्यूचुअल फंड ने ₹10 लाख के निवेश को सिर्फ 13 साल में ₹1.25 करोड़ बना दिया 

14 अगस्द को 3 फीसदी ज्यादा चढ़कर बंद हुआ शेयर 

यह शेयर इस साल अब तक 25 फीसदी चढ़ चुका है। FY28 के अनुमानित EV/EBITDA के 24 गुना पर शेयरों में ट्रेडिंग हो रही है। इस पर हमने रेटिंग ओवरवेट से इक्वल-वेट कर दी है। Apollo Hospitals का शेयर 14 अगस्त को 3.71 फीसदी चढ़कर 8,919 रुपये पर बंद हुआ। इनवेस्टर्स इस शेयर में थोड़ा मुनाफावसूली कर सकते हैं।

इस म्यूचुअल फंड ने ₹10 लाख के निवेश को सिर्फ 13 साल में ₹1.25 करोड़ बना दिया

म्यूचुअल फंड की स्कीम में निवेश में फंड का चुनाव काफी मायने रखता है। आप सिप से निवेश करें या एकमुश्त, अगर आपने सही फंड का चुनाव किया है तो आप पैसे की बरसात होगी। खासकर लंबी अवधि के निवेश में यह बात पूरी तरह से लागू होती है। हम बात कर रहे हैं एचडीएफसी मिडकैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ की। लंबी अवधि में इस फंड ने निवेशकों को मालामाल किया है।

10 लाख का निवेश आज 1.25 करोड़ रुपये हो गया होता

अगर आपने HDFC Mid Cap Fund Direct Growth में 2013 में 10 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता तो आज आपका पैसा बढ़कर 1.25 करोड़ रुपये हो गया होता। यह रिटर्न फंड के एनएवी में ग्रोथ के आधार पर कैलकुलेट किया गया है। यह एक ओपन एंडेड स्कीम है। इसका मतलब है कि इस फंड में किसी समय निवेश किया जा सकता है और किसी समय पैसे निकाले जा सकते हैं।

यह स्कीम मुख्यत: मिडकैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करती है

एचडीएफसी फंड हाउस की यह इक्विटी स्कीम मुख्य रूप से मिडकैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करती है। फंड हाउस के मुताबिक, फंड का फोकस हर समय मिडकैप स्टॉक्स में कम से कम 65 फीसदी निवेश बनाए रखने पर होता है। हालांकि, यह फंड काफी ज्यादा रिस्क वाले फंड की कैटेगरी में आता है। इसलिए यह फंड सिर्फ उन निवेशकों के लिए सही है, जो रिस्क ले सकते हैं।

इस फंड के डायरेक्ट प्लान की शुरुआत 2013 में हुई थी

इस फंड की शुरुआत 1 जनवरी, 2013 को हुई थी। इस फंड के बेहतर रिटर्न में लॉन्ग टर्म कंपाउंडिंग का बड़ा हाथ है। मिडकैप कंपनियों के शेयरों में ज्यादा-उतार चढ़ाव होता है। लेकिन, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट अर्निंग्स बेहतर रहने पर इन शेयरों का रिटर्न भी ज्यादा रहता है। इस फंड ने कई तरह के सेक्टर की कंपनियों में निवेश किया है। इससे डायवर्सिफिकेशन का फायदा इससे मिलता है। साथ ही रिस्क भी कम हो जाता है।

इस फंड का लंबी अवधि में सालाना रिटर्न 20 फीसदी से ज्यादा

इस फंड के डायरेक्ट ग्रोथ प्लान का लंबी अवधि में रिटर्न सालाना 20 फीसदी से ज्यादा रहा है। इस स्की की शुरुआत जून 2007 में हुई थी। लेकिन, इसका डायरेक्ट प्लान जनवरी 2013 में शुरू हुआ था। इस फंड का रिटर्न शानदार रहा है। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी फंड के पिछले प्रदर्शन के आधार पर उसमें निवेश का फैसला नहीं लेना चाहिए।

किसी फंड के पिछले प्रदर्शन के आधार पर नहीं लें निवेश का फैसला

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इनवेस्टर्स को निवेश के अपने मकसद, रिस्क लेने की क्षमता और निवेश की अवधि को ध्यान में रख फंड का चुनाव करना चाहिए। खासकर इक्विटी फंड में अच्छा रिटर्न तभी मिलता है, जब आप लंबी अवधि के लिहाज से उसमें एकमुश्त या सिप से निवेश करते हैं।

लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगातार दूसरे साल नहीं पहुंचे खरगे और राहुल गांधी, क्या सीट विवाद है वजह?

लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगातार दूसरे साल नहीं पहुंचे खरगे और राहुल गांधी, क्या सीट विवाद है वजह?

why rahul gandhi and mallikarjun kharge

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लाल किले पर आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार दूसरे साल शामिल नहीं हुए। 2024 में सीट व्यवस्था को लेकर हुए विवाद के बाद से यह मुद्दा फिर चर्चा में है। ALSO READ: युवाओं के लिए पीएम मोदी का बड़ा प्लान, 1 करोड़ को AI ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग से लेकर स्पोर्ट्स टैलेंट हंट तक बड़े ऐलान

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टेबल ऑफ प्रेसीडेंस के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों के ठीक बाद सीट दी जानी थी। हालांकि मुख्य कार्यक्रम से राहुल गांधी समेत संपूर्ण विपक्ष ने दूरी बनाई।

 

बैठने की व्यवस्था को लेकर हुआ था विवाद

गौरतलब है कि 2024 में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बैठने की व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को परंपरा और प्रोटोकॉल से अलग हटकर दूसरी आखिरी पंक्ति में बैठाया गया था। ALSO READ: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, सप्तधारा से लेकर विजन विकसित भारत 2047 तक का प्रधानमंत्री के भाषण की 10 खास बातें

 

विपक्ष ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे जनता का अपमान करार दिया था, जबकि कार्यक्रम का आयोजन करने वाले रक्षा मंत्रालय ने सफाई दी थी कि पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों को सम्मानित करने और जगह देने के लिए बैठने के क्रम में बदलाव किया गया था।

 

बहरहाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2025 के स्वतंत्रता दिवस समारोह से दूरी बनाई और इस बार भी वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। 2024 में हुए सीट विवाद को ही इस साल भी कार्यक्रम में न पहुंचने की वजह माना जा रहा है। ALSO READ: लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा विजन, ‘सप्तधारा’ की 7 शक्तियों से बदलेगा भारत; जानिए क्या हैं ये शक्तियां

Kia evaluating new B- and C-segment models for India

Kia evaluating new B- and C-segment models for India
Upcoming Kia models in India

Kia has a barrage of new products lined up for India over the next couple of years, which includes the likes of the Sorento, Seltos and Carnival hybrids and also the next-generation Sonet. However, despite the expansive lineup of products, there will still be a couple of key gaps in the carmaker’s portfolio in India. 

Specifically speaking, given Kia’s price and positioning strategy, there exists a gap between the Syros and Seltos, and going forward, there will be a space to fill between the Seltos and Sorento as well. Our sources have indicated that Kia is looking to address these exact gaps with two additional models that could launch by 2028-29. 

New Kia B-segment model: what to expect?

The new-gen Seltos (priced between Rs 10.99 lakh – Rs 21.82 lakh) has moved a notch up on the premium-ness ladder, leaving a sizeable space between itself and the Syros (priced between Rs 8.42 lakh – Rs 15 lakh). Kia is looking at a two-pronged strategy to tackle the midsize SUV segment, much like Hyundai will be doing with the Creta and upcoming Bayon-based SUV.  

This upcoming B-segment model is expected to slot in the sweet spot between the Syros and the Seltos, likely measuring around 4.2 meters in length. It is not clear yet what exactly will be the body style of this upcoming model, but Kia could be leaning towards an SUV given the market’s preference. It can be expected to be powered by Kia’s existing petrol and diesel engines along with an electrified powertrain option as well.

New Kia C-segment model: what to expect?

When the Sorento arrives later this year, it is expected to be priced between Rs 30-35 lakh (ex-showroom), meaning there will be a sizeable gap created between the Seltos and Sorento. This is expected to be filled up by a new C-segment model that will be positioned against the likes of the Hyundai Alcazar and other three-row SUVs. This, too, is expected to come with a diverse range of powertrain options, including electrified ones. 

While the B-segment model is all but confirmed, Kia is still understood to be studying the feasibility of the C-segment model, and is yet to take a final call on it. 

Kia has previously confirmed that it plans to expand local portfolio to 10 models by 2030, and these two upcoming models will be a crucial part of the puzzle. In fact, sources say the carmaker is even mulling setting up another assembly line at its plant to address the production of these upcoming models. These models are expected to give Kia a much more complete lineup as it looks to solidify its place among the top five carmakers in India.

With inputs from Ketan Thakkar

Horizon Industrial Parks IPO: एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए ₹1168 करोड़, जानिए इश्यू के बारे में जरूरी बातें

Horizon Industrial Parks IPO: हराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ने आईपीओ से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 1,167.8 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कुल 54 इनवेस्टर्स ने कंपनी में निवेश किया है। इनमें मॉर्गन स्टेनली, मिलेनियम मैनेजमेंट, सिटीग्रुप ग्लोबल जैसे बड़े इनवेस्टर्स शामिल हैं। कंपनी का 2,600 करोड़ रुपये का आईपीओ 17 अगस्त को खुलेगा। इसमें 19 अगस्त तक अप्लाई किया जा सकता है।

इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल नहीं होगा

Horizon Industrial Parks के आईपीओ में कंपनी इनवेस्टर्स को सिर्फ नए शेयर एलॉट करेगी। इसका मतलब है कि इश्यू में ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं होगा। कंपनी ने आईपीओ में प्रति शेयर 57-60 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। हराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स में ब्लैकस्टोन की तीन सहयोगी कंपनियों का निवेश है। इससे कपनी में ब्लैकस्टोन की कुल हिस्सेदारी 88.74 फीसदी तक पहुंच जाती है।

कंपनी वेयरहाउसेज और कोल्ड स्टोरेज जैसी सेवाएं देती है

हराइजन ने आईपीओ से मिले 2,250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। बाकी पैसे का इस्तेमाल वह सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए करेगी। यह देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर और ऑपरेटर है। यह ग्रेड A वेयरहाउसेज, इंडस्ट्रियल फैसिलिटीज और इन-सिटी सेंटर्स ऑफर करती है।

10 शहरों में 45 एसेट्स ऑपरेट करती है कंपनी 

कंपनी के सेवाओं में कोल्ड स्टोरेज, एनर्जी सॉल्यूशंस, ऑन साइट स्टॉफ एकॉमोडेशन, रैकिंग और मैटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट शामिल हैं। कंपनी देश के 10 शहरों में 45 एसेट्स ऑपरेट करती है। इनमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद और नागपुर शामिल हैं।

24 अगस्त को शेयर बीएसई और एनएसई में लिस्ट होंगे

कंपनी शेयरों का एलॉटमेंट 20 अगस्त को फाइनल कर देगी। 21 अगस्त को इनवेस्टर्स के डीमैट अकाउंट में आ जाएंगे। 24 अगस्त को कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में लिस्ट हो जाएंगे। मार्च 2026 में कंपनी पर कुल 6,884.3 करोड़ रुपये का कर्ज था। FY26 में कंपनी का लॉस बढ़कर 203.6 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, रेवेन्यू 77.1 फीसदी बढ़कर 691.4 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें: Technocraft Ventures IPO Listing: शेयर ने मचाया धमाल, 34% बढ़त में स्टॉक मार्केट में एंट्री

अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के आईपीओ भी आएंगे

अगला हफ्ता आईपीओ के लिहाज से व्यस्त रहेगा। हराइजन के अलावा ललिता ज्वेलरी मार्ट और शंकेष ज्वेलर्स अगले हफ्ते आईपीओ पेश करेंगे। ललिता का आईपीओ 17 अगस्त को खुल जाएगा। यह 19 अगस्त को बंद होगा। 1,700 करोड़ रुपये के आईपीओ में कंपनी 1200 करोड़ रुपये नए शेयर इश्यू करेगी। ऑफर फॉर सेल के जरिए 500 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जाएंगे।

युवाओं के लिए पीएम मोदी का बड़ा प्लान, 1 करोड़ को AI ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग से लेकर स्पोर्ट्स टैलेंट हंट तक बड़े ऐलान

युवाओं के लिए पीएम मोदी का बड़ा प्लान, 1 करोड़ को AI ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग से लेकर स्पोर्ट्स टैलेंट हंट तक बड़े ऐलान

PM Modi announcement for youths in independence day speech

PM Modi Independence Day Speech : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भरता, युवा शक्ति, ऊर्जा सुरक्षा, तकनीक और ‘शक्ति की सप्तधारा’ पर खास जोर दिया। इस दौरान  उन्होंन Gen-G और Gen-अल्फा के लिए भी बड़े एलान किए। 

 

1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि एक साल में 1 करोड़ युवाओं को एआई (AI) स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। ALSO READ: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, सप्तधारा से लेकर विजन विकसित भारत 2047 तक का प्रधानमंत्री के भाषण की 10 खास बातें

 

छात्रों को मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था

पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देशवासियों को संबोधित करते हुए छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था की शुरू करने का भी एलान किया।

 

स्पोर्ट्स टैलेंट हंट 

प्रधानमंत्री ने स्पोर्ट्स टैलेंट हंट की भी घोषणा कर दी है. पीएम ने कहा कि गांवों और शहरों में 5 से लेकर 15 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों के लिए देशव्यापी स्पोर्ट्स टैलेंट हंट अभियान चालाया जाएगा। इस अभियान का लक्ष्य भारत को 2036 ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एक मजबूत 'मेडल पावरहाउस' बनाना है। इस अभियान में चुने गए बच्चों को विश्व स्तरीय कोचिंग, खेल विज्ञान और आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।

 

सिविल डिफेंस में सुधार

पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश की सुरक्षा के लिए नागरिकों को भी आगे लाना है। मैं लाल किले से एलान कर रहा हूं कि हम जल्द ही नागरिक रक्षा (सिविल डिफेंस) का देश में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे, जो आधुनिक चुनौतियों का सामना करेगा। इसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी। ALSO READ: लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा विजन, ‘सप्तधारा’ की 7 शक्तियों से बदलेगा भारत; जानिए क्या हैं ये शक्तियां

 

न्यूक्लियर एनर्जी को लेकर बड़ा ऐलान

न्यूक्लियर एनर्जी को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए पीएम मोदी कहा कि भारत ने 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा है। अगले 6-7 साल में 5 नए न्यूक्लियर रिएक्टर शुरू किए जाएंगे। आने वाले 7-8 सालों में 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट पर भी काम शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने 'मेड इन इंडिया 6G' को घर-घर तक पहुंचाने और साल 2030 तक 6G तकनीक के विकास में वैश्विक नेतृत्व करने का भी ऐलान किया।

 

ग्लोबल इनोवेशन हब

PM मोदी ने ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि हमने युवाओं को रिसर्च के नए अवसर दिए हैं। इनोवेशन के लिए एक लाख करोड़ रुपये का फंड बनाया गया है। हमारे प्राइवेट स्टार्टअप्स में 28 साल की औसत उम्र के युवाओं ने अपने ट्रायल सैटेलाइट लॉन्च करके कमाल दिखाया है। उन्होंने कहा कि आप आइडिया लेकर आइए हम संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे।

Independence Day 2026 Wishes: 15 अगस्त पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे 50+ शानदार शुभकामना संदेश और शायरी

अगस्त का महीना भारत के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हर साल 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। यह दिन देश के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले सभी वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों को इस दिन याद किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों और दफ्तरों में तिरंगा फहराया जाता है। देशभक्ति से जुड़े गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्र को संबोधन इस दिन का प्रमुख आकर्षण होता है।

इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप भी इस 15 अगस्त पर अपनों को देशभक्ति और आजादी के जज्बे से भरे संदेश भेजकर शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए खास मैसेज आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।

यहां देखें 15 अगस्त पर मैसेज: 

1.स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा तिरंगा हमेशा शान से लहराता रहे और देश यूं ही तरक्की करता रहे।

2. आजादी के इस पावन पर्व पर उन सभी वीरों को नमन, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जय हिंद!

3. तिरंगा हमारी पहचान है, देश हमारा अभिमान है। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

4. आजादी सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि इसे पाने वाले वीरों के बलिदान की निशानी है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

5. देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम। आप सभी को 15 अगस्त की ढेरों शुभकामनाएं।

6. जहां देशभक्ति दिल में हो, वहां हर दिन स्वतंत्रता दिवस जैसा होता है। जय हिंद, जय भारत!

7.  हमारा भारत शांति, एकता और भाईचारे के साथ हमेशा आगे बढ़ता रहे। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

8. तिरंगे की आन, देश की शान और भारत माता का सम्मान हमेशा कायम रहे। जय हिंद!

9. आज का दिन हमें याद दिलाता है कि आजादी अनेक वीरों के त्याग से मिली है। उन सभी को शत-शत नमन।

10. स्वतंत्र भारत के हर नागरिक को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई। देश का भविष्य और भी उज्ज्वल हो।

11. दिल में देशप्रेम, हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता का नाम हो। जय हिंद!

12. आजादी के रंग में रंग जाएं और देश की एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लें। Happy Independence Day!

13. भारत की मिट्टी से प्यार और तिरंगे पर गर्व ही सच्ची देशभक्ति की पहचान है।

14. हमारे वीरों की कुर्बानी हमेशा याद रहे और भारत का तिरंगा आसमान में ऊंचा लहराता रहे।

15. देश की एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। आइए, मिलकर इसे और मजबूत बनाएं।

16. स्वतंत्रता दिवस हमें अपने देश के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देता है। जय हिंद!

17. भारत की संस्कृति, एकता और अखंडता हमेशा बनी रहे। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

18. आजादी का जश्न मनाएं, वीरों को याद करें और देश को बेहतर बनाने का संकल्प लें।

19. तिरंगे की छांव में हमारा हर सपना पूरा हो। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

20. भारत माता के वीर सपूतों को नमन, जिनके बलिदान से हमारा देश आजाद हुआ।

21. देश के लिए सम्मान और तिरंगे के लिए प्यार कभी कम न हो। जय हिंद, जय भारत!

22. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर भारतीय के जीवन में खुशहाली और सफलता आए।

23. हमारा देश नई ऊंचाइयों को छुए और दुनिया में भारत का नाम हमेशा रोशन हो।

24. आजादी की खुशी हर दिल में रहे और देशभक्ति की भावना हर भारतीय के मन में जीवित रहे।

25. गर्व से कहो हम भारतीय हैं। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

यहां देखें 15 अगस्त पर शायरी:

independence day

  1. तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी जान है,

इसके लिए कुर्बान होना भी हमें मंजूर है।

  1. मिट्टी की खुशबू और तिरंगे का मान रहे,

मेरे भारत का हमेशा ऊंचा सम्मान रहे।

  1. देश के लिए जिसने अपना जीवन वार दिया,

ऐसे वीरों ने हमें आजादी का उपहार दिया।

  1. दिल में हिंदुस्तान और हाथ में तिरंगा रहे,

हर भारतीय के दिल में देशप्रेम जिंदा रहे।

independence day

  1. ना जाति का भेद हो, ना धर्म की दीवार हो,

मेरा भारत हमेशा एकता का मिसाल हो।

  1. शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा,

भारत का तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराया जाएगा।

  1. आजादी का जश्न दिल से मनाएंगे,

वीर शहीदों को हमेशा याद रखेंगे।

  1. भारत की धरती पर जन्म लेना हमारा सौभाग्य है,

तिरंगे का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

  1. वतन की मिट्टी से हमें प्यार है,

भारत पर दिल से हमें ऐतबार है।

independence day (2)

  1. तिरंगे की आन कभी कम न होने देंगे,

भारत का सम्मान कभी कम न होने देंगे।

  1. देशभक्ति का रंग दिलों पर चढ़ता रहे,

भारत का तिरंगा आसमान में बढ़ता रहे।

  1. हजारों वीरों ने आजादी के लिए जान गंवाई,

तब जाकर हमने स्वतंत्र हवा में सांस पाई।

  1. भारत मां की जय हर जुबान पर रहे,

देशप्रेम हमेशा हर इंसान के दिल में रहे।

  1. मेरा देश मेरी पहचान है,

तिरंगा मेरी सबसे बड़ी शान है।

independence day (1)

  1. आजादी की कीमत वही समझ सकता है,

जिसने देश के लिए अपना सब कुछ खोया है।

  1. वतन से बढ़कर कोई नाम नहीं,

भारत से बढ़कर कोई धाम नहीं।

  1. शहीदों के सपनों का भारत बनाना है,

देश को हर ऊंचाई तक पहुंचाना है।

  1. तिरंगा लहराए तो दिल में जोश आता है,

हर भारतीय को अपने देश पर नाज आता है।

  1. देश की खातिर जो मुस्कुराकर मर गए,

वो भारत के इतिहास में अमर हो गए।

independence day (2)

  1. भारत की धरती हमें प्यारी है,

तिरंगे पर जान भी हमारी है।

  1. आजादी का पर्व खुशियों से मनाएं,

वीर शहीदों को दिल से शीश झुकाएं।

  1. वतन की मोहब्बत में खुद को मिटा देंगे,

जरूरत पड़ी तो देश के लिए जान लुटा देंगे।

  1. एकता की ताकत से भारत महान है,

तिरंगे की वजह से हमारी अलग पहचान है।

  1. देश के वीरों का हमेशा सम्मान करेंगे,

भारत की शान को और महान करेंगे।

independence day (3)

  1. नफरत को छोड़कर प्यार फैलाएंगे,

मिलकर भारत को और मजबूत बनाएंगे।

  1. हर दिल में भारत का अरमान रहे,

तिरंगा हमेशा आसमान की शान रहे।

  1. देश की मिट्टी से रिश्ता हमारा खास है,

हिंदुस्तान पर हर भारतीय को विश्वास है।

  1. आजादी की हवा में एक अलग ही बात है,

भारत की मिट्टी से जुड़ी हमारी हर सांस है।

  1. वीरों की कुर्बानी से मिली आजादी को सलाम,

हिंदुस्तान के नाम मेरा दिल और मेरी जान।

  1. जब तक सूरज-चांद रहेगा, भारत का नाम रहेगा,

तिरंगा यूं ही आसमान में हमेशा शान से लहराता रहेगा।

PM Modi Independence Day Speech: ‘Fortune 500 में भारत की 50 कंपनियां क्यों नहीं?’ PM मोदी ने कॉरपोरेट सेक्टर के सामने रखा बड़ा लक्ष्य

PM Modi Independence Day Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के कारोबार जगत के सामने एक बड़ा और महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 साल में Fortune 500 की 50 कंपनियां भारत की क्यों नहीं हो सकतीं? पीएम मोदी ने भारतीय कंपनियों से बैंकिंग, फार्मास्यूटिकल्स, कंसल्टिंग, टेक्नोलॉजी समेत कई क्षेत्रों में दुनिया की अग्रणी कंपनियां बनने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत को छोटी-छोटी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि दुनिया में नेतृत्व करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

‘Fortune 500 में शामिल हो भारत की 50 कंपनियां’

उन्होंने कहा, “हम अक्सर Fortune 500 कंपनियों के बारे में सुनते हैं। आने वाले दशक में Fortune 500 की 50 कंपनियां भारत की क्यों नहीं हो सकतीं? क्या यह हमारा लक्ष्य नहीं होना चाहिए?”

प्रधानमंत्री ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर फल-फूल रहा है और सवाल किया कि कोई भारतीय बैंक दुनिया के टॉप पांच बैंकों में क्यों शामिल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, “भारत का कोई एक बैंक दुनिया के टॉप पांच बैंकों में शामिल होना चाहिए।”

फार्मास्युटिकल और बैंकिग सेक्टर भी आगे बढ़ें 

पीएम मोदी ने फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा लक्ष्य तय किया और कहा कि भारत को अपनी मौजूदा खूबियों को ग्लोबल लीडरशिप में बदलना होगा। उन्होंने कहा, “भारत ने फार्मास्युटिकल सेक्टर में बहुत काम किया है। लेकिन अभी जरूरत इस बात की है कि भारत की कोई फार्मास्युटिकल कंपनी दुनिया की पांच सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो। भारत को वहां अपनी जगह बनानी होगी।”

प्रधानमंत्री का ग्लोबल लीडर बनने का विजन सिर्फ बैंकिंग और फार्मा तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भारतीय लॉ फर्म, रेटिंग एजेंसियां, कंसल्टिंग कंपनियां और अकाउंटिंग फर्म भी दुनिया में अपनी पहचान बनाएं। उन्होंने भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनियों को भी वैश्विक स्तर पर नंबर-1 बनने का लक्ष्य रखने की बात कही।

उन्होंने कहा, “हमारी कंसल्टिंग या अकाउंटिंग फर्मों में से कोई एक दुनिया की टॉप फर्मों में शामिल होनी चाहिए। भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनियों को दुनिया में लीडर बनना चाहिए। यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।”

ऐसे ब्रांड बनाएं जो दुनिया में भारत की पहचान बनें

उन्होंने भारतीय कंपनियों से ऐसे ब्रांड बनाने का भी आह्वान किया जो दुनिया भर में देश की पहचान बन सकें। उन्होंने कहा, “हमें ऐसे ब्रांड बनाने चाहिए जो दुनिया को आकर्षित करें। हमारे ब्रांड हमारे देश की पहचान बनें और भारत को दुनिया के लिए एक खास डेस्टिनेशन बनाएं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इस चुनौती को 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के बड़े लक्ष्य से जोड़ा। उन्होंने कहा कि इसे हासिल करने के लिए तेजी से सुधार करने और केंद्र, राज्यों, स्थानीय सरकारों और इंडस्ट्री के बीच बेहतर सहयोग की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, “हमें अपने सुधारों की रफ्तार बढ़ानी होगी। हमें 2047 के लक्ष्य के हिसाब से अपने सिस्टम को विकसित करना होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब “पुरानी नीतियों और नियमों” के आधार पर नहीं चल सकता।

प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि सुधार मजबूरी के बजाय महत्वाकांक्षा से प्रेरित होने चाहिए। उन्होंने कहा, “हम सुधार मजबूरी में नहीं, बल्कि पूरे विश्वास के साथ कर रहे हैं। हम अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ये सुधार कर रहे हैं।”

पीएम मोदी ने इस चुनौती को एक सामूहिक राष्ट्रीय परियोजना के तौर पर भी पेश किया और कहा कि भारत की तरक्की सिर्फ सरकार के दम पर नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, “राष्ट्र का मतलब सिर्फ सरकार नहीं है। राष्ट्र में हर नागरिक शामिल होता है।”

यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: बड़े सपने देखने’ से लेकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प तक, PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

Patanjali Foods Q1 Results: प्रॉफिट 86% बढ़कर ₹335 करोड़, दो अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

पतंजलि फूड्स ने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। इस दौरान कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा। एफएमसीजी और ए़डिबल ऑयल बिजनेसेज में अच्छी ग्रोथ दिखी। जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 86 फीसदी बढ़कर 335.7 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 180.4 करोड़ रुपये था।

रेवेन्यू 29 फीसदी बढ़कर 11337 करोड़ रुपये

Patanjali Foods का ऑपरेशंस से रेवेन्यू जून तिमाही में 29 फीसदी बढ़कर 11,337.5 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 69 फीसदी बढ़कर 543.3 करोड़ रुपये रहा। एबिड्टा मार्जिन भी इस दौरान बढ़कर 4.8 फीसदी हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3.7 फीसदी था। कंपनी ने कहा है कि लगातार चौथी तिमाही कंपनी ने सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया।

अच्छे प्रदर्शन में एफएमसीजी बिजनेस का बड़ा हाथ

जून तिमाही में अच्छे प्रदर्शन में एफएमसीजी सेगमेंट का सबसे बड़ा हाथ रहा। इस सेगमेंट का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 35.39 फीसदी बढकर 2,937.75 करोड़ रुपये रहा। एडिबल ऑयल बिजनेस का रेवेन्यू 27.28 फीसदी बढ़क 8,504.72 करोड़ रुपये रहा।

ब्रांड और डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क को मजबूत बनाने पर फोकस

पतंजलि फूड्स के सीईओ संजीव अस्थाना ने कहा कि कंपनी का फोकस ब्रांड को मजूबत बनाने, डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क और कॉस्ट मैनेजमेंट पर बना हुआ है। उन्होंने कहा, “हम लगातार रेवेन्यू के नए कीर्तिमान बना रहे हैं। यह तब है जब ऑपरेटिंग इनवायरमेंट लगातार बदल रहा है।”

कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए दो अंतरिम डिविडेंड का एलान किया

पतंजलि फूड्स ने तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया। FY26 के लिए यह प्रति शेयर 1.50 रुपये होगा। कंपनी ने FY27 के पहले अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया। यह प्रति शेयर 0.80 रुपये होगा। दोनों को मिलाकर प्रति शेयर डिविडेंड 2.30 रुपये होगा। दोनों डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 21 अगस्त होगी।

14 अगस्त को कंपनी के शेयर गिरकर हुए बंद

कंपनी ने आचार्य बालकृष्णन को दोबारा चेयरमैन और नॉन-एग्जिक्यूटिव नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त करने का ऐलान किया। कंपनी अगली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में इस प्रस्ताव पर शेयरहोल्डर्स का एप्रूवल हासिल करेगी। Patanjali Foods का शेयर 14 अगस्त को एनएसई पर 0.52 फीसदी गिरकर 352 रुपये पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: Rakesh Jhunjhunwala Death Anniversary: राकेश झुनझुनवाला के 10 निवेश मंत्र, इन्हें हर इनवेस्टर को जानना चाहिए

बीते एक साल में 41 फीसदी गिरा है शेयर 

पतंजलि फूड्स का शेयर बीते एक साल में करीब 41 फीसदी गिरा है। 2026 में यह शेयर अब तक 36 फीसदी से ज्यादा गिर चुका। कंपनी ने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान 14 अगस्त को शेयर बाजार बंद होने के बाद किया। 16 अगस्त को शेयर बाजार खुलने पर शेयरों पर जून तिमाही के नतीजों का असर दिखेगा।