Samsaptak Yog 7 September: ग्रहों के राजकुमार बुध और कर्मफलदाता शनि के बीच 7 सितंबर 2026 को विशेष स्थिति बनने वाली है। इस दिन बुध ग्रह अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे, जिससे शनि (मीन राशि) और बुध एक-दूसरे से 180 डिग्री पर आमने-सामने होंगे। ज्योतिष शास्त्र में इसे समसप्तक योग कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में समसप्तक योग एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावी योग माना जाता है। जब दो ग्रह एक-दूसरे से सातवें घर (180 डिग्री) में आमने-सामने स्थित होते हैं, तब इस योग का निर्माण होता है। यह योग निर्णय लेने की क्षमता, तार्किक कौशल और व्यापारिक गतिविधियों के लिए अनुकूल माना जाता है, हालांकि शनि की सीधी दृष्टि के कारण जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए।
समसप्तक योग कब से कब तक रहेगा
प्रारंभ : 7 सितंबर 2026 को जब बुध ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, तब मीन राशि में स्थित शनि के साथ 180 डिग्री पर आमने-सामने आकर यह समसप्तक योग शुरू होगा।
समाप्ति : 26 सितंबर 2026 को जब बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे, तब यह योग समाप्त हो जाएगा।
कुल मिलाकर 7 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक शनि और बुध का समसप्तक योग प्रभावी रहेगा। यानी लगभग 19 दिनों की अवधि तक इसका प्रभाव बना रहेगा।
इन राशियों पर समसप्तक योग का शुभ प्रभाव
मिथुन राशि : बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और 7 सितंबर को अपनी उच्च अवस्था में होकर शनि के साथ समसप्तक योग बनाएंगे। बुध का गोचर आपके चतुर्थ भाव यानि सुख भाव में होगा। इसके चलते आपको पारिवारिक जीवन में खुशियां प्राप्त हो सकती हैं। अटके हुए काम समसप्तक योग के चलते बन सकते हैं।
कन्या राशि : बुध का गोचर 7 सितंबर को आपकी ही राशि में होगा और शनि के साथ बुध का समसप्तक योग बनेगा। यह योग आपके वैवाहिक संबंधों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ हुए गिलेशिकवे दूर हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में कुछ लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं।
मकर राशि : आपकी राशि के स्वामी शनि आपके पराक्रम भाव में विराजमान हैं वहीं बुध समसप्तक योग के दौरान आपके भाग्य भाव में होंगे। इसलिए समसप्तक योग के चलते आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिल सकता है। अनजान स्रोत से आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। कारोबारियों के अटके काम बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

