Horizon Industrial Parks लगातार घाटे में, अब ग्रे मार्केट में ऐसी है शेयरों की हालत

Horizon Industrial Parks Listing: इनकम में उछाल के बावजूद लगातार घाटे में चल रही होरीजोन इंडस्ट्रियल पार्क्स का आईपीओ दो गुना से कम सब्सक्राइब हो पाया। ग्रे मार्केट से भी इसके शेयरों की ढाई फीसदी प्रीमियम पर ही लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। ग्रे मार्केट में इसकी GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) इश्यू प्राइस से ₹1.5 यानी 2.50% है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 2.5% का लिस्टिंग गेन मिल सकता है। इसके शेयर कल 24 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹60 के भाव पर जारी हुए हैं। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर ₹5 का डिस्काउंट मिला है। इसका अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है जिसका स्टेटस बीएसई या रजिस्ट्रार केफिनटेक की साइट पर देख सकते हैं, जिसका स्टेपवाइज प्रोसेस नीचे दिया जा रहा है।

BSE की साइट पर ऐसे करें चेक

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx, इस लिंक पर जाएं।

इश्यू टाइप ‘Equity’ चुनें। इश्यू नाम Horizon Industrial Parks चुनें।

एप्लीकेशन नंबर या पैन भरें।

फिर I’m not a robot पर क्लिक करें।

सर्च पर क्लिक करें।

शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्कीन पर दिखने लगा कि कितने शेयर अलॉट हुए।

रजिस्ट्रार की साइट पर ऐसे करें स्टेटस चेक

https://ipostatus.kfintech.com/, लिंक पर क्लिक करें।

सेलेक्ट आईपीओ पर क्लिक करके Horizon Industrial Parks चुनें।

एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट या पैन में से कोई भी चुनें। फिर जो विकल्प चुना है, उसके मुताबिक डिटेल्स दें। जैसे कि पैन चुना है तो पैन भरें।

सबमिट करें।

शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्कीन पर दिखने लगा कि कितने शेयर अलॉट हुए।

Horizon Industrial Parks IPO को मिला था सुस्त रिस्पांस

होरिजोन इंडस्ट्रियल पार्क्स का ₹2,600 करोड़ का आईपीओ 17-19 अगस्त तक खुला था। यह इश्यू ओवरऑल 1.52 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.94 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.03 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.02 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 1.64 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 43,34,09,090 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹2,250.00 कंपनी और इसकी पूर्ण मालिकाना हक वाली कुछ सब्सिडरीज का कर्ज हल्का करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Horizon Industrial Parks के बारे में

जीएलएल रिपोर्ट के मुताबिक नेटवर्क के हिसाब से ब्लैकस्टोन के निवेश वाली होरीजोन इंडस्ट्रियल पार्क्स देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स इंफ्रा डेवलपर है। कंपनी के आईपीओ ड्राफ्ट के मुताबिक इसके पास देश के 10 बड़े शहरों में कुल 5.80 स्क्वेयर फीट में फैले हुए 45 लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल एसेट्स हैं। यह बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए बड़े और नए जमाने के हिसाब से वेयरहाउसेज और इंडस्ट्रियल फैसिलिटीज बनाती है और फिर उन्हें किराए पर देती है।

इसके पास मुख्य रूप से तीन एसेट्स हैं- ई-कॉमर्स, एफएमसीजी, रिटेल और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के इस्तेमाल के लिए फुलफिलमेंट सेंटर्स (वेयरहाउसिंग); मैन्युफैक्चरिंग, ईवी, रिन्यूएबल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो इत्यादि के लिए इंडस्ट्रियल फैसिलिटीज; और लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए इन-सिटी सेंटर्स जिनका इस्तेमाल डार्क स्टोर्स, फार्मा, क्लाउड किचन, रिटेल और सर्विस बिजनेस में होता है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले तीन वित्त वर्षों से इनकम में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद इसका घाटा लगातार बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में इसे ₹162.21 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था जोकि वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर ₹178.78 करोड़ और वित्त वर्ष 2026 में ₹203.65 करोड़ पर पहुंच गया तो दूसरी तरफ इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम सालाना करीब 77% की रफ्तार यानी सीएजीआर से बढ़कर ₹767.84 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹6,884.34 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹3,214.54 करोड़ पड़े थे।

Lalithaa Jewellery Listing: 66 गुना सब्सक्राइब आईपीओ, ₹201 के शेयर चमकाएंगे पोर्टफोलियो या रेड लिस्ट?

Tempsens Instruments IPO: लिस्टिंग पर बंपर मुनाफे के संकेत, ग्रे मार्केट में 107% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Horizon Industrial Parks IPO: एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए ₹1168 करोड़, जानिए इश्यू के बारे में जरूरी बातें

Horizon Industrial Parks IPO: हराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ने आईपीओ से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 1,167.8 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कुल 54 इनवेस्टर्स ने कंपनी में निवेश किया है। इनमें मॉर्गन स्टेनली, मिलेनियम मैनेजमेंट, सिटीग्रुप ग्लोबल जैसे बड़े इनवेस्टर्स शामिल हैं। कंपनी का 2,600 करोड़ रुपये का आईपीओ 17 अगस्त को खुलेगा। इसमें 19 अगस्त तक अप्लाई किया जा सकता है।

इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल नहीं होगा

Horizon Industrial Parks के आईपीओ में कंपनी इनवेस्टर्स को सिर्फ नए शेयर एलॉट करेगी। इसका मतलब है कि इश्यू में ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं होगा। कंपनी ने आईपीओ में प्रति शेयर 57-60 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। हराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स में ब्लैकस्टोन की तीन सहयोगी कंपनियों का निवेश है। इससे कपनी में ब्लैकस्टोन की कुल हिस्सेदारी 88.74 फीसदी तक पहुंच जाती है।

कंपनी वेयरहाउसेज और कोल्ड स्टोरेज जैसी सेवाएं देती है

हराइजन ने आईपीओ से मिले 2,250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। बाकी पैसे का इस्तेमाल वह सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए करेगी। यह देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर और ऑपरेटर है। यह ग्रेड A वेयरहाउसेज, इंडस्ट्रियल फैसिलिटीज और इन-सिटी सेंटर्स ऑफर करती है।

10 शहरों में 45 एसेट्स ऑपरेट करती है कंपनी 

कंपनी के सेवाओं में कोल्ड स्टोरेज, एनर्जी सॉल्यूशंस, ऑन साइट स्टॉफ एकॉमोडेशन, रैकिंग और मैटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट शामिल हैं। कंपनी देश के 10 शहरों में 45 एसेट्स ऑपरेट करती है। इनमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद और नागपुर शामिल हैं।

24 अगस्त को शेयर बीएसई और एनएसई में लिस्ट होंगे

कंपनी शेयरों का एलॉटमेंट 20 अगस्त को फाइनल कर देगी। 21 अगस्त को इनवेस्टर्स के डीमैट अकाउंट में आ जाएंगे। 24 अगस्त को कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में लिस्ट हो जाएंगे। मार्च 2026 में कंपनी पर कुल 6,884.3 करोड़ रुपये का कर्ज था। FY26 में कंपनी का लॉस बढ़कर 203.6 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, रेवेन्यू 77.1 फीसदी बढ़कर 691.4 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें: Technocraft Ventures IPO Listing: शेयर ने मचाया धमाल, 34% बढ़त में स्टॉक मार्केट में एंट्री

अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के आईपीओ भी आएंगे

अगला हफ्ता आईपीओ के लिहाज से व्यस्त रहेगा। हराइजन के अलावा ललिता ज्वेलरी मार्ट और शंकेष ज्वेलर्स अगले हफ्ते आईपीओ पेश करेंगे। ललिता का आईपीओ 17 अगस्त को खुल जाएगा। यह 19 अगस्त को बंद होगा। 1,700 करोड़ रुपये के आईपीओ में कंपनी 1200 करोड़ रुपये नए शेयर इश्यू करेगी। ऑफर फॉर सेल के जरिए 500 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जाएंगे।