Sawan Shivratri Mangla gauri vrat 2026: आज सावन शिवरात्रि और मंगला गौरी व्रत पर भद्रा का साया, जानें कब से कब तक रहेगी भद्रा और पूजा कैसे करें

Sawan Shivratri Mangla gauri vrat 2026: सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के साथ-साथ मां पार्वती का आशीष पाने के लिए भी सबसे उत्तम समय माना जाता है। इसमें सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा, जलाभिषेक और उपवास किया जाता है। वहीं, इस माह के सभी मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत भी करते हैं। इस साल सावन माह के दूसरे मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के साथ बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। सावन का दूसरा मंगला गौर व्रत इस माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ रहा है, जिससे इस दिन सावन शिवरात्रि का संयोग बन रहा है। मंगला गौरी व्रत के साथ शिवरात्रि का संयोग अत्यंत शुभ माना जा रहा है। लेकिन चिंता की बात ये है इस दिन भद्रा भी रहेगी। इसलिए आइए जानें, आज भद्रा का क्या समय है और पूजा के लिए भद्रा रहित मुहूर्त क्या होगा ?

सावन चतुर्दशी तिथि और समय

सावन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 अगस्त को सुबह 4.55 मिनट से लेकर रात में 1.52 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि में सावन शिवरात्रि और मंगला गौरी व्रत 11 अगस्त को रखा जाएगा। सावन शिवरात्रि पर इस दिन भद्रा भी लग रही है। सावन शिवरात्रि पर पूजा और व्रत संकल्प करने के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त होगा, जो सुबह 04:22 बजे से 05:05 बजे तक रहेगा। इस दिन इसके बाद भद्रा काल शुरू हो जाएगा।

कब से कब तक भद्रा का प्रभाव?

12 अगस्त के दिन चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। भद्रा का पृथ्वी पर निवास चंद्रमा से देखा जाता है। जब भी चंद्र ग्रह कर्क राशि में होते हैं तो पृथ्वी पर भद्रा निवास करती है। इस दिन भद्रा का वास पृथ्वी पर रहेगा और यह सुबह 5:48 बजे सूर्योदय से लेकर दोपहर 3:22 बजे तक रहेगी। सावन शिवरात्रि, मंगला गौरी व्रत पर 9 घंटे से भी ज्यादा देर तक भद्रा रहेगी।

सावन शिवरात्रि और मंगला गौरी व्रत पर शुभ योग

इस दिन शाम 6.51 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। सुबह 10:09 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, फिर पुष्य नक्षत्र रहेगा।

पूजा के उत्तम मुहूर्त

गोधूलि मुहूर्त : शाम 07:04 से 07:26 बजे तक

सायाह्न सन्ध्या : शाम 07:04 से 08:09 बजे तक

निशिता काल : रात 12:05 से 12:48 बजे तक

कैसे करें पूजा?

स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें। भगवान शिव और मां पार्वती की विधिवत पूजा करें। अगर व्रत रखना है तो हाथ में पवित्र जल, फूल और अक्षत लेकर व्रत रखने का संकल्प लें। फिर संध्या के समय घर के मंदिर में गोधूलि बेला में दीपक जलाएं। फिर शिव मंदिर या घर में भगवान शिव का अभिषेक करें। शिव, गौरी सहित शिव परिवार की विधिवत पूजा करें। अब सावन शिवरात्रि और मंगला गौरी व्रत की कथा सुनें। फिर आरती करें। अंत में ॐ नमः शिवाय का मंत्र-जाप करें। अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें।

आज ये उपाय होंगे शुभ फलदायी

सावन शिवरात्रि पर 11 बेलपत्र पर सफेद चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखें और अपनी मनोकामना कहें। फिर शिवलिंग पर अर्पित कर दें।

मंगला गौरी व्रत पर देवी पार्वती को प्रसन्न करने से लिए शृंगार का सामान चढ़ाएं। शिव और गौरी चालीसा का पाठ करें।

Second Mangla Gauri Vrat 2026: सुखी दांपत्य के लिए दूसरे मंगला गौरी व्रत पर करें ये 5 उपाय, जानें मुहूर्त और पूजा विधि

बजट में लग्जरी लुक! सिर्फ चैन से बनेगा पूरा अफोर्डेबल गोल्ड डिजाइन नेकलेस कलेक्शन

सोने की ज्वेलरी में नेकलेस हर किसी के बजट में नहीं होता है, लेकिन खूबसूरत और हैवी लुक पाने के लिए हमेशा महंगा नेकलेस खरीदना जरूरी नहीं है। हेवी डिजाइन वाली गोल्ड चेन इसका अच्छा ऑप्शन हो सकती है। कम वजन और बजट के हिसाब से डिजाइन चुनकर गले में नेकलेस जैसा लुक पाया जा सकता है। ऐसी चेन रोज पहनने के साथ-साथ किसी खास जगह जाने या छोटे-मोटे फंक्शन में भी आसानी से स्टाइल की जा सकती है।

बीड्स गोल्ड चेन

बीड्स गोल्ड चेन कोरोज आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। आजकल मार्केट में सोने की चेन के कई खूबसूरत डिजाइन मिलते हैं। सही डिजाइन चुनकर नेकलेस जैसा हैवी लुक भी पाया जा सकता है। लेयरिंग वाले डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं। करीब 8-10 ग्राम में यह डिजाइन बन सकता है, जिसकी कीमत सोने के रेट और मेकिंग चार्ज के हिसाब से लगभग ₹75,000-₹1 लाख तक हो सकती है। ये डिजाइन सूट, साड़ी और एथनिक आउटफिट के साथ बहुत सुंदर लगते हैं।

बॉक्स चेन डिजाइन

रोजाना पहनने के लिए बॉक्स पैटर्न वाली हल्की चेन एक अच्छा ऑप्शन है। इसका डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी एलिगेंट दिखाई देता है। करीब 4-5 ग्राम की बॉक्स चेन बनवाई जा सकती है। इसकी अनुमानित कीमत ₹38,000-₹52,000 के आसपास हो सकती है। सूट और साड़ी के साथ इसे आसानी से पहना जा सकता है। ऑफिस, शॉपिंग या रोज के किसी काम से बाहर जाने के लिए भी यह चेन अच्छी लगेगी।

लेयर गोल्ड चेन

थोड़े हैवी लुक के लिए लेयर वाली चेन बनवाई जा सकती है। इसमें छोटे-छोटे गोल्ड बीड्स या पैटर्न चेन को ज्यादा भरा हुआ लुक देते हैं। डबल लेयर डिजाइन को करीब 10-12 ग्राम में तैयार कराया जा सकता है। डिजाइन के हिसाब से इसकी कीमत लगभग ₹95,000-₹1.25 लाख तक जा सकती है साड़ी, सूट और दूसरे एथनिक कपड़ों के साथ यह डिजाइन काफी खूबसूरत लगता है। खास मौकों के साथ डेली वियर में भी इसे पहना जा सकता है।

ट्विस्टेड चेन डिजाइन

ट्विस्टेड चेन डिजाइन ट्रेडिशनल और खूबसूरत दिखाई देती है। चेन थोड़ी हैवी हो और उसके बीच में पेंडेंट भी लगा हो, तो पूरा नेकलेस जैसा लुक आता है। 7-8 ग्राम सोने में यह डिजाइन तैयार हो सकता है। पेंडेंट और मेकिंग के अनुसार इसकी कीमत लगभग ₹65,000-₹85,000 के बीच हो सकती है। तीज-त्योहार, पूजा या किसी खास मौके पर यह डिजाइन आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

फ्लोरल चेन डिजाइन

फ्लोरल गोल्ड चेन इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। इसमें छोटे-छोटे फूलों को एक पैटर्न में जोड़ा जाता है, जिससे चेन देखने में ज्यादा भरी हुई लगती है। इससे कम वजन में भी चेन को हैवी लुक दिया जा सकता है। मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट के साथ यह डिजाइन अच्छा लगेगा। कम वजन 6-7 ग्राम में फ्लोरल डिजाइन बन सकता है। इसकी अनुमानित कीमत ₹58,000-₹75,000 तक हो सकती है।

रोप चेन डिजाइन

नेकलेस की जगह फैंसी रोप वाली गोल्ड चेन भी पहनी जा सकती है। इस तरह की चेन गले में पहनने के बाद काफी रिच और हैवी लुक देती है। लगभग 9-10 ग्राम की रोप चेन अच्छी हेवी फील दे सकती है। इसकी कीमत करीब ₹85,000-₹1 लाख के आसपास हो सकती है। किसी फंक्शन, फैमिली फंक्शन या त्योहार के मौके पर इसे पहनकर सिंपल आउटफिट को भी खास बनाया जा सकता है।

कर्ब चेन डिजाइन

Story pin imageमिनिमल ज्वेलरी पसंद करने वालों के लिए कर्ब गोल्ड चेन के साथ थोड़ा हैवी पेंडेंट अच्छा ऑप्शन है। पेंडेंट में हल्का स्टोन वर्क इसे और अट्रैक्टिव बना सकता है। इसे ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पहना जा सकता है। चेन और पेंडेंट मिलाकर इसे करीब 5-6 ग्राम में बनवाया जा सकता है। कुल खर्च लगभग ₹50,000-₹65,000 तक आ सकता है। रोज पहनने के लिए भी यह डिजाइन परफेक्ट है।

फैंसी लिंक चेन

इस डिजाइन में दो लिंक होने की वजह से अलग से नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं पड़ती। त्योहार, शादी या किसी खास फंक्शन में इसे साड़ी और एथनिक सूट के साथ स्टाइल किया जा सकता है। करीब 11-13 ग्राम की चेन अच्छा रिच लुक दे सकती है। इसकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख-₹1.35 लाख तक हो सकती है। हैवी ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह अच्छा डिजाइन है।

टेम्पल चेन डिजाइन

यह डिजाइन देखने में लगभग नेकलेस जैसा लगता है, लेकिन चेन के रूप में इसे डेली वियर और खास मौकों दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। पारंपरिक लुक वाली यह डिजाइन लगभग 12-15 ग्राम में तैयार हो सकती है। इसकी कीमत लगभग ₹1.10 लाख-₹1.55 लाख तक पहुंच सकती है हैवी सूट और साड़ी के साथ इसका लुक काफी खूबसूरत आएगा।

 

Rashifal Today: नौकरी, बिजनेस और पैसों के मामले में कैसा रहेगा आपका 11 अगस्त का पूरा दिन? जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म की तारीख का हमारे जीवन पर खास प्रभाव माना जाता है। हर मूलांक के लिए आज अपने पैसों को व्यवस्थित करने पर ध्यान देना चाहिए। जरूरी और गैर-जरूरी खर्चों के बीच अंतर करें। छोटी रकम को भी बिना सोचे खर्च न करें। आज की थोड़ी सावधानी भविष्य में आर्थिक परेशानी से बचा सकती है। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बड़े फैसले लेने के बजाय भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बनाएं। बेवजह खर्च करने से बचें और छोटी-छोटी बचत पर ध्यान दें। आज धैर्य के साथ लिया गया फैसला आगे चलकर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकता है।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है। गैर-जरूरी खर्चों को रोकना बेहतर रहेगा। निवेश या बचत से जुड़ी योजनाओं पर दोबारा विचार कर सकते हैं। जल्दबाजी में खरीदारी या कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें। भविष्य के लिए बनाई गई योजना पर टिके रहना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज अपनी आर्थिक योजनाओं को व्यवस्थित करने का मौका मिल सकता है। बाजार और पैसों से जुड़े नए अवसरों पर नजर रखें, लेकिन किसी भी फैसले से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। अचानक आने वाले खर्चों के लिए बजट में थोड़ी जगह रखना भी जरूरी है। समझदारी से योजना बनाने पर आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज जन्मे लोगों के लिए आज धन से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। खासकर तकनीक, रचनात्मक काम या नए प्रोजेक्ट से लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि तुरंत कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। किसी भी निवेश को करने से पहले भविष्य के लक्ष्य जरूर ध्यान में रखें।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक योजनाओं को सही तरीके से चलाने का दिन है। अपने खर्च और बचत का हिसाब रखें। कोई नया आर्थिक अवसर सामने आ सकता है, लेकिन उसके बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही फैसला करें। जल्दबाजी से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज अपने पैसों को व्यवस्थित करने पर ध्यान देना चाहिए। जरूरी और गैर-जरूरी खर्चों के बीच अंतर करें। छोटी रकम को भी बिना सोचे खर्च न करें। आज की थोड़ी सावधानी भविष्य में आर्थिक परेशानी से बचा सकती है।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक रूप से सकारात्मक रह सकता है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बचत और निवेश की योजना बनाएं। कपड़े, लग्जरी सामान या दूसरी गैर-जरूरी चीजों पर अधिक खर्च करने से बचें। सोच-समझकर उठाया गया कदम आर्थिक सुरक्षा बढ़ा सकता है।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन पैसों के लिहाज से अच्छा रह सकता है। अपने लंबे समय के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर आर्थिक फैसले लें। पुराने निवेश और बजट की दोबारा जांच करें। बिना योजना के खर्च करने से बचें और अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट रखें।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। नए निवेश या आकर्षक ऑफर सामने आ सकते हैं, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के कोई फैसला न लें। अपने पुराने वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा करें और जरूरत पड़ने पर उनमें बदलाव करें। आज स्थिरता और समझदारी से काम लेना आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 50 से अधिक लोगों की मौत

कोलंबिया में बड़ा भूकंप आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का तेज भूकंप आया। इस भूकंप में कम से कम 50 लोगों की मौत होने की खबर है। भूकंप के तेज झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और कम से कम 20 इमारतें ढह गईं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 7:34 बजे आया। इसका केंद्र सैन होजे डेल पाल्मार से करीब तीन मील पूर्व में बताया गया है।

भूकंप के बाद कोलंबिया के कैली शहर में कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर सामने आई। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं। USGS ने बताया कि भूकंप की तीव्रता और इसके केंद्र से जुड़ी शुरुआती जानकारी की अभी समीक्षा की जा रही है। वैज्ञानिक जैसे-जैसे नए डेटा का विश्लेषण करेंगे, भूकंप की बताई गई तीव्रता में बदलाव हो सकता है।

इस बीच, कोलंबिया की नागरिक उड्डयन एजेंसी ने बताया कि भूकंप से प्रभावित छह हवाई अड्डों पर फिलहाल कामकाज रोक दिया गया है। एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि ये सभी हवाई अड्डे पश्चिमी कोलंबिया में हैं और परेरा, मनिज़ालेस, क्विबडो, आर्मेनिया, कार्टागो और बुएनावेन्टुरा शहरों को हवाई सेवाएं देते हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, सोमवार को कोलंबिया में आए भूकंप के झटके पड़ोसी देश वेनेजुएला में भी महसूस किए गए। यह भूकंप वेनेजुएला में 24 जून 2026 को आए दो बड़े भूकंपों के कुछ महीनों बाद आया है। उस दिन देश में पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था। इसके करीब 39 सेकंड बाद वेनेजुएला के उत्तरी तट पर, राजधानी काराकस के पश्चिम में 7.5 तीव्रता का मुख्य भूकंप आया था।

वेनेजुएला में क्या हुआ था?

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, वेनेजुएला में आए दूसरे भूकंप को ‘उथला स्ट्राइक-स्लिप भूकंप’ बताया गया था। यह भूकंप कैरिबियन और दक्षिण अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा के पास आया था।वेनेजुएला में ये दोनों बड़े भूकंप 24 जून 2026 को आए थे। इसके कुछ महीनों बाद अब सोमवार को कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके वेनेजुएला में भी महसूस किए गए। फिलहाल USGS कोलंबिया में आए सोमवार के भूकंप से जुड़े आंकड़ों की समीक्षा कर रहा है। जैसे-जैसे वैज्ञानिकों को नया डेटा मिलेगा, भूकंप की तीव्रता और इसके असर से जुड़ी जानकारी में बदलाव या अपडेट किया जा सकता है।

BSNL Investment Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी 5 साल में ₹77000 करोड़ निवेश करेगी, 2 लाख नए 4G टावर लगाएगी

BSNL Investment Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अगले पांच साल में करीब 77,000 करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी कर रही है। इस योजना में 2 लाख नए 4G साइट, नेटवर्क को मजबूत करना और ज्यादा ट्रैफिक वाले इलाकों में 5G सेवा शुरू करना शामिल है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने यह जानकारी संचार और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी संसदीय समिति को दी है।

98% आबादी तक पहुंचाने का लक्ष्य

DoT के मुताबिक, इस निवेश में एक नया इंटीग्रेटेड कस्टमर सपोर्ट सिस्टम भी बनाया जाएगा। सरकार का अनुमान है कि इस योजना के बाद FY29 तक BSNL अपने रोजमर्रा के कारोबार में नफा-नुकसान के बराबर पहुंच जाएगी। यानी कंपनी की ऑपरेशनल कमाई उसके ऑपरेशनल खर्च के बराबर हो जाएगी। साथ ही कंपनी की सेवाएं देश की 98% आबादी तक पहुंच जाएंगी।

₹21,588 करोड़ की अतिरिक्त मदद

DoT ने यह भी बताया कि FY27 के लिए BSNL को मिलने वाली पूंजी सहायता (Capital Infusion) में 21,588 करोड़ रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। यह रकम पहले से मंजूर BSNL रिवाइवल पैकेज के तहत मांगी गई है।

यह रकम 77,000 करोड़ रुपये की निवेश योजना से अलग है। 77,000 करोड़ रुपये अगले पांच साल के निवेश के लिए हैं, जबकि 21,588 करोड़ रुपये सरकार की अतिरिक्त पूंजी सहायता है।

1.05 लाख स्वदेशी 4G साइट लगीं

अप्रैल 2026 तक BSNL 1,05,290 स्वदेशी 4G साइट लगा चुकी है। DoT का कहना है कि इन्हें आगे चलकर 5G में अपग्रेड किया जा सकता है। कंपनी ने दिल्ली में 5G-as-a-Service की शुरुआत भी कर दी है।

सरकार को उम्मीद है कि इससे BSNL के ग्राहकों की संख्या, प्रति ग्राहक औसत कमाई (ARPU) और कुल रेवेन्यू बढ़ेगा।

घाटा अभी भी बना हुआ है

हालांकि BSNL की आमदनी बढ़ रही है। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू FY23 के 19,131 करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 23,259 करोड़ रुपये हो गया है। FY27 में इसके 26,407 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

इसके बावजूद कंपनी का घाटा FY27 में 5,946 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। कुल खर्च 34,853 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है।

खर्च घटाने और कमाई बढ़ाने पर फोकस

संसदीय समिति ने BSNL और DoT से खर्च कम करने और इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग बढ़ाने को कहा है। साथ ही 4G, 5G, एंटरप्राइज सर्विसेज और फाइबर कनेक्टिविटी जैसे ज्यादा कमाई वाले कारोबार पर ध्यान देने को कहा है।

BSNL अपनी वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए टावर और डार्क फाइबर लीज पर भी दे रही है। मार्च 2026 तक कंपनी ने 11,398 टावर दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को किराये पर दिए थे। इससे FY26 में 1,019 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

वहीं, करीब 3 लाख रूट किलोमीटर डार्क फाइबर लीज पर देकर 410 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया। साथ ही, कंपनी ने FY25 के 9,460 करोड़ रुपये के मुकाबले FY26 में अपना ऑपरेशनल खर्च घटाकर 8,970 करोड़ रुपये कर लिया।

निफ्टी में हेरफेर से आखिरी समय में जोरदार तेजी आई? 3 और 4 अगस्त के ट्रेड्स की जांच कर रहा SEBI

विराट पर ब्रेट ली का बड़ा खुलासा, जब कोहली की बल्लेबाजी देखकर रह गए थे हैरान…बताया ये किस्सा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। ली के मुताबिक, कुछ खिलाड़ी शुरुआत में सबसे बेहतरीन नजर नहीं आते, लेकिन उनका मजबूत सोचने का तरीका उन्हें आगे चलकर सफल बनाता है। विराट कोहली भी ऐसे ही खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। ली ने बताया कि कोहली के शुरुआती दौर में उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी आंखों में दिखने वाला आत्मविश्वास और जोश उन्हें प्रभावित करता था। वहीं कोहली का आक्रामक और मुकाबला करने वाला अंदाज इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती दिनों से ही दिखाई देता था।

विराट के अंदर जीतने की जबरदस्त इच्छा

ब्रेट ली के मुताबिक, विराट कोहली के अंदर शुरू से ही जीतने की जबरदस्त इच्छा थी, जिसने उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग पहचान दिलाई। ब्रेट ली ने बीयर बाइसेप्स के पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा, “आप इसे उनकी आंखों में देख सकते हैं। कुछ खिलाड़ियों में यह खास बात होती है। हो सकता है कि शुरुआत में उनमें ज्यादा टैलेंट न दिखे, लेकिन उनका मानसिक रवैया मजबूत होता है। उनमें यह सोच होती है कि क्या वे बाकी खिलाड़ियों से ज्यादा फोकस कर सकते हैं।”

विराट की तारीफ की

ली ने कहा, “आपने उनकी आंखें देखी हैं। वह सीधे आपकी तरफ देखते हैं और ऐसा लगता है जैसे कह रहे हों, ‘गेम शुरू हो गया है और तुम मुझे आउट नहीं कर पाओगे।’ जब मैंने उनके खिलाफ खेला था, तब मैंने यह चीज उनमें देखी थी।” पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने आगे कहा, “आज आप देख सकते हैं कि उनका करियर कितना शानदार रहा है।” ब्रेट ली की बातों से विराट कोहली के करियर के पीछे की सोच और मेहनत की झलक मिलती है।

बड़े क्रिकेटरों में शामिल है

ली के मुताबिक, कोहली की सफलता को सिर्फ उनके रनों और रिकॉर्ड के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। भारत जैसे क्रिकेट प्रेमी देश में बड़ा स्टार बनना अपने साथ काफी दबाव भी लेकर आता है। कोहली ने इस दबाव के बीच लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और खुद को देश के सबसे बड़े क्रिकेट सितारों में शामिल किया। उन्होंने कहा, “दूसरी बात ये है कि आप अलग-अलग दौर के खिलाड़ियों की तुलना नहीं कर सकते। जरा सोचिए कि सनी भाई ने क्या किया था। सनी गावस्कर बहुत बड़े खिलाड़ी थे। इसके बाद सचिन तेंदुलकर आए, जिन्होंने उनकी जगह लेने और उस मुकाम तक पहुंचने की कोशिश की।”

ली ने आगे कहा, “उस समय सचिन के साथ करीब 1.5 अरब लोगों की उम्मीदें जुड़ी थीं। पूरा देश उन्हें सपोर्ट करता था और उन्हें इन उम्मीदों का दबाव अपने कंधों पर उठाना पड़ता था। इसके बाद विराट कोहली आए, जिन्होंने सचिन की जगह लेने की जिम्मेदारी संभाली।”

निफ्टी 50 में बड़ा बदलाव! विप्रो 3 दशक बाद इंडेक्स से बाहर होगी, BSE को मिलेगी एंट्री

निफ्टी 50 में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। इस इंडेक्स में स्टॉक्स एक्सचेंज BSE को दिग्गज आईटी कंपनी Wipro की जगह शामिल किया जाएगा। यह बदलाव 30 सितंबर से लागू होगा। इसके साथ ही बेंगलुरु की आईटी कंपनी Wipro का भारत के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स से करीब तीन दशक पुराना सफर खत्म हो जाएगा।

Wipro असल में Nifty 50 की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रही है। हालांकि, अप्रैल से सितंबर 2013 के बीच कंपनी इस इंडेक्स से बाहर रही थी। उस समय Wipro के नॉन-आईटी कारोबार के डीमर्जर की वजह से यह बदलाव हुआ था। इसके बाद कंपनी लगातार Nifty 50 में बनी रही।

Wipro से पैसा निकलने का अनुमान

Nuvama के अनुमान के मुताबिक, Wipro के Nifty 50 से बाहर होने पर इंडेक्स को ट्रैक करने वाले फंड करीब 246 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2,000 करोड़ रुपये की बिकवाली कर सकते हैं। दूसरी ओर, BSE के इंडेक्स में शामिल होने से करीब 741 मिलियन डॉलर का निवेश आने का अनुमान है।

BSE के लिए यह बदलाव काफी अहम है। पिछले पांच साल में कंपनी के शेयर में 2,600% से ज्यादा की तेजी आई है। ट्रेडिंग वॉल्यूम, डेरिवेटिव्स कारोबार और बाजार में निवेशकों की बढ़ती भागीदारी से कंपनी को फायदा मिला है।

Nifty 500 में भी बदलाव

Nifty 50 में बदलाव के साथ NSE ने दूसरे प्रमुख इंडेक्स में भी बदलाव किए हैं। Nifty 500 से 3M India, Aditya Birla Fashion and Retail, Aditya Birla Lifestyle Brands, Bayer Cropscience, Blue Dart Express, Chalet Hotels, Go Digit General Insurance, Indegene, Jubilant Pharmova, Latent View Analytics, Sonata Software और Travel Food Services जैसी कंपनियां बाहर होंगी।

वहीं, Nifty 500 में Aether Industries, Avanti Feeds, Azad Engineering, Black Box, Brookfield India REIT, Embassy Office Parks REIT, Fractal Analytics, INOX India, Kirloskar Brothers, MTAR Technologies, Sansera Engineering, Sterlite Technologies और Vedanta Aluminium समेत कई कंपनियां शामिल होंगी।

Stocks to Watch: 11 अगस्त को इन 24 शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

JNU में उमर खालिद की किताब पर बवाल, आखिरी वक्त पर वेन्यू रद्द…नारेबाजी से गरमाया कैंपस

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में जेल में बंद स्कॉलर उमर खालिद की किताब ‘फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज़: आदिवासी हिस्ट्रीज एंड द पॉलिटिक्स ऑफ पावर’ पर चर्चा के दौरान सोमवार को हंगामा हो गया। कार्यक्रम के दौरान काफी नारे लगाए गए और दोनों पक्षों के बीच टकराव जैसी स्थिति बन गई। बताया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम शुरू होने से कुछ समय पहले ही इसके लिए बुक की गई जगह रद्द कर दी थी। इसके बावजूद कार्यक्रम को लेकर छात्रों के बीच विरोध और समर्थन देखने को मिला।

यह कार्यक्रम ‘इंटरनेशनल डे ऑफ द वर्ल्ड्स इंडिजिनस पीपल्स’ यानी दुनिया के मूल निवासियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन मूल रूप से दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज-1 (SSS-1) के ऑडिटोरियम में होना था। हालांकि, आखिरी समय में वेन्यू की बुकिंग रद्द किए जाने के बाद कार्यक्रम को लेकर विवाद और बढ़ गया।

JNU ने आखिरी समय पर कार्यक्रम की जगह की बुकिंग रद्द की

कार्यक्रम शुरू होने से कुछ समय पहले ही जेएनयू प्रशासन ने ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द कर दी और कार्यक्रम की अनुमति वापस ले ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में जेएनयू प्रशासन ने कहा कि आयोजकों ने कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी विश्वविद्यालय को नहीं दी थी, इसलिए ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द की गई।

विश्वविद्यालय ने अपने बयान में कहा कि जेएनयू एक लोकतांत्रिक और विकेंद्रीकृत संस्थान है। कार्यक्रम की अनुमति स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज (एसएसएस) के डीन ने दी थी और उसे रद्द करने की कार्रवाई भी उन्हीं की ओर से की गई। हालांकि, कार्यक्रम की जगह रद्द होने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र वहां पहुंच गए। बताया गया कि चर्चा के लिए करीब 300 से 400 छात्र इकट्ठा हुए। इस दौरान एसएसएस-2 ब्लॉक के बाहर उमर खालिद की किताब की प्रतियां भी बेची गईं। खालिद पहले इसी ब्लॉक में पढ़ाई कर चुका है। मौके पर झारखंड ट्राइबल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में कौन-कौन वक्ता शामिल थे?

कार्यक्रम के पोस्टर के मुताबिक, चर्चा में कई जाने-माने वक्ताओं को शामिल किया गया था। पैनल में इतिहासकार प्रोफेसर प्रभु महापात्रा, प्रोफेसर उमा चक्रवर्ती, शुद्धाब्रत सेनगुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर और सामाजिक कार्यकर्ता बनोज्योत्स्ना लाहिड़ी शामिल थीं। बनोज्योत्स्ना लाहिड़ी उमर खालिद की पार्टनर भी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत जेएनयू एआईएसए की अध्यक्ष अदिति के शुरुआती भाषण से हुई। उन्होंने झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति समर्थन जताया और कार्यक्रम की जगह की बुकिंग रद्द किए जाने के विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए।

अदिति ने सवाल उठाया कि प्रशासन को जेएनयू के एक पूर्व छात्र की लिखी किताब से आपत्ति क्यों है, जबकि उमर खालिद अभी बिना मुकदमे के जेल में बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र एक मुस्लिम व्यक्ति के एक्टिविज्म के प्रतीक के रूप में उभरने से परेशान है और उसे इतिहासकार के रूप में पहचान देने के बजाय हाशिए पर रखना चाहता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्यक्रम की जगह रद्द करने का फैसला धोखे से लिया गया और प्रशासन ने अपने इस कदम के पीछे कोई ठोस वजह नहीं बताई।

ABVP ने कार्यक्रम रद्द करने के फैसले का समर्थन किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जेएनयू प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की जगह की बुकिंग रद्द करने के फैसले का समर्थन किया। ABVP ने उमर खालिद को “देश-विरोधी” बताया और कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शुरुआत में कार्यक्रम को अनुमति देना ही गलत था। CNN-News18 को दिए बयान में ABVP सदस्यों ने कहा कि वे SSS-1 में होने वाली चर्चा को जबरन रोकने की कोशिश नहीं करेंगे। हालांकि, उनका कहना था कि अगर JNUSU कैंपस में हंगामा करने की कोशिश करता है, तो वे स्थिति संभालने में विश्वविद्यालय प्रशासन की मदद करेंगे।

प्रोफेसर के भाषण के दौरान हुआ हंगामा

कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रभु महापात्रा के भाषण के दौरान हंगामा शुरू हो गया। महापात्रा ने बताया कि वह झारखंड के उसी इलाके में पले-बढ़े हैं, जहां से उमर खालिद का संबंध है। उन्होंने अपनी बात में किताब की शैक्षणिक अहमियत और शोध के तरीके पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किताब अलग-अलग वर्गों और समुदायों के बीच मौजूद विरोधाभासों को समझने की कोशिश करती है। महापात्रा ने मौजूदा राजनीतिक संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनके पास संसाधन हैं और जो उन संसाधनों को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और आदिवासी आबादी के भविष्य के बीच के अंतर को भी चर्चा का अहम हिस्सा बताया।

नारों के जवाब में लगे नारे

कुछ ही देर बाद एबीवीपी समर्थक छात्रों ने प्रोफेसर प्रभु महापात्रा के भाषण के बीच विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर लिए हुए थे। इनमें से एक पोस्टर पर सवाल लिखा था, “क्या उमर के पिता सिमी आतंकी संगठन से जुड़े नहीं थे?” इसके साथ छात्र “इस्लामाबाद की खबर खुदेगी” जैसे नारे भी लगा रहे थे। एक अन्य पोस्टर में सवाल किया गया, “क्या उमर खालिद ने अफजल गुरु का बचाव नहीं किया?” वहीं एक और पोस्टर पर लिखा था, “पाकिस्तान में हिंदुओं के पास मानवाधिकार क्यों नहीं हैं?”

एबीवीपी समर्थक छात्रों ने कार्यक्रम में मौजूद पैनल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब चर्चा में शामिल लोग एक “एलीट पैनल” का हिस्सा हैं, तो वे समाज के हाशिए पर रहने वाले समुदायों की समस्याओं और उनके सामने मौजूद असमानताओं पर किस तरह चर्चा कर सकते हैं। इस दौरान एसएसएस-2 के पास नारेबाजी जारी रही, जिससे कैंपस का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट से नाराज स्कॉटलैंड और नीदरलैंड बोर्ड, आईसीसी के फैसले उठाए सवाल

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन के फॉर्मेट अचानक बदलाव कर दिया है। क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (KNCB) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट को लेकर नाराजगी जताई है। दोनों बोर्ड ने कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने में अब 18 महीने से भी कम समय बचे हैं, ऐसे में फॉर्मेट में बदलाव करना उचित नहीं है। वनडे वर्ल्ड कप 2027 टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका , जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, वहीं 12वें, 13वें और 14वें नंबर की टीमों को पहले क्वालिफाइंग मुकाबले खेलने होंगे। इन तीन टीमों में से सिर्फ एक टीम मुख्य टूर्नामेंट में पहुंच पाएगी। इसके बाद 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसमें हर ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी। ये टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका , जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन ने सोमवार को साझा बयान जारी कर वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में किए गए बदलाव पर आपत्ति जताई।

फॉर्मेट को लेकर जताई नाराजगी

दोनों बोर्ड ने संयुक्त बयान में कहा, “क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के हाल के फैसले से बहुत निराश हैं। ICC ने 50 ओवर वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन सिस्टम और टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बड़े बदलाव किए हैं, जबकि टूर्नामेंट शुरू होने में 18 महीने से भी कम समय बचा है।” बोर्ड ने आगे कहा, “ये बदलाव एसोसिएट मेंबर क्रिकेट के लिए बड़ा झटका हैं और पिछले कुछ सालों में दुनिया भर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हुई प्रगति को नुकसान पहुंचा सकते हैं।”

किस प्रक्रिया के तहत हुआ बदलाव

बयान में आगे कहा गया, “जब क्रिकेट अपनी पहुंच बढ़ाने, नए दर्शकों को जोड़ने और अंतरराष्ट्रीय खेलों में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, तब उभरती हुई टीमों के लिए मौके कम करना बिल्कुल सही संदेश नहीं देता।” CS और KNCB ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात पर चिंता है कि वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव किस प्रक्रिया के तहत किए गए हैं। उन्होंने कहा, “क्रिकेट स्कॉटलैंड और KNCB क्रिकेट को दुनिया भर में मजबूत बनाने के लिए ICC और दूसरे सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, हमें इन बदलावों के असर के साथ-साथ इन्हें लागू करने के तरीके को लेकर भी गंभीर चिंता है।”

मिलना चाहिए पर्याप्त समय

CS और KNCB ने कहा कि एसोसिएट मेंबर्स को इन बदलावों को समझने और उनकी तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए था। दोनों बोर्ड ने पूरी प्रक्रिया को लेकर ज्यादा स्पष्टता की मांग की है। उन्होंने कहा, “बदलावों की घोषणा के बाद क्रिकेट स्कॉटलैंड, KNCB और दूसरे एसोसिएट मेंबर्स ने ICC से दो बार मुलाकात की। इन बैठकों में बदलावों को लेकर लिखित जानकारी और पूरी प्रक्रिया के बारे में ज्यादा स्पष्टता मांगी गई।”

ICC को देना होगा जवाब

बयान में आगे कहा गया, “हमने भविष्य में फैसले लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए पॉजिटिव कदम उठाने और फुल मेंबर्स के साथ अलग-अलग प्लानिंग मीटिंग करने का भी अनुरोध किया। दो हफ्ते से ज्यादा समय पहले हुई दूसरी बैठक के बाद से ICC की ओर से कोई और जवाब नहीं मिला है। उठाए गए मुद्दों की गंभीरता को देखते हुए यह स्थिति निराशाजनक है।”

ICC से की अपील

बोर्ड ने कहा कि ICC को एसोसिएट देशों के साथ फिर से बातचीत करनी चाहिए और उनकी चिंताओं और मांगों को गंभीरता से समझना चाहिए। बयान में आगे कहा गया, “हम ICC से अपील करते हैं कि वह एसोसिएट मेंबर्स और उनकी मांगों पर फिर से ध्यान दे। साथ ही, सभी सदस्य देशों के साथ खुलकर चर्चा करे, ताकि यह तय किया जा सके कि लंबे समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हितों को सबसे बेहतर तरीके से कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है।”