Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
        LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        • Latest News
          Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
          ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
          Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
          LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
          फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
          Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
          Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
          ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Share Market

        HDB Financial Q2 Results: मुनाफा 34% बढ़ा, NPA में भी सुधार; डिविडेंड का ऐलान

        Posted on October 14, 2026October 14, 2026 by admin

        HDB Financial Q2 Results: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) HDB Financial Services ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 34.3% बढ़कर 780.2 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 581 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

        कंपनी की ब्याज से होने वाली कमाई में भी बढ़ोतरी हुई है। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 15.5% बढ़कर 2,534 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल यह 2,193 करोड़ रुपये थी। वहीं, कंपनी की कुल इनकम 12% बढ़कर 3,188 करोड़ रुपये पहुंच गई। एक साल पहले यह 2,851 करोड़ रुपये थी। प्रोविजन से पहले ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 15.9% बढ़कर 1,774 करोड़ रुपये हो गया।

        लोन कारोबार में बढ़ोतरी

        HDB Financial Services का लोन कारोबार लगातार बढ़ रहा है। 30 सितंबर 2026 तक कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,24,638 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 1,11,721 करोड़ रुपये था। यानी इसमें 11.6% की बढ़ोतरी हुई।

        कंपनी की ग्रॉस लोन बुक भी 11.7% बढ़कर 1,24,469 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल इसी समय यह 1,11,409 करोड़ रुपये थी।

        NPA में आई कमी

        HDB Financial के लिए अच्छी बात यह है कि खराब कर्ज का अनुपात घटा है। ग्रॉस स्टेज 3 लोन का अनुपात पिछले साल के 2.81% से घटकर 2.43% रह गया। वहीं, नेट स्टेज 3 लोन का अनुपात भी 1.27% से घटकर 1.09% पर आ गया। ये आंकड़े बताते हैं कि कर्ज चुकाने में परेशानी वाले लोन का अनुपात कम हुआ है।

        कंपनी को खराब कर्ज के लिए कम रकम का प्रावधान भी करना पड़ा। तिमाही में लोन लॉस और प्रोविजन 2.5% घटकर 730 करोड़ रुपये रह गए। पिछले साल यह रकम 748 करोड़ रुपये थी। वहीं, खराब कर्ज के लिए प्रोविजन कवरेज रेशियो 55% रहा। एक साल पहले यह 54.73% था।

        हर शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड

        HDB Financial ने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 2 रुपये देने की मंजूरी दी है। इसके लिए 23 अक्टूबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसी तारीख के आधार पर तय होगा कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा।

        नतीजों से पहले शेयर में गिरावट

        HDB Financial  के नतीजे आने से पहले 14 अक्टूबर को शेयर 4.02% गिरकर 584.55 रुपये पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें 24.50 रुपये की गिरावट आई।

        शेयर का प्रदर्शन इस साल अब तक कमजोर रहा है। 2026 में अब तक यह 23.49% टूट चुका है। पिछले साल जुलाई में लिस्टिंग के बाद यह करीब 31% नीचे आया है।

        M&M Share Price: ट्रैक्टर की बिक्री सुस्त, SUV में तगड़ा कंपीटिशन; फिर भी कोटक को शेयर में 43% तेजी की उम्मीद

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 10, 2026, 50, AMP, AUM, Financial Services, HDB Financial, HDB Financial Dividend, HDB Financial Interim Dividend, HDB Financial Net Profit, HDB Financial NPA, HDB Financial Q2 Results, HDB Financial Record Date, HDB Financial Services, HDB Financial Services Results, HDB Financial Share Performance, HDB Financial Share Price, HDB Financial Stock News, m&m, M&M Share, M&M share price, NBFC, NII, NPA, results, share price, suv, अक्टूबर 2026, अंतरिम डिविडेंड, आधार, एचडीबी फाइनेंशियल, एचडीबी शेयर, एनपीए, कमाई, डिविडेंड, तिमाही नतीजे, नतीजे, निवेश, निवेशक, फाइनेंस, बाजार, बैंक, ब्याज, मनीकंट्रोल, रिकॉर्ड डेट, लिस्टिंग, लोन, शेयर
        Share Market

        M&M Share Price: ट्रैक्टर की बिक्री सुस्त, SUV में तगड़ा कंपीटिशन; फिर भी कोटक को शेयर में 43% तेजी की उम्मीद

        Posted on October 14, 2026October 14, 2026 by admin

        M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का फेयर वैल्यू 4,000 रुपये तय किया है। यह 2,793 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 43% ज्यादा है।

        Kotak का मानना है कि हालिया गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका हो सकती है। महिंद्रा के पोर्टफोलियो में थार, बोलेरो और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां हैं।

        शेयर में गिरावट की 4 बड़ी वजहें

        M&M का शेयर पिछले तीन महीनों में करीब 10% और एक साल में लगभग 20% टूट चुका है। इस दौरान कंपनी की कमाई के अनुमान भी बढ़े हैं। इसके बावजूद निवेशकों की चिंता बढ़ी है। Kotak ने इसके पीछे चार प्रमुख वजहें बताई हैं।

        पहली वजह ट्रैक्टर बिक्री में सुस्ती है। कमजोर मानसून और पिछले साल के ऊंचे बेस के कारण मांग पर दबाव है। दूसरी वजह SUV सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी घटना है। ग्राहक अब हैचबैक और छोटी SUV की ओर भी रुख कर रहे हैं। तीसरी चिंता JSW Motors जैसे नए खिलाड़ियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा है। चौथी वजह कच्चे माल की बढ़ती लागत है।

        हालांकि, Kotak का मानना है कि बाजार ने इन चिंताओं के असर को जरूरत से ज्यादा तवज्जो दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर चुनौतियां अस्थायी हैं या समय के साथ सुधर सकती हैं।

        नए लॉन्च से SUV बाजार में वापसी की उम्मीद

        Kotak को उम्मीद है कि M&M के नए प्रोडक्ट लॉन्च से SUV सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी बढ़ सकती है। कैलेंडर वर्ष 2027 की पहली छमाही से NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड गाड़ियां लॉन्च होने की संभावना है। इससे कंपनी को हालिया नुकसान की भरपाई करने में मदद मिल सकती है।

        ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2031 तक 16 नई SUV और 10 नए लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) लॉन्च करने की है।

        लंबी अवधि में ग्रोथ की संभावना

        Kotak का मानना है कि भारत में SUV की कम पहुंच, लास्ट-माइल डिलीवरी और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए LCV की मांग और खेती में मशीनीकरण बढ़ने से M&M को फायदा मिल सकता है।

        ब्रोकरेज के रिवर्स DCF विश्लेषण के मुताबिक, मौजूदा शेयर भाव में वित्त वर्ष 2029 से 2050 के बीच वॉल्यूम में सालाना सिर्फ 3% से 3.5% की ग्रोथ का अनुमान शामिल है। Kotak को लंबी अवधि में इससे बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है।

        कमाई का अनुमान घटाया, फिर भी Buy रेटिंग

        Kotak ने वित्त वर्ष 2027 से 2029 के लिए कंपनी के स्टैंडअलोन EPS अनुमान में 5% से 8% की कटौती की है। कमजोर मानसून के कारण अगले चार तिमाहियों में ट्रैक्टर बिक्री घटने का अनुमान है। हालांकि, SUV की मांग स्थिर रहने और 2027 में नए लॉन्च से बाजार हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है।

        ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2028 के अनुमानित कोर EPS के 15.5 गुना पर शेयर का वैल्यूएशन किया है। Kotak के मुताबिक, यह वैल्यूएशन आकर्षक है। इसलिए निकट अवधि की चुनौतियों के बावजूद उसने शेयर पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है।

        Suzlon Energy Share: चार दिन में 12% चढ़ा सुजलॉन, अब भी तूफानी तेजी की उम्मीद; मोतीलाल ओसवाल ने ₹65 का टारगेट दिया

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 10, AMP, eps, Kotak Buy Rating, Kotak Institutional Equities, m&m, M&M Share, M&M share price, M&M Share Price Target, M&M Stock Analysis, Mahindra and Mahindra Share Price, Mahindra New SUV Launches, Mahindra Share Price Forecast, Mahindra Stock Upside, Mahindra SUV Sales, Mahindra Tractor Sales, share price, suv, Suzlon Energy, Suzlon Energy Share, इंफ्रास्ट्रक्चर, उम्मीद, एमएंडएम शेयर, कमजोर मानसून, कमर्शियल व्हीकल, कमाई, खरीदारी की सलाह, ग्रो, ग्रोथ, ट्रैक्टर बिक्री, निवेश, निवेशक, बाजार, ब्रोकरेज फर्म, भारत, मनीकंट्रोल, महिंद्रा एसयूवी, महिंद्रा शेयर, मानसून, मोतीलाल ओसवाल, वैल्यूएशन, शेयर, शेयर बाजार, सुजलॉन, हैचबैक
        Share Market

        Stocks to Watch: 11 अगस्त को इन 24 शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

        Posted on August 10, 2026August 10, 2026 by admin

        Stocks to Watch: मंगलवार, 11 अगस्त को कई शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। कुछ कंपनियों ने मजबूत तिमाही नतीजे दिए हैं, तो कुछ को बड़े ऑर्डर और कारोबारी अपडेट मिले हैं। वहीं, कुछ शेयरों में नए फैसलों का असर दिख सकता है। ऐसे में इन 24 शेयरों पर बाजार की नजर रहेगी।

        Vodafone Idea

        टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड घाटा 3,754 करोड़ रुपये रहा। पिछली तिमाही में 51,970 करोड़ रुपये का मुनाफा था, लेकिन उसमें 57,491 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ शामिल था। जून तिमाही में भी 1,611 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ मिला।

        Bharat Electronics

        सरकारी डिफेंस कंपनी Bharat Electronics (BEL) को 31 जुलाई के बाद 541 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। इनमें कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, एम्युनिशन फ्यूज, CBRN सिस्टम, स्पेयर और सर्विसेज शामिल हैं। कंपनी की ऑर्डर बुक 1 जुलाई 2026 तक 72,258 करोड़ रुपये थी।

        Lloyds Metals & Energy

        माइनिंग और मेटल कंपनी Lloyds Metals & Energy का जून तिमाही प्रदर्शन शानदार रहा। कंपनी का मुनाफा 651 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,726 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू भी 2,383.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,354.3 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 805.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,781.4 करोड़ रुपये हो गया।

        Dilip Buildcon

        इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Dilip Buildcon का जून तिमाही प्रदर्शन कमजोर रहा। मुनाफा 50.7% घटकर 112.95 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 9.3% गिरकर 2,377.78 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA 429 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 19.86% से घटकर 18.1% रह गया।

        Lupin

        फार्मा कंपनी Lupin को अमेरिकी दवा नियामक US FDA से एक नई दवा के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को Sodium Zirconium Cyclosilicate Oral Suspension के 5 ग्राम और 10 ग्राम प्रति पैकेट वाले वेरिएंट के लिए ANDA मंजूरी मिली है। यह अमेरिकी बाजार के लिए अहम डेवलपमेंट है।

        Gland Pharma

        फार्मा कंपनी Gland Pharma का Q1 प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी का मुनाफा 215 करोड़ रुपये से बढ़कर 317 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 1,506 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,800 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 368 करोड़ रुपये से बढ़कर 489 करोड़ रुपये और मार्जिन 24.4% से बढ़कर 27.2% हो गया।

        M&M

        ऑटो कंपनी Mahindra & Mahindra का जुलाई कारोबार मजबूत रहा। कंपनी का कुल प्रोडक्शन 20.4% बढ़कर 1.02 लाख यूनिट रहा। कुल बिक्री 24.8% बढ़कर 1.03 लाख यूनिट पहुंच गई। एक्सपोर्ट भी 47.4% बढ़कर 4,159 यूनिट रहा।

        Lumax Auto

        ऑटो कंपोनेंट कंपनी Lumax Auto Technologies का पहली तिमाही प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी का मुनाफा 41.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 86.6 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 33% बढ़कर 1,363.6 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 52.3% बढ़कर 190.1 करोड़ रुपये और मार्जिन 12.2% से बढ़कर 14% हो गया।

        Precision Wires India

        इलेक्ट्रिकल वायर बनाने वाली कंपनी Precision Wires India के Q1 नतीजे अच्छे रहे। स्टैंडअलोन मुनाफा 27.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 46.5 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 1,100 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,770 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 47.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 75.8 करोड़ रुपये हो गया।

        Kolte Patil

        रियल एस्टेट कंपनी Kolte-Patil Developers घाटे से मुनाफे में लौट आई। कंपनी को पहली तिमाही में 146 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। पिछले साल 17 करोड़ रुपये का घाटा था। EBITDA भी 26 करोड़ रुपये के घाटे से सुधरकर 190 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

        Bosch

        ऑटो कंपोनेंट कंपनी Bosch के नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रहे। कंपनी का मुनाफा 702 करोड़ रुपये रहा, जबकि अनुमान 532 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 4,789 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,842 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन भी 13.4% से बढ़कर 14% रहा।

        KEC International

        इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग कंपनी KEC International के Q1 नतीजे कमजोर रहे। मुनाफा 125 करोड़ रुपये से घटकर 73 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू मामूली बढ़कर 5,024 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 350 करोड़ रुपये से घटकर 291 करोड़ रुपये और मार्जिन 7% से घटकर 6% रह गया।

        ZEE Entertainment

        मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी ZEE Entertainment की पहली तिमाही में आमदनी बढ़ी, लेकिन मुनाफे पर दबाव रहा। मुनाफा 143.7 करोड़ रुपये से घटकर 76.3 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू 4.5% बढ़कर 1,907 करोड़ रुपये रही। EBITDA 239 करोड़ रुपये से घटकर 100 करोड़ रुपये और मार्जिन 13.1% से घटकर 5.2% रह गया।

        Triveni Turbine

        इंडस्ट्रियल टर्बाइन कंपनी Triveni Turbine के नतीजे मिले-जुले रहे। रेवेन्यू 371 करोड़ रुपये से बढ़कर 443 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, मुनाफा 65 करोड़ रुपये से घटकर 51 करोड़ रुपये रह गया। EBITDA मार्जिन भी 19.8% से घटकर 11.6% हो गया।

        Yatharth Hospital

        हेल्थकेयर कंपनी Yatharth Hospital की पहली तिमाही में रेवेन्यू 51% बढ़कर 393 करोड़ रुपये रही। मुनाफा 42 करोड़ रुपये से बढ़कर 47 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA 64.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 91.7 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन 25.02% से घटकर 23.35% रह गया।

        IRB Infra

        इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी IRB Infrastructure का जुलाई ग्रॉस टोल रेवेन्यू 26% बढ़कर 798 करोड़ रुपये हो गया। टोल कलेक्शन में अच्छी बढ़त देखने को मिली। इससे कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन को सहारा मिलने की उम्मीद है।

        JSW Energy

        पावर कंपनी JSW Energy की रिन्यूएबल क्षमता अप्रैल 2026 से अब तक 1,166 मेगावाट बढ़ी है। इसके बाद कंपनी की कुल ऑपरेशनल क्षमता 14,920 मेगावाट हो गई है। क्षमता बढ़ने से कंपनी के ग्रीन एनर्जी कारोबार को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

        Jupiter Wagons

        रेलवे इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Jupiter Wagons को कुल 211 करोड़ रुपये के दो ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर Orissa Alloy Steel और JSW Port Logistics से मिले हैं। नए ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी।

        Ashok Leyland

        कमर्शियल व्हीकल कंपनी Ashok Leyland ने EV ग्राहकों के लिए Drivn के साथ करार किया है। इसके तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों को फाइनेंस से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी। इससे कंपनी के इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

        Texmaco Rail

        रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Texmaco Rail & Engineering ने बेल्जियम की TSC के साथ MoU किया है। करार ETCS सॉल्यूशन और भारत के लिए Kavach सिस्टम से जुड़ा है। दोनों कंपनियां आगे डिटेल्ड एग्रीमेंट पर काम करेंगी। अभी इस MoU की कोई तय कमर्शियल वैल्यू नहीं है।

        HPL Electric

        इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट कंपनी HPL Electric की पहली तिमाही में रेवेन्यू 397 करोड़ रुपये से बढ़कर 513 करोड़ रुपये हो गई। मुनाफा 17 करोड़ रुपये से बढ़कर 18 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 54.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 62.5 करोड़ रुपये हुआ। हालांकि, EBITDA मार्जिन 13.7% से घटकर 12.2% रह गया।

        TVS Motor

        ऑटो कंपनी TVS Motor ने 1,000 करोड़ रुपये के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर यानी NCD जारी किए हैं। हर NCD की फेस वैल्यू 1 लाख रुपये है। कंपनी NCD के जरिए पैसा जुटाती है। इस रकम को तय शर्तों के मुताबिक ब्याज के साथ चुकाना होता है।

        Asahi India Glass

        ग्लास बनाने वाली कंपनी Asahi India Glass को सरकारी फैसले से फायदा मिल सकता है। सरकार फ्लोट ग्लास के आयात पर मिनिमम इंपोर्ट प्राइस लगाने पर विचार कर रही है। अगर यह लागू होता है, तो सस्ते आयात से घरेलू कंपनियों को राहत मिल सकती है। Saint-Gobain और Gold Plus Glass जैसी कंपनियों को भी फायदा हो सकता है।

        APAR Industries

        केबल और कंडक्टर बनाने वाली कंपनी APAR Industries ने QIP खोला है। कंपनी ने इसका फ्लोर प्राइस 14,801.25 रुपये प्रति शेयर तय किया है। QIP के जरिए कंपनी संस्थागत निवेशकों से पूंजी जुटाती है। इस रकम का इस्तेमाल विस्तार और कारोबारी जरूरतों में किया जा सकता है।

        तिमाही नतीजे

        मंगलवार को AMD Industries, Ashiana Housing, Allcargo Terminals, Bata India, DCM Financial Services और Kalyani Forge समेत कई कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इन कंपनियों के शेयरों में नतीजों से पहले और बाद में हलचल देखने को मिल सकती है।

        Vodafone Idea Q1 Results: वोडा आइडिया का घाटा घटकर ₹3754 करोड़ हुआ, रेवेन्यू और EBITDA में भी उछाल

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 10, 2026, AMP, APAR Industries, Ashiana Housing, Ashok Leyland, Ashok Leyland Share, Bata India, bel, BEL Share, Bharat Electronics, Bosch Share, EBITDA, Entertainment, ev, Financial Services, Gland Pharma Share, gold, hospital, India, Infrastructure, JSW Energy, JSW Energy Share, KEC International, Kolte-Patil Developers, Lupin, Lupin Share, M&M Share, Mahindra, NCD, Q1 Earnings, Q1 Results, QIP, results, Share Market News, Stock Market Today, stocks in focus, Stocks to watch, Stocks to Watch August 11, Texmaco Rail, tvs motor, US, Vodafone Idea, Vodafone Idea Q1 Results, Vodafone Idea Share, आज के शेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एंटरटेनमेंट, ऑर्डर, ऑर्डर बुक, कमर्शियल व्हीकल, कारोबारी अपडेट, तिमाही नतीजे, नतीजे, निवेश, निवेशक, फाइनेंस, ब्याज, भारत, मनीकंट्रोल, रेवेन्यू, शेयर बाजार, शेयरों पर नजर
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        • Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में 23000 का लेवल मुमकिन, बैंक निफ्टी भी 56000 की ओर कर सकता है वापसी
        • ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील पर रुबियो के बाद ट्रंप ने भी दे दिया बड़ा अपडेट
        • Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj Finance, Hindustan Zinc, L&T Tech, PC Jeweller समेत इन शेयरों पर रहेगा फोकस
        • LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस सस्ती या महंगी? बुकिंग से पहले जानें ताजा रेट
        • फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        • Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की शानदार कमाई से एशियाई बाजारों में तेजी,Kospi 3.6% तक उछला
        • 5 things to know about the Kawasaki Z300
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        9:38 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 26°C
        clear sky
        49 %
        1017 mb
        2 mph
        Wind Gust: 2 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 51% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
        LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार