Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
        LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        • Latest News
          Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
          Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
          ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
          Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
          LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
          फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
          Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
          Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        Share Market

        HDB Financial Q2 Results: मुनाफा 34% बढ़ा, NPA में भी सुधार; डिविडेंड का ऐलान

        Posted on October 14, 2026October 14, 2026 by admin

        HDB Financial Q2 Results: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) HDB Financial Services ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 34.3% बढ़कर 780.2 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 581 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

        कंपनी की ब्याज से होने वाली कमाई में भी बढ़ोतरी हुई है। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 15.5% बढ़कर 2,534 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल यह 2,193 करोड़ रुपये थी। वहीं, कंपनी की कुल इनकम 12% बढ़कर 3,188 करोड़ रुपये पहुंच गई। एक साल पहले यह 2,851 करोड़ रुपये थी। प्रोविजन से पहले ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 15.9% बढ़कर 1,774 करोड़ रुपये हो गया।

        लोन कारोबार में बढ़ोतरी

        HDB Financial Services का लोन कारोबार लगातार बढ़ रहा है। 30 सितंबर 2026 तक कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,24,638 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 1,11,721 करोड़ रुपये था। यानी इसमें 11.6% की बढ़ोतरी हुई।

        कंपनी की ग्रॉस लोन बुक भी 11.7% बढ़कर 1,24,469 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल इसी समय यह 1,11,409 करोड़ रुपये थी।

        NPA में आई कमी

        HDB Financial के लिए अच्छी बात यह है कि खराब कर्ज का अनुपात घटा है। ग्रॉस स्टेज 3 लोन का अनुपात पिछले साल के 2.81% से घटकर 2.43% रह गया। वहीं, नेट स्टेज 3 लोन का अनुपात भी 1.27% से घटकर 1.09% पर आ गया। ये आंकड़े बताते हैं कि कर्ज चुकाने में परेशानी वाले लोन का अनुपात कम हुआ है।

        कंपनी को खराब कर्ज के लिए कम रकम का प्रावधान भी करना पड़ा। तिमाही में लोन लॉस और प्रोविजन 2.5% घटकर 730 करोड़ रुपये रह गए। पिछले साल यह रकम 748 करोड़ रुपये थी। वहीं, खराब कर्ज के लिए प्रोविजन कवरेज रेशियो 55% रहा। एक साल पहले यह 54.73% था।

        हर शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड

        HDB Financial ने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 2 रुपये देने की मंजूरी दी है। इसके लिए 23 अक्टूबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसी तारीख के आधार पर तय होगा कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा।

        नतीजों से पहले शेयर में गिरावट

        HDB Financial  के नतीजे आने से पहले 14 अक्टूबर को शेयर 4.02% गिरकर 584.55 रुपये पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें 24.50 रुपये की गिरावट आई।

        शेयर का प्रदर्शन इस साल अब तक कमजोर रहा है। 2026 में अब तक यह 23.49% टूट चुका है। पिछले साल जुलाई में लिस्टिंग के बाद यह करीब 31% नीचे आया है।

        M&M Share Price: ट्रैक्टर की बिक्री सुस्त, SUV में तगड़ा कंपीटिशन; फिर भी कोटक को शेयर में 43% तेजी की उम्मीद

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 10, 2026, 50, AMP, AUM, Financial Services, HDB Financial, HDB Financial Dividend, HDB Financial Interim Dividend, HDB Financial Net Profit, HDB Financial NPA, HDB Financial Q2 Results, HDB Financial Record Date, HDB Financial Services, HDB Financial Services Results, HDB Financial Share Performance, HDB Financial Share Price, HDB Financial Stock News, m&m, M&M Share, M&M share price, NBFC, NII, NPA, results, share price, suv, अक्टूबर 2026, अंतरिम डिविडेंड, आधार, एचडीबी फाइनेंशियल, एचडीबी शेयर, एनपीए, कमाई, डिविडेंड, तिमाही नतीजे, नतीजे, निवेश, निवेशक, फाइनेंस, बाजार, बैंक, ब्याज, मनीकंट्रोल, रिकॉर्ड डेट, लिस्टिंग, लोन, शेयर
        Share Market

        M&M Share Price: ट्रैक्टर की बिक्री सुस्त, SUV में तगड़ा कंपीटिशन; फिर भी कोटक को शेयर में 43% तेजी की उम्मीद

        Posted on October 14, 2026October 14, 2026 by admin

        M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का फेयर वैल्यू 4,000 रुपये तय किया है। यह 2,793 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 43% ज्यादा है।

        Kotak का मानना है कि हालिया गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका हो सकती है। महिंद्रा के पोर्टफोलियो में थार, बोलेरो और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां हैं।

        शेयर में गिरावट की 4 बड़ी वजहें

        M&M का शेयर पिछले तीन महीनों में करीब 10% और एक साल में लगभग 20% टूट चुका है। इस दौरान कंपनी की कमाई के अनुमान भी बढ़े हैं। इसके बावजूद निवेशकों की चिंता बढ़ी है। Kotak ने इसके पीछे चार प्रमुख वजहें बताई हैं।

        पहली वजह ट्रैक्टर बिक्री में सुस्ती है। कमजोर मानसून और पिछले साल के ऊंचे बेस के कारण मांग पर दबाव है। दूसरी वजह SUV सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी घटना है। ग्राहक अब हैचबैक और छोटी SUV की ओर भी रुख कर रहे हैं। तीसरी चिंता JSW Motors जैसे नए खिलाड़ियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा है। चौथी वजह कच्चे माल की बढ़ती लागत है।

        हालांकि, Kotak का मानना है कि बाजार ने इन चिंताओं के असर को जरूरत से ज्यादा तवज्जो दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर चुनौतियां अस्थायी हैं या समय के साथ सुधर सकती हैं।

        नए लॉन्च से SUV बाजार में वापसी की उम्मीद

        Kotak को उम्मीद है कि M&M के नए प्रोडक्ट लॉन्च से SUV सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी बढ़ सकती है। कैलेंडर वर्ष 2027 की पहली छमाही से NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड गाड़ियां लॉन्च होने की संभावना है। इससे कंपनी को हालिया नुकसान की भरपाई करने में मदद मिल सकती है।

        ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2031 तक 16 नई SUV और 10 नए लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) लॉन्च करने की है।

        लंबी अवधि में ग्रोथ की संभावना

        Kotak का मानना है कि भारत में SUV की कम पहुंच, लास्ट-माइल डिलीवरी और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए LCV की मांग और खेती में मशीनीकरण बढ़ने से M&M को फायदा मिल सकता है।

        ब्रोकरेज के रिवर्स DCF विश्लेषण के मुताबिक, मौजूदा शेयर भाव में वित्त वर्ष 2029 से 2050 के बीच वॉल्यूम में सालाना सिर्फ 3% से 3.5% की ग्रोथ का अनुमान शामिल है। Kotak को लंबी अवधि में इससे बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है।

        कमाई का अनुमान घटाया, फिर भी Buy रेटिंग

        Kotak ने वित्त वर्ष 2027 से 2029 के लिए कंपनी के स्टैंडअलोन EPS अनुमान में 5% से 8% की कटौती की है। कमजोर मानसून के कारण अगले चार तिमाहियों में ट्रैक्टर बिक्री घटने का अनुमान है। हालांकि, SUV की मांग स्थिर रहने और 2027 में नए लॉन्च से बाजार हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है।

        ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2028 के अनुमानित कोर EPS के 15.5 गुना पर शेयर का वैल्यूएशन किया है। Kotak के मुताबिक, यह वैल्यूएशन आकर्षक है। इसलिए निकट अवधि की चुनौतियों के बावजूद उसने शेयर पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है।

        Suzlon Energy Share: चार दिन में 12% चढ़ा सुजलॉन, अब भी तूफानी तेजी की उम्मीद; मोतीलाल ओसवाल ने ₹65 का टारगेट दिया

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 10, AMP, eps, Kotak Buy Rating, Kotak Institutional Equities, m&m, M&M Share, M&M share price, M&M Share Price Target, M&M Stock Analysis, Mahindra and Mahindra Share Price, Mahindra New SUV Launches, Mahindra Share Price Forecast, Mahindra Stock Upside, Mahindra SUV Sales, Mahindra Tractor Sales, share price, suv, Suzlon Energy, Suzlon Energy Share, इंफ्रास्ट्रक्चर, उम्मीद, एमएंडएम शेयर, कमजोर मानसून, कमर्शियल व्हीकल, कमाई, खरीदारी की सलाह, ग्रो, ग्रोथ, ट्रैक्टर बिक्री, निवेश, निवेशक, बाजार, ब्रोकरेज फर्म, भारत, मनीकंट्रोल, महिंद्रा एसयूवी, महिंद्रा शेयर, मानसून, मोतीलाल ओसवाल, वैल्यूएशन, शेयर, शेयर बाजार, सुजलॉन, हैचबैक
        Share Market

        Bajaj Auto का शेयर क्रैश, दूसरी ऑटो कंपनियों के शेयर भी फिसले, जानिए इसकी वजह

        Posted on October 1, 2026October 1, 2026 by admin

        ऑटो कंपनियों के शेयरों में 1 अक्तूबर को तेज गिरावट दिखी। बजाज ऑटो का शेयर सबसे ज्यादा गिरा। 11 बजे बजाज ऑटो का शेयर 7.90 फीसदी गिरकर 10,016 रुपये पर चल रहा था। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और एसएमएल महिंद्रा के शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। ऑटो शेयरों में तेज गिरावट से निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.86 फीसदी गिर गया।

        सितंबर में बजाज ऑटो की कमजोर रही बिक्री

        Bajaj Auto के शेयरों में गिरावट की वजह कंपनी की सेल्स के कमजोर डेटा हैं। सितंबर में साल दर साल आधार पर कंपनी की घरेलू बिक्री 9 फीसदी घटी है। एक्सपोर्ट्स भी उम्मीद से कम रहा। हालांकि, यह एक साल पहले के मुकाबले 32 फीसदी ज्यादा रहा। बीते 4 महीनों में पहली बार बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट्स 2.5 लाख यूनिट्स से कम रहा।

        महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टर्स की बिक्री में गिरावट

        महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री सितंबर में अनुमान के मुताबिक रही। हालांकि, ट्रैक्टर्स की बिक्री में गिरावट देखने को मिली। पिछले साल के सितंबर के मुकाबले M&M की कुल बिक्री 15 फीसदी ज्यादा रही। सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में सेल्स 16 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था। SUV की सेल्स ग्रोथ 14 फीसदी रही। 2-3.5 टन कैटेगरी में LCV की ग्रोथ साल दर साल आधार पर 13 फीसदी ज्यादा रही।

        M&M का शेयर करीब 3 फीसदी फिसला

        एमएंडएम की ट्रैक्टर्स की बिक्री सितंबर तिमाही में 21 फीसदी कम रही, जबकि सेल्स 11 फीसदी घटने का अनुमान था। सितंबर में कंपनी के ट्रैक्टर्स की बिक्री घटकर 52,100 यूनिट्स पर आ गई, जबकि एक साल पहले सितंबर में यह 66,111 यूनिट्स थी। M&M के शेयर का प्राइस 1 अक्तूबर को 2.75 फीसदी गिरकर 2,869 रुपये चल रहा था।

        एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री पर भी दबाव 

        Escorts Kubota की सेल्स सितंबर में 16.7 फीसदी गिरकर 15,214 यूनिट्स रही। एक्सपोर्ट्स 35 फीसदी घटकर 303 यूनिट्स रहा। घरेलू बाजार में ट्रैक्टर्स की बिक्री एक साल पहले के सितंबर के मुकाबले 16 फीसदी घटकर 14,911 यूनिट्स रही। इसका असर एस्कॉर्ट्स कुबोटा के शेयरों पर पड़ा। यह शेयर करीब 4 फीसदी गिरकर 2,607.60 रुपये पर चल रहा था।

        बिक्री बढ़ने से हुंडई मोटर के शेयरों में तेजी

        Hyundai Motor India के शेयर में तेजी दिखी। इसकी वजह सितंबर में कंपनी की गाड़ियों की अच्छी बिक्री है। साल दर साल आधार पर कंपनी की सेल्स 11 फीसदी ज्यादा रही। घरेलू सेल्स 11 फीसदी ज्यादा रही, जबकि एक्सपोर्ट्स की ग्रोथ 10.4 फीसदी रही। इसका पॉजिटिव असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा। शेयर का प्राइस 0.92 फीसदी चढ़कर 2,049.50 रुपये पर चल रहा था।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 10, 50, 911, AMP, Bajaj, Bajaj Auto, Bajaj Auto Share Price, Eicher Motors Share Price, Escorts Kubota, Escorts Kubota share price, hyundai motor, hyundai motor india, India, m&m, M&M share price, Maruti Suzuki Share Price, nifty auto, September Auto Sales, suv, Tata Motors CV share price, Tata Motors PV share price, Why are Bajaj Auto sales falling, उम्मीद, ऑटो इंडेक्स, ऑटो शेयर, ग्रो, ग्रोथ, बाजार, शेयर, शेयरों में तेजी
        Share Market

        Market Trend : सपाट शुरुआत के बाद बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी की कोशिश, आज इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

        Posted on August 10, 2026August 10, 2026 by admin

        Market Trend : सपाट शुरुआत के बाद बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी आई है। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 24600 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी फ्लैट दिख रहा है। मिड और स्मॉलकैप में खरीदारी आई है। उधर इंडिया VIX में करीब 4 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। आज IT शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी आई है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। साथ ही फार्मा और रियल्टी में भी खरीदारी आई है। उधर सरकारी बैंक,तेल और गैस शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। कमजोर रिजल्ट के बाद INOX विंड और PFC टूटे हैं। दोनों शेयर वायदा के टॉप लूजर में शामिल हैं। साथ ही NLC इंडिया और ABFRL भी 6-8 फीसदी फिसले हैं। लेकिन नतीजों के बाद ऑयल इंडिया और रैम्को सीमेंट में उछाल देखने को मिल रहा है।

        आज के लिए क्या हो रणनीति?

        बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24609-24647 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24680-24720/24744 पर है। इसके लिए पहला बेस 24460-24500 पर और बड़ा बेस 24381-24400 पर है। FIIs की कैश में खरीदारी हुई है,लेकिन निफ्टी और बैंक निफ्टी में बिकवाली देखने को मिली है। इंडेक्स में नेट शॉर्ट करीब 1.50 लाख पर रहे हैं। 24600 पर कॉल राइटिंग है, कॉल राइटर्स सबसे ज्यादा 24700-24800 जोन में दिखे हैं। 24680-24720/24740 सप्लाई जोन (रिवर्सल का प्वाइंट)है। 24500 पर पुट राइटिंग, शुरुआती सपोर्ट 24500-24460(10DEMA) पर है। 24400 पर पुट राइटिंग और 24381 पर 200 DEMA का सपोर्ट है। 24460 के नीचे 24400(पुट)-24381(200DEMA) पर सपोर्ट है। 24460-24381 के नीचे डायरेक्शनल मोमेंटम कमजोर होगा। बेस-1 तक गिरावट में खरीदारी की रणनीति रहेगी। बेस-2 के ऊपर रहने तक ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा। रेजिस्टेंस-1 के ऊपर निकलने पर रेजिस्टेंस-2 तक चाल संभव है।

        बैंक निफ्टी पर रणनीति

        बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 58040-58177/58267 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58435-58534 पर है। इसके लिए पहला बेस 57466-57577 और बड़ा बेस 56911-57034/57181 पर है। बैंक निफ्टी अभी 58200-57500 के दायरे में ही है। अर्निंग्स और पॉलिसी के बड़े ट्रिगर अब निकल चुके हैं। SBI के नतीजे भी आ चुके हैं। HDFC बैंक में कमजोरी है, 724 के नीचे ब्रेकडाउन का रिस्क है।

        58000 पर कॉल राइटिंग हुई है, पुट 57000 पर शिफ्ट हो रहे हैं। 7531-57477 रिस्क लेने और गिरावट में खरीदारी का बेस है। 57477 के नीचे फिसलने पर 57109-57000 तक टेस्ट संभव है। सभी लॉन्ग ट्रेड को रेजिस्टेंस-1 पर जरूर चेक करें। रेजिस्टेंस-1 के ऊपर साफ ब्रेकआउट मिलने पर ही रेजिस्टेंस-2 संभव है।

        Trading Plan: अपसाइड मोमेंटम के पीछे भागने के बजाय मजबूत सपोर्ट जोन के पास गिरावट पर करें खरीदारी

        चकाचक चार्ट वाले शेयर

        चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं manasjaiswal.com के मानस जायसवाल। आज के लिए इनकी फोर्टिस और एम&एम में खरीदारी की सलाह है। फोर्टिस में इनकी 944 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 990 रुपए के टारगेट के लिए खरीदीरी की सलाह है। वहीं, एम&एम में इनकी 3464 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 3575 रुपए के टारगेट के लिए खरीदीरी की सलाह है।

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged AMP, bank nifty trend, bank nifty view, FIIs, Fortis share outlook, Fortis share price, HDFC बैंक, IT, IT शेयर, M&M share outlook, M&M share price, market, market trend, market view, nifty trend, nifty view, PFC, sbi, Stock Market News, Trading plan, एम&एम शेयर आउटलुक, एम&एम शेयर प्राइस, खरीदारी की सलाह, नतीजे, निफ्टी ट्रेंड, निफ्टी पर रणनीति, निफ्टी व्यू, निवेश, फोर्टिस शेयर आउटलुक, फोर्टिस शेयर प्राइस, बैंक, बैंक निफ्टी ट्रेंड, बैंक निफ्टी पर रणनीति, बैंक निफ्टी व्यू, मनीकंट्रोल, मार्केट व्यू, सपा, स्टॉक मार्केट न्यूज, स्मॉलकैप
        Share Market

        M&M Q1 Results: नेट प्रॉफिट 7% बढ़कर 3685 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 23 फीसदी उछाल

        Posted on July 30, 2026July 30, 2026 by admin

        महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कंपनी का टैक्स बाद स्टैंडएलोन प्रॉफिट 7 फीसदी बढ़कर 3,685 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 3,450 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अप्रैल में एसयूवी और कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाई थीं। लेकिन, इसका असर कंपनी की व्हीकल्स की डिमांड पर नहीं पड़ा।

        रेवेन्यू 23 फीसदी बढ़कर 41920 करोड़

        जून तिमाही में M&M का रेवेन्यू 23 फीसदी बढ़कर 41,920 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ (ऑटो एंड फॉर्म सेक्टर) राजेश जेजुरीकर ने कहा, “जून तिमाही में ऑटो और ट्रैक्टर बिजनेस का प्रदर्शन शानदार रहा। तिमाही दर तिमाही आधार पर एसयूवी रेवेन्यू मार्केट शेयर 50 बेसिस प्वाइंट्स और एलसीवी वॉल्यूम मार्केट शेयर 150 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा।”

        XEV 9S वॉल्यूम के लिहाज से सबसे ज्यादा बिकने वाली EV

        उन्होंने कहा कि XEV 9S वॉल्यूम के लिहाज से इंडिया से सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल रही। कंपनी का ट्रैक्टर बिजनेस तिमाही दर तिमाही आधार पर 280 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा। इससे जून तिमाही में मार्केट शेयर 44.9 फीसदी पहुंच गया। उन्होंने बताया कि eSUV कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग छोड़कर ऑटो बिजनेस का PBIT मार्जिन 8.3 फीसदी रहा। कमोडिटी की कीमतें बढ़ने के बावजूद कोर ट्रैक्टर पीबीआईटी मार्जिन 19.2 फीसदी रहा।

        ऑटोमोटिव सेक्टर रेवेन्यू 31033 करोड़ रुपये 

        ऑटोमोटिव सेक्टर रेवेन्यू 24.38 फीसदी बढ़कर 31,033.45 करोड़ रुपये रहा। फॉर्म इक्विपमेंट सेगमेंट का रेवेन्यू 19.16 फीसदी बढ़कर 10,946.63 करोड़ रुपये रहा। जून तिमाही में कंपनी के ऑटोमोटिव वॉल्यूम में 23 फीसदी उछाल आया। कंपनी ने इस दौरान 3,04,421 यूनिट्स की बिक्री की। ट्रैक्टर वॉल्यूम 18 फीसदी बढ़कर 1,58,041 यूनिट्स रही।

        ईवी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर फोकस

        महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने ईवी और नॉन-ईवी मॉडल्स की उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। FY27 के अंत तक कंपनी की इनटर्नल कंबशन इंजन-पावर्ड एसयूवी की उत्पादन क्षमता प्रति माह 10,000 यूनिट्स बढ़कर 70,000 यूनिट्स हो जाएगी। इससे कंपनी को FY28 में नए मॉडल्स लॉन्च करने में मदद मिलेगी।

        नागपुर में नया प्लांट लगाने का प्लान 

        FY27 के अंत तक कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की उत्पादन क्षमता बढ़कर प्रति माह 12,000 यूनिट्स हो जाएगी। इससे कंपनी को ईवी के नए मॉडल्स लॉन्च करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने नागपुर में एक नया प्लांट लगाने का ऐलान किया है। इससे FY29 और इसके बाद कंपनी को नए मॉडल्स लॉन्च करने में मदद मिलेगी। एमएंडएम व्हीकल्स बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है।

        30 जुलाई को शेयरों में दिखी तेजी

        30 जुलाई को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में तेजी दिखी। 2:25 बजे शेयर 1.37 फीसदी चढ़कर 3,266 रुपये पर चल रहा था। इस साल शेयर 13 फीसदी से ज्यादा गिरा है। उधर, शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में 30 जुलाई को दोपहर बाद गिरावट दिखी। बिकवाली दबाव से शेयर हरे से लाल निशान में आ गए।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 10, AMP, m&m, M&M Q1 results, M&M share price, Mahindra and Mahindra, Q1 Results, results, Stock Market News, stock markets updates, इलेक्ट्रिक व्हीकल, टैक्स, नेट प्रॉफिट, मैन्युफैक्चरिंग, रेवेन्यू, शेयर बाजार
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?
        • Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        • Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में 23000 का लेवल मुमकिन, बैंक निफ्टी भी 56000 की ओर कर सकता है वापसी
        • ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील पर रुबियो के बाद ट्रंप ने भी दे दिया बड़ा अपडेट
        • टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार
        • Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj Finance, Hindustan Zinc, L&T Tech, PC Jeweller समेत इन शेयरों पर रहेगा फोकस
        • LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस सस्ती या महंगी? बुकिंग से पहले जानें ताजा रेट
        • फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        9:46 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 26°C
        clear sky
        49 %
        1017 mb
        2 mph
        Wind Gust: 2 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 51% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
        LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार