‘नदी का रौद्र रूप…तेज बहाव में बह गया पुल’, चमोली का खौफनाक वीडियो वायरल

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के पास लता गांव के नजदीक बादल फटने के बाद हालात बिगड़ गए। इस घटना का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) का एक पुल तेज बहाव वाले बाढ़ के पानी में बहता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी का पानी अचानक तेज हो गया। पानी का बहाव पुल के चारों तरफ तेजी से बढ़ता दिखाई देता है। कुछ ही देर में पानी की तेज लहरें पुल के ढांचे से टकराने लगती हैं।

पानी का दबाव इतना ज्यादा था कि पुल ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। तेज बहाव ने देखते ही देखते पुल को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही पलों में पूरा पुल पानी के साथ बह गया। वीडियो में बादल फटने के बाद अचानक बढ़े पानी की ताकत और उससे हुई तबाही साफ नजर आती है। सीमावर्ती इलाके में हुई इस घटना से वहां हुए नुकसान की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की तत्काल सूचना नहीं मिली है।

खबर अपडेट हो रही है….

Vodafone Idea Q1 Results: वोडा आइडिया का घाटा घटकर ₹3754 करोड़ हुआ, रेवेन्यू और EBITDA में भी उछाल

Vodafone Idea Q1 Results: देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea ने जून तिमाही में पिछले साल के मुकाबले घाटा कम किया है। कंपनी को इसका फायदा ARPU यानी प्रति ग्राहक औसत कमाई बढ़ने से मिला। ज्यादा ग्राहक महंगे 4G और 5G प्लान की ओर बढ़े हैं।

कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटा घटकर 3,754 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 6,608 करोड़ रुपये था।

रेवेन्यू और EBITDA बढ़ा

जून तिमाही में Vodafone Idea की रेवेन्यू 11,660 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 11,000 करोड़ रुपये थी। यानी रेवेन्यू में करीब 6% की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी का EBITDA बढ़कर 5,034 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 4,600 करोड़ रुपये था। वहीं, EBITDA मार्जिन 41.84% से बढ़कर 43.17% हो गया।

5G अब 200 से ज्यादा शहरों में

Vodafone Idea के CEO अभिजीत किशोर ने कहा कि FY27 कंपनी के लिए काम को तेजी से जमीन पर उतारने का साल है। उनके मुताबिक, कंपनी के निवेश का असर अब कारोबार में दिखने लगा है।

उन्होंने कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी ने कई अहम बिजनेस पैरामीटर में सुधार किया। इनमें सब्सक्राइबर जोड़ना भी शामिल है। यह मर्जर के बाद पहली बार हुआ है। कंपनी की 5G सेवा अब 200 से ज्यादा शहरों में लाइव है।

₹9,000 करोड़ के कैपेक्स ऑर्डर

वोडाफोन आइडिया ने नेटवर्क विस्तार के लिए 9,000 करोड़ रुपये के कैपेक्स ऑर्डर पहले ही दे दिए हैं। मैनेजमेंट ने कहा कि कर्जदाताओं के साथ बातचीत जारी है। उसे उम्मीद है कि कर्ज से जुड़ी चर्चा सफलतापूर्वक पूरी होगी।

कंपनी का फोकस अब नेटवर्क विस्तार, बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन और AI से जुड़े बदलाव पर है।

Vodafone Idea के शेयर

वोडाफोन आइडिया के शेयर सोमवार को 0.71% की बढ़त के साथ 12.82 रुपये पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 11.67% का रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में यह करीब 95% उछला है। वोडाफोन आइडिया का मार्केट कैप 1.40 लाख करोड़ रुपये है।

निफ्टी में हेरफेर से आखिरी समय में जोरदार तेजी आई? 3 और 4 अगस्त के ट्रेड्स की जांच कर रहा SEBI

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Delhi-NCR Rain Alert: IMD ने दिल्ली-NCR में जारी किया रेड अलर्ट, यूपी-हरियाणा में भी आंधी-तूफान की चेतावनी

Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। वहीं IMD ने सोमवार को दिल्ली के 11 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जगहों पर एक घंटे में 15 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है और हवाओं की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार 11 अगस्त को भी दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने और बारिश से बचने के लिए जरूरी सामान साथ रखने की सलाह दी गई है।

इन इलाकों में है रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, दिल्ली के सभी 11 जिलों में आज रेड वॉर्निंग जारी की गई है। इसमें सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ-ईस्ट दिल्ली, साउथ-वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली शामिल हैं। मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। खासतौर पर तेज बारिश और आंधी-तूफान के दौरान घर से बाहर निकलने से बचने और सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है।

यूपी में भी जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी मौसम को लेकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत राज्य के कई इलाकों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 11 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं हरियाणा के कई जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोनीपत, पानीपत और करनाल समेत कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

क्या होता है रेड अलर्ट

मौसम विभाग का रेड अलर्ट सबसे बड़ी मौसम चेतावनी होती है। इसका मतलब है कि मौसम बहुत खराब हो सकता है और इसका असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। तेज आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने जैसी स्थिति में लोगों को सावधान रहना चाहिए। साथ ही, मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

47 करोड़ का रिसॉर्ट, 1,400 मेहमान और चार्टर प्लेन…वियतनाम में होगी भारतीय अरबपति परिवार की ‘सुपर वेडिंग’

Weather Alert: अगले सात दिन नहीं थमेगी बारिश! दिल्ली-UP समेत 20+ राज्यों में अलर्ट, इन दो राज्यों में भारी बारिश का खतरा

देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले सात दिनों यानी 10 से 16 अगस्त तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। खास तौर पर पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 अगस्त को मौसम ज्यादा खराब रहने की आशंका है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का खतरा

IMD के मुताबिक, 10 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पहले ही तेज बारिश हो चुकी है। बीते 24 घंटे में पश्चिमी मध्य प्रदेश के श्यामपुर में 21 सेंटीमीटर, भोपाल के नवीबाग में 20 सेंटीमीटर और राजगढ़ के सारंगपुर में 19 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। पूर्वी मध्य प्रदेश के मोहगांव में 19 सेंटीमीटर और सिहोरा में 16 सेंटीमीटर बारिश हुई।

11 अगस्त को भी कई राज्यों में बारिश

11 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है। कई राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है।

12 अगस्त से ओडिशा पर ज्यादा असर

12 अगस्त को ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। 13 और 14 अगस्त को भी ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

15 और 16 अगस्त तक बारिश से राहत नहीं

IMD के सात दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की संभावना है। 16 अगस्त को भी अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में भी बारिश

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 10-11 अगस्त और 13 अगस्त को कई जगहों पर बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त को बारिश का दौर बढ़ सकता है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 और 14-15 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 से 15 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान है।

फ्लैश फ्लड का भी खतरा

तेज बारिश के कारण कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। 11 अगस्त की सुबह तक पूर्वी राजस्थान के बारां, बूंदी, झालावाड़ और कोटा तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के अगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी जिलों में कम से मध्यम फ्लैश फ्लड का जोखिम बताया गया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन तथा उत्तराखंड के कई जिलों में भी कम से मध्यम फ्लैश फ्लड का खतरा है। निचले इलाकों में जलभराव और पानी भरने की स्थिति बन सकती है।

बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली का खतरा

कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी, बिजली और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 10 अगस्त को कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं अंडमान-निकोबार में कुछ जगहों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ थंडरस्क्वॉल की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज बारिश और बिजली चमकने के समय खुले इलाकों में जाने से बचें और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। भारी बारिश के कारण जलभराव, बाढ़, भूस्खलन, सड़क और रेल यातायात में परेशानी जैसी स्थिति भी बन सकती है।

A-1 लिमिटेड को से ₹38 करोड़ का ऑर्डर मिला, एसिड और इंडस्ट्रियल केमिकल की सप्लाई करेगी

A-1 Ltd Order: लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल एसिड-केमिकल सप्लाई करने वाली कंपनी A-1 Ltd को Solar Industries Group से 38.70 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एसिड और इंडस्ट्रियल केमिकल की सप्लाई के लिए है। इसमें GST शामिल नहीं है।

तीन महीने में पूरी होगी सप्लाई

A-1  लिमिटेड ने बताया कि यह ऑर्डर Solar Industries और उसकी ग्रुप कंपनियों के लिए है। इसकी सप्लाई मौजूदा वित्त वर्ष में 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी की जाएगी। इससे FY27 की दूसरी और तीसरी तिमाही के कारोबार को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे पहले जून 2026 में भी कंपनी को Solar Group से 12 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था।

ऑर्डर बुक होगी मजबूत

कंपनी का कहना है कि इस ऑर्डर से उसकी ऑर्डर बुक और मजबूत होगी। साथ ही आने वाले समय में रेवेन्यू बढ़ने की संभावना भी बेहतर होगी। यह ऑर्डर Solar Industries के साथ कंपनी के लंबे कारोबारी रिश्ते और उसकी सप्लाई क्षमता पर भरोसे को भी दिखाता है।

पहली तिमाही में शानदार नतीजे

A-1 Ltd ने FY27 की पहली तिमाही में भी अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 170.5% बढ़कर 175.01 करोड़ रुपये पहुंच गया।

वहीं, टैक्स के बाद शुद्ध मुनाफा (PAT) 429.3% बढ़कर 16.73 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3.16 करोड़ रुपये था।

कंपनी को आगे भी उम्मीद

A-1 Ltd का कहना है कि समय पर ऑर्डर पूरा करने से ग्राहकों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। आगे भी कंपनी का फोकस बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन, समय पर डिलीवरी और शेयरधारकों के लिए लंबी अवधि में वैल्यू बनाने पर रहेगा।

टाटा ग्रुप की TCS ने डेटा लीक की खबरों को खारिज किया, कहा- सिस्टम में सेंध के कोई सबूत नहीं

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

‘तुम चीटिंग करते हो…’ जब फिल्ड में संगकारा से भिड़ गए थे इरफान पठान, हुई थी तीखी बहस

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच बहस या विवाद होना आम बात है। कई बार खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद कैमरे में कैद हो जाते हैं। वहीं कुछ घटनाएं बाद में सामने आती हैं। हाल ही में भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर कुमार संगकारा से जुड़ी एक घटना का शेयर किया है। ये घटना साल 2005 में दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान हुई थी। इस टेस्ट मैच में इरफान पठान और कुमार संगकारा के बीच कहासुनी हो गई थी। आइए जानते हैं क्या थी पूरी घटना

क्या थी पूरी घटना

ये पूरा मामला साल 2005 में दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान हुआ। जब इरफान पठान और गौतम गंभीर भारतीय पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरे थे। पठान ने उस पारी में 93 रन बनाए थे और बल्लेबाजी के दौरान उनका कुमार संगकारा से विवाद हो गया था। पठान के मुताबिक, श्रीलंका की पारी के दौरान अंपायरों ने गेंद बदल दी थी, जिससे संगकारा और उनकी टीम के खिलाड़ी नाराज हो गए थे। बाद में जब भारत बल्लेबाजी करने उतरा तो संगकारा ने इसी बात को लेकर पठान से बहस शुरू कर दी और उन्हें लगातार स्लेज करने लगे। इस दौरान संगकारा ने भारतीय खिलाड़ियों की परवरिश को लेकर भी टिप्पणी की, जिससे मैदान पर माहौल और गर्म हो गया।

मुकाबले में मुथैया मुरलीधरन की गेंदों पर पठान के कुछ छक्के लगाने के बाद स्लेजिंग और बढ़ गई। पठान ने भी उनकी बातों को नजरअंदाज नहीं किया और उसी अंदाज में जवाब दिया।

पठान ने किया खुलासा

JioHotstar के शो ‘Cheeky Singles’ में बात करते हुए इरफान पठान ने कहा, “दिल्ली में एक टेस्ट मैच था। मैंने उस मैच में ओपनिंग की और 93 रन बनाए। पहली पारी के बाद जब हम गेंदबाजी करने उतरे, तो गेंदों का बॉक्स बदल गया था या ऐसा ही कुछ हुआ था। इस वजह से श्रीलंकाई खिलाड़ी खुश नहीं थे और संगकारा इस बारे में सबसे ज्यादा बोल रहे थे। इसके बाद जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि क्या हुआ है। मुझे ओपनिंग करने के लिए कहा गया और मैंने मुरलीधरन की गेंदों पर दो छक्के लगा दिए।”

तुम्हारे माता-पिता तुम्हें यह सब सिखाते हैं?

पठान ने आगे कहा, “अगर आप नई गेंद पर छक्के लगा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपने विरोधी टीम की रणनीति को थोड़ा बिगाड़ दिया है। तभी संगकारा ने कहना शुरू किया, ‘तुम लोग चीटिंग करते हो, तुम्हारे माता-पिता तुम्हें यह सब सिखाते हैं’ और ऐसी ही कई बातें कहीं। वह बातों को पर्सनल ले गए और मैंने भी उन्हें जवाब दिया। उन्होंने ही इस बहस की शुरुआत की थी।” इस मैदान पर हुए विवाद के बाद दोनों खिलाड़ियों के रिश्ते में बड़ा बदलाव आया।

फिर साथ में खेला आईपीएल

कुछ साल बाद इरफान पठान और कुमार संगकारा एक ही आईपीएल टीम किंग्स XI पंजाब का हिस्सा बने, जिसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। उन्होंने कहा, “ऑक्शन के बाद मुझे पता चला कि मैं पंजाब में संगकारा के साथ खेलूंगा। कुछ समय बाद मैं उनके परिवार के साथ खाना खा रहा था और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि उनसे कैसे बात करूं। आखिरकार मैं उनके पास गया और सॉरी कहा। उन्होंने भी मुझसे माफी मांगी और इसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए। उस समय भावनाएं काफी ज्यादा थीं और ऐसी स्थिति में इंसान से गलतियां हो जाती हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि आप उस स्थिति को कितनी समझदारी से संभालते हैं।”

‘अगर मुझे कॉल आता है तो मैं मना…’ टीम इंडिया में वापसी की खबरों पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी

47 करोड़ का रिसॉर्ट, 1,400 मेहमान और चार्टर प्लेन…वियतनाम में होगी भारतीय अरबपति परिवार की ‘सुपर वेडिंग’

भारत का एक अरबपति परिवार वियतनाम के न्हा ट्रांग में बेहद भव्य शादी करने जा रहा है। उद्योगपति परिवार ने वियतनाम में शादी करने के लिए करीब 47 करोड़ रुपये में रिसॉर्ट बुक किया है। अरबपति परिवारों का एक भारतीय जोड़ा दिसंबर महीने में वियतनाम के न्हा ट्रांग में शादी करेगा। इस शादी पर 130 अरब वियतनामी डोंग से ज्यादा, यानी करीब 47.36 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

Vietnam.vn की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह शादी दिसंबर में होगी। इसमें 1,400 से ज्यादा मेहमान शामिल हो सकते हैं। खास बात यह है कि मेहमानों को चार्टर विमानों के जरिए न्हा ट्रांग लाया जाएगा।8 अगस्त को खान होआ प्रांत के संस्कृति, खेल और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने भी इस शादी की पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय अरबपति परिवार की इस ‘सुपर वेडिंग’ को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों, संस्थाओं और कारोबारियों के साथ मिलकर तैयारी की जा रही है। इस शादी को लेकर वियतनाम में भी काफी चर्चा है, क्योंकि इतने बड़े स्तर पर होने वाला यह आयोजन न्हा ट्रांग के पर्यटन और स्थानीय कारोबार के लिए भी खास माना जा रहा है।

वियतनाम में होने वाली भारतीय शादी होगी अब तक की सबसे बड़ी

ब्लू लेमन वियतनाम कंपनी लिमिटेड के जनरल डायरेक्टर फान क्वांग दाई इस भव्य शादी के आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शादी में शामिल होने वाले मेहमान सीधे भारत से खान होआ के कैम रान एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फान क्वांग दाई के मुताबिक, मेहमान शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्हा ट्रांग के एक लग्जरी रिसॉर्ट में चार रातें रुकेंगे।

उन्होंने बताया कि यह शादी वियतनाम में अब तक होने वाली सबसे बड़ी भारतीय शादियों में से एक हो सकती है। इसमें मेहमानों की संख्या पहले दा नांग में हुई भारतीय शादियों से काफी ज्यादा होगी। दा नांग में हुई पिछली भारतीय शादियों में करीब 300 से 500 मेहमान शामिल हुए थे। इस बार 1,400 से ज्यादा मेहमानों के आने की उम्मीद है। ऐसे में इस शादी का आयोजन और तैयारियां भी बड़े स्तर पर की जा रही हैं।

भारत से खास शेफ की टीम बुलाई जाएगी

इस भव्य शादी में मेहमानों के लिए खाना भारत से बुलाई गई खास टीम तैयार करेगी। अरबपति परिवार अपने मेहमानों के लिए भोजन बनाने के लिए भारत से शेफ की पूरी टीम साथ लेकर आएगा। आयोजक शादी के सभी कार्यक्रमों को बिना किसी परेशानी के पूरा कराने के लिए वियतनाम की कई सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस आयोजन में खान होआ प्रांत का संस्कृति, खेल और पर्यटन विभाग, प्रांतीय पीपल्स कमेटी, कस्टम्स, इमिग्रेशन और प्रांतीय पुलिस सहयोग कर रहे हैं। सभी विभाग मिलकर मेहमानों के आने-जाने, सुरक्षा और दूसरे जरूरी इंतजामों को संभालेंगे।

न्हा ट्रांग भारतीय शादियों के लिए क्यों बन रहा है पसंदीदा जगह?

खान होआ प्रांत का निवेश, व्यापार और पर्यटन संवर्धन केंद्र भारत को पर्यटन के लिए एक बड़ा और संभावनाओं वाला बाजार मानता है। भारत की आबादी 1.4 अरब से ज्यादा है, ऐसे में यहां से बड़ी संख्या में पर्यटकों के वियतनाम आने की उम्मीद रहती है। भारतीय पर्यटकों की पसंद और खर्च करने का तरीका भी अलग-अलग होता है। इनमें कम बजट में यात्रा करने वाले लोगों से लेकर महंगे और लग्जरी पर्यटन पर ज्यादा खर्च करने वाले पर्यटक भी शामिल हैं।

भारत में शादी के लिए विदेश जाने का चलन यानी वेडिंग टूरिज्म भी तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान के मुताबिक, 2024-25 के शादी के सीजन में भारत में करीब 48 लाख शादियां होने की उम्मीद थी। इन शादियों से लगभग 68 अरब डॉलर का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया था। यही वजह है कि न्हा ट्रांग जैसे पर्यटन स्थल भारतीय परिवारों को अपनी भव्य शादियों के लिए आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। शानदार रिसॉर्ट, समुद्र तट और विदेशी माहौल जैसी सुविधाएं इसे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए खास विकल्प बनाती हैं।

खान होआ की नजर लग्जरी वेडिंग टूरिज्म पर

खान होआ अपने प्राकृतिक नजारों, आधुनिक पर्यटन सुविधाओं और शानदार रिसॉर्ट्स की वजह से भारतीय परिवारों के लिए शादी के एक खास डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। यहां मौजूद वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं को देखते हुए माना जा रहा है कि यह जगह भारत के लग्जरी वेडिंग मार्केट में अपनी जगह बना सकती है। न्हा ट्रांग में होने वाली आगामी शादी इसका बड़ा उदाहरण है। इस शादी में 1,400 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे, जो एक लग्जरी रिसॉर्ट में चार रातों तक ठहरेंगे। आयोजकों के मुताबिक, यह शादी वियतनाम में अब तक होने वाली सबसे बड़ी भारतीय शादियों में से एक हो सकती है। इससे न्हा ट्रांग को भारतीय डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक प्रमुख जगह के रूप में पहचान मिलने की उम्मीद है।

निफ्टी में हेरफेर से आखिरी समय में जोरदार तेजी आई? 3 और 4 अगस्त के ट्रेड्स की जांच कर रहा SEBI

मार्केट रेगुलेटर SEBI 3 और 4 अगस्त को क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के दौरान हुए ट्रेड्स की जांच कर रहा है। रेगुलेटर यह पता लगाना चाहता है कि कहीं क्लोजिंग प्राइस या इंडेक्स में हेरफेर तो नहीं किया गया। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों के मुताबिक, SEBI ने दोनों दिनों का ट्रेडिंग डेटा स्टॉक एक्सचेंजों से मांगा था। एक्सचेंज डेटा दे चुके हैं। अब नियामक उसकी जांच कर रहा है।

क्या देख रहा है SEBI?

SEBI यह समझना चाहता है कि CAS शुरू होने से पहले और उसके बाद इंडेक्स में जो बड़ा अंतर दिखा, वह सामान्य था या किसी ने जानबूझकर क्लोजिंग प्राइस को प्रभावित किया।

3 अगस्त को CAS के पहले दिन निफ्टी 3:28 बजे करीब 24,573 पर था। सिर्फ दो मिनट में यह 201 अंक उछलकर 24,774 पर पहुंच गया।

इसी तरह 4 अगस्त को 3 बजे निफ्टी 24,463 के आसपास था। 3:15 बजे तक यह 152 अंक चढ़कर 24,615 पर पहुंच गया। इन तेज बदलावों के बाद बाजार में सवाल उठने लगे।

हेरफेर की आशंका क्यों?

बाजार के जानकारों का कहना है कि CAS के दौरान ट्रेडिंग कम होती है। ऐसे में कम कारोबार वाले शेयरों या इंडेक्स में बड़ी खरीद-बिक्री करके क्लोजिंग प्राइस को प्रभावित करना आसान हो सकता है।

उदाहरण के लिए, कोई बड़ा निवेशक पहले इंडेक्स में पोजिशन बना सकता है। फिर CAS के दौरान बड़ी खरीदारी करके इंडेक्स को ऊपर धकेलने की कोशिश कर सकता है। एक्सपायरी वाले दिन ऐसा जोखिम और बढ़ सकता है।

लेकिन साबित करना आसान नहीं

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ किसी ट्रेड से इंडेक्स ऊपर-नीचे हुआ, इससे हेरफेर साबित नहीं होता। SEBI को यह भी दिखाना होगा कि क्लोजिंग प्राइस को प्रभावित करने की मंशा थी और इसमें एक से ज्यादा पक्ष शामिल थे।

SEBI ने क्या कदम उठाए?

SEBI ने ब्रोकरों से कहा है कि वे रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ाएं। साथ ही अपने ट्रेडिंग ऐप पर Indicative Price को साफ तौर पर दिखाएं।

सूत्रों का कहना है कि यह निगरानी पहले से तय योजना का हिस्सा है। इसका मकसद सामान्य निवेशकों को रोकना नहीं, बल्कि बाजार में निष्पक्ष और व्यवस्थित कारोबार सुनिश्चित करना है।

Closing Auction Session (CAS) क्या है?

Closing Auction Session यानी CAS शेयर बाजार में 3:15 बजे से 3:30 बजे तक चलने वाली 15 मिनट की प्रक्रिया है। इस दौरान खरीद और बिक्री के ऑर्डर मिलाए जाते हैं। फिर ऐसा क्लोजिंग प्राइस तय होता है, जिस पर सबसे ज्यादा ट्रेड हो सकें।

SEBI ने यह व्यवस्था इसलिए लागू की है ताकि क्लोजिंग प्राइस ज्यादा सटीक और पारदर्शी हो। साथ ही क्लोजिंग के समय हेरफेर की गुंजाइश कम हो और भारतीय शेयर बाजार वैश्विक मानकों के और करीब पहुंचे।

टाटा ग्रुप की TCS ने डेटा लीक की खबरों को खारिज किया, कहा- सिस्टम में सेंध के कोई सबूत नहीं

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: आईटीबीपी में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर आज से शुरू हुआ आवेदन, 8 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने 282 मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो कैंडिडेट जरूरी योग्यता मानदंड को पूरा करते हैं, वे 10 अगस्त, 2026 से ऑफिशियल रिक्रूटमेंट वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज मेडिकल ऑफिसर सिलेक्शन बोर्ड के तहत की जा रही है। आईटीबीपी भर्ती 2026 के तहत मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति शामिल हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 8 सितंबर, 2026 रात 11:59 बजे तक है।

आईटीबीपी चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2026: वैकेंसी डिटेल्स

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव में कुल 282 वैकेंसी हैं। इनमें शामिल हैं:

सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर : 5 पोस्ट

स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर : 162 पोस्ट

मेडिकल ऑफिसर : 115 पोस्ट

ये पोस्ट ग्रुप A में क्लासिफाइड हैं।

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता : मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (MBBS) या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा व सुपर स्पेशलिटी योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) या राज्य मेडिकल काउंसिल में वैलिड रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

आयु सीमा : मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमान्डेंट) के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए 40 वर्ष तथा सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आईटीबीपी चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2026: मुख्य डिटेल्स

संस्थान : इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स

मंत्रालय : गृह मंत्रालय

कुल पद : 282

पोस्ट : मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर

पोस्ट कैटेगरी : ग्रुप A

एप्लीकेशन मोड : ऑनलाइन

एप्लीकेशन शुरू : 10 अगस्त, 2026

लास्ट डेट : 8 सितंबर, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट : recruitment.itbpolice.nic.in

पदों की डिटेल्स और सैलरी

आईटीबीपी द्वारा निकाली गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 282 पदों को भरा जाएगा।

सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड-इन-कमांड): कुल 05 पद (वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल-12, 78,800 रुपये – 2,09,200 रुपये)।

स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमान्डेंट): कुल 162 पद (वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल-11, 67,700 रुपये – 2,08,700 रुपये)।

मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमान्डेंट): कुल 115 पद (वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल-10, 56,100 रुपये – 1,77,500 रुपये)।

आईटीबीपी चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2026: जरूरी डिटेल्स

यह भर्ती आईटीबीपी कर रही है, जो गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। ऑनलाइन आवेदन विंडो 10 अगस्त को खुली थी। उम्मीदवारों के पास आवेदन प्रक्रिया पूरा करने के लिए 8 सितंबर तक का समय है।

फॉर्म भरने से पहले, उम्मीदवारों को विस्तृत भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इसमें जरूरी शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और दूसरी शर्तों के बारे में जानकारी दी गई है।

SBI Clek Vacancy 2026: 1538 बैकलॉग क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन करने की लास्ट डेट