Happiest Minds share Price: बाजार खुलते ही शेयर क्रैश, जानिए क्या है पूरा मामला

Happiest Minds share Price: हैपिएस्ट माइड्ंस के शेयर 1 सितंबर को बाजार खुलते ही क्रैश कर गए। इसकी वजह कंपनी का एक बड़ा ऐलान है। आईटी कंपनी ने आईटीसी इंफोटेक में अपने विलय का ऐलान किया है। यह ऐलान बाजार को पसंद नहीं आया। 11:10 बजे हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज का शेयर 11.84 फीसदी गिरकर 358.75 रुपये पर चल रहा था। 2026 में यह शेयर अब तक 21 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है।

हैपिएस्ट माइंड्स के फाउंडर बेच रहे हिस्सेदारी

Happiest Minds के फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन अशोक सूता (Ashok Soota) और अशोक सूता मेडिकल रिसर्च एलएलपी कंपनी में 22.1 फीसदी हिस्सेदारी ITC Infotech को बेचने को तैयार हो गए हैं। यह डील 1,329.72 करोड़ रुपये में होगी। इसके बाद Happiest Minds का विलय रेगुलेटरी एप्रूवल के बाद ITC Infotech में हो जाएगा।

प्रमोटर की हिस्सेदारी की बिक्री दो चरणों में होगी

हैपिएस्ट माइंड्स के प्रमोटर की हिस्सेदारी की बिक्री (Sell) दो चरणों में होगी। पहले ITC Infotech प्रति शेयर 390 रुपये की कीमत पर हैपिएस्ट माइंड्स में 11 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए उसे 653.26 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। उसके बाद वह और 11.06 फीसदी हिस्सेदारी प्रति शेयर 400 रुपये की कीमत पर खरीदेगी। उसे कुल 676.46 करोड़ रुपये चुकाने होंगे।

हैपिएस्ट माइंड्स के शेयरहोल्डर्स को प्रत्येक 81 शेयर पर 25 शेयर मिलेंगे

इस विलय के लिए तैयार् प्लान के मुताबिक, हैपिएस्ट माइंड्स के शेयरहोल्डर्स को अपने प्रत्येक 81 शेयरों के बदले आईटीसी इंफोटेक के 25 फुली पेड-अप शेयर मिलेंगे। बाद में आईटीसी इंफोटेक अपने शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट कराएगी, जबकि हैपिएस्ट माइंड्स का वजूद खत्म हो जाएगा।

दोनों कंपनियों की इतनी लगाई गई है वैल्यू

हैपिएस्ट माइंड्स ने सीएनबीसी-टीवी18 को बताया कि इस ट्रांजेक्शन के लिए उसकी वैल्यू EBITDA की 15.1 गुना लगाई गई है, जबकि आईटीसी इंफोटेक की 13.6 गुना लगाई गई है। प्रॉफिट और रेवेन्यू के लिहाज से आईटीसी इंफोटेक करीब 2.17 गुना बड़ी है। इसका कैश बैलेंस भी ज्यादा है।

विलय के बाद आईटी कंपनी में ITC की 74% हिस्सेदारी होगी

विलय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी में आईटीसी की करीब 74 फीसदी हिस्सेदारी होगी। हैपिएस्ट माइंड्स ने कहा है कि इस डील के तहत ओपन ऑफर पेश करने का प्रस्ताव नहीं है। विलय के बाद आईटीसी इंफोटेक का टारगेट FY28 तक 1 अरब डॉलर से ज्यादा रेवेन्यू का होगा।

यह भी पढ़ें: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ABH Healthcare के ₹102 के शेयरों ने दिया बड़ा शॉक

शेयर बाजार में शुरुआती दबाव के बाद रिकवरी

1 सितंबर को शेयर बाजारों में शुरुआती दबाव के बाद रिकवरी दिखी। 11:30 बजे निफ्टी 0.19 फीसदी यानी 47 अंक चढ़कर 24,126 रुपये पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.32 फीसदी यानी 242 अंक चढ़कर 77,202 पर था। हालांकि, बैंक निफ्टी पर दबाव दिखा। यह 0.47 फीसदी नीचे चल रहा था।

LIVE: एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए पीएम मोदी, जिनपिंग से मिलाया हाथ

LIVE: एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए पीएम मोदी, जिनपिंग से मिलाया हाथ

sco summit 2026

Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए। समिट के दौरान चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से उन्होंने हाथ मिलाया। पल पल की जानकारी… 

 

हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर अब 9.50 रुपये महंगा होकर 2,747.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,701 रुपये हो गई।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक में 26वें शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन (SCO) समिट में शामिल हुए। 

– पीएम मोदी ने SCO समिट में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

ESDS Software IPO: 28 गुना से ज्यादा भरा, GMP देखकर गदगद हुए निवेशक! आज है बोली लगाने का आखिरी मौका

ESDS Software Solutions IPO: क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के आईपीओ को बोली लगाने के आखिरी दिन, 1 सितंबर को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है।

NSE के आंकड़ों के मुताबिक, 1 सितंबर सुबह 10:30 बजे तक यह पब्लिक इश्यू 28.31 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। शेयर बाजार में चल रही भारी मांग को देखते हुए ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ का प्रीमियम (GMP) लगातार ऊंचाई छू रहा है।

आइए आपको बताते हैं ESDS Software IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस, जीएमपी, कंपनी का बिजनेस और लिस्टिंग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी।

सब्सक्रिप्शन स्टेटस: NII और रिटेल कैटेगरी में बंपर मांग

कंपनी का ₹720 करोड़ का यह आईपीओ ऑफर पर रखे गए 1,23,52,942 शेयरों के मुकाबले 34,97,62,658 शेयरों के लिए बोलियां हासिल कर चुका है:

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs): एनआईआई हिस्से में सबसे ज्यादा आक्रामक खरीदारी देखी गई और यह कोटा 81.74 गुना भर चुका है।

रिटेल निवेशक: खुदरा निवेशकों का कोटा भी 21.17 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

इश्यू से जुड़ी सभी जरूरी बातें

  • आईपीओ साइज: ₹720 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹408 – ₹429 प्रति शेयर
  • ओपनिंग और क्लोजिंग डेट: 28 अगस्त से 1 सितंबर 2026
  • एंकर इन्वेस्टर्स जुटाए: ₹216 करोड़
  • लिस्टिंग डेट: 4 सितंबर 2026 (BSE और NSE पर)

ESDS Software Solutions इस पब्लिक इश्यू से मिलने वाली कुल रकम में से ₹576 करोड़ का इस्तेमाल अपने डेटा सेंटर्स के लिए AI-बेस्ड क्लाउड कंप्यूटिंग इक्विपमेंट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर खरीदने और इंस्टॉल करने के लिए करेगी। बाकी बची राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी का बिजनेस और फाइनेंशियल हेल्थ

2005 में स्थापित ESDS Software Solutions AI-इनेबल्ड क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्रदान करती है। FY26 में कंपनी ने ऑपरेशन्स से ₹472.21 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है, जबकि इसका शुद्ध मुनाफा ₹120.82 करोड़ रहा। कंपनी बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, बीमा (BFSI), पब्लिक सेक्टर यूनिट्स और कॉरपोरेट समेत 2,500 से अधिक सक्रिय ग्राहकों को सेवाएं दे रही है।

58% तक लिस्टिंग गेन का इशारा

ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘इन्वेस्टरगेन’ के मुताबिक, ESDS Software का शेयर ₹250 के तगड़े ग्रे मार्केट प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी के ₹408 से ₹429 प्रति शेयर के प्राइस बैंड के आधार पर, इसके ₹429 के अपर प्राइस बैंड में ₹250 का प्रीमियम जोड़कर इसकी संभावित लिस्टिंग ₹679 प्रति शेयर पर हो सकती है। इसका सीधा मतलब है कि यह आईपीओ लिस्टिंग वाले दिन निवेशकों को करीब 58.28% का शानदार मुनाफा दे सकता है।

बोली लगाए या नहीं? जानें ब्रोकरेज की राय

आनंद राठी के अनुसार, प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी का वैल्यूएशन वित्तीय वर्ष 2026 के अनुमानित P/E का 41.6 गुना है, जो इश्यू के बाद ₹50,284 मिलियन का मार्केट कैपिटलाइजेशन दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि भारत के क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर मार्केट की मजबूत ग्रोथ संभावनाओं, कंपनी की इंटीग्रेटेड सेवाओं और बेहतर होती प्रोफिटबिलिटी को देखते हुए यह प्रीमियम वैल्यूएशन काफी हद तक वाजिब है। इसी के आधार पर ब्रोकरेज ने इस आईपीओ को ‘Subscribe – Long Term’ यानी लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

दूध 9 रुपये, CNG 2 रुपये और PNG एक रुपये महंगी! 1 सितंबर से लागू हुआ ये नया रेट लिस्ट चेक करिए

मुंबई में रहने वाले लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। 1 सितंबर से दूध, कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम बढ़ गए हैं।  रोजमर्रा की इन जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। CNG और घरेलू PNG के दाम बढ़ने से अब वाहन चलाना और घर में गैस का इस्तेमाल करना पहले के मुकाबले महंगा हो जाएगा। नई कीमतें 1 सितंबर की आधी रात से लागू हो गई हैं। वहीं बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए है। जानें कितना बढ़े CNG, PNG और दूध के दाम

दूध के बढ़े दाम

बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) ने डेयरियों और स्थानीय फार्म से आने वाले दूध के थोक दाम में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। मुंबई में दूध के दाम बढ़ने की संभावना के बीच सीधे फार्म से मिलने वाले दूध की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। एसोसिएशन के मुताबिक, पशुओं के चारे और उनके रखरखाव पर लगातार बढ़ रहे खर्च के कारण यह कदम उठाया गया है। थोक कीमत बढ़ने के बाद आने वाले दिनों में इसका असर ग्राहकों की जेब पर भी पड़ सकता है।

इससे पहले इस महीने महाराष्ट्र के बड़े सहकारी दूध संघ गोकुल ने भैंस के दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद मुंबई और पुणे में भैंस के दूध की कीमत 78 रुपये प्रति लीटर हो गई है। लगातार बढ़ती कीमतों से आने वाले समय में आम लोगों के घरेलू बजट पर भी असर पड़ सकता है।

CNG-PNG के भी बढ़े दाम

मुंबई में आज से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) महंगी हो गई है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलोग्राम और PNG में 1 रुपये प्रति SCM की बढ़ोतरी की है। कीमतों में बदलाव के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG अब 88 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी। कंपनी के अनुसार, नई कीमतें 1 सितंबर की आधी रात से लागू हो गई हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के चलते गैस की लागत बढ़ी है।

इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को स्वदेश बुलाया, पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल

पाकिस्तान क्रिकेट सालों से गलत खबरों का केंद्र बना हुआ है। पाकिस्तान जब जब हारता है तब तब क्रिकेट विशेषज्ञ उसे एक नया पतन करार देते हैं। लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ है। पाकिस्तान लॉर्ड्स टेस्ट में दोनों पारियों में 200 का आंकडा भी पार नहीं कर पाया और 189 रनों से मैच हार गया।

चौतरफा आलोचना के बीच पाकिस्तान ने एक ऐसा कदम उठाया जो कम ही बोर्ड उठाते हुए दिखते हैं।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 9 सितंबर को तीसरा टेस्ट शुरु होने से पहले ही अपने मौजूदा टेस्ट दल के 7 खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुला लिया है। वहीं उनकी जगह 7 ऐसे खिलाड़ियों को इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है जिन्हें या तो बहुत कम अनुभव है या फिर पदार्पण के लिए इंतजार कर रहे थे।

 पीसीबी ने बताया कि मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टीम से रिलीज कर दिया गया है।बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी पद से हटा दिया। उनकी जगह क्रमश: माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को नियुक्त किया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स और लॉर्ड्स में खेले गए पहले दो टेस्ट में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद ये बड़े बदलाव किए गए हैं। तीसरा और अंतिम टेस्ट नौ सितंबर से खेला जाना है। टीम में शामिल किए गए सात नए खिलाड़ी साइम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बेग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर हैं।

इन सात खिलाड़ियों में से पांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं जबकि मुहम्मद रंधावा और रजाउल्लाह ने अभी पाकिस्तान का किसी भी स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं किया है।सभी नए खिलाड़ी बर्मिंघम में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान की टीम से जुड़ेंगे।

बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान की संशोधित टीम: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), साइम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।


पश्चिम एशिया के संकट के बीच भारत की बड़ी आर्थिक छलांग: जीडीपी ग्रोथ 7.8% रही, RBI का अनुमान पीछे छूटा

पश्चिम एशिया के संकट के बीच भारत की बड़ी आर्थिक छलांग: जीडीपी ग्रोथ 7.8% रही, RBI का अनुमान पीछे छूटा

GDP of India

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक स्तर पर बढ़ती महंगाई के तमाम दबावों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से कहीं अधिक मजबूत प्रदर्शन किया है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून (Q1) तिमाही में देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7.8% दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस तिमाही के लिए 7% ग्रोथ का अनुमान जताया था, जिसे अर्थव्यवस्था ने पीछे छोड़ दिया है। एक साल पहले की इसी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.9% रही थी। ALSO READ: 7.8% विकास दर पर गदगद हुए पीएम मोदी: बोले- दुनिया संकटों में फंसी है, फिर भी तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद देश के आर्थिक पहिए की रफ्तार नहीं थमी। इससे संकेत मिलता है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान सब्सिडी का प्रभाव अप्रत्यक्ष करों की तुलना में अधिक सकारात्मक रहा।

 

विभिन्न सेक्टरों का प्रदर्शन

आंकड़ों के मुताबिक, अर्थव्यवस्था के ज्यादातर प्रमुख क्षेत्रों में शानदार तेजी देखने को मिली है:

 

फाइनेंस, रियल एस्टेट, आईटी और प्रोफेशनल सर्विसेज: इस सेक्टर में सबसे शानदार 11.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिसने महंगाई के दबाव के बीच जीडीपी की रफ्तार को थामे रखा।

मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र: विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर मजबूत होकर 9.2 प्रतिशत पर रही।

बिजली, गैस, पानी और अन्य सेवाएं: इस यूटिलिटी और सेवा क्षेत्र ने 8.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

व्यापार, होटल, ट्रांसपोर्ट और संचार सेवाएं: इस सेक्टर में 8.5 प्रतिशत की दमदार तेजी देखने को मिली।

कृषि एवं संबंधित क्षेत्र: कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.6 प्रतिशत दर्ज की गई।

खनन क्षेत्र : समीक्षाधीन तिमाही के दौरान केवल खनन (Mining) क्षेत्र का प्रदर्शन कमजोर रहा, जिसकी वृद्धि दर नकारात्मक 2.4 प्रतिशत दर्ज की गई। ALSO READ: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर': अमेठी में तैयार हुई देश की पहली पूरी तरह देसी गन, जानिए INSAS के मुकाबले कितनी घातक है भारतीय सेना की नई राइफल!

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान

देश के इस मजबूत आर्थिक प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका पूरा श्रेय भारत के मेहनती नागरिकों को दिया। उन्होंने कहा कि इस मजबूत प्रदर्शन का श्रेय देश के लोगों और उनकी कड़ी मेहनत को जाता है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार द्वारा किए गए दूरदर्शी सुधारों और अर्थव्यवस्था के कुशल प्रबंधन के बेहतरीन परिणाम अब सामने आ रहे हैं। ALSO READ: LPG Price 1 September: सितंबर की शुरुआत में महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 4 महानगरों में नए दाम

 

जीडीपी के विभिन्न घटकों के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि जून तिमाही के दौरान निवेश मांग में तेज उछाल आया और यह 11.9 फीसदी रही। हालांकि, इस दौरान निजी उपभोग 7.1 फीसदी और सरकारी खर्च 4.3 फीसदी की दर से बढ़ा, जो पिछली मार्च तिमाही की तुलना में थोड़ा धीमा है। इसके बावजूद वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की यह रफ्तार देश की मजबूत आंतरिक क्षमता को दर्शाती है।

FMGE 2026: एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट के लिए आज से शुरू हुआ आवेदन, अक्टूबर में होगी एफएमजीई परीक्षा

FMGE 2026: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएशन एगजामिनेशन (FMGE) के लिए पात्रता प्रमाण पत्र पाने की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। एफएमजीई 2026 एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे शुरू हो चुकी है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। एफएमजीई 2026 परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर

छात्रों के लिए एफएमजीई 2026 एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2026 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि एफएमजीई 2026 स्क्रीनिंग टेस्ट देने के लिए एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट लेना जरूरी है। एफएमजीई 2026 एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट आवेदन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट https://application.nmc.org.in/register पर एक्टिवेट हो जाएगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे नियम और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

आवेदन स्टेटस के बारे में करें पूछताछ 

उम्मीदवार अपने आवेदन स्टेटस के बारे में पूछताछ भी कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदक एलिजिबिलिटी एप्लीकेशन के स्टेटस के बारे में eligible.regn@nmc.org.in और eligible@nmc.org.in. पर पूछताछ कर सकते हैं। ऐसी पूछताछ करते समय, सभी उम्मीदवारों को अपना फाइल ट्रैकिंग नंबर दना चाहिए, जो एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट जारी करने के लिए एनएमसी को आवेदन जमा करते समय जेनरेट हुआ था।

एफएमजीई 2026 एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने का तरीका

एफएमजीई योग्यता प्रमाणपत्र पाने के लिए आवेदन जमा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

  • एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • एफएमजीई एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करें और सभी जरूरी डिटेल्स डालें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • जरूरी फीस जमा करें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।

एफएमजीई 2026 परीक्षा

एनएमसी ने सभी संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद एफएमजीई परीक्षा साल में तीन बार कराने पर सहमति जताई थी। इसके अनुसार, एनबीईएम 31 अक्टूबर, 2026 को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) आयोजित करेगा। यह भी ध्यान दें कि एफएमजीई, जो पहले 9 जनवरी, 2027 को आयोजित होने वाला था, उसे जनवरी/फरवरी 2027 में बाद की तारीख के लिए रीशेड्यूल किया जाएगा। इसकी डिटेल्स बाद में बताई जाएंगी।

GATE 2027 Registration: अब तक शुरू नहीं हुई गेट 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Delhi SIR List: दिल्ली की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम! अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं तो जानिए 30 सितंबर तक कैसे करें आवेदन

Delhi SIR List: दिल्ली के मतदाताओं के लिए वोटर लिस्ट से जुड़ी यह जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आप दिल्ली में मतदाता हैं तो सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम दर्ज है या नहीं। इसके लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO Delhi) की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। अगर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम मिल जाता है तो फिलहाल आपको कोई दूसरा कदम उठाने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर नाम लिस्ट में नहीं है तो उसे शामिल कराने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर अप्लाई करना होगा।

दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के तहत सोमवार (31 अगस्त) को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कुल 1.45 करोड़ वोटरों में से 47 लाख से अधिक लोगों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं हैं, वे 31 अगस्त से 30 सितंबर के बीच दावा (क्लेम) करके अपना नाम शामिल करवाने का अनुरोध कर सकते हैं। फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर को जारी की जाएगी।

वोटर अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं?

वोटर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और चुनाव आयोग के पोर्टल के जरिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं:-

EPIC (वोटर ID) नंबर से खोजें: राज्य के तौर पर दिल्ली चुनकर और EPIC नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर नाम खोजा जा सकता है।

मोबाइल नंबर से खोजें: दिल्ली और अपनी पसंद की भाषा चुनने के बाद, चुनाव आयोग के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर नाम देखा जा सकता है।

अगर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम न हो तो क्या करें?

अगर किसी वोटर या निवासी का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। योग्य लोग 31 अगस्त से 30 सितंबर के बीच दावा (क्लेम) करके अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें तय डिक्लेरेशन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म-6 जमा करना होगा। जिन लोगों ने अपना घर स्थायी रूप से बदल लिया है और अपना नाम नए निर्वाचन क्षेत्र में ट्रांसफर करवाना चाहते हैं, वे अपने नए पते वाले इलाके में फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं।

सबसे पहले ऐसे चेक करें अपना नाम

वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए दिल्ली के चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां नाम देखने के लिए दो विकल्प दिए गए हैं:-

विकल्प 1: EPIC नंबर से करें सर्च

अगर आपके पास वोटर आईडी का EPIC नंबर है तो उसके जरिए अपना नाम खोज सकते हैं। इसके लिए संबंधित जानकारी भरनी होगी और दिल्ली का राज्य/क्षेत्र चुनकर अपना EPIC नंबर दर्ज करना होगा। इसके अलावा मतदाता अपने व्यक्तिगत विवरण के जरिए भी नाम खोज सकता है। इसके लिए सामान्य तौर पर ये जानकारियां मांगी जा सकती हैं:-

नाम

वोटर आईडी में दर्ज रिश्तेदार का नाम

जन्म तिथि

उम्र

लिंग

विधानसभा क्षेत्र

मोबाइल नंबर के जरिए भी रजिस्टर्ड मतदाता की जानकारी खोजने का विकल्प दिया गया है। सर्च करने के बाद सिस्टम पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाता के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी वाला पेज दिखाई देगा, जिसे प्रिंट भी किया जा सकता है।

विकल्प 2: वोटर लिस्ट की PDF में नाम खोजें

दूसरे विकल्प के तहत जारी वोटर लिस्ट की PDF डाउनलोड करके उसमें अपना नाम खोजा जा सकता है। इसके लिए राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और लिस्ट की भाषा जैसी जानकारी चुननी होगी। इसके बाद संबंधित बूथ की वोटर लिस्ट की PDF तैयार होगी। इस PDF में अपना नाम और अन्य डिटेल्स खोजे जा सकते हैं।

अगर ड्राफ्ट लिस्ट में नाम मिल गया तो?

अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मौजूद है तो फिलहाल किसी और कार्रवाई की जरूरत नहीं है। हालांकि अपने नाम के साथ दर्ज डिटेल्स जैसे नाम, पता और अन्य मतदाता संबंधी जानकारी को ध्यान से जांच लेना बेहतर है।

अगर नाम नहीं है तो घबराएं नहीं

अगर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं दिखाई देता है तो आपके पास उसे शामिल कराने का मौका है। दी गई जानकारी के अनुसार ऐसे मतदाता 31 अगस्त से 30 सितंबर के बीच नाम शामिल कराने का दावा पेश कर सकते हैं। इसके लिए अपने स्थानीय BLO (Booth Level Officer) से संपर्क करना होगा।

नाम जोड़ने के लिए Form 6 भरना होगा

अगर किसी पात्र वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे फॉर्म- 6 के जरिए मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन करना होगा। Form 6 के साथ निर्धारित घोषणा पत्र (Declaration Form) और जरूरी सहायक दस्तावेज भी जमा करने होंगे। यानी केवल अप्लाई करना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

पता बदल गया है तो Form 8

अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है लेकिन आपने अपना निवास स्थान बदल लिया है, तो इसके लिए Form 8 का इस्तेमाल किया जाएगा। Form 8 के जरिए विधानसभा क्षेत्र के अंदर या किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र में निवास स्थान बदलने की स्थिति में आवश्यक बदलाव कराया जा सकता है। इसी फॉर्म के जरिए मतदाता डिटेल्स में सुधार के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

गलत जानकारी होने पर भी ध्यान दें

अगर वोटर लिस्ट में नाम तो है लेकिन नाम, व्यक्तिगत डिटेल्स या अन्य जानकारी में किसी तरह की गड़बड़ी है, तो उसे भी नजरअंदाज न करें। चुनाव आयोग की प्रक्रिया के तहत संबंधित सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। बताई गई प्रक्रिया के मुताबिक, नाम या अन्य डिटेल्स में गलतियां पाए जाने पर निर्वाचन आयोग संबंधित लोगों को नोटिस भी भेज सकता है।

ये भी पढ़ें- Bihar-Jharkhand MoU: अमित शाह की मौजूदगी में बिहार और झारखंड के बीच खत्म हुआ 25 साल पुराना सोन जल विवाद, क्या था ये विवाद और क्या हुआ समझौता?

एक नजर में पूरी प्रक्रिया

  • नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में है तो फिलहाल कोई अतिरिक्त कदम नहीं उठाएं।
  • अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो स्थानीय BLO से संपर्क करें और निर्धारित अवधि में दावा करें।
  • नया नाम जोड़ना है तो Form 6 जमा करें और उसके साथ जरूरी दस्तावेज लगाएं।
  • पता बदलना/डिटेल्स में सुधार करना है तो Form 8 के जरिए आवेदन करें।
  • फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर को जारी किया जाएगा।