“परिवार का नाम डुबो देगी” से Viral Toxic Aunty तक | Kajal Chauhann | The Better India Hindi

यूपी के एक छोटे से गाँव से निकलकर काजल चौहान ने अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जीने की हिम्मत की दिखाई।
शादी को “ना” कहकर, उन्होंने अपने सपनों को चुना और आज “Toxic Aunty” के नाम से लाखों लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई।

@realkajalchauhann

Kajal Chauhann aka Toxic Aunty, Dowry Marriage India, Small Village to Star

“परिवार का नाम डुबो देगी” से Viral Toxic Aunty तक | Kajal Chauhann

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

Viral Video: युवक ने ऑनलाइन ऑर्डर किया ईयरफोन, पैकेट खोलते ही उड़ गए होश…सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों के लिए एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मिंत्रा पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। युवक ने उसने ईयरफोन मंगाए थे, लेकिन डिलीवरी के बाद जब पैकेट खोला तो उसके अंदर प्रोडक्ट ही नहीं था। व्यक्ति के मुताबिक, बाहर का पैकेट पूरी तरह सील था और उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ के निशान भी नहीं थे। व्यक्ति का X पर किया गया ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

कस्टमर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “सिर्फ 30 मिनट से भी कम समय में किसी ग्राहक के साथ धोखा हो सकता है।” उसने बताया कि 30 जून को रात करीब 8:27 बजे चेन्नई स्थित उसके घर पर ईयरफोन की डिलीवरी हुई। पैकेट मिलने के तुरंत बाद उसने अनबॉक्सिंग का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। उसके अनुसार, बाहर का पैकेट पूरी तरह सील था और उसमें छेड़छाड़ के कोई निशान नहीं थे, लेकिन अंदर मौजूद प्रोडक्ट का बॉक्स पहले से खुला हुआ था और उसमें ईयरफोन नहीं थे।

पैकेट के अंदर से सामान गायब

उसने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैंने तुरंत इस मामले की शिकायत दर्ज कराई और टाइमस्टैम्प वाला अनबॉक्सिंग वीडियो भी शेयर किया, ताकि ये साबित हो सके कि पैकेट डिलीवरी के तुरंत बाद खोला गया था।” लेकिन उसके मुताबिक, सबूत देखने के बजाय मिंत्रा ने यह कहकर शिकायत बंद कर दी कि “प्रोडक्ट डिलीवर हो चुका है।” उसने आगे लिखा, “मुद्दा डिलीवरी का नहीं है, बल्कि यह है कि पैकेट के अंदर से खरीदा गया सामान गायब था।” ग्राहक ने यह भी आरोप लगाया कि हेल्प सेंटर में गलत जानकारी दिखाई गई कि उसे रिप्लेसमेंट प्रोडक्ट मिल गया है, जबकि उसे कोई नया प्रोडक्ट कभी नहीं मिला।

 

रिफंड की मांग भी खारिज कर दी

बाद में ग्राहक ने दावा किया कि मिंत्रा ने उसकी रिफंड की मांग भी खारिज कर दी। कंपनी की ओर से बताया गया कि प्रोडक्ट की सभी जरूरी जांच की गई थी, उसे सुरक्षित और सीलबंद पैकेज में भेजा गया था तथा डिलीवरी के समय पैकेट से छेड़छाड़ की कोई जानकारी नहीं मिली। उसने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैंने कभी यह नहीं कहा कि मिंत्रा के बाहरी पैकेट के साथ छेड़छाड़ हुई थी। मैंने सिर्फ इतना बताया कि अंदर मौजूद प्रोडक्ट का बॉक्स पहले से खुला हुआ था और उसमें ईयरफोन नहीं थे। दोनों बातें बिल्कुल अलग हैं।” ग्राहक ने यह भी बताया कि उसने अब इस मामले की शिकायत उपभोक्ता मामलों के विभाग में कर दी है।

यूजर ने किया कमेंट

इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने लिखा, “ऑनलाइन खरीदारी पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय बाहर जाकर खुद सामान खरीदना भी बेहतर ऑप्शन हो सकता है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के लिए मैंने पहले से भुगतान करना बंद कर दिया है। डिलीवरी के दौरान कई तरह की गड़बड़ियां देखने को मिलती हैं। अब मैं कैश ऑन डिलीवरी (COD) का विकल्प चुनता हूं और डिलीवरी एजेंट के सामने ही पैकेट खोलकर सामान जांचता हूं। सही प्रोडक्ट मिलने पर ही उसे स्वीकार करता हूं। पहले भी मुझे खाली बॉक्स, गलत प्रोडक्ट और खराब सामान मिलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।”

मुंबई को बारिश ने बनाया दरिया; नाव के साथ हुई एक्टर की एंट्री; वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Viral News: भारी बारिश ने मुंबई को दरिया बना दिया है। सड़कें पानी से लबालब हैं, इस मुश्किल के बीच अभिनेता अय्याज अहमद ने अंधेरी वेस्ट के वीर देसाई रोड पर नाव से एंट्री मारकर सोशल मीडिया को हैंग कर दिया है।

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: ‘लग रहा है आमिर भाई ने कढ़ाई में खाना खाया…’, झमाझम बारिश के बीच हो रही शादी पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: आमिर खान तीसरी बार शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बॉलीवुड स्टार रविवार, 5 जुलाई यानी आज अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे और शादी की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। आमिर के पाली हिल स्थित घर के बाहर से लिए गए पैपराज़ी के वीडियो में देखा जा सकता है कि सेलिब्रेशन के लिए एक्टर के घर को खूबसूरती से सजाया जा रहा है। मेहमानों का आना जाना शुरू हो गया है। आमिर के खास दिन को और खास बनाने अंबानी परिवार भी उनके घर पहुंचा है।

आमिर और गौरी एक्टर के पाली हिल वाले घर में शादी करेंगे, जिसे अभी लाइटों और सजावट के साथ तैयार किया जा रहा है। कई वर्कर फर्नीचर लाते हुए भी दिखे, शायद इसलिए ताकि इस छोटे से समारोह में आने वाले मेहमानों के बैठने की जगह बन सके। वहीं जुनैद, राज ठाकरे के साथ धीरे-धीरे मेहमान शादी  में शामिल होने पहुंच रहे हैं।

हालांकि, मुंबई के मॉनसून ने तैयारियों को आसान नहीं बनाया है। वर्कर भारी बारिश के बीच कुर्सियां ​​लाते और घर को सजाते हुए दिखे। उनमें से कई रेनकोट पहने हुए भी दिखे, जबकि वे तैयारियां जारी रखे हुए थे। शादी के कार्यक्रमों से पहले एक्टर की बहन भी उनके घर पहुंचती हुई दिखीं।

इस बीच भारी बारिश को देखते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियोज पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आमिर खान ने लगता है कढ़ाई में खाना खाया है। वहीं दूसरे ने लिखा- आमिर खान ने सलमान खान के हिस्से की भी शादी कर ली है। वहीं एक यूजर ने लिखा- आमिर भाई भगवान भी इशारा दे रहे हैं, अब तो रूक जाओ ये लास्ट है बस।

Screenshot 2026-07-05 121357

आमिर हाल ही में राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी शादी की पुष्टि की और कहा, “हां मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को और बहुत ही छोटी शादी है, घर में ही कर रहे हैं। 5 को बहुत ही खास दिन हैं हमारे लिए और बस दोनों परिवार हैं, कुछ खास दोस्त हैं, छोटा सा घर पे ही कर रहे हैं हम लोग। और सबकी दुआएं चाहेंगे हम (हां, मैं 5 जुलाई को शादी कर रहा हूं। यह एक बहुत ही अंतरंग शादी होने जा रही है, और हम इसे घर पर मना रहे हैं। 5 जुलाई हमारे लिए एक बहुत ही खास दिन है। यह सिर्फ हमारे परिवारों और कुछ करीबी दोस्तों के साथ एक छोटा सा समारोह होगा। हम इसे सरल रख रहे हैं और घर पर जश्न मना रहे हैं। हम सभी का आशीर्वाद लेना पसंद करेंगे)।”

एक्टर ने आगे कहा, “कृपया हमें अपना आशीर्वाद दें और प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और हमारी साथ की यात्रा शानदार हो। यह घर पर होने वाला एक छोटा और निजी कार्यक्रम होगा, जिसमें सिर्फ़ हमारे परिवार वाले और बचपन के कुछ पुराने दोस्त शामिल होंगे।”आमिर की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। इस जोड़े के दो बच्चे हैं – जुनैद खान और इरा खान। हालांकि, 2002 में वे अलग हो गए।

बाद में, 2005 में आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। यह रिश्ता भी नहीं चल पाया। शादी के 16 साल बाद, 2021 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की। उनका एक बेटा है, आज़ाद राव खान, जिसकी परवरिश वे दोनों मिलकर करते हैं। आमिर और गौरी की मुलाकात लगभग 25 साल पहले हुई थी, लेकिन बाद में उनका संपर्क टूट गया। वे फिर से जुड़े और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आमिर ने इस साल की शुरुआत में अपने 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान पहली बार गौरी को मीडिया से मिलवाया था।

Viral Video: मनाली की वादियों में बदली जिंदगी! पहाड़ों में शिफ्ट होते ही हर महीने ₹30,000 की बचत, कॉरपोरेट कपल का वीडियो वायरल

Viral News: दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम या बेंगलुरु जैसे महंगे शहरों की भागदौड़ छोड़कर एक कॉरपोरेट कपल ने जब हिमाचल प्रदेश के मनाली में बसने का फैसला किया, तो उनका मकसद पैसे बचाना नहीं बल्कि सुकून भरी जिंदगी जीना था। लेकिन इस फैसले ने उनकी जिंदगी के साथ-साथ बैंक बैलेंस भी बदल दिया। अब यह कपल हर महीने 30,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर रहा है। अंजलि और नमन ने इंस्टाग्राम पर @anjali.aur.naman नाम से अपने अकाउंट के जरिए अपनी जिंदगी में हए बदलाव को लेकर जानकारी दी है।

दोनों रिमोट कॉरपोरेट जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि वे शहर छोड़कर मनाली इसलिए आए ताकि प्रकृति के बीच शांत और संतुलित जीवन जी सकें। उनका कहना है कि पैसे बचाना उनका उद्देश्य नहीं था। लेकिन यह अपने आप होने लगा।

किराए में हुई सबसे बड़ी बचत

शहरों में जहां वे हर महीने ₹45,000 किराया देते थे। वहीं, मनाली में उन्हें सिर्फ ₹28,000 में बेहतर घर मिल गया। यानी केवल किराए में ही ₹17,000 की मासिक बचत होने लगी। रिमोट वर्क की वजह से रोज ऑफिस जाने की जरूरत नहीं रही। इससे हर महीने करीब ₹3,000 का यात्रा खर्च बचने लगा।

कपल ने क्या कहा?

वीडियो में अंजलि कहती हैं, “हमने बिना कोशिश किए ही हर महीने 30,000 रुपये से ज्यादा बचाना शुरू कर दिया। हाय, हम अंजलि और नमन हैं। मनाली में रहने वाला एक कॉर्पोरेट कपल जो रिमोट वर्क करता है। हम यहां पैसे बचाने के लिए नहीं आए थे। बल्कि अपनी कॉर्पोरेट नौकरी करते हुए ‘स्लो ट्रैवल’ (आराम से यात्रा) का अनुभव करने आए थे।”

इसके बाद वह बताती हैं कि हिमालय के इस शहर में बसने के बाद उनके खर्च कैसे बदले। सबसे बड़ी बचत किराए में हुई, जो शहर में 45,000 रुपये से घटकर मनाली में 28,000 रुपये हो गया। इससे उनके रहने का मासिक खर्च 17,000 रुपये कम हो गया।

रिमोट वर्क से किराए का खर्च समाप्त

रिमोट वर्क की वजह से रोजाना आने-जाने का खर्च भी खत्म हो गया। इससे हर महीने लगभग 3,000 रुपये की बचत हुई। इसके अलावा ऑफिस डिनर, कॉफी के लिए बाहर जाना और स्नैक ब्रेक जैसे आम खर्च भी तेजी से कम हुए। इससे उनके महीने के बजट में 7,500 रुपये की और कमी आई।

हालांकि, सबसे बड़ी हैरानी की बात वीकेंड पर घूमने-फिरने के खर्च का खत्म होना था। शहर में रहते हुए यह कपल तेज-तर्रार शहरी जिंदगी से दूर छोटी-छोटी यात्राओं पर हर महीने लगभग 5,000 से 6,000 रुपये खर्च करता था। मनाली आने के बाद उन्हें ऐसे ब्रेक की योजना बनाने की जरूरत महसूस नहीं हुई, क्योंकि प्रकृति और शांत माहौल उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं।

‘पैसे बचाने नहीं, जिंदगी बदलने आए थे’

अंजलि का कहना है, “हमने रिमोट वर्क इसलिए नहीं चुना कि पैसे बचेंगे। बल्कि इसलिए चुना क्योंकि हम अलग तरीके से जीना चाहते थे। बचत तो बस एक बोनस बन गई।”

ये भी पढ़ें- चीन हो या पाकिस्तान… अब दुश्मन का गेम ओवर! भारत बना रहा ‘100 किमी की चक्रव्यूह’ दीवार

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग महानगरों में बढ़ते खर्च, रिमोट वर्क के फायदे और छोटे शहरों में बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कई लोग अब यह मानने लगे हैं कि अगर नौकरी रिमोट हो, तो छोटे शहरों में रहकर बेहतर जीवन और बड़ी बचत दोनों संभव हैं।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Viral Post: 500 जॉब एप्लिकेशन के बाद भी नहीं आया इंटरव्यू कॉल…खर्च चलाने के लिए रैपिडो चला रहा कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट

आज के समय में नए ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी पाना पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद भी कई युवाओं को लंबे समय तक अच्छी नौकरी नहीं मिल रही। कई जगह आवेदन करने के बावजूद अबतक इंटरव्यू का मौका नहीं मिला। इसके बाद कुछ युवाओं को अपने खर्च पूरे करने के लिए अस्थायी या छोटे-मोटे काम करने पड़ रहे हैं। हाल ही में एक ऐसी ही कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

एक X यूजर ने रैपिडो राइडर से हुई अपनी मुलाकात शेयर किया। राइडर ने बताया कि उसने इस साल कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन पूरा किया है, लेकिन अब तक उसे पहली नौकरी नहीं मिल सकी। ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और कई लोग इसे आज के समय में फ्रेशर्स के सामने मौजूद रोजगार की चुनौतियों की सच्ची तस्वीर बता रहे हैं।

युवक ने किया पोस्ट

यह कहानी X यूजर नीरज ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि, “रैपिडो की सवारी के दौरान उनकी नजर राइडर के हेलमेट पर लगे एक कॉलेज के स्टिकर पर पड़ी। इसके बाद ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने के दौरान उन्होंने उससे 10 मिनट तक बातचीत शुरू की। बातचीत में राइडर ने बताया कि उसने इस साल कंप्यूटर साइंस में फर्स्ट डिवीजन के साथ ग्रेजुएशन किया है।” पोस्ट में आगे कहा, “पढ़ाई पूरी होने के दो महीने बाद भी नौकरी नहीं मिलने के कारण वह रोज सुबह 6 बजे से रैपिडो चलाकर अपना खर्च चला रहा है। युवक ने यह भी बताया कि वह 500 से ज्यादा कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन कर चुका है, लेकिन अब तक उसे किसी भी कंपनी से इंटरव्यू का कॉल नहीं आया।”

घर वालों को नहीं पता

नीरज ने अपनी पोस्ट में लिखा कि युवक ने बताया, “उसके माता-पिता अब भी यही समझते हैं कि वह घर पर रहकर इंटरव्यू की तैयारी कर रहा है। उसने उन्हें यह नहीं बताया कि वह रैपिडो चला रहा है, क्योंकि उसे समझ नहीं आ रहा कि अपनी स्थिति उनके सामने कैसे रखे।” नीरज के मुताबिक, “युवक ने बिना किसी शिकायत के सिर्फ इतना कहा कि फिलहाल नौकरी का बाजार ऐसा ही है और फिर वह अपनी राइड पूरी करने में लग गया।” पोस्ट के आखिर में नीरज ने लिखा कि, “उन्हें लगता है ये सिर्फ एक युवक की कहानी नहीं है, बल्कि आज के समय में कई फ्रेश ग्रेजुएट्स इसी तरह की मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।”

पोस्ट पर लोगों ने किया रिएक्ट

इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कहा, “3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में भी युवाओं को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने सिर्फ “OMG” लिखकर अपनी हैरानी जताई। कई लोगों ने यह भी कहा कि आजकल बहुत से नए ग्रेजुएट्स नौकरी की तलाश के साथ-साथ गिग वर्क या पार्ट-टाइम काम करने को मजबूर हैं। उनका मानना है कि मौजूदा समय में फ्रेशर्स के लिए नौकरी हासिल करना पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है।

जिस आवाज़ पर देश झूमा, वही सुनना भूल गई | Alka Yagnik | Hearing Loss | Padma Bhushan

जिस आवाज़ ने चार दशकों तक करोड़ों भारतीयों की मोहब्बत, खुशियों और यादों को सुर दिए, उसी आवाज़ को एक Rare Viral Attack के बाद सुनने में दिक्कत होने लगी। अल्का याज्ञनिक सिर्फ़ 6 साल की थी जब उन्होंने गाना शुरू किया और भारत की सबसे प्रतिष्ठित पार्श्व गायिकाओं में से एक बनी।

इस साल उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

आपको अल्का याज्ञनिक का कौन सा गाना सबसे ज्यादा पसंद हैं कमेंट में जरूर बताये।

@therealalkayagnik

जिस आवाज़ पर देश झूमा, वही सुनना भूल गई | Alka Yagnik | Hearing Loss | Padma Bhushan

Alka Yagnik Song, Alka Yagnik Hearing Loss, Ek Do Teen Song,

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़े-बड़े गड्ढे, 3 महीने में क्या हाल हो गया; VIDEO देखें

Delhi-Dehradun Expressway Viral Video: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का तीन महीने पहले उद्घाटन हुआ था। एक्सप्रेसवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है।  वीडियो में देखें एक्सप्रेसवे का क्या हाल हुआ?

Reel बनाते-बनाते फिल्म तक पहुँची ये नन्ही कलाकार । Priyanshi Jatwa | Rajasthan | Child Artist Pihu

5 साल की एक बच्ची। ना acting, ना setup, ना सुविधाएँ। सिर्फ गांव की सादगी, टूटा tripod, छत पर खड़े होकर upload होती reels…और मन से किया गया छोटा सा खेल। आज वही खेल उसे फिल्म के Lead Role तक ले आया। ये कहानी बताती है—सपनों को luxury नहीं, लगन चाहिए।
@priyanshi_vlogs07
@iampihuofficial

(Priyanshi Pihu Jatwa, Pihu Rajasthan, child content creator India, village girl film lead role, reel to real story, Rajasthan village talent, mini vlog viral India, rural India success story, child artist from village, inspirational village story, Rajasthani mimicry girl)

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

Viral Post: पार्टी और स्पा की लत ने बढ़ाई मुश्किलें, 23 हजार की सैलरी में 3 लाख के कर्ज से परेशान युवक

Viral Post: सोशल मीडिया पर एक युवक का खर्चों को लेकर किया गया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। युवक ने बताया कि गलत खर्चों की वजह से उस पर 3 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज हो गया है। 27 वर्षीय एक युवक ने मुताबिक बार-बार पार्टी करना, स्पा पर पैसे खर्च करना और क्रेडिट कार्ड का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से उस पर 3 लाख रुपये से अधिक का कर्ज हो गया। अब उसे अपने पुराने फैसलों पर पछतावा हो रहा है।

युवक ने बताया कि, उसकी कमाई घर का खर्च और कर्ज की किस्तें चुकाने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए उसने सोशल मीडिया पर लोगों से आर्थिक स्थिति सुधारने और कर्ज से बाहर निकलने की सलाह मांगी। सोशल मीडिया पर युवक की ये कहानी तेजी से वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

Reddit पर की गई पोस्ट में युवक ने अपनी फाइनेंस स्थिति का पूरा ब्यौरा शेयर किया। पोस्ट के टाइटल में उन्होंने लिखा, “अपनी बेवकूफी की वजह से कर्ज के जाल में फंस गया।” उसने अपनी पोस्ट के साथ लोन और क्रेडिट कार्ड के बकाया की तस्वीर भी लगाई। उसके अनुसार, उस पर चार पर्सनल लोन और तीन क्रेडिट कार्ड का बकाया है। उसने बताया कि, “हर महीने उसके हाथ में 23,000 रुपये की सैलरी आती है, जिससे घर का खर्च चलाने के साथ कर्ज की किस्तें चुकाना उसके लिए बेहद मुश्किल हो गया है।”

Screenshot 2026-07-01 211937

3 लाख का हो गया कर्ज

उन्होंने लिखा, “कृपया कोई सलाह दें। मैंने इन कर्जों को चुकाने के लिए 3 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेने की कोशिश की, लेकिन मेरी सभी लोन एप्लिकेशन खारिज हो गईं। मेरी मौजूदा सैलरी 23,000 रुपये है। किराया और घर का खर्च निकालने के बाद हर महीने मुश्किल से 4,000 रुपये ही लोन की किस्त के लिए बचते हैं।” युवक ने बताया कि ज्यादा कर्ज और क्रेडिट कार्ड की सीमा का अधिकांश हिस्सा इस्तेमाल करने की वजह से उसका क्रेडिट स्कोर भी लगातार गिर रहा है।

गिर गया क्रेडिट स्कोर

उन्होंने आगे लिखा, “ज्यादा क्रेडिट लिमिट इस्तेमाल करने की वजह से मेरा CIBIL स्कोर 770 से घटकर 765 हो गया है। मैं 27 साल का हूं और मुझसे बड़ी गलती हो गई।” अपडेट में उसने बताया, “मैंने क्रेडिट कार्ड के करीब 80% बकाया को EMI में बदल दिया, लेकिन अब उसकी किस्तें भरना भी मुश्किल हो रहा है। मैं परिवार के साथ रहता हूं और घर में अकेला कमाने वाला हूं। मैंने सारा पैसा पार्टियों और स्पा (बेवकूफी) पर खर्च कर दिया है।”

लोगों ने किया कमेंट

इस पोस्ट के सामने आने के बाद कई लोगों ने अपनी राय शेयर किए। कुछ यूजर्स ने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी, वहीं कई लोगों ने कर्ज चुकाने की बेहतर योजना बनाने और अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए व्यावहारिक उपाय अपनाने की बात कही। एक यूजर ने लिखा, “अगर कोई आपको नया लोन नहीं दे रहा है, तो फिलहाल सभी EMI रोक दें। अपने बैंक खाते में पैसा न रखें, क्योंकि ऑटो-डेबिट के जरिए रकम कट सकती है। इसके बाद तीनों प्राइवेट लोन और दोनों क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक या कंपनी से सेटलमेंट की बात करें।”

एक यूजर ने लिखा, “ऐसा बिल्कुल मत करो। तुम अभी सिर्फ 27 साल के हो, अपनी क्रेडिट हिस्ट्री खराब मत होने दो। कर्ज की रकम बहुत बड़ी नहीं है। ये करीब 10 महीने की सैलरी के बराबर है। अगर समझदारी से खर्च करो और लगातार कोशिश करो, तो 12 से 36 महीनों में इसे चुका सकते हो।” एक और यूजर ने लिखा, “अच्छी बात है कि तुम्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है। अब इसे सुधारने पर ध्यान दो। जहां तक हो सके बचत करो, घर का खाना खाओ और थोड़ा-थोड़ा करके भुगतान करते रहो। साथ ही, क्रेडिट कार्ड कंपनियों से बात करके बकाया रकम को EMI में बदलने की कोशिश करो।” एक अन्य यूजर ने सलाह दी कि हालात और बिगड़ने से पहले परिवार या दोस्तों से मदद लेनी चाहिए।