योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन

योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2024 के तहत आयोजित सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 1828 विज्ञापित पदों के सापेक्ष 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांकों की सूची तथा विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं।

 

668 सामान्य चयन पदों पर 570 अभ्यर्थी चयनित

आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत सहायक लेखाकार के 668 सामान्य चयन पदों के सापेक्ष 570 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें अनारक्षित वर्ग के 387, अन्य पिछड़ा वर्ग के 117 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 66 अभ्यर्थी शामिल हैं। अनुसूचित जाति के 88 और अनुसूचित जनजाति के 10 पदों के सापेक्ष संबंधित श्रेणी के अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण इन पदों को नियमानुसार अग्रनीत किया गया है।

 

950 विशेष चयन पदों में 866 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

सहायक लेखाकार के 950 विशेष चयन पदों के सापेक्ष 866 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए हैं। इनमें अनुसूचित जाति के 341, अनुसूचित जनजाति के 12 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 513 अभ्यर्थी शामिल हैं। महिला क्षैतिज आरक्षण के तहत विज्ञापित 190 पदों के सापेक्ष सभी 190 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

 

लेखा परीक्षक के 209 पदों पर 206 चयनित

आयोग ने लेखा परीक्षक के 209 सामान्य चयन पदों के सापेक्ष 206 अभ्यर्थियों का चयन किया है। इनमें अनारक्षित वर्ग के 96, अनुसूचित जाति के 28, अनुसूचित जनजाति के 4, अन्य पिछड़ा वर्ग के 58 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 20 अभ्यर्थी शामिल हैं।

महिला क्षैतिज आरक्षण के तहत 41 पदों के सापेक्ष सभी 41 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

 

विधिक सेवा प्राधिकरण के पद पर भी चयन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नियंत्रणाधीन सहायक लेखाकार के एक पद पर भी एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है। यह पद अनारक्षित श्रेणी का था।

 

68 अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक

आयोग ने 68 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से अंतिम चयन परिणाम में शामिल किया है। इनका अंतिम चयन प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमाण पत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के परीक्षण के बाद आयोग और संबंधित अधियाचनकर्ता विभाग के निर्णय पर निर्भर होगा।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन परिणाम संबंधित उच्च न्यायालय में विचाराधीन रिट याचिकाओं/विशेष अपीलों तथा भविष्य में दायर होने वाले संबंधित मामलों में पारित होने वाले आदेशों के अधीन रहेगा।

 

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर सरकार का जोर

योगी सरकार लगातार प्रदेश में सरकारी भर्तियों को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने पर जोर दे रही है। विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ चयन आयोगों के माध्यम से परिणाम जारी किए जा रहे हैं। सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के इन पदों पर चयन से बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा। 

 

वेबसाइट पर चयन सूची और कटऑफ उपलब्ध

यूपीएसएसएससी ने चयनित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक की सूची और श्रेणीवार कटऑफ आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी अपने परिणाम एवं चयन से संबंधित विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

RPSC 1st Grade Result 2026: आरपीएससी ने कॉमर्स और इंग्लिश विषयों का 1st ग्रेड टीचर रिजल्ट जारी कर दिया है, वेबसाइट पर देखें मेरिट लिस्ट

RPSC 1st Grade Result 2026: राजस्थान में स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के तहत अंग्रेजी और कॉमर्स विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग की ओर से आयोजित 1st ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट और कटऑफ देख सकते हैं। आयोग ने 10 अगस्त, 2026 को स्कूल लेक्चरर (स्कूल एजुकेशन) 2025 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है।

यह रिजल्ट विज्ञापन संख्या 06/2025 के तहत जारी किया गया है। जो परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग द्वारा जारी रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में है। मेरिट लिस्ट में उन कैंडिडेट्स के रोल नंबर हैं जो भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सफल हुए हैं। आरपीएससी ने अंग्रेजी और कॉमर्स के लिए अलग-अलग रिजल्ट डॉक्यूमेंट जारी किए हैं। मेरिट लिस्ट के साथ, संबंधित कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।

रिजल्ट डॉक्यूमेंट को योग्यता जांचने के लिए अस्थायी सूची बताया गया है। जिन कैंडिडेट्स के रोल नंबर संबंधित मेरिट लिस्ट में हैं, उन्होंने लिखित परीक्षा में सफल घोषित कर दिया गया है। इसके आगे उनकी नियुक्ति डॉक्यूमेंट्स सत्यापन के अधीन है। आयोग ने दोनों विषयों के लिए असफल करार दिए गए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है।

बाकी विषयों के रिजल्ट अलग से जारी होने की उम्मीद है। जिन कैंडिडेट ने उन सब्जेक्ट के लिए अप्लाई किया था, उन्हें आगे की अनाउंसमेंट के लिए रेगुलर तौर पर ऑफिशियल RPSC वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

आरपीएससी 1st ग्रेड रिजल्ट 2026: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर आरपीएससी 1st ग्रेड 2026 डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं :

  • ऑफिशियल आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन खोलें।
  • स्कूल लेक्चरर (स्कूल एजुकेशन) – 2025 रिजल्ट लिंक देखें।
  • इंग्लिश या कॉमर्स के लिए, जैसा लागू हो, रिजल्ट चुनें।
  • रिजल्ट PDF खोलें।
  • अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए PDF में सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करें।
  • आगे के रेफरेंस के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें।

कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे आरपीएससी ग्रेड 1 रिजल्ट की पूरी जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर बने रहें।

UPSC CDS 2 Exam 2026 Date Out: यूपीएससी ने जारी की सीडीएस2 परीक्षा की डेट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें वेकेंसी, शेड्यूल और रिपोर्टिंग टाइम

ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ रुपए का घाटा:3 महीने में सिर्फ 16 करोड़ की कमाई, 6 महीने में 6000 करोड़ का नुकसान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मीडिया कंपनी ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (TMTG) को अप्रैल-जून 2026 में 2,261 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई सिर्फ 16.15 करोड़ रुपए रही। जनवरी से जून 2026 के बीच TMTG का कुल नेट लॉस 6,118 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई सिर्फ 23.75 करोड़ रुपए थी। यानी छह महीने में कंपनी का घाटा उसकी कुल कमाई से करीब 258 गुना रहा। कंपनी ने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को दी रिपोर्ट में बताया कि तीन महीने का घाटा पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले काफी बढ़ा है। वहीं, कमाई में 89% की बढ़ोतरी हुई है। डिजिटल एसेट्स से 1800 करोड़ रुपए का नुकसान कंपनी के मुताबिक, उसके घाटे का सबसे बड़ा कारण डिजिटल एसेट्स, उन्हें गिरवी रखकर किए गए निवेश और शेयरों से जुड़ा नुकसान रहा। इनसे जुड़े 1,809 करोड़ रुपए के बिना बिके नुकसान को कंपनी ने दर्ज किया। इसके अलावा करीब 111 करोड़ रुपए का ब्याज और 77 करोड़ रुपए का स्टॉक-बेस्ड पेमेंट भी कंपनी के खर्च में जुड़ा। कंपनी की कमाई कहां से हुई? TMTG की लगभग पूरी कमाई उसके मीडिया कारोबार से हुई। इसमें करीब 13.6 करोड़ रुपए विज्ञापन और 1.7 करोड़ रुपए सब्सक्रिप्शन से मिले। कंपनी का मुख्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल है। इसके अलावा वह वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस ट्रुथ+ और फिनटेक ब्रांड Truth.Fi चलाती है। कंपनी ने पिछले एक साल में क्रिप्टोकरेंसी कारोबार में भी विस्तार किया है। नई सर्विस ट्रुथ API से कंपनियों को ट्रम्प की पोस्ट तक तेज पहुंच 1 अगस्त से TMTG ने ट्रुथ API नाम की सर्विस शुरू की है। यह निवेशकों और कंपनियों को ट्रुथ सोशल पर प्रकाशित पोस्ट तक तेजी से पहुंच देती है। कंपनी के अंतरिम CEO केविन मैकगर्न ने बताया कि अब तक 10 कंपनियां इस सर्विस की ग्राहक बन चुकी हैं। वे हर महीने करीब 57 लाख से 95 लाख रुपए तक फीस दे रही हैं। हालांकि, इस सर्विस को लेकर हितों के टकराव की चिंता भी जताई गई है। इसकी वजह यह है कि ट्रम्प की ट्रुथ सोशल पोस्ट का वित्तीय बाजारों पर असर पड़ सकता है। ट्रुथ सोशल की विजिट एक तिहाई से ज्यादा घटी ट्रुथ सोशल को 2022 में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह X और फेसबुक जैसे बड़े प्लेटफॉर्म से काफी पीछे है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऑनलाइन ट्रैकिंग कंपनी सिमिलरवेब के आंकड़ों के हवाले से बताया कि जुलाई 2026 में ट्रुथ सोशल की विजिट पिछले साल के जुलाई के मुकाबले एक तिहाई से ज्यादा कम हो गईं। TMTG अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर DJT नाम से सूचीबद्ध है। सोमवार को कारोबार खत्म होने तक कंपनी के शेयरों में करीब 8% की गिरावट आई।

ONGC New Chairman: आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों ने किया आवेदन, लिस्ट में Oil India के CMD रंजीत रथ भी

सरकारी तेल एवं गैस कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) का पद जल्द खाली होने वाला है। ऐसे में इस पद के लिए आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों ने आवेदन किया है। इनमें ऑयल इंडिया लिमिटेड के प्रमुख (सीएमडी) रंजीत रथ भी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 54 साल के रथ लगातार दूसरे वर्ष ONGC में टॉप पोजिशन पाने की दौड़ में शामिल हुए हैं। रथ अगस्त, 2022 से ऑयल इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं।

रथ पिछले साल भी ONGC प्रमुख के पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची में शामिल थे, लेकिन सरकार ने ONGC के मौजूदा चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया था। अब सिंह का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को खत्म हो रहा है। लिहाजा यह पद 7 दिसंबर को खाली हो जाएगा।

बता दें कि सरकार ने ONGC के सीएमडी पद के लिए अधिकतम आयु सीमा समेत पात्रता संबंधी मानदंडों में ढील दी है। इसके तहत अधिकतम उम्र सीमा को बढ़ाकर 59 साल कर दिया गया है। साथ ही अब चुने गए उम्मीदवार को 3 साल का फिक्स्ड टर्म दिया जाएगा, जिसे और 2 साल बढ़ाया जा सकता है। ONGC भारत की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी है।

आवेदन करने वालों में और कौन

ONGC के सीएमडी पद के लिए आवेदन करने वालों में ONGC विदेश लिमिटेड (OVL) के मैनेजिंग डायरेक्टर राजर्षि गुप्ता भी शामिल हैं। सरकार द्वारा अधिकतम आयु सीमा 59 वर्ष किए जाने के बाद वह इस पद के लिए पात्र हुए हैं। गुप्ता जुलाई, 2027 में रिटायर होने वाले हैं और इस पद के लिए आवेदन करने वाले इंटर्नल कैंडिडेट्स में सबसे वरिष्ठ हैं। पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि ONGC के प्रौद्योगिकी एवं क्षेत्रीय सेवाओं के डायरेक्टर विक्रम सक्सेना, रणनीति एवं कॉरपोरेट मामलों के डायरेक्टर सत्यम कुमार और OVL के ऑपरेशंस के डायरेक्टर दुलाल हलदर ने भी ONGC के सीएमडी पद के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा इस दौड़ में MRPL के डायरेक्टर (फाइनेंस) देवेंद्र कुमार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के मार्केटिंग डायरेक्टर एस.पी. श्रीवास्तव भी शामिल हैं।

पहली एंट्री सफलता की गारंटी नहीं; Google, Netflix और Facebook समेत ये पांच आए लेट लेकिन बदल दी कहानी

सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी करेगी कैंडिडेट का चुनाव

ONGC की ओर से दिए गए विज्ञापन के अनुसार, सीएमडी पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र पद खाली होने की तारीख यानि 7 दिसंबर, 2026 को 59 साल या उससे ज्यादा नहीं होनी चाहिए। चुने गए उम्मीदवार को शुरू में 3 साल के लिए नियुक्त किया जाएगा और परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद उनके कार्यकाल को 2 साल और बढ़ाया जा सकता है। 60 साल की उम्र के बाद कोई भी नौकरी या कार्यकाल का विस्तार कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगा। कैंडिडेट का सिलेक्शन सामान्य PESB सिलेक्शन प्रोसेस के बजाय पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से गठित एक सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी द्वारा किया जाएगा।

The Last House Advertising: ‘द लास्ट हाउस’ का प्रमोशन देख लोगों के उड़े होश, नेटफ्लिक्स ने क्रिटविटी की सारी हदें की पार

The Last House Advertising: ‘द लास्ट हाउस’ (The Last House) को प्रमोट करने के लिए नेटफिलिक्स ने बेहद अनोखा तरीका खोजा है। लॉस एंजिल्स के सनसेट बुलेवार्ड पर एक बेहद यूनिक और लाइव आउट-ऑफ-होम (OOH) विज्ञापन लगाया गया है। खास बात ये हैं कि इस लाइव एक्सपीरिएंशियल मार्केटिंग कैंपेन में कुछ ऐसा जोड़ा गया है, जिसे देख हर कोई हैरान है।

दरअसल लाइव आउट-ऑफ-होम में जमीन से 30 फीट ऊपर एक बिलबोर्ड लगा है।, जिसमें एक लिविंग रूम में बनाया गया है। इतना ही नहीं इसके अंदर एक परफॉर्मर को रहने के लिए छोड़ दिया गया है। वह समय-समय पर आते जाते लोगों को क्रिएटिव स्लोगन वाले बोर्ड दिखाता है। कभी कॉफी पीता दिखता है।

बिलबोर्ड के अंदर रह रहा व्यक्ति आपको किताबें पढ़ता दिखता है, ताश खेलता नजर आता, दूरबीन से देखता है और नीचे से गुजरने वाले लोगों से बातचीत करता भी नजर आएगा। यह अनोखा विज्ञापन फिल्म की कहानी को दिखाता है, जिसमें एक परिवार अचानक अपने ही घर के अंदर फंस जाता है और सालों तक बाहर नहीं आ पाता है।

बिलबोर्ड पर आप “द लास्ट हाउस आप कब तक जिंदा रह सकते हैं?” (The Last House How long can you survive?) लिखा देख सकते हैं। यह लाइव प्रमोशन कैंपेन 6 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक चलने वाला है, जो फिल्म के प्रीमियर होते ही बंद कर दिया जाएगा।

कास्ट और डायरेक्टर की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन लुई लेटेरियर (Louis Leterrier) ने किया है। वहीं इसमें ग्रेटा ली (Greta Lee) व वैगनर मौरा (Wagner Moura) लीड रोल में हैं। फिल्म 7 अगस्त 2026 से Netflix पर स्ट्रीम की जा रही है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बनेंगे ये 2 नए मेट्रो कॉरिडोर, बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर 142 और डिपो से बोड़ाकी इसके सारे स्टेशन जानिए

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दैनिक यात्रियों के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने शहर में दो नए मेट्रो कॉरिडोर के इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का चुनाव किया है। ये दो नए प्रोजेक्ट हैं बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर 142 के बीच 11.56 किलोमीटर लंबा स्ट्रेच और डिपो से बोड़ाकी तक 2.6 किलोमीटर का विस्तार। इन दोनों परियोजनाओं के अगले तीन वर्षों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर 142 कॉरिडोर: लागत और स्टेशन

रिपोर्ट के मुताबिक बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर 142 के बीच बनने वाली लाइन दोनों परियोजनाओं में से बड़ी है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 2254.35 करोड़ रुपये है। यह पूरा रूट पूरी तरह से एलिवेटेड अलाइमेंट पर होगा और इस पर कुल आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस कॉरिडोर पर बनने वाले सभी आठ स्टेशनों की लिस्ट यहां नीचे देखी जा सकती है-

  • बॉटनिकल गार्डन
  • सेक्टर 44
  • सेक्टर 96 – नोएडा अथॉरिटी ऑफिस
  • सेक्टर 97
  • सेक्टर 105
  • सेक्टर 108 – पुलिस कमिश्नरेट
  • सेक्टर 93

पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर 91

रिपोर्ट में बताया गया है कि एक बार चालू हो जाने के बाद यह कॉरिडोर बॉटनिकल गार्डन और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रियों की आवाजाही को बेहद आसान बना देगा और जेवर की तरफ कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा।

डिपो से बोड़ाकी एक्सटेंशन: मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब से कनेक्टिविटी

दूसरा प्रोजेक्ट डिपो से बोड़ाकी एक्सटेंशन का है, जो छोटा लेकिन रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रूट है। इस 2.6 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच की लागत 416 करोड़ रुपये तय की गई है। इस विस्तार में केवल दो स्टेशन होंगे:

  • जुनपत
  • बोड़ाकी

भले ही इसमें सिर्फ दो स्टेशन हैं, लेकिन पूरा होने के बाद यह एक महत्वपूर्ण मल्टीमॉडल लिंक के रूप में काम करेगा। यह एक्सटेंशन बोड़ाकी गांव में बनने वाले प्रस्तावित मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH) से जुड़ेगा। इस हब में एक अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (ISBT) और एक रेलवे पैसेंजर टर्मिनस शामिल करने की योजना बनाई गई है।

टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्य की शुरुआत

रिपोर्ट में एनएमआरसी के महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) प्रदीप यादव के हवाले से बताया गया है कि कि दोनों कॉरिडोर के लिए अप्रैल में टेंडर जारी किए गए थे। इस परियोजना में नौ एजेंसियों ने रुचि दिखाई थी, जिनमें से एलएंडटी (L&T) सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी और उसी आधार पर उसका चयन किया गया। प्रदीप यादव ने आगे कहा कि दोनों कॉरिडोर पर काम एक महीने के भीतर शुरू होने वाला है।

इन दोनों परियोजनाओं की जमीनी तैयारी काफी समय से चल रही थी। पिछले साल एनएमआरसी ने दोनों एक्सटेंशन के सिविल, आर्किटेक्चरल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल घटकों के डिजाइन तैयार करने के लिए एक डिटेल डिजाइन कंसलटेंट को शामिल किया था। इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट, अलाइनमेंट, जियोटेक्निकल डेटा और सिस्टम आवश्यकताओं की समीक्षा सहित सत्यापन अध्ययन करने के लिए एक जनरल कंसलटेंट (GC) को लाया गया था। जीसी ने डेवलपर चुनने और अनुबंध प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए टेंडर दस्तावेज तैयार करने में भी एनएमआरसी की मदद की।

मेट्रो स्टेशनों की को-ब्रांडिंग और पीपीपी मॉडल

एनएमआरसी इन दो नए कॉरिडोर पर बनने वाले मेट्रो स्टेशनों की को-ब्रांडिंग के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर भी काम कर रहा है। इसके तहत कॉर्पोरेशन ने मेट्रो स्टेशनों के वित्तपोषण, निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित किए हैं। इसके बदले में एनएमआरसी चुनी गई कंपनी को एक निश्चित लीज अवधि के लिए स्टेशनों के नामकरण अधिकार, व्यावसायिक स्थान और विज्ञापन अधिकार प्रदान करेगा।

बॉटनिकल गार्डन बना दिल्ली-एनसीआर का सबसे व्यस्त स्टेशन

यह नया नेटवर्क पहले से व्यस्त चल रहे मेट्रो नेटवर्क में और विस्तार करेगा। वर्तमान एक्वा लाइन नोएडा सेक्टर 51 को ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन से जोड़ती है। एनएमआरसी के जून 2026 के आंकड़ों के मुताबिक एक्वा लाइन पर औसतन 61811 दैनिक यात्रियों की सवारियां दर्ज की गईं। बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पिछले तीन महीनों में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन नेटवर्क का सबसे व्यस्त स्टेशन बनकर उभरा है। ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन के इस इंटरचेंज स्टेशन ने यात्रियों की संख्या के मामले में लंबे समय से शीर्ष पर रहे कश्मीरी गेट को पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 में बॉटनिकल गार्डन पर औसतन 2.71 लाख दैनिक यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई, जो कश्मीरी गेट के 2.57 लाख के आंकड़े से अधिक है। बॉटनिकल गार्डन-सेक्टर 142 कॉरिडोर के चालू होने के बाद इस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।

तीसरे मेट्रो रूट की भी योजना: सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट

एनएमआरसी सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 4 तक एक तीसरे मेट्रो रूट की भी योजना बना रहा है। इसमें पांच स्टेशन शामिल होंगे। पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) ने पिछले महीने ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी और अब काम शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल से अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘वो कूल हैं’: राहुल गांधी ने बताया कौन है उनका फेवरेट BJP नेता? बोले- ‘हेलो, अंकल!’

RVUNL recruitment 2026: राजस्थान में बिजली विभाग ने निकाली बंपर भर्ती, जानें आवेदन की लास्ट डेट और योग्यता संबंधी सभी डिटेल

RVUNL recruitment 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने अपनी 4 सहयोग सरकारी बिजली कंपनियों के साथ मिलकर 2,005 पदों को भरने के लिए अपने साझा भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त से 25 अगस्त, 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL), राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN), जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVN), अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVN) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JdVVN) के पद शामिल हैं। आरवीयूएनएल भर्ती 2026 के लिए 4 अगस्त, 2026 को जारी विज्ञापन संख्या RVUN/Rectt.-2026-27/02 और RVUN/Rectt.-2026-27/03 के तहत जूनियर इंजीनियर-I, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II पोस्ट के लिए पद उपलब्ध हैं।

आरवीयूएनएल भर्ती 2026: पोस्ट के हिसाब से वैकेंसी

जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II : सबसे ज्यादा 765 पद इस श्रेणी के लिए तय किए गए हैं।

जूनियर इंजीनियर-I : कुल 869 पद जूनियर इंजीनियर के लिए हैं, जिसमें इलेक्ट्रिकल के लिए 727,

मैकेनिकल के लिए 110 और सिविल इंजीनियरिंग के लिए 32 पद आवंटित हैं।

जूनियर अकाउंटेंट: कॉमर्स बैकग्राउंड वाले छात्रों के लिए कुल 371 पद सुरक्षित रखे गए हैं।

भर्ती के लिए जरूरी योग्यता

शैक्षणिक योग्यता : अलग-अलग पदों के लिए योग्यता निर्धारित है। जूनियर इंजीनियर संबंधित स्ट्रीम इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या सिविल में बी.ई. (B.E.), बी.टेक (B.Tech) की डिग्री अथवा डिप्लोमा होना अनिवार्य है। जूनियर अकाउंटेंट के लिए बी.कॉम, बीबीए, एम.कॉम या एमबीए डिग्री के साथ कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स जैसे RSCIT, CCC आदि होना चाहिए। जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट के पद के लिए 12वीं पास (10+2) या स्नातक के साथ मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता जरूरी है।

उम्र सीमा : आरवीयूएनएल भर्ती 2026 के तहत पदों के लिए हिसाब से उम्र सीमा की अलग-अलग है। जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II और जूनियर अकाउंटेंट पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट की उम्र 18 से 43 साल के बीच होनी चाहिए। जूनियर इंजीनियर-I पोस्ट के लिए अप्लाई करने वालों की उम्र 21 से 43 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र की गिनती 1 जनवरी, 2027 के हिसाब से की जाएगी। योग्य उम्मीदवार लागू सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र में छूट का दावा कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 1,000 रुपये की आवेदन शुल्क देना होगा। SC, ST, BC, MBC, EWS, PwD और सहरिया श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये देने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान कैंडिडेट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर बेस्ड रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल घोषित होंगे, वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण में जाएंगे।

आवेदन कैसे करें

अभ्यथी राजस्थान बिजली विभाग या संबंधित विद्युत निगम भर्ती वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा, एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे, आवेदन शुल्क देना होगा और आखिरी तारीख से पहले फॉर्म जमा करना होगा। उन्हें भविष्य के रेफरेंस के लिए जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म और पेमेंट रसीद की एक कॉपी भी रखनी चाहिए।

JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में एसएसबी ने जारी किया 518 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

Britannia Q1 Results: बिस्किट कंपनी का प्रॉफिट 13% बढ़ा, रेवेन्यू ₹5000 करोड़ के पार

Britannia Q1 Results: बिस्किट बनाने वाली कंपनी Britannia Industries ने गुरुवार, 6 अगस्त को जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13.6% बढ़कर 591.4 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 520.1 करोड़ रुपये था।

कंपनी की ऑपरेशंस से रेवेन्यू 8.2% बढ़कर 5,000 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA 11% बढ़कर 840 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन 16.4% से बढ़कर 16.8% पर पहुंच गया।

अनुमान से कैसा रहा प्रदर्शन?

ब्रिटानिया का शुद्ध मुनाफा बाजार के अनुमान से थोड़ा कम रहा। CNBC-TV18 के पोल में 606 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान था। रेवेन्यू अनुमान से थोड़ा बेहतर रही, लेकिन EBITDA और EBITDA मार्जिन बाजार की उम्मीद से नीचे रहे।

ब्रिटानिया ने बताया कि जून तिमाही में उसकी कंसोलिडेटेड बिक्री 9.5% बढ़कर 4,964 करोड़ रुपये रही। वहीं, स्टैंडअलोन बिक्री में 10% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मैनेजमेंट ने क्या कहा?

ब्रिटानिया के CEO और MD रक्षित हरगावे ने कहा कि तिमाही की शुरुआत में पश्चिम एशिया के तनाव की वजह से ईंधन और शिपिंग लागत बढ़ गई थी। इसके बावजूद कंपनी ने बेहतर वॉल्यूम और वैल्यू ग्रोथ हासिल की। साथ ही मुनाफे की ग्रोथ रेवेन्यू से भी तेज रही।

उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स और जनरल ट्रेड में मजबूत प्रदर्शन रहा। विज्ञापन, प्रमोशन और इन्फ्लुएंसर कैंपेन पर भी कंपनी ने निवेश बढ़ाया। Marie Gold, NutriChoice और Little Hearts जैसे ब्रांड्स के लिए बड़े मार्केटिंग अभियान चलाए गए। वहीं, Dubai Kunafa Croissant जैसे नए प्रोडक्ट्स और इंटरनेशनल बिजनेस में सुधार से भी ग्रोथ को सहारा मिला।

आगे क्या रहेगा फोकस?

ब्रिटानिया ने कहा कि वह पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, मजबूत ब्रांड, नए प्रोडक्ट्स, लागत नियंत्रण और घरेलू मांग में सुधार के दम पर कंपनी आगे भी टिकाऊ ग्रोथ का भरोसा जता रही है।

Britannia के शेयरों का हाल

Britannia Industries का शेयर गुरुवार को 0.26% की गिरावट के साथ 5,430 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 8.32% टूटा है। वहीं, बीते 1 साल में इसका रिटर्न तकरीबन फ्लैट रहा। कंपनी का मार्केट कैप 1.31 लाख करोड़ रुपये है।

Britannia Industries भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में से एक है। कंपनी का मुख्य कारोबार बिस्किट है। लेकिन इसके अलावा यह ब्रेड, केक, रस्क, डेयरी प्रोडक्ट्स, चीज, बटर, दूध, स्नैक्स और क्रोइसां (Croissant) जैसे कई खाद्य उत्पाद भी बनाती और बेचती है।

LIC Q1 Results: प्रॉफिट 23% बढ़कर 13492 करोड़ रुपये, कुल इनकम 237848 करोड़

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में एसएसबी ने जारी किया 518 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

JKSSB Recruitment 2026: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने विज्ञापन संख्या 08 ऑफ 2026 के तहत 518 वैकेंसी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती केंद्र शासित प्रदेश, डिवीजनल और डिस्ट्रिक्ट कैडर के अलग-अलग विभागों में, खासकर तकनीकी और स्वास्थ्य सेवा पदों के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर से 9 अक्टूबर, 2026 तक जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में जूनियर फार्मासिस्ट, जूनियर स्टाफ नर्स, हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV, जूनियर लैब टेक्नीशियन, जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट, फीमेल मल्टी-पर्पस हेल्थ वर्कर (FMPHW), मेल मल्टी-पर्पस हेल्थ वर्कर (MMPHW), जूनियर ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन, हेल्थ एजुकेटर, सैनिटरी इंस्पेक्टर, जूनियर थिएटर टेक्नीशियन, सुपरवाइजर, सीनियर कैनिंग अटेंडेंट और पैरा मेडिकल असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।

पद की जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग विभागों और जिलों में 518 पदों पर नियुक्ति शामिल है। ये पद श्रीनगर, बडगाम, गंदेरबल, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, राजौरी और पुंछ जिलों के साथ-साथ UT और डिविजनल कैडर पोस्ट के लिए उपलब्ध हैं।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

जूनियर फार्मासिस्ट : साइंस के साथ 10+2 और किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा।

जूनियर स्टाफ नर्स : साइंस के साथ मैट्रिक या उससे ज्यादा और जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा।

हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV: 10+2 के साथ एक साल की बेसिक हॉर्टिकल्चर ट्रेनिंग।

जूनियर लैब टेक्नीशियन : मैट्रिक या उससे ज्यादा के साथ लैब टेक्नीशियन कोर्स में दो साल का डिप्लोमा या लैब टेक्नोलॉजी में डिग्री।

जूनियर लैबोरेटरी असिस्टेंट : साइंस के साथ ग्रेजुएट। प्रोफेशनल लैबोरेटरी कोर्स में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा रखने वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी। एप्लिकेंट जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के रहने वाले होने चाहिए और उनके पास वैलिड डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आवेदन शुल्क : जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्लूएस और पीडब्लूबीडी उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये है। आवेदक नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फीस दे सकते हैं। भुगतान पूरा होने के बाद फीस वापस नहीं होगी।

चयन प्रक्रिया

जेकेएसएसबी भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित/ओएमआर परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। इसमें अंग्रेजी में ऑब्जेक्टिव-टाइप मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे। बोर्ड हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स काटेगा।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। जेकेएसएसबी परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र की डिटेल्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से अनाउंस करेगा।

UPPSC PCS Mains 2026: यूपीपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, मुख्य परीक्षा की कॉपियों की जांच होगी ऑनलाइन

डाबर के प्रोडक्ट्स पर FSSAI का बड़ा एक्शन! कई प्रोडक्ट्स पर लगाई रोक, शेयरों में 2.4% की गिरावट

Dabur India Share Price Fall: FMCG सेक्टर की प्रमुख कंपनी डाबर इंडिया के शेयरों में मंगलवार, 4 अगस्त को 2.42% की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही कंपनी के शेयर टूटकर ₹415.50 के स्तर पर आ गया। शेयर बाजार में इस गिरावट की मुख्य वजह खाद्य नियामक FSSAI द्वारा कंपनी के कई पॉपुलर फूड प्रोडक्ट्स पर भ्रामक ‘100%’ दावों के साथ बिक्री करने पर लगाया गया प्रतिबंध है।

खाद्य नियामक ने डाबर इंडिया को आदेश दिया है कि वह अपने उन सभी खाद्य उत्पादों की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोके, जिन पर ‘100% Natural’, ‘100% Pure’ या ‘100% Organic’ जैसे भ्रामक और अस्पष्ट दावे लिखे गए हैं।

किन-किन प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगा ब्रेक?

FSSAI ने डाबर के इन प्रोडक्ट्स पर रोक लगा दी हैं:

  • शहद और गाय का घी
  • एप्पल साइडर विनेगर
  • वर्जिन कोकोनट ऑयल व तिल का तेल
  • नारियल पानी और डाबर होममेड कोकोनट मिल्क

FSSAI ने क्यों लिया इतना कड़ा फैसला?

खाद्य सुरक्षा नियामक ने स्पष्ट किया कि ‘100% शुद्धता’ या ‘100% नेचुरल’ जैसे दावे नियमों के खिलाफ हैं। FSSAI के मुताबिक, FSS (Advertising & Claims) रेगुलेशन, 2018 के तहत ऐसे दावे अस्पष्ट, असत्यापित हैं और ये आम उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले हैं।

जांच में सामने आया कि ‘डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर’ और ‘डाबर ऑर्गेनिक हनी’ पर बिना वैध FSSAI ऑर्गेनिक एंडोर्समेंट के ही ‘जैविक भारत’ का लोगो प्रदर्शित किया जा रहा था। ‘डाबर होममेड कोकोनट मिल्क’ जैसे मिश्रित खाद्य पदार्थ पर ‘100% Purity’ लिखना नियमानुसार पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

नोटिस के बावजूद नहीं हुआ सुधार, अब 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

FSSAI ने बताया कि उसने पहले भी डाबर इंडिया को ऐसे ‘100%’ प्योर वाले दावों को हटाने और विज्ञापन बंद करने का निर्देश दिया था। हालांकि, कंपनी की ओर से कोई संतोषजनक पॉजिटिव कदम नहीं उठाया गया। अब नियामक ने कड़ा रुख अपनाते हुए डाबर को 15 दिनों के भीतर ‘Action Taken Report (ATR)’ सौंपने का आदेश दिया है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि उसे FSSAI का नोटिस मिल गया है और वह अपनी वेबसाइट व लेबलिंग की जांच कर आवश्यक कदम उठा रही है।

एफएमसीजी कंपनियों पर FSSAI का चौतरफा शिकंजा

यह कार्रवाई केवल डाबर तक सीमित नहीं है, बल्कि FSSAI पैकेज्ड फूड और ड्रिंक्स के क्षेत्र में विज्ञापन संबंधी नियमों को लेकर लगातार सख्ती बरत रहा है। हाल ही में पेप्सिको India ने अपने मशहूर ड्रिंक ‘Sting’ की कैन और बोतलों से ‘Energy’ शब्द हटा दिया था, क्योंकि नियामक ने ‘एनर्जी ड्रिंक्स’ को एक अलग श्रेणी के रूप में मान्यता देना बंद कर दिया है।इससे पहले जूस बनाने वाली कंपनियों को भी टेट्रा पैक्स से ‘100% फ्रूट जूस’ का दावा हटाने के निर्देश दिए गए थे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।