IMD Weather Update: समंदर में आ रहा भयंकर तूफान! मानसून की विदाई से पहले इन राज्यों में होगी आफत की बारिश

IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं कई राज्यों से मानसून की विदाई होने लगी है। बारिश नहीं होने की वजह से कई जगहों पर तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। वहीं मानसून की विदाई से पहले मौसम विभाग ने 21 सितंबर के लिए कई राज्यों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 13 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर भूस्खलन का खतरा बताया गया है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भी तेज आंधी चल सकती है। आइए जानते हैं कैसा होगा कल का मौसम

समंदर में उठ रहा बड़ा तूफान

बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है,जो किसी बड़े खतरे की आहट दे रहा है। अंडमान सागर के पास बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है और इसके आगे डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। मौसम में इस खतरनाक बदलाव का असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान तेज बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। समुद्र में उठ रही डरावनी लहरें और तेज हवाएं को देखते हुए तटीय इलाकों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कैसा होगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बारिश कम होने के बाद मौसम में गर्मी और उमस बढ़ गई है। तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली के लोगों को राहत मिलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 21 सितंबर को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यूपी-बिहार में हो सकती है तेज बारिश

उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी है। दोनों राज्यों के कई इलाकों में तेज धूप और ज्यादा नमी के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और आगरा जैसे शहरों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। वहीं, 21 सितंबर को गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार के कई जिलों में भी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भी मौसम बदलने और कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

भारत ने तलाश लिया अमेरिकी बाजार का विकल्प? चीन को निर्यात 39% बढ़ा, BRICS देशों ने खरीदा $19.9 अरब का सामान

Weather Update Friday: बिहार, ओडिशा, सिक्किम संग इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

शुक्रवार, 18 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है, वहीं कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने की स्थिति भी बन सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और ओडिशा में बारिश को लेकर खास तौर पर नजर रहेगी। दूसरी ओर दिल्ली-NCR में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रह सकता है, लेकिन गर्मी के साथ आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। ऐसे में जानिए शुक्रवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

सिक्किम, पश्चिम बंगाल में तेज बारिश का असर

शुक्रवार को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। यहां 17 से 19 सितंबर के बीच गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। सिक्किम में इससे पहले भी काफी तेज बारिश हो चुकी है। गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में मंगन में 22 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। ऐसे में आने वाले दिनों में भी यहां मौसम खराब रहने की संभावना बनी हुई है।

बिहार और ओडिशा में भी बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत के बिहार और ओडिशा में भी शुक्रवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के पीछे बने मौसमी सिस्टम का असर इन राज्यों में देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली कड़कने की स्थिति भी बन सकती है। इसके अलावा झारखंड समेत आसपास के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

दिल्ली-NCR में गर्मी के साथ छाए रहेंगे बादल

दिल्ली-NCR में शुक्रवार को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहने की उम्मीद है। यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दिन के समय गर्मी महसूस हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यानी दिल्ली वालों को फिलहाल तेज बारिश के बजाय गर्म और बादलों वाला मौसम देखने को मिल सकता है।

मुंबई और बेंगलुरु में भी हो सकती है बारिश

मुंबई और कोंकण-गोवा के कुछ हिस्सों में 18 और 19 सितंबर को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। गुजरात में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं बेंगलुरु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के दूसरे इलाकों में शुक्रवार को हल्की से छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली कड़कने की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा कई दूसरे राज्यों में भी हाल के दिनों में भारी बारिश दर्ज की गई है, इसलिए मौसम को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश का दौर और बदल सकता है। उत्तरी थाईलैंड के ऊपर बना मौसमी सिस्टम आगे बढ़कर उत्तरी अंडमान सागर के पास पहुंच सकता है। इसके असर से 19 सितंबर के आसपास अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम धीरे-धीरे मजबूत हो सकता है और अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में इन इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए भी मौसम की स्थिति धीरे-धीरे अनुकूल हो रही है। यानी देश में कहीं बारिश का दौर जारी रह सकता है, तो कुछ हिस्सों में मॉनसून की विदाई की शुरुआत देखने को मिल सकती है।

कल का मौसम: 15 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की ये चेतावनी

IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 सितंबर के लिए देश भर का ताजा मौसम पूर्वानुमान और बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा समेत देश के 10 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। मानसून की विदाई चरण के बीच कई मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर, दक्षिण, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के हिस्सों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के 15 सितंबर के बुलेटिन के मुताबिक देश के 10 प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। उत्तर भारत में हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली और पंजाब में बारिश का दौर तेज रहने वाला है, जहां अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार पानी बरस सकता है।

पश्चिम भारत में गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। दक्षिण भारत में केरल व माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम के साथ-साथ पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान, बिहार और जम्मू-कश्मीर में आंधी के साथ बिजली कड़कने का अनुमान

देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में थंडरस्टॉर्म के साथ 30-40 किमी/घंटे की गति से आंधी चलने का अलर्ट है।

यूपी, एमपी समेत 16 से अधिक राज्यों में आकाशीय बिजली चमकने की आशंका

मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, गुजरात रीजन, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल व माहे, लक्षद्वीप और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है।

समुद्र में तूफानी हवाएं: गुजरात तट और बंगाल की खाड़ी के लिए अलर्ट

समुद्र और तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं के असर से समुद्री स्थिति प्रतिकूल बनी रहेगी। सोमालिया तट के साथ और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम व पश्चिम-मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

उत्तर-पूर्वी अरब सागर से सटे गुजरात तटों पर 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी मौसम बना रहेगा, जहां हवा की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है, जो बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती हैं। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों और गहरे समुद्र में जाने वाले मछुआरों को खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी है।

BRICS देशों ने की पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा, दिल्ली डिक्लेरेशन हुआ जारी

BRICS देशों ने पिछले साल हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सख्त रुख अपनाया है। नई दिल्ली डिक्लेरेशन में 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले की कड़ी निंदा की गई। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। BRICS देशों ने हमले को बेहद गंभीर और गलत बताते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दिखाया। बयान में आतंकवाद की हर तरह की गतिविधि की निंदा करते हुए इसे अपराध और गलत बताया गया। BRICS समिट के दौरान सदस्य देशों ने नई दिल्ली डिक्लेरेशन को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को BRICS दिल्ली डिक्लेरेशन को मंजूरी मिलने की जानकारी दी।

पीएम ने कहा कि, BRICS अब एक मजबूत और परिपक्व समूह बन चुका है। पीएम मोदी के मुताबिक, अब जरूरत इस बात की है कि सभी सदस्य देशों की एकता और आपसी सहमति को वैश्विक स्तर पर ऐसे कामों में बदला जाए, जिनका ठोस फायदा दिखाई दे।

पहलगाम आतंकी हमले पर अपनाया सख्त रुख

BRICS देशों की ओर से जारी साझा बयान में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सख्त रुख अपनाया गया। बयान में कहा गया, “हम 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। हम आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, जिसमें आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही, आतंकवाद के लिए फंडिंग और उन्हें सुरक्षित ठिकाने मुहैया कराना शामिल है।”

 

इस ग्रुप ने “आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाने की बात कही। साथ ही आतंकवादी गतिविधियों और उन्हें समर्थन देने वालों की जवाबदेही तय करने और “UN द्वारा घोषित सभी आतंकियों और आतंकी संगठनों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने” की मांग की।

मिडिल ईस्ट में तनाव पर जताई चिंता

BRICS देशों ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर भी गहरी चिंता जताई। बयान में कहा गया, “हम मिडिल ईस्ट/वेस्ट एशिया में लगातार बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित हैं। हम सभी पक्षों से ज्यादा से ज्यादा संयम बरतने और ऐसे कदमों से बचने की अपील करते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।” BRICS देशों ने इस दौरान आम लोगों और नागरिकों से जुड़ी जरूरी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की।

 

बयान में आगे कहा गया, “हम बातचीत और कूटनीति के जरिए लंबे समय तक चलने वाले समाधान की दिशा में प्रयास बढ़ाने का समर्थन करते हैं, जिससे इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता कायम हो सके। हम अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत वैश्विक व्यापार, सप्लाई चेन और ऊर्जा की सुचारू आवाजाही बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत पर भी जोर देते हैं।” इसके अलावा, डिक्लेरेशन में जरूरी वैश्विक मुद्दों पर सभी देशों के विचारों और रुख का सम्मान करते हुए मिलकर काम करने की बात कही गई है। BRICS देशों ने बातचीत, आपसी सलाह और कूटनीति के जरिए अंतरराष्ट्रीय विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम! BRICS समिट के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम! BRICS समिट के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

BRICS समिट के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव आया है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। मौसम को देखते हुए IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है। वहीं आईएमडी ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में BRICS समिट के बीच बारिश हो रही है। समिट में शामिल होने के लिए कई देशों के नेता, अधिकारी और प्रतिनिधि राजधानी पहुंचे हैं। ऐसे में बारिश के कारण समिट से जुड़े लोगों और शहर में आने-जाने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा होगा मौसम

रविवार को नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। नोएडा में दिनभर आसमान साफ रह सकता है, लेकिन दोपहर में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं गुरुग्राम में दिन के समय धूप रहेगी और शाम को हल्की बारिश हो सकती है। गाजियाबाद में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तीनों शहरों में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। IMD ने 13 सितंबर को दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 24 राज्यों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक, इस दौरान हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने 13 सितंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद 13-14 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। 13 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र और 14 सितंबर को सौराष्ट्र-कच्छ में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

कल का मौसम: 12 सितंबर को इन 16+ राज्यों में बारिश का तांडव! बंगाल-बिहार से तमिलनाडु-आंध्र तक आंधी-तूफान का भी अलर्ट

September 12 Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 सितंबर के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए देश के 16 से अधिक राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने वेदर सिस्टम्स की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां बेहद उग्र रहने वाली हैं। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर दक्षिण भारत के तटीय इलाकों तक भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में बिजली गिरने के साथ-साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की प्रबल आशंका जताई गई है।

देश के 16 से अधिक राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 12 सितंबर को मध्य भारत में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश, जबकि पश्चिमी भारत में गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा और महाराष्ट्र के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत में उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का दौर बना रहेगा। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण भारत के तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी भारी जलभराव और मूसलाधार पानी बरसने के आसार हैं।

तटीय आंध्र प्रदेश में थंडरस्क्वाल का खतरा, तमिलनाडु से विदर्भ तक तेज हवाएं

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश के लिए विशेष रूप से गंभीर चेतावनी जारी की है, जहां अलग-अलग जगहों पर थंडरस्क्वाल आने का अनुमान है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी झोंके चल सकते हैं। दक्षिण और मध्य भारत के दूसरे हिस्सों में भी तूफानी हवाओं का असर रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल और विदर्भ में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

बिहार, झारखंड, बंगाल और राजस्थान में बिजली कड़कने और आंधी की आशंका

पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भी आंधी-तूफान का असर देखा जाएगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल व सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ सकती हैं।

आंध्र प्रदेश और केरल में उमस भरा मौसम, समुद्र में स्थिति खतरनाक

एक तरफ जहां देश के बड़े हिस्से में बारिश का तांडव देखने को मिलेगा, वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और केरल व माहे के कुछ अलग-अलग जगहों पर टेंप्रेचर में उछाल के साथ गर्म और अत्यधिक उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना है। समुद्री क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं के जोर की वजह से स्थितियां खतरनाक बनी रहेंगी। अरब सागर में सोमालिया तट के साथ और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम व पश्चिम-मध्य अरब सागर के इलाकों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र प्रदेश तट और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक के झोंके आने की आशंका है। खराब समुद्री स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने तटीय और गहरे समुद्र में जाने वाले मछुआरों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, अगले 2 दिन भी नहीं मिलेगी राहत

Delhi Weather: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, अगले 2 दिन भी नहीं मिलेगी राहत

Delhi Weather: शुक्रवार को दिल्ली के कई हिस्सों में अचानक तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिन चढ़ने के साथ राजधानी के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। कहीं हल्की फुहारें पड़ीं तो कुछ इलाकों में तेज बारिश देखने को भी मिली। वहीं, बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। यानी फिलहाल राजधानी में बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं।

राजधानी में रेड अलर्ट जारी

मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए IMD ने जिला स्तर पर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। खासकर बारिश के दौरान खुले इलाकों, जलभराव वाली सड़कों और ट्रैफिक वाले रास्तों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार शाम को भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

दिल्लीवालों के लिए अच्छी बात यह है कि बारिश का यह दौर सिर्फ शुक्रवार तक सीमित नहीं रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों यानी रविवार तक राजधानी में बारिश जारी रह सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी दिल्ली के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर देख लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बढ़ा डिप्रेशन! MP-गुजरात से ओडिशा तक हैवी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

Kal Ka Mausam: IMD का 6 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-यूपी, बिहार और एमपी समेत 13 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

Weather Update: देश भर में मानसून की चाल एक बार फिर बेहद तेज हो गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 सितंबर के मौसम को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत देश के कम से कम 13 राज्यों में कल मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है. इसके साथ ही कई इलाकों में तेज आंधी, बादलों की भीषण गर्जना और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब और हरियाणा में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 6 सितंबर को मानसूनी बारिश का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर कल भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश) और पंजाब में भी अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की भी आशंका है.

बिहार, एमपी, राजस्थान और उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम

मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में मानसूनी गतिविधियां काफी मजबूत रहेंगी. बिहार और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 6 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान और पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं और बादलों की गर्जना के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी. उत्तराखंड में भी कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट है.

पूर्वोत्तर भारत और बंगाल-सिक्किम का हाल

पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के पहाड़ी व मैदानी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है. गांगेय पश्चिम बंगाल में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान आने की संभावना है. इसके अलावा झारखंड और छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वोत्तर के सभी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 सितंबर को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की पूरी संभावना है. इन राज्यों में दिनभर बिजली कड़कने और आंधी-तूफान की स्थितियां बनी रहेंगी.

दक्षिण भारत में तेज हवाओं का प्रकोप और समुद्र की स्थिति

दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश से ज्यादा तेज रफ्तार हवाओं का असर देखने को मिलेगा. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, हवा के तेज झोंके आने और बिजली चमकने का अलर्ट है. आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में दिनभर तेज सतही हवाएं चलेंगी. आंतरिक कर्नाटक और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है.

उधर समुद्री इलाकों में मौसम खराब रहेगा. सोमालिया तट से सटे पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में भारी बारिश का कहर! सड़कें और IGI टर्मिनल-3 जलमग्न, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-NCR में भारी बारिश का कहर! सड़कें और IGI टर्मिनल-3 जलमग्न, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi-NCR Rain: शनिवार को दिल्ली और गुरुग्राम में भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कई जगह सड़के जलमग्न हो गईं और ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। बता दें कि देश की राजधानी में सुबह से ही तेज बारिश के कई दौर देखने को मिले। कई निचले इलाकों में पानी भर गया। सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के बीच सफदरजंग में 22 मिमी, पालम में 25.2 मिमी और लोधी रोड पर 24.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव | वीडियो

दिल्ली के महिपालपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आया है। इसमें भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी नजर आ रहा है। वीडियो में एक ऑटो-रिक्शा चालक घुटनों तक भरे पानी के बीच अपनी गाड़ी को धक्का देकर निकालता हुआ दिखाई दे रहा है।

वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में एयरपोर्ट और धौला कुआं के बीच NH-48, महिपालपुर, संगम विहार, शकरपुर, लक्ष्मी नगर और महरौली-बदरपुर रोड शामिल हैं। पालम एयरपोर्ट टनल और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के पास भी जलजमाव की खबर है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका में भी कई सड़कें प्रभावित हुईं, जिनमें ओमैक्स रोड और NH-8 अंडरपास के आस-पास के इलाके शामिल हैं।

दिल्ली में ट्रैफिक पर असर

कई जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी हो गई है और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। मथुरा रोड पर अपोलो हॉस्पिटल और आश्रम चौक के बीच गिरे एक पेड़ की वजह से भी आवाजाही पर असर पड़ा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में और आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और बारिश का अनुमान लगाया है। दोपहर से शाम तक कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। राजधानी में दिन के बाकी समय के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि रात में भी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।

गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की

पास के गुरुग्राम में, भारी बारिश के कारण अधिकारियों को सुरक्षा एडवाइजरी जारी करनी पड़ी क्योंकि और बारिश का अनुमान था। IMD की ओर से भारी बारिश की चेतावनी मिलने के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी की। इससे पहले, मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों में 15 mm प्रति घंटे से ज्यादा बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अनुमान लगाया था।

शीतला माता मंदिर इलाके के आसपास का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आया है। इसमें शहर में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर भारी जलभराव दिखाई दे रहा है।

लोगों को सलाह दी गई कि वे बिना जरूरत के यात्रा न करें और पानी से भरी सड़कों, अंडरपास और निचले इलाकों में जाने से बचें। अधिकारियों ने लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और ऊपर से गुजरने वाले तारों के पास न जाने या पानी से भरे रास्तों को पार करने की कोशिश न करने की भी चेतावनी दी।

आपातकालीन एजेंसियों और सरकारी विभागों को सतर्क रहने और एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में एक्टिव हुआ लो-प्रेशर सिस्टम! अगले 6 दिनों तक दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, यहां-यहां बदलेगा मौसम

कल का मौसम: 5 सितंबर को इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-यूपी से राजस्थान-एमपी तक जानिए कहां-कहां ऑरेंज कलर वॉर्निंग

IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश लगातार जारी है और मौसम विभाग ने अगले दिन यानी 5 सितंबर के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक 5 सितंबर को राजस्थान और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश का दौर सबसे ज्यादा उग्र देखने को मिल सकता है। इसके चलते वहां ऑरेंज स्तर की चेतावनी जैसी स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, पहाड़ी राज्यों, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी मध्यम से भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

5 सितंबर को देश में सबसे ज्यादा मौसमी हलचल पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने इन दोनों क्षेत्रों के अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में भी कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। पूरे मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में दिनभर बादलों की गर्जना और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका बनी रहेगी। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली, यूपी, पंजाब-हरियाणा और उत्तराखंड का मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भी 5 सितंबर को राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बौछारें पड़ने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ-साथ बादलों की कड़क और बिजली गिरने का अंदेशा बना हुआ है।

पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 5 सितंबर को भारी बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज तूफानी हवाओं के साथ बारिश और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार और पूर्वोत्तर भारत का वेदर रिपोर्ट

पूर्वी भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल बिहार में 5 सितंबर को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।

पूर्वोत्तर भारत में मानसून का असर व्यापक रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ-साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 सितंबर को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। इन सभी पूर्वोत्तर राज्यों में दिनभर बिजली चमकने और आंधी-पानी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

दक्षिण भारत में तेज हवाएं और समुद्र का मिजाज

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत की बात करें तो आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 5 सितंबर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चलने और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक के इलाकों में दिनभर तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी। आंतरिक कर्नाटक और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना है।

उधर समुद्री सीमाओं और तटीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की आशंका है। सोमालिया तट से लगे पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें: Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट