Q2 में मेटल कंपनी के मुनाफे में 88% की तूफानी तेजी, 2026 में अब तक 37% से ज्यादा का दे चुकी है रिटर्न

Shyam Metalics Q2 FY27 Results: कोलकाता बेस्ड दिग्गज मेटल कंपनी श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। शनिवार, 31 अक्टूबर को जारी नतीजों में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेट प्रॉफिट और मार्जिन के मोर्चे पर साल-दर-साल आधार पर जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है।

Q2 FY27 में 88.5% बढ़ा मुनाफा

सितंबर 2026 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का कुल नेट मुनाफा 88.5% बढ़कर ₹493.4 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही (Q2FY26) में कंपनी को ₹261.8 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था। कंपनी की टॉप-लाइन ग्रोथ भी मजबूत रही। दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 33.4% बढ़कर ₹5,960 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹4,467 करोड़ था।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 52.6% उछलकर ₹823 करोड़ हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में ₹539 करोड़ थी। कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 170 बेसिस प्वाइंट (bps) सुधरकर 13.8% हो गया, जो पिछले साइकिल में 12.1% पर था।

पहली तिमाही (Q1 FY27) का प्रदर्शन कैसा रहा था?

Q1FY27 में भी कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा था। पहली तिमाही में मुनाफा 18% YoY बढ़कर ₹345 करोड़ हुआ था जो Q1FY26 में ₹282 करोड़ था। राजस्व 23% बढ़कर ₹5,455 करोड़ दर्ज किया गया था (Q1FY26 में ₹4,423 करोड़)। Q1 में EBITDA 32% बढ़कर ₹765 करोड़ (बनाम ₹580 करोड़) और EBITDA मार्जिन 90 bps सुधरकर 14% (बनाम 13.1%) रहा था।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

नतीजों से पहले शुक्रवार के कारोबारी सत्र में श्याम मेटलिक्स के शेयरों में 2% से अधिक की तेजी देखी गई। पिछले 1 महीने में शेयर ने 10% का रिटर्न दिया है, जबकि साल 2026 में अब तक यह शेयर 37% से अधिक उछल चुका है। कंपनी का मौजूदा शेयर भाव ₹1,163 प्रति शेयर है, जो अपने 52-हफ्ते के उच्च स्तर ₹1,240.50 के काफी करीब ट्रेड कर रहा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

IND vs NZ: ‘टैलेंट खराब ना करें…’, अभिषेक-वैभव को लेकर युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, सेलेक्शन पर उठाए सवाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अबतक कुल 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले तीन मुकाबलों में भारत को जीत मिली तो वहीं चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। 5 मैचों की सीरीज 3-1 पर है। वहीं वेलिंगटन में खेले गए तीसरे T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर बिना कोई विकेट गंवाए पावरप्ले के 6 ओवर में 118 रन बना दिए। इसके साथ ही भारत ने T20I क्रिकेट के इतिहास में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वहीं टी20 सीरीज खत्म होने के बाद दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज खेला जाएगा। वहीं सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो गया है। वहीं वनडे सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने अभिषेक और वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

युवराज ने अभिषेक को लेकर क्या कहा

प्रोटोकॉल 32 के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान युवराज सिंह ने PTI से बातचीत में कहा कि, “वह अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में खेलते हुए देखना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि “अगर भारत 50 ओवर के फॉर्मेट में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को मौका नहीं देता है, तो यह उनके टैलेंट के साथ सही नहीं होगा।” भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से हो रही है। ईशान किशन अब तक 32 वनडे मैच खेल चुके हैं, वहीं अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक इस फॉर्मेट में अपना पहला मैच नहीं खेला है।

अभिषेक कर रहें काफी मेहनत

वनडे सीरीज में अभी शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं, जबकि विराट कोहली मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। युवराज सिंह के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने काफी मेहनत की है और उन्हें टीम में मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि भारतीय टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, इसलिए नए खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना आसान नहीं है। लेकिन जिस तरह से युवा बल्लेबाज प्रदर्शन कर रहे हैं, उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही टीम में मौका मिलेगा। अभिषेक ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है और इसके लिए वह तारीफ के हकदार हैं।”

Sanjay Gupta News: ‘कांटे’ से लेकर ‘काबिल’ तक कई शानदार फिल्मों का किया निर्देशन, संजय गुप्ता के निधन से सदमे में बॉलीबुड स्टार्स

Sanjay Gupta News: ‘कांटे’ और ‘जिंदा’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि फिल्म निर्माता और FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर की। फिल्म निर्माता का निधन शुक्रवार रात और शनिवार सुबह के बीच मुंबई स्थित उनके घर पर हुआ। अशोक पंडित ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मौत की वजह सिर में लगी चोट थी। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार वर्सोवा पुलिस स्टेशन में ‘एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट’ (ADR) दर्ज की गई है और मामले की जांच चल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल किसी साजिश या गड़बड़ी का संदेह नहीं है। जैसे ही फिल्म निर्माता के निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैली फिल्म जगत के लोगों ने गहरा दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अशोक पंडित पोस्ट

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अशोक पंडित ने लिखा- “यह वाकई चौंकाने वाला और दुखद है। अभी खबर मिली कि हमारे प्यारे दोस्त और बेहतरीन निर्देशक संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे। घर पर सिर में चोट लगने की वजह से उनका निधन हो गया। एक और बेहतरीन प्रतिभा बहुत जल्दी चली गई। वे कहानियों को बहुत शानदार ढंग से पेश करते थे, हमेशा जोश से भरे रहते थे और सिनेमा के प्रति बेहद जुनूनी थे। हमारी इंडस्ट्री के लिए यह एक बहुत बड़ा नुकसान है। दोस्त तुम्हारी बहुत याद आएगी। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति। उनके अंतिम संस्कार की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।”

तरण आदर्श

ट्रेड एनालिस्ट और क्रिटिक तरण आदर्श ने शनिवार सुबह X (पहले ट्विटर) पर ट्वीट किया, “शब्द नहीं मिल रहे… यकीन ही नहीं हो रहा कि डायरेक्टर #संजयगुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे… कुछ दिन पहले ही उनके घर पर आयोजित ‘माता की चौकी’ में उनसे मुलाकात हुई थी… यह वाकई दिल तोड़ने वाला है और इस बात को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है… उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं… ओम शांति।”

फिल्ममेकर कुणाल कोहली

फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने भी X पर अपना दुख जताया: “समझ नहीं आ रहा कि इस खबर पर कैसे यकीन करूँ। #संजयगुप्ता, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। एक महीने से कुछ समय पहले ही उनसे बात हुई थी। कुछ साल पहले हम दोनों एक अवॉर्ड शो की जूरी में थे – हम जितनी जल्दी बहस कर लेते थे, उतनी ही जल्दी बाद में उस पर हंस भी लेते थे। आपको अभी और भी कई फिल्में बनानी थीं और लंबा सफर तय करना था। परिवार के लिए प्रार्थनाएं और उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति मिले।”

संजय दत्त

संजय दत्त ने कांटे के सेट की फोटो शेयर कर लिखा- गुप्ता मेरे भाई। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम चले गए हो। हमने साथ में बहुत कुछ साझा किया है, इतनी सारी यादें और दोस्ती के इतने सारे साल। तुम हमेशा मेरे लिए परिवार की तरह रहे हो और यह बात कभी नहीं बदलेगी। मैं तुम्हें, हमारी बातचीत को और हमारे साथ बिताए गए हर पल को बहुत याद करूंगा। अभी कुछ समय पहले ही हम ‘कांटे 2’ के बारे में बात कर रहे थे। मेरे भाई, तुम्हारी याद में मैं ‘कांटे 2’ को तुम्हारा सपना बना दूंगा। तुम्हारे इस सपने को सच करने के लिए मैं सब कुछ करूंगा। तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा। तुम्हारे बिना जिंदगी अब वैसी नहीं रहेगी भाई। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

बता दें काजोल, अर्जुन कपूर, रवीना टंडन जैसे सितारों ने भी गुप्ता को याद किया और श्रद्धांजलि दी है। गुप्ता की अचानक मौत से बॉलीवुड में मातम पसर गया है। हर कोई इस खबर से सदमे में हैं।

संजय गुप्ता की बायोग्राफी

1967 में मुंबई में जन्मे संजय गुप्ता ने 26 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘आतिश फील द फायर’ से की। इस फिल्म में संजय दत्त, आदित्य पंचोली, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और अतुल अग्निहोत्री मुख्य भूमिकाओं में थे।

उन्होंने गैंगस्टर फिल्में बनाने में महारत हासिल कर ली थी। इसका बेहतरीन उदाहरण 2002 की फिल्म ‘कांटे’ है, जिसमें अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, कुमार गौरव, लकी अली और महेश मांजरेकर ने काम किया था। इसे अक्सर उनका सबसे बेहतरीन काम और बॉलीवुड की सबसे अच्छी गैंगस्टर फिल्मों में से एक माना जाता है।

यह फिल्म क्वेंटिन टारनटिनो की ‘रिजर्वोयर डॉग्स’ से प्रेरित थी। इसके बाद उन्होंने ‘जिंदा’ जैसी सफल और समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्में बनाईं, जिसमें संजय दत्त और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में थे। उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ऋतिक रोशन अभिनीत ‘काबिल’ थी, जिसने दुनिया भर में 208 करोड़ रुपये की कमाई की और यह उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

संजय ने 2005 में ‘प्लान’ फिल्म के साथ फिल्म निर्माण (प्रोडक्शन) के क्षेत्र में कदम रखा, लेकिन उन्हें दो साल बाद ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ से सफलता मिली। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म ने दुनिया भर में 46 करोड़ रुपये की कमाई की। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 2024 की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘द मिरांडा ब्रदर्स’ थी, जिसमें हर्षवर्धन राणे और मीजान जाफरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म जियोसिनेमा (JioCinema) पर रिलीज हुई थी।

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

दक्षिण अफ़्रीका के प्रमुख तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने शनिवार को टेस्ट बॉलिंग के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंदों में 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने न्यूलैंड्स में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया।

रबाडा ने अपने 75वें टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान उन्होंने ट्रैविस हेड (14 रन) को आउट करके यह उपलब्धि पूरी की। उन्होंने 350 विकेट तक पहुँचने के लिए कुल 13,808 गेंदें फेंकीं और दक्षिण अफ़्रीका के ही पूर्व दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन के 14,719 गेंदों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस सूची में पाकिस्तान के वकार युनूस तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 350 विकेट लेने के लिए 14,905 गेंदें फेंकनी पड़ी थीं।

यह उपलब्धि रबाडा के शानदार प्रदर्शन का नतीजा थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में दो विकेट झटके-मैट रेनशॉ और मार्नस लाबुशेन को आउट किया-और फिर ट्रैविस हेड को पवेलियन भेजकर अपना यह मुकाम पूरा किया।

Also Read : रश्मिका मंदाना का दिखेगा नया अंदाज

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस उपलब्धि के साथ रबाडा के अंतरराष्ट्रीय विकेटों की संख्या 600 हो गई है। वे सभी प्रारूपों को मिलाकर इस मुकाम तक पहुँचने वाले केवल पाँचवें दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज बन गए हैं।

31 वर्षीय रबाडा की इस ताजा कामयाबी ने उन्हें अपनी पीढ़ी के बेहतरीन तेज गेंदबाजों के बीच और भी मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है। जहाँ 350 विकेट तक पहुँचने के लिए खेले गए मैचों की संख्या के हिसाब से वे दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर हैं, वहीं फेंकी गई गेंदों के आधार पर वे टेस्ट इतिहास में इस मुकाम तक पहुँचने वाले सबसे तेज गेंदबाज हैं।

उनकी इस उपलब्धि की क्रिकेट जगत में हर तरफ़ तारीफ़ हो रही है। प्रशंसक और कमेंटेटर उनकी निरंतरता, आक्रामकता और दबाव वाले पलों में निर्णायक स्पेल डालने की क्षमता की सराहना कर रहे हैं। उनकी बेहतरीन गुणवत्ता और नियंत्रण के कारण उन्हें ‘बॉलिंग का रोल्स-रॉयस’ भी कहा गया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए, रबाडा का यह प्रदर्शन सीरीज के एक बेहद अहम मोड़ पर आया। ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करने की उनकी क्षमता ने एक व्यक्तिगत उपलब्धि को मैच का रुख बदलने वाले योगदान में बदल दिया।

न्यूलैंड्स में किए गए इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के लिए रबाडा कितने महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने शानदार आंकड़ों के साथ-साथ कुछ ही गेंदों में टेस्ट मैच की दिशा बदलने की अपनी अद्भुत क्षमता का भी परिचय दिया।

Pic Credit : UNI

Jailer 2 Box Office Collection Day 16: रजनीकांत की फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा, जानें 16वें दिन का कलेक्शन

Jailer 2 Box Office Collection Day 16: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, हालांकि तीसरे हफ्ते में फिल्म की रोजाना कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई है। 16वें दिन फिल्म ने 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

इंडस्ट्री ट्रैकर ‘सैकनिल्क’ (Sacnilk) के अनुसार तीसरे गुरुवार को 5.9 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने शुक्रवार को 5.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई (वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन) 776.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

भारत में ‘जेलर 2’ ने कुल 509.45 करोड़ रुपये (ग्रॉस कलेक्शन) कमाए हैं, जबकि देश में इसकी नेट कमाई 435.40 करोड़ रुपये रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के 15 दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। ऐसा करने वाली यह दूसरी तमिल फिल्म बन गई है।

एस. शंकर की 2018 की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म ‘2.0’ इस मुकाम को पार करने वाली पहली तमिल फिल्म थी। 16वें दिन ‘जेलर 2’ को अलग-अलग भाषाओं में 8,079 शो में दिखाया गया। इसके तमिल वर्जन ने 3,796 शो से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि हिंदी वर्जन ने 3,310 शो से 1 करोड़ रुपये कमाए।

तेलुगु और कन्नड़ वर्जन ने क्रमश 799 और 174 शो से 55 लाख रुपये और 20 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी (दर्शकों की उपस्थिति) तमिल में 21.2%, हिंदी में 10%, तेलुगु में 19.1% और कन्नड़ में 23% रही।

चेन्नई में तमिल वर्जन की ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा 31% रही, जहां यह फिल्म 615 शो में दिखाई गई। सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार 16वें दिन ‘जेलर 2’ के लगभग 429,196 टिकट बिके। रिलीज के बाद से अब तक कुल बिके टिकटों की संख्या 3 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।

फिल्म का बैकग्राउंड

नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित ‘जेलर 2’ साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। सन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, राम्या कृष्णन और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में मोहनलाल, शिवराजकुमार, जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन भी विशेष भूमिकाओं (कैमियो) में नजर आएंगे।

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायणम्’ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना

नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्: राइज ऑफ ए लेजेंड’ के शुरुआती रिव्यू लॉस एंजिल्स में आयोजित ग्लोबल प्रीमियर के बाद सामने आए हैं। अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों ने फिल्म के भव्य विजुअल्स, विशाल कैनवास और प्रभावशाली सिनेमाई प्रस्तुति की सराहना की है। फिल्म को कुछ समीक्षकों ने 10 में से नौ अंक तक दिए हैं।

‘स्क्रीन्ड एंड स्कोर्ड’ ने फिल्म को 10 में से नौ अंक देते हुए इसे असाधारण सिनेमाई अनुभव बताया और दोबारा देखने की इच्छा जाहिर की। वहीं, ‘रामाज़ स्क्रीन’ ने भी इसे नौ अंक दिए और इस वर्ष के यादगार सिनेमाई अनुभवों में से एक करार दिया।

इसके अलावा ‘स्क्रीनरेंट’ ने फिल्म को 10 में से सात अंक दिए। समीक्षा में इसके शानदार विजुअल्स और महागाथा के भव्य स्वरूप की तारीफ करते हुए इसे बड़े पर्दे पर देखने योग्य बताया गया है। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन ‘इंडीवायर’ ने भी फिल्म को सात अंक दिए। उसकी समीक्षा का शीर्षक था, ‘रामायणम्: राइज ऑफ ए लेजेंड रिव्यू: भारत की राष्ट्रीय महागाथा को मिला भव्य सिनेमाई रूप।’ समीक्षा में फिल्म के विशाल पैमाने और प्रभावशाली प्रस्तुति को सराहा गया है।

Also Read : नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

समीक्षक ‘हू लेट एलिसा आउट’ ने भी फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “रामायणम् एक ऐसी फिल्म है, जैसी मैंने आज तक कभी नहीं देखी!”

फिल्म को मिली इन शुरुआती प्रतिक्रियाओं को भारतीय सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नमित मल्होत्रा भारतीय संस्कृति और परंपरा की लोकप्रिय महागाथा ‘रामायण’ को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। फिल्म की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही चर्चा भारतीय सिनेमा की बढ़ती वैश्विक महत्वाकांक्षा और भव्य कहानियों को विश्वस्तरीय सिनेमाई स्वरूप में प्रस्तुत करने की क्षमता को भी दर्शाती है।

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद सामने आई समीक्षाओं से फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ने की उम्मीद है। समीक्षकों ने इसके भव्य पैमाने, दृश्य प्रभावों और सिनेमाघरों में देखने के अनुभव को खास तौर पर सराहा है।

Pic Credit : UNI

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायणम्’ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना

नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्: राइज ऑफ ए लेजेंड’ के शुरुआती रिव्यू लॉस एंजिल्स में आयोजित ग्लोबल प्रीमियर के बाद सामने आए हैं। अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों ने फिल्म के भव्य विजुअल्स, विशाल कैनवास और प्रभावशाली सिनेमाई प्रस्तुति की सराहना की है। फिल्म को कुछ समीक्षकों ने 10 में से नौ अंक तक दिए हैं।

‘स्क्रीन्ड एंड स्कोर्ड’ ने फिल्म को 10 में से नौ अंक देते हुए इसे असाधारण सिनेमाई अनुभव बताया और दोबारा देखने की इच्छा जाहिर की। वहीं, ‘रामाज़ स्क्रीन’ ने भी इसे नौ अंक दिए और इस वर्ष के यादगार सिनेमाई अनुभवों में से एक करार दिया।

इसके अलावा ‘स्क्रीनरेंट’ ने फिल्म को 10 में से सात अंक दिए। समीक्षा में इसके शानदार विजुअल्स और महागाथा के भव्य स्वरूप की तारीफ करते हुए इसे बड़े पर्दे पर देखने योग्य बताया गया है। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन ‘इंडीवायर’ ने भी फिल्म को सात अंक दिए। उसकी समीक्षा का शीर्षक था, ‘रामायणम्: राइज ऑफ ए लेजेंड रिव्यू: भारत की राष्ट्रीय महागाथा को मिला भव्य सिनेमाई रूप।’ समीक्षा में फिल्म के विशाल पैमाने और प्रभावशाली प्रस्तुति को सराहा गया है।

Also Read : नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

समीक्षक ‘हू लेट एलिसा आउट’ ने भी फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “रामायणम् एक ऐसी फिल्म है, जैसी मैंने आज तक कभी नहीं देखी!”

फिल्म को मिली इन शुरुआती प्रतिक्रियाओं को भारतीय सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नमित मल्होत्रा भारतीय संस्कृति और परंपरा की लोकप्रिय महागाथा ‘रामायण’ को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। फिल्म की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही चर्चा भारतीय सिनेमा की बढ़ती वैश्विक महत्वाकांक्षा और भव्य कहानियों को विश्वस्तरीय सिनेमाई स्वरूप में प्रस्तुत करने की क्षमता को भी दर्शाती है।

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद सामने आई समीक्षाओं से फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ने की उम्मीद है। समीक्षकों ने इसके भव्य पैमाने, दृश्य प्रभावों और सिनेमाघरों में देखने के अनुभव को खास तौर पर सराहा है।

Pic Credit : UNI

Q2 Results: स्टाफिंग कंपनी का प्रॉफिट 45% बढ़ा, शेयरहोल्डर्स के लिए 50% डिविडेंड का ऐलान

स्टाफिंग कंपनी क्वेस कॉर्प का प्रदर्शन सितंबर तिमाही में शानदार रहा। कंपनी ने शुक्रवार को नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 44.9 फीसदी बढ़कर 75 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 52 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।

रेवेन्यू में 14 फीसदी से ज्यादा उछाल

क्वेस कॉर्प का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 14.7 फीसदी बढ़कर 4,396 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,832 करोड़ रुपये था। सितंबर तिमाही मं कंपनी का EBITDA 11.6 फीसदी बढ़कर 86 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 77 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन सितंबर तिमाही में बगैर बदलाव के 2 फीसदी रहा।

प्रति शेयर 5 रुपये डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए प्रति शेयर 5 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 50 फीसदी का डिविडेंड हुआ। यह डिविडेंड FY27 के लिए होगा। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। रिकॉर्ड डेट 6 नवंबर, 2026 तय की गई है। इसका मतलब है कि जिन इनवेस्टर्स के डीमैट अकाउंट में इस साल 6 नवंब को क्वेस के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

20 नवंबर तक हो जाएगा डिविडेंड का पेमेंट

कंपनी ने कहा है कि शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का पेमेंट 20 नवंबर या इससे पहले कर दिया जाएगा। कंपनी ने सितंबर तिमाही में 471 करोड़ रुपये के नेट कैश की जानकारी दी है। कंपनी का 5,000 रुपये से ज्यादा का कैश कलेक्शन रहा है, जो किसी तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा है। FY27 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 8,578 करोड़ रुपये रहा। यह साल दर साल आधार पर 15 फीसदी ज्यादा है।

ओवरसीज बिजनेस का अच्छा प्रदर्शन 

कंपनी ने कहा है कि मिडिलईस्ट में टेंशन के बावजूद उसके ओवरसीज बिजनेस की रफ्तार अच्छी बनी रही। साल दर साल आधार पर इस बिजनेस की रेवेन्यू ग्रोथ 10 फीसदी रही। EBITDA ग्रोथ साल दर साल आधार पर 23 फीसदी रही। इसमें मिडिलईस्ट में हाई मार्जिन का हाथ रहा। मलेशिया, सिंगापुर और फिलीपींस का भी रेवेन्यू ग्रोथ में हाथ रहा।

यह भी पढ़ें: Intel का शेयर क्रैश, Nvidia, AMD, डेल भी फिसले, क्या अमेरिका में AI बुलबुला फूटने लगा है?

इस साल 47 फीसदी चढ़ा है शेयर 

क्वेस कॉर्प का शेयर 30 अक्तूबर को 5.62 फीसदी गिरकर 306.30 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, इस साल इस शेयर का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके शेयर में इस दौरान 47 फीसदी से ज्यादा उछाल आया है। बीते छह महीनों में यह शेयर करीब 55 फीसदी चढ़ा है।

मनीषा भनवाला ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी

Manisha Bhanwala

मनीषा भनवाला ने शुक्रवार को भारतीय खेल इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गईं। उन्होंने 59 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में एक रोमांचक जीत हासिल की।

अमेरिका की एबिगेल एलिज़ाबेथ नेट के खिलाफ खिताबी मुकाबले में, मनीषा ने जबरदस्त साहस और बेहतरीन रणनीति का प्रदर्शन किया। 0-6 से पिछड़ने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की और अंततः 8-6 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उन्होंने भारतीय महिला कुश्ती के लिए एक नई मिसाल कायम की है।

मनीषा की इस ऐतिहासिक जीत से पहले, भारत ने कभी भी विश्व स्तर की इस प्रतियोगिता में महिला कुश्ती में स्वर्ण पदक नहीं जीता था। उन्होंने आखिरकार उस बाधा को पार कर लिया, जिसे 2021 में अंशु मलिक पार नहीं कर पाई थीं। साथ ही, उनकी मौजूदा साथी पहलवान काजल ढोचक और नीलम सिरोही भी इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई थीं और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था।

मनीषा का यह ऐतिहासिक स्वर्ण पदक भारतीय महिला टीम के शानदार प्रदर्शन का एक बेहतरीन समापन है। भारतीय महिला टीम ने इस टूर्नामेंट में कुल चार पदक जीते हैं।

पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में, 97 किग्रा भार वर्ग के रेपेचेज राउंड में विक्की हुड्डा का सफर समाप्त हो गया। ईरान के दिग्गज पहलवान हसन यज़दानी के खिलाफ मुकाबले में, विक्की को ‘टेक्निकल सुपीरियरिटी’ (तकनीकी श्रेष्ठता) के आधार पर 0-10 से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती में 61 किग्रा, 70 किग्रा, 86 किग्रा और 125 किग्रा भार वर्ग में भारतीय पहलवान शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए और शुक्रवार के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सके।

विश्व चैंपियनशिप में भारत के पदकों की अंतिम सूची:

महिला कुश्ती (4 पदक)

स्वर्ण (1): मनीषा भनवाला (59 किग्रा)

रजत (2): काजल ढोचक, नीलम सिरोही

कांस्य (1): तनु शर्मा (72 किग्रा)

जीरो रिस्क के साथ बैंक FD से ज्यादा रिटर्न! SBI, पोस्ट ऑफिस और RBI की इन 4 स्कीम्स में लगाएं पैसा

Better Options Than SBI FD: अगर आप भी अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखते हुए बैंक की सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से ज्यादा रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में 1 से 5 साल की नॉर्मल FD करने पर आम नागरिकों को लगभग 6.05% से 6.40% तक का ही सालाना ब्याज मिल रहा है।

लेकिन अगर आप थोड़ा समझदारी से निवेश करें, तो बिना किसी क्रेडिट रिस्क के शत-प्रतिशत सुरक्षित सरकारी और बैंकिंग विकल्पों के जरिए 8.2% तक का शानदार ब्याज कमा सकते हैं। आइए जानते हैं SBI और सरकार द्वारा संचालित उन 4 बेहतरीन स्कीम्स के बारे में जो रेगुलर FD से ज्यादा मुनाफा करा सकती है।

1. SBI मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम: इमरजेंसी फंड के लिए सबसे बेस्ट

क्या है यह स्कीम: यह एक ऐसा टर्म डिपॉजिट है जो सीधे आपके SBI सेविंग्स अकाउंट से लिंक होता है।

सामान्य FD से क्यों बेहतर है: अमूमन अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़े, तो पूरी FD तुड़वानी पड़ती है और पेनाल्टी भरनी होती है। लेकिन MOD स्कीम में आपकी तय सीमा से ऊपर का सरप्लस पैसा ऑटो-स्वीप होकर FD में चला जाता है। जब भी आप एटीएम या UPI से पैसे निकालते हैं, तो आपकी FD में से केवल उतने ही छोटे टुकड़े (जैसे- ₹5,000 के मल्टीपल) टूटते हैं, जितनी आपको जरूरत होती है। बाकी बचे डिपॉजिट पर आपको नॉर्मल FD जैसा ही पूरा ब्याज मिलता रहता है।

2. SBI अमृत वृष्टि (444 दिनों की स्पेशल FD)

क्या है यह स्कीम: यह एसबीआई की एक विशेष अवधि (444 दिन) वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है।

सामान्य FD से क्यों बेहतर है: सामान्य 1 से 2 साल की FD के मुकाबले इसमें ज्यादा ब्याज मिलता है। आम नागरिकों के लिए इसमें 6.45% p.a., वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.95% p.a. और अति-वरिष्ठ नागरिकों (80+) के लिए 7.05% p.a. का फिक्स्ड ब्याज मिल रहा है। मध्यम अवधि के लिए पैसा पार्क करने का यह एक शानदार तरीका है।

3. RBI फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड्स (FRSB)- 8.05% ब्याज

क्या है यह स्कीम: यह भारत सरकार की ओर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी किए जाने वाले सॉवरेन बॉन्ड्स हैं।

सामान्य FD से क्यों बेहतर है: इसमें मिलने वाली ब्याज दर नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC + 0.35%) से लिंक होती है, जो हर 6 महीने में रिवाइज होती है। वर्तमान में इस पर 8.05% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो SBI की 5 साल की FD (6.05%) से काफी अधिक है। इसमें निवेश पर 100% सॉवरेन गारंटी (शून्य डिफ़ॉल्ट जोखिम) मिलती है और निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।

4. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)

क्या है यह स्कीम: ये इंडिया पोस्ट के जरिए चलाई जाने वाली स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स हैं।

सामान्य FD से क्यों बेहतर है: पोस्ट ऑफिस 5-वर्षीय TD पर 7.50% सालाना ब्याज मिलता है (जबकि SBI की 5-साल की FD पर 6.05% है)। इसमें 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। वहीं SCSS वरिष्ठ नागरिकों के लिए देश की सबसे बेहतरीन जोखिम-मुक्त योजना है, जिस पर 8.20% p.a. का गारंटीड ब्याज मिल रहा है।

बिना रिस्क बैंक FD से बेहतर रिटर्न देने वाले 4 ऑप्शन

बिना रिस्क बैंक FD से बेहतर रिटर्न देने वाले 4 ऑप्शन

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।