भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अबतक कुल 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले तीन मुकाबलों में भारत को जीत मिली तो वहीं चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। 5 मैचों की सीरीज 3-1 पर है। वहीं वेलिंगटन में खेले गए तीसरे T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर बिना कोई विकेट गंवाए पावरप्ले के 6 ओवर में 118 रन बना दिए। इसके साथ ही भारत ने T20I क्रिकेट के इतिहास में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वहीं टी20 सीरीज खत्म होने के बाद दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज खेला जाएगा। वहीं सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो गया है। वहीं वनडे सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने अभिषेक और वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया है।
युवराज ने अभिषेक को लेकर क्या कहा
प्रोटोकॉल 32 के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान युवराज सिंह ने PTI से बातचीत में कहा कि, “वह अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में खेलते हुए देखना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि “अगर भारत 50 ओवर के फॉर्मेट में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को मौका नहीं देता है, तो यह उनके टैलेंट के साथ सही नहीं होगा।” भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से हो रही है। ईशान किशन अब तक 32 वनडे मैच खेल चुके हैं, वहीं अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक इस फॉर्मेट में अपना पहला मैच नहीं खेला है।
अभिषेक कर रहें काफी मेहनत
वनडे सीरीज में अभी शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं, जबकि विराट कोहली मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। युवराज सिंह के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने काफी मेहनत की है और उन्हें टीम में मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि भारतीय टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, इसलिए नए खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना आसान नहीं है। लेकिन जिस तरह से युवा बल्लेबाज प्रदर्शन कर रहे हैं, उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही टीम में मौका मिलेगा। अभिषेक ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है और इसके लिए वह तारीफ के हकदार हैं।”

