Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
        Gold Price Today: सोने का भाव और
        Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
        5 things to know about the Kawasaki
        Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        • Latest News
          ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
          Market cues : बाजार के दायरे में
          Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
          Gold Price Today: सोने का भाव और
          Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
          5 things to know about the Kawasaki
          Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
          अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        Share Market

        Ola Electric Share Price: Rights Issue के प्राइस पर शेयर धड़ाम, 6% टूटा शेयर, इश्यू से जुड़ी ये 7 बातें खास

        Posted on October 8, 2026October 8, 2026 by admin

        Ola Electric Share Price: दोपहिया इलेक्ट्रिक कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयर आज ढह गए। कंपनी ने एक कारोबारी दिन पहले आधी रात में राइट्स इश्यू से जुड़े प्राइस का ऐलान किया तो आज शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ गया। राइट्स इश्यू के जरिए कंपनी अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को आमतौर पर सस्ते में शेयर ऑफर करती है और अब ओला इलेक्ट्रिक ने इतने डिस्काउंट पर शेयर ऑफर कर दिया कि बिकवाली होने लगी। फिलहाल बीएसी पर यह 6.03% की गिरावट के साथ ₹34.11 पर है। इंट्रा-डे में यह 6.86% टूटकर ₹33.81 तक आ गया था।

        Ola Electric Rights Issue: खास डिटेल्स

        ओला इलेक्ट्रिक ने राइट्स इश्यू के लिए प्रति शेयर ₹27 का भाव फिक्स किया है।

        ₹1000 करोड़ के राइट्स इश्यू के तहत सस्ते भाव पर उन्हें ही शेयर खरीदने का मौका मिलेगा, जिनके पास 13 अक्टूबर 2026 की रिकॉर्ड डेट पर शेयर होंगे।

        यह इश्यू 22 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 30 अक्टूबर 2026 को बंद होगा।

        इस इश्यू के तहत निवेशकों को हर 25 शेयरों की होल्डिंग पर 2 शेयरों को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा।

        ₹27 एक ही बार में नहीं देना बल्कि इसका 60% यानी ₹16.20 तो एप्लीकेशन के समय और बाकी 40% यानी ₹10.80 फाइनल कॉल के समय। इस फाइनल कॉल की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

        अगर कोई शेयरहोल्डर राइट्स इश्यू में शेयर नहीं लेना चाहता है तो वह 22-26 अक्टूबर के बीच अपना राइट्स एनटाइटलमेंट बेच सकता है।

        इस राइट्स इश्यू में कंपनी के सीईओ और चेयरमैन भाविश अग्रवाल भी हिस्सा ले सकते हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी 4.32% हिस्सेदारी के बराबर शेयर गिरवी रखे हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि प्रमोटर्स अपने सभी राइट्स एनटाइटलमेंट का इस्तेमाल करेंगे।

        राइट्स इश्यू से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज हल्का करने, ऑर्गेनिक ग्रोथ और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

        अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

        ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। इसके ₹76 के शेयर 9 अगस्त 2024 को लिस्ट हुए थे और कुछ ही दिनों बाद 20 अगस्त 2024 को बीएसई पर ₹157.53 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि फिर शेयरों पर दबाव बना और फिसलते हुए निवेशकों की आधे से अधिक पूंजी डुबो दी। इस रिकॉर्ड हाई से 19 महीने से भी कम समय में यह 86.54% टूटकर 2 मार्च 2026 को यह ₹21.21 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक आ गया था। इस निचले स्तर से इसने तेजी से रिकवरी तो की लेकिन अब भी रिकॉर्ड हाई से यह 76% से अधिक नीचे है।

        PC Jeweller Share Price: ढहते मार्केट में 6% चढ़ा शेयर, कर्ज मुक्त होने और रेवेन्यू में 28% उछाल का जश्न

        डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, business news in hindi, entitlement rights issue price, moneycontrol, Ola Electric, ola electric entitlement, Ola Electric Rights Issue, ola electric rights issue details, ola electric rights issue record date, Ola Electric share, Ola Electric Share Price, Ola electric shares, Ola electric stocks, PC Jeweller, PC Jeweller share price, Rights Issue, share price, ओला इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक की खबरें, ओला इलेक्ट्रिक राइट्स इश्यू, ओला इलेक्ट्रिक राइट्स इश्यू प्राइस, ओला इलेक्ट्रिक शेयर प्राइस, ग्रो, ग्रोथ, डिस्काउंट, निवेश, निवेशक, बाजार, बीएसई, भाविश अग्रवाल, मनीकंट्रोल, राइट्स, राइट्स इश्यू, रिकॉर्ड डेट, रेवेन्यू, शेयर
        Share Market

        Ola Electric Rights Issue: ₹1000 करोड़ के राइट्स इश्यू की शर्तों को मंजूरी, ₹27 प्रति शेयर रखा भाव; रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान

        Posted on October 7, 2026October 7, 2026 by admin

        Ola Electric Rights Issue: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने करीब 1,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू की शर्तों को मंजूरी दे दी है। कंपनी के बोर्ड ने बुधवार, 7 अक्टूबर को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। राइट्स इश्यू में एक शेयर का भाव 27 रुपये रखा गया है।

        कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने 37.03 करोड़ राइट्स इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। अगर पूरे शेयर सब्सक्राइब होते हैं और पूरी कॉल मनी मिलती है, तो कंपनी इस इश्यू से 999.74 करोड़ रुपये जुटाएगी।

        27 रुपये में मिलेगा शेयर

        राइट्स इश्यू में एक शेयर की कीमत 27 रुपये है। इसमें 10 रुपये की फेस वैल्यू है। बाकी 17 रुपये शेयर प्रीमियम है।

        शेयरहोल्डर्स को आवेदन के समय 16.20 रुपये प्रति शेयर देने होंगे। बाकी 10.80 रुपये बाद में देने होंगे। यह रकम फर्स्ट और फाइनल कॉल के जरिए ली जाएगी। यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2027 या उससे पहले पूरी होने की उम्मीद है।

        22 अक्टूबर से खुलेगा राइट्स इश्यू

        ओला इलेक्ट्रिक का राइट्स इश्यू 22 अक्टूबर 2026 को खुलेगा। राइट्स एंटाइटलमेंट को ऑन-मार्केट रिनाउंस करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर होगी।

        इश्यू 30 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। हालांकि, बोर्ड या राइट्स इश्यू कमेटी इसकी अवधि बढ़ा सकती है। इसके लिए लागू नियमों का पालन करना होगा।

        25 शेयर पर मिलेंगे 2 राइट्स शेयर

        कंपनी ने राइट्स इश्यू का एंटाइटलमेंट रेश्यो भी तय कर दिया है। रिकॉर्ड डेट पर जिन शेयरहोल्डर्स के पास 25 पूरी तरह पेड-अप इक्विटी शेयर होंगे, उन्हें 2 राइट्स इक्विटी शेयर मिलेंगे।

        बोर्ड के पास पेमेंट शेड्यूल बदलने का अधिकार भी रहेगा। इसमें फर्स्ट और फाइनल कॉल के समय में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि, यह बदलाव लागू कानूनों और नियमों के तहत ही होगा।

        13 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट

        ओला इलेक्ट्रिक ने रिकॉर्ड डेट 13 अक्टूबर 2026 तय की है। इसी तारीख के आधार पर तय होगा कि किन शेयरहोल्डर्स को राइट्स इश्यू में शेयर लेने का अधिकार मिलेगा।

        शेयरों की संख्या बढ़कर 499.87 करोड़ होगी

        फिलहाल ओला इलेक्ट्रिक के 462.84 करोड़ इक्विटी शेयर बकाया हैं। राइट्स इश्यू में अगर पूरी सब्सक्रिप्शन होती है और पूरी कॉल मनी मिलती है, तो कंपनी के बकाया शेयरों की संख्या बढ़कर 499.87 करोड़ हो जाएगी।

        बोर्ड ने राइट्स इश्यू का लेटर ऑफ ऑफर भी मंजूर कर दिया है। इसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी SEBI के साथ दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा BSE और NSE में भी इसे दाखिल किया

        ओला इलेक्ट्रिक का शेयर बुधवार को 0.83% की बढ़त के साथ 36.26 रुपये बंद हुआ।

        Senco Gold Q2 Update: ज्वेलरी कंपनी का रेवेन्यू 31% बढ़ा, स्टोर का नेटवर्क 215 तक पहुंचा

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 1, 10, 2026, BSE, gold, NSE, Ola Electric, Ola Electric Fundraise, Ola Electric Fundraising, Ola Electric Investors, Ola Electric October 2026, Ola Electric Record Date, Ola Electric Rights Issue, Ola Electric Rights Issue Price, Ola Electric Share Price, Ola electric shares, Ola Electric Stock News, Rights Issue, SEBI, आधार, उम्मीद, ओला इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक राइट्स इश्यू, ओला इलेक्ट्रिक शेयर, निवेश, निवेशक, बाजार, भारत, मनीकंट्रोल, राइट्स, राइट्स इश्यू, रिकॉर्ड डेट, रेवेन्यू, शेयर, शेयर बाजार
        Share Market

        Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक गिरकर ₹24 तक आ सकता है, HSBC ने ‘रेड्यूस’ रेटिंग दी

        Posted on September 29, 2026September 29, 2026 by admin

        Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक व्हीकल Ola Electric के शेयर मंगलवार, 29 सितंबर को 4% से ज्यादा गिर गए। ब्रोकरेज फर्म HSBC ने कंपनी पर ‘Reduce’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने एग्जीक्यूशन और ब्रांड को दोबारा मजबूत करने से जुड़े जोखिम बताए हैं।

        HSBC ने शेयर का टारगेट प्राइस ₹24 रखा है। यह सोमवार के ₹37.86 के क्लोजिंग भाव से करीब 37% नीचे है।

        बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में सुधार

        HSBC के मुताबिक, Ola Electric की गीगा फैक्ट्री में बैटरी मैन्युफैक्चरिंग और लोकलाइजेशन तेजी से बढ़ रहा है। अभी बैटरी यील्ड करीब 70% है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि अगले 6 से 9 महीनों में यह करीब 90% हो सकती है।

        ब्रोकरेज का कहना है कि ज्यादा ऑटोमेशन और वर्टिकल इंटीग्रेशन से कंपनी के मार्जिन में सुधार हो सकता है। हालांकि, ब्रांड को दोबारा मजबूत करना और कंपनी का एग्जीक्यूशन अहम रहेगा।

        ₹1,000 करोड़ का राइट्स इश्यू

        Ola Electric ने 5 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग बुलाई है। इसके लिए स्टॉक एक्सचेंज और दूसरी जरूरी मंजूरियां मिलना जरूरी है।

        बोर्ड इस बैठक में ₹1,000 करोड़ तक के राइट्स इश्यू की शर्तों पर फैसला करेगा। इसमें राइट्स इश्यू प्राइस, पेमेंट का तरीका, राइट्स एंटाइटलमेंट रेश्यो, रिकॉर्ड डेट और इश्यू की टाइमिंग तय की जा सकती है।

        एनालिस्ट्स की क्या राय है?

        Bloomberg के डेटा के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक को कवर करने वाले 8 एनालिस्ट में से 6 ने ‘Sell’ रेटिंग दी है। 2 एनालिस्ट ने ‘Hold’ कहा है। किसी ने ‘Buy’ रेटिंग नहीं दी है।

        12 महीने का कंसेंसस टारगेट प्राइस ₹29.14 है। यह शेयर के मौजूदा भाव से नीचे है।

        Ola Electric के शेयर का हाल

        मंगलवार को Ola Electric का शेयर 4% से ज्यादा गिरकर इंट्राडे में ₹36.30 तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में शेयर ने गिरावट की भरपाई कर ली और हरे निशान में पहुंच गया। मगर फिर बिकवाली का दबाव बढ़ गया।

        करीब 3 बजे शेयर 1.29% की गिरावट के साथ ₹37.37 पर कारोबार कर रहा था। इस साल अब तक शेयर करीब फ्लैट है। वहीं, पिछले 12 महीनों में इसमें लगभग 30% की गिरावट आई है।

        Market Insight : निफ्टी में अब 52-वीक लो भी मुमकिन, 22180-22300 के स्तर टेस्ट होने की संभावना ज्यादा

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 1, Bloomberg, Electric Vehicle Stocks, EV Stocks India, HSBC, HSBC Ola Electric, market, Market Insight, Ola Electric, Ola Electric Giga Factory, Ola Electric News, Ola Electric Reduce Rating, Ola Electric Rights Issue, Ola Electric Share Price, Ola electric shares, Ola Electric Target Price, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ईवी शेयर, उम्मीद, एचएसबीसी रेटिंग, ओला इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक शेयर, टारगेट प्राइस, निवेश, ब्रोकरेज फर्म, मनीकंट्रोल, मैन्युफैक्चरिंग, राइट्स, राइट्स इश्यू, रिकॉर्ड डेट, शेयर
        Share Market

        Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक राइट्स इश्यू से ₹1000 करोड़ जुटाएगी, बोर्ड ने दी मंजूरी

        Posted on September 28, 2026September 28, 2026 by admin

        Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ola Electric Mobility अब शेयरधारकों से पैसा जुटाने की तैयारी में है। कंपनी के बोर्ड ने ₹1,000 करोड़ तक का राइट्स इश्यू लाने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए जरूरी रेगुलेटरी और दूसरी मंजूरियां लेनी होंगी।

        राइट्स इश्यू कब आएगा?

        यह इश्यू उन शेयरधारकों के लिए होगा, जिनके पास रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयर होंगे। रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है। इसे बाद में घोषित किया जाएगा।

        नए शेयरों की फेस वैल्यू ₹10 होगी। हालांकि, अभी इश्यू प्राइस और राइट्स एंटाइटलमेंट रेश्यो तय नहीं हुआ है। इश्यू कब खुलेगा और भुगतान कैसे करना होगा, इसकी जानकारी भी बाद में मिलेगी।

        ₹780 करोड़ का QIP भी किया था

        ओला इलेक्ट्रिक ने जून में QIP के जरिए ₹780 करोड़ जुटाए थे। यह इश्यू 56% ओवरसब्सक्राइब हुआ था। इसमें गोल्डमैन सैक्स और BNP Climate Fund जैसे संस्थागत निवेशकों ने पैसा लगाया था।

        भारतीय म्यूचुअल फंड भी इस QIP में शामिल हुए थे। इनमें Motilal Oswal Mutual Fund, Mirae Asset Mutual Fund, Kotak Mahindra Mutual Fund, JM Financial Mutual Fund और Baroda BNP Paribas Mutual Fund शामिल हैं।

        गाड़ियों की बिक्री में सुधार

        ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन में भी सुधार दिखा है। कंपनी के मुताबिक, FY27 की पहली तिमाही में VAHAN पोर्टल पर 43,719 रजिस्ट्रेशन हुए। मार्च तिमाही में यह आंकड़ा 22,252 था।

        जून में ही 16,144 रजिस्ट्रेशन हुए। यह हाल की कुछ तिमाहियों में कंपनी का सबसे अच्छा मासिक प्रदर्शन रहा। Ola Electric ने इसकी वजह बेहतर रिटेल नेटवर्क, मजबूत मांग और प्रोडक्ट की बेहतर उपलब्धता को बताया है।

        28 सितंबर को Ola Electric का शेयर NSE पर 1.66% गिरकर ₹37.84 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 65.96% रिटर्न दिया है।

        Stocks to Watch: 29 सितंबर को फोकस में रहेंगे ये 12 शेयर, टाटा ग्रुप के स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 1, 10, BNP Paribas, climate, Electric Mobility, Electric Vehicle Stocks, EV Stocks India, JM Financial, Kotak Mahindra, Mahindra, Motilal Oswal, Mutual Fund, NSE, Ola Electric, Ola Electric Fundraising, Ola Electric Mobility, Ola Electric QIP, Ola Electric Registration, Ola Electric Rights Issue, Ola Electric share, Ola Electric Share Price, Ola electric shares, QIP, Rights Issue, Stocks, Stocks to watch, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ईवी शेयर, ओला इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक शेयर, गोल्डमैन सैक्स, टाटा ग्रुप, निवेश, निवेशक, बाजार, भारत, मनीकंट्रोल, म्यूचुअल फंड, राइट्स, राइट्स इश्यू, रिकॉर्ड डेट, शेयर, शेयर बाजार
        Share Market

        Market outlook : भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूती के साथ हुए बंद, जानिए 24 सितंबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल

        Posted on September 23, 2026September 23, 2026 by admin

        Market outlook : 23 सितंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए और निफ्टी 23,400 के ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 प्रतिशत बढ़कर 74,828.25 पर और निफ्टी 117.80 अंक या 0.50 प्रतिशत बढ़कर 23,446.80 पर बंद हुआ। लगभग 2674 शेयरों में बढ़त हुई, 1531 शेयरों में गिरावट आई और 169 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

        निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयरों में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़, JSW स्टील और अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल रहे। जबकि गिरने वाले शेयरों में कोल इंडिया, HCL टेक्नोलॉजीज़, टाइटन कंपनी, TCS और इंफोसिस शामिल रहे।

        सेक्टर के हिसाब से मेटल में सबसे ज़्यादा 2.4 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि टेलीकॉम, PSU बैंक, रियल्टी और FMCG में 1 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त देखी गई। IT में 0.8 प्रतिशत और मीडिया में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई। स्मॉलकैप में 0.9 प्रतिशत और मिडकैप में 0.7 प्रतिशत की बढ़त हुई।

        निफ्टी टेक्निकल व्यू

        कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च, श्रीकांत चौहान ने कहा कि आज बेंचमार्क इंडेक्स में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। निफ्टी 118 अंक ऊपर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में 299 अंकों की बढ़त रही।

        टेक्निकल तौर पर बाजार की अच्छी शुरुआत के बाद पूरे दिन सीमित दायरे में कारोबार हुआ। इसके अलावा, डेली चार्ट पर एक छोटी बुलिश कैंडल बनी है और इंट्राडे में बाजार एक दायरे में बना रहा।

        श्रीकांत चौहान का मानना ​​है कि बाजार का मौजूदा मिजाज किसी खास दिशा में नहीं है। शायद ट्रेडर्स किसी भी तरफ ब्रेकआउट का इंतजार कर रहे हैं। निफ्टी को लिए ऊपरी स्तर पर, 23,500 का लेवल अहम रेजिस्टेंस ज़ोन बना हुआ है। 23,500 के ऊपर जाने पर निफ्टी 23,600-23,650 तक जा सकता है। दूसरी ओर 23,300 के नीचे बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। इस स्तर के नीचे निफ्टी 23,200-23,150 तक गिर सकता है।

        एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने कहा कि निफ्टी 50 अपने पिछले बंद भाव से थोड़ा ऊपर, 23,352 के लेवल के पास खुला और पिछले सेशन की रेंज में ही ट्रेड करता रहा, जिससे पता चलता है कि इसमें कोई मज़बूत डायरेक्शनल मूव नहीं है। इंडेक्स अभी भी सतर्कता वाले दौर में है और ऊपरी लेवल पर टिकाऊ खरीदारी अभी शुरू नहीं हुई है।

        निफ्टी के लिए 23,500 का लेवल एक अहम रेजिस्टेंस बना हुआ है। अगर इस जोन के ऊपर टिकाऊ और साफ ब्रेकआउट होता है तो इससे शॉर्ट-टर्म टेक्निकल स्ट्रक्चर बेहतर हो सकता है और 23,600 के लेवल की ओर रिकवरी में मदद मिल सकती है।

        नीचे की तरफ 23,300 का जोन तत्काल सपोर्ट बना हुआ है और उसके बाद 23,200–23,100 का ज़ोन बड़ा सपोर्ट है। मोमेंटम में धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है, RSI ऊपर की ओर बढ़ रहा है और 38 के आसपास बना हुआ है। हालांकि, यह अभी भी कमज़ोर स्थिति में है, जिससे पता चलता है कि रिकवरी अभी बन रही है और इसकी पुष्टि के लिए और ज्यादा खरीदारी आने की जरूरत है।

        बैंक निफ्टी टेक्निकल व्यू

        LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा ने कहा कि बैंक निफ्टी अभी 56,000–56,600 की रेंज में कंसोलिडेट हो रहा है और 56,550 के आस-पास अपने 100-DMA के करीब ट्रेड कर रहा है। हालांकि, इंडेक्स को 56,850 के पास तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है, जहां 20-DMA है। उसके बाद 57,000–57,200 के जोन में बड़ा रेजिस्टेंस है।

        RSI बुलिश क्रॉसओवर में आ गया है, जो बेहतर मोमेंटम का संकेत है। डेरिवेटिव्स के आंकड़ों पर नजर डालें 0.90 का PCR न्यूट्रल सेंटीमेंट दिखाता है, जबकि 56,000 पर मज़बूत पुट राइटिंग और 57,000 पर कॉल राइटिंग अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस का संकेत देती है। 56,600 के ऊपर बने रहने से 57,000–57,200 की ओर मोमेंटम मज़बूत हो सकता है।

         

        Ola Electric Share Price : टॉप गियर में ओला इलेक्ट्रिक, 10% तक उछला शेयर, जानिए क्या हैं इस तेजी के ट्रिगर्स

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 1, 10, 50, bank nifty trend, bank nifty view, fmcg, hcl, IT, market, Market Close, market outlook, moneycontrol hindi news, Nifty midcap index, nifty trend, nifty view, Ola Electric, Ola Electric share, Ola Electric Share Price, PSU, share price, smallcap index, stock market hindi news, Stock Market News, Stock market trend, TCS, अपोलो हॉस्पिटल्स, इंफोसिस, ओला इलेक्ट्रिक, चौहान, टाइटन, टाटा स्टील, टेक्नोलॉजी, टेलीकॉम, निफ्टी 50, निफ्टी ट्रेंड, निफ्टी व्यू, निवेश, फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, बाजार, बैंक, बैंक निफ्टी ट्रेंड, बैंक निफ्टी व्यू, भारत, मनीकंट्रोल, मनीकंट्रोल हिंदी न्यूज़, मार्केट आउटलुक, मिडकैप, शेयर, शेयर मार्केट ट्रेंड, शेयर मार्केट न्यूज़, शेयर मार्केट हिंदी न्यूज़, सेंसेक्स, स्मॉलकैप
        Share Market

        Whirlpool India Share: कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी के शेयरों में 20% का अपर सर्किट, प्रमोटर बेच सकते हैं पूरी हिस्सेदारी

        Posted on September 23, 2026September 23, 2026 by admin

        Whirlpool India Share: एसी, फ्रिज जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बनाने वाली Whirlpool of India Ltd के मालिकाना ढांचे में बड़ा बदलाव हो सकता है। कंपनी के प्रमोटर Whirlpool Mauritius अपनी बची पूरी 39.76% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। CNBC Awaaz ने सूत्रों के हवाले से बताया कि डील अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और आने वाले हफ्तों में इसका ऐलान हो सकता है।

        इस खबर के बीच बुधवार को Whirlpool India के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। NSE पर शेयर 20% चढ़कर ₹865.25 पर पहुंच गया। यानी पिछले बंद भाव के मुकाबले इसमें ₹144.20 की तेजी आई।

        कौन खरीद सकता है हिस्सेदारी?

        सूत्रों के मुताबिक, Whirlpool Mauritius की हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में बड़े निवेशकों के साथ कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर की एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी भी शामिल है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि डील आखिर किसके साथ होगी। डील की अंतिम कीमत और दूसरी शर्तों को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

        75% से घटकर 39.76% रह गई हिस्सेदारी

        Whirlpool Mauritius पिछले कुछ साल से भारतीय कारोबार में अपनी हिस्सेदारी लगातार घटा रहा है। जून 2026 तक कंपनी के पास Whirlpool India की 39.76% हिस्सेदारी थी। 2023 में Whirlpool Mauritius की हिस्सेदारी करीब 75% थी। यानी करीब तीन साल में प्रमोटर ने अपनी हिस्सेदारी लगभग आधी कर दी है। पिछले साल भी प्रमोटर ने 11.24% हिस्सेदारी बेची थी।

        खरीदार कौन होगा, इससे बदल सकती है तस्वीर

        Whirlpool India के लिए इस डील में सबसे अहम सवाल खरीदार का है। अगर कोई बड़ी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी हिस्सेदारी खरीदती है तो कंपनी की रणनीति और कारोबार को लेकर अलग तरह की संभावनाएं बन सकती हैं। वहीं, अगर कोई वित्तीय निवेशक हिस्सेदारी खरीदता है तो उसका नजरिया अलग हो सकता है।

        Whirlpool India का बिजनेस क्या है

        Whirlpool India कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी है। यह मुख्य रूप से रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और दूसरे घरेलू उपकरण बेचती है। कंपनी Whirlpool ब्रांड के तहत भारतीय बाजार में काम करती है। इसका कारोबार घरेलू इस्तेमाल के इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज पर केंद्रित है।

        Ola Electric Share Price : टॉप गियर में ओला इलेक्ट्रिक, 10% तक उछला शेयर, जानिए क्या हैं इस तेजी के ट्रिगर्स

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2023, 2026, Consumer Durable Stocks, consumer durables, India, Mauritius, NSE, Ola Electric, Ola Electric share, Ola Electric Share Price, share price, Stake Sale, Stock Market News, Whirlpool India News, Whirlpool India Promoter, Whirlpool India Share, Whirlpool India Stock, Whirlpool Mauritius Stake Sale, Whirlpool Share Price, अपर सर्किट, ओला इलेक्ट्रिक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, घरेलू उपकरण, निवेश, निवेशक, प्रमोटर हिस्सेदारी, बाजार, भारत, मनीकंट्रोल, व्हर्लपूल इंडिया, शेयर, शेयर बाजार, हिस्सेदारी बिक्री
        Share Market

        Ola Electric Share Price : टॉप गियर में ओला इलेक्ट्रिक, 10% तक उछला शेयर, जानिए क्या हैं इस तेजी के ट्रिगर्स

        Posted on September 23, 2026September 23, 2026 by admin

        Ola Electric Share Price : ओला इलेक्ट्रिक आज टॉप गियर में है। यह शेयर करीब 11% तक उछला है। यह तेजी भारी वॉल्यूम के साथ आई है। इसमें 5 दिन के औसत से 6 गुना ज्यादा वॉल्यूम देखने को मिला है। 6 महीने में यह शेयर करीब 69% उछला है। फिर भी यह 157 रुपए के लाइफ हाई से अभी 74% नीचे है। बुधवार के ट्रेडिंग सेशन लगातार तीसरे दिन भी इस शेयर में तेजी बनी हुई है। एनालिस्ट्स इसे एक ‘टर्नअराउंड स्टोरी’ मान रहे हैं। फिलहाल यह शेयर करीब 4 रुपए यानी 10.50 फीसदी की तेजी के साथ 41.76 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।

        कंपनी में तेजी के ट्रिगर्स

        कंपनी का 2 तिमाही में +500 डीलरशिप का टारगेट है। कंपनी खुद के स्टोर मॉडल से डीलर मॉडल पर शिफ्ट हो रही है। अगस्त के अंत में PLI के तहत कंपनी को 96 करोड़ रुपए मिले हैं। अगस्त में कंपनी की बिक्री 29% घटकर 13849 यूनिट रही है। 5 सितंबर को बोर्ड ने 1500 करोड़ रुपए फंड जुटाने को मंजूरी दी है। कंपनी का डीलर नेटवर्क बढ़ने से पहुंच और बिक्री बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

        एक्सपर्ट की राय

        बोनान्ज़ा के रिसर्च एनालिस्ट नितांत दरेकर का कहना है कि मार्च में ₹22.25 के निचले स्तर से आई लगभग 80 प्रतिशत की तेज़ी, अर्निंग में सुधार के बजाय कंपनी की स्थिति में आए बड़े बदलाव (टर्नअराउंड) को दिखाती है। उन्होंने आगे कहा कि Q1FY27 में कंपनी की रेवेन्यू सालाना आधार पर 45% घटकर ₹455 करोड़ पर रही। लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 72% की बढ़ोतरी हुई। इस अवधि में कंपनी का मार्केट शेयर 5.1% से बढ़कर 8.4% हो गया। कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद इसका ग्रॉस मार्जिन 30.5% पर बना हुआ है।

        हाल के दिनों में ओला इलेक्ट्रिक से जुड़ी कई अच्छी खबरें आई है। इससे स्टॉक को सपोर्ट मिला है। इन खबरों में कंपनी का S1Z लॉन्च और सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत मंज़ूर किया गया ₹95.8 करोड़ का इंसेंटिव शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी को गीगाफ़ैक्ट्री के 2.5 GWh से 6 GWh तक विस्तार, मर्चेंट सेल की बिक्री और 1,500 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की प्रक्रिया शुरू होने की खबर का भी फायदा मिला है। उन्होंने आगे कहा कि 195 करोड़ रुपये के एडजस्टेड EBITDA नुकसान के साथ कंपनी का ब्रेक-ईवन पर आना इस बात पर निर्भर करता है कि वॉल्यूम में बढ़ोतरी जारी रहे।

         

         

        Trading Plan : आज बुल्स ने की अच्छी वापसी, फिर भी इंडेक्स से बेहतर है चुनिंदा शेयरों में रहना

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 10, 50, EBITDA, Ola Electric, Ola Electric share, Ola Electric Share Outlook, Ola Electric Share Price, pli, share price, trading, Trading plan, अर्निंग, ओला इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक शेयर, ओला इलेक्ट्रिक शेयर का आउटलुक, ओला इलेक्ट्रिक शेयर की कीमत, निवेश, मनीकंट्रोल, रेवेन्यू, शेयर
        Share Market

        Ola Electric Share Price: 8% तक भागा EV स्टॉक, 3 दिन की गिरावट के बाद निवेशक कर रहे वैल्यू बाइंग

        Posted on September 10, 2026September 10, 2026 by admin

        Ola Electric Share Price: इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में 10 सितंबर को शानदार तेजी है। शेयर दिन में BSE पर पिछले बंद भाव से 8.5 प्रतिशत तक चढ़कर 40.50 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 18300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर में तेजी की वजह वैल्यू बाइंग लग रही है क्योंकि इससे पहले लगातार 3 कारोबारी सत्रों में शेयर 2.4 प्रतिशत नीचे आया था।

        ओला इलेक्ट्रिक अगस्त 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 6145.56 करोड़ रुपये का रहा था। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 61.40 रुपये और एडजस्टेड लो 21.21 रुपये है।

        Ola Electric शेयर 6 महीनों में 64 प्रतिशत चढ़ा

        ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 6 महीनों में लगभग 64 प्रतिशत मजबूत हुआ है। एक साल में कीमत 33 प्रतिशत कमजोर हुई है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 32.97 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर के लिए Citi और Kotak Institutional Equities दोनों ने ‘सेल’ रेटिंग दी है। सिटी ने 26 और कोटक ने 20 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। गोल्डमैन सैक्स ने ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी हुई है। टारगेट प्राइस 40 रुपये प्रति शेयर है।

        कंपनी ने अगस्त की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह देशभर में अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को डीलर पार्टनर्स के लिए खोल रही है। यह कदम कंपनी की बाजार रणनीति में बड़ा बदलाव है। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा था कि आने वाले महीनों में उसके स्टोर, ब्रांड और उत्पाद अनुभव केंद्रों के रूप में काम करेंगे। वहीं डीलर पार्टनर देशभर में लोकल सेल्स, सर्विस और विस्तार का मुख्य आधार बनेंगे, इस अनुभव को देश के हर कस्बे और मोहल्ले तक पहुंचाएंगे।

        जून तिमाही में घाटे में रही गिरावट

        अप्रैल-जून 2026 तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का कंसालिडेटेड शुद्ध घाटा सालाना आधार पर घटकर 336 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले घाटा 428 करोड़ रुपये था। EBITDA लॉस भी 281 करोड़ से घटकर 165 करोड़ रुपये रह गया। ऑपरेशंस से कंसालिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 45 प्रतिशत कम होकर जून 2026 तिमाही में 455 करोड़ रुपये पर आ गया।

        iPhone महंगा हुआ तो स्टॉक मार्केट में जश्न, जोश में 8% उछल पड़ा यह शेयर

        डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, 50, BSE, BSE 500, business news in hindi, Citi, EBITDA, ev, iPhone, IPO, Kotak Institutional Equities, Ola Electric, Ola Electric share, Ola Electric Share Price, Ola electric share target price, Ola electric shares, Ola electric stock price, Ola electric stocks, share price, ओला इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक शेयर, ओला इलेक्ट्रिक शेयर टारगेट प्राइसए moneycontrol hindi, ओला इलेक्ट्रिक शेयर प्राइस, ओला इलेक्ट्रिक स्टॉक प्राइस, ओला इलेक्ट्रिक स्टॉक्स, गोल्डमैन सैक्स, टारगेट प्राइस, निवेश, निवेशक, बाजार, मनीकंट्रोल, रेवेन्यू, शेयर, शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट
        Share Market

        Ola Electric के शेयरों में 3% की तेज रिकवरी, लगातार तीसरे साल ₹95.81 करोड़ के इंसेंटिव ने भरा जोश

        Posted on August 31, 2026August 31, 2026 by admin

        Ola Electric Share Price: दिग्गज दोपहिया इलेक्ट्रिक कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर आज बिकवाली की तेज आंधी में भी मजबूत खुले और मुनाफावसूली के चलते नरम हुआ तो तेजी से रिकवर भी किया। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने इसके लिए ₹95.81 करोड़ का इंसेंटिव का ऐलान किया है, जिसने इसके शेयरों में जोश भर दिया। फिलहाल बीएसई पर यह 1.39% की बढ़त के साथ ₹39.52 पर है। इंट्रा-डे में यह मुनाफावसूली के चलते 1.72% टूटकर ₹38.31 तक आया था जिससे फिर यह 3.63% रिकवर होकर ₹39.70 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा था। वहीं दूसरी तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है।

        लगातार तीसरे साल Ola Electric को इंसेंटिव

        ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स के लिए मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज से ₹95.81 करोड़ का इंसेंटिव पाने के लिए मंजूरी मिल गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने आधिकारिक प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी। यह लगातार तीसरा साल रहा, जब इसे PLI-Auto (प्रोडक्शन लिंक्ड स्कीम-ऑटो) स्कीम के तहत इंसेंटिव मिलने जा रहा है। इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी को मार्च 2025 में ₹73.74 करोड़ और वित्त वर्ष 2-24-25 के लिए दिसंबर 2025 में ₹366.78 करोड़ के इंसेंटिव का ऐलान हुआ था।

        कंपनी का कहना है कि लगातार तीसरे साल इंसेंटिव की उपलब्धि देश के एडवांस्ड ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में ओला इलेक्ट्रिक की महत्वपूर्ण भूमिका को और मजबूत करती है। साथ ही यह कंपनी के बड़े पैमाने पर उत्पादन, स्थानीयकरण यानी लोकलाइजेशन और तकनीक पर आधारित वर्टिकली इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में मजबूत परफॉरमेंस का संकेत है।

        अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

        निचले स्तर से शानदार रिकवरी के बावजूद ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 20 अगस्त 2024 को बीएसई पर यह ₹157.53 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर था, जिससे 19 महीने में यह 86.54% टूटकर 2 मार्च 2026 को ₹21.21 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इस निचले स्तर पर शेयर संभले और लेकिन रिकॉर्ड हाई से अब भी यह करीब 75% डाउनसाइड है। इसके ₹6146 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹76 के भाव पर शेयर जारी हुए थे और मार्केट में यह 9 अगस्त 2024 को लिस्ट हुआ था।

        महंगी सीएनजी ने भरा जोश, ढहते मार्केट में रॉकेट बना यह शेयर, अभी और जाएगा ऊपर!

        डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 2023, 2026, business news in hindi, moneycontrol, nifty, Ola Electric, ola electric incentive, Ola Electric News, ola electric pli, ola electric result, Ola Electric share, Ola Electric Share Price, performance linked incentive, pli, pli auto scheme, pli full form, pli scheme, sensex, share price, आईपीओ, उत्पादन, ओला इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक इंसेंटिव, ओला इलेक्ट्रिक पीएलआई, ओला इलेक्ट्रिक शेयर प्राइस, निवेश, निवेशक, बाजार, बीएसई, मनीकंट्रोल, मुनाफा, मैन्युफैक्चरिंग, शेयर, सेंसेक्स
        Share Market

        Ola Electric Share: ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक 6% उछला, नए S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च का दिखा असर

        Posted on August 28, 2026August 28, 2026 by admin

        Ola Electric Share: इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली Ola Electric Mobility के शेयरों में 28 अगस्त को करीब 6% की तेजी आई। कंपनी के चेयरमैन और MD भाविश अग्रवाल ने नया S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹79,999 रखी गई है। कंपनी इसे बड़े वर्ग के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश कर रही है।

        301 KM की रेंज का दावा

        Ola Electric के नए S1Z में कंपनी की खुद डेवलप 46160 LFP Bharat Cell का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसकी IDC रेंज 301 किलोमीटर बताई है। 3.1 kWh मॉडल की कीमत ₹79,999 है। इसकी डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होगी।

        5.1 kWh मॉडल की कीमत ₹99,999 रखी गई है। इसकी डिलीवरी मार्च 2027 से शुरू होने की योजना है। कंपनी का दावा है कि बैटरी टेक्नोलॉजी का निर्माण उसकी Gigafactory में किया जा रहा है।

        कंपनी खुद बना रही कई अहम पार्ट्स

        Ola Electric अब अपने कारोबार में वर्टिकल इंटीग्रेशन बढ़ा रही है। कंपनी के मुताबिक, सेल, मोटर, चेसिस, सॉफ्टवेयर और कई दूसरे अहम पार्ट्स इन हाउस विकसित किए गए हैं। इसका मकसद लागत और टेक्नोलॉजी पर ज्यादा नियंत्रण हासिल करना है।

        कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में उसका इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट शेयर 8.4% रहा। Q4 FY26 में यह 5.1% था।

        TVS से पिछड़ी Ola

        S1Z लॉन्च ऐसे समय हुआ है, जब इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बाजार में Ola को TVS से कड़ी चुनौती मिल रही है। Vahan के आंकड़ों के मुताबिक, TVS ने घरेलू बाजार में कुल 11,27,873 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर रजिस्ट्रेशन किए हैं। Ola के रजिस्ट्रेशन 11,17,031 रहे।

        यानी TVS अब Ola से 10,842 यूनिट आगे है। 2026 में अब तक TVS ने 3,42,958 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर रजिस्टर किए हैं। यह पिछले साल की समान अवधि से 75% ज्यादा है।

        Ola Electric शेयर का हाल

        Ola Electric का शेयर ₹37.65 के पिछले बंद भाव के मुकाबले ₹37.78 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 5.63% उछलकर ₹39.77 के हाई तक पहुंचा। हालांकि, फिर मुनाफावसूली के चलते इसमें कुछ गिरावट आई। शाम 3.12 बजे तक स्टॉक 3.91% की बढ़त के साथ 39.10 पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का हाई ₹71.24 और लो ₹21.21 है।

        ₹100000 करोड़ की हुई Manipal Health, पहुंची Apollo Hospitals के करीब, शेयरों पर ये है एक्सपर्ट की राय

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, Apollo Hospitals, Electric Mobility, Electric Scooter, EV Market India, EV Stocks India, health, Manipal Health, Ola Electric, Ola Electric Mobility, Ola Electric S1Z, Ola Electric share, Ola Electric Share Price, Ola Electric Stock, Ola S1Z Price, Q1 FY27, S1Z Electric Scooter, इलेक्ट्रिक स्कूटर, ईवी शेयर, एस1जेड स्कूटर, ओला इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक शेयर, निवेश, निवेशक, बाजार, मनीकंट्रोल, मुनाफा, शेयर, शेयर बाजार
        • 1
        • 2
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        • Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की शानदार कमाई से एशियाई बाजारों में तेजी,Kospi 3.6% तक उछला
        • 5 things to know about the Kawasaki Z300
        • Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6 नए शेयर खरीदे, एक ने इस साल दिया है 277% का रिटर्न
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता! जामनगर दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
        • Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’, जानिए ईरान युद्ध, आतंकवाद से लेकर रूसी तेल की खरीद पर क्या बोले मार्को रुबियो
        • BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा ₹255 करोड़ का इश्यू, GMP दे रहा तगड़े मुनाफे का संकेत
        • ‘एक ही शहर में हों तो मिलना तय!’ एस जयशंकर संग अपनी केमिस्ट्री और Quad पर बोले मार्को रुबियो
        • ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को रुबियो बोले- ‘कट्टरपंथी शिया मौलवियों’ से समझौता बेहद मुश्किल
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        8:27 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 23°C
        clear sky
        56 %
        1017 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 1 mph 57% 1017 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 50% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
        Gold Price Today: सोने का भाव और
        Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
        5 things to know about the Kawasaki
        Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार