Ola Electric Share Price : ओला इलेक्ट्रिक आज टॉप गियर में है। यह शेयर करीब 11% तक उछला है। यह तेजी भारी वॉल्यूम के साथ आई है। इसमें 5 दिन के औसत से 6 गुना ज्यादा वॉल्यूम देखने को मिला है। 6 महीने में यह शेयर करीब 69% उछला है। फिर भी यह 157 रुपए के लाइफ हाई से अभी 74% नीचे है। बुधवार के ट्रेडिंग सेशन लगातार तीसरे दिन भी इस शेयर में तेजी बनी हुई है। एनालिस्ट्स इसे एक ‘टर्नअराउंड स्टोरी’ मान रहे हैं। फिलहाल यह शेयर करीब 4 रुपए यानी 10.50 फीसदी की तेजी के साथ 41.76 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।
कंपनी में तेजी के ट्रिगर्स
कंपनी का 2 तिमाही में +500 डीलरशिप का टारगेट है। कंपनी खुद के स्टोर मॉडल से डीलर मॉडल पर शिफ्ट हो रही है। अगस्त के अंत में PLI के तहत कंपनी को 96 करोड़ रुपए मिले हैं। अगस्त में कंपनी की बिक्री 29% घटकर 13849 यूनिट रही है। 5 सितंबर को बोर्ड ने 1500 करोड़ रुपए फंड जुटाने को मंजूरी दी है। कंपनी का डीलर नेटवर्क बढ़ने से पहुंच और बिक्री बढ़ाने पर फोकस रहेगा।
एक्सपर्ट की राय
बोनान्ज़ा के रिसर्च एनालिस्ट नितांत दरेकर का कहना है कि मार्च में ₹22.25 के निचले स्तर से आई लगभग 80 प्रतिशत की तेज़ी, अर्निंग में सुधार के बजाय कंपनी की स्थिति में आए बड़े बदलाव (टर्नअराउंड) को दिखाती है। उन्होंने आगे कहा कि Q1FY27 में कंपनी की रेवेन्यू सालाना आधार पर 45% घटकर ₹455 करोड़ पर रही। लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 72% की बढ़ोतरी हुई। इस अवधि में कंपनी का मार्केट शेयर 5.1% से बढ़कर 8.4% हो गया। कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद इसका ग्रॉस मार्जिन 30.5% पर बना हुआ है।
हाल के दिनों में ओला इलेक्ट्रिक से जुड़ी कई अच्छी खबरें आई है। इससे स्टॉक को सपोर्ट मिला है। इन खबरों में कंपनी का S1Z लॉन्च और सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत मंज़ूर किया गया ₹95.8 करोड़ का इंसेंटिव शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी को गीगाफ़ैक्ट्री के 2.5 GWh से 6 GWh तक विस्तार, मर्चेंट सेल की बिक्री और 1,500 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की प्रक्रिया शुरू होने की खबर का भी फायदा मिला है। उन्होंने आगे कहा कि 195 करोड़ रुपये के एडजस्टेड EBITDA नुकसान के साथ कंपनी का ब्रेक-ईवन पर आना इस बात पर निर्भर करता है कि वॉल्यूम में बढ़ोतरी जारी रहे।
Trading Plan : आज बुल्स ने की अच्छी वापसी, फिर भी इंडेक्स से बेहतर है चुनिंदा शेयरों में रहना
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

