Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Android फोन से गलती से डिलीट हुई
        UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और
        50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान
        सुभाष चंद्रा की मुश्किल बढ़ी, अब CBI
        Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की
        iPhone 18 Pro Max में क्या होगा
        नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी
        Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel
        • Latest News
          Android फोन से गलती से डिलीट हुई
          UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और
          50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान
          सुभाष चंद्रा की मुश्किल बढ़ी, अब CBI
          Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की
          iPhone 18 Pro Max में क्या होगा
          नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी
          Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel
        Share Market

        Ola Electric के शेयरों में 3% की तेज रिकवरी, लगातार तीसरे साल ₹95.81 करोड़ के इंसेंटिव ने भरा जोश

        Posted on August 31, 2026August 31, 2026 by admin

        Ola Electric Share Price: दिग्गज दोपहिया इलेक्ट्रिक कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर आज बिकवाली की तेज आंधी में भी मजबूत खुले और मुनाफावसूली के चलते नरम हुआ तो तेजी से रिकवर भी किया। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने इसके लिए ₹95.81 करोड़ का इंसेंटिव का ऐलान किया है, जिसने इसके शेयरों में जोश भर दिया। फिलहाल बीएसई पर यह 1.39% की बढ़त के साथ ₹39.52 पर है। इंट्रा-डे में यह मुनाफावसूली के चलते 1.72% टूटकर ₹38.31 तक आया था जिससे फिर यह 3.63% रिकवर होकर ₹39.70 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा था। वहीं दूसरी तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है।

        लगातार तीसरे साल Ola Electric को इंसेंटिव

        ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स के लिए मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज से ₹95.81 करोड़ का इंसेंटिव पाने के लिए मंजूरी मिल गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने आधिकारिक प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी। यह लगातार तीसरा साल रहा, जब इसे PLI-Auto (प्रोडक्शन लिंक्ड स्कीम-ऑटो) स्कीम के तहत इंसेंटिव मिलने जा रहा है। इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी को मार्च 2025 में ₹73.74 करोड़ और वित्त वर्ष 2-24-25 के लिए दिसंबर 2025 में ₹366.78 करोड़ के इंसेंटिव का ऐलान हुआ था।

        कंपनी का कहना है कि लगातार तीसरे साल इंसेंटिव की उपलब्धि देश के एडवांस्ड ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में ओला इलेक्ट्रिक की महत्वपूर्ण भूमिका को और मजबूत करती है। साथ ही यह कंपनी के बड़े पैमाने पर उत्पादन, स्थानीयकरण यानी लोकलाइजेशन और तकनीक पर आधारित वर्टिकली इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में मजबूत परफॉरमेंस का संकेत है।

        अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

        निचले स्तर से शानदार रिकवरी के बावजूद ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 20 अगस्त 2024 को बीएसई पर यह ₹157.53 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर था, जिससे 19 महीने में यह 86.54% टूटकर 2 मार्च 2026 को ₹21.21 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इस निचले स्तर पर शेयर संभले और लेकिन रिकॉर्ड हाई से अब भी यह करीब 75% डाउनसाइड है। इसके ₹6146 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹76 के भाव पर शेयर जारी हुए थे और मार्केट में यह 9 अगस्त 2024 को लिस्ट हुआ था।

        महंगी सीएनजी ने भरा जोश, ढहते मार्केट में रॉकेट बना यह शेयर, अभी और जाएगा ऊपर!

        डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 2023, 2026, business news in hindi, moneycontrol, nifty, Ola Electric, ola electric incentive, Ola Electric News, ola electric pli, ola electric result, Ola Electric share, Ola Electric Share Price, performance linked incentive, pli, pli auto scheme, pli full form, pli scheme, sensex, share price, आईपीओ, उत्पादन, ओला इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक इंसेंटिव, ओला इलेक्ट्रिक पीएलआई, ओला इलेक्ट्रिक शेयर प्राइस, निवेश, निवेशक, बाजार, बीएसई, मनीकंट्रोल, मुनाफा, मैन्युफैक्चरिंग, शेयर, सेंसेक्स
        Share Market

        Ola Electric Share: ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक 6% उछला, नए S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च का दिखा असर

        Posted on August 28, 2026August 28, 2026 by admin

        Ola Electric Share: इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली Ola Electric Mobility के शेयरों में 28 अगस्त को करीब 6% की तेजी आई। कंपनी के चेयरमैन और MD भाविश अग्रवाल ने नया S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹79,999 रखी गई है। कंपनी इसे बड़े वर्ग के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश कर रही है।

        301 KM की रेंज का दावा

        Ola Electric के नए S1Z में कंपनी की खुद डेवलप 46160 LFP Bharat Cell का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसकी IDC रेंज 301 किलोमीटर बताई है। 3.1 kWh मॉडल की कीमत ₹79,999 है। इसकी डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होगी।

        5.1 kWh मॉडल की कीमत ₹99,999 रखी गई है। इसकी डिलीवरी मार्च 2027 से शुरू होने की योजना है। कंपनी का दावा है कि बैटरी टेक्नोलॉजी का निर्माण उसकी Gigafactory में किया जा रहा है।

        कंपनी खुद बना रही कई अहम पार्ट्स

        Ola Electric अब अपने कारोबार में वर्टिकल इंटीग्रेशन बढ़ा रही है। कंपनी के मुताबिक, सेल, मोटर, चेसिस, सॉफ्टवेयर और कई दूसरे अहम पार्ट्स इन हाउस विकसित किए गए हैं। इसका मकसद लागत और टेक्नोलॉजी पर ज्यादा नियंत्रण हासिल करना है।

        कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में उसका इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट शेयर 8.4% रहा। Q4 FY26 में यह 5.1% था।

        TVS से पिछड़ी Ola

        S1Z लॉन्च ऐसे समय हुआ है, जब इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बाजार में Ola को TVS से कड़ी चुनौती मिल रही है। Vahan के आंकड़ों के मुताबिक, TVS ने घरेलू बाजार में कुल 11,27,873 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर रजिस्ट्रेशन किए हैं। Ola के रजिस्ट्रेशन 11,17,031 रहे।

        यानी TVS अब Ola से 10,842 यूनिट आगे है। 2026 में अब तक TVS ने 3,42,958 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर रजिस्टर किए हैं। यह पिछले साल की समान अवधि से 75% ज्यादा है।

        Ola Electric शेयर का हाल

        Ola Electric का शेयर ₹37.65 के पिछले बंद भाव के मुकाबले ₹37.78 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 5.63% उछलकर ₹39.77 के हाई तक पहुंचा। हालांकि, फिर मुनाफावसूली के चलते इसमें कुछ गिरावट आई। शाम 3.12 बजे तक स्टॉक 3.91% की बढ़त के साथ 39.10 पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का हाई ₹71.24 और लो ₹21.21 है।

        ₹100000 करोड़ की हुई Manipal Health, पहुंची Apollo Hospitals के करीब, शेयरों पर ये है एक्सपर्ट की राय

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, Apollo Hospitals, Electric Mobility, Electric Scooter, EV Market India, EV Stocks India, health, Manipal Health, Ola Electric, Ola Electric Mobility, Ola Electric S1Z, Ola Electric share, Ola Electric Share Price, Ola Electric Stock, Ola S1Z Price, Q1 FY27, S1Z Electric Scooter, इलेक्ट्रिक स्कूटर, ईवी शेयर, एस1जेड स्कूटर, ओला इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक शेयर, निवेश, निवेशक, बाजार, मनीकंट्रोल, मुनाफा, शेयर, शेयर बाजार
        Share Market

        Market cues : 24250 के नीचे जाने पर निफ्टी में बढ़ेगी गिरावट, ऊपर की ओर 24500 पर दिख रहा रेजिस्टेंस

        Posted on August 13, 2026August 13, 2026 by admin

        Trade setup for today : पिछले कारोबारी सत्र यानी बुधवार 12 अगस्त को निफ्टी में दिन के निचले स्तर से अच्छी रिकवरी आई और यह एक सीमित दायरे में घूमने के बाद 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि,इसने क्लोजिंग बेसिस पर मंगलवार के 24,429 के निचले स्तर और 24,360 पर स्थित 20-डे EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) को बचाए रखा। मोमेंटम इंडिकेटर्स ने बुलिश मोमेंटम में कमजोरी आने का संकेत दिया,लेकिन इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा।

        मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर बाजार में और गिरावट आती है तो निफ्टी के लिए 24,360 का स्तर तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इसके बाद 24,250 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट होगा। वहीं, अगर निफ्टी 24,250 के नीचे जाता है तो फिर इसमें 24,000 तक की गिरावट आ सकती है। ऊपर की तरफ,24,500-24,600 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है।

        SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,300-24,270 के लेवल पर सपोर्ट दिख रहा है। उनके मुताबिक इंडेक्स को 24,570-24,600 जोन में तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। अगर इंडेक्स इस जोन के ऊपर जाकर टिका रहता है तो निफ्टी का पुलबैक 24,750 और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 24,900 तक बढ़ सकता है।

        SAMCO सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धूपेश धमेजा के मुताबिक निफ्टी के लिए 24,385–24,350 का एरिया अहम सपोर्ट जोन है। इनका कहना है कि अगर निफ्टी 200-DEMA (डबल एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के ऊपर टिका रहता है तो इसमें 24,500–24,600 की ओर टेक्निकल रिबाउंड आ सकता है। जबकि, इसके नीचे जाने पर गिरावट बढ़ सकती है। शॉर्ट-टर्म ट्रेंड में मजबूती के लिए 24,500 के लेवल को फिर से हासिल करना और उस पर टिके रहना जरूरी है।

        बैंक निफ्टी आउटलुक

        धूपेश धमेजा का कहना है कि डेली टाइमफ्रेम पर बैंक निफ्टी ने एक बड़ी बुलिश कैंडल बनाई है,जिसमें नीचे की तरफ एक छोटी विक है। यह निचले स्तरों पर अच्छी खरीदारी आने का संकेत है। मजबूत क्लोजिंग के साथ बैंक निफ्टी ने अपने अहम शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज लेवल (20 डे EMA) को फिर से हासिल कर लिया है,जबकि एक दिन पहले यह इसके नीचे बंद हुआ था।

        उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी के लिए 58,300-58,400 के जोन में तत्काल रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर बैंक निफ्टी इस जोन के ऊपर टिकने में कामयाब रहता है तो यह शॉर्ट टर्म में 58,800 और उसके बाद 59,200 तक ऊपर जा सकता है। वहीं दूसरी ओर इसके लिए 57,500-57,400 के जोन में तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।

        उधर सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी के हाल के प्राइस मूवमेंट से 57,500–57,700 के आसपास एक हाई बेस बनने का संकेत भी मिल रहा है,जिससे यह जोन एक अहम सपोर्ट एरिया बन गया है। अगर बैंक निफ्टी लगातार 58,250–58,300 के लेवल के ऊपर बना रहता है तो इसमें और तेजी आ सकती है और इसके लिए 58,700–58,750 तक जाने का रास्ता खुल सकता है। वहीं,अगर यह इस रेजिस्टेंस को पार नहीं कर पाता है तो फिर यह एक सीमित दायरे में ही घूमता रह सकता है।

        यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

        Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

        पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,312, 24,264 और 24,184

        पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,471, 24,520 और 24,599

        डेली टाइमफ्रेम पर निफ्टी 50 ने एक छोटी बॉडी वाली लाल कैंडल बनाई,जिसकी निचली शैडो लंबी थी। यह निचले स्तरों से अच्छी खरीदारी आने का संकेत है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना रहा,लेकिन मोमेंटम इंडिकेटर्स ने तेजी के मोमेंटम में कमी के संकेत दिए हैं। RSI गिरकर 54.81 पर आ गया है और बेयरिश क्रॉसओवर की पोजीशन में बना रहा। वहीं, MACD सिग्नल लाइन की ओर गिरा। साथ ही,हरे रंग का MACD हिस्टोग्राम बार लगातार पांचवें सेशन में छोटा होता गया,जो बुलिश मोमेंटम के कमजोर पड़ने का संकेत है।

        बैंक निफ्टी (57,886) के लिए अहम लेवल

        पिवट प्वाइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,917, 58,066 और 58,307

        पिवट प्वाइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 57,434, 57,285 और 57,043

        फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 59,247, 61,787

        फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 57,305, 56,441

        डेली चार्ट पर बैंक निफ्टी ने एक लंबी बुलिश कैंडल बनाई,जिसमें नीचे की तरफ एक लोअर शैडो नजर आई। यह सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना रहा,जो निचले स्तरों से खरीदारी आने और पॉजिटिव अंडरलाइंग ट्रेंड का संकेत है। बुधवार को बैंक निफ्टी ने लगातार तीन दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ा और भारी वॉल्यूम के साथ 0.77 फीसदी की बढ़त हासिल की। ​​इस तेजी के साथ,इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना रहा। RSI बढ़कर 54.25 पर आ गया और पॉज़िटिव हो गया। जबकि MACD में कोई खास बदलाव नहीं दिखा। लेकिन एक दिन रेड बार के बाद हिस्टोग्राम बार ग्रीन हो गया,जो बुलिश मोमेंटम में सुधार का संकेत है।

        एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

        Image1112082026

        इंडिया VIX

        मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX 12 के लेवल से नीचे बना रहा और 1.39% गिरकर 11.69 पर आ गया। यह लगातार दूसरे सेशन में भी गिरा और अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे रहा,जिससे पता चलता है कि मार्केट में उतार-चढ़ाव कम है और मार्केट में डर भी कम है।

        पुट कॉल रेशियो

        बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 12 अगस्त को पिछले सेशन के 1.00 से गिरकर 0.92 पर आ गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

        Ola Electric Share: ओला के रिजल्ट से खुश नहीं ब्रोकरेज, बेचने की सलाह; कमजोर बिक्री और ऑडिटर की चिंता से बढ़ा दबाव

        F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

        F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

        एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया, मन्नापुरम फाइनेंस

        एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बंधन बैंक, SAIL

        एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

         

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, AMP, bse/nse share price, hindi moneycontrol, India, india vix, market, Market Cues, market mantra, market outlook, Market Overview, market today, moneycontrol, nifty, nifty share price, Ola Electric, Ola Electric share, sbi, sensex share market, sensex share price, Share Market, Share Market News, share market today, stock market, stock market india, Stock Market Today, Today, trade setup, Trade Setup for Nifty and Bank Nifty, Trade setup for today, trading guide, एनएसई, एफआईआई, एफएंडओ, ट्रेड सेटअप, डीआईआई, निफ्टी, निफ्टी 50, निवेश, बंधन बैंक, बाजार मंत्र, बीएसई, बैंक, मनीकंट्रोल, मार्केट आउटलुक, शेयर बाजार समाचार, शेयर बाजार सेंसेक्स, हिंदी मनीकंट्रोल
        Share Market

        Stocks to Watch : गुरुवार 13 अगस्त को फोकस में रहेंगे ये 15 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

        Posted on August 12, 2026August 12, 2026 by admin

        Stocks to Watch : गुरुवार, 13 अगस्त को शेयर बाजार में 15 स्टॉक्स पर खास नजर रहेगी। कुछ कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों से बाजार में हलचल दिख सकती है। वहीं, कमजोर नतीजों वाले शेयरों पर दबाव बना रह सकता है। बड़े ऑर्डर, ब्लॉक डील और कारोबारी अपडेट भी बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

        Apollo Hospitals

        हेल्थकेयर कंपनी Apollo Hospitals का Q1 FY27 में नेट प्रॉफिट 38.4% बढ़कर ₹610 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 20.6% बढ़कर ₹7,044 करोड़ रहा। EBITDA 28.2% बढ़कर ₹1,092 करोड़ पहुंचा, जबकि EBITDA मार्जिन 14.6% से बढ़कर 15.5% हो गया।

        IRCTC

        सरकारी रेलवे कंपनी IRCTC का Q1 FY27 में नेट प्रॉफिट करीब स्थिर रहा। मुनाफा ₹330 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल ₹331 करोड़ था। रेवेन्यू 18.1% बढ़कर ₹1,369.5 करोड़ हुआ, लेकिन EBITDA मार्जिन 34.3% से घटकर 28.2% रह गया।

        Jio Financial Services

        फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Jio Financial Services ने Bank of America के साथ जॉइंट वेंचर समझौता किया है। इसके तहत Bank of America, Jio Credit में 49.9% तक हिस्सेदारी लेगा। Jio Credit का AUM 30 जून 2026 तक ₹30,667 करोड़ पहुंच चुका है।

        GMR Airports

        एयरपोर्ट कंपनी GMR Airports को जून तिमाही में ₹91 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ। पिछले साल कंपनी को ₹212 करोड़ का घाटा हुआ था। रेवेन्यू 24% बढ़कर ₹3,964 करोड़ रहा, जबकि EBITDA 24% बढ़कर ₹1,447 करोड़ पहुंचा और मार्जिन 36.3% से बढ़कर 36.5% हो गया।

        Lenskart

        आईवियर कंपनी Lenskart के जून तिमाही नतीजे मजबूत रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹60 करोड़ था। रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714.2 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 17.7% से बढ़कर 21.7% हो गया।

        Tata Motors CV

        टाटा की कंपनी कमर्शियल व्हीकल कंपनी Tata Motors CV का प्रदर्शन भी शानदार रहा। नेट प्रॉफिट 83.3% बढ़कर ₹2,560 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 19.3% बढ़कर ₹20,667 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 11.98% से बढ़कर 15.83% हो गया।

        Abbott India

        दवा कंपनी Abbott India का Q1 FY27 में नेट प्रॉफिट 17.12% बढ़कर ₹429 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 4.3% बढ़कर ₹1,813.6 करोड़ रहा। EBITDA 17.3% बढ़कर ₹522.4 करोड़ पहुंचा, जबकि EBITDA मार्जिन 25.63% से बढ़कर 28.81% हो गया।

        Gujarat Pipavav

        पोर्ट और लॉजिस्टिक्स कंपनी Gujarat Pipavav के नतीजे मजबूत रहे। नेट प्रॉफिट 41.8% बढ़कर ₹147.9 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 32.6% बढ़कर ₹331.7 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 58.86% से बढ़कर 64.49% हो गया।

        Vascon Engineers

        कंस्ट्रक्शन कंपनी Vascon Engineers को ₹126.39 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके तहत महाराष्ट्र के वर्धा में 300 बेड का जनरल अस्पताल बनाया जाएगा। कंपनी को यह काम 24 महीने में पूरा करना होगा।

        Astral

        बिल्डिंग मैटेरियल्स कंपनी Astral का मुनाफा 51.8% बढ़कर ₹120 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 15.9% बढ़कर ₹1,578 करोड़ रहा। EBITDA 23% बढ़कर ₹231 करोड़ पहुंचा। EBITDA मार्जिन 13.8% से बढ़कर 14.7% हुआ।

        Bajel Projects

        इंजीनियरिंग कंपनी Bajel Projects को ₹600 करोड़ से ज्यादा का बड़ा ट्रांसमिशन लाइन ऑर्डर मिला है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में 765kV डबल-सर्किट ट्रांसमिशन लाइन बनाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट देश के पश्चिमी और पूर्वी पावर ग्रिड के बीच बिजली ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ाएगा।

        Sun TV

        मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी Sun TV का नेट प्रॉफिट 16.93% बढ़कर ₹618.8 करोड़ रहा। पिछले साल यह ₹529.2 करोड़ था। रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹1,457.8 करोड़ हुआ। EBITDA मार्जिन भी 48% से बढ़कर 50.44% हो गया।

        IRCON International

        सरकारी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी IRCON International के नतीजे कमजोर रहे। नेट प्रॉफिट 43.62% घटकर ₹92.74 करोड़ रह गया। रेवेन्यू 9.5% बढ़कर ₹1,955.8 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 11.19% से घटकर 10.49% हो गया।

        UltraTech Cement

        सीमेंट कंपनी UltraTech Cement में बड़ी ब्लॉक डील पर नजर रहेगी। Pilani Investment करीब 17 लाख शेयर बेच सकती है। यह कंपनी की करीब 0.6% हिस्सेदारी है। डील से करीब ₹1,909 करोड़ जुटाए जा सकते हैं। Floor Price ₹11,481 प्रति शेयर रखा गया है।

        JSW Energy

        पावर कंपनी JSW Energy ने भूटान की Druk Green Power Corporation के साथ 920 MW की हाइड्रोपावर परियोजना के लिए समझौता किया है। प्रोजेक्ट में DGPC की 51% और JSW Neo Energy की 49% हिस्सेदारी होगी। यह भारत के बाहर JSW Energy का पहला पावर जेनरेशन प्रोजेक्ट है।

        डिफेंस स्टॉक्स

        सरकार ने भारतीय वायुसेना के लिए करीब ₹1 लाख करोड़ का बड़ा टेंडर जारी किया है। इसके तहत 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे। सरकारी रक्षा कंपनी HAL के साथ घरेलू कंपनियां इन विमानों का निर्माण करेंगी। Tata Advanced Systems और Mahindra Group भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं।

        तिमाही नतीजे

        रियल्टी, इलेक्ट्रिकल्स, हॉस्पिटैलिटी, एनर्जी और मीडिया समेत कई कंपनियां कल जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें A B Infrabuild, Aditya Birla Real Estate, Artemis Electricals and Projects, Asian Hotels (East), Asian Energy Services, Awfis Space Solutions और Balaji Telefilms शामिल हैं।

        Ola Electric Share: ओला के रिजल्ट से खुश नहीं ब्रोकरेज, बेचने की सलाह; कमजोर बिक्री और ऑडिटर की चिंता से बढ़ा दबाव

        Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, Apollo Hospitals, AUM, Balaji Telefilms, bank, credit, Defence Stocks, EBITDA, Financial Services, GMR Airports, Gujarat, HAL, hotels, India, Indian Stocks, investment, IRCON, IRCON International, IRCTC, jio, Jio Financial Services, JSW Energy, Lenskart, Mahindra, Ola Electric, Ola Electric share, Q1 FY27 Results, real estate, space, Stock Market Today, Stocks to watch, Stocks to Watch August 13, Tata Motors, Tata Motors CV, ultratech, UltraTech Cement, Vascon Engineers, एंटरटेनमेंट, ऑर्डर, कमर्शियल व्हीकल, कारोबारी अपडेट, जून तिमाही नतीजे, तिमाही नतीजे, नतीजे, निवेश, निवेशक, नेट प्रॉफिट, फोकस स्टॉक्स, ब्लॉक डील, भारत, मनीकंट्रोल, महाराष्ट्र, रिलायंस इंडस्ट्रीज, रेवेन्यू, शेयर, शेयर बाजार, स्टॉक्स टू वॉच
        Share Market

        Ola Electric Share: ओला के रिजल्ट से खुश नहीं ब्रोकरेज, बेचने की सलाह; कमजोर बिक्री और ऑडिटर की चिंता से बढ़ा दबाव

        Posted on August 12, 2026August 12, 2026 by admin

        Ola Electric Share: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ola Electric के शेयर 52 हफ्ते के हाई से करीब 44% नीचे हैं। अब दो बड़े ब्रोकरेज ने शेयर बेचने की सलाह दी है। Citi और Kotak Institutional Equities दोनों ने Sell रेटिंग दी है। कमजोर बिक्री, कैश बर्न और ₹57 करोड़ के प्रोविजन रिवर्सल पर उठे सवाल से दबाव बढ़ा है।

        पहली तिमाही में घाटा घटा

        अप्रैल-जून तिमाही में Ola Electric का घाटा घटकर ₹336 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में घाटा ₹428 करोड़ था।

        लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है। घाटा घटने में ₹57 करोड़ के प्रोविजन रिवर्सल का भी फायदा मिला। इसे हटा दें तो घाटा करीब ₹393 करोड़ होता।

        ओला का रेवेन्यू 45% गिरा

        ओला इलेक्ट्रिक का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 45% गिरकर ₹455 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में रेवेन्यू इससे काफी ज्यादा था।

        यानी बिक्री में अभी भी कमजोरी है। Goldman Sachs ने भी तिमाही को कमजोर बताया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कम रेवेन्यू और बढ़ता EBITDA लॉस कंपनी के लिए चिंता की बात है।

        ₹57 करोड़ के प्रोविजन पर सवाल

        Ola Electric की सब्सिडियरी Ola Cell Technologies ने ₹57 करोड़ का प्रोविजन रिवर्स कर दिया। यह प्रोविजन निवेश से जुड़े लक्ष्य पूरे नहीं होने पर लगने वाले नुकसान के लिए बनाया गया था।

        कंपनी ने हेवी इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्री से समय बढ़ाने और जुर्माना माफ करने की मांग की है। लेकिन 30 जून तक मंत्रालय से इसकी मंजूरी नहीं मिली थी। इसके बावजूद कंपनी ने पूरा प्रोविजन रिवर्स कर दिया। यही बात ऑडिटर को खटकी है।

        ऑडिटर ने जताई चिंता

        Ola Electric के ऑडिटर B S R & Co. LLP ने इस मामले पर सवाल उठाए हैं। ऑडिटर के मुताबिक, उसे प्रोविजन रिवर्स करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले।

        इसलिए ऑडिटर ने अपनी रिपोर्ट में इस मामले पर आपत्ति या सवाल दर्ज किया। इस खबर से निवेशकों का भरोसा भी प्रभावित हुआ।

        Goldman Sachs का न्यूट्रल रुख

        Goldman Sachs ने Ola Electric पर Neutral रेटिंग बरकरार रखी है। उसने टारगेट प्राइस ₹38.90 से बढ़ाकर ₹40 कर दिया है। मौजूदा ₹39.90 के भाव से 0.25% की मामूली तेजी बनती है।

        ब्रोकरेज के मुताबिक, जून तिमाही कमजोर रही। रेवेन्यू 45% गिरा। EBITDA लॉस ₹165 करोड़ रहा। कुल मिलाकर, Ola Electric के सामने बिक्री बढ़ाने, मार्जिन सुधारने और कैश बर्न कम करने की चुनौती है।

        Kotak ने ₹20 का टारगेट दिया

        Kotak Institutional Equities ने Ola Electric पर Sell रेटिंग यानी बेचने की सलाह बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट ₹20 रखा है। मौजूदा ₹39.90 के भाव से इसमें 49.87% की संभावित गिरावट बनती है।

        Kotak के मुताबिक, कंपनी के सामने सबसे बड़ी चुनौती बिक्री बढ़ाने की है। पहली तिमाही में औसत बिक्री कीमत यानी ASP भी कमजोर रही। कैश फ्लो भी चिंता का विषय है। अगर बिक्री तेजी से नहीं बढ़ी, तो कंपनी को आगे और पैसा जुटाने की जरूरत पड़ सकती है।

        Citi का टारगेट ₹26

        Citi ने भी Ola Electric पर Sell रेटिंग बरकरार रखी है। उसका टारगेट प्राइस ₹26 है। मौजूदा ₹39.90 के भाव से 34.84% की संभावित गिरावट बनती है।

        ब्रोकरेज के मुताबिक, कमजोर बिक्री और ग्रॉस मार्जिन पर दबाव ने कंपनी को नुकसान पहुंचाया। लागत घटाने और प्रोविजन रिवर्सल से मिले फायदे भी इसकी भरपाई नहीं कर पाए। Citi ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को भी बड़ी चुनौती बताया है।

        IRCTC Q1 Results: सरकारी रेल कंपनी को ₹330 करोड़ मुनाफा, रेवेन्यू 18% बढ़ा

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged AMP, Citi, Citi Ola Electric, EBITDA, Electric Vehicle Stocks, EV Stocks India, Goldman Sachs, Goldman Sachs Ola Electric, IRCTC, Kotak Ola Electric, Ola Electric, Ola Electric Q1 Results, Ola Electric Sell Rating, Ola Electric share, Ola Electric Share Price, Ola Electric Stock, Ola Electric Target Price, Q1 Results, results, इलेक्ट्रिक वाहन शेयर, ओला इलेक्ट्रिक, ओला शेयर, टारगेट प्राइस, निवेश, निवेशक, मनीकंट्रोल, रेवेन्यू, शेयर, शेयर बाजार
        Share Market

        Ola Electric Q1 Results: ओला इलेक्ट्रिक का लॉस घटकर 336 करोड़ रह गया, बाजार हिस्सेदारी भी बढ़ी

        Posted on August 7, 2026August 7, 2026 by admin

        ओला इलेक्ट्रिक ने 7 अगस्त को जून तिमाही के नतीजों का एलान किया। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस घटकर 336 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 428 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 45 फीसदी घटकर 455 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 828 करोड़ रुपये था।

        तिमाही-दर-तिमाही आधार पर अच्छा प्रदर्शन

        तिमाही दर तिमाही आधार पर ओला प्रदर्शन में अच्छी रिकवरी दिखी। मार्च तिमाही के रेवेन्यू के मुकाबले जून तिमाही में रेवेन्यू 72 फीसदी ज्यादा रहा। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 265 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट लॉस 500 करोड़ रुपये था।

        जून तिमाही में दोगुनी व्हीकल्स की डिलीवरी

        जून तिमाही में व्हीकल्स की डिलीवरी करीब दोगुनी 39,192 यूनिट्स रही। तिमाही दर तिमाही आधार पर रजिस्ट्रेशन 97 फीसदी बढ़ा। इस दौरान इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की ग्रोथ 17 फीसदी रही। जून तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 8.4 फीसदी हो गई। मार्च तिमाही में यह 5.1 फीसदी थी।

        ग्रॉस मार्जिन में दिखा इम्प्रूवमेंट 

        कंपनी का ग्रॉस मार्जिन जून तिमाही में 30.5 फीसदी रहा। एडजस्टेड ऑपरेटिंग EBITDA में भी इम्प्रूवमेंट दिखा। यह निगेटिव 195 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च तिमाही में निगेटिव 326 करोड़ रुपये था। ऑपेरटिंग EBITDA में भी इम्प्रूवमेंट दिखा। यह निगेटिव 281 करोड़ से घटकर निगेटिव 165 करोड़ रुपये रह गया।

        कंपनी ने क्यूआईपी से जुटाए 780 करोड़ रुपये

        कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “FY27 की पहली तिमाही में पिछले साल किए गए बदलावों का असर दिखा। सेल्स, रजिस्ट्रेशन, फुलफिलमेंट, सर्विस और बैटरी आरएंडडी में AI आधारित प्रोसेसेज के इस्तेमाल से कंपनी को खर्च घटाने में मदद मिली।” जून तिमाही में कंपनी ने क्वालिफायड इंस्टीट्यूशन प्लेसमेंट से 780 करोड़ जुटाने का प्रोसेस पूरा किया। इससे कंपनी की बैलेंसशीट को मजबूती मिली।

        आपरेटिंग एक्सपेंसेज में भी कमी 

        कंपनी ने कहा है कि वह डीलर-आधारित डिस्ट्रिब्यूशन मॉडल का विस्तार जारी रखेगी। इन-हाउस बैटरीसेल इंटिग्रेशन पर भी कंपनी का फोकस बना रहेगा। जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग एक्सपेंसेज घटकर 333 करोड़ रुपये रह गया। मार्च तिमाही में यह 428 करोड़ रुपये था।

        यह भी पढ़ें: Titan Q1 Profit: नेट प्रॉफिट 65% बढ़कर 1699 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 24 फीसदी इजाफा

        तीन महीनों में शेयर में 17 फीसदी उछाल

        Ola Electric का शेयर 7 अगस्त को 0.89 फीसदी गिरकर 41.07 रुपये पर क्लोज हुआ। बीते तीन महीने में यह शेयर 17 फीसदी चढ़ा है। कंपनी ने शेयर बाजार बंद होने के बाद जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। 10 अगस्त सोमवार को शेयर बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर नतीजों का असर दिखेगा।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, AI, EBITDA, Ola Electric, Ola Electric Earnings, Ola Electric margin, Ola Electric market share, Ola Electric Net Profit, Ola Electric share, Ola Q1, Q1 Results, results, Titan, Titan Q1 profit, ग्रोथ, नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू, शेयर बाजार, शेयर बाजार बंद
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • अधिकारियों की मीटिंग में भड़कीं कंगना रनौत, कहा, मुझे फालतू के जुमले मत दो
        • Android फोन से गलती से डिलीट हुई फोटो ऐसे करें Recover, जाने स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
        • UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और 10 सितंबर को होने वाले री-एग्जाम के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, जानें कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड
        • 50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान जंग की सीक्रेट जानकारी लीक करने का शक, हथियारों की कमी दुनिया के सामने आई
        • सुभाष चंद्रा की मुश्किल बढ़ी, अब CBI ने लोन फ्रॉड मामले में केस दर्ज किया
        • Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की ‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग, अपने सिग्नेचर अंदाज में भाईजान ने किया कमबैक
        • iPhone 18 Pro Max में क्या होगा खास? जानें कीमत, कैमरा, कलर और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल
        • नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी बड़ी विदेशी CEO की नजर, मिला बड़ा जॉब ऑफर [VIDEO]
        • Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel बनाना पड़ेगा मंहगा! DMRC ने दी सख्त चेतावनी
        • Volkswagen Layoffs: और 50000 लोगों की छंटनी को मंजूरी, भारतीय यूनिट 12% नौकरियों पर चलाएगी कैंची
        • चीन में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 26%, फिर क्यों आई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट?
        • बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर
        • सितंबर के पहले हफ्ते में निवेशक निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल
        • Guru Purnima vs Teachers Day Difference: शिक्षक को समर्पित हैं गुरु पूर्णिमा और शिक्षक दिवस, जानें दोनों में क्या है अंतर और क्या है इतिहास
        • Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड की ‘पुरुष-प्रधान’ म्यूजिक इंडस्ट्री पर सवाल उठाए, बोलीं- यह Patriarchal और जेंडर बेस्ड मामला है
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स ट्रंप डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        6:05 pm, Sep 5, 2026
        temperature icon 30°C
        light rain
        74 %
        1003 mb
        8 mph
        Wind Gust: 13 mph
        Clouds: 71%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:25 pm
        Hourly Forecast
        8:30 pm
        temperature icon
        28°/29°°C 0.74 mm 74% 6 mph 78% 1004 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        26°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 84% 1004 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 94% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 95% 1005 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 9 mph 83% 1007 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0.32 mm 32% 11 mph 75% 1006 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        31°/31°°C 0.98 mm 98% 8 mph 68% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 1 mm 100% 7 mph 76% 1003 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Android फोन से गलती से डिलीट हुई
        UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और
        50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान
        सुभाष चंद्रा की मुश्किल बढ़ी, अब CBI
        Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की
        iPhone 18 Pro Max में क्या होगा
        नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी
        Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार