चांदी की कीमतों में आज हल्की गिरावट देखने को मिली है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.37 फीसदी यानी ₹884 टूटकर ₹2,35,170 प्रति किलो रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹2,36,054 प्रति किलो पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन मार्केट में चांदी ₹2,40,710 प्रति किलो दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत 67.38 डॉलर प्रति औंस के आसपास रही। दूसरी ओर, Goodreturns के अनुसार, चांदी का भाव ₹2,50,000 प्रति किलो है। ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज के शहरवार रेट पर नजर डालना जरूरी है। यहां जानें प्रमुख शहरों में चांदी कितने रुपये किलो बिक रही है।
दिल्ली समेत इन बड़े शहरों में चांदी का रेट
देश के अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। प्रमुख शहरों में 1 किलो चांदी का भाव इस तरह है:
- दिल्ली: ₹2,50,000 प्रति किलो
- मुंबई: ₹2,50,000 प्रति किलो
- कोलकाता: ₹2,50,000 प्रति किलो
- चेन्नई: ₹2,55,000 प्रति किलो
- लखनऊ: ₹2,50,000 प्रति किलो
- जयपुर: ₹2,50,000 प्रति किलो
- हैदराबाद: ₹2,55,000 प्रति किलो
- अहमदाबाद: ₹2,50,000 प्रति किलो
पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव
इससे पिछले कारोबारी दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत ₹5,000 बढ़कर ₹2,40,500 प्रति किलोग्राम हो गई थी। यह कीमत सभी टैक्स सहित थी। इससे पहले चांदी ₹2,35,500 प्रति किलो पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में भी चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली और यह करीब 65.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी।
वायदा बाजार में भी दिखी तेजी
पिछले कारोबारी सत्र में चांदी के वायदा भाव में भी बढ़त दर्ज की गई थी। कारोबारियों की ओर से खरीदारी बढ़ने के चलते MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹1,862 यानी 0.79 फीसदी बढ़कर ₹2,38,128 प्रति किलो हो गई थी।
बाजार जानकारों के मुताबिक, घरेलू बाजार में मजबूत रुख और ताजा खरीदारी के कारण चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली थी।
खरीदारी से पहले क्या देखें?
अगर आप निवेश या गहने बनाने के लिए चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ आज का बाजार भाव देखकर फैसला न लें। चांदी की शुद्धता, स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और दुकानदार द्वारा लगाए जाने वाले अन्य शुल्कों की जानकारी जरूर लें। अलग-अलग शहरों और विक्रेताओं के बीच अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है।
Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, दिल्ली में ₹156820 पर पहुंचा 24 कैरेट; चांदी फिसली

