Tata Punch EV Facelift ने Bharat NCAP में मचाया धमाल, हांसिल की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Tata Punch EV Facelift: 2026 टाटा पंच EV फेसलिफ्ट को हाल ही में हुए भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस इलेक्ट्रिक SUV को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 32 में से 31.09 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (बच्चों की सुरक्षा) के लिए 49 में से 45 स्कोर मिला है। इस स्कोर के साथ यह भारत के क्रैश टेस्ट प्रोग्राम के तहत टेस्ट किए गए सबसे अच्छी रेटिंग वाले मॉडल्स में शामिल हो गई है।

भारत NCAP स्कोर और क्रैश टेस्ट परफॉर्मेंस

Punch EV फेसलिफ्ट ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन असेसमेंट में 32 में से 31.09 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (बच्चों की सुरक्षा) में 49 में से 45 स्कोर हासिल किया, जिस वजह से इसे दोनों कैटेगरी में फाइव-स्टार रेटिंग मिली। भारत NCAP टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फ्रंटल ऑफसेट क्रैश टेस्ट में ड्राइवर और आगे बैठे पैसेंजर की सुरक्षा अच्छी रही, जबकि साइड इम्पैक्ट असेसमेंट में भी परफॉर्मेंस शानदार रही।

बता दें कि बच्चों की सुरक्षा जांचने के लिए कार में चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम (CRS) का इस्तेमाल किया गया। इस टेस्ट में भी Punch EV ने अच्छा प्रदर्शन किया और CRS की फिटिंग व डायनामिक परफॉर्मेंस के मामले में बेहतर स्कोर हासिल किया। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि Bharat NCAP के ये स्कोर सिर्फ उसी वेरिएंट के लिए मान्य हैं, जिसका क्रैश टेस्ट किया गया है। इसलिए बाजार में मौजूद Punch EV के हर वेरिएंट को यही सेफ्टी रेटिंग मिलेगी, ऐसा मानना सही नहीं होगा।

Tata Punch EV: सेफ्टी फीचर्स

Punch EV, Tata Motors के Acti.ev आर्किटेक्चर पर बनी है और इसमें कई तरह के एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। वेरिएंट के आधार पर, इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), EBD के साथ ABS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360-डिग्री कैमरा और ड्राइवर की मदद करने वाले दूसरे फीचर्स मिलते हैं।

हालांकि, Bharat NCAP की सेफ्टी रेटिंग सिर्फ कार में दिए गए फीचर्स की लिस्ट देखकर तय नहीं की जाती। इस टेस्ट में कार की बॉडी स्ट्रक्चर की मजबूती, फ्रंट और साइड इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट में उसका प्रदर्शन, यात्रियों को सुरक्षित रखने वाले सिस्टम और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े फीचर्स को भी ध्यान में रखा जाता है।

खरीदारों को क्या जानना चाहिए

आज के समय में कार खरीदते वक्त क्रैश टेस्ट रेटिंग एक अहम फैक्टर बन गई है, खासकर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में, जहां ग्राहक सुरक्षा को काफी महत्व देते हैं। नई Bharat NCAP रिपोर्ट से पता चलता है कि टेस्ट किए गए Tata Punch EV फेसलिफ्ट ने नियंत्रित क्रैश परिस्थितियों में एडल्ट और चाइल्ड पैसेंजर्स की सुरक्षा के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है।

हालांकि, सिर्फ 5-स्टार रेटिंग को हर स्थिति में सुरक्षा की गारंटी नहीं माना जाना जा सकता है। क्रैश के नतीजे गाड़ी की रफ्तार, टक्कर किस जगह लगी, सड़क की हालत और इस बात पर निर्भर कर सकते हैं कि गाड़ी में बैठे लोगों ने सीटबेल्ट पहनी है या नहीं।

वहीं, इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Bharat NCAP की यह रिपोर्ट एक भरोसेमंद सुरक्षा मानक के रूप में मददगार हो सकती है। हालांकि, कार खरीदने से पहले ग्राहकों को कीमत, फीचर्स, मेंटेनेंस खर्च, रनिंग कॉस्ट और आफ्टर-सेल्स सर्विस जैसे पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Maruti Brezza Facelift से लेकर Hyundai Venue तक, ये हैं भारत की 6 दमदार 1.0L Turbo-Petrol SUVs

Realme C100i के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, 7000mAh बैटरी और 2 कलर ऑप्शन के साथ आएगा फोन

भारत में Realme C100i के लॉन्च से पहले ही इसके वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन की जानकारी लीक हो गई है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यह अपकमिंग फोन दो RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ-साथ दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। रिपोर्ट में भारतीय वर्जन के मॉडल नंबर का भी जिक्र है और बताया गया है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में पहले से उपलब्ध वेरिएंट से कुछ अलग है। फिलहाल, Realme ने अभी तक इस फोन की कीमत या लॉन्च की जानकारी नहीं दी है, और यह भी साफ नहीं किया है कि भारतीय मॉडल में इंटरनेशनल मॉडल जैसा ही हार्डवेयर होगा या नहीं।

Realme C100i भारत में दो वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में हो सकता है लॉन्च

XpertPick की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लॉन्च होने वाले Realme C100i का मॉडल नंबर RMX5399 हो सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस फोन को दो स्टोरेज (4GB + 64GB और 4GB + 128GB) वेरिएंट में पेश कर सकती है। इसके अलावा, इस फोन को दो कलर ऑप्शन Skyline Silver और Midnight Black में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि Realme C100i, जो पहले से ही कुछ देशों में उपलब्ध है, उसका मॉडल नंबर RMX5377 है, जबकि भारतीय वर्जन की पहचान RMX5399 के तौर पर की गई है। हालांकि, अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं है कि क्या Realme भारत में लॉन्च होने वाले वर्जन के लिए वही हार्डवेयर इस्तेमाल करेगा या नहीं।

वहीं, अगर भारत में आने वाला मॉडल ग्लोबल वेरिएंट जैसा ही हुआ, तो Realme C100i में 6.8 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, फोन में पावर के लिए 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि Realme में रीस्ट्रक्चरिंग (पुनर्गठन) चल रही है, जिसकी वजह से इसके स्मार्टफोन लॉन्च की रफ्तार धीमी हो गई है। पब्लिकेशन का कहना है कि कंपनी बजट डिवाइस को प्राथमिकता देती दिख रही है और हालिया रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि इस साल GT सीरीज का कोई फ्लैगशिप फोन लॉन्च नहीं हो सकता है। हालांकि, Realme ने अभी तक अपने अपकमिंग प्रोडक्ट रोडमैप के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि RMX5377 वेरिएंट में Unisoc T615 चिपसेट के साथ 4GB RAM हो सकती है और यह सिर्फ 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। इस मॉडल में 720 x 1,570 पिक्सल वाला LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक हो सकती है। इसके अलावा, फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिसे 8.35mm पतले डिजाइन वाले बॉडी में फिट किया गया है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Freedom Sale 2026: 7 अगस्त से शुरू होगी सेल, मिलेंगे बंपर डिस्काउंट और AI शॉपिंग फीचर्स

Market Outlook: अच्छी बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, जानिए 30 जुलाई को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

Market Outlook : 29 जुलाई को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स अच्छी बढ़त लेकर बंद हुए हैं। IT,मेटल,बैंकिंग और FMCG शेयरों की अगुवाई में बाजार में व्यापक स्तर की तेजी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी 24,200 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है।

ट्रडिंग सेशन के अंत में सेंसेक्स 888.68 अंक या 1.16 फीसदी बढ़कर 77,654.60 पर और निफ्टी 264.85 अंक या 1.10 फीसदी बढ़कर 24,250.20 पर बंद हुआ। आज लगभग 2460 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीं, 1597 शेयर लाल निशान में बंद हुए। वहीं, 177 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी इंडेक्स में शामिल शेयरों की बात करें तो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज,हिंदुस्तान यूनिलीवर,इंफोसिस,हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो(L&T)सबसे ज़्यादा बढ़त लेकर बंद होने वाले शेयरों में रहे। जबकि, अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ,महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M),पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन,आयशर मोटर्स और HDFC लाइफ इंश्योरेंस निफ्टी के टॉप लूजरों में रहे।

सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो रियल्टी को छोड़कर सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। IT,मीडिया,मेटल,फार्मा,टेलीकॉम,प्राइवेट बैंक,FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 1-2% की बढ़त देखने को मिली।

छोटे-मझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.8% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.5% की बढ़त लेकर बंद हुए।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ़ रिसर्च विनोद नायर का कहना है कि भारत में AI से जुड़े ट्रेड के कम होने से FII के आने की संभावना मजबूत हो रही है। ग्लोबल निवेशकों का चिप शेयरों से मोह भंग हो रहा है। इस बीच,पश्चिम एशिया में फिर से तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में दिन के दौरान थोड़ी बढ़त के बावजूद,पूरे हफ्ते तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इससे महंगाई की चिंताएं कम हुई हैं। साथ ही ग्रोथ और ऑपरेशनल लागत के आउटलुक में सुधार हुआ है।

घरेलू मार्केट की बात करें उम्मीद से बेहतर IIP डेटा ने बाज़ार को राहत दी है। इससे निवेशकों में जोश देखने को मिला है।आज की तेजी में IT और मेटल स्टॉक का अहम योगदान रहा। अब बाजार की नजरें आज रात आने वाले US फेड पॉलिसी पर है। बाजार की आम धारणा है कि अमेरिका में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके भारतीय बाज़ारों पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है,क्योंकि इसको ज़्यादातर असर को पहले ही पचा लिया है।

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे की राय है कि डेली टाइमफ्रेम पर कुछ समय तक एक ही रेंज में रहने के बाद इंडेक्स में आज बढ़त देखने को मिली। RSI में बुलिश क्रॉसओवर हुआ है। इसके अलावा,निफ्टी 50 EMA के ऊपर बना हुआ है। ऑवरली चार्ट पर,इंडेक्स ने 200 DMA का स्तर भी फिर से हासिल कर लिया है। यह शॉर्ट में मजबूती आने का संकेत है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी के मजबूत बने रहने और इसके 24,450–24,500 के स्तर तक जाने की संभावना है। नीचे की तरफ इसके लिए 24,100 पर सपोर्ट है। अगर इंडेक्स इस सपोर्ट को तोड़ता है तो सेंटीमेंट कमजोर हो सकता है,जिससे यह 23,950 के स्तर तक गिर सकता है।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि अब निफ्टी के लिए 20 डे SMA या 24,100 और उसके 24,150 का स्तर अहम सपोर्ट जोन का काम करेगा। जब तक निफ्टी इस लेवल से ऊपर टिका रहेगा, तब तक तेजी जारी रहने की उम्मीद है। ऊपर की तरफ निफ्टी 24,400-24,500 तक जा सकता है। हालांकि,24,100 के नीचे आने अपट्रेंड कमज़ोर पड़ सकता है। इस स्तर के नीचे आने पर ट्रेडर्स अपनी लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकल सकते हैं।

 

 

Trading Plan : अगस्त सीरीज का शानदार आगाज, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

कौन हैं 58 साल के शुभदीप घोष? टीम इंडिया के बन सकते हैं नए फील्डिंग कोच

भारतीय टीम के फिल्डिंग कोच टी दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के बाद समाप्त हो गया था। बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं रयान टेन डोएशेट ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। टी दिलीप के जाने के बाद से बीसीसीआई को नए फिल्डिंग कोच की तलाश है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत महिला टीम और इंडिया ए के साथ काम कर चुके शुभदीप घोष इस जिम्मेदारी के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। अगर शुभदीप घोष टीम इंडिया के कोचिंग स्टॉफ में शामिल होते हैं तो वह श्रीलंका दौरे पर टीम से जुड़ेंगे।

पीटीआई से बातचीत में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया था कि, फील्डिंग कोच के पद के लिए फिलहाल दो से तीन नामों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिनों में इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम को नया फील्डिंग कोच मिल जाएगा।

कौन है शुभदीप घोष

शुभदीप घोष ने घरेलू क्रिकेट में असम और रेलवे की ओर से खेला है। अपने करियर में उन्होंने 17 प्रथम श्रेणी और 17 लिस्ट-ए मुकाबले खेले। उन्होंने 1994-95 सीजन में असम के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2004-05 सीजन तक क्रिकेट खेलते रहे। असम के डिगबोई के रहने वाले घोष का घरेलू क्रिकेट में करीब एक दशक का एक्सपीरिएंस रहा है। घोष के पास खिलाड़ी और कोच, दोनों के रूप में अच्छा अनुभव है। पिछले कुछ वर्षों से वह भारतीय क्रिकेट के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे हैं और अलग-अलग राष्ट्रीय टीमों के साथ काम कर चुके हैं।

घोष पिछले छह से सात वर्षों से बीसीसीआई के साथ जुड़े हुए हैं और राहुल द्रविड़ के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने अहम जिम्मेदारियां निभाई थीं।

भारतीय महिला टीम को दे चुके हैं कोचिंग

साल 2020 में बीसीसीआई से जुड़ने के बाद शुभदीप घोष ने कई भारतीय टीमों के साथ अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने भारतीय महिला टीम को विदेशी दौरों की तैयारी कराई, अंडर-19 महिला टीम के विश्व कप अभियान का हिस्सा रहे और 2023 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के फील्डिंग कोच की भूमिका भी निभाई। इसके अलावा हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर भी वह भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ में शामिल थे।

Commonwealth Games में भारतीय जिमानेस्टिक्स का निराशा भरा सफर हुआ समाप्त

commonwealth games

Commonwealth Games 2026 से भारत का आठ सदस्यीय कलात्मक जिम्नास्टिक दल खाली हाथ लौटा, जिसमें प्रोतिष्ठा सामंता सातवें स्थान पर रहीं।महिलाओं के वॉल्ट फाइनल में देश का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दर्ज किया गया। अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रही सामंता ने 13.025 के स्कोर के साथ महिला वॉल्ट फाइनल के लिए सातवें स्थान पर क्वालीफाई किया और फाइनल में 12.883 के साथ सातवें स्थान पर रहीं। 22 वर्षीय भारतीय जिमनास्ट का प्रदर्शन ग्लासगो 2026 में खेल में भारत का एकमात्र शीर्ष आठ में स्थान था।

भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद प्रणति नायक 12.575 के स्कोर के साथ महिला वॉल्ट फाइनल में चूक गईं।एक ओलंपियन, प्रणति नायक अपने चौथे राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रही थी और वॉल्ट में तीन बार की एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता के रूप में ग्लासगो इंटरनेशनल एरेना में पहुंची।

महिलाओं की ऑल-अराउंड क्वालिफिकेशन में, सामंता ने कुल 42.250 अंक हासिल किए और 27वें स्थान पर रहीं, इशिता रेवाले 41.700 अंकों के साथ 28वें स्थान पर रहीं और निश्का अग्रवाल 38.550 अंकों के साथ 34वें स्थान पर रहीं। महिला टीम स्पर्धा में भारत 123.000 अंक अर्जित कर नौवें स्थान पर रहा। भारतीय पुरुष टीम भी टीम प्रतियोगिता में 208.550 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रही।

व्यक्तिगत रूप से, तपन मोहंती 71.700 अंकों के साथ क्वालीफिकेशन में 17वें स्थान पर रहने के बाद पुरुषों के ऑल-अराउंड फ़ाइनल में आगे बढ़े। उन्होंने फाइनल में 70.100 का स्कोर किया और 15वें स्थान पर रहे।

योगेश्वर सिंह ने भी 18वें में 71.400 के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन रिजर्व के रूप में और उन्होंने मंगलवार को इवेंट शुरू नहीं किया, जबकि तपेश्वरनाथ दास 61.000 के साथ क्वालिफिकेशन में 27वें स्थान पर रहे।

कलात्मक जिम्नास्टिक 1990 से सभी राष्ट्रमंडल खेलों के संस्करणों का हिस्सा रहा है। भारत ने सीडब्ल्यूजी में खेल के इतिहास में तीन पदक जीते हैं, जिसमें आशीष कुमार ने नई दिल्ली 2010 में पुरुषों की वॉल्ट में रजत और फ्लोर एक्सरसाइज में कांस्य पदक जीता था, इसके बाद दीपा करमाकर ने ग्लासगो 2014 में महिलाओं की वॉल्ट में कांस्य पदक जीता था।

Thangamayil Jewellery Share Price: Q1 मुनाफे में जबरदस्त उछाल के बाद भी शेयर में लगा 10% का लोअरसर्किट, आखिर क्या है इसकी वजह

Thangamayil Jewellery Share Price: ज्वैलरी रिटेलर थंगामयिल ज्वैलरी  (Thangamayil Jewellery) के शेयरों में 29 जुलाई को भारी गिरावट देखने को मिली। जून तिमाही में दमदार मुनाफे के बाद भी शेयर में आज 10 फीसदी का लोअरसर्किट लग गया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि निवेशकों ने कंपनी के मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस के बजाय मौजूदा तिमाही के लिए कंपनी के सतर्क नजरिए पर ज्यादा ध्यान दिया, जिससे सेंटीमेंट पर असर पड़ा।

जून तिमाही के दौरान कंपनी ने रेवेन्यू और प्रॉफिटेबिलिटी दोनों में जबरदस्त ग्रोथ दिखाया है। हालांकि, मैनेजमेंट ने मांग में लगातार कमजोरी की ओर इशारा किया। इसके पीछे उन्होंने वेस्ट एशिया में युद्ध की अनिश्चितता, सोने पर ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी, रुपये की गिरती कीमतों को टहराया है। साथ ही सोने की कीमतें कम होने की उम्मीद में ग्राहकों द्वारा खरीदारी टालने का हवाला भी दिया है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

थंगामयिल ज्वैलरी  ने जून 2026 को खत्म हुई तिमाही के लिए ₹85 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹45.7 करोड़ से 86% ज्यादा है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 71.2% बढ़कर ₹2,666.4 करोड़ हो गया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की जून तिमाही में यह ₹1,558 करोड़ था।

ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस भी मजबूत रही। EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 66.2% बढ़कर ₹144.6 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹87 करोड़ था। हालांकि, EBITDA मार्जिन थोड़ा घटकर 5.4% रह गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 5.6% था।

अच्छे फाइनेंशियल नतीजे दिखाने के बावजूद, कंपनी ने निकट भविष्य में मांग को लेकर सतर्क रुख दिखाया।

30 जून, 2026 को खत्म हुई तिमाही के दौरान सेम-स्टोर सेल्स (SSS) ग्रोथ 44.4% रही, जबकि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर यह ग्रोथ 72.3% थी। थंगामयिल ज्वैलरी  ने कहा कि सोने की बिक्री की मात्रा (वॉल्यूम) अपेक्षाकृत कम रही, भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें पिछली तिमाही (जब कीमतें काफी ऊंची थीं) की तुलना में कम थीं। कंपनी के अनुसार, मांग पर मुख्य रूप से 13 मई, 2026 से सोने पर आयात शुल्क (import duty) 6% से बढ़कर 15% होने और भारतीय रुपये की कीमत में काफी गिरावट का असर पड़ा। इन घटनाक्रमों के कारण कई ग्राहकों ने गहनों की खरीदारी टाल दी, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि भविष्य में अमेरिकी डॉलर के हिसाब से अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतें कम हो सकती हैं।

कंपनी ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध से पैदा हुई अनिश्चितता का ग्राहकों की धारणा पर बुरा असर पड़ा। कंपनी ने बताया कि जिन इलाकों में वह काम करती है, वहां से आने वाले पैसे (remittances) में कमी के कारण विदेशों में रहने वाले भारतीयों (expatriates) द्वारा सोने की खरीदारी में सुस्ती आई, जिससे तिमाही-दर-तिमाही आधार पर बिक्री और कम हुई।

मैनेजमेंट ने संकेत दिया कि मौजूदा तिमाही में भी यह कमजोरी बनी हुई है। थंगामयिल ज्वैलरी  ने कहा कि वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के पहले 28 दिनों में बिक्री में कोई खास सुधार नहीं दिखा। बिक्री में लगातार सुस्ती की वजह युद्ध को लेकर बनी अनिश्चितता और ग्राहकों की यह उम्मीद रही कि अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आएगी, जिसके चलते उन्होंने खरीदारी को और टाल दिया।

कंपनी को उम्मीद है कि जियोपॉलिटिकल हालात स्थिर होने और सोने की कीमतों को लेकर नजरिया बेहतर होने पर यह टली हुई मांग वापस आएगी। उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में मांग में सुधार होगा।

स्टॉक का परफॉर्मेंस

हालांकि बुधवार के कारोबार में स्टॉक 10% के लोअर सर्किट पर पहुंच गया। थंगामयिल ज्वैलरी  के शेयरों में पिछले 1 महीने में 10%, 3 महीनों में 62% और पिछले 6 महीनों में 85% की बढ़त हुई है। एक साल के आधार पर, स्टॉक ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है और इसमें 249% की उछाल आई है, जबकि पिछले पांच वर्षों में इसने 1,370% का रिटर्न दिया है।

स्टॉक ने पिछले कारोबारी सत्र में 28 जुलाई को ₹7,429 का अपना 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर छुआ, जबकि इसका 52-हफ्ते का निचला स्तर ₹1,774.35 पिछले साल जुलाई में दर्ज किया गया था।

Devyani International share Price: Q1 मुनाफे में 4 गुना की दमदार बढ़ोतरी, शेयर 9% भागा, मार्जिन में भी दिखा सुधार

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण:5 भारतीय गिरफ्तार; पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की, सस्ते टूर पैकेज का लालच देकर पटाया बुलाया था

थाईलैंड में तीन भारतीय पर्यटकों का अपहरण कर उनके परिवारों से 1.20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें दुबई में बैठे एक पाकिस्तानी नागरिक ने इस किडनैपिंग को अंजाम देने के निर्देश दिए थे। पीड़ितों की पहचान मोहित (23), आशीष (24) और हिमांशु (20) के रूप में हुई है। आरोपियों ने उन्हें सस्ते 7 दिन के टूर पैकेज का लालच देकर थाईलैंड के पटाया शहर बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद उन्हें एक घर में बंधक बना लिया गया और उनके परिवारों से तीनों के बदले 40-40 लाख रुपए, यानी कुल 1.20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। इंडियन टूरिस्टों के रेसक्यू का फुटेज दुबई से संचालित हो रहा था प्लान पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवतार सिंह (38), जगजीत सिंह (38), रंभालक कुमार (24), सुखबीर सिंह (37) और कुलरा सिंह (27) के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दुबई में स्थित एक पाकिस्तानी नागरिक से चैट एप्लीकेशन के जरिए पिछले एक महीने से संपर्क में थे। आरोपियों ने पीड़ितों को सात दिन के सस्ते टूर पैकेज का झांसा देकर थाईलैंड के पटाया शहर बुलाया था। वहां पहुंचने पर उन्हें एक घर में बंधक बना लिया गया। मास्टरमाइंड फिरौती की रकम क्रिप्टोकरेंसी के जरिए लेना चाहता था। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें कई दिनों तक भूखा रखा गया, उनके हाथ-पैर बांधकर और उल्टा लटकाकर पीटा गया। खूद दिखाने के लिए पीड़ितों पर लाल स्प्रे पेंट लगाया आरोपियों ने पीड़ितों के शरीर पर लाल स्प्रे पेंट लगाया था, ताकि वीडियो कॉल के दौरान ऐसा लगे कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और खून बह रहा है। इस तरह वे पीड़ितों के परिवारों पर दबाव बनाकर हर व्यक्ति से 40 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। पीड़ितों के परिजनों ने जब भारतीय दूतावास से संपर्क किया, तो दूतावास ने 21 जुलाई को चोनबुरी इमिग्रेशन और पटाया पुलिस को अलर्ट किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर पटाया के एक टाउनहाउस में छापा मारा। वहां तीनों पीड़ित अलग-अलग कमरों में बंधे हुए मिले। उनके मुंह पर टेप लगा था और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस को मौके से टेप, लकड़ी का डंडा और लाल स्प्रे पेंट बरामद हुआ है। पहले भी एक टूरिस्ट को किडनैप किया गया था रेस्क्यू किए गए पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उनके आने से पहले भी एक भारतीय को उसी घर में बंधक बनाया गया था। उसे तब छोड़ा गया जब उसके परिजनों ने करीब 30 लाख रुपये की फिरौती चुका दी थी। पुलिस अब मामले के मुख्य सूत्रधार और अन्य पाकिस्तानी संदिग्धों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को इस काम के बदले नकदी, कीमती सामान और थाईलैंड से बाहर जाने के लिए एयरलाइन टिकट का वादा किया गया था।

शुभमन गिल बने विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज, इस कीवी से छीना ताज

पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से सिर्फ एक अंक से पीछे थे। लेकिन आज उन्होंने वह अंक पार कर (ICC) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज का स्थान प्राप्त कर लिया है।

शुभमन गिल के अब 801 अंक है और कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल 794 अंक पर हैं।  गौरतलब है कि भारत का अगला एकदिवसीय दौरा न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में है। ऐसे में इन दोनों के बीच पहली रैंक की जंग बहुत दिलचस्प होने वाली है।डैरिल मिचेल भारत के खिलाफ 2 शतक और 1 अर्धशतक मारकर मैन ऑफ द सीरीज बने थे। आज उनके 7 महीने की नंबर 1 अवधि का अंत हुआ।

 

भारत के ही रोको- यानि कि रोहित शर्मा और विराट कोहली तीसरे और चौथे पायदान पर हैं। शुभमन और रोहित कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में बड़ी पारी खेली थी। भारत के तीन बल्लेबाज टॉप 5 में शुमार है जिससे भारत की एकदिवसीय टीम मजबूत दिखती है। कोहली के 767 तो रोहिते के 758 अंक है।

पांचवे पायदान पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान है। इसके बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम का नंबर आता है। सातवें नंबर पर आयरलैंड के बल्लेबाज हैरी टेक्टर है।

भारत के खिलाफ सीरीज में 260 रन नाबाद बनाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट आठवें पायदान पर हैं। 9वं नंबर पर वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप हैं और श्रीलंका के चरिथ असलंका दसवें पायदान पर हैं।

Amazon Great Freedom Sale 2026: 7 अगस्त से शुरू होगी सेल, मिलेंगे बंपर डिस्काउंट और AI शॉपिंग फीचर्स

Amazon Great Freedom Sale 2026: अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स सामान या फिर ग्रोसरी प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए ऑफर्स की तलाश में हैं तो, यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, Amazon 7 अगस्त को रात 12:00 बजे से अपना ‘Great Freedom Sale 2026’ शरू करने जा रहा है। इस सेल में खरीदारों को स्मार्टफ़ोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, घरेलू डिवाइस, ग्रोसरी, किचन के सामान और दूसरी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर अच्छा-खासा डिस्काउंट मिलेगा।

बता दें कि यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अलग-अलग कैटेगरी में ऑफर के साथ-साथ, AI-पावर्ड शॉपिंग फीचर्स भी ला रहा है, ताकि कस्टमर्स आसानी से प्रोडक्ट्स ढूंढ सकें और बेहतर तरीके से खरीदारी का फैसला ले सकें।

सेल के दौरान, खरीदारों को कई ब्रांड्स पर टॉप 100 डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, ट्रेंडिंग डील्स और खास ‘8 PM डील्स’ मिलेंगी। इसके अलावा, Amazon ग्राहकों को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और EasyEMI ट्रांजैक्शन पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है। योग्य कस्टमर्स को कुछ चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ-साथ 2,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। सेल में ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर, Amazon Pay रिवॉर्ड्स और भारत के सभी उपलब्ध पिन कोड पर डिलीवरी जैसी सुविधाओं का भी फायदा मिलेगा।

AI-पावर्ड शॉपिंग फीचर्स

Amazon इस सेल के दौरान कई AI आधारित फीचर्स पेश कर रहा है, जो ग्राहकों को बेहतर शॉपिंग अनुभव देने में मदद करेंगे। कंपनी का AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus यूजर्स को सामान्य कीवर्ड की जगह अपनी जरूरत के हिसाब से सवाल पूछकर प्रोडक्ट खोजने की सुविधा देता है। ग्राहक अपनी खास जरूरतों या पसंद के आधार पर सुझाव मांग सकते हैं और पर्सनलाइज्ड सुझाव पा सकते हैं।

इसके अलावा, प्लेटफॉर्म का Lens AI फीचर विजुअल प्रोडक्ट सर्च की सुविधा देता है, जिससे यूजर्स मिलती-जुलती चीजें खोजने के लिए फोटो अपलोड या क्लिक कर सकते हैं। Rufus में एक ‘प्राइस हिस्ट्री ट्रैकर’ भी शामिल है जो 30 से 90 दिनों की अवधि में प्रोडक्ट की कीमतों पर नजर रखता है और जब कोई आइटम ग्राहक की पसंद की कीमत पर पहुंचता है, तो उन्हें सूचित कर सकता है। अन्य AI फीचर्स में ‘रिव्यू हाइलाइट्स’ शामिल हैं, जो ग्राहकों के रिव्यू का सारांश देते हैं, और ‘बाइंग गाइड्स’ हैं जो खरीदारों को प्रोडक्ट्स की तुलना करने में मदद करने के लिए अतिरिक्त जानकारी प्रदान करते हैं।

Amazon Pay के ऑफर्स

Amazon इस सेल के दौरान Amazon Pay से जुड़े कई पेमेंट बेनिफिट्स भी दे रहा है। Amazon Pay ICICI Bank Credit Card का इस्तेमाल करने वाले Prime मेंबर्स को अनलिमिटेड 5% कैशबैक मिलेगा, जबकि नॉन-Prime कार्डधारकों को 3% कैशबैक का फायदा मिलेगा। वहीं, नए कार्ड यूजर्स को वेलकम रिवॉर्ड के तौर पर 2,500 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

कस्टमर्स, एलिजिबिलिटी के आधार पर 60,000 रुपये तक के इंस्टेंट क्रेडिट के साथ Amazon Pay Later का फायदा भी उठा सकते हैं। कंपनी एक EMI स्टोर भी ऑफर कर रही है, जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और होम अप्लायंसेज जैसी कैटेगरीज में 99 रुपये प्रति दिन से शुरू होने वाले प्लान्स हैं। वहीं, अगर ग्राहक 1,500 रुपये से ज्यादा की खरीदारी करते हैं, तो वे इस रकम को बिना ब्याज वाली 3 मासिक किस्तों में बांट सकते हैं।

Amazon ने बताया कि कस्टमर्स चुनिंदा ब्रांड्स और कैटेगरी में Rewards Gold कैशबैक भी पा सकते हैं, जबकि Prime मेंबर्स 7 अगस्त से शुरू होने वाली ‘ग्रेट फ्रीडम सेल’ के दौरान एलिजिबल ऑर्डर्स पर अतिरिक्त बचत का फायदा उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Apple iPhone Ultra vs Samsung Galaxy Z Fold 8: डिजाइन, फीचर्स और पावर में कौन निकलेगा आगे? जानें