Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; BSE, Nykaa, Lenskart और Cupid समेत 16 स्टॉक्स फोकस में

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में डीप ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 369.00 प्वाइंट्स यानी 1.54% की बढ़त के साथ 24,319.00 पर है। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 4 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 383.55 प्वाइंट्स यानी 0.50% की बढ़त के साथ 77,301.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 149.75 प्वाइंट्स यानी 0.63% की मजबूती के साथ 23,960.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Aurobindo Pharma Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ऑरोबिंदो फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 32.7% बढ़कर ₹1,126.1 करोड़ और रेवेन्यू 23.9% चढ़कर ₹10,263.3 करोड़ पर पहुंच गया।

BSE Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बीएसई का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 44.9% बढ़कर ₹809.1 करोड़ और रेवेन्यू 34.1% चढ़कर ₹1,432.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Apollo Hospitals Enterprise Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 33.5% बढ़कर ₹659.5 करोड़ और रेवेन्यू 23% चढ़कर ₹7,614.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Lenskart Solutions Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 122.1% बढ़कर ₹227.1 करोड़ और रेवेन्यू 35.7% चढ़कर ₹2,845 करोड़ पर पहुंच गया।

FSN E-Commerce Ventures (Nykaa) Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर नायका का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 206.8% बढ़कर ₹101.2 करोड़ और रेवेन्यू 28.1% चढ़कर ₹3,006 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने सिंपली नैम (Simply Nam) में 82% हिस्सेदारी ₹33 करोड़ में खरीदने की मंजूरी दी है।

Apollo Tyres Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर अपोलो टायर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13.3% बढ़कर ₹292.3 करोड़ और रेवेन्यू 16.6% चढ़कर ₹7,968.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का एक्सपेश्नल लॉस ₹180 करोड़ से घटकर ₹26.8 करोड़ रह गया। बोर्ड ने रवि कुमार सिंगारी को सीएफओ नियुक्त किया है।

Dabur India Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डॉबर इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11.7% बढ़कर ₹505.5 करोड़ और रेवेन्यू 11.6% चढ़कर ₹3,563.1 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी के मुनाफे की ग्रोथ लगातार चौथी तिमाही दोहरे अंकों में रही। इस दौरान इंडिया एफएमसीजी बिजनेस 10.7% और इंटरनेशनल बिजनेस 20% की रफ्तार से बढ़ा। कंपनी का प्रीमियम ब्रांड्स आम ब्रांड्स की तुलना में 4 गुना रफ्तार से बढ़ा और घरेलू बिजनेस में 20% हिस्सेदारी है।

Entero Healthcare Solutions Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 44.1% बढ़कर ₹45.5 करोड़ और रेवेन्यू 32.9% चढ़कर ₹2,087.1 करोड़ पर पहुंच गया।

Shipping Corporation of India Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 205.4% बढ़कर ₹577.8 करोड़ और रेवेन्यू 71.1% चढ़कर ₹2,290.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Ravindra Energy

रवींद्र एनर्जी की ज्वाइंटली कंट्रोल कंपनी एनर्जी इन मोशन (Energy In Motion) ने सोरिजिन ग्रीन मोबिलिटी (Sorigin Green Mobility) के साथ एक रणनीतिक एमओयू किया। इसके तहत दो साल में 500 इलेक्ट्रिक हैवी कमर्शियल वाहन (e-HCVs) तैनात किए जाएंगे।

Adani Power

अदाणी पावर ने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के साथ 25 साल का पावर सप्लाई एग्रीमेंट किया है। इसके तहत 1,320 MW की स्थापित क्षमता के आधार पर 1,234 MW एक्स-बस नेट थर्मल पावर की सप्लाई की जाएगी।

KSH International

केएसएच इंटरनेशनल के बोर्ड ने अपनी खास मैग्नेट वाइंडिंग वायर को बनाने की क्षमता के फेज-3 विस्तार को मंजूरी दे दी है। इससे वित्त वर्ष 2029 की पहली तिमाही (Q1 FY2029) तक कंपनी की कुल क्षमता बढ़कर लगभग 72,200 MT हो जाएगी। इसमें कंपनी की ₹185 करोड़ के निवेश की योजना है, जिसमें सुपा में 10 एकड़ अतिरिक्त जमीन की खरीदारी, साथ ही बिल्डिंग्स, प्लांट और मशीनरी में निवेश शामिल होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी अंदरूनी स्रोतों के अलावा लॉन्ग टर्म डेट के जरिए भी फंड जुटाएगी।

Cupid

क्यूपिड ने V2 रिटेल के साथ एक लॉन्ग टर्म एक्सक्लूसिव रिटेल अरेंजमेंट किया है। इसके तहत V2 रिटेल के 425 से अधिक स्टोर्स के पूरे नेटवर्क में और साथ ही देश भर में V2 रिटेल के खुलने वाले सभी नए स्टोर्स में क्यूपिड को रिटेल स्पेस मिल जाएगी। कंपनी को उम्मीद है कि V2 रिटेल के साथ इस साझेदारी से अगले 12 महीनों में उसे लगभग ₹400 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा।

Ajmera Realty and Infra India

ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए 4 नवंबर को दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने रियल एस्टेट डेवलपर अजमेरा रियल्टी एंड इन्फ्रा इंडिया में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी, जबकि एसेट मैनेजमेंट कंपनी PGIM इंडिया ने गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने अजमेरा रियल्टी एंड इन्फ्रा इंडिया के 37.97 लाख शेयर (1.93% हिस्सेदारी) ₹53.4 करोड़ में बेचा तो एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स ने इन्हें प्रति शेयर ₹140.75 के भाव पर खरीद लिया। साथ ही सेलो पेंस एंड स्टेशनरी ने वैल्यूक्वेस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स से 25 लाख शेयर (1.27% होल्डिंग) ₹35.25 करोड़ में प्रति शेयर ₹141 के भाव पर तो गोपानी जिग्नेश गुणवंत ने 14.4 लाख शेयर (0.73% होल्डिंग) ₹20.09 करोड़ में प्रति शेयर ₹139.56 के भाव पर खरीद लिए।

Ganesh Consumer Products

पीजीआईएम इंडिया इक्विटी ग्रोथ अपॉर्चुनिटीज फंड सीरीज II ने गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है और 2.5 लाख अतिरिक्त शेयर (0.6% होल्डिंग) ₹4.7 करोड़ में प्रति शेयर ₹190.38 के भाव पर खरीद लिए। कंपनी के लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में PGIM इंडिया की 1.57% हिस्सेदारी है।

Bombay Coated & Special Steels

आज बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: ओएनजीसी, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, एलआईसी, आधार हाउसिंग फाइनेंस, एबॉट इंडिया, एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया, बीईएमएल, बर्जर पेंट्स इंडिया, भारत फोर्ज, भारती हेक्साकॉम, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल, इमामी, फोर्टिस हेल्थकेयर, ग्लेनमार्क फार्मा, इप्का लैबोरेटरीज, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल, मोलबायो डायग्नोस्टिक्स, मनीव्यू, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, एमफैसिस, पारस हेल्थकेयर, शिप रॉकेट, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया, टोनबो इमेजिंग इंडिया, वीए टेक वाबाग

एक्स-डिविडेंड: इंजीनियर्स इंडिया, बिड़लासॉफ्ट, इंडियन टोनर्स एंड डेवलपर्स, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल, सनोफी इंडिया, शेयर इंडिया सिक्योरिटीज, सन टीवी नेटवर्क, वरुण बेवरेजेज

एक्स-स्प्लिट: गुजरात नेचुरल रिसोर्सेज

एक्स-रिजॉल्यूशन प्लान सस्पेंशन: स्टारलाइट कंपोनेंट्स

एक्स-इनकम डिस्ट्रीब्यूशन: बागमने प्राइम ऑफिस रीट, ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट रीट, माइंटस्पेस बिजनेस पार्क रीट (REIT)

F&O बैन: कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, सेल (SAIL)

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Bombay Coated & Special Steels IPO: ₹183 करोड़ का इश्यू अभी खुलेगा एक और दिन, लेकिन निवेश से पहले चेक करें 10 बातें

Bombay Coated & Special Steels IPO: पिछले कारोबारी हफ्ते बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का ₹183 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन को खुला था। दो दिनों में इसका आईपीओ 3 गुना से अधिक भरा था। अभी यह एक दिन और यानी कल 2 नवंबर को खुलेगा। यहां इस आईपीओ से जुड़ी 10 अहम बातें बताई जा रही है, जिसे जान लें और फिर आईपीओ में निवेश से जुड़ा फैसला लें।

1. प्राइस बैंड और लॉट साइज

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के ₹183 करोड़ के आईपीओ में ₹78-₹82 के प्राइस बैंड और 182 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं।

2. अहम डेट्स

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का आईपीओ 29 अक्टूबर को खुला था और दो दिन खुलने के बाद अब 2 नवंबर को यह आखिरी दिन खुलेगा। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 3 नवंबर को फाइनल होगा। फिर बीएसई और एनएसई पर 5 नवंबर को एंट्री होगी।

3. अब तक कितना रिस्पांस मिला आईपीओ को

बीएसई पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का आईपीओ 3.78 गुना भर चुका है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का आरक्षित हिस्सा 6.56 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.80 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 3.02 गुना भर चुका है। अभी सब्सक्रिप्शन के लिए एक दिन मौका है तो ओवरऑल आंकड़े बदल जाएंगे।

4. ग्रे मार्केट में स्थिति यानी GMP

ग्रे मार्केट में बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से ₹8 यानी 9.76% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। आईपीओ खुलते समय इसकी जीएमपी ₹9 (10.98%) थी। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल के आधार पर ही निवेश का फैसला लेना चाहिए।

5. आईपीओ में कितने शेयर होंगे जारी

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 2,23,24,024 नए शेयर जारी होंगे। इस इश्यू के ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपना कोई शेयर नहीं बेचेंगे।

6. रजिस्ट्रार

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के आईपीओ का रजिस्ट्रार केफिन टेक है यानी कि शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद इसकी साइट पर जारी अलॉटमेंट स्टेटस देख सकेंगे कि कितने शेयर मिले। इसके अलावा बीएसई और एनएसई की साइट पर भी स्टेटस देख सकेंगे।

7. कैसे होगा आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल?

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 125.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹15.77 करोड़ सीमेन्स फाइनेंशियल सर्विसेज से मौजूदा लीज एरेंजमेंट्स के तहत कैपिटल इक्विपमेंट के अधिग्रहण और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च करेगी।

8. क्या करती है कंपनी?

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स एक ऐसी कंपनी है जो बड़ी-बड़ी स्टील की शीट और कॉइल खरीदकर उन्हें अलग-अलग आकार और जरूरत के हिसाब से प्रोसेस करके दूसरी कंपनियों को बेचती है। इसके मुख्य काम प्रिसिजन स्लिटिंग यानी स्टील की बड़ी कॉइल को छोटी-छोटी चौड़ाई वाली पट्टियों में काटना, कट-टू-लेंथ यानी स्टील को ग्राहकों की जरूरत के अनुसार निश्चित लंबाई में काटना, शियरिंग यानी स्टील शीट को तय आकार में काटना और एंबॉसिंग यानी स्टील की सतह पर डिजाइन या उभरे हुए पैटर्न बनाना है।

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के भारत में कुल 4 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जो महाराष्ट्र के वाडा, महाराष्ट्र के भिवंडी, राजस्थान के घिलोठ और आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में हैं। 30 जून 2026 तक के आंकड़ों के हिसाब से इसकी उत्पादन क्षमता सालाना 1,23,153 MT है यानी कंपनी के पास सालाना लगभग 1.23 लाख टन स्टील प्रोसेस करने की क्षमता है।

9. किन सेक्टर्स में फैला है कंपनी का बिजनेस?

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल फ्रिज-एसी, वॉशिंग मशीन, ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट्स, फार्मा कंपनियों के क्लीनरूम इंफ्रा, वेंटिलेशन सिस्टम इत्यादि में होता है यानी कंपनी के ग्राहक अलग-अलग सेक्टरों में हैं। इसके ग्राहक Haier Appliances India, IFB Refrigeration, Dixon Technologies, Amber Enterprises India और Western Refrigeration जैसी दिग्गज कंपनियां हैं।

10. कैसी है कारोबारी सेहत?

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 20% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹30.54 करोड़ और टोटल इनकम करीब 29% के सीएजीआर से ₹1,269.83 करोड़ पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में कंपनी को ₹15.08 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹397.55 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। जून 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹273.69 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹96.12 करोड़ पड़े थे।

EAAA India Alternatives IPO: 5 गुना बोली के बाद अब लिस्टिंग की तैयारी, GMP में तेज गिरावट से डर!

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।