Bombay Coated & Special Steels IPO: ₹183 करोड़ का इश्यू अभी खुलेगा एक और दिन, लेकिन निवेश से पहले चेक करें 10 बातें

Bombay Coated & Special Steels IPO: पिछले कारोबारी हफ्ते बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का ₹183 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन को खुला था। दो दिनों में इसका आईपीओ 3 गुना से अधिक भरा था। अभी यह एक दिन और यानी कल 2 नवंबर को खुलेगा। यहां इस आईपीओ से जुड़ी 10 अहम बातें बताई जा रही है, जिसे जान लें और फिर आईपीओ में निवेश से जुड़ा फैसला लें।

1. प्राइस बैंड और लॉट साइज

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के ₹183 करोड़ के आईपीओ में ₹78-₹82 के प्राइस बैंड और 182 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं।

2. अहम डेट्स

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का आईपीओ 29 अक्टूबर को खुला था और दो दिन खुलने के बाद अब 2 नवंबर को यह आखिरी दिन खुलेगा। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 3 नवंबर को फाइनल होगा। फिर बीएसई और एनएसई पर 5 नवंबर को एंट्री होगी।

3. अब तक कितना रिस्पांस मिला आईपीओ को

बीएसई पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का आईपीओ 3.78 गुना भर चुका है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का आरक्षित हिस्सा 6.56 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.80 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 3.02 गुना भर चुका है। अभी सब्सक्रिप्शन के लिए एक दिन मौका है तो ओवरऑल आंकड़े बदल जाएंगे।

4. ग्रे मार्केट में स्थिति यानी GMP

ग्रे मार्केट में बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से ₹8 यानी 9.76% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। आईपीओ खुलते समय इसकी जीएमपी ₹9 (10.98%) थी। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल के आधार पर ही निवेश का फैसला लेना चाहिए।

5. आईपीओ में कितने शेयर होंगे जारी

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 2,23,24,024 नए शेयर जारी होंगे। इस इश्यू के ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपना कोई शेयर नहीं बेचेंगे।

6. रजिस्ट्रार

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के आईपीओ का रजिस्ट्रार केफिन टेक है यानी कि शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद इसकी साइट पर जारी अलॉटमेंट स्टेटस देख सकेंगे कि कितने शेयर मिले। इसके अलावा बीएसई और एनएसई की साइट पर भी स्टेटस देख सकेंगे।

7. कैसे होगा आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल?

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 125.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹15.77 करोड़ सीमेन्स फाइनेंशियल सर्विसेज से मौजूदा लीज एरेंजमेंट्स के तहत कैपिटल इक्विपमेंट के अधिग्रहण और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च करेगी।

8. क्या करती है कंपनी?

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स एक ऐसी कंपनी है जो बड़ी-बड़ी स्टील की शीट और कॉइल खरीदकर उन्हें अलग-अलग आकार और जरूरत के हिसाब से प्रोसेस करके दूसरी कंपनियों को बेचती है। इसके मुख्य काम प्रिसिजन स्लिटिंग यानी स्टील की बड़ी कॉइल को छोटी-छोटी चौड़ाई वाली पट्टियों में काटना, कट-टू-लेंथ यानी स्टील को ग्राहकों की जरूरत के अनुसार निश्चित लंबाई में काटना, शियरिंग यानी स्टील शीट को तय आकार में काटना और एंबॉसिंग यानी स्टील की सतह पर डिजाइन या उभरे हुए पैटर्न बनाना है।

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के भारत में कुल 4 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जो महाराष्ट्र के वाडा, महाराष्ट्र के भिवंडी, राजस्थान के घिलोठ और आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में हैं। 30 जून 2026 तक के आंकड़ों के हिसाब से इसकी उत्पादन क्षमता सालाना 1,23,153 MT है यानी कंपनी के पास सालाना लगभग 1.23 लाख टन स्टील प्रोसेस करने की क्षमता है।

9. किन सेक्टर्स में फैला है कंपनी का बिजनेस?

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल फ्रिज-एसी, वॉशिंग मशीन, ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट्स, फार्मा कंपनियों के क्लीनरूम इंफ्रा, वेंटिलेशन सिस्टम इत्यादि में होता है यानी कंपनी के ग्राहक अलग-अलग सेक्टरों में हैं। इसके ग्राहक Haier Appliances India, IFB Refrigeration, Dixon Technologies, Amber Enterprises India और Western Refrigeration जैसी दिग्गज कंपनियां हैं।

10. कैसी है कारोबारी सेहत?

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 20% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹30.54 करोड़ और टोटल इनकम करीब 29% के सीएजीआर से ₹1,269.83 करोड़ पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में कंपनी को ₹15.08 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹397.55 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। जून 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹273.69 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹96.12 करोड़ पड़े थे।

EAAA India Alternatives IPO: 5 गुना बोली के बाद अब लिस्टिंग की तैयारी, GMP में तेज गिरावट से डर!

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

IPOs This Week: 2 नवंबर से शुरू हफ्ते में खुलेगा केवल एक नया इश्यू, 13 कंपनियां होंगी लिस्ट

2 नवंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में IPO मार्केट बेहद सुस्त रहने वाला है। नए हफ्ते में केवल एक नया पब्लिक इश्यू खुलने जा रहा है। वह भी SME। हालांकि पहले से खुले 6 IPO में भी नए हफ्ते में पैसे लगाने का मौका रहेगा। इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट से है। स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो 13 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 5 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। आइए जानते हैं डिटेल…

नया खुल रहा IPO

Vedant Poly Fabs IPO: ₹56.68 करोड़ का इश्यू 2 नवंबर को खुलेगा और 4 नवंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹88-₹94 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 9 नवंबर को हो सकती है।

पहले से खुले IPO

Antala Industries IPO: ₹23.33 करोड़ का इश्यू 29 अक्टूबर को खुला था और 2 नवंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹63-₹67 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 5 नवंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Bombay Coated & Special Steels IPO: यह ₹183.06 करोड़ का है। ओपनिंग 29 अक्टूबर को हुई थी। इसमें ₹78-₹82 प्रति शेयर के भाव पर और 182 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। 2 नवंबर को इश्यू बंद होने के बाद लिस्टिंग NSE और BSE पर 5 नवंबर को होने वाली है।

Johnsoncab Electricals IPO: यह 30 अक्टूबर को खुला था और 3 नवंबर को बंद हो जाएगा। प्राइस बैंड ₹190-₹200 प्रति शेयर है। लॉट साइज 600 शेयर है। कंपनी ₹56.02 करोड़ जुटाना चाहती है। शेयर BSE SME पर 6 नवंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

HGS (India) IPO: ₹34.56 करोड़ का यह इश्यू भी 30 अक्टूबर को खुला था। इसमें 3 नवंबर तक पैसे लगाने का मौका है। प्राइस बैंड ₹114-₹120 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 6 नवंबर को हो सकती है।

Vectras Enprocon IPO: यह ₹53.05 करोड़ का है। यह 30 अक्टूबर को ओपन हुआ था। इसमें ₹99-₹105 प्रति शेयर के भाव पर और 1,200 शेयरों के लॉट में 3 नवंबर तक पैसे लगा सकते हैं। शेयरों के BSE SME पर 6 नवंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Maxwell Engineering Solutions IPO: कंपनी ₹57.64 करोड़ जुटाना चाहती है। यह इश्यू भी 30 अक्टूबर को खुला था और 3 नवंबर को बंद हो जाएगा। प्राइस बैंड ₹150-₹158 प्रति शेयर है। लॉट साइज 800 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 6 नवंबर को होने वाली है।

M.K. Sons Fine Jewels IPO 5 गुना भरकर बंद, अब 4 नवंबर को लिस्टिंग पर मुनाफा होगा या घाटा?

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 2 नवंबर को NSE और BSE पर EAAA India Alternatives की लिस्टिंग होने वाली है। 3 नवंबर को NSE और BSE पर BLS Polymers, SFC Environmental Technologies के शेयर लिस्ट होंगे। इसी दिन BSE SME पर Wiscon Industries के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे। इसके बाद 4 नवंबर को NSE और BSE पर M.K. Sons Fine Jewels के लिस्ट होने की उम्मीद है। इसी दिन BSE SME पर Carver Roboweld, Ajwa Projects लिस्ट हो सकती हैं।

5 नवंबर को NSE और BSE पर Bombay Coated & Special Steels की लिस्टिंग होने वाली है। इसी दिन BSE SME पर Antala Industries के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। 6 नवंबर को BSE SME पर Johnsoncab Electricals, Vectras Enprocon के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे। इसी दिन NSE SME पर HGS (India) और Maxwell Engineering Solutions के लिस्ट होने की उम्मीद है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।