Market Insight : बाजार में ऊपरी स्तरों पर बना रहेगा दबाव, फार्मा और डिफेंस के इन शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

Market Insight : आज गुरुवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिल रही है। पिछले सेशन में हुई भारी बिकवाली के बाद, आज आई चौतरफा खरीदारी ने बेंचमार्क इंडेक्स में जोश भर दिया है। 11.30 बजे के आसपास सेंसेक्स 514.41 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 77,018.01 पर और निफ्टी 148.15 अंक या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,030.20 पर दिख रहा था। मार्केट ब्रेथ में भी मजबूती देखने को मिल रही है। 2,633 शेयरों में तेजी आई है। जबकि 940 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त हुई है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह बाजार में उतार-चढ़ाव कम होने का संकेत है।

ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज ( Kotak Securities) के श्रीकांत चौहान ने कहा कि उन्हें लगता है कि कल की भारी गिरावट के बाद मार्केट के लिए ऊपरी स्तरों पर टिकना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। निफ्टी में कल 500 अंकों की गिरावट आई थी। अगर हम इसका रिट्रेसमेंट तो यह लगभग 2410 के करीब आता है। यह लेवल मार्केट में एक रेजिस्टेंस का काम करेगा। मार्केट शायद थोड़ा कंसोलिडेट करते हुए नजर आएगा। हायर लेवल पर प्रेशर रहेगा। लेकिन बाजार में वापस स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन सक्रिय हो सकते हैं। आज हमें फार्मा जैसे डिफेंसिव शेयरों में काफी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। सभी फार्मा स्टॉक्स में अच्छा टेक्निकल ब्रेकआउट जैसा फॉर्मेशन बना है।

उन्होंने आगे कहा कि डिवीज लैब्स जैसे भारी वोलेटाइल स्टॉक में भी एक अच्छा टेक्निकल ब्रेकआउट है। फार्मा में आज अच्छा रिवर्सल बना हुआ है। इसके अलावा ईएमएस सेक्टर में भी एक अच्छा रिवर्सल पैटर्न हमें देखने मिल रहा है। कुछ एक डिफेंस स्टॉक्स में भी बाइंग इंटरेस्ट लौट रहा है। इस कॉन्टेक्स्ट के साथ अगर हम देखें तो इस समय सन फार्मा काफी चल चुकने के बाद अभी भी काफी अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में खरीदारी की जा सकती है। इस स्टॉक में 2200 रुपए का टारगेट हासिल हो सकता है।

वर्तमान स्तरों पर अरबिंदो फॉर्मा के शेयर काफी अच्छा दिख रहा है। यह शेयर 1590-1600 रुपए के रेंज में ट्रेड कर रहा है। इसमें काफी बड़े कंसोलिडेशन के बाद ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है। इस स्टॉक में 1570 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1650-1660 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

इसके हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का शेयर भी अच्छा लग रहा है। यह शेयर 4350 रुपए के करीब ट्रेड कर रहा है। एक रैली के बाद इसमें एक छोटा सा ट्रायंगल फॉर्मेशन बन रहा है जो तेजी के जारी रहने के संकेत दे रहा है। इस स्टॉक में हमें 4350-4360 रुपए के आसपास खरीदारी करनी चाहिए। स्टॉपलॉस 4270 रुपए के आसपास रखें। इसमें हमें 4450-4500 के टारगेट मिल सकते हैं।

 

Stocks In News: इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को मिली बड़ी राहत, 5% तक भागे डिक्सन टेक और केन्स जैसे शेयर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Pune Flood Viral Video: पुणे में मेहनत की कमाई से खरीदी कार को बाढ़ में डूबने से बचाने के लिए जान पर खेल गया ये शख्स! गाड़ी से अंत तक चिपका रहा

महाराष्ट्र में बारिश का कहर कई इलाकों में लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बाढ़ जैसे हालातों में जहां लोग अपनी सुरक्षा और जरूरी सामान बचाने में जुटे हैं, वहीं पुणे से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में एक शख्स बाढ़ के तेज पानी के बीच अपनी कार को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। सीने तक पानी में खड़े होकर वह अपनी गाड़ी को पकड़े रहता है और मदद का इंतजार करता है।

बताया जा रहा है कि यह कार उसकी वर्षों की मेहनत की कमाई से खरीदी गई थी, इसलिए उससे उसका भावनात्मक जुड़ाव काफी ज्यादा था। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने उसकी भावनाओं को समझा, जबकि कुछ ने बाढ़ के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह भी दी।

बाढ़ के पानी में डूबी कार

वायरल वीडियो पुणे के पिंपले गुरव इलाके का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर ने यह वीडियो शेयर किया, जिसमें एक व्यक्ति कमर नहीं बल्कि सीने तक भरे पानी में खड़ा नजर आ रहा है। शख्स अपनी कार के पिछले हिस्से को मजबूती से पकड़े हुए था। पानी का बहाव तेज था और उसकी Tata Nexon EV लगभग पूरी तरह पानी में डूब चुकी थी, लेकिन उसने कार का साथ नहीं छोड़ा।

JCB की मदद से निकाली गई कार

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ समय बाद एक JCB मौके पर पहुंचती है और बाढ़ में फंसी कार को बाहर निकालने की कोशिश शुरू करती है। कार को खींचने के दौरान भी उसका मालिक पानी में खड़ा रहा और लगातार वाहन को पकड़े रहा। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद कार को पानी से बाहर निकाला गया।

‘मेहनत की कमाई है’… लोगों को छू गई शख्स की भावना

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने शख्स की भावनाओं को समझा। कई यूजर्स ने कहा कि जब कोई चीज अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी जाती है, तो उससे जुड़ाव अलग ही होता है।एक यूजर ने लिखा, “जब कार मेहनत से खरीदी हो, तो ऐसा लगाव होना स्वाभाविक है।” वहीं कई लोगों ने कमेंट में दुख और भावुकता जाहिर करते हुए हार्टब्रोकन इमोजी शेयर किए।

लोगों ने की हिम्मत की तारीफ

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शख्स के जज्बे और अपनी चीज को बचाने की कोशिश की तारीफ की। लोगों का कहना था कि यह वीडियो सिर्फ एक कार बचाने की कोशिश नहीं दिखाता, बल्कि उस मेहनत और भावनात्मक जुड़ाव को भी दिखाता है जो किसी सामान के पीछे छिपा होता है। हालांकि, कुछ लोगों ने बाढ़ जैसे खतरनाक हालात में अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात भी कही।

वायरल वीडियो

पुणे के इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि मेहनत से हासिल की गई चीजें इंसान के लिए कितनी खास हो सकती हैं। एक तरफ जहां शख्स का अपनी कार के प्रति लगाव चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक आपदा के समय सावधानी और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।

करोड़ों की दौलत के बाद भी काम जरूरी क्यों? 48 वर्षीय प्रोफेशनल ने बताया अपना नजरिया

कंडोम बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों को लगे पंख, एक महीने में 43% चढ़ा

क्यूपिड के शेयरों में 9 जुलाई को बाजार खुलते ही पंख लग गए। 8 जुलाई को भी इस शेयर में अच्छी तेजी दिखी थी। इससे यह 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गया था। लेकिन, हाई प्राइस पर प्रॉफिट बुकिंग की वजह से यह शेयर करीब 12 फीसदी गिर गया था। यह कंपनी पुरुष और महिलाओं के कंडोम सहित हेल्थकेयर और पर्सनल प्रोडक्ट्स बनाती है।

एक महीने में 43 फीसदी उछला शेयर 

Cupid का शेयर एक समय 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। 12 बजे यह शेयर 5.95 83 फीसदी चढ़कर 208.71 रुपये पर चल रहा था। बीते एक साल में इस शेयर का प्रदर्शन जबर्दस्त रहा है। इसने निवेशकों को 859 फीसदी रिटर्न दिया है। एक महीने में यह शेयर करीब 43 फीसदी चढ़ा है। छह महीनों में यह शेयर 146 फीसदी चढ़ा है।

110 देशों में प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करती है कंपनी 

क्यूपिड मुंबई की कंपनी है। यह 110 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट करती है। हाल में कंपनी ने जून तिमाही में अपने बिजनेस का अपडेट दिया है। उसने कहा है कि जून तिमाही में रेवेन्यू 150 करोड़ रुपये से ज्यादा रह सकता है। इससे जून तिमाही कंपनी के बिजनेस के लिहाज से अब तक की सबसे अच्छी तिमाही साबित हो सकती है।

एक साल में निवेशकों का पैसा 9 गुना

बीते एक साल में कंपनी के शेयरों के रिटर्न ने निवेशकों को मालामाल किया है। 9 जुलाई, 2025 को कंपनी का शेयर 21.62 रुपये पर था। 9 जुलाई, 2026 को इस शेयर का प्राइस 208 रुपये पर पहुंच गया। इस तरह एक साल में इसने निवेशकों का पैसा करीब 9 गुना कर दिया है। इस शेयर का प्रदर्शन ऐसा तब है जब बीते एक साल में भारतीय शेयर बाजारों का रिटर्न काफी कम रहा है।

यह भी पढ़ें: Kalyan Jewellers Share Price: कल्याण ज्वेलर्स का शेयर बना रॉकेट, यहां से 74% चढ़ सकता है

शेयर बाजारों में अच्छी रिकवरी

9 जुलाई को शेयर बाजारों में अच्छी रिकवरी दिखी। सुबह में निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत खुले। फिर अच्छी खरीदारी से दोनों सूचकांक 0.75 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। 12:15 बजे निफ्टी 0.76 फीसदी यानी 180 अंक चढ़कर 24,059 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.75 फीसदी यानी 576 अंक के उछाल के साथ 77,074 पर था। बैंक निफ्टी में 0.93 फीसदी की तेजी आई। मिडकैप इंडेक्स में 1.71 फीसदी का उछाल था। 8 जुलाई को शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी। निफ्टी और सेंसेक्स 2 फीसदी से ज्यादा फिसले थे।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

Saif Ali Khan: टाइम टू वेकअप…, ‘धुरंधर’ के बाद बॉलीवुड में आए बदलाव को लेकर बोले सैफ अली खान

Saif Ali Khan: एक्टर सैफ अली खान भी उन फिल्मी हस्तियों की लंबी लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से भारतीय सिनेमा का नजरिया बदल गया है। एक नए इंटरव्यू में सैफ ने फिल्म के साउंडट्रैक और म्यूजिक के नए तरह के इस्तेमाल की तारीफ करते हुए इसे ‘क्रांतिकारी’ बताया।

‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के साथ एक इंटरव्यू में सैफ से पूछा गया कि क्या हाल-फिलहाल में स्क्रिप्ट चुनने के उनके तरीके में कोई बदलाव आया है। इस पर एक्टर ने कहा, “मैं ‘धुरंधर’ से पहले और उसके बाद के समय को अलग-अलग देखता हूं। यह हम पर निर्भर करता है कि हम समय के साथ आगे बढ़ते हैं या नहीं, और जागते हैं या नहीं। हर फिल्म के लिए नया एल्बम बनाने के बजाय शानदार म्यूजिक बनाना और दुनिया भर से अलग-अलग तरह की चीजों को अपनाना – जिसमें अंग्रेज़ी भाषा से भी न डरना शामिल है – एक बहुत ही सही और साफ-सुथरा विचार लगता है।”

‘धुरंधर’ का म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने तैयार किया था। उन्होंने न सिर्फ़ ‘शरारत’ और ‘गहरा हुआ’ जैसे ओरिजिनल गाने बनाए, बल्कि ‘इश्क जलाकर’, ‘लुट ले गया’ और ‘रन डाउन द सिटी – मोनिका’ जैसे नए गाने बनाने के लिए पुराने क्लासिक गानों को रीमिक्स भी किया। यही तरीका इसके सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ में भी अपनाया गया, जिसमें ओरिजिनल म्यूजिक, रीक्रिएशन और रीमिक्स का मिक्स था। दोनों फिल्मों के साउंडट्रैक की काफी तारीफ हुई और वे स्ट्रीमिंग चार्ट्स में टॉप पर रहे।

रीमिक्स और संगीत की तारीफ करते हुए, सैफ ने खास तौर पर ‘शरारत’ गाने का जिक्र किया, जो फिल्म का एक डांस नंबर है और जिसमें आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा नजर आती हैं। एक्टर ने कहा, “सोचिए अगर यह चीज इतनी क्रांतिकारी हो कि किसी खूबसूरत लीडिंग एक्ट्रेस को सिर्फ ‘आइटम’ नंबर के लिए हायर करने का तरीका ही बदल दे। अगर आप इसे सिर्फ एक गाने की तरह देखें और इन दोनों लड़कियों को वैसे ही परफॉर्म करते हुए देखें जैसे किसी शादी में होता है, तो यह बिल्कुल भी अजीब नहीं लगता।” ‘शरारत’ गाना रणवीर सिंह के किरदार, हमजा की शादी के सीन में है, जिसमें ये दोनों एक्ट्रेस डांसर के तौर पर नजर आती हैं। उनके डांस के बीच-बीच में कहानी के दूसरे सीन भी दिखाए गए हैं।

दिसंबर 2025 और मार्च 2026 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ फिल्मों की दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहीं और उन्होंने कुल मिलाकर ₹3100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। ‘धुरंधर 2’ अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। रणवीर के अलावा, आदित्य धर की इन फिल्मों में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी शामिल थे।

सैफ अली खान हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘कर्तव्य’ में नजर आए थे। इस क्राइम थ्रिलर में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। अब वह पीरियड ड्रामा ‘हम हिंदुस्तानी’ और प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे। ‘हैवान’ के जरिए वह लगभग दो दशक बाद अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करेंगे।

Kalyan Jewellers share: कल्याण ज्वेलर्स का शेयर बना रॉकेट, यहां से 74% चढ़ सकता है

Kalyan Jewellers share: कल्याण ज्वेलर्स का शेयर 9 जुलाई को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गया। 11:10 बजे यह शेयर 15 फीसदी के उछाल के साथ 430.25 रुपये पर चल रहा था। 8 जुलाई को भी इस शेयर में बड़ी तेजी आई थी। कंपनी ने जून तिमाही का बिजनेस अपडेट रिलीज किया। इसके बाद इसके शेयरों में तेजी दिखी। एक हफ्ते में यह शेयर करीब 12 फीसदी चढ़ चुका है।

ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस शेयर पर ‘बाय’ की अपनी राय बनाए रखी है। उसने Kalyan Jewellers के शेयरों के लिए 750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर 74 फीसदी चढ़ सकता है। सिटी ने कहा है कि कल्याण के इंडिया बिजनेस की रेवेन्यू ग्रोथ जून तिमाही में साल दर साल आधार पर 38 फीसदी रही है। हालांकि, यह उसके 43 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान से थोड़ा कम है।

जून तिमाही में कल्याण ज्वेलर्स के बेहतर प्रदर्शन में सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSGG) का बड़ा हाथ है। जून तमाही में यह 28 फीसदी रही। जून तिमाही में कंपनी ने 12 नए कल्याण स्टोर्स भी ओपन किए। इससे भी रेवेन्यू को सपोर्ट मिला। सिटी के मुताबिक, कल्याण के मैनेजमेंट ने अधिक मास के बावजूद प्रमुख बाजारों में डिमांड स्ट्रॉन्ग रहने के संकेत दिए हैं। कंपनी की कुल सेल्स में पुराने गोल्ड एक्सचेंज की हिस्सेदारी जून तिमाही में 55 फीसदी से ज्यादा रही।

कल्याण ज्वेलर्स के इंटरनेशनल बिजनेस का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। जून तिमाही में इस बिजनेस की रेवेन्यू ग्रोथ 35 फीसदी रही। मिडिल ईस्ट ऑपरेशंस में साल दर साल आधार पर 30 फीसदी इजाफा देखने को मिला। हालांकि, मैनेजमेंट ने यह कहा है कि मध्यपूर्व में उसके स्टोर्स में आने वाले ग्राहकों की संख्या पर अप्रैल में जियोपॉलिटिकल टेंशन का असर पड़ा। कंपनी का ज्वेलरी ब्रांड Candere का प्रदर्शन लगातार अच्छा बना हुआ है। साल दर साल आधार पर इस ब्रांड का रेवेन्यू दोगुना से ज्यादा हो गया है।

जून तिमाही में कल्याण ज्वेलर्स ने 12 कल्याण स्टोर्स और 5 Candere स्टोर्स ओपन किए। इससे कंपनी का टोटल रिटेल नेटवर्क बढ़कर 524 आउटलेट्स तक पहुंच गया है। इसमें भारत में 354 कल्याण स्टोर्स, मिडिल ईस्ट में 38, अमेरिका में 2, यूनाइटेड किंग्डम में 1 और 129 Candere के आउटलेट्स हैं। कल्याण ज्वेलर्स को कवर करने वाले सभी 8 ब्रोकरेज फर्मों ने इसे खरीदने की सलाह दी है। इन ब्रोकरेज फर्मों की आम राय के मुताबिक यह शेयर मौजूदा प्राइस से करीब 85 फीसदी चढ़ सकता है।

School Holiday Due to Rain: भारी बारिश के बीच यूपी से उत्तराखंड तक कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टी, हॉलिडे की पूरी लिस्ट यहां चेक करें

School Holiday List: देश भर में मॉनसून के रौद्र रूप और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी भारी बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चेतावनियों के बीच छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए कई राज्यों के जिला प्रशासनों ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का या क्लासेज को सस्पेंड करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी जलभराव और खराब मौसम को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। आइए जानते हैं आपके राज्य और जिले में स्कूलों की छुट्टी को लेकर क्या है ताजा स्थिति।

उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR: गाजियाबाद समेत कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के व्यापक बारिश व थंडरस्टॉर्म के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गाजियाबाद में लगातार हो रही बारिश और जलभराव की वजह से जिला प्रशासन ने कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को गुरुवार को बंद रखने का आदेश दिया है। मथुरा और हाथरस में भी भारी बारिश के मद्देनजर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में कक्षाएं सस्पेंड कर दी गई हैं।

IMD का दिल्ली-NCR और यूपी अलर्ट: मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली (सभी जिलों जैसे नई दिल्ली, साउथ, वेस्ट, ईस्ट, सेंट्रल दिल्ली आदि) और हरियाणा के फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं और भारी बारिश हो सकती है। वहीं यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड: देहरादून, नैनीताल समेत इन जिलों में छुट्टी

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी आफत की बारिश जारी है। इसके चलते मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी और चमोली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर देहरादून, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में सभी सरकारी और प्राइवेट शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को पूरी तरह से बंद रखने का आदेश दिया गया है।

केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र: दक्षिण और पश्चिम भारत में भी ताले

भारी मानसूनी बारिश के चलते केरल के वायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने केरल के एर्नाकुलम और त्रिशूर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के होसनागर और सागर तालुकों में भारी बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी लगातार जारी है। पालघर जिले के वसई तालुक और वसई-विराट नगर निगम क्षेत्र में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी आंगनवाड़ियों, स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और व्यावसायिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

स्कूल जाने से पहले अपने जिले का अपडेट जरूर चेक करें

प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने माता-पिता और छात्रों को सख्त सलाह दी है कि वे अपने घर से निकलने से पहले अपने-अपने संबंधित जिला प्रशासन या स्कूल ग्रुप्स से अपडेट जरूर चेक कर लें। IMD ने अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का पूर्वानुमान जताया है, इसलिए स्थानीय मौसम के आधार पर जिला अधिकारी छुट्टियों की समीक्षा कर रहे हैं। स्थिति बिगड़ने पर आने वाले समय में कुछ और जिलों में भी छुट्टी की घोषणा की जा सकती है।

IMD का पूरे देश के मौसम को लेकर लेटेस्ट अलर्ट यहां नीचे चेक करें

10 जुलाई को BSE, नेस्ले समेत 14 कंपनियों के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट, एलिजिबिल बनने ​के लिए 9 जुलाई आखिरी मौका

10 जुलाई को 14 कंपनियों के शेयर एक्स-​डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। लिस्ट में नेस्ले, BSE, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, जेके सीमेंट जैसे नाम शामिल हैं। 10 जुलाई से एक दिन पहले मार्केट क्लोजिंग तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज हो जाएंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप इन 14 कंपनियों में से किसी के डिविडेंड का फायदा पाना चाहते हैं लेकिन अभी तक शेयरहोल्डर नहीं हैं तो आज, 9 जुलाई को ट्रेडिंग बंद होने से पहले शेयर खरीद करनी होगी। आइए जानते हैं इन कंपनियों और डिविडेंड की डिटेल…

ZF Commercial Vehicle Control Systems India

कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने वाली है। इस पर 24 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट 22 अगस्त को या उससे पहले किया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 19 रुपये का फाइनल डिविडेंड बांटा था। शेयर में 9 जुलाई को गिरावट है। शेयर 2 सप्ताह में 11 प्रतिशत गिरा है।

JSW Cement

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 50 पैसे या 0.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इसकी घोषणा मई महीने में हुई थी। डिविडेंड पर 31 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट होगा। शेयर में 9 जुलाई को तेजी है। कीमत 6 महीनों में 15 प्रतिशत चढ़ी है।

Nestle India

नेस्ले इंडिया अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5 रुपये का फाइनल और 2 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड देने वाली है। पेमेंट 30 जुलाई को या 30 जुलाई से किया जाएगा। इस तरह शेयरहोल्डर्स को स्पेशल और फाइनल डिविडेंड मिलाकर कुल 7 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलने वाला है। कंपनी इससे पहले वित्त वर्ष 2026 के लिए 7 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। शेयर में 9 जुलाई को तेजी है। कीमत 3 महीनों में लगभग 20 प्रतिशत उछली है।

Axis Bank

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इसकी घोषणा अप्रैल महीने में हुई थी। 31 जुलाई को होने वाली सालाना आम बैठक में फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी इतने ही रुपये का फाइनल डिविडेंड बांटा था। शेयर में 9 जुलाई को गिरावट है।

Computer Age Management Services

CAMS वित्त वर्ष 2026 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इसकी घोषणा मई महीने में हुई थी। इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 3.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। शेयर में 9 जुलाई को तेजी है। कीमत 3 महीनों में 9 प्रतिशत मजबूत हुई है।

JK Cement

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 20 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इसकी घोषणा मई महीने में हुई थी। 17 जुलाई को सालाना आम बैठक में इस डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। जेके सीमेंट ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 15 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर में 9 जुलाई को तेजी है। एक महीने में कीमत 13 प्रतिशत उछली है।

Ather Energy share Price : 1 साल में 275% से ज्यादा रिटर्न देने वाला यह स्टॉक नोमुरा की टॉप EV पिक में बरकरार, 2.5% से ज्यादा भागा शेयर

Hindalco Industries

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इसकी घोषणा मई महीने में हुई थी। डिविडेंड पर 23 जुलाई को कंपनी की सालना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट होगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी इतने ही रुपये का फाइनल डिविडेंड बांटा था। हिंडाल्को के शेयर में 9 जुलाई को गिरावट है। शेयर एक साल में 42 प्रतिशत चढ़ा है।

Grindwell Norton

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 19 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इसकी घोषणा मई महीने में हुई थी। 24 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट होगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 17 रुपये का फाइनल डिविडेंड बांटा था। शेयर में 9 जुलाई को तेजी है। कीमत 3 महीनों में 35 प्रतिशत से ज्यादा उछली है।

Apollo Tyres

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 2.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इसकी घोषणा मई महीने में हुई थी। 29 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट होगा। इससे पहले अपोलो टायर्स वित्त वर्ष 2026 के लिए 3.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 5 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर में 9 जुलाई को तेजी है। एक महीने में भाव 13 प्रतिशत चढ़ा है।

New India Assurance Company

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 1.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इसकी घोषणा मई महीने में हुई थी। 27 जुलाई को होने वाली सालाना आम बैठक में डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट होगा। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 1.80 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर में 9 जुलाई को तेजी है। 3 महीनों में भाव 40 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।

Aegis Vopak Terminals

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 20 पैसे या 0.20 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इसकी घोषणा मई महीने में हुई थी। कंपनी की 7 अगस्त को होने वाली सालाना आम बैठक में फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 4 सितंबर को या उससे पहले कर दिया जाएगा। शेयर में 9 जुलाई को गिरावट है। एक महीने में भाव 40 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है।

Indus Towers Share Price: बहुत हो चुकी बिकवाली, अब ऊपर चढ़ने का टाइम, इस कारण नोमुरा का भरोसा कायम

Aegis Logistics

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 6.70 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इसकी घोषणा मई महीने में हुई थी। कंपनी की 7 अगस्त को होने वाली सालाना आम बैठक में फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 4 सितंबर को या उससे पहले कर दिया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 6 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर में 9 जुलाई को गिरावट है। यह शेयर 3 महीनों में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है।

Dr Reddys Laboratories

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 8 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इसकी घोषणा मई महीने में हुई थी। 23 जुलाई को होने वाली सालाना आम बैठक में फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। डॉ. रेड्डीज लैब्स ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी इतने ही रुपये का फाइनल डिविडेंड बांटा था। शेयर में 9 जुलाई को गिरावट है।

BSE Limited

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इसकी घोषणा मई महीने में हुई थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 18 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर में 9 जुलाई को तेजी है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Wedding Outfits for Chubby Figures: अगर आपका भी है कर्वी फिगर, अंशुला कपूर के वेडिंग और रिसेप्शन लुक्स ले सकती हैं ये टिप्स

Wedding Outfits for Curvy Figures: बोनी कपूर-मोना कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी हो चुकी है। इस बिग फैट पंजाबी वेडिंग में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे। कपूर परिवार के स्टाइलिश अंदाज ने हर किसी की दिल जीत लिया। लेकिन अंशुला कपूर का लुक सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सिंपल, एलिगेंट और स्टाइलिश…

अंशुला कपूर ने अपनी शादी के हर लुक को खास टच दिया है। माता की चौकी से लेकर रिसेप्शन तक उनका हर लुक हर ऐज की लड़कियों को बेहद पसंद आ रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा Chubby फिगर गर्ल को उनके लुक ने अटरेक्ट किया है। जी हां आप भी उनके लुक्स से टिप्स लेकर अपने खास दिन को और भी खास और कंफर्टेबल बना सकते हैं।

अंशुला कपूर का वेडिंग लुक

शादी के दिन के लिए अंशुला कपूर ने मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी (Tarun Tahiliani) का कस्टमाइज्ड ब्राइडल लहंगा कैरी किया था ब्राइट ऑरेंज और पिंक कलर के इस लहंगे पर सोने के धागों से बेहद खूबसूरत और बारीक कढ़ाई हुई थी। वहीं सबसे खास था 42 साल पुराना उनकी मां का दुपट्टा। अंशुला ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा है। साउंड और चबी फेस के चलते उन्होंने बहुत ज्यादा जूलरी कैरी नहीं की थी, जिससे इका लुक क्लीयर और खूबसूरत लह रहा था।

रिसेप्शन लुक

अंशुला कपूर ने रिसेप्शन लुक डिजाइनर की जानकारी कैप्शन में देते हुए लिखा- इस बनारसी ब्रोकेड साड़ी को डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डीकंस्ट्रक्ट किया है। उन्होंने इसे एक स्कल्पचरल कॉर्सेटेड सिल्हूट में रीइमेजिन किया। इसके ओरिजिनल ड्रेप की सुंदरता को बरकरार रखते हुए पल्लू को एक कंटेंपररी कॉउचर स्टेटमेंट में ढाला गया है। अंशुला पर ये लुक भी बेहद खूबसूरत लग रहा है।

टिप्स-

हमेशा लंहगा हैवी चुनने से बचें।

ब्लाउज का गला वी शेप का रखें और हाईनेक कैरी करने से बचें।

जूली सिंपल और मिनिमल रखें।

दुपट्टा प्लेट्स में कैरी करें। चबी फिगर में ओपन चुनरी मैसी लुक क्रिएट करती है।

Ather Energy share Price : 1 साल में 275% से ज्यादा रिटर्न देने वाला यह स्टॉक नोमुरा की टॉप EV पिक में बरकरार, 2.5% से ज्यादा भागा शेयर

Ather Energy share Price : नोमुरा ने एथर एनर्जी पर अपनी “बाय” रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,120 से बढ़ाकर ₹1,470 कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी को EV सेक्टर में तेजी का सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है। आज गुरुवार को जारी अपनी रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने कहा है कि भारत में EV का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी के साथ-साथ केंद्र और अलग-अलग राज्य सरकारों की EV-सपोर्टिव नीतियों से भी ईवी बानाने वाली कंपनियों को फायदा होगा। उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का इस्तेमाल FY26 के लगभग 6.5% से बढ़कर FY30 तक लगभग 19% हो जाएगा, जो पहले के 16% के अनुमान से ज्यादा है। इसका मतलब है कि FY26-30 के दौरान वॉल्यूम CAGR लगभग 40% रहेगा।

नोमुरा का मानना ​​है कि पूरी तरह से EV टू-व्हीलर पर केंद्रित कंपनी एथर को इस ट्रेंड का सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है। नोमुरा ने बताया है कि कंपनी ने FY26 में अपना मार्केट शेयर लगभग 18% बनाए रखा है। फिलहाल अभी यह सप्लाई की कमी का सामना कर रही है।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा है कि FY27 की तीसरी तिमाही में EL प्लेटफ़ॉर्म के तहत एथर (Ather) के किफायती स्कूटर और एक नए प्लांट के लॉन्च से ₹1 लाख से ₹1.25 लाख वाले सेगमेंट को टारगेट करने में मदद मिलनी चाहिए। बता दें कि यह सेगमेंट इंडस्ट्री का लगभग 45% हिस्सा है। उसने यह भी कहा कि भविष्य में नए मोटरसाइकिल प्लेटफ़ॉर्म की सफलता से उसके अनुमानों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

बेहतर आउटलुक को देखते हुए,नोमुरा ने वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी के वॉल्यूम का अनुमान 3.99 लाख यूनिट पर बरकरार रखा है, जो सालाना आधार पर 53% ज़्यादा है। साथ ही, उसने वित्त वर्ष 2028 के लिए अपने अनुमान को पहले के 5.10 लाख यूनिट से बढ़ाकर 6.22 लाख यूनिट कर दिया है। उसने वित्त वर्ष 2029 के लिए भी 8.24 लाख यूनिट का अनुमान जारी किया है, जो साल-दर-साल 32% ज्यादा है।

कमजोर मिक्स की उम्मीद के बावजूद, ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की औसत बिक्री कीमतों में लगभग 2% की बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी को कमोडिटी की बढ़ती लागत का बोझ ग्राहकों पर डालने की सहूलियत मिल सकती है।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

शेयर की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल यह शेयर 32.70 रुपए यानी 2.73 फीसदी की बढ़त के साथ 1232 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,234 रुपए है। 1 हफ्ते में यह शेयर करीब 3 फीसदी और 1 महीने में 19.5 फीसदी भागा है। 1 साल में इसमें 275 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

 

Trading Plan: कल की बड़ी गिरावट के बाद आज निफ्टी में दिख रही रिकवरी, इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

CBSE re-evaluation 2026: जिस विषय का नहीं कराया री-इवैल्युएशन उसमें घटा दिए नंबर और ‘रिपीट थ्योरी’ कर दिया स्टेटस, फरीदाबाद के दो छात्रों ने लगाया आरोप

CBSE re-evaluation 2026: सीबीएसई बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2026-27 में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद से उठा बवाल अभी तक थमता नहीं दिख रहा है। सीबीएसई बोर्ड के सिर्फ रिजल्ट ने ही छात्रों को परेशान नहीं किया है, बल्कि री-इवैल्युएशन प्रक्रिया ने भी छात्रों के छक्के छुड़ा दिए हैं। अब फरीदाबाद के एक स्कूल के 12वीं कक्षा के दो छात्रों ने आरोप लगाया है कि जिन विषयों के लिए उन्होंने कभी अप्लाई नहीं किया था, उनके री-इवैल्यूएशन में उनके अंक कम कर दिए गए, जबकि जिन पेपर्स के लिए उन्होंने रिव्यू के लिए रिक्वेस्ट की थी, उनके स्कोर बढ़ गए।

इस खबर ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही, बोर्ड ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) व्यवस्था को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं को भी एक बार फिर पुख्ता कर दिया है। बता दें, इन दोनों मामलों का खुलासा द टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अचानक हुए बदलावों ने दोनों छात्रों के फाइनल रिजल्ट स्टेटस को ‘पास’ से बदलकर ‘रिपीट इन थ्योरी’ (RT) कर दिया, जिससे उनकी आगे की योजनाओं पर संकट खड़ा हो गया है। खासतौर, से तब जब कि यूनिवर्सिटी लगातार अपने एडमिशन विंडो बंद कर रही हैं।

री-इवैल्यूएशन के बाद दो विषयों में नंबर बढ़े, एक में घट गया 

पहले मामले में, एक छात्रा ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट आने के बाद केमिस्ट्री और होम साइंस के लिए री-इवैल्यूएशन की मांग की थी। पुनर्मूल्यांकन के बाद केमिस्ट्री में अंक बढ़कर 42 से 52 और होम साइंस में 70 से 79 हो गए। लेकिन, रिवाइज़्ड मार्कशीट में कथित तौर पर छात्र का ओवरऑल रिजल्ट RT हो गया। इसमें उसका मैथ्स में स्कोर 46 से घटकर 40 हो गया था, जबकि उस सब्जेक्ट के लिए कोई रिव्यू रिक्वेस्ट नहीं की गई थी।

ऐसा ही मामला, दूसरे छात्र के साथ भी हुआ। इस छात्र ने सिर्फ फिजिक्स और कंप्यूटर साइंस में री-इवैल्यूएशन का आवेदन करने के बाद, दोनों विषयों में मार्क्स बढ़ गए। फिर भी, रिवाइज्ड मार्कशीट में कथित तौर पर केमिस्ट्री के मार्क्स 52 से घटकर 43 दिखाए गए, वह भी उस पेपर में जो री-इवैल्यूएशन के लिए सबमिट नहीं किया गया था।

स्कूल, परिवार मांग रहे जवाब

दोनों छात्र डीएवी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद के हैं। उनके परिवारों ने सीबीएसई रीजनल ऑफिस में जाकर कहा है कि री-इवैल्यूएशन रिक्वेस्ट के अलावा दूसरे विषयों के नंबरों में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए था। उनका कहना है कि अचानक हुए बदलावों से हायर एजुकेशन में प्रवेश खतरे में पड़ गया है। इससे छात्रों का साल बर्बाद हो सकता है। स्कूल ने भी सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक को लिखा है, जिसमें मामले की तुरंत समीक्षा करने की अपील की गई है।

बोर्ड ने मामले को ‘पॉलिसी मैटर’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि अधिकारियों ने इनफॉर्मल तौर पर इस मामले को “पॉलिसी मैटर” बताया था। उन्होंने दावा किया था कि पहले दिए गए ग्रेस मार्क्स वापस ले लिए गए थे। हालांकि, प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल को ऐसी किसी पॉलिसी के बारे में पता नहीं था और बोर्ड ने कोई फॉर्मल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया था।

कोई पॉलिसी नहीं, कोई जवाब नहीं?

इस विवाद ने इस बात पर भी ध्यान खींचा है कि क्या CBSE के पास कोई औपचारिक नियम है जिससे री-इवैल्यूएशन के लिए नहीं चुने गए विषयों के नंबर कम किए जा सकें या पहले दिए गए ग्रेस मार्क्स वापस लिए जा सकें।

सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी ने संस्कृत छात्रों के लिए आयुर्वेद की पढ़ाई का नया रास्ता खोला, NEET-PA में प्रवेश के लिए करें