DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

delhi building collapse

Delhi building collapse case : दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 30 साल पुरानी 5 मंजिला इमारत रविवार को भरभरा कर ढह गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य जारी। पुलिस ने इमारत के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की गई। ALSO READ: Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

 

अस्पताल ने की 6 लोगों की मौत की पुष्‍टि

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से घायल हुए 10 लोगों को JPN एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (AIIMS) लाया गया। इन 10 मरीजों में से 5 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत वाले एक मरीज की बाद में मौत हो गई। तीन मरीजों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एक मरीज के अंग की सर्जरी की गई। एक मरीज को मामूली चोट आई थी और निगरानी के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया है।

 

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के वक्त इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। यह इमारत करीब 40-50 साल पुरानी थी और इसका इस्तेमाल PG के तौर पर किया जा रहा था। NDRF, फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और दूसरी एजेंसियों की टीमें मौके पर भारी मलबा हटाने का काम कर रही हैं। हादसे के जिम्मेदार बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

 

घटना स्थल पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की जगह पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, MCD कमिश्नर संजीव खिरवार, भाजपा विधायक अनिल शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद हैं। ALSO READ: सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

क्या बोले केजरीवाल?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि सत्य निकेतन, दिल्ली में इमारत गिरने का हादसा अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मलबे में फंसे लोगों का सकुशल और जल्द रेस्क्यू हो जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार की लापरवाही के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। सरकार को नींद से जागना होगा। बड़े स्तर पर एक्शन लेकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है।

वायरल हुआ मलबे में दबे छात्रा का वीडियो

इमारत गिरने से मलबे के ढेर में दबे एक छात्र का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसका चेहरा धूल से ढंका हुआ है। इस इमारत में लड़कों के लिए छात्रावास संचालित हो रहा था।