न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित और कोहली ने नेट्स में वापसी की (Video)

स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार जोड़ी ने नेट्स पर अभ्यास शुरू कर दिया है। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी तैयारी तेज कर रहे हैं। यह सीरीज चार नवंबर से ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुरू होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ये दोनों सीनियर बल्लेबाज सीरीज से पहले कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, “वे वापस आ गए हैं।” न्यूजीलैंड का यह दौरा दोनों खिलाड़ियों को अपने खेल को और बेहतर बनाने और 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले लय हासिल करने का एक और मौका देगा। अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर होने के बावजूद, 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत की योजनाओं के लिए रोहित और कोहली अभी भी अहम खिलाड़ी बने हुए हैं।

वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कोहली ने अब तक 15,109 रन बनाए हैं, जिसमें 55 शतक शामिल हैं। वहीं, रोहित 12,120 रन और 35 शतकों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद इस सीरीज में उतर रहे हैं, जहां उन्होंने तीन पारियों में 168 रन बनाए थे। उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन पहले मैच में देखने को मिला, जब उन्होंने 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन बनाकर भारत को 296 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की।

रोहित भी इस साल शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने 12 वनडे पारियों में 50.33 की औसत और 104.67 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए हैं। उनके कुल स्कोर में दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 138 रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने तीन पारियों में 75 की औसत से कुल 225 रन बनाए। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था, और उनका सर्वोच्च स्कोर 101 रहा।

इस बीच, केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे भारत के नियमित टेस्ट खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे। उनकी अनुपस्थिति में श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी केवल पहले वनडे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिसके बाद वे लिंकन में न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ होने वाले तीसरे चार-दिवसीय मैच के लिए ‘इंडिया ए’ टीम से जुड़ जाएंगे।

पहले तीन वनडे के लिए भारत की संभावित वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए), औकिब नबी।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (उप-कप्तान, विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

IND vs NZ Pitch Report: आखिरी मैच में होगी वैभव-भुवी की वापसी? जानें कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज में 3-0 से आगे थी। वहीं चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए चौथा मैच अपने नाम किया। अब भारतीय टीम आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की कोशिश जीत के साथ सीरीज का अंत करने की होगी। सीरीज के आखिरी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो सकती है। आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

क्या वरुण-कुलदीप को मिलेगा मौका

भारतीय टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है, ऐसे में आखिरी मुकाबले में इन दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव टी20 के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती चार मैचों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं शिवन दुबे को भी इस सीरीज में अब तक मौका नहीं मिला है। आखिरी मुकाबले में उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। चौथे टी20 मैच में रेड्डी ने गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में 32 रन दिए और बैटिंग में 10 गेंदों पर सिर्फ 21 रन बना पाए थे।

वैभव-भुवी की होगा वापसी

इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। भुवनेश्वर कुमार ने सीरीज के शुरुआती तीन मैच खेले थे, लेकिन वह सिर्फ एक विकेट ले सके। इसके बाद उन्हें चौथे मैच से बाहर कर दिया गया। अब आखिरी मुकाबले में उन्हें एक और मौका मिल सकता है। वहीं, तीसरे टी20 मैच में शानदार पारी खेलने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को चौथे मैच में मौका नहीं मिला था। ऐसे में पांचवें मैच में उनकी वापसी हो सकती है। उन्हें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन या ईशान किशन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

कैसी होगी पिच

हैमिल्टन के सेडन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद में अच्छा उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल सकते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 184 से 186 रन रहता है। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है, जबकि स्पिनरों को अपनी गति और गेंदबाजी में बदलाव से विकेट लेने की कोशिश करनी होगी। शाम के समय ओस गिरने से गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।

क्या बारिश डालेगा मुकाबले में खलल?

रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पांचवें टी20 मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। दिन में तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है। हल्की हवाओं से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। वहीं, शाम को ओस गिरने से दूसरी पारी में गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कुल मिलाकर मैच में बारिश के कारण रुकावट आने की आशंका कम है।

कब शुरू होगा मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे होगा।

कहां पर देखें भारत-न्यूजीलैंड का लाइव मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, दर्शक इस मुकाबले का ऑनलाइन आनंद Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर ले सकते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मयंक यादव, वरुण चक्रवर्ती।

पांचवे T20I में सूर्यवंशी से लेकर चक्रवर्ती तक, यह हो सकते हैं भारत के बदलाव

INDvsNZ हैमिल्टन के सीडन पार्क में जब भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम पांचवे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगी तो दोनों के जेहन में जीत से कम कुछ भी नहीं होगा। भारत की ओर से इसका कारण होगा विश्व विजेता की छवि 4-1 से बेहतर स्थापित होगी। वहीं न्यूजीलैंड के लिए 2-3 का स्कोर ज्यादा आकर्षक रहेगा और एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम को जरूरी लय दे कर यह मैच जाएगा।

कुल 3 बदलाव कर सकता है भारत

संजू सैमसन ने इस श्रृंखला में 67,14,18, 4 रन बनाये हैं। टीम प्रबंधन का उन्हें पूरा समर्थन हासिल है लेकिन एक ब्रेक से वह खोई लय हासिल कर सकते हैं।ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की वापसी संभव है और उस दशा में संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है।  भारत चाहेगा की नीतिश कुमार रेड्डी को एकदिवसीय सीरीज से पहले थोड़ा आराम मिल जाए क्योंकि पहला एकदिवसीय मैच भी ऑकलैंड में ही है। उनकी जगह टीम शिवम दुबे को मौका दे सकती है।

इसके अलावा नमनधीर को भी आराम दिया जा सकता है ताकि वह एकदिवसीय सीरीज के लिए तैयार रहें। बैंच पर बैठे वरुण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव को दौरे का पहला मैच मिल सकता है।भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में धार देने के लिये कुलदीप यादव या वरूण चक्रवर्ती को टीम में लाना होगा जिसके लिये धीर को बाहर रहना पड़ सकता है। तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को भी बैकअप गेंदबाजों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन उनके महंगे साबित होने का खतरा है।

श्रेयस अय्यर का फॉर्म चिंता का विषय

लेकिन खुद श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे लोगों का ध्यान खींचने में नाकाम रहे। अय्यर ने टी20 में पहला शतक जमाने के बाद अगले आठ मैचों में 40, 1, 16, 22, 42, 7, 5, 22 रन बनाये । यहां अच्छी पारी खेलकर वह भी लय हासिल करना चाहेंगे।

न्यूजीलैंड डेवॉन कॉन्वे को खिलाए तो कैसे

पिछले मैच में राहत की सांस लेने वाली न्यूजीलैंड के लिए विकल्पों की कितनी कमी है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे टिम सिफर्ट को टीम इस कारण बाहर नहीं कर सकती क्योंकि वह टीम के इकलौेते कीपर है।न्यूजीलैंड चाहेगी कि वह उन्हें एकदिवसीय मैचों से पहले गेम टाइम पा लें लेकिन अगर वह अंदर आते हैं तो कीपिंग कौन करेगा। क्या अंतिम मैच में टीम एक कामचलाऊ कीपर को शामिल करने का जोखिम लेगी। जहां तक सिफर्ट की बात है तो वह इस सीरीज के चलते फिरते विकेट रहे हैं।

टीमें :

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन।

समय:  दोपहर 12:30 बजे

कहां देखें– सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क या सोनी लिव पर

न्यूजीलैंड के खिलाफ आकिब नबी भारतीय टीम में शामिल

भारत ने चार नवंबर से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले तीन वनडे मैचों के लिए आकिब नबी को टीम में शामिल किया है। यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज, जिसे पहले केवल चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में चुना गया था, अब वह 50 ओवरों की इस पूरी सीरीज की शुरुआत से ही टीम के साथ रहेंगे। यह बदलाव तब हुआ है, जब प्रसिद्ध कृष्णा को कल पांच मैचों की इस सीरीज से बाहर होना पड़ा।

नबी भारत की टी-20 टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वह ‘ए’ टीम के साथ न्यूजीलैंड में ही मौजूद थे। मेजबान टीम के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में खेलने के बाद, शनिवार से शुरू हुए दूसरे मैच के लिए चुनी गई नई टीम में उनका नाम नहीं था।

Also Read : रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

दरअसल, यह फैसला प्रमुख तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के अनफिट होने के बाद लिया गया है। कृष्णा अपनी फिटनेस की समस्याओं के चलते शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह भरने के लिए चयनकर्ताओं ने नबी पर भरोसा जताया है जो पहले से ही इंडिया ए टीम के साथ न्यूज़ीलैंड में मौजूद हैं। नबी के आने से टीम को तेज गेंदबाजी का एक और विकल्प मिल गया है। उन्होंने अब तक केवल एक वनडे मैच खेला है, जिसमें उन्होंने पिछले महीने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।

ताजा अपडेट के बाद शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए) और आकिब नबी।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम:- श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उप-कप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

Pic Credit : UNI

87 रनों से भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने खोला में जीता का खाता

INDvsNZ 0-3 से पहले ही श्रृंखला हार चुकी न्यूजीलैंड ने आकलैंड में सधी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत को 87 रनों से हराया और सीरीज में वाइट वाश होने से बच गई। चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड ने अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 259 रन बनाया जिसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना पाई।

न्यूजीलैंड इस साल 6 टी-20 मैचों के बाद भारत को हराने में सफल हुई है। वहीं कुल 7.5 सात साल बाद घरेलू धरती भारत को पहली बार टी-20  मैच में हरा पाई है। साल 2020 में भारत ने 5 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया था और साल 2023 में भारत ने 3 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया था।

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, मैट फिशर, जैकब डफी, एडम मिल्ने।

ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ T-20I में अपने सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचा

glenn phillips

INDvsNZ न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने इस सीरीज में एक बार फिर अकेले दम पर मेजबान टीम के लिए किला लड़ाया उन्होंने महज 46 गेंदों में अपना शतक पूरा कर न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में खेले जा रहे चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 259 रनों तक पहुंचाया। यह इस प्रारुप में न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर है।

आज एक बार फिर टॉस जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड को बल्ला थमा दिया और टिम सिफर्ट पहले ही ओवर में चलते बने। पॉवरप्ले में डैरिल मिचेल ने जोर लगाता लेकिन वह अति आक्रामक बनने के चक्कर में आउट हो गए। पहले पॉवरप्ले में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 67 रन बनाए।

मध्यओवरों में फिन एलेन और माइकल ब्रेसवेल ने आउट होने से पहले न्यूजीलैंड को पहाड़नुमा स्कोर तक पहुंचने में मदद की। 7 से लेकर 15 ओवर तक न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। लेकिन अंतिम 4 ओवर में कीवी टीम ने 2 विकेट खोकर 85 रन बनाए।

लेकिन आज भी असली करिशमा ग्लेन फिलिप्स ने किया। न्यूजीलैंड एक भी मैच नहीं जीती है लेकिन इस सीरीज में शतक लगाने वाले वह मेजबान टीम के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।  उन्होंने अंतिम ओवर में आउट होने से पहले 49 गेंदों में 107 रन बनाए जिसमें  6 चौके और 10 छक्के आए। मयंक यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, मैट फिशर, जैकब डफी, एडम मिल्ने।

वैभव और भुवनेश्वर हुए चौथे T-20I से बाहर, भारत ने फिर जीता टॉस

भारत ने चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिलचस्प बात यह रही कि टीम ने पिछले मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर दिया क्योंकि ईशान किशन इस मैच के लिए फिट हैं। इसके अलावा 12 ओवर में 1 विकेट लेकर 139 रन देने वाले भुवनेश्वर कुमार को भी चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर कर दिया है। उनकी जगह मयंक यादव को दी गई है।

न्यूजीलैंड टीम की बात करें तो उनकी टीम में सिर्फ एक बदलाव है। काइन जैमीसन की जगह नाथन स्मिथ को टीम में लिया गया है क्योंकि वह एकदिवसीय सीरीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। भारत 3-0 से पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, मैट फिशर, जैकब डफी, एडम मिल्ने।

योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दिवाली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दिवाली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

uppcl News

Yogi Government: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली, छठ और अन्य त्योहारों पर प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी तेज कर दी है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है, इसलिए अनावश्यक शटडाउन और बार-बार बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

 

एके शर्मा ने कहा कि त्योहार के समय बकाया वसूली के नाम पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन न काटे जाएं। बड़े और संगठित बिजली चोरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए तथा छोटे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

झटपट पोर्टल के आवेदनों का तत्काल हो निस्तारण

ऊर्जा मंत्री ने झटपट पोर्टल पर विद्युत कनेक्शन को लेकर अधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने तथा निरस्त किए गए आवेदनों की समीक्षा कर व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देश दिए कि नियमित बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को बकायेदारों के कारण ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या न झेलनी पड़े। जहां जरूरत हो, वहां ट्रांसफार्मरों का क्षमता विस्तार तत्काल किया जाए। ऊर्जा मंत्री ने नवंबर के बिजली बिलों में 9.70 प्रतिशत राहत पर उपभोक्ताओं को बधाई दी। इससे घरेलू, व्यावसायिक सहित अन्य श्रेणियों को लगातार पांचवें महीने सीधा लाभ मिलेगा।

नगर पंचायतों में भी मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति 

नवसृजित नगर पंचायतों की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इन क्षेत्रों में मुख्यालयों की तर्ज पर निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने को नगर विकास विभाग तैयार है, इसलिए विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तेजी से काम किया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद, यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार, एमडी मयूर माहेश्वरी सहित विद्युत विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

300 Alert ! ऑकलैंड का स्टेडियम है इंदौर जैसा छोटा, रिकॉर्ड 40 हजार टिकट बिके

INDvsNZ अभी तक भारतीय टीम न्यूजीलैंड के बड़े मैदानों पर खेल रही थी जिनकी औसत बाउंड्री 72 मीटर तक की थी। हैमिलटन के बाद वैलिंगटन भी उतना ही बड़ा मैदान था। लेकिन एक बाउंड्री 56 मीटर की थी। ऑकलैंड में माना जा रहा है कि यह इंदौर के होलकर स्टेडियम जितना छोटा मैदान है।

ऐसे में पहले 3 मैचों में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम से फैंस को उम्मीद है सबसे छोटे प्रारुप में 300 का आंकड़ा शुक्रवार को पार हो सकता है। पिछले मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने पहले 6 ओवरों में ही रिकॉर्ड 118 रन बना लिए थे। यह आंकड़ा ऑकलैंड में पार हो सकता है।

रिकॉर्ड 40 हजार टिकट बिके
भले ही भारत बनाम न्यूजीलैंड की टी-20 सीरीज को भारत ने पहले 3 मैच जीतकर कब्ज में ले लिया हो लेकिन भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने के लिए रिकॉर्ड 40 हजार टिकट बिक चुके हैं। यह वित्तीय संकटों से गुजर रही न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक बड़ी संजीवनी है। इस छोटे स्टेडियम में मेजबान टीम को मेहमान टीम की तूफानी बल्लेबाजी रोकने की चुनौती रहेगी।

क्या बदलाव कर सकता है भारत

चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की ओर से कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारत चाहेगा की नीतिश कुमार रेड्डी को एकदिवसीय सीरीज से पहले थोड़ा आराम मिल जाए क्योंकि पहला एकदिवसीय मैच भी ऑकलैंड में ही है। उनकी जगह टीम शिवम दुबे को मौका दे सकती है।

इसके अलावा नमनधीर को भी आराम दिया जा सकता है ताकि वह एकदिवसीय सीरीज के लिए तैयार रहें। बैंच पर बैठे वरुण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव को दौरे का पहला मैच मिल सकता है।

12 ओवर में 139 रन दे चुके 4 साल बाद टी-20 में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक यादव खेल सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना कम दिख रही है।

न्यूजीलैंड के लिए बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक का सिरदर्द

न्यूजीलैंड के लिए  भारत के खिलाफ बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक का सिरदर्द है। टीम के पास विकल्पों की कितनी कमी है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे टिम सिफर्ट को टीम इस कारण बाहर नहीं कर सकती क्योंकि वह टीम के इकलौेते कीपर है।

टीम ने किसी भी मोड़ पर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं किया है यह कप्तानी में लचीलेपन की कमी भी दर्शाता है। ग्लेन फिलिप्स और बेवॉन जैकब्स ने ही मिलकर कीवियों को जैसे तैसे सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया है।

वहीं टीम की गेंदबाजी सबसे बड़ी समस्या है। जैकब डफी और काइल जैमिसन जैसे गेंदबाज पिट रहे हैं तो युवा गेंदबाजों से क्या ही आस लगाई जाए। अकेले मिचेल सेंटनर बीच के ओवरों में विकेट लेकर अकेला किला लड़ा रहे हैं।

क्या हो सकता है टॉस में?

टॉस भारत जीते या न्यूजीलैंड कल पहले भारत की बल्लेबाजी आ सकती है क्योंकि भारत चाहेगा कुछ मैच टीम को गेंदबाज भी जिताए। अगर कहीं न्यूजीलैंड ने टॉस जीता तो भी वह गेंदबाजी चुनेंगे ताकि भारत की कमजोर कड़ी का फायदा उठाकर सीरीज में खाता खोला जाए।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन।

 समय:  दोपहर 12:30 बजे

कहां देखें– सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क या सोनी लिव पर

जनता दल यू की चिंता बढ़ी

बिहार में विधान परिषद चुनावों ने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू के लिए चिंता बढ़ा दी है। सीटों के लिहाज से देखेंगे तो चिंता समझ में नहीं आएगी। पार्टी के नेता कह भी रहे हैं कि पिछले चुनाव में यानी 2020 में भी इन आठ सीटों में से जदयू को सिर्फ एक सीट मिली थी। पटना स्नातक सीट पर उसके उम्मीदवार नीरज कुमार जीते थे और इस बार भी नीरज कुमार इस सीट से जीत गए हैं। यानी जदयू ने अपनी सीट बरकरार रखी है। हां, यह जरूर है कि पार्टी अतिरिक्त सीट नहीं जीत पाई। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव में इतना शानदार प्रदर्शन करने और सारी स्थितियां अनुकूल रहने के बावजूद जदयू एक से ज्यादा सीट नहीं जीत पाई यह सोचने वाली बात है लेकिन चिंता की बात नहीं है। हालांकि जब नतीजे की बारीकी में जाएंगे तो जदयू के लिए चिंता की बात दिखेगी। यह साफ दिख रहा है कि उसका कोर वोट आधार टूट रहा है।

उसकी सबसे पहली चिंता तो यह होनी चाहिए कि जब एनडीए के लिए अनुकूल माहौल है, जिसमें भाजपा अपने कोटे की चार में से तीन सीटें जीत जाती है तो जदयू सिर्फ एक ही सीट क्यों जीत पाई? गौरतलब है कि भाजपा ने सिर्फ एक सीट पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की गंवाई है। उसके लिए भी यह चिंता की बात है क्योंकि यह सीट उसके पास पिछले 30 साल से थी। इस सीट पर उसके सबसे कोर वोट यानी भूमिहारों ने उसका साथ छोड़ दिया और राजद के भूमिहार उम्मीदवार को जीता दिया। फिर भी उसने तीन सीटें जीती हैं। तिरहुत शिक्षक, दरभंगा स्नातक और कोशी शिक्षक क्षेत्र से उसे जीत मिली है। जबकि जनता दल यू का उम्मीदवार सिर्फ पटना स्नातक में जीता। सारण शिक्षक, तिरहुत स्नातक और दरभंगा शिक्षक में उसे हार मिली। दरभंगा शिक्षक सीट पर तो जनता दल यू का उम्मीदवार चौथे स्थान पर चला गया। यह इसलिए चिंता की बात है क्योंकि विधानसभा चुनाव के बाद दूसरी बार विधान परिषद चुनाव में जदयू ने खराब प्रदर्शन किया है। इससे पहले भोजपुर में स्थानीय निकाय वाले निर्वाचन क्षेत्र में जदयू ने अपनी सीट उपचुनाव में गंवा दी थी।

बहरहाल, जदयू के लिए इससे बड़ी चिंता की बात पटना स्नातक में कुर्मी वोट टूटने का है। पटना स्नातक में जदयू ने नीरज कुमार को टिकट दिया था। वे जीत गए हैं। लेकिन पटना और नालंदा के कुर्मी मतदाताओं ने तेजस्वी यादव की राजद के उम्मीदवार दिलीप पटेल को वोट किया। तभी दिलीप पटेल दूसरे स्थान पर रहे और कांटे की टक्कर दी। सोचें, नीतीश कुमार ने नीरज को टिकट दिया और निशांत कुमार नामांकन कराने व वोट मांगने गए, फिर भी कुर्मी मतदाताओं ने उम्मीदवार की जाति देख कर वोट किया। उनको राजद के साथ जाने में भी परहेज नहीं रहा। नालंदा और पटना में सामाजिक स्तर पर भी कुर्मी बनाम यादव का तनाव रहता है। फिर भी दिलीप पटेल को जम कर वोट पड़े। उनको यादव और मुस्लिम का एकतरफा वोट मिला। जदयू के लिए चिंता की बात यह भी है कि पटना स्नातक सीट के कारण ही पार्टी में विवाद हुआ। मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने जनसुराज का समर्थन किया, जिसकी वजह से उनको पार्टी से निकाला गया। इससे मगध के क्षेत्र में भूमिहार और कोईरी, कुर्मी का आपसी समीकरण प्रभावित होगा। बिहार के दूसरे क्षेत्रों में भी अनंत सिंह के कारण भूमिहारों ने जदयू को छोड़ा। सारण सीट पर जदयू को हराने के लिए भूमिहार निर्दलीय राहुल राज के साथ चले गए तो दरभंगा शिक्षक में उन्होंने जनसुराज के सुरेश राय को वोट किया।