IND vs NZ Pitch Report: आखिरी मैच में होगी वैभव-भुवी की वापसी? जानें कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज में 3-0 से आगे थी। वहीं चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए चौथा मैच अपने नाम किया। अब भारतीय टीम आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की कोशिश जीत के साथ सीरीज का अंत करने की होगी। सीरीज के आखिरी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो सकती है। आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

क्या वरुण-कुलदीप को मिलेगा मौका

भारतीय टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है, ऐसे में आखिरी मुकाबले में इन दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव टी20 के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती चार मैचों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं शिवन दुबे को भी इस सीरीज में अब तक मौका नहीं मिला है। आखिरी मुकाबले में उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। चौथे टी20 मैच में रेड्डी ने गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में 32 रन दिए और बैटिंग में 10 गेंदों पर सिर्फ 21 रन बना पाए थे।

वैभव-भुवी की होगा वापसी

इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। भुवनेश्वर कुमार ने सीरीज के शुरुआती तीन मैच खेले थे, लेकिन वह सिर्फ एक विकेट ले सके। इसके बाद उन्हें चौथे मैच से बाहर कर दिया गया। अब आखिरी मुकाबले में उन्हें एक और मौका मिल सकता है। वहीं, तीसरे टी20 मैच में शानदार पारी खेलने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को चौथे मैच में मौका नहीं मिला था। ऐसे में पांचवें मैच में उनकी वापसी हो सकती है। उन्हें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन या ईशान किशन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

कैसी होगी पिच

हैमिल्टन के सेडन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद में अच्छा उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल सकते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 184 से 186 रन रहता है। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है, जबकि स्पिनरों को अपनी गति और गेंदबाजी में बदलाव से विकेट लेने की कोशिश करनी होगी। शाम के समय ओस गिरने से गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।

क्या बारिश डालेगा मुकाबले में खलल?

रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पांचवें टी20 मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। दिन में तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है। हल्की हवाओं से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। वहीं, शाम को ओस गिरने से दूसरी पारी में गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कुल मिलाकर मैच में बारिश के कारण रुकावट आने की आशंका कम है।

कब शुरू होगा मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे होगा।

कहां पर देखें भारत-न्यूजीलैंड का लाइव मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, दर्शक इस मुकाबले का ऑनलाइन आनंद Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर ले सकते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मयंक यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आकिब नबी भारतीय टीम में शामिल

भारत ने चार नवंबर से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले तीन वनडे मैचों के लिए आकिब नबी को टीम में शामिल किया है। यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज, जिसे पहले केवल चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में चुना गया था, अब वह 50 ओवरों की इस पूरी सीरीज की शुरुआत से ही टीम के साथ रहेंगे। यह बदलाव तब हुआ है, जब प्रसिद्ध कृष्णा को कल पांच मैचों की इस सीरीज से बाहर होना पड़ा।

नबी भारत की टी-20 टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वह ‘ए’ टीम के साथ न्यूजीलैंड में ही मौजूद थे। मेजबान टीम के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में खेलने के बाद, शनिवार से शुरू हुए दूसरे मैच के लिए चुनी गई नई टीम में उनका नाम नहीं था।

Also Read : रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

दरअसल, यह फैसला प्रमुख तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के अनफिट होने के बाद लिया गया है। कृष्णा अपनी फिटनेस की समस्याओं के चलते शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह भरने के लिए चयनकर्ताओं ने नबी पर भरोसा जताया है जो पहले से ही इंडिया ए टीम के साथ न्यूज़ीलैंड में मौजूद हैं। नबी के आने से टीम को तेज गेंदबाजी का एक और विकल्प मिल गया है। उन्होंने अब तक केवल एक वनडे मैच खेला है, जिसमें उन्होंने पिछले महीने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।

ताजा अपडेट के बाद शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए) और आकिब नबी।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम:- श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उप-कप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

Pic Credit : UNI